Home Blog

मलमास खत्म होने के बाद फिर गूंजेगी की शहनाई

0

मलमास खत्म होने के बाद फिर गूंजेगी की शहनाई
फिलहाल मलमास चल रहा है। यह समय पूजा पाठ और दान करने के लिए तो शुभ माना गया है लेकिन इस समय में मांगलिक कार्यक्रम नहीं होते। शादी, मुंडन, गृह प्रवेश, जनेऊ जैसे संस्कार इस समय नहीं किए जाते हैं। 15 जून को अधिकमास समाप्त हो जाएगा इसके बाद शादियों का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो जाएगा।

अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि मलमास के बाद विवाह के मुहूर्त कब से शुरू होंगे तो हम आपके लिए तारीखों की जानकारी लेकर आए हैं। पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु को समर्पित है और इस समय जप तप, स्नान दान, पूजा पाठ बहुत शुभ माना गया है। चलिए जान लेते हैं कि इसके बाद कब से विवाह के मुहूर्त है।

अधिकमास के बाद जून मुहूर्त
15 जून को मलमास खत्म होने के बाद पहला शुभ मुहूर्त 21 जून का है। इसके बाद 22, 23, 24, 25, 26 और 29 तारीख का मुहूर्त है।
जुलाई के मुहूर्त

जुलाई के महीने में भी विवाह के शुभ मुहूर्त मौजूद है। 11 तारीख और 12 तारीख को किया जा सकता है। चातुर्मास 25 जुलाई 2026 से शुरू होगा इसके पहले विवाह के मुहूर्त मौजूद है। दरअसल चातुर्मास शुरू होने से पहले 22 जुलाई को भड़ली नवमी आएगी। इस दिन को शादी विवाह के लिए आखिरी अबूझ मुहूर्त माना जाता है लेकिन इस दिन गुरु तारा अस्त रहेगा इसलिए विवाह नहीं होंगे।
चातुर्मास का महत्व

चातुर्मास की बात करें तो इसकी शुरुआत देवशयनी एकादशी से हो जाती है। इस दिन भगवान विष्णु चार महीनों के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह भगवान शिव को सृष्टि का सारा भार सौंप कर पाताल में राजा बलि के यहां विश्राम करने के लिए जाते हैं। इन चार महीना में किसी भी तरह का शुभ और मांगलिक काम वर्जित होता है। इस दौरान उपवास और पूजा पाठ किए जाते हैं लेकिन शादी विवाह और मुंडन जैसे संस्कार नहीं होते। दीपावली के समय जब देव उठानी एकादशी आती है उसके बाद मांगलिक काम शुरू होते हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 का शुभारंभ

0

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 का शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित राजीव स्मृति वन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने कृष्ण वट (बरगद) का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप ने भी बेल का पौधा लगाकर अभियान में सहभागिता निभाई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रकृति और मानव जीवन का संबंध अभिन्न है। अनियंत्रित वृक्ष कटाई और पर्यावरणीय असंतुलन पूरी मानवता के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक प्रेरक और भावनात्मक पहल है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गत वर्ष प्रदेश में ढाई करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन जनसहभागिता और विभागीय प्रयासों से साढ़े तीन करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष भी प्रदेशवासी निर्धारित लक्ष्य से कहीं अधिक पौधारोपण कर नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ देश के उन राज्यों में शामिल है जहां लगभग 44 प्रतिशत भू-भाग वनाच्छादित है। राज्य सरकार और वन विभाग के सतत प्रयासों से वन क्षेत्र का संरक्षण और विस्तार निरंतर जारी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपने घर, खेत, आंगन और मेड़ों में अपनी माता के नाम एक पौधा लगाने का आग्रह करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज की प्रकृति संरक्षण परंपराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जनजातीय समुदाय सदियों से जंगलों को अपनी संस्कृति और जीवन का अभिन्न हिस्सा मानकर उनकी रक्षा करता आया है। सरना स्थलों में वृक्षों को देवतुल्य मानकर पूजा जाना प्रकृति के प्रति हमारी सांस्कृतिक आस्था और संरक्षण की भावना का जीवंत उदाहरण है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समाज सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पद्म सम्मानित व्यक्तित्व पंडी राम मंडावी, जागेश्वर यादव तथा डॉ. रामचंद्र गोडबोले का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि इन विभूतियों का जीवन समाजसेवा, समर्पण और जनहित का प्रेरणादायी उदाहरण है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा प्रकाशित पुस्तकों—‘द बैगा’, ‘वेटलैंड्स ऑफ छत्तीसगढ़’, ‘फ्लोरल डायवर्सिटी ऑफ बीजापुर डिवीजन’, ‘मैमल्स ऑफ छत्तीसगढ़’ तथा ‘उत्तरी छत्तीसगढ़ के अनूठे पर्यटन स्थल और उनकी विविधता’—का विमोचन भी किया।

