Home Blog Page 3

2 साल के FD पर मिलेगा 8.30% रिटर्न

0

2 साल के FD पर मिलेगा 8.30% रिटर्न
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक भी जून में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव करने वाले बैंकों की लिस्ट में शामिल हो चुका है। सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.80% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 50 आधार अंक की सुविधा भी दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम के रेगुलर एफडी पर 4% से लेकर 8.30% रिटर्न मिल रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का टेन्योर ऑप्शन मिलता है।

नए रेट लागू हो चुके हैं। रेकरिंग डिपॉजिट (RD) के ब्याज दरों में संशोधन किया गया है। आरडी पर 5.50% से लेकर 7.80% ब्याज मिल रहा है। ध्यान रखें कि सभी बैंक समय-समय एफडी और आरडी के ब्याज दरों में बदलाव करते हैं, जो विभिन्न वित्तीय कारकों पर निर्भर करता है। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करना की सलाह दी जाती है।

कितने दिन के एफडी पर मिल रहा अधिकतम ब्याज?
2 साल के टेन्योर पर बैंक सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों को 7.80% इंटरेस्ट मिल रहा है। 3 साल 1 दिन से लेकर 3 साल 6 महीने पर 7.55% रिटर्न मिल रहा है। 5 साल 1 दिन के टेन्योर पर 7.30% ब्याज मिल रहा है। 1 साल से लेकर 2 साल से कम और 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक के टेन्योर पर 7.25% ब्याज मिल रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें
7 दिन से लेकर 29 दिन- 3.50%
30 से लेकर 89 दिन- 4.15%
90 दिन से लेकर 179 दिन- 4.65%
180 दिन- 6%
6 महीने से लेकर 1 साल से कम- 5.50%
1 साल से लेकर 2 साल से कम- 7.25%
2 साल- 7.80%
2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक- 7.25%
3 साल 1 दिन से लेकर 3 साल 6 महीने तक- 7.55%
3 साल 6 महीने से अधिक और 5 साल तक- 7.20%
5 साल 1 दिन- 7.30%
5 साल 2 दिन से लेकर 10 साल तक- 6.50%

RD के लिए ब्याज दरें
एफडी के साथ-साथ 22 जून से रेकरिंग डिपॉजिट के लिए भी नई ब्याज दरें लागू हो चुकी हैं। बैंक 6 महीने से लेकर 120 महीने तक के टेन्योर पर न्यूनतम 5.50% और अधिकतम 7.80% ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न24 महीने यानी 2 साल के टेन्योर पर मिल रहा है। 39 महीने से लेकर 42 महीने तक के आरडी पर 7.55% ब्याज बैंक दे रहा है। 63 से लेकर 120 महीने तक के टेन्योर के लिए ब्याज दर 6.50% है।

कोलकाता के टाराटाला में बड़ा हादसा: गोदाम ढहने से 5 की मौत, 20 घायल

0

कोलकाता के टाराटाला में बड़ा हादसा: गोदाम ढहने से 5 की मौत, 20 घायल
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के टाराटाला इलाके में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक गोदाम अचानक ढह गया। इस दुर्घटना में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया।
बचाव अभियान में जुटीं कई एजेंसियां

हादसे की सूचना मिलते ही कोलकाता पुलिस, एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF), दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

अधिकारियों के अनुसार, कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा।
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने की निष्पक्ष जांच की मांग

हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए कल्याण बनर्जी ने घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी तरह निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाना जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
हादसे के कारणों की जांच शुरू

गोदाम ढहने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में निर्माण गुणवत्ता, रखरखाव और सुरक्षा मानकों से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।

जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा तकनीकी खामी, संरचनात्मक कमजोरी या किसी अन्य कारण से हुआ।

श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का पोस्टर रिलीज़ होते ही वायरल

0

श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का पोस्टर रिलीज़ होते ही वायरल
श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘ईथा’ के दो नए पोस्टर्स शेयर किए, जिसमें उनका लुक काफी अलग और दमदार नजर आ रहा है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा, “तैयार हो आ रही है”, जिसने फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी। कुछ ही मिनटों में पोस्ट पर लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ गए।

फिल्म का टीजर पहले ही सिनेमाघरों में दिखाया जा चुका था, जो शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के साथ स्क्रीन किया गया था। अब पोस्टर सामने आने के बाद साफ है कि मेकर्स फिल्म को बड़े लेवल पर प्रमोट करने की तैयारी में हैं। श्रद्धा का यह अवतार उनके पुराने किरदारों से बिल्कुल अलग है, और यही वजह है कि दर्शक इसे लेकर और ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं।

