Home Blog Page 87

80 छात्रों समेत दुबई से लौटे 111 भारतीय

0

80 छात्रों समेत दुबई से लौटे 111 भारतीय
पश्चिम एशिया की धरती पर जंग की आहट अब और तेज हो गई है। इस्राइल और अमेरिका के ईरान पर लगातार हमले और ईरान की जवाबी कार्रवाई पांचवें दिन भी जारी है। बमबारी तेज है और ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि यह अभियान कई हफ्तों तक चल सकता है। ऐसे में हालात बिगड़ते देख अमेरिकी गृह विभाग ने पश्चिम एशिया छोड़ना चाहने वाले अमेरिकियों के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति के बाद अब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद की चर्चा

0

राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति के बाद अब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद की चर्चा
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जीत के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के सीएम बनाने की चर्चा थी। भाजपा नहीं बना सकी। उसने कहा कि नीतीश कुमार के नाम पर चुनाव लड़ा, वही बनेंगे। नीतीश की चाहत नहीं थी, फिर भी बने। अनबन अंदर-अदर चली। नतीजा कि नीतीश कुमार निकल कर महागठबंधन के सीएम बन गए। वहां गए तो चर्चा निकली कि नीतीश तेजस्वी यादव को कुछ दिन में अपनी कुर्सी दे देंगे। यहां भी असहज हुए तो वापस भाजपा के साथ आ गए। उन्हें दिन-रात धोने वाले भाजपाई फिर नीतीश के पीछे हो गए। फिर राष्ट्रपति चुनाव आया तो नीतीश का नाम उछाला गया। उप राष्ट्रपति चुनाव आया तो नाम उछाला गया। लोकसभा चुनाव में शांति रही, क्योंकि इससे नीतीश भड़क सकते थे। विधानसभा चुनाव में भी उसी तरह का माहौल रहा। अब जैसे ही सबकुछ ठीक हुआ और राज्यसभा चुनाव आया तो उनके राज्यसभा सांसद बनने की बात उछाली गई।

ऐसी ही बातों से भड़कते हैं नीतीश; नुकसान में रहती है भाजपा
होलिका दहन की शाम से नीतीश कुमार के बेटे निशांत को राज्यसभा भेजने की चर्चा उठाई गई। यह शुरुआत थी। जबकि, हकीकत यह है कि अब तक नीतीश की छवि परिवारवादी नहीं रही है। कहा गया कि नीतीश पार्टी की कमान निशांत को देंगे, इसलिए राज्यसभा भेजेंगे। और, अगर बिहार की राजनीति करानी होगी तो विधान परिषद् में उतारेंगे। वह चर्चा होली के दिन थम गई। नई बात निकली कि नीतीश कुमार अब राज्यसभा जाएंगे। एक सांसद बनकर रिटायर होंगे, क्योंकि वह अपने बेटे को बिहार का उप मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार हो गए हैं और मुख्यमंत्री की कुर्सी भाजपा के खाते में छोड़ देंगे। लेकिन, सच यह है कि जब-जब इस तरह की बात अंदरूनी राजनीति में उठी है तो नीतीश कुमार की जगह भाजपा को ही नुकसान हुआ है। दबाव की राजनीति से तंग आकर दो बार नीतीश भाजपा का साथ छोड़ महागठबंधन में जा चुके हैं और उसी तरह दोनों ही बार दबाव से ही परेशान होकर भाजपा के साथ आ चुके हैं।

क्या हो अगर नीतीश कुमार संन्यास लेना चाहें तो
जब राष्ट्रपति या उप राष्ट्रपति के लिए उनका नाम उड़ाया गया था तो भी ‘अमर उजाला’ ने इसका खंडन किया था। वजह यह थी कि नीतीश केंद्र की राजनीति छोड़ बिहार के विकास के नाम पर यहां आए थे। बीमारी की चर्चाओं और अलग-अलग तरह की गतिविधियों में दिखने के बावजूद बिहार के विकास कार्यों को लेकर सक्रिय दिखते हैं। ऐसे में संन्यास के लिए वह राज्यसभा सांसद बनकर उसी सदन में बैठें, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों- ऐसा संभव नहीं दिखता है। फिर भी चूंकि बार-बार नीतीश कुमार से एग्जिट प्लान मांगने की चर्चा बार-बार उठती रही है, इसलिए ऐसी खबरें निकलती हैं और वही वायरल भी होती हैं।

