Home Blog

मलक्का स्ट्रैट पर मोदी सरकार के कदम से बढ़ेगी बीजिंग की टेंशन

0

मलक्का स्ट्रैट पर मोदी सरकार के कदम से बढ़ेगी बीजिंग की टेंशन
विस्तारवाद पर सख्त संदेश देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया से चीन का नाम लिए बिना निशाना साधा है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया दिल और भूगोल दोनों से करीब है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों का रिश्ता सागर का है. पीएम मोदी की ओर से अपने भाषण में समंदर का जिक्र करना सीधे तौर पर ड्रैगन को संदेश है कि जिस तरह ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का इस्तेमाल किया वैसे ही अब भारत मलक्का स्ट्रेट पर अपनी पकड़ और मजबूत करेगा.

इंडो पैसिफिक रीजन में चीन के विस्तारवादी रवैये को लेकर दक्षिण-पूर्व एशिया में बढ़ती चिंताओं के बीच, पीएम मोदी ने मंगलवार (7 जुलाई 2026) को इंडोनेशिया की संसद में कहा कि भारत विकास का रास्ता अपनाता है, विस्तारवाद का नहीं. इसके बाद पीएम मोदी ने जकार्ता में भारतीय समुदायो को संबोधित किया, जहां इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो और वरिष्ठ मंत्री मौजूद थे. यहां उन्होंने कहा कि भौगोलिक तौर पर भारत और इंडोनेशिया बहुत करीब हैं.

मलक्का स्ट्रेट में चीन की घेराबंदी
पीएम मोदी के दौरे के दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच साथ मिलकर सुमात्रा द्वीप के उत्तरी छोर पर स्थित सबांग पोर्ट को संयुक्त रूप से विकसित करने पर सहमति बनी है. यह पोर्ट मलक्का स्ट्रेट के एंट्री गेट पर है. यह भारत के प्रस्तावित ग्रेट निकोबार ट्रांस-शिपमेंट पोर्ट से केवल 160 किलोमीटर दूर स्थित है. इसे भारत और इंडोनेशिया का होर्मुज भी कहा जा रहा है. चीन की पूरी अर्थव्यवस्था मलक्का स्ट्रेट पर निर्भर है. अगर यह समुद्री रास्ता बंद होता है तो चीन की चमकती अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होगी.

चीन के कुल क्रूड ऑयल के आयात का करीब 80 फीसदी यहीं से गुजरता है. उसके अधिकतर व्यापारिक जहाज भी यहीं से गुजरते हैं. स्ट्रैटेजिक तौर पर देखें तो ये रास्ता भारत के लिए गेम चेंजर के रूप में साबित हो सकता है. चीन को अक्सर इस बात का डर सताता रहता है कि जंग जैसे हालात बनने के बाद इस रास्ते को बंद करके बीजिंग को गहरा चोट पहुंचाया जा सकता है.

भारत ने एक के बाद एक रिफॉर्म्स किए: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ‘इंडोनेशिया हो या भारत हम दोनों ही देश विकास के लिए अधीर हैं. हमारे पास न रूकने का मौका है, न थमने का. आज भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की ग्रोथ और ड्राइव करने में बड़ी भूमिका निभा रही है. जब दुनिया पर कोरोना का इतना बड़ा संकट आया तो भी भारत की अर्थव्यवस्था ठप नहीं पड़ी. जब वेस्ट एशिया का इतना बड़ा संकट चल रहा था, तब भी भारत की अर्थव्यवस्था थमी नहीं. ये रफ्तार ऐसे ही नहीं आई है. भारत ने एक के बाद एक रिफॉर्म्स किए हैं, हमने लगातार परफॉर्म किया है इसलिए आज देश ट्रांसफॉर्म हो रहा है.’

ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायाक ने इंडोनेशिया में पीएम मोदी की तारीफ

0

ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायाक ने इंडोनेशिया में पीएम मोदी की तारीफ
इंडोनेशिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि देश की आजादी के लड़ाई के दौरान डच कब्जे वाले जावा से इंडोनेशियाई नेताओं को सुरक्षित निकालने में पटनायक का अहम रोल रहा.

पीएम मोदी ने कहा कि पटनायक एक पायलट थे. उन्होंने देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री सुल्तान शहरिर और उपराष्ट्रपति मोहम्मद हट्टा को सुरक्षित भारत पहुंचाया था. इससे भारत और इंडोनेशिया के बीच नजदीकी बढ़ी.

उन्होंने कहा कि हमारे दोनों देशों को लगभग एक ही समय में आजादी मिली. इंडोनेशिया को 1945 में और भारत को 1947 में. जब आजाद देशों के तौर पर संप्रुभता की बात आई तो भारत ने संयुक्त राष्ट्र में इंडोनेशिया के आजादी के आंदोलन का मजबूती से समर्थन किया. इस दौरान में सम्मानित बीजू पटनायक ने भूमिका निभाई थी. इस तरह से उन्होंने पीएम सुल्तान शहरिर और उपराष्ट्रपति मोहम्मद हट्टा को सुरक्षित भारत पहुंचाया. उससे दोनों देश और करीब आए. .