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक अनूठा माध्यम है। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस अभियान को जन-जन का आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बिलासपुर जिले के कोपरा जलाशय को रामसर साइट का दर्जा मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए इसे छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

कार्यक्रम में भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम सिलीबहार की सु चन्दनबती कोला ने स्व-सहायता समूहों द्वारा जंगल संरक्षण और जैविक खेती के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि गांव में 138 एकड़ क्षेत्र में प्राकृतिक एवं जैविक खेती की जा रही है, जिससे युवाओं का पलायन पूरी तरह रुक गया है तथा पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिली है।

कार्यक्रम को अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण कुमार पाण्डेय ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परम्परा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला, विधायक मोतीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों ने प्रदेश का नाम किया रोशन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

0

कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों ने प्रदेश का नाम किया रोशन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

श्रमिकों के बच्चे अब केवल श्रमिक नहीं, बल्कि डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासक बनेंगे : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत 22 मेधावी विद्यार्थियों को दो-दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

28 हजार 754 श्रमिक परिवारों को 7.79 करोड़ रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित
रायपुर।श्रमिक अपने श्रम, समर्पण और परिश्रम से समाज तथा देश के विकास की मजबूत नींव तैयार करते हैं। वे स्वयं कठिन परिस्थितियों में रहकर दूसरों को सुख-सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं।इसलिए श्रमिक वास्तव में देश के निर्माता हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में श्रम विभाग द्वारा आयोजित मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की मेरिट सूची में टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 22 मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत दो-दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया। इनमें कक्षा 10वीं के 9 तथा कक्षा 12वीं के 13 विद्यार्थी शामिल हैं। ये विद्यार्थी रायपुर, महासमुंद, दुर्ग, गरियाबंद, सक्ती, बलौदाबाजार, रायगढ़ और कांकेर सहित विभिन्न जिलों से हैं।

मुख्यमंत्री ने सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि श्रमिक परिवारों के संघर्ष, परिश्रम और संकल्प की प्रेरक कहानी है। उन्होंने कहा कि आज जिन श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों को सम्मानित किया जा रहा है, उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे कभी भी स्वयं को किसी से कम न समझें। इतिहास इस बात का साक्षी है कि अनेक महान व्यक्तित्व साधारण परिवारों से निकलकर अपनी मेहनत, लगन और शिक्षा के बल पर उच्चतम शिखरों तक पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि श्रमिकों के बच्चे केवल श्रमिक बनकर न रह जाएं, बल्कि डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासक, वैज्ञानिक और विभिन्न उच्च पदों पर पहुंचकर छत्तीसगढ़ महतारी तथा देश की सेवा करें। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण बनाए रखने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जन्म से लेकर मृत्यु तक श्रमिकों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक कल्याण के लिए लगभग 70 प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने श्रमिक परिवारों से इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आग्रह किया तथा उपस्थित हितग्राहियों से कहा कि वे उन श्रमिकों तक भी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं जो अभी इन सुविधाओं से वंचित हैं।