चाणक्य इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिकल राइट्स एंड रिसर्च के अध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा कहते हैं कि “बिहार में कभी होली पर मजाकिया खबरों के साथ अखबार पेज प्रकाशित करते थे। सोशल मीडिया और आधुनिक मीडिया के दौर में यह जिम्मेदारी अखबारों ने अपने कंधे से हटा दी है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी छीनकर उन्हें राज्यसभा भेजा जा रहा है। इसकी संभावना दिख नहीं रही है। नीतीश अचरज में डालने वाला काम करते रहे हैं, लेकिन जिस व्यक्ति ने दो बार नरेंद्र मोदी के खिलाफ बिगुल फूंका और फिर पीएम के सामने झुक कर दिखते हुए भी बिहार की राजनीति में अपनी मजबूत स्थिति लेकर रहे हैं- उनके राज्यसभा सांसद बनकर संन्यास लेने की बात स्वीकार करना संभव नहीं दिखता है। आज से कल तक सब साफ हो जाएगा। अगर यह खबर सही निकली तो नीतीश को नजदीक से जानने वाले लोग हार जाएंगे और अगर ऐसा नहीं हुआ तो ऐसी खबर चलाने वाले हैप्पी होली कर खुद को माफ कर लेंगे।”

मुख्यमंत्री आवास पर होलियाना माहौल, फॉर्म भरा गया?
चर्चा को हवा देने में नीतीश कुमार के कुछ करीबियों का भी नाम आ रहा है। उसके बाद से सभी प्रमुख नेताओं का मोबाइल संपर्क से बाहर है। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए भी फॉर्म भी भरा है। चर्चा है कि नीतीश के एक करीबी मंत्री ने किसी को कह दिया कि निशांत और नीतीश ने राज्यसभा फॉर्म भरा है, इसमें से ही किसी पर फैसला होगा। वहीं, दूसरी तरफ होली के दिन मुख्यमंत्री आवास में होलियाना माहौल रहा। बैठकें उस तरह से नहीं हुईं, जैसी इतने बड़े फैसले को लेकर होती है। विधायकों को पटना नहीं बुलाया गया है।

चमोली के जंगलों में आग लगने का सिलसिला नहीं थम रहा

0

चमोली के जंगलों में आग लगने का सिलसिला नहीं थम रहा
सोमवार से शुरू हुआ जंगलों में आग लगने का सिलसिला यहां थम नहीं रहा है। एक के बाद एक जंगलों में लग रही आग के कारण समूचा क्षेत्र धुएं के बादलों से पटा हुआ है। इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन होने से परेशानी हो रही हैं।

बुधवार होली के दिन नारायणबगड़, जाख-कडा़कोट, बेड़गांव, मानूर,तलासेरा, टेंटुड़ा का जंगल दिनभर जलता रहा। वहीं उत्तरी कडा़कोट पट्टी के सुनभी,भटियाणा के जंगलों में भी आग लगने की खबरें आ रही हैं। और अब कई जगहों पर जंगल की आग आबादी की ओर बढ़ती चली जा रही है। जिसको लेकर लोग चिंतित हैं।

ब्लाॅक के कपीरी पट्टी के ग्राम पंचायत कंडारा और आसपास के जंगल में लगी आग से वन संपदा को अत्यधिक क्षति पहुंची है। पूर्व प्रधान कुसुम कंडारी और पदमेंद्र कंडारी ने बताया कि दो दिन से जंगल जल रहे हैं। अब क्षेत्र के जंगलों में लगी आग विकराल होती जा रही है। वहीं आदिबदरी के समीप के जंगल दूसरे दिन भी जलते रहे। वहीं बरतोली गांव के जंगल में भी आग लगी जिसे महिलाएं बुझाने में जुट गईं।

दूसरे दिन भी धधकते रहे
एक ओर वन विभाग वनाग्नि सुरक्षा के लिए अभियान संचालित कर रहा है लेकिन वनों की सुरक्षा के लिए उचित इंतजाम नहीं होने से इन अभियानों और बैठकों के दावों पर ही सवाल उठने लगे हैं। वनों में लगी आग से ग्रामीणों को मवेशियों के लिए चारापत्ती आदि लाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों से वनाग्नि को नियंत्रित करने और ग्राम प्रहरियों तथा वन सरपंचों को सजग करने की मांग की। वहीं आदिबदरी में बदरीनाथ वन प्रभाग के रंडोली और भलसों के जंगल मंगलवार को दूसरे दिन भी धधकते रहे।

सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि विगत दो दिनों से जंगलों में लगी आग और धुएं से सांस के रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मगर वन विभाग की ओर से वनाग्नि को नियंत्रित करने के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर वनाग्नि को नियंत्रित करने के लिए वन विभाग को निर्देशित करने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि विभागीय कर्मियों को त्वरित रूप से कंडारा के जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए भेजा जा रहा है।

श्रीलंका के पास ईरानी जहाज पर सबमरीन अटैक, 80 लोगों की मौत

0

श्रीलंका के पास ईरानी जहाज पर सबमरीन अटैक, 80 लोगों की मौत
श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास बुधवार को ईरान की नौसेना का जहाज पनडुब्बी हमले के बाद डूब गया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, हमले में 80 लोगों की मौत हो गई है, कई लोग अब भी लापता हैं, जिनमें 32 की हालत गंभीर है।

180 लोग थे सवार, बचाव अभियान जारी
श्रीलंका के विदेश मंत्रालय बताया कि जहाज पर कुल 180 लोग सवार थे और संकट की सूचना मिलते ही श्रीलंका ने नौसेना के जहाज और वायुसेना के विमान बचाव मिशन पर भेजे।
श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अनिल जयसिंघे के अनुसार, 79 लोगों को अस्पताल लाया गया। एक की हालत बेहद गंभीर है। सात को आपात उपचार दिया जा रहा है। अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
IRIS Dena एक मौज-क्लास फ्रिगेट था, जो विशाखापत्तनम में आयोजित बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास MILAN 2026 में भाग लेकर ईरान लौट रहा था। उसी समय जहज पर हमला हुआ।

अमेरिका ने स्वीकारा हमला
US डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने कहा कि एक अमेरिकी पनडुब्बी ने अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में मौजूद ईरानी युद्धपोत को निशाना बनाया। यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुश्मन पर इस तरह का पहला हमला है। इससे पहले दिन में श्रीलंकाई नौसेना ने हिंद महासागर में जहाज के डूबने की पुष्टि की थी।

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री साय

0

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में विधायक अनुज शर्मा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए और क्षेत्रवासियों के साथ होली की खुशियाँ साझा कीं। मुख्यमंत्री ने आयोजन में आमंत्रित किए जाने पर विधायक अनुज शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए सभी उपस्थितजनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का पर्व है। यह हमें मन-मुटाव भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि होलिका बुराई का प्रतीक है, जिसका दहन कर हमें जीवन में अच्छाई, सकारात्मकता और खुशहाली को अपनाना है तथा सबके सहयोग से छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर आगे बढ़ाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष 4 मार्च को होली का पर्व है और इसका उत्साह अभी से दिखाई देने लगा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों के खातों में राशि अंतरित की गई है, जिससे किसानों में विशेष उत्साह है और इस बार प्रदेश में होली का पर्व और अधिक उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि होली सामाजिक और पारिवारिक जुड़ाव का अवसर भी है, जो समाज में आत्मीयता और विश्वास को मजबूत करता है।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा किसानों के खातों में सहायता राशि अंतरित किए जाने से किसानों में खुशी का माहौल है और वे इस वर्ष होली का त्योहार अधिक आनंद और उत्साह के साथ मना रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक फाग गीत प्रस्तुत कर वातावरण को उत्सवमय बना दिया, जिससे पूरा परिसर होली के रंग में सराबोर हो गया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सु मोना सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।

तेहरान-बेरुत पर इजरायल ने की एयरस्ट्राइक

0

तेहरान-बेरुत पर इजरायल ने की एयरस्ट्राइक
इजरायल की वायुसेना लगातार ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम पर हमला कर रही है. इजरायली सेना के प्रवक्ता अविचाय अदरई के मुताबिक, इजरायली विमानों ने ईरान के रडार सिस्टम और मिसाइल लॉन्चर को निशाना बनाया है. उन लोगों को भी टारगेट किया गया जो इन डिफेंस सिस्टम को चला रहे थे. इजरायल ने यह भी दावा किया कि उसने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों पर हमला किया है. ईरान में अब तक 742 लोगों की मौत हो गई है और 750 से ज्यादा घायल हैं.