पीएम मोदी ने किस घटनाक्रम का किया जिक्र
दरअसल, बात 1947 की है. यहां डच औपनिवेशिक शासन के खिलाफ इंडोनिशयाई राष्ट्रीय क्रांति में जान जोखिम में डालकर बीजू पटनायक ने एक अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने नेहरू के अनुरोध पर डच लोगों की घेराबंदी को तोड़ते हुए इंडोनेशिया के शीर्ष विद्रोही नेताओं को बचाया. उनकी आजादी की लड़ाई की ओर दुनिया का ध्यान खींचा. बात सेकंड वर्ल्ड वॉर के वक्त की है. जब डच लोगों ने इंडोनेशिया पर फिर से कब्जा करने की कोशिश की थी. एक बड़ा सैन्य हमला किया था.

उन्होंने आजादी के आंदोलन को दबाने के लिए इंडोनेशियाई पीएम सुल्तान शहरिर और वाइस प्रेसीडेंट मोहम्मद हट्टा को जकार्ता में नजरबंद कर दिया था. साथ ही बाहर निकलने के सभी रास्ते बंद कर दिए. तब नेहरू ने 31 साल के पटनायक को नेताओं के बाहर निकालने के लिए एक सीक्रेट मिशन पर भेजा. ताकि डच लोगों के खिलाफ इंटरनेशनल लेवल पर माहौल बना सकें.

बीजू पटनायक के साथ उनकी पत्नी भी थीं साथ
जुलाई 1947 में बीजू पटनायक और उनकी को पायलट जो उनकी पत्नी भी थी ज्ञानवती पटनायक ने डगलस सी-47 सेना का विमान को भारत से इंडोनेशियाई हवाई क्षेत्र में उड़ाया. इसपर डच लोगों की तरफ से विमान को मार गिराने की धमकी दी. इसके जवाब में पटनायक ने कहा कि किसी भी हमले का नतीजा यह होगा कि बदले में भारतीय आसमान में डच विमानों को निशाना बनाया जाएगा. इसके बाद सफलतापूर्वक शजरिर और हट्टा को सिंगापुर के रास्ते देश से बाहर निकाला. 24 जुलाई 1947 को सुरक्षित नई दिल्ली पहुंच गए थे.

बी-1, खसरा, ऋण पुस्तिका एवं भूमि संबंधी अन्य जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराने की होगी व्यवस्था

0

बी-1, खसरा, ऋण पुस्तिका एवं भूमि संबंधी अन्य जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराने की होगी व्यवस्था
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने विभाग द्वारा किए जा रहे प्रशासनिक सुधारों, तकनीक आधारित नवाचारों तथा नागरिकों एवं किसानों को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की स्पष्ट नीति राजस्व प्रशासन को पारदर्शी, जवाबदेह एवं भ्रष्टाचारमुक्त बनाना है। राजस्व मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा नागरिकों को बिना अनावश्यक कार्यालयीन आवागमन के गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

बैठक में डिजिटल किसान किताब एवं भूमि संबंधी दस्तावेजों के डिजिटलीकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि किसानों को बी-1, खसरा, ऋण पुस्तिका तथा भूमि संबंधी अन्य जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से सहज रूप से उपलब्ध कराने की व्यवस्था विकसित की जाए, ताकि उन्हें तहसील अथवा पटवारी कार्यालय जाने की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग सीधे आमजन एवं किसानों के जीवन से जुड़ा विभाग है, इसलिए शासन के सभी सुधारों एवं नवाचारों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुंचना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने आरबीसी 6-4 के प्रकरणों का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आरबीसी 6-4 की ऑनलाइन व्यवस्था एक महत्वपूर्ण सुधार है, जिसके लागू होने पर आवेदक स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे तथा संपूर्ण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध होगी। उन्होंने अविवादित फौती नामांतरण की प्रक्रिया पंचायतों के माध्यम से संपादित करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने लंबित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर विशेष बल देते हुए सीमांकन प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निपटारा सुनिश्चित करने तथा समय-सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों की जिला-वार नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

बैठक में VASUNDHARA (Verified Accessible System for Unified Digital Land Records & Historical Archives) परियोजना की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने नकल शाखा को पूर्णतः ऑनलाइन करने के लिए इस परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत राज्य के सभी जिला एवं तहसील कार्यालयों के महत्वपूर्ण राजस्व अभिलेखों का एकीकृत डिजिटल अभिलेखागार विकसित किया जाएगा। इससे प्रमाणित अभिलेखों का निर्गमन कुछ ही मिनटों में संभव होगा तथा अभिलेखों में छेड़छाड़ की संभावनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने असर्वेक्षित ग्रामों, विशेषकर अबूझमाड़ क्षेत्र में सर्वेक्षण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि राजस्व अभिलेख तैयार हो सकें, भूमि अभिलेख अद्यतन हों तथा स्थानीय नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

बैठक में स्वामित्व योजना, वन अधिकार पट्टों की प्रविष्टि एवं नामांतरण, पट्टाधृति अधिनियम-2023 के प्रभावी क्रियान्वयन, एग्री स्टैक, फार्मर रजिस्ट्री एवं एक्सेम्प्टेड कैटेगरी फार्मर रजिस्ट्री की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने आगामी खरीफ सीजन के डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं गिरदावरी की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन का उद्देश्य केवल प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण नहीं, बल्कि नागरिकों को तेज, पारदर्शी, जवाबदेह एवं विश्वासपूर्ण राजस्व व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के नीतिगत सुधारों एवं नवाचारों से राजस्व प्रशासन में सकारात्मक परिवर्तन आया है और इसे और अधिक प्रभावी बनाना सभी अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बैठक में साइबर तहसील व्यवस्था लागू करने की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस व्यवस्था के माध्यम से अविवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारा सहित विभिन्न राजस्व सेवाएं केंद्रीकृत एवं पूर्णतः ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा सकेंगी। मुख्यमंत्री ने अन्य राज्यों के अनुभवों का अध्ययन कर नागरिक हित में आवश्यक नीतिगत निर्णय लेने के निर्देश दिए।

बैठक में ई-कोर्ट प्रणाली, रेवेन्यू बोर्ड एवं संभागीय आयुक्त कार्यालयों में ऑनलाइन साक्ष्य प्रस्तुत करने की व्यवस्था, नक्शा डिजिटाइजेशन, ऑटो म्यूटेशन, ऑटो डायवर्सन तथा भू-अर्जन से संबंधित विषयों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि धमतरी, अंबिकापुर एवं जगदलपुर में नक्शा परियोजना का पायलट कार्य प्रारंभ किया गया है, जिसे दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग में पटवारी, राजस्व निरीक्षक, लिपिक एवं अन्य रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती, तहसीलों के अधोसंरचना विकास तथा तहसीलदारों के लिए आवश्यक वाहन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

बैठक में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव प्रभात मलिक, राजस्व विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी, विशेष सचिव श्रीमती इफ़्फत आरा, संचालक भू-अभिलेख विनीत नंदनवार, संयुक्त सचिव अरविन्द एक्का सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

छात्राओं की फ्री स्कूटी योजना 5 साल बढ़ी, हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा नकद इनाम – MP कैबिनेट

0

छात्राओं की फ्री स्कूटी योजना 5 साल बढ़ी, हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा नकद इनाम – MP कैबिनेट
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कृषि, रोजगार और जल प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। सरकार ने छात्राओं की फ्री स्कूटी योजना को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने, हॉकी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देने, अतिरिक्त खरीदे गए अनाज के ई-ऑक्शन और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने जैसे कई निर्णय लिए।

फ्री स्कूटी योजना अगले 5 साल जारी
कैबिनेट ने मेधावी छात्राओं के लिए संचालित फ्री स्कूटी योजना की अवधि अगले पांच वर्षों तक बढ़ाने का फैसला किया। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा के लिए छात्राओं को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।

‘नमो हरे’ योजना को 100 करोड़ रुपये
कैबिनेट ने ‘नमो हरे’ योजना के लिए अगले पांच वर्षों में 100 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सीधी भर्ती की जाएगी। नियुक्त डॉक्टरों का तीन वर्षों तक तबादला नहीं होगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।

शिवपुरी में एयरोस्पेस यूनिट से 10 हजार रोजगार
बैठक में शिवपुरी में विकसित हो रही अडानी एयरोस्पेस यूनिट की प्रगति की भी समीक्षा हुई। सरकार का अनुमान है कि परियोजना शुरू होने के बाद 10 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

हॉकी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार
जापान में आयोजित हॉकी एशिया कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली मध्य प्रदेश की छह खिलाड़ियों को तीन-तीन लाख रुपये तथा कांस्य पदक जीतने वाले चार खिलाड़ियों को एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि देने का निर्णय लिया गया।

स्वामित्व योजना में राहत
ग्रामीण पट्टाधारकों को राहत देते हुए कैबिनेट ने फैसला किया कि स्वामित्व योजना के तहत पट्टा रजिस्ट्री पर लगने वाला सेस अब राज्य सरकार वहन करेगी। इससे लाभार्थियों पर आर्थिक बोझ कम होगा।

गुजरात को 217 करोड़ रुपये
सरदार सरोवर जल समझौते के तहत मध्य प्रदेश सरकार गुजरात को 217 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। जल बंटवारे से जुड़े वित्तीय प्रावधानों में हुए बदलाव के बाद यह निर्णय लिया गया।

अतिरिक्त अनाज का होगा ई-ऑक्शन
सरकार ने समर्थन मूल्य पर खरीदे गए अतिरिक्त गेहूं, धान, ज्वार और बाजरा के निस्तारण के लिए नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। अब बचा हुआ अनाज ई-ऑक्शन के जरिए बेचा जाएगा। इसके लिए राज्य स्तरीय समिति गठित की जाएगी, जो मात्रा और मूल्य तय करेगी।

ज्ञान भारतम् योजना में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर
केंद्र सरकार की ज्ञान भारतम् योजना में मध्य प्रदेश देश में पहले स्थान पर रहा है। प्रदेश में 34 लाख पंजीकरण हुए हैं। योजना के तहत टीकमगढ़ से जंबूद्वीप का लगभग 10 फीट लंबा ऐतिहासिक नक्शा और बुरहानपुर से करीब 20 वर्ष पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपि भी चिन्हित की गई है।

लाखों लोगों पर पड़ेगा असर
कैबिनेट के इन फैसलों का सीधा लाभ छात्रों, किसानों, खिलाड़ियों, ग्रामीण पट्टाधारकों, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को मिलने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि इन निर्णयों से प्रदेश में शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र को नई गति मिलेगी।

सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल

0

सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल
भारतीय क्रिकेट को शिखर पर पहुंचाने में सबसे बड़ा योगदान देने वाले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को क्रिकेट का सबसे बड़ा सम्मान मिलने वाला है. उनके जन्मदिन के मौके पर यह खबर सामने आई है. भारतीय क्रिकेट में सौरव गांगुली के योदगान को देखते हुए उन्हें आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा. ऐसे में फैंस ये जानना चाह रहे हैं कि अब तक सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटरों को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है. यहां आपको इस सवाल का जवाब मिल जाएगा.

आईसीसी हॉल ऑफ फेम क्या है?
सबसे पहले ये आपको जानना जरूरी है कि आखिर आईसीसी हॉल ऑफ फेम क्या होता है. बता दें कि 2009 में आईसीसी ने इसकी शुरुआत की थी. यह दिग्गज क्रिकेटरों के लिए एक खास सम्मान है. हर साल बोर्ड किसी एक खिलाड़ी को इस खास सम्मान से नवाजता है.

कितने भारतीय क्रिकेटर्स आईसीसी हॉल ऑफ फेम शामिल?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले सौरव गांगुली 12वें भारतीय क्रिकेटर होंगे. उनसे पहले कुल 11 दिग्गजों को यह सम्मान मिल चुका है. इसमें 9 पुरुष और 2 महिला क्रिकेटर्स शामिल हैं. पुरुष खिलाड़ियों में बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीनू मांकड़, वीरेंद्र सहवाग और महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल है. वहीं महिला खिलाड़ियों में डायना एडुल्जी और नीतू डेविड को यह सम्मान मिला है.

सौरव गांगुली का इंटरनेशनल करियर
सौरव गांगुली ने अपने इंटरनेशनल करियर में 113 टेस्ट और 311 वनडे मैच खेले. टेस्ट की 188 पारियों में उन्होंने 42.17 की औसत से 7,212 रन बनाए, जिसमें 16 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं. उनका हाई स्कोर 239 रन है. वहीं टेस्ट क्रिकेट में दादा के नाम 32 विकेट भी हैं. इसके अलावा वनडे क्रिकेट की 300 पारियों में दादा ने 11,363 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 41.02 का रहा. वनडे में गांगुली के नाम 22 शतक और 72 अर्धशतक हैं. दादा ने वनडे में कुल 100 विकेट भी झटके हैं.

अजय देवगन की ‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग हुई शुरू

0

अजय देवगन की ‘धमाल 4′ की एडवांस बुकिंग हुई शुरू
बॉलीवुड से एक और पॉपुलर फ्रेंचाइजी धमाल की चौथी इंस्टॉलमेंट बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. दरअसल हम बात कर रहे हैं अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4′ की जो साल की मच अवेटेड रिलीज मे से एक है. ये इस शुक्रवार को यानी 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

वहीं फ्रैंचाइजी की ब्रांड वैल्यू को देखते हुए ‘धमाल 4’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट पीक पर है. फिलहाल नई रिलीज ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर ठंडा परफॉर्म कर रही है ऐसे में ‘धमाल 4′ से काफी उम्मीदे हैं. इससे पहले चलिए यहां इसकी एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट जान लेते हैं.

‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
अजय देवगन की मल्टी स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ की हाल ही में लिमिटेड शो के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हुई है. हालांकि शो की कुल संख्या का अभी पता नहीं चला है. लेकिन कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक इसके लगभग 3 हजार 900 शो लिस्ट किए गए हैं. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को पूरे भारत में 9 हजार से ज्यादा शो मिलेंगे.

इसी के साथ बता दे कि 8 जुलाई को दोपहर 2 बजे तक ‘धमाल 4’ के पहले दिन के लिए सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 17 हजार 843 टिकटों की प्री सेल हो चुकी है
जिससे फिल्म ने 45.47 लाख रुपये कमा लिए हैं.
वहीं ब्लॉक सीटों के साथ एडवांस बुकिंग का कलेक्शन 1.89 करोड़ रुपये हुआ है

फिलहाल इसे अच्छी रफ़्तार माना जा रहा है. हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं ऐसे में इसे जबरदस्त बढ़त दिखानी होगी और प्री-सेल्स में 3-4 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की कोशिश करनी होगी.

कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है ‘धमाल 4’?
‘धमाल 4’ पॉपुलर फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ की इंस्टॉलमेंट है ऐसे में इसे अच्छी शुरुआत के लिए प्री-सेल्स में पहले दिन 3-4 करोड़ (ग्रॉस) का कलेक्शन करना होगा. अगर ये इतनी एडवांस बुकिंग कर लेती है तो भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर इसकी 12 से 13 करोड़ (नेट) से ज्यादा की ओपनिंग तय मानी जाएगी. हालांकि असली आंकड़े तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेंगे.

‘धमाल 4’ के बारे में
‘धमाल 4’ को इंद्र कुमार ने निर्देशित किया है और इसे अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रितेश देशमुख के अलावा रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद और विजय पाटकर भी नजर आएंगे.

गुरुवार को सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी

0

गुरुवार को सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी
हिंदू पंचांग के अनुसार, कल आषाढ़ कृष्ण पक्ष की नवमी और दशमी तिथि का विशेष संयोग बन रहा है. कल सुबह 10:38 तक नवमी तिथि रहेगी और इसके बाद दशमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. नक्षत्रों की बात करें तो कल दोपहर 02:56 तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा और इसके बाद भरणी नक्षत्र लग जाएगा. चंद्रमा कल पूरे दिन अपनी खुद की उच्च ऊर्जा वाली मेष राशि में ही गोचर करेंगे, जिससे जातकों के व्यक्तित्व में गजब का आकर्षण और सौम्य स्वभाव देखने को मिलेगा.

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, कल गुरुवार का दिन करियर और वित्तीय समृद्धि के लिहाज से इतिहास रचने वाला साबित हो सकता है. कल आकाश मंडल में वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग के साथ बुधादित्य योग, सुकर्मा योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग बन रहा है. इसके अलावा, यदि आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु या मीन है, तो आपको भद्र राजयोग का सीधा लाभ मिलने जा रहा है, जिससे कार्यस्थल पर बड़े अधिकारियों का वरदहस्त प्राप्त होगा.

कल का पंचांग व शुभ मुहूर्त:
तिथि: सुबह 10:38 तक आषाढ़ कृष्ण पक्ष नवमी, इसके बाद दशमी तिथि.
नक्षत्र: दोपहर 02:56 तक अश्विनी, इसके बाद पूरे दिन भरणी नक्षत्र रहेगा.
चन्द्रमा की स्थिति: चंद्रमा कल पूरे दिन मेष राशि में गोचर करेंगे.
शुभ चौघड़िया (काम शुरू करने का समय): सुबह 07:00 से सुबह 08:00 बजे तक (शुभ का चौघड़िया) और शाम 05:00 से शाम 06:00 बजे तक (शुभ का चौघड़िया).
राहुकाल (अशुभ समय): दोपहर 01:30 से दोपहर 03:00 बजे तक (इस समय कोई भी शुभ, मांगलिक या नया काम करने से बचें).
शुभ यात्रा दिशा: कल दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करना आपके लिए अत्यंत मांगलिक और सफल रहेगा.

मेष राशि (Aries)
कल का दिन आपके लिए व्यावसायिक और व्यक्तिगत दोनों ही मोर्चों पर उत्तम रहने वाला है. कल आप अपने चालू बिजनेस को बड़ा बनाने और उसे स्केल करने का गंभीर प्रयास करेंगे, जिसमें आपको मार्केट से बढ़िया धन लाभ होने के मजबूत योग हैं.
करियर व बिजनेस: आर्थिक स्थिति मजबूत होने से व्यावसायिक आत्मविश्वास बढ़ेगा. कल वर्किंग महिलाओं को अपने व्यस्त रूटीन से खुद के लिए अच्छा समय मिलेगा, जिससे वे अपने पसंदीदा रचनात्मक काम को पूरा कर पाएंगी. छात्रों को कल अपनी पढ़ाई और प्रोजेक्ट्स में शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा.
यूथ व फैमिली: कल आप बच्चों के साथ खूब एंजॉय करेंगे और वीकेंड से पहले ही उन्हें घुमाने के लिए मार्केट या किसी मनोरंजक स्थान पर ले जा सकते हैं, जिससे घर में खुशहाली आएगी. पारिवारिक माहौल पूरी तरह खुशनुमा और जीवंत बना रहेगा.
शुभ रंग: ब्लू | शुभ अंक: 7 | अशुभ अंक: 1

वृष राशि (Taurus)
कल का दिन आपके करियर और रुके हुए प्रोजेक्ट्स के लिए एक टर्निंग पॉइंट यानी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है. कल आपके वे सारे बड़े काम और पेंडिंग डील्स आसानी से बन जाएंगे, जिनके लिए आप पिछले कई दिनों से परेशान या प्रयासरत थे.
करियर व लीगल प्रैक्टिस: कॉरपोरेट वकीलों और लीगल कंसल्टेंट्स के लिए कल का दिन भाग्यशाली है; कल आपको केस और क्लाइंट से जुड़े जटिल मामलों में बहुत बड़ी सफलता हासिल होगी. माता-पिता और बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे.
यूथ व सेहत: स्वास्थ्य संबंधी पुरानी समस्याओं और शारीरिक थकान से कल आपको बड़ी राहत मिलेगी, जिससे आप खुद को पहले से काफी बेहतर, फिट और तनावमुक्त महसूस करेंगे. कल आपके घर पर किसी विशेष मांगलिक आयोजन या रूपरेखा तय करने के लिए गुरुजनों और बड़ों का आगमन हो सकता है.
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1 | अशुभ अंक: 7

मिथुन राशि (Gemini)
कल का दिन आपके लिए मिश्रित और व्यस्तता से भरा रहने वाला है; व्यापारिक दृष्टि से कल आपको बहुत बढ़िया धन लाभ और कैश फ्लो देखने को मिलेगा, लेकिन इसके साथ ही कार्यस्थल पर काम का प्रेशर और परिश्रम की अधिकता (वर्कलोड) भी बनी रहेगी.
करियर व प्रोजेक्ट: कल ऑफिस में आपके बॉस या हायर अथॉरिटीज किसी बड़े प्रोजेक्ट और बजट प्लानिंग को लेकर विशेष चर्चा कर सकते हैं, जिसमें आपकी राय को प्राथमिकता दी जाएगी. कल आप किसी बड़े सामाजिक समारोह या नेटवर्किंग इवेंट में शामिल हो सकते हैं.
यूथ व सेहत: छात्रों को कल अपनी कठिन पढ़ाई और छूटे हुए असाइनमेंट्स को पूरा करने में अपने सहपाठियों (कलीग्स) का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे उनका काम समय पर पूरा हो जाएगा. कल आप माता-पिता को लेकर किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं. जिन्हें डायबिटीज या मीठे की समस्या है, वे कल खान-पान पर सख्त नियंत्रण रखें.
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 3 | अशुभ अंक: 1

कर्क राशि (Cancer)
कल का दिन आपके लिए बेहद शानदार, प्रोग्रेसिव और मानसिक शांति देने वाला रहेगा. कल आप अपने करियर और फाइनेंशियल सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए किसी बेहतरीन प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट में इन्वेस्ट करने का बड़ा प्लान बना सकते हैं; मार्केट से कोई बहुत ही मुनाफेदार डील मिलने की संभावना है.
बिजनेस व एसेट: पैतृक संपत्ति या पारिवारिक लैंड डिस्प्यूट को लेकर चल रहे किसी पुराने कानूनी मामले में कल वरिष्ठ सदस्यों की मदद से अंतिम समाधान निकल जाएगा, जिससे बड़ी राहत मिलेगी. कल आप किसी जरूरतमंद की आगे बढ़कर मदद करेंगे, जिससे आत्मिक खुशी मिलेगी. दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा.
यूथ: कल आपका मन भौतिक चकाचौंध से हटकर आध्यात्म और योग-मेडिटेशन में ज्यादा लगेगा, जिससे आप भीतरी मानसिक शांति का अनुभव करेंगे. कल शाम को आपके कुछ पुराने खास दोस्त आपसे मिलने अचानक घर आ सकते हैं, जिनके साथ मिलकर आप पुरानी यादें ताजा करेंगे.
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 8 | अशुभ अंक: 3

सिंह राशि (Leo)
कल का दिन आपके लिए अनुकूल और सफलताओं से भरा रहने वाला है. विशेषकर जो लोग रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़े हैं, कल उन्हें मार्केट के बड़े कॉर्पोरेट ब्रांड्स से कोई बहुत बड़ा टेंडर या कमर्शियल ऑफर मिलने वाला है, जिससे टर्नओवर बढ़ेगा.
करियर व जॉब चेंज: नौकरीपेशा लोगों के लिए कल ट्रांसफर के मजबूत योग बन रहे हैं; मैनेजमेंट आपकी पोजीशन या वर्किंग लोकेशन में सकारात्मक स्थान परिवर्तन (जॉब ट्रांसफर) की घोषणा कर सकता है. राजनीति में कार्य करने वाले व्यक्तियों को कल हाई कमान से कोई बहुत अच्छी खबर या बड़ा पद मिलने के संकेत हैं.
यूथ व सावधान: कल आप घर की विलासिता और सुख-सुविधाओं से जुड़े भौतिक सामानों की खरीदारी करने मार्केट जा सकते हैं. कल घर के बच्चे किसी बात को लेकर अचानक थोड़ी जिद कर सकते हैं, आपको उन्हें डांटने के बजाय प्यार से समझाना होगा. लवमेट्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, स्वास्थ्य एकदम परफेक्ट रहेगा.
शुभ रंग: पिंक | शुभ अंक: 8 | अशुभ अंक: 1

कन्या राशि (Virgo)
कल का दिन आपके लिए लाभप्रद और आर्थिक उन्नति देने वाला साबित होगा. जो युवा लंबे समय से एक अच्छे नौकरी या करियर ब्रेक की तलाश में भटक रहे हैं, कल उनके लिए मार्केट से सफलता के नए मार्ग प्रशस्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को गजब की मजबूती मिलेगी.
बिजनेस व ट्रैवल: यदि आपके ऊपर कोई पुराना कमर्शियल कर्ज या बाजार की देनदारी थी, तो कल आपको उससे बड़ी राहत मिलने वाली है; कैश फ्लो सुधरेगा. कल आपको अपने मुख्य काम या किसी बड़ी बिजनेस डील के सिलसिले में किसी दूसरे शहर की ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है, जो बेहद मुनाफेदार साबित होगी.
यूथ: कल आप अपने दैनिक रूटीन और दिनचर्या से जुड़े सारे जरूरी काम समय रहते पूरा कर लेंगे, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा. वैवाहिक जीवन पूरी तरह खुशहाल बना रहेगा; बच्चों के साथ वीकेंड से पहले ही कहीं बाहर पिकनिक मनाने जाने का सुंदर प्लान फाइनल हो सकता है. लंबे समय से चली आ रही किसी पेचीदा समस्या का समाधान होगा.
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट | शुभ अंक: 5 | अशुभ अंक: 9

तुला राशि (Libra)
चंद्रमा के शुभ प्रभाव से कल का दिन आपके लिए उत्तम और वित्तीय रूप से बेहद समृद्ध रहेगा. कल आपको अपने व्यापार और स्टार्टअप में बहुत बड़ा धन लाभ (बंपर मार्जिन) होगा, जिसकी मदद से आप मार्केट में भौतिक सुख-सुविधाओं और नए संसाधनों की प्राप्ति करने में सफल रहेंगे.
बिजनेस व रियल एस्टेट डील्स: जो लोग पिछले काफी समय से अपने लिए किसी अच्छे घर, प्लॉट या कमर्शियल फ्लैट की तलाश में थे, कल उन्हें मार्केट के बड़े डेवलपर्स से बेहतरीन प्रॉपर्टी डील अचानक मिल सकती है, जिससे आपका अपना घर लेने का सपना पूरा होगा.
यूथ: जो युवा अविवाहित (सिंगल) हैं, कल उनके लिए विवाह के बहुत ही सम्मानजनक और अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है. कल आपको विदेश में रह रहे किसी करीबी रिश्तेदार से घर आने की कोई बहुत बड़ी शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है. घर के बच्चे कल आपके बिजनेस और काम में हाथ बंटाएंगे, जिससे आपको गर्व महसूस होगा.
शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 7 | अशुभ अंक: 3

वृश्चिक राशि (Scorpio)
कल का दिन आपके लिए बेहद बेहतरीन, प्रखर और आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहने वाला है. जो लोग मीडिया, जर्नलिज्म या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में काम कर रहे हैं, कल वे अपने तर्कों से विरोधियों को सामने टिकने नहीं देंगे.
करियर व प्लेसमेंट: जो युवा कैंपस प्लेसमेंट या नई नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, कल उन्हें किसी प्रतिष्ठित टॉप ब्रांड कंपनी से आकर्षक सैलरी पैकेज पर सीधे जॉइनिंग का अच्छा ऑफर मिल सकता है. समाज और इंडस्ट्री में आपकी पोजीशन बहुत मजबूत बनी रहेगी. छात्र जीवन से जुड़ी पुरानी करियर समस्याएं कल आसानी से हल हो जाएंगी.
यूथ: कल आप अपने दैनिक रूटीन का सबसे ज्यादा समय कुछ नया पढ़ने-लिखने और अपनी प्रोफेशनल स्किल्स को अपग्रेड करने में बिताएंगे. कल आपको किसी पुराने क्लाइंट या वेंडर के माध्यम से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है. बच्चों के माध्यम से कोई विशेष और सुखद सूचना मिलेगी.
शुभ रंग: ऑरेंज | शुभ अंक: 2 | अशुभ अंक: 4

धनु राशि (Sagittarius)
कल का दिन पूरी तरह आपके अनुकूल और आपकी उम्मीदों के मुताबिक रहने वाला है. कल आपको अपने मुख्य बिजनेस या स्टार्टअप वेंचर में मार्केट से कोई बहुत बड़ा बल्क ऑर्डर या कॉन्ट्रैक्ट मिलने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है, जिससे आपका टर्नओवर दोगुना हो जाएगा.
करियर व साइबर सुरक्षा: जो लोग आईटी, कोडिंग, ए.आई. या साइबर सुरक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं, कल उन्हें किसी प्रोजेक्ट में एक बहुत ही अहम और कॉन्फिडेंशियल जानकारी हासिल होगी, जो कंपनी को बड़े साइबर फ्रॉड से बचाएगी. दाम्पत्य जीवन पूरी तरह खुशहाल रहेगा; शाम को बच्चों के साथ बाहर डिनर का प्लान बनेगा.
यूथ व सावधान: अविवाहित लोगों के लिए कल विवाह का कोई बहुत ही दिलचस्प प्रस्ताव आ सकता है. किसी पुरानी शारीरिक या स्वास्थ्य संबंधी समस्या से कल आपको पूरी तरह निजात मिल जाएगी, जिससेमन प्रफुल्लित रहेगा. कल वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें और पूरी तरह अलर्ट रहें, ताकि आप और लोग दोनों सुरक्षित रहें. छात्र प्रतियोगिता में भाग लेंगे.
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 9 | अशुभ अंक: 6

मकर राशि (Capricorn)
कल का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक और व्यस्तता से भरा रहने वाला है. व्यापारिक और कमर्शियल दृष्टि से कल आपको मार्केट से बहुत अच्छा धन लाभ होगा, जिससे वर्किंग कैपिटल मजबूत होगी और परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. छात्रों के लिए दिन सॉलिड है, कल उन्हें प्रोजेक्ट्स में सीनियर्स और मेंटर्स का पूरा सहयोग प्राप्त होगा.
करियर व सोशल वर्क: सामाजिक कार्यों और एनजीओ (NGO) से जुड़े लोगों को कल किसी बड़े कॉरपोरेट इवेंट में इंडस्ट्री के वरिष्ठ व्यक्तियों और दिग्गजों के माध्यम से विशेष रूप से सम्मानित होने का गौरव प्राप्त होगा, जिससे आपकी साख बढ़ेगी. कल घर के बच्चे आपसे अपने करियर और समस्याओं को शेयर कर सकते हैं, उनकी बात ध्यान से सुनें.
यूथ व सेहत: कल आप अपनी पूरी फैमिली के साथ किसी खूबसूरत टूर या लॉन्ग वीकेंड की प्लानिंग एडवांस में ही फाइनल कर सकते हैं, जिससे घर के सभी सदस्य बेहद खुश नजर आएंगे. सेहत को लेकर कल सुबह के समय थोड़ी सी उलझन या कमजोरी महसूस हो सकती है, लेकिन उचित खान-पान से जल्द ही सब ठीक होगा.
शुभ रंग: ब्राउन | शुभ अंक: 3 | अशुभ अंक: 7

कुंभ राशि (Aquarius)
कल का दिन आपके लिए बेहद शानदार और आपके आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर ले जाने वाला साबित होगा. कल आपके भीतर एक गजब का और कमाल का सेल्फ-कॉन्फिडेंस देखने को मिलेगा, जिससे आपके क्लाइंट्स और कलीग्स आपके काम करने के तरीके से पूरी तरह प्रभावित और मंत्रमुग्ध नजर आएंगे.
बिजनेस व कला जगत: व्यापार में कल आपको बहुत बड़ा धन लाभ (प्रॉफिट मार्जिन) होगा, जिससे आपकी ओवरऑल फाइनेंशियल कंडीशन पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और स्थिर हो जाएगी. कला, संगीत, फिल्म और थियेटर जगत से जुड़े लोगों को कल इंडस्ट्री के किसी बेहद अनुभवी दिग्गज से बड़ा सम्मान और बड़ा ब्रेक मिलने का अवसर प्राप्त होगा.
यूथ: नौकरीपेशा लोग कल वीक की शुरुआत के बाद अपनी दिनचर्या से जुड़े सारे मुख्य काम समय रहते बहुत ही व्यवस्थित ढंग से निपटा लेंगे, जिससे मानसिक सुकून बना रहेगा. लंबे समय से चली आ रही किसी पुरानी कॉर्पोरेट समस्या से कल हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा. महिला जातक खुद के लिए समय निकालकर कहीं घूमने जा सकती हैं. दोस्तों के साथ पार्टी होगी.
शुभ रंग: पिंक | शुभ अंक: 6 | अशुभ अंक: 1

मीन राशि (Pisces)
कल का दिन आपके लिए बेहद ठीक-ठाक, संतुलित और प्रोग्रेसिव रहने वाला है. आप सोने-चांदी, बुलियन, जेमस्टोन्स, मेटल या ज्वेलरी के बिजनेस से जुड़े हैं, तो कल मार्केट में अचानक आपके प्रोडक्ट्स की डिमांड बढ़ने से आपको बंपर आकस्मिक धन लाभ होने वाला है, जिससे आपके भौतिक सुखों में भारी बढ़ोतरी होगी.
करियर व निवेश: कल आपको रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी या म्यूचुअल फंड्स में इन्वेस्ट करने के कुछ बहुत ही आकर्षक और प्रॉफिटेबल ऑफर्स मिल सकते हैं; सही जगह किया गया यह पूंजी निवेश आपको भविष्य में दोगुना फायदा दिलाएगा. नौकरीपेशा छात्रों को कल कार्यस्थल पर अपने सीनियर अधिकारियों और कलीग्स के बेहतरीन मार्गदर्शन में काम करने और नई तकनीक सीखने का मौका मिलेगा.
यूथ: कल आप किसी बड़े सामाजिक समारोह या कॉरपोरेट इवेंट में शामिल होंगे, जहां आपकी मुलाकात कई बड़े परिचितों और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से होगी, जो आपके नेटवर्क को मजबूत बनाएगी. सेहत कल पूरी तरह परफेक्ट रहेगी. कल आपको किसी अनाथ या असहाय बच्चे की मदद करने का पुण्य मौका मिलेगा, जिससे आपके मन को बड़ी संतुष्टि मिलेगी.
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 2 | अशुभ अंक: 6

ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले

0

ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले
पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. अमेरिका और ईरान के बीच पिछले महीने हुए युद्धविराम पर संकट गहरा गया है. मंगलवार को अमेरिका ने ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमलों की शुरुआत कर दी, साथ ही ईरानी तेल की अंतरराष्ट्रीय बिक्री के लिए दी गई अहम छूट भी रद्द कर दी. यह कार्रवाई स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तीन व्यावसायिक जहाजों पर हुए हमलों के बाद की गई है.

अमेरिकी सैन्य कमान (CENTCOM) ने ईरान पर युद्धविराम का उल्लंघन करने और क्षेत्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया है. वहीं ईरान ने अमेरिकी कार्रवाई को युद्धविराम समझौते का उल्लंघन बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर दी बधाई

0

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सम्मान केवल प्रधानमंत्री मोदी जी का नहीं, बल्कि पूरे 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान, भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और विश्व मंच पर सशक्त होती उसकी भूमिका का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रभावी कूटनीति ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है तथा मित्र देशों के साथ संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व समुदाय में अपनी भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएगा तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ वैश्विक शांति, सहयोग और साझा समृद्धि के लिए निरंतर योगदान देता रहेगा।

गोरखपुर सांसद रवि किशन को मिला ‘पर्सनालिटी राइट’ का सुरक्षा कवच

0

गोरखपुर सांसद रवि किशन को मिला ‘पर्सनालिटी राइट’ का सुरक्षा कवच
सांसद व फिल्म अभिनेता रवि किशन को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी कानूनी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनके नाम, तस्वीर, आवाज़, चेहरा और सार्वजनिक पहचान से जुड़े ‘पर्सनालिटी राइट्स’ को अंतरिम कानूनी संरक्षण प्रदान किया है। एआइ, जनरेटिव एआइ, मशीन लर्निंग और डीपफेक तकनीक के जरिए किसी भी प्रकार के अनधिकृत दुरुपयोग पर रोक लगा दी है।

अपने आदेश कोर्ट ने कहा कि यदि तत्काल संरक्षण नहीं दिया गया तो उनकी प्रतिष्ठा और सार्वजनिक छवि को अपूरणीय क्षति हो सकती है। याचिका में बताया गया था कि पिछले कुछ समय से इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर उनके नाम और छवि का गलत इस्तेमाल कर भ्रामक, अश्लील और आपत्तिजनक आडियो-वीडियो सामग्री प्रसारित की जा रही है।

हाईकोर्ट ने इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स और यूट्यूब सहित अन्य डिजिटल प्लेटफार्म को ऐसी सामग्री हटाने के निर्देश दिए हैं। आदेश की जानकारी देते हुए रवि किशन ने कहा कि यह आदेश उन लोगों के लिए करारा तमाचा है, जो वर्षों से उनकी तस्वीर, आवाज़ और वीडियो का दुरुपयोग कर रहे थे।