अपने केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री के रूप में कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रमिकों और मेहनतकश वर्ग के हितों के प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं। वर्ष 2014 से 2019 के दौरान केंद्र सरकार में दायित्व निभाते समय उन्हें श्रम मंत्रालय के कार्यों को निकट से देखने तथा श्रमिकों के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों का हिस्सा बनने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि पहले अलग-अलग स्थानों पर कार्य करने के कारण श्रमिकों को भविष्य निधि (पीएफ) राशि प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए यूनिवर्सल पीएफ नंबर की व्यवस्था लागू की गई, जिससे अब एक ही पीएफ नंबर श्रमिक के पूरे कार्यकाल से जुड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम पेंशन व्यवस्था तथा श्रमिकों के स्वास्थ्य संरक्षण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कदम भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उठाए गए हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रमिक कल्याण योजनाओं के अंतर्गत 28 हजार 754 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों को कुल 7 करोड़ 79 लाख 52 हजार 370 रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की।यह राशि निःशुल्क गणवेश एवं पुस्तक सहायता, मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनीलाल छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना, मुख्यमंत्री साइकिल सहायता योजना, पेंशन सहायता योजना सहित विभिन्न श्रमिक हितैषी योजनाओं के तहत प्रदान की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि तथा एक लाख रुपये दोपहिया वाहन क्रय करने के लिए प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रमिक परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग, स्वास्थ्य परीक्षण और अन्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने कहा कि मंडल द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिवारों के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना श्रमिक परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ाने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा और स्वरोजगार के लिए भी विभिन्न प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ मिला है और वे इस राशि का उपयोग उच्च शिक्षा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए करेंगे।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया तथा प्रदेशवासियों से अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोग अपने आंगन, खेत-खलिहान, मेढ़ अथवा उपलब्ध स्थानों पर पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण के इस अभियान को जनांदोलन का स्वरूप दें।

इस अवसर पर श्रम विभाग के सचिव एवं श्रम आयुक्त हिमशिखर गुप्ता, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी, श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में श्रमिक तथा उनके परिवारजन उपस्थित थे।

बागी ऋतव्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाने के खिलाफ जाएंगी हाई कोर्ट

0

बागी ऋतव्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाने के खिलाफ जाएंगी हाई कोर्ट
तृणमूल कांग्रेस की अहम बैठक में ममता बनर्जी ने कई बड़े फैसले लिए है। उन्होंने एक बार फिर से अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर भरोसा जताते हुए पार्टी का महासचिव नियुक्त किया है। वहीं ममता बनर्जी टीएमसी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी रहेगी। टीएमसी पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष रथिंद्र बोस द्वारा ऋतब्रता बनर्जी को विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता देने के फैसले के खिलाफ कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने जा रही है और इस कदम को अवैध बता रही है।

सोमवार को हाई कोर्ट में दायर हो सकती है याचिका
स्पीकर के फैसले को चुनौती देने का निर्णय टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी की अध्यक्षता में कोलकाता के कालीघाट स्थित उनके आवास पर हुई बैठक में लिया गया। सूत्रों के अनुसार, पार्टी सोमवार को उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर सकती है।

टीएमसी ने स्पीकर द्वारा नियुक्त विपक्ष नेता को बताया अवैध
बैठक समाप्त होने के कुछ ही समय बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि हमने फैसला किया है कि स्पीकर द्वारा नियुक्त विपक्ष के नेता को अवैध घोषित किया गया है। हम उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि संकटग्रस्त पार्टी भाजपा के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी, जिस पर उन्होंने आरोप लगाया कि वह टीएमसी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर उनकी हत्या कर रही है और उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर रही है।

अभिषेक का पद कायम
ममता बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर बरकरार रखा है, जबकि वह टीएमसी अध्यक्ष बनी रहेंगी। वरिष्ठ नेता डेरेक ओ’ब्रायन और डोला सेन संयुक्त सचिव के रूप में डायमंड हार्बर सांसद की सहायता करेंगे।

राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार

0

राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार
राम चरण और जान्हवी कपूर इन दिनों फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया और ये थिएटर में रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी छा गई. इसमें राम चरण के कैरेक्टर की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं. साथ ही जान्हवी कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री को सराहा जा रहा है. फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ का बेहतरीन कलेक्शन किया और वर्ल्डवाइड भी झंडे गाड़ दिए. चलिए बताते हैं फिल्म की दूसरे दिन की कमाई.

‘पेद्दी’ का दूसरे दिन का कलेक्शन
राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया और इसी के साथ ही ये 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पेड प्रीव्यूज में 18.50 करोड़ और पहले दिन 51 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन 69.50 करोड़ तक हो गया था. अब फिल्म दूसरे दिन भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है.

– फिल्म ने दूसरे दिन यानी कि शाम साढ़े 6 बजे तक 15.51 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. हालांकि, फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे तक आएंगे.
– इसके साथ ही दूसरे दिन इसके लिए 29.8% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई है.
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 85.01 करोड़ हो चुका है.