हाथरस में भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर स्लीपर बस और वैन की टक्कर

0

हाथरस में भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर स्लीपर बस और वैन की टक्कर
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार (3 मार्च) की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर स्लीपर बस ने एक वैन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि हादसा तड़के चार बजकर 20 मिनट पर सादाबाद थाना क्षेत्र के हरिया गढ़ी गांव के पास हुआ.

अपर पुलिस अधीक्षक राम आनंद कुशवाह ने बताया कि वैन में सवार 16 लोग दिल्ली के प्रेम नगर से राजस्थान के धौलपुर जा रहे थे. इस बीच नोएडा से गोरखपुर जा रही स्लीपर बस ने वैन को पीछे से टक्कर मार दी.
पुलिस अधीक्षक ने दी घटना की जानकारी

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि दुर्घटना उस समय हुई जब बस चालक वैन से आगे निकलने का प्रयास कर रहा था. उन्होंने बताया कि बस चालक, परिचालक और ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया गया है और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है.

सिन्हा ने बताया कि बस मालिक के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान दिनेश (50), उनकी पत्नी सुनीता (48), विजय बघेल (27), उनकी पत्नी पिंकी बघेल (26), लोकेश (35) और नाथू देवी (65) के रूप में की गई है.

दिल्ली के रहने वाले थे वैन में सवार लोग
पुलिस ने बताया कि वैन में सवार सभी लोग दिल्ली के निवासी थे और अलग-अलग परिवार से थे. उसने बताया कि वैन का चालक सुरक्षित है. सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक राम आनंद कुशवाह, सादाबाद के क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

अधिकारियों ने बताया कि घायल बच्चों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां उनमें से दो की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

सेमीफाइनल में होगी भारत और इंग्लैंड की टक्कर

0

सेमीफाइनल में होगी भारत और इंग्लैंड की टक्कर
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है. टीम इंडिया ने 1 मार्च को वेस्टइंडीज को रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से हराकर अंतिम चार में एंट्री की. इस जीत के हीरो रहे संजू सैमसन, जिन्होंने नाबाद 97 रन की बेहतरीन पारी खेली. उनकी पारी में 12 चौके और 4 छक्के शामिल रहे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

भारत ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर रहा, जबकि साउथ अफ्रीका शीर्ष पर रही. अब सेमीफाइनल में भारत का सामना ग्रुप-2 की टॉपर इंग्लैंड से होने जा रहा है. पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. दोनों मुकाबलों के विजेता 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल खेलेंगे.

IND VS ENG मैच कब और कितने बजे होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च, गुरुवार को खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा. यह मुकाबला बेहद हाई-वोल्टेज माना जा रहा है, क्योंकि दोनों टीमें लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं.

IND VS ENG मैच कहां खेला जाएगा?
यह अहम सेमीफाइनल मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर बड़े मुकाबलों का लंबा इतिहास रहा है और फैंस को एक बार फिर रोमांचक क्रिकेट की उम्मीद है.

IND VS ENG मैच कहां खेला जाएगा?
यह अहम सेमीफाइनल मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर बड़े मुकाबलों का लंबा इतिहास रहा है और फैंस को एक बार फिर रोमांचक क्रिकेट की उम्मीद है.

IND VS ENG मैच कहां देखें लाइव?
भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं ऑनलाइन दर्शक इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे.

दोनों टीमों के स्क्वॉड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा.

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड.

आलिया-दीपिका को पछाड़ बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगी रश्मिका मंदाना

0

आलिया-दीपिका को पछाड़ बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगी रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना इन दिनों विजय देवरकोंडा संग अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस ने 26 फरवरी को उदयपुर में विजय संग सात फेरे लिए थे. इस जोड़ी की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इन सबके बीच एक्ट्रेस के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो उनकी अपकमिंग लाइनअप में एक से एक जबरदस्त फिल्मों की भरमार है. जिससे वे आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण को पछाड़ कर बॉक्स ऑफिस पर राज कर सकती हैं. चलिए यहां रश्मिक मंदाना की अपकमिंग फिल्मों की पूरी लिस्ट जान लेते हैं.