श्रद्धा कपूर ‘ईथा’ पोस्टर
‘ईथा’ के पोस्टर में श्रद्धा कपूर का लुक देखकर लोग हैरान रह गए। उनका किरदार विठाबाई नारायणगांवकर पर आधारित है, जो महाराष्ट्र की मशहूर लावणी कलाकार रही हैं। पोस्टर में श्रद्धा का एक्सप्रेशन, कॉस्ट्यूम और बॉडी लैंग्वेज पूरी तरह उस दौर की झलक देता है। फैंस का कहना है कि पहली ही झलक में वह किरदार में पूरी तरह ढल गई हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्टर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि श्रद्धा ने अपने करियर का अब तक का सबसे चैलेंजिंग रोल चुना है। कुछ लोगों ने तो उनके लुक को “टोटल ट्रांसफॉर्मेशन” तक बता दिया। इंडस्ट्री के जानकार भी मान रहे हैं कि यह फिल्म उनके करियर में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है।

छह विश्वकप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने रोनाल्डो

0

छह विश्वकप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने रोनाल्डो
पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ ग्रुप के मुकाबले में शानदार गोल किया और टीम को शुरुआत में ही बढ़त दिला दी। रोनाल्डो का यह गोल ऐतिहासिक रहा क्योंकि वह छह विश्व कप में गोल करने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं। इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने फुटबॉल इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा दिया है।

छठे मिनट में ही दागा गोल
रोनाल्डो ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ शुरुआती मिनट में ही गोल दागा। रोनाल्डो डीआर कांगो के खिलाफ टीम के पिछले मैच में गोल नहीं कर सके थे और इस मैच में उन पर दबाव था। हालांकि, रोनाल्डो ने दबाव को हावी नहीं होने दिया और छठे मिनट में ही गोल दाग कर टीम को बढ़त दिला दी। रोनाल्डो ने जोआओ कांसेलो के पास मौके को पूरी तरह भुनाया और गोल दागा। रोनाल्डो का फीफा विश्व कप में यह नौवां गोल था। इसके साथ ही वह छह विश्व कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

गोल करने की भूख बरकरार
पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी ने अपने शानदार करियर में लगातार छह विश्व कप संस्करणों में गोल दागकर अनोखा मुकाम हासिल किया। उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ उनकी फिटनेस और निरंतरता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि उम्र बढ़ने के बावजूद उनका खेल और गोल करने की क्षमता आज भी बरकरार है। रोनाल्डो ने पहली बार विश्व कप में गोल करने का कारनामा 2006 में किया था। इसके बाद उन्होंने 2010, 2014, 2018, 2022 और अब अपने छठे विश्व कप संस्करण में भी गोल कर इतिहास रच दिया। इससे पहले कोई भी पुरुष फुटबॉलर लगातार छह अलग-अलग विश्व कप टूर्नामेंट में गोल नहीं कर पाया था।

रोनाल्डो के नाम पहले से ही अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल, सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने जैसे कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। अब छह विश्व कप संस्करणों में गोल करने का यह नया रिकॉर्ड उनके शानदार करियर को और भी खास बना देता है। रोनाल्डो की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

‘परमाणु निरीक्षण से किया इनकार तो रद्द कर दूंगा बैठकें’ -ट्रंप

0

‘परमाणु निरीक्षण से किया इनकार तो रद्द कर दूंगा बैठकें’ -ट्रंप
पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान समझौते के तहत तीन महीने से ज्यादा समय बाद आई शांति पर फिर संकट के बादल गहराने लगे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अगर ईरान अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को अपने परमाणु कार्यक्रम का निरीक्षण करने की अनुमति नहीं देता है, तो वह तेहरान के साथ चल रही तकनीकी वार्ताओं से जुड़ी बैठकों को रद्द कर देंगे।

पेंसिल्वेनिया के लीहाई काउंटी स्थित मैक ट्रक्स संयंत्र के दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने ईरान के निरीक्षण संबंधी रुख को लेकर उठ रही आशंकाओं को खारिज किया। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था के निरीक्षकों की तैनाती से जुड़े सवाल पर ट्रंप ने कहा कि ईरान सैद्धांतिक रूप में पहले ही इसके लिए सहमत हो चुका है।

ईरान ने दिया है आश्वासन : ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “वे गलत हैं। उन्हें पता है कि वे गलत हैं। उन्होंने हमें अंदरूनी तौर पर यह बताया है और हमारे पास निरीक्षण को लेकर 100 प्रतिशत आश्वासन है। अगर वे सही होते, तो मैं अभी इसी समय बैठकें रद्द कर देता।” निरीक्षण कब शुरू होगा, इस सवाल पर ट्रंप ने कहा, “उचित समय पर। कोई जल्दबाजी नहीं है, लेकिन उचित समय आने पर निरीक्षक वहां मौजूद होंगे।” गौरतलब है कि ईरान की ओर से अभी तक परमाणु कार्यक्रम के निरीक्षण को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि ईरान के साथ बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है और तेहरान की स्थिति पहले की तुलना में काफी कमजोर हुई है। उन्होंने कहा, “हम ईरान के साथ बहुत अच्छा कर रहे हैं। वे बुरी तरह कमजोर हो चुके हैं और हम उनके साथ एक समझौता कर रहे हैं। देखते हैं आगे क्या होता है।”

होर्मुज को लेकर किया बड़ा दावा
ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े घटनाक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि दोनों पक्षों के बीच स्विट्जरलैंड में हुई शुरुआती तकनीकी वार्ताओं के बाद तेल परिवहन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ये वार्ताएं क्षेत्र में शत्रुता समाप्त करने के लिए तैयार किए गए 14 सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत हुई थीं।

उन्होंने कहा, “जैसा कि आपने कल सुना होगा, 1.9 करोड़ बैरल तेल निकला और यह होर्मुज जलडमरूमध्य के इतिहास में सबसे बड़ा आंकड़ा है।” ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अपने प्रशासन के रुख को दोहराते हुए ट्रंप ने कहा, “सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा।”

ईरान की सैन्य ताकत हो चुकी खत्म :अमेरिकी राष्ट्रपति
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान सामरिक रूप से कमजोर स्थिति में पहुंच चुका है। उन्होंने कहा, “हमने ईरान को ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया है, जैसी किसी ने पहले कभी नहीं की। यह काम पिछले 47 वर्षों में दूसरे राष्ट्रपतियों को करना चाहिए था। ईरान की सैन्य क्षमता लगभग खत्म हो चुकी है। उसका नेतृत्व कमजोर हो चुका है और उसकी रडार प्रणाली भी नष्ट हो चुकी है।”

24 जून 2026 को बुधवार और परिघ योग का दुर्लभ संयोग

0

24 जून 2026 को बुधवार और परिघ योग का दुर्लभ संयोग
वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 24 जून को बुधवार और परिघ का महासंयोग बन रहा है। यह दिन भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान गणेश की साधना करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सुख-शांति बनी रहती है।

बुधवार के दिन सूर्य देव मिथुन और चन्द्र देव तुला राशि में स्थित हैं। आइए जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल का समय समेत आदि जानकारी।

तिथि: शुक्ल दशमी
मास: ज्येष्ठ
दिन: बुधवार
संवत्: 2083

तिथि: शुक्ल दशमी – सायं 06 बजकर 12 मिनट तक, फिर एकादशी
योग: परिघ – प्रातः 10 बजकर 23 मिनट तक, फिर शिव
करण: गरज – सायं 06 बजकर 12 मिनट तक
करण: वणिज – पूरी रात (अगले दिन तक)

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति
सूर्योदय का समय: प्रातः 05 बजकर 25 मिनट
सूर्यास्त का समय: सायं 07 बजकर 23 मिनट
चंद्रोदय का समय: दोपहर 02 बजकर 42 मिनट
चंद्रास्त का समय: मध्यरात्रि बाद 01 बजकर 35 मिनट (25 जून)

स्पेशल टीम यूपी के हर जिले में करेगी ऑडिट : CM योगी

0

स्पेशल टीम यूपी के हर जिले में करेगी ऑडिट : CM योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अलीगंज में बीते सोमवार को आग लगने की घटना को एक बड़ा सबक बताते हुए कहा है कि इस पीड़ा दायक घटना से सीख लेते हुए यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए शासन, प्रशासन और आमजन को मिलकर अग्निसुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा।

मुख्यमंत्री ने अग्निसुरक्षा की जांच को लेकर सभी जिलों में विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन कर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। एसआइटी अस्पतालों, नर्सिंग होमों, मेडिकल कालेजों, कोचिंग संस्थानों, शापिंग माल, सरकारी भवनों तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच कर अग्निसुरक्षा की व्यवस्था को पुख्ता बनाएगी।

मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश भर में अग्निसुरक्षा को लेकर चलाया जाने वाला अभियान पूरी तरह जनहित में संचालित किया जाएगा। पहले जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान के नाम पर किसी भी नागरिक का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौसम की अनिश्चितता के मद्देनजर कृषि व संबंधित विभागों को बीमा कवरेज बढ़ाने के निर्देश दिए

0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौसम की अनिश्चितता के मद्देनजर कृषि व संबंधित विभागों को बीमा कवरेज बढ़ाने के निर्देश दिए
अल नीनो के प्रभाव की आशंकाओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि और अन्य संबंधित विभागों को मौसम की अनिश्चितता और वर्षा के बदलते स्वरूप के हिसाब के चलते हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

कृषि विभाग ने इसके लिए आकस्मिक कार्ययोजना तैयार की है। आवश्यकता पड़ने पर उर्द, मूंग, ज्वार, बाजरा, तिल तथा अन्य कम अवधि वाली फसलों के आच्छादन को बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने खरीफ अभियान के तहत मिशन मोड में काम करने और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का कवरेज बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को समय पर बीज, उर्वरक, सिंचाई जल, विद्युत आपूर्ति, फसली ऋण और वैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराया जाए। बैठक में बताया गया कि खरीफ के लिए 110.65 लाख हेक्टेयर आच्छादन का लक्ष्य है। धान उत्पादन का लक्ष्य 224.25 लाख टन और कुल खरीफ उत्पादन का लक्ष्य 302.62 लाख टन रखा गया है। इस बार अनुदान पर 2.29 लाख क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है।

हिंदुस्तान कोका कोला समूह मध्यप्रदेश में करेगा 300 करोड़ रुपये का निवेश

0

हिंदुस्तान कोका कोला समूह मध्यप्रदेश में करेगा 300 करोड़ रुपये का निवेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने मंत्रालय में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रूपानी को प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित योजनाओं गतिविधियों की जानकारी दी। रूपानी ने राज्य सरकार की उद्योग मित्र नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हिंदुस्तान कोका कोला समूह मध्यप्रदेश में 300 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहा है। इससे रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उल्लेखनीय है कि राजगढ़ जिले के पिलूखेड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस की इकाई पहले से ही संचालित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट के दौरान हिंदुस्तान कोका-कोला के नेशनल हेड विवेक झा, राज्य प्रमुख अश्विनी यीलेने तथा औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कौशल विकास और रोजगार विभाग के कार्यों की समीक्षा

0

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कौशल विकास और रोजगार विभाग के कार्यों की समीक्षा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में रोजगार के क्षेत्र में सतत रूप से नवाचारों की आवश्यकता है। मध्यप्रदेश में धार्मिक, प्राकृतिक, पुराधरोहर से संबंधित पर्यटन क्षेत्र समृद्ध है। पर्यटकों को आवश्यक मार्गदर्शन के लिए गाइड की व्यवस्था को सशक्त बनाने और विभिन्न व्यंजनों का आनंद दिलवाने के लिए कार्य की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। युवाओं को बड़ी संख्या में इन कार्यों से रोजगार मिलेगा। कौशल विकास और रोजगार विभाग का पर्यटन विभाग से तालमेल स्थापित कर यह कार्य संभव है। इसी तरह के रोजगारपरक कार्य दिलवाने के लिए विभिन्न विभाग नवाचार कर सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में कौशल विकास और रोजगार विभाग की गतिविधियों की बैठक में समीक्षा की। बैठक में कौशल विकास और रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल,मुख्य सचिव अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग के प्रमुख सचिव मनीष सिंह और विभागीय अधिकारी उपिस्थत थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में फैक्ट्री परिसर में भी प्रशिक्षण संस्था संचालित की जा सकती है। उद्योगों की जरूरत को देखते हुए आवश्यक ट्रेड में प्रशिक्षण के प्रबंध किए जाएं। कौशल विकास और रोजगार दिलवाने के विभिन्न विभागों के कार्यों का समग्र प्रतिवेदन भी तैयार किया जाए। विभिन्न विभाग संचालित योजनाओं से दी जा रही सेवाओं और सृजित नए रोजगारों का विवरण भी संकलित करें ताकि इस क्षेत्र की उपलब्धि एक नजर में दर्शाई जा सके। शासकीय और निजी क्षेत्र द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे रोजगार, राज्य की ही उपलब्धि है।