Home Blog Page 67

महाकुंभ की ‘मोनालिसा’ ने रचाई शादी: मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे, परिवार के विरोध के बाद पुलिस से मांगी सुरक्षा

0

महाकुंभ की ‘मोनालिसा’ ने रचाई शादी: मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे, परिवार के विरोध के बाद पुलिस से मांगी सुरक्षा
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं. उन्होंने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान संग शादी कर ली है. मोनालिसा ने बुधवार को Arumanoor मंदिर में फरमान संग शादी. ये शादी के दौरान मंदिर में फैंस, मीडिया और नेता भी शामिल हुए. शादी की रस्मों के बाद कपल ने भगवान के सामने माथा टेका. फिर पुजारी से आशीर्वाद लिया.

उनकी शादी में केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी, सीपीएम के राज्य सचिव एम. वी. गोविंदन और सांसद ए. ए. रहीम शामिल थे. मौके पर बोलते हुए ए. ए. रहीम ने कहा कि ये विवाह केरल की सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा को दर्शाता है. उन्होंने कहा, ‘शादियां स्वर्ग में तय होती हैं और वह स्वर्ग केरल है. हम यहां उनके इस उत्सव में शामिल होने आए हैं.’

शिक्षा मंत्री शिवनकुट्टी ने भी इस अवसर को राज्य के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा, ‘यही असली केरल स्टोरी है.’ उन्होंने केरल की सामाजिक सौहार्द की परंपरा का उल्लेख किया.

कैसा था मोनालिसा का ब्राइडल लुक?
मोनालिसा ने रेड कलर की साड़ी पहनी थी. उन्होंने लाल वरमाला पहनी थी. साथ ही उन्होंने मांग में सिंदूर भी भरा हुआ था. मोनालिसा इस लुक में बेहद सुंदर लग रही थीं. उन्होंने गले में नेकलेस पहना था और साइड पार्टेड हेयरस्टाइल बनाई थी. जबकि दूल्हे ने सफेद शर्ट और मुंडू पहना था. मोनालिसा और फरमान साथ-साथ चलते दिखे.

परिवार था शादी के खिलाफ
बता दें कि मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं. वहीं फरमान महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. मोनालिसा और फरमान खान डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे. लेकिन उनके परिवारवाले इस शादी के खिलाफ थे. जब परिवार ने इस शादी और उनके प्यार का विरोध किया तो मोनालिसा और फरमान ने केरल में शरण ली. मोनालिसा ने सुरक्षा मांगते हुए तिरुवनंतपुरम के थंपनूर पुलिस स्टेशन में शरण ली.

इससे पहले दिन में मोनालिसा अपने प्रेमी फरमान खान के साथ तिरुवनंतपुरम पहुंची थीं. पुलिस से संपर्क कर बताया था कि उनके पिता विजय सिंह भोसले उन पर अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने का दबाव बना रहे हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है क्योंकि शारीरिक उत्पीड़न का कोई आरोप नहीं लगाया गया है. पुलिस ने स्थिति की समीक्षा की और पुष्टि की कि मोनालिसा बालिग हैं, इसलिए उन्हें अपनी पसंद से विवाह करने का कानूनी अधिकार है. पुलिस ने ये बात उनके पिता को भी स्पष्ट कर दी.

पिता के साथ जाने से कर दिया था इंकार
रिपोर्टों के अनुसार, उनके परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया था और शुरुआत में दावा किया था कि मोनालिसा नाबालिग हैं. हालांकि, पुलिस की जांच में पुष्टि हुई कि वो 18 वर्ष की हैं. बताया जाता है कि मोनालिसा के पिता उन्हें वापस ले जाने के लिए केरल पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने उनके साथ हवाई अड्डे जाने से इनकार कर दिया.

मोनालिसा महाकुंभ के दौरान वायरल हुई थीं. महाकुंभ में वो माला बेच रही थी, इसी दौरान की उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इसके बाद हर जगह मोनालिसा के ही चर्चे थे. मोनालिसा की किस्मत पूरी तरह बदल गई थी. मोनालिसा को फिल्मों में भी काम मिला. उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स के लिए भी शूट किया. साथ ही म्यूजिक वीडियो भी किए.