रश्मिका मंदाना की 6 अपकमिंग फिल्में
साउथ में तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी रश्मिका ने बॉलीवुड में भी अपनी जगह पक्की कर ली है. पुष्पा फ्रेंचाइजी और एनिमल में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से रश्मिका ने खूब पॉपुलैरिटी बटोरी. हाल ही में आई एक्ट्रेस की द गर्लफ्रेंड को भी खूब पसंद किया गया था. इन सबके बीत फैंस रश्मिका बड़े की अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. तो बता दें कि एक्ट्रेस की बैक टू बैक 6 धाकड़ फिल्में आने वाली हैं जो उन्हें बॉक्स ऑफिस की क्वीन बना देंगी. इनमें ये फिल्में शामिल हैं.

1-रणबाली- शादी के बाद रश्मिका और विजय पहली बार रणबाली में साथ में स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. इस मूवी का अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये पीरियड ड्रामा फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों रिलीज होगी.

2-कॉकटेल 2- रश्मिका की साल 2026 में रिलीज होने वाली दूसरी मच अवेटेड फिलम कॉकटेल 2 है. इस बॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी सीक्वल में वे शाहिद कपूर और कृति सेनन संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. हालांकि इस फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है.

3-पुष्पा 3- पुष्पा और पुष्पा द रूल की सुपर सक्सेस के बाद फैंस इसकी तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे. इन फिल्मों में श्रीवल्ली के रोल में रश्मिका मंदाना ने खऊब पॉपुलैरिटी बटोरी थी. एक्ट्रेस की इस ब्लॉकबस्टर सीरीज का तीसरा पार्ट दिसंबर 2026 में रिलीज हो सकता है.

4-मायसा- ये एक तेलुगु प्रोजेक्ट है जिसमें रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी. रविंद्र पुल्ले निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर पैन इंडिया फिल्म के 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है.

5-AA22- पुष्पा 3 के अलावा रश्मिका मंदाना अल्लू अर्जुन के साथ एटली की साइंस फिक्शन फिल्म में भी नजर आएंगी. इस अनटाइटल्ड फिल्म में दीपिका पादुकोण भी अहम रोल में दिखेंगी. ये फिल्म अगले साल यानी 2027 में रिलीज हो सकती है.

6-एनिमल पार्क- रणवीर सिंह के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी एनिमल में खूब पसंद की गई थी. इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि एनिमल पार्क भी अगले साल यानी 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है. हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है.

मंगलवार को साल का पहला चंद्र ग्रहण, सुबह इतने बजे से शुरू हो जाएगा सूतक काल

0

मंगलवार को साल का पहला चंद्र ग्रहण, सुबह इतने बजे से शुरू हो जाएगा सूतक काल
मंगलवार को फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) लगने जा रहा है। भारत के विभिन्न शहरों में शाम 06:15 से 06:30 के बीच देखने को मिलेगा। चंद्र ग्रहण आरंभ होने के 9 घंटे पहले से सूतक काल आरंभ हो जाता है, ऐसे में 3 मार्च को सुबह 06:20 बजे से सूतक काल शुरू हो जाएगा, जो ग्रहण समाप्त होने के साथ खत्म होगा। इस दिन मन के कारक चंद्रमा सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे।

चंद्र ग्रहण को ब्‍लड मून नाम दिया गया
नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि मंगलवार (3 मार्च 2026) को पूर्ण चंद्र ग्रहण की खगोलीय घटना होने जा रही है। इसमें चंद्रमा पृथ्‍वी की पूर्ण छाया में से होकर गुजरेगा, जिससे यह गहरे लाल या तांबे जैसे रंग का दिखाई देगा । भारत में इसे आंशिक चंद्रग्रहण के रूप में शाम को केवल कुछ मिनिट के लिए ही देखा जा सकेगा। यह ग्रहण ग्रस्‍तोदय के रूप में नजर आयेगा जिसमे चंद्रोदय के समय ही चंद्रमा पर ग्रहण लगा हुआ होगा । इस चंद्र ग्रहण को ब्‍लड मून भी कहा जा रहा है क्‍योंकि चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्‍वी के आ जाने से पृथ्‍वी का वायुमंडल सूर्य की नीली रोशनी को बिखेरेगा और केवल लाल प्रकाश ही चंद्रमा तक पहुंचेगा जिससे वह तामिया लाल दिख रहा होगा। चंद्रग्रहण को बिना किसी विशेष चश्‍मे के आंखो से सुरक्षित रूप से देखा जा सकता है । इस ग्रहण का कुछ न कुछ भाग विश्‍व के लगभग 63% लोग देख सकेंगे ।