‘पेद्दी’ का हिंदी समेत अन्य भाषाओं में कलेक्शन
इसके साथ ही फिल्म ‘पेद्दी’ के हिंदी समेत अन्य भाषाओं के कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दो दिनों में तेलुगु में सबसे ज्यादा बिजनेस किया है. फिल्म ने तेलुगु में 79.91 करोड़, हिंदी में 4.09 करोड़, कन्नड़ में 0.35 करोड़, मलयालम में 0.10 करोड़ और तमिल में 0.56 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

अन्नामलाई के BJP छोड़ने के बाद इस्तीफों की लगी झड़ी

0

अन्नामलाई के BJP छोड़ने के बाद इस्तीफों की लगी झड़ी
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तमिलनाडु इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बाद पार्टी को शुक्रवार (5 जून, 2026) को एक और बड़ा झटका लगा है. अन्नामलाई के इस्तीफे के बाद तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष कारू नागराजन और स्टेट सेक्रेटरी सुमति वेंकटेश ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है.

वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु भाजपा उपाध्यक्ष कारू नागराजन और सचिव सुमति वेंकटेश के साथ-साथ कम से कम पार्टी के 14 अन्य अधिकारियों ने भी अपना इस्तीफा सौंपा है. यह घटनाक्रम भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तमिलनाडु इकाई के भीतर गहरे होते राजनीतिक संकट की ओर इशारा करता है.

भाजपा छोड़ने के बाद बोले कारू नागराजन
भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कारू नागराजन ने पूर्व आईपीएस अधिकारी के. अन्नामलाई के नए राजनीतिक मूवमेंट में साथ देने की इच्छा जाहिर की है. नागराजन ने कहा कि अन्नामलाई न सिर्फ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की, बल्कि किसी की भी गलतियों को उजागर करने में कभी भी हिचकिचाते नहीं थे. उन्होंने के. अन्नामलाई की तारीफ करते हुए कहा कि वे बहुत बहादूर हैं और कई क्षेत्रों के बारे में गहरी समझ रखते हैं, जो उन्हें एक सशक्त और सक्षम नेता बनाती है.

सुमति वेंकटेश ने एक्स पर में की इस्तीफे की घोषणा
वहीं, तमिलनाडु भाजपा की स्टेट सचिव सुमति वेंकटेश ने शुक्रवार (5 जून, 2026) की शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अपने इस्तीफे की घोषणा की है. उन्होंने X पोस्ट में कहा, ‘मैं बहुत भारी मन के साथ पार्टी के पद से अपना इस्तीफा दे रही हूं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ अपने संबंधों को समाप्त कर रही हूं.’

केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

0

केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
देशभर में लोग जिस मानसून का इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार केरल पहुंच गया है. हालांकि इस बार मानसून के आने को लेकर कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे थे. आमतौर पर मानसून 1 जून तक केरल पहुंच जाता है, जबकि इस बार मौसम विभाग ने इसके 26 मई को ही पहुंचने की संभावना जताई थी. लेकिन मानसून न तो तय समय से पहले पहुंचा और न ही 1 जून को. आखिरकार 4 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दी, जिसके बाद केरल समेत दक्षिण भारत के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई है.

मौसम विभाग के अनुसार अब मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और 5 जून तक यह कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा के कुछ हिस्सों में भी पहुंच गया है. आने वाले दिनों में यह और आगे बढ़ेगा तथा उत्तर भारत के राज्यों तक पहुंचेगा. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले सात दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. अगले दो से तीन दिनों में मानसून मध्य अरब सागर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तथा पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों तक पहुंच सकता है.

नॉर्थ ईस्ट में कब होगी बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार 5 से 11 जून के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में व्यापक बारिश होने की संभावना है. वहीं 6 से 11 जून तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है. 5 से 7 जून के दौरान असम और मेघालय में आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इसके अलावा 5 से 8 जून तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश जारी रह सकती है.

दक्षिण भारत में कब होगी बारिश?
दक्षिण भारत की बात करें तो 5 से 11 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. 6 से 11 जून के बीच उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में और 5 जून तथा 8 से 11 जून तक दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में बारिश हो सकती है.

दक्षिण के कई राज्यों में बिजली गिरने की आशंका
इसके अलावा 5 से 11 जून के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप और तेलंगाना में भी कई जगहों पर अच्छी बारिश होने का अनुमान है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 5 से 7 जून के बीच तथा 8 से 11 जून के दौरान भी भारी बारिश हो सकती है. केरल और माहे में 6 से 7 जून और 10 से 11 जून तक भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है. लक्षद्वीप में 5 से 7 जून तक और कर्नाटक के कई हिस्सों में 5 से 11 जून तक भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक के कई इलाकों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती हैं.

उत्तर भारत में बदलने वाला है मौसम
उत्तर भारत में भी मौसम बदलने वाला है. 5 और 6 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश हो सकती है. 5 जून को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अनुमान है. इसके अलावा 5 से 7 जून और 11 जून तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में बारिश हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 से 6 जून और 11 जून को जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 से 6 जून और 10 से 11 जून तक बारिश की संभावना है. राजस्थान में भी मौसम बदलने वाला है. पश्चिमी राजस्थान में 5 से 7 जून और पूर्वी राजस्थान में 5 से 11 जून तक बारिश होने का अनुमान है. वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 6 से 11 जून तक बारिश जारी रह सकती है. कई इलाकों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं का भी अलर्ट जारी किया गया है.

भारत ने पलटा हारा हुआ मैच, पाकिस्तान को 5-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई

0

भारत ने पलटा हारा हुआ मैच, पाकिस्तान को 5-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई
भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को अंडर-18 पुरुष एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। आखिरी क्वार्टर तक 2-3 से पीछे चल रही भारत टीम ने मैच के आखिरी मिनटों में अटैकिंग खेल दिखाते हुए 3 गोल मारे और जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई।

दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर
मैच की शुरुआत में दोनों टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आईं। भारत ने 12वें मिनट में अपनी लय पकड़ी जब अपने हाफ से एक शानदार रन ने पाकिस्तान को डिफेंस में गलती करने पर मजबूर कर दिया। इससे भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। फॉरवर्ड आशीष तानी पूर्ति (12) ने आगे बढ़कर इसे गोल में बदलकर भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई। पहले क्वार्टर तक टीम इंडिया 1-0 से आगे रही।

पाकिस्तान ने बनाई बढ़त
पाकिस्तान ने दूसरे क्वार्टर में आक्रामक खेल दिखाया और 16वें मिनट में अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर जीता। भारतीय गोलकीपर आयुष रजक और डिफेंडर अंश बहुता ने मिलकर अहमद उजैर के एक दमदार ड्रैगफ्लिक को पूरी तरह से बचाया। पाकिस्तान ने दबाव बनाए रखा और 27वें मिनट में अपना पहला गोल किया। पाकिस्तान के लिए ये गोल अदील ने किया था।

भारत ने 35वें मिनट में वापसी की
तीसरे क्वार्टर में दोनों तरफ से जबरदस्त एक्शन देखने को मिला। भारत ने 35वें मिनट में बढ़त हासिल की जब शाहरुख अली (35’) ने तेज पासिंग का फायदा उठाया और गेंद को नेट में डाल दिया। हालांकि, यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही क्योंकि पाकिस्तान ने दो मिनट बाद ही 37वें मिनट में मुहम्मद फरहान असलम के फील्ड गोल से जवाब दिया। इसके बाद पाकिस्तान को 42वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे उजैर अहमद कुरैशी ने गोल में बदल दिया। इस गोल के साथ पाकिस्तान की बढ़त तीसरे क्वार्टर के आखिर में 2-3 हो गई।

भारत ने आखिरी क्वार्टर में जबरदस्त हमला किया। 46वें मिनट में पाकिस्तान के मुजम्मिल सईद को ग्रीन कार्ड मिला और भारत को तुरंत लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिले। आशीष तानी पूर्ति (49’) ने दूसरे पेनल्टी कॉर्नर से शानदार ड्रैगफ्लिक मारकर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया।

वृषभ और तुला राशि वालों के लिए धन लाभ के योग, मिथुन राशि को सतर्कता की सलाह

0

वृषभ और तुला राशि वालों के लिए धन लाभ के योग, मिथुन राशि को सतर्कता की सलाह
निवार, 6 जून 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष चाल के कारण कई राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियां लेकर आया है। कुछ लोगों को करियर और आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है, वहीं कुछ राशियों को रिश्तों और स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आज का दिन धैर्य, समझदारी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है।

धार्मिक और पारिवारिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। यदि आप जानना चाहते हैं कि आपका दिन प्रेम, नौकरी, व्यापार, धन और पारिवारिक जीवन के लिहाज से कैसा रहेगा, तो पढ़ें पंडित मुकेश भारद्वाज (Daily Horoscope) का 6 जून 2026 का विस्तृत दैनिक राशिफल।

आज का राशिफल मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मिले-जुले प्रभाव वाला दिन रहने की संभावना है। दिन का पूर्वार्ध थोड़ी समस्याओं से जुड़ा रह सकता है, लेकिन दोपहर बाद कार्यों की गति में सुधार आएगा। भावनात्मक संबंधों में उदारवादी रुख रखना होगा।
शुभ रंग: पीच (Peach)
शुभ अंक: 9

आज का राशिफल वृषभ राशि
आर्थिक मामलों में वृषभ राशि वालों के पूर्वानुमान सही जाने से लाभ की संभावना रहेगी। नए संपर्क जुड़ेंगे। कानूनी मामलों में सावधानी रखनी होगी। परिवार में सहनशीलता और त्याग की भावना से ही सौहार्द टिकेगा; बहस में पड़ने से बचना होगा।
शुभ रंग: मैरून (Maroon)
शुभ अंक: 5

आज का राशिफल मिथुन राशि
धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर मानसिक शांति और स्थिरता मिलेगी। शेयर मार्केट की अस्थिरता में धन हानि की स्थितियां बन सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। यात्रा टालना ठीक रहेगा।
शुभ रंग: हल्का हरा (Light Green)
शुभ अंक: 6

आज का राशिफल कर्क राशि
नए भावनात्मक संबंधों में उत्साहपूर्ण स्थिति बनेगी। अविवाहितों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। पूर्व में किए गए जॉब के प्रयासों को सफलता मिल सकती है। अहंकारी व्यक्तियों से दूरी बनाएँ।
शुभ रंग: भूरा (Brown)
शुभ अंक: 2

आज का राशिफल सिंह राशि
व्यावसायिक मुलाकातों को संध्याकाल में रखना सकारात्मक परिणाम दे सकता है। प्राकृतिक स्थानों पर जाने की योजना बनेगी। मित्रों और परिवार का साथ मिलेगा। व्यर्थ के टकराव को टालने का प्रयास करें।
शुभ रंग: गुलाबी (Pink)
शुभ अंक: 2

आज का राशिफल कन्या राशि
दिन के कार्यक्रमों में थोड़ा बदलाव करना पड़ सकता है। आज प्रयासों को परिणाम में बदलने का दिन रहेगा। कमजोर लोगों को सहायता प्रदान कर आत्मिक संतोष का अनुभव करेंगे। मांगलिक कार्यों की सूचना मिलेगी।
शुभ रंग: ग्रे (Grey)
शुभ अंक: 1

आज का राशिफल तुला राशि
कार्यों की निरंतरता से शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। अन्य स्रोतों से आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में समयाभाव के कारण शिथिलता रहेगी।
शुभ रंग: कॉफी (Coffee)
शुभ अंक: 3

आज का राशिफल वृश्चिक राशि
परिश्रम का परिणाम मनमुताबिक मिलने से उत्साहित रहेंगे। मित्रों और परिजनों की दूसरों से लेकर आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। वाहन आदि के रखरखाव पर धन खर्च करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: लाल (Red)
शुभ अंक: 4

आज का राशिफल धनु राशि
परिस्थितियों के बदलने तक धैर्य रखना होगा। तकनीकी और आर्थिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को स्थान परिवर्तन या जॉब में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ का मानसिक तनाव अनुभव करेंगे।
शुभ रंग: मैरून (Maroon)
शुभ अंक: 1

आज का राशिफल मकर राशि
महत्वपूर्ण कार्य शीघ्रता से संपन्न करने होंगे, अन्यथा कार्य अधूरे छूटने का खतरा रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में तकनीकी दक्षता का लाभ मिलेगा। परिवार की जिम्मेदारियां निभाने में माता-पिता (पेरेंट्स) का समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग: नीला (Blue)
शुभ अंक: 7

आज का राशिफल कुंभ राशि
भावनात्मक रिश्तों में अपेक्षा से अधिक स्नेह और सौहार्द मिलने के साथ ही करियर बनाने में भी सहयोग की संभावना रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। यात्रा टालना श्रेयस्कर रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी (Purple)
शुभ अंक: 6

आज का राशिफल मीन राशि
कार्यस्थल पर भूमिका बदल सकती है। कुटिल लोग तनाव देने का प्रयास करेंगे। परिवार और मित्रों से भरपूर समर्थन मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग: भगवा/केसरिया (Saffron)
शुभ अंक: 9

तीसरी सीट पर भाजपा चल सकती है बड़ा दांव

0

तीसरी सीट पर भाजपा चल सकती है बड़ा दांव
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर प्रस्तावित चुनाव के लिए कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन तो भाजपा ने दो प्रत्याशी रजनीश अग्रवाल और तरुण चुघ के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने फिलहाल तीसरी सीट पर चुनाव लड़ने या न लड़ने के बारे में कोई रणनीति उजागर नहीं की है।

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि पार्टी तीसरी सीट पर यानी कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन के सामने किसी महिला या एसटी वर्ग के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाकर चुनाव को रोमांचक बना सकती है। एसटी प्रत्याशी की संभावना को इससे बल मिलता है क्योंकि पार्टी ने आदिवासी चेहरा रहे सुमेर सिंह सोलंकी को दूसरा मौका नहीं दिया है। आमतौर पर ऐसा नहीं होता।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के भीतर असंतोष
बता दें, कांग्रेस के पास तीसरी सीट जिताने के लिए वोट यानी विधायक भले पर्याप्त हैं लेकिन कुछ कमजोर कड़ियों के चलते भाजपा दांव चल सकती है। भाजपा का एसटी प्रत्याशी होने पर कांग्रेस के आदिवासी विधायकों का समर्थन मिलने की संभावना बनेगी। इस बीच, मध्य प्रदेश कांग्रेस में पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को प्रत्याशी बनाए जाने पर असंतोष सामने आ रहा है। विधायकों के बीच भी मीनाक्षी नटराजन के नाम पर मतभेद हैं। इस बीच, प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यदि पार्टी तीसरी सीट पर प्रत्याशी घोषित करती है तो हम उसे जिताने की पूरी कोशिश करेंगे।

क्रॉस वोटिंग का डर
कांग्रेस के सामने सबसे बड़ा डर क्रॉस वोटिंग का है। पार्टी के 64 विधायक हैं। बीना से विधायक निर्मला सप्रे का झुकाव भाजपा की तरफ होने और विजयपुर से विधायक मुकेश मल्होत्रा के मतदान पर लगी रोक जैसी तकनीकी वजहों से कांग्रेस का प्रभावी आंकड़ा 62 पर सिमट गया है। तीसरी सीट को सुरक्षित रूप से जीतने के लिए 58 प्रथम वरीयता के वोटों की आवश्यकता है।

कांग्रेस के पास दावों के मुताबिक भले ही 62 विधायकों का गणित हो, लेकिन जमीनी स्तर पर पार्टी के पास केवल चार अतिरिक्त वोट ही बच रहे हैं। ऐसे में यदि सिर्फ 4-5 विधायक भी क्रॉस वोटिंग कर दें या फिर मतदान से अनुपस्थित हो जाएं तो खेल पलट जाएगा। भाजपा ऐसे असंतुष्ट विधायकों से संपर्क साध सकती है।

भाजपा नेता कांग्रेस विधायकों के संपर्क में
मध्य प्रदेश में आदिवासी और महिला मतदाता दोनों ही निर्णायक भूमिका में हैं। ऐसे में भाजपा विपक्ष को महिला या आदिवासी विरोधी साबित करने का नैरेटिव सेट कर सकती है। भाजपा ने प्रत्याशियों के पैनल में आदिवासी वर्ग की पूर्व मंत्री रंजना बघेल का नाम भी भेजा था। पार्टी सूत्र कहते हैं कि मीनाक्षी के विरुद्ध यदि ऐसा कोई प्रत्याशी भाजपा खड़ा करेगी तो कांग्रेस के आदिवासी विधायक भी समर्थन कर सकते हैं।