मोनालिसा का वर्कफ्रंट
वो फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर में नजर आएंगी. ये उनकी डेब्यू फिल्म है. फिल्म का ट्रेलर फरवरी 2026 में रिलीज किया गया. इस फिल्म के लिए मोनालिसा ने कड़ी मेहनत की. फिल्म को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं. वहीं मोनालिसा पूवर में निर्देशक पी. बिनु वर्गीज की मलयालम फिल्म ‘नगम्मा’ की शूटिंग कर रही हैं.

कांग्रेस का बड़ा दांव: केरल की 90 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, सांसदों के सहारे सत्ता वापसी की आस

0

केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. बुधवार (11 मार्च) को केरल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव KC वेणुगोपाल, अम्बिका सोनी, TS देव समेत अन्य सदस्य कांग्रेस दफ़्तर में मौजूद रहे और चुनाव को लेकर मंथन किया. सूत्रों के मुताबिक मीटिंग में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर मुहर लग सकती है.

कई सांसद लड़ सकते हैं चुनाव
सूत्रों के मुताबिक केरल की 140 सीटों में से करीब 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार की है, बाकी सीटें अपने गठबंधन के सहयोगियों के लिए छोड़ देगी.
सूत्रों के मुताबिक, इनमें से पहली लिस्ट की 31 सीटों पर मुहर लग गई है. केरल कांग्रेस से कई सांसद विधानसभा के चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. चर्चा है कि सांसद हिबी हिडेन, सांसद के सुधाकरण, सांसद के सुरेश विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं.

राहुल गांधी ने बढ़ाई चुनावी गतिविधि
राहुल गांधी ने केरल में अपनी चुनावी आवाजाही को बढ़ाया है. हाल ही में वह कई इवेंट्स में हिस्सा लेने के लिए राज्य में आ चुके हैं. उन्होंने युवाओं और महिलाओं के लिए कुछ सोशल-वेलफेयर गारंटी का भी ऐलान किया है, जिससे चुनाव की तारीखें आने के बाद जबरदस्त कैंपेन के लिए माहौल तैयार हो सके.

चुनावी सरगर्मियां तेज
केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. एक ओर लेफ्ट की अगुवाई में एलडीएफ गठबंधन है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस का यूडीएफ है. जल्द ही केरल में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो सकता है. बीते दो कार्यकाल से राज्य में वामपंथी नेतृत्व वाली सरकार सत्ता काबिज है. भारतीय जनता पार्टी यहां तीसरे नंबर की पार्टी है. जबकि कांग्रेस मुकाबले में रही है. कांग्रेस का दावा है कि इस बार वह सत्ता हासिल कर लेगी.

मुख्यमंत्री ने राहतगढ़ और जेसीनगर को दी आधुनिक ग्रंथालय की सौगात

0

मुख्यमंत्री ने राहतगढ़ और जेसीनगर को दी आधुनिक ग्रंथालय की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत में मातृ सत्ता प्रधान संस्कृति है। भारत की छवि विश्व गुरू की रही है। दुनिया में केवल भारतीय संस्कृति है, जिसने अपने मूल्यों के आधार पर ज्ञान की धारा को तक्षशिला और नालंदा विश्वविद्यालयों के माध्यम से विश्व के कोने-कोने में पहुंचाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का समय बदला है। अब हमारा देश आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर रहा है। भारत अपने कौशल के बल पर आधुनिक तकनीक में विश्व में नंबर वन बन रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महान शिक्षाविद् डॉ. हरि सिंह गौर ने अपनी जमा पूंजी लगाकर बुंदेलखंड के सागर में शिक्षा का नया सूर्योदय किया। गौर के प्रयासों से बुंदेलखंड को केंद्रीय विश्वविद्यालय की सौगात मिली है। यहां विभिन्न कोर्स की पढ़ाई कर निकले विद्यार्थियों ने देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राहतगढ़ और जेसीनगर में श्रमिकों के बच्चों के लिए लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को सागर में ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस क्रम में आज सागर में मां सरस्वती की कृपा से शिक्षा का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के रूप में शिक्षा के आधुनिक मंदिर बुंदेलखंड के युवाओं के सामर्थ्य और संकल्पों को नई ऊंचाई देगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस पहल के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि ज्ञानवीर के केवल विश्वविद्यालय का नाम नहीं बल्कि एक बेटे का अपने माता-पिता के चरणों में श्रृद्धा सुमन है। मंत्री राजपूत ने इस संस्थान को अपनी पूज्य माता ज्ञानबाई जी के नाम से ज्ञान और अपने श्रद्धेय पिता वीर सिंह के नाम से वीर शब्द लेकर उन्हें समर्पित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह विश्वविद्यालय बुंदेलखंड के युवाओं के लिए सपनों के नए द्वार खोलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समय के साथ चलने के लिए युवाओं से कौशल और तकनीक में पारंगत होने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने बुंदेलखंड के चहुंमुखी विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। वर्ष 2003 के बाद हुए कार्यों से बुंदेलखंड क्षेत्र का कायाकल्प हो गया है। उसके पहले की सरकारों के कार्यकाल में विकास धरातल पर कहीं नजर नहीं आया। पूर्व मुख्यमंत्री सु उमा भारती, श्रद्धेय बाबूलाल गौर और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में भी राज्य सरकार के लिए बुंदेलखंड सर्वोच्च प्राथमिकता का क्षेत्र रहा है। हमारी सरकार ने पिछले दिनों खजुराहो में हुई कैबिनेट बैठक में बुंदेलखंड के विकास के लिए 27 हजार करोड़ रूपये के विशेष पैकेज की मंजूरी दी। इससे क्षेत्र में करोड़ों का निवेश आएगा और बड़ी संख्या में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। प्रदेश में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुंदेलखंड वीरों और महावीरों की धरती है। बुंदेलखंड की पहचान महाराजा छत्रसाल से भी है। उन्होंने अपने कालखंड में कई लड़ाइयां लड़ीं और बुंदेलखंड की पावन धरा पर सनातन संस्कृति की ध्वजा फहराई। यहां के आल्हा और ऊदल की वीरता की कहानियां आज भी जीवंत हैं। बुंदेलखंड के वीरों ने अपने शौर्य से मातृभूमि की रक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय टीम के क्रिकेट में विश्व विजेता बनने और होली पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सहित देश के खिलाड़ी, अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दुनिया में भारत का परचम लहरा रहे हैं। आज विश्व के कई संस्थानों के शीर्ष पदों पर भारतवंशी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं, यह देश की श्रेष्ठतम शिक्षा व्यवस्था का ही परिणाम है।

सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान अविस्मरणीयः मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस दिन को सागर के लिए ऐतिहासिक बताते हुए विकास के कई महत्वपूर्ण पड़ावों को रेखांकित किया। मंत्री राजपूत ने कहा कि आज का दिन बेहद सौभाग्यशाली है। उन्होंने याद दिलाया कि ज्ञानवीर विश्वविद्यालय की फाइल पर डॉ. मोहन यादव ने तभी हस्ताक्षर कर इसकी शुरुआत कराई थी, जब वे प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री थे। सागर अब उन चुनिंदा शहरों में शामिल है जहाँ केंद्रीय विश्वविद्यालय के साथ राजकीय विश्वविद्यालय (स्टेट यूनिवर्सिटी) और मेडिकल कॉलेज की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विशेष धन्यवाद किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आदित्य सिंह राजपूत ने स्वागत उदबोधन में विश्वविद्यालय के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, रहली विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, खुरई एवं पूर्व मंत्री विधायक भूपेन्द्र सिंह, सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, देवरी विधायक ब्रज बिहारी पटेरिया, बण्डा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, बीना विधायक श्रीमति निर्मला सप्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, महापौर नगर निगम सागर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने परखी भविष्य के वकीलों की तैयारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के नवनिर्मित परिसर का उद्घाटन करशैक्षणिक सुविधाओं का जायजा लिया, जिसमें विशेष रूप से विधि (Law) के छात्र-छात्राओं के लिए तैयार की गई मूट कोर्ट (Moot Court) आकर्षण का केंद्र रही। मूट कोर्ट एक प्रकार की कृत्रिम या नकली न्यायिक कार्यवाही होती है। इसमें कानून की पढ़ाई कर रहे छात्र एक काल्पनिक कानूनी मामले पर वास्तविक अदालत की तरह बहस करते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को वास्तविक अदालती कार्यवाही और प्रोटोकॉल की बारीकियां सिखाना, न्यायिक तर्क और पैरवी की कला में निपुण बनाना, मुकदमेबाजी और कानूनी दस्तावेजीकरण का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री ने बढ़ाया छात्र-छात्राओं का उत्साह
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मूट कोर्ट का अवलोकन करते हुए वहां मौजूद छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव ही एक कुशल अधिवक्ता और न्यायविद तैयार करने में सहायक होता है। उन्होंने आधुनिक शिक्षा पद्धति में ऐसी सिम्युलेटेड लर्निंग (प्रायोगिक शिक्षण) को उपयोगी बताया। विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार, मूट कोर्ट के माध्यम से छात्र अपनी झिझक दूर कर सकेंगे और भविष्य में उच्च न्यायालयों व सर्वोच्च न्यायालय में पैरवी के लिए खुद को तैयार कर सकेंगे।

बुंदेली स्वाद का लिया आनंद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुंदेलखंड के पारंपरिक खान-पान संस्कृति की सराहना करते हुए इसे सेहत के लिए भी उत्तम बताया है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बुंदेलखंड के पारंपरिक मोटे अनाज (Millets) से बने व्यंजनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ज्वार, बाजरा, मक्का की रोटी न केवल ऊर्जा प्रदान करती है, बल्कि हमारी प्राचीन आहार पद्धति का गौरव भी है।

थाली में परोसा गया बुंदेलखंड का वैभव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की थाली में बुंदेलखंड के पारंपरिक व्यंजन शामिल थे। इनमें मुख्य रूप से मेथी और चने की भाजी, कड़ी पकौड़ा, दही बड़े, पारंपरिक स्वाद के साथ बिजोरे, कचरिया, बरी की सब्जी और प्रसिद्ध महेरी, खीचला, पापड़, मंगोड़ी और गुजराती नमकीन, चिरौंजी की बर्फी, आम-नींबू का अचार और ताजगी से भरपूर आम का पना शामिल थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुंदेली व्यंजन केवल स्वाद में ही बेमिसाल नहीं हैं, बल्कि यह पाचन की दृष्टि से भी अत्यंत लाभकारी है। ज्वार-बाजरा जैसे मोटे अनाज स्वास्थ्य का आधार हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देना ’’वोकल फॉर लोकल’’ के संकल्प को मजबूत करता है। बुंदेलखंड के ये व्यंजन इस क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मेहमाननवाजी का प्रतीक हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सागर जिले के प्रवास के दौरान बुंदेली संस्कृति की जीवंत प्रस्तुति ने सभी का ध्यान खींच लिया। स्थानीय बुंदेली कलाकारों एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मनमोहक प्रस्तुति के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। कलाकारों ने राई, बधाई एवं अन्य लोक गीतों की प्रस्तुतियां दीं, जिसमें ढोलक, नगड़िया, बांसुरी, मंजीरा और अन्य पारंपरिक बुंदेली वाद्य यंत्रों की धुनें गूंज उठी। मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलाकारों को गले लगाया और उनकी पी ठ थपथपाकर सराहना की।

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

0

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय के सभा कक्ष में जशपुर जिले से चार दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर आए सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।मुख्यमंत्री साय ने बड़ी आत्मीयता से सरपंचों से भेंट कर उनके क्षेत्र की स्थिति तथा विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ग्रामीण विकास में सरपंचों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं पंच के रूप में जनसेवा का कार्य प्रारंभ किया था। पंच रहने के बाद वे सरपंच बने और आगे चलकर विधायक तथा सांसद के रूप में भी जनता की सेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि यदि किसी सरपंच में अपने गांव और पंचायत के विकास के लिए समर्पण और जज्बा हो, तो वह अपने क्षेत्र में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर अधोसंरचना विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की बड़ी जिम्मेदारी सरपंचों के कंधों पर होती है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति मिल रही है। उन्होंने सरपंचों से आग्रह किया कि वे योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि ग्रामीण जनता को उनका पूरा लाभ मिल सके।उन्होंने कहा कि समर्पित नेतृत्व और योजना के सही क्रियान्वयन से कोई भी पंचायत आदर्श पंचायत बन सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और विकास के अवसर बढ़ रहे हैं। उन्होंने सरपंचों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने पंचायत क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर विभागीय मंत्रियों और अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में रहें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि अध्ययन भ्रमण का उद्देश्य अन्य क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों को देखकर सीखना और उन्हें अपने गांवों में लागू करना है।

उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले से चार दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर आए 35 सरपंचों का दल आज विधानसभा की कार्यवाही देखने विधानसभा पहुंचा था। भ्रमण के दौरान यह दल दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत पतोरा तथा धमतरी जिले के ग्राम पंचायत सांकरा में हुए विकास कार्यों का अवलोकन भी करेगा।

इस अवसर पर विधायक गोमती साय, रायमुनि भगत सहित जशपुर जिले से आए सरपंचगण उपस्थित थे।

फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री को मिला आमंत्रण

0

फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री को मिला आमंत्रण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में सर्व अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अन्य पिछड़ा समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री साय को 14 अप्रैल को महासमुंद जिले के बसना में आयोजित होने वाले फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती के अवसर पर आयोजित ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं।

इस अवसर पर बसना विधायक सम्पत अग्रवाल भी उपस्थित थे।

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा से मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेंद्र तिवारी की सौजन्य भेंट

0

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा से मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेंद्र तिवारी की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री के सलाहकार (योजना, नीति, कृषि एवं ग्रामीण विकास) डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने आज छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश के समग्र और दीर्घकालिक विकास को ध्यान में रखते हुए विजन–2047 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की विकास रणनीतियों और भावी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुलाकात के दौरान राज्य के आर्थिक विकास, सामाजिक सशक्तिकरण, कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, तथा बुनियादी ढांचे के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। दोनों ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि प्रदेश के विकास के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, संसाधनों का बेहतर उपयोग तथा नीति निर्माण में दूरदर्शी दृष्टिकोण आवश्यक है।

चर्चा के दौरान प्रदेश में कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करने, तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को और अधिक सुलभ बनाने के विषयों पर भी सकारात्मक संवाद हुआ। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन और उनके लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रशासनिक समन्वय को और मजबूत बनाने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

डॉ. तिवारी ने कहा कि विजन–2047 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी दृष्टि से सशक्त एवं आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं श्री मिश्रा ने भी राज्य के विकास को गति देने के लिए नीति आयोग की ओर से हर संभव सहयोग और समन्वय का भरोसा दिलाया।

दोनों के बीच हुई इस मुलाकात में प्रदेश के समावेशी, सतत और संतुलित विकास के लिए मिलकर कार्य करने तथा भविष्य की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

राज्यसभा के लिए मना किया, रिटायरमेंट की खबरों को बताया अफवाह

0

‘नहीं जाना चाहता राज्यसभा, लेकिन राजनीति से संन्यास…’, दिग्विजय सिंह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राजनीति से संन्यास लेने की अटकलों को खारिज करते हुए रविवार (8 मार्च) को कहा कि उन्होंने केवल पार्टी से अनुरोध किया है कि वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें राज्यसभा के लिए तीसरी बार उम्मीदवार नहीं बनाया जाए. सिंह ने कहा कि वह अंतिम सांस तक पार्टी की सेवा करते रहेंगे. वहीं सिंह के भविष्य की योजनाओं को लेकर अटकलें उस समय शुरू हुईं जब उन्होंने 5 मार्च को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें एक दंपति सेवानिवृत्ति के बाद देश के विभिन्न स्थानों की यात्रा करते दिख रहा है.

‘अंतिम सांस तक कांग्रेस की सेवा करते रहूंगा’- दिग्विजय सिंह
वीडियो साझा करते हुए सिंह ने लिखा था कि, ‘मेरी सेवानिवृत्ति की योजना? शायद. क्यों नहीं? जय सिया राम’ इससे यह अटकलें लगने लगीं कि वह सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का संकेत दे रहे हैं. सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने केवल कांग्रेस नेतृत्व से यह अनुरोध किया है कि राज्यसभा का उनका वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें राज्यसभा नहीं जाना है. उन्होंने कहा, ‘देखिए, इस तरह की चर्चा होती रहती है और आप जानते हैं कि यह कहां से आती है. बात इतनी ही है कि मैंने अपनी पार्टी से कहा है कि दूसरे कार्यकाल के बाद मैं तीसरी बार राज्यसभा नहीं जाना चाहता.’

कांग्रेस नेता सिंह ने कहा कि इसका अर्थ यह नहीं है कि वह पार्टी के लिए काम करना बंद कर देंगे, बल्कि वह अंतिम सांस तक कांग्रेस की सेवा करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि उन्हें क्या जिम्मेदारी दी जाएगी, यह पार्टी नेतृत्व, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) और मध्यप्रदेश कांग्रेस पर निर्भर करेगा.

प्रधानमंत्री से उत्पादित बासमती चावल को जीआईटैग देने की मांग
सिंह ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि यह ओडिशा के सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक दंपति का वीडियो था, जो देशभर की यात्रा कर रहे हैं और उन्हें यह विचार रोचक लगा, इसलिए उन्होंने इसे साझा कर दिया. वहीं जब दिग्विजय सिंह से किसानों के लिए एक प्रदर्शन की उनकी घोषणा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह राजनीति में हमेशा सक्रिय रहे हैं.

सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र लिखकर मध्यप्रदेश में उत्पादित बासमती चावल को ‘भौगोलिक संकेत’ (जीआईटैग) दिए जाने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो एक आंदोलन किया जाएगा.

नेपाल चुनाव में RSP की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

0

भारत-नेपाल के संबंध नई ऊंचाइयों तक पहुचेंगेः पीएम मोदी
नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने लेफ्ट पार्टियों का सूपड़ा साफ कर दिया है. रबी लामिछाने और बालेन शाह की लीडरशिप में आरएसपी ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पुष्प कमल दहल प्रचंड को बुरी तरह हराया. यहां तक कि बालेन शाह ने तो ओली को सीट पर ही चुनाव हरा दिया. नेपाल में चुनाव परिणाम के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह से फोन पर बात कर उन्हें जीत की बधाई दी है.

पीएम मोदी ने एक्स पर शेयर किया पोस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल चुनाव में आरएसपी की प्रचंड जीत पर बधाई देते हुए सोमवार (9 मार्च, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने आरएसपी के अध्यक्ष रबी लामिछाने और वरिष्ठ नेता बालेंद्र शाह से फोन पर बातचीत करने की भी जानकारी साझा की.

उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘मैंने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने और पार्टी के वरिष्ठ नेता बालेंद्र शाह के साथ टेलीफोन पर गर्मजोशी से बातचीत की. मैंने दोनों नेताओं को उनकी चुनावी जीत और नेपाल के चुनावों में RSP की शानदार सफलता के लिए बधाई दी. साथ ही उनकी आगामी नई सरकार के लिए अपनी शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं.’

भारत-नेपाल के संबंध नई ऊंचाइयों तक पहुचेंगेः पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत दोनों देशों की साझा समृद्धि, प्रगति और जनकल्याण के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है. मुझे विश्वास है कि हमारे संयुक्त प्रयासों से भारत और नेपाल के संबंध आने वाले सालों में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे.

नेपाल में चुनाव आयोजन की सफलता पर पीएम मोदी ने दी थी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले शनिवार (7 मार्च, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक अन्य पोस्ट में नेपाल में संसदीय चुनाव के सफल आयोजन को लेकर बधाई दी थी. उन्होंने पोस्ट में कहा था कि एक करीबी दोस्त और पड़ोशी के तौर पर भारत, नेपाल के लोगों और वहां की नई सरकार के साथ मिलकर शांति, प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए पूरी तरह से संकल्पित है.

भोपाल में 18 मार्च को होगा कर्मश्री का भव्य हिंदू नववर्ष उत्सव, डॉ. कुमार विश्वास होंगे मुख्य आकर्षण

0

भोपाल में 18 मार्च को होगा कर्मश्री का भव्य हिंदू नववर्ष उत्सव, डॉ. कुमार विश्वास होंगे मुख्य आकर्षण
भोपाल। हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और चैती चांद के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला कर्मश्री संस्था का अखिल भारतीय कवि सम्मेलन इस वर्ष अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस अवसर पर 18 मार्च को भोपाल में भव्य हिंदू नववर्ष उत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश के प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों के तहत कर्मश्री संस्था के अध्यक्ष एवं रामेश्वर शर्मा ने नोएडा में डॉ. कुमार विश्वास से भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और इस ऐतिहासिक आयोजन में सम्मिलित होने का औपचारिक आमंत्रण दिया।
हर वर्ष की तरह इस बार भी यह आयोजन साहित्य और संस्कृति का भव्य संगम बनेगा। आयोजकों के अनुसार, 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा यह कवि सम्मेलन पहले से अधिक भव्य और आकर्षक होगा, जिसमें देशभर के ख्याति प्राप्त कवि अपनी काव्यधारा से श्रोताओं को आनंदित करेंगे।

कार्यक्रम में हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और चैती चांद के उत्सव के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, परंपरा और साहित्य की समृद्ध विरासत को भी मंच से अभिव्यक्त किया जाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी और नागरिक शामिल होकर कार्यक्रम को सफल

“बंगाल का रण: भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ में गूंजा घुसपैठ और भ्रष्टाचार का मुद्दा, शाह-नड्डा ने दिया सत्ता बदलने का संदेश”

0

“बंगाल का रण: भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ में गूंजा घुसपैठ और भ्रष्टाचार का मुद्दा, शाह-नड्डा ने दिया सत्ता बदलने का संदेश”
पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ के जरिए राज्य की सियासत तेज हो गई है। राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित जनसभाओं में भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, घुसपैठ, कानून-व्यवस्था की गिरती स्थिति और कुप्रशासन के आरोप लगाते हुए सत्ता परिवर्तन का आह्वान किया। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि जनता बदलाव चाहती है और राज्य में विकास व सुशासन के लिए भाजपा को मौका देने का समय आ गया है।

ममता राज में राष्ट्रपति का विरोध और घुसपैठियों का स्वागतः अनुराग ठाकुर
भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तहत उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर राज्य सरकार राष्ट्रपति और राज्यपाल का विरोध करती है, जबकि दूसरी ओर घुसपैठियों और माफियाओं को संरक्षण दिया जाता है। ठाकुर ने कहा कि बंगाल की अस्मिता और संसाधनों की रक्षा के लिए तृणमूल कांग्रेस सरकार को हटाकर भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है। उनके अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव बंगाली गौरव, संस्कृति और राज्य के भविष्य की निर्णायक लड़ाई होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ लंबे समय से जारी है और कांग्रेस, वाम दलों तथा तृणमूल कांग्रेस ने इसे वोट बैंक की राजनीति के लिए बढ़ावा दिया। ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने उद्योग और रोजगार सृजन के बजाय कट-मनी और भ्रष्टाचार की राजनीति को बढ़ावा दिया है और सत्तारूढ़ दल के कई मंत्री और नेता भ्रष्टाचार के मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं।

देश आगे बढ़ रहा, बंगाल पिछड़ रहा
उत्तर बंगाल के माल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है, जबकि ममता बनर्जी के शासन में बंगाल पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि अवैध घुसपैठ पर रोक नहीं लगी तो राज्य का जनसांख्यिकीय संतुलन बदल सकता है और आदिवासी, राजबोंग्शी, गोरखा तथा अन्य समुदायों के अधिकार प्रभावित होंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने चाय बागान श्रमिकों के हितों के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए।

मेदिनीपुर डिवीजन के सबंग विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में लगातार बम और हथियार बरामद हो रहे हैं, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया जा रहा है।

बंगाल को व्यापक बदलाब की जरूरतः सुकांत
बर्धमान डिवीजन के कालना विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मंजूमदार ने कहा कि बंगाल को केवल राजनीतिक परिवर्तन ही नहीं, बल्कि व्यापक सामाजिक और आर्थिक बदलाव की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार के अवसर और उद्योगों के विकास को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

सरकार बनी तो महिलाओं को देंगे हर माह तीन हजारः शमिक
हावड़ा-हुगली डिवीजन के सप्तग्राम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और निवेश विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की औद्योगिक क्षमता को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने वादा किया कि भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं को 3,000 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी और सातवां वेतन आयोग लागू किया जाएगा।

इस बीच, मानबाजार विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा, आवास और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू किया जाएगा। मालदा जिले के गाज़ोल में आयोजित सभा में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की कई योजनाओं में राज्य में कट-मनी वसूली हुई और लाभार्थियों तक पूरी राशि नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं की सुरक्षा, पारदर्शिता और विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से दावा किया कि राज्य में जनता बदलाव चाहती है और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देकर ‘डबल इंजन सरकार’ बनाने का अवसर दे सकती है। नेताओं ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में विकास, सुरक्षा, पारदर्शिता और जनकल्याण को नई दिशा दी जाएगी।