कितनी बजे से शुरू होगा चंद्र ग्रहण
सारिका ने बताया कि वैसे तो ग्रहण की शुरूआत दोपहर लगभग 3 बजकर 20 मिनिट से होगी लेकिन तब भारत में चंद्रोदय नहीं हुआ होगा। आंशिक ग्रहण की समाप्ति शाम 6 बजकर 47 मिनिट पर होगी । इसके पहले जिन नगरों में चंद्रोदय हो चुका होगा उनमे ग्रहण को कुछ मिनिट के लिये देखा जा सकेगा । पूर्वोत्‍तर नगरों में इसे अधिक देर तक देखा जा सकेगा क्‍योंकि वहां सूर्यास्‍त पहले होने पर चंद्रोदय जल्‍दी होगा । मध्‍यप्रदेश के सिंगरौली में यह सबसे पहले 06: 01 बजे दिखना शुरू होगा तो पश्चिम मे स्थित आलीराजपुर मे यह 06: 37 पर दिखना आरंभ होगा । यह इस साल का पहला चंद्रग्रहण होगा ।

महत्वपूर्ण जानकारी
आंशिक ग्रहण आरंभ दोपहर 3 बजकर 20 मिनिट 07 सेकंड
पूर्णग्रहण आरंभ दोपहर 4 बजकर 34 मिनिट 34 सेकंड
पूर्णग्रहण समाप्ति सायं 5 बजकर 32 मिनिट 49 सेकंड
आंशिक ग्रहण समाप्ति सायं 6 बजकर 47 मिनिट 15 सेकंड
पूर्णग्रहण की अवधि 58 मिनिट

किन-किन देशों में देखा जाएगा चंद्र ग्रहण
यह ग्रहण भारत के साथ साथ एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका जैसे कई देशों में भी दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण सबसे ज्यादा प्रभाव पूर्वी भारत यानी अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में दिखाई देगा। पश्चिम बंगाल के पूर्वी हिस्सों के अलावा कोलकाता, गुवाहाटी, हैदराबाद, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, पटना, इम्फाल, शिलॉन्ग, कोहिमा, ईटानगर, आइजोल, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में भी यह दिखाई देगा।

जानिए कब लगता है चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच आ जाती है, इस दौरान चांद धरती की छाया से पूरी तरह से छुप जाता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक दूसरे के बिल्कुल सीध में होते हैं। इस दौरान जब हम धरती से चांद देखते हैं तो वह हमें काला नजर आता है और इसे चंद्रग्रहण कहा जाता है। आंशिक चंद्र ग्रहण के दौरान सिर्फ चांद का एक भाग पृथ्वी की छाया में प्रवेश करता है। चंद्रमा के धरती की तरफ वाले हिस्से पर धरती की छाया काली दिखाई देती है, कटा हिस्सा दिखाई देता है, तो वह इस पर निर्भर करता है कि किस प्रकार सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में हैं।

ग्रहण में क्या करें और क्या नहीं?
ग्रहण के सूतक काल में पूजा पाठ बंद कर देना चाहिए।
ग्रहण के अवधि के दौरान घर के पूजा वाले स्थान को पर्दे से ढक दें।
ग्रहण में भूलकर भी देवी-देवताओं की पूजा नहीं करना चाहिए।
ग्रहण के दौरान खाना-पीना नही चाहिए।
खाद्य पदार्थों में तुलसी के पत्ते डालकर रखना चाहिए
ग्रहण की समाप्ति के बाद घर और पूजा स्थल को गंगाजल का छिड़काव करके शुद्ध करना चाहिए।
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, उन्हें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और न ही ग्रहण देखना चाहिए।
ग्रहण के सूतक काल में भोजन बनाना, खाना, सोना, बाल काटना, तेल लगाना,
सिलाई-कढ़ाई करना और चाकू चलाना नहीं चाहिए।
ग्रहण के दौरान कैंची, सुई या चाकू जैसी नुकीली चीजों का उपयोग करने से बचने चाहिए।
ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करना शुभ माना जाता है। जरूरतमंदों को अनाज, कपड़े या धन का दान करना शुभ माना जाता है।
घर और मंदिर की साफ-सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें।