Home Blog Page 95

अनूपपुर कोतवाली पुलिस की शानदार कार्यवाही चोर सहित चोरी का सामान खरीदने वाले साहूकार को भी किया गिरफ्तार 

0

 

 

 

आमीन वारसी –

अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने एक शानदार कार्यवाही की है शानदार कार्यवाही हम इसलिए कह रहें है कि इस बार पुलिस ने चोरी करनें वालों के साथ साथ चोरी का सामान खरीदने वालें साहूकारों पर भी मामला दर्ज कर दिया है ! जिससे अब यह होगा कि चोरी का सामान खरीदने साहूकार चोरी का सामान खरीदने से मना कर देगें और जब चोर से चोरी का सामान कोई खरीदेगा ही नही तो शायद कुछ हद तक चोरी की वारदात कम होगी !

पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने सूने घर में हुई चोरी मामलें पर सफलता प्राप्त की है ! बता दे कि अनूपनगर में चोरी की घटना घटित हुई थी सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने चांदी के लगभग 3 लाख रुपए मूल्य के जेवरात चोरी कर ले गए थें जिसे अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने चोर और साहूकार सहित जेवरात भी बरामद कर लिया हैं !

चोरी की घटना का विवरण

दिनांक 11 अगस्त 2024 को दीपक सोनी (उम्र 31 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 13, पुलिस कॉलोनी रोड, बस्ती रोड, अनूपपुर, कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई थी ! शिकायत में बताया गया कि वह अपनें परिवार के साथ मैहर दर्शन के लिए गया था, घर पर ताला लगा हुआ था ! अगले दिन लौटने पर उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए हैं ! इस शिकायत पर कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 378/24, धारा 331(4) और 305(A) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई !

पुलिस कार्यवाही

कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रवीण साहू, प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह, शेख रशीद, रितेश सिंह, महिला आरक्षक अंकिता सोनी और आरक्षक अब्दुल की टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपियों की पहचान की !

मुख्य आरोपी सोनू सिंह (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम छपराटोला, ग्राम लखनपुर, थाना कोतवाली, अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया ! चोरी के जेवरात खरीदने में शामिल राजेश सोनी (उम्र 48 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 15, सोनी मोहल्ला, पुरानी बस्ती, अनूपपुर और उसकी पत्नी सुधा सोनी (उम्र 45 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया !

बरामद जेवरात

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए, जिनमें पायल, पाजेब, करधन, हाथ की मेहंदी, बच्चों के हाथ और पैर के चूड़े, गले की चेन, ब्रेसलेट, बड़ों के कंगन और चूड़े, और सोने के कान के 5 जोड़ी टॉप्स शामिल हैं !

आगे की कार्यवाही

मुख्य आरोपी सोनू सिंह के साथ चोरी की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है ! पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने चोरी और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं ! उन्होंने आरोपियों की निगरानी खोलने और जिला बदर की प्रक्रिया शुरू करनें का भी आदेश दिया है !

अनूपपुर पुलिस का संदेश

अनूपपुर पुलिस अपराध और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है आम जनता से अनुरोध है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें !

देश की अनोखी नगर पालिका परिषद कोतमा

0

आमीन वारसी

कोतमा –  देश की अजब गजब नगर पालिका परिषद कोतमा जहाँ अध्यक्ष उपाध्यक्ष भाजपा का और सभापति कांग्रेस के यह देखा गया है कि जो कल तक कांग्रेस के बैनर तले खड़े होकर भाजपा की पूर्व परिषद द्वारा किए गए कार्यो को भ्रष्टाचार बताकर चौक चौराहों में हंगामा किया करतें थें ! आज वही नगर की जनता से तरह तरह के वादे करके चुनाव जीतने के बाद खुद भ्रष्टाचार पर भ्रष्टाचार कर रहें है और मजे की बात यह है कि नगर पालिका परिषद द्वारा किये जा रहें भ्रष्टाचार के खिलाफ अब आवाज उठाने वाला भी कोई नही है !

क्योंकि जो भ्रष्टाचार पर आवाज बुलंद किया करतें थें भाजपा पार्षद विपक्ष में रहकर समय समय पर विरोध किया करतें थें उनकी बोलती भारतीय जनता पार्टी के माननीय मंत्री जायसवाल जी बंद करके नगर पालिका से विपक्ष की भूमिका ही समाप्त कर दिए जिससें परिषद बेलगाम हो गई अब रोक टोक करनें वाला कोई नही रहा !

भाजपा कांग्रेस मिक्स परिषद –

आप कोतमा नगर पालिका परिषद को मिक्स नगर पालिका परिषद कह सकतें है एक तरह से ये अच्छा संदेश है कि भाजपा कांग्रेस मिलकर नगर सत्ता चला रहें लेकिन जिस परिषद में विपक्ष की भूमिका समाप्त हो जाए समझ लो उस परिषद में भ्रष्टाचार सर चढ़कर बोलता है और कोतमा नगर पालिका में यही हो रहा मनचाहे तरीके से कार्य चल रहा ! वही अगर मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप झारिया की बात करें तो सीएम ओ भले ही नौकरी सरकार की कर रहें वेतन भी सरकार से ही ले रहें लेकिन काम नेताओं के मन मुताबिक कर रहें क्यों कि सीएम ओ साहब कों सिर्फ अपनें कमीशन से मतलब है चाहे फिर काम भ्रष्टाचार युक्त ही क्यों ना हो उन्हें कोई लेना देना नही है ऐसे में नगर अव्यवस्थित तो होगा ही !

अध्यक्ष उपाध्यक्ष भाजपा सभापति कांग्रेस ये कैसी परिषद है –

बता दे कि बीते दिनों कांग्रेस पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का माननीय मंत्री जी ने भाजपाई करण कर दिया और पार्षदों को छोड़ दिया जिससें परिषद भाजपा कांग्रेस मिक्स हो गई अध्यक्ष उपाध्यक्ष भाजपा के और पार्षद सभापति कांग्रेस के ! अब कोतमा नगर की सत्ता में विराजमान नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा शामिल होकर मजे से मलाई खा रहें वही मूल भाजपाई पार्षद अपनें आपकों अपनी ही पार्टी के हाथों ठगा हुआ महसूस कर रहें है !

भाजपा में शामिल होने वालें ये जानतें थें अगर भाजपा के साथ रहेगें तो ही फायदे में रहेगें और इन्हें इसका फ़ायदा भी मिल रहा आज मिक्स परिषद द्वारा जो भी काले पीले कार्य किये जा रहें उस पर आवाज उठाने वाला कोई नही अगर विपक्ष रहता तो शायद समय समय पर हो रहें भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता रहता !

मगर विपक्ष की भूमिका निभा रहें मूल भाजपाई तो हाथ पर हाथ धरें बैठे है वही अभी हाल ही में कांग्रेस का दामन छोड़कर नए नए भाजपाई हुए भारतीय जनता पार्टी के दामन पर दाग लगा रहें स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल जी को इस ओर ध्यान देना होगा !

शासकीय भूमि पर बेखौफ कब्जा –

आज परिषद में मौजूद लोगों द्वारा खुद शासकीय भूमि पर कब्जा किया जा रहा तो कही दोस्त यार परिवार रिश्ते दारों को शासकीय भूमि पर कब्जा करनें की मौन सहमति दे दी गई है ! खुलेआम शासकीय भूमि पर कब्जा चल रहा जहाँ एक ओर नगर की सुंदरता बढ़ा रहें साग सब्जी फलफूल चाट फुल्की अन्य फुटपाथ पर दुकान लगानें वाले गरीब लोगों पर नगर प्रशासन पुलिस प्रशासन का डंडा चल रहा तो वही दूसरी ओर नगर पालिका परिषद द्वारा शासकीय गली नाली सड़क एवं बाथरूम तोड़कर अपना मकान दुरूस्त किया जा रहा चहेते ठेकेदारो को गुणा गणित करके कमीशन के फेरें में मनचाहा टेंडर दिया जा रहा जिसे देखने वाला कोई नही है !

क्या मंत्री जी बदल पाएंगे नगर की दशा और दिशा-

सवाल यह है कि क्या नगर पालिका में चल रही मनमानी भ्रष्टाचार पर रोक स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल जी लगा पाएंगे जिससें नगर की दशा और दिशा बदल सकें या फिर इसी तरह भ्रष्टाचार पर भ्रष्टाचार और शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा चलता रहेगा !

तो क्या अवध पाडे़ दलाल और मुखबिरों की कर रहें चाकरी

0

 

आमीन वारसी

कोतमा- भले ही जिलें और संभाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आमजनता और पुलिस के बीच बनी दूरियों को कम करनें का प्रयास कर रहें हो पुलिस के प्रति आमजनता का विश्वास और मजबूत हो इसलिए समय समय पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जन संवाद भी करतें रहतें है !

लेकिन कोतमा थानें में पदस्थ अवध पाडे़ जैसे पुलिस कर्मी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मिशन पर पलीता लगाने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहें !

  • बता दे कि बीते दिनों कोतमा थाना अंतर्गत पुलिस प्रताड़ना से ग्राम शिलपुर में नाबालिग युवक आत्महत्या की घटना घटित हो चुकी है उसके बाद एक बार फिर कोतमा पुलिस की बड़ी लापरवाही सामनें आई है !

    सोमवार 13 मई की शाम लगभग 7 बजे कोतमा थानें में पदस्थ अवध पाडे़ अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए बिना किसी लिखित शिकायत बिना किसी साक्ष्य के एक गरीब युवक जो मेहनत मजदूरी करके अपना व अपनें परिवार का भरण पोषण कर रहा ! जबकि उस युवक के विरूद्ध किसी भी थानें में किसी प्रकार का कोई अपराधिक रिकार्ड नही है फिर भी अवध पांडे किसी दलाल प्रवत्ति मुखबिर के कहने पर युवक को गाड़ी में बैठाकर थानें ले गए और कहा कि तुम सट्टा खिलाते हो जबकि अवध पाडे़ के पास इस बात का कोई सबूत नही है कि वह युवक सट्टा खिलाता है !

    जब बेगुनाह युवक के परिजन कोतमा थाना प्रभारी से इस संबंध में चर्चा किये तो थाना प्रभारी ने कहा इस बात की मुझे कोई जानकारी नही है !

    लेकिन अवध पाडे़ का कहना है कि मुखबिर से सूचना मिली है कि यह युवक सट्टा खिलाता है इसलिए थानें लाया हूँ जबकि युवक के पास से किसी भी प्रकार का कोई ऐसा समान जप्त नही हुआ जिससे ये बात साबित हो कि वह युवक सट्टा खिलाता है या फिर खेलता है !

    तो सवाल यह है कि होन हार पुलिस अफसर अवध पाडे़ ने एक गरीब बेगुनाह युवक को बिना किसी सबूत आधार के थानें ले जाकर क्यों अपमानित किया गया !
    अगर अपमानित महसूस कर रहें युवक द्वारा शिलपुर घटना की तरह कोई घातक कदम उठा लिया जाता है तो क्या होन हार पुलिस अफसर अवध पाडे़ और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इसकी जिम्मेदारी लेगें ! सिर्फ एक दलाल प्रवत्ति के व्यक्ति द्वारा कह देने मात्र से कोई अपराधी नही हो जाता पुलिस को पहलें अच्छी तरह जाचं परख करनी चाहिए फिर किसी आम नागरिक को गिरफ्तार करना चाहिए नही तो ऐसे ही पुलिस प्रताड़ना का मामला दिन प्रति दिन बढ़ता जाएगा ! अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी से नगर की आमजनता ने मांग कि है कि ऐसे पुलिस अफसर पर समय रहतें कार्यवाही करें जिससे भविष्य में कोई व्यक्ति पुलिस द्वारा अपमानित ना हो और पुलिस पर आमजनता का विश्वास बना रहें !

    इनका कहना: मैं अभी इस बात की जानकारी लेता हूँ कि कोतमा थानें के एस आई ने ऐसा क्यों किया !

    इशरार मंसूरी

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर !

प्रभात बेला में फलफूल रहा आई पी एल सट्टे का कारोबार

0

 

मिश्रा,पांडेय और द्विवेदी संभाल रहें पारियों और लेनदेन का जिम्मा

आमीन वारसी –

अनूपपुर- जिला मुख्यालय समेत कोतमा, बिजुरी, बदरा, भालूमाड़ा, जमुना निगवानी चपानी सहित आसपास क्षेत्र में आई पी एल सट्टा तो वही ऊरा, धनौली, देवरी, राजनगर के जंगलों में जुएं का काला कारोबार का धड़ल्ले चल रहा मोबाइल सेट के माध्यम से आई पी एल पर सट्टा लगाकर युवा वर्ग सट्टे की गिरफ्त में फंसता चला जा रहा है ! जिस प्रकार मैच के दौरान चौका, छक्का लगानें पर चीयर लीडर्स का उत्साह देखते ही बनता है ! ठीक उसी प्रकार इस कारोबार दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करतें हुए ये सटोरिए और जुआरी हर रोज मालामाल हो रहे हैं ! वही दूसरी ओर सैकड़ों युवा कर्ज और कंगाली के दलदल में फंसकर मानसिक तनाव झेल रहे हैं ! संकल्प ने जिला मुख्यालय से इस अवैध कारोबार की कमान सम्हाल रखी है, तो वहीं कोतमा क्षेत्र की जिम्मेदारी प्रभात बेला में द्विवेदी मिश्रा पांडेय ने युवाओं को इस खेल की लत तो लगा ही दी गई है ! साथ ही सट्टे में लेनदेन की रकम का हिसाब किताब बिना किसी लिखा पढ़ी के इस प्रकार ट्रांसफर होता है जिससे किसी को कानों कान खबर तक नहीं हो पाती यह रकम तो कभी – कभी लाखों रुपए तक पहुंच जाती है ! वैसे तो इस मामलें में लेन और देन करनें वालों का ईमान कभी नही डगमगाता ! लेकिन कभी कभार मिस अंडर स्टैंडिंग की वजह से लेन देन में हुए विवाद पर सट्टा संचालनकर्ता मोबाइल में बुक कराई गई राशि और रनों की संख्या की रिकार्डिंग आसानी से खिलाड़ी को सुना देेते हैं बस वही से चर्चा आम हो जाती है ! कि कौन क्या कर रहा और किसके संरक्षण में कर रहा ! इसलिए पुलिस कप्तान से जनापेक्षा है कि इस मामलें में त्वरित कार्यवाही करतें हुए आई पी एल सट्टे में खेलने और खिलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करें जिससे इस अवैध कारोबार पर अंकुश लग सके ! समूचे कोयलांचल क्षेत्र में आई पी एल में हर दिन दांव लग रहे हैं ! राजनीतिक चोला ओढ़े खुद को माननीय का खास बतानें वालें सफेदपोश द्विवेदी पांडेय और मिश्रा को संरक्षण दे रहे हैं ! बीट प्रभारियों को उनका हिस्सा देकर इस मामले में जमकर मलाई छानी जा रही है ! सूत्रों अनुसार जुआं फड़ एवं सट्टे का संचालन मिश्रा द्विवेदी पांडे द्वारा किया जा रहा अगर इनके मोबाइल की सायबर सेल जांच करे तो कई वर्दीधारी सहित सफेदपोश नेता जी का नंबर लगातार इन सटोरियों और जुआरियों से जुड़े होने का प्रमाण सामनें आ सकता है ! मजे की बात तो यह है कि आई पी एल सट्टा अपनें पूरे शबाब पर है लेकिन कप्तान को धोखे में रखकर आज तक स्थानीय वर्दी धारी आई पी एल के इन खिलाडिय़ों तक नहीं पहुंच पाए ! जिला मुख्यालय में संकल्प नामक व्यक्ति द्वारा आई पी एल सट्टा कारोबार को अमली जामा पहनाया जा रहा है हर दिन लाखों के दांव लगने की चर्चा अब किसी से छुपी नहीं है ! कप्तान अगर एक बार स्पेशल टीम से संकल्प की कुण्डली निकलवाएं तो, युवा पीढ़ी के साथ कई परिवार बर्बाद होने से बच जायेंगे !

रायल रिच फाईनेनशियल कंपनी के नाम पर साहिल ने की लाखों की ठगी

0

 

आमीन वारसी-

कोतमा- थाना अंतर्गत वार्ड नं 12 गोविंदा कालरी निवासी शेख नियाजुददीन उर्फ साहिल पिता नवाजुद्दीन उम्र 34 वर्ष द्वारा रायल रिच फाईनेनशियल कंपनी के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी गई है ! जिसकी लिखित शिकायत फरियादियों द्वारा कोतमा थानें में की गई है ! ठगी का शिकार हुए फरियादियों ने बताया कि शेख नियाजुददीन उर्फ साहिल हम सभी निवेशकों से किसी रायल रिच फाईनेशियल सर्विसेस प्राईवेट लिमिटेड कंपनी का नाम बताकर हम लोगों को कंपनी के खातें में पैसा डालने को कहा नियाजुददीन ने कहा कि अगर इस कंपनी में पैसा निवेश करोगे तो एक साल में आपका पैसा डबल हो जाएगा और किसी भी तरह का फ्राड नही होगा ये मेरी गारंटी है अगर कंपनी किसी भी तरह की धोखाधड़ी करती है तो आप सभी लोगों का पैसा मैं वापस करूँगा लेकिन जो पैसा कंपनी से आप लोगों को आएगा मुझे कमीशन देना पड़ेगा !
हम सभी प्रार्थी गण प्रतिमाह अपनें प्राप्त पैसे से शेख नियाजुददीन उर्फ साहिल को कमीशन देते थें फिर अचानक पैसा आना बंद हो गया तो हम लोगों ने शेख नियाजुददीन उर्फ साहिल से अपना पैसा मांग रहें तो शेख नियाजुददीन पैसा देने से साफ मना कर रहा और अब हम लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा !

बता दे कि शेख नियाजुददीन उर्फ साहिल का बड़ा भाई राजा भी इसी तरह की धोखाधड़ी करके कई लोगों को लाखों का चूना लगा चुका ! बताया जा रहा कि इन दिनों शेख नियाजुददीन उर्फ साहिल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रहकर लोगों के साथ इसी तरह की धोखाधड़ी कर रहा ! कोतमा पुलिस इस मामलें को तत्काल संज्ञान में ले जिससे किसी और के साथ इस तरह की धोखाधड़ी ना हो सकें !

सासंद हिमाद्रि सिंह की संपत्ति में हुआ पांच साल में पांच करोड़ से ज्यादा का इजाफा

0

 

है ना ऐतिहासिक विकास –

आमीन वारसी- 

कोतमा- भक्तों को इस खबर पर मिर्ची लगेगी जरूर लेकिन हम सवाल ऐसे ही करेंगे अगर किसी भक्त को मिर्ची लगें तो यह बतानें की कृपा करें कि आखिर सासंद महोदया हिमाद्रि सिंह के पास आय से अधिक संपत्ति कहा से आई !

सासंद महोदया द्वारा चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्र अनुसार सासंद महोदया के पास 8 करोड़ 50 लाख से ज्यादा चल अचल संपत्ति है !

अब सवाल है कि जब सासंद महोदया को वेतन 1 लाख रुपए ही मिलता है उस हिसाब से तो एक साल में 12 लाख हुए और 5 साल में 60 महीने मतलब 5 साल में 60 लाख रुपए ही होना चाहिए ! फिर सासंद महोदया 5 साल में 5 करोड़ से ज्यादा चल अचल संपत्ति की मालकिन कैसे बन गई !

चलिए अगर ये मान भी लिया जाए कि सासंद महोदया ने अपनें वेतन से एक रुपए भी खर्च नही किया है तो भी 5 करोड़ 50 लाख रुपए बहोत ज्यादा है ! सासंद महोदया हिमाद्रि सिंह ने ख़ुद ही वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में शपथ पत्र दिया था कि उनके पास कुल संपत्ति 3 करोड़ 66 लाख रुपए है !

मतलब यह हुआ कि सासंद महोदया 1 करोड़ रुपए से ज्यादा सालाना कमाई की है अब कैसे कमाया है ये तो जाचं का विषय है !

सभी जानतें है अमृतकाल चल रहा और अमृतकाल में

(ईडी सीबीआई इन्कम टैक्स)

जैसी ऐजेंसिया सत्ता धारी नेताओं के घर छापा नही मारती ! इसलिए मेरी तरह शहडोल संसदीय क्षेत्र की आमजनता आम मतदाता सहित शहडोल संसदीय क्षेत्र के हजारों बेरोजगार युवकों को सासंद महोदया से यह सवाल जरूर पूछना चाहिए कि आपनें आखिर कैसे (1 )करोड़ रुपए सालाना कैसे कमाया हमें भी बताए !

भाजपा सांसद प्रत्याशी हिमाद्रि द्वारा लिखे गए पत्र की कोई अहमियत नही

0

 

आमीन वारसी-

कोतमा- बता दे कि शहडोल संसदीय क्षेत्र से हिमाद्रि सिंह सांसद अवश्य है हो सकता है एक बार फिर से हिमाद्रि सिंह (ईवीएम) का चमत्कार होनें साथ ही मोदी जी की कृपा और भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की बदौलत पुनः शहडोल संसदीय क्षेत्र की सासंद बन जाए ! लेकिन हिमाद्रि सिंह के सासंद बननें से शहडोल संसदीय क्षेत्र की आमजनता का ना कभी कोई फायदा हुआ है और नाही कभी होगा ! क्योंकि सासंद हिमाद्रि द्वारा लिखे गए पत्र की कोई अहमियत ही नही है ! ऐसे एक नही अनेकों उदहारण हमारें पास है जो चीख़ चीख़ कर ये कह रहें है कि सासंद हिमाद्रि सिंह द्वारा संबंधित विभाग को लिखा गया पत्र हमेशा बेअसर रहा ! संबंधित विभाग एवं संबंधित अधिकारी उक्त पत्र को पढ़कर रद्दी की टोकरी में डाल देते है ! और परेशान पीड़ित व्यक्ति यह आस लगाए बैठा रहता है कि शायद सासंद महोदया द्वारा लिखी गई चिट्ठी से उसकी समस्या का समाधान हो जाएगा ! ऐसा ही एक मामला कोतमा नगर का है जहाँ एक पीड़ित परेशान जैन साहब अपनी चाची माँ के ईलाज के लिए सासंद महोदया हिमाद्रि सिंह से मदद मागनें गए थें ! बडी़ मुश्किल से मैडम से मुलाकात हुई फिर सासंद महोदया ने अपनें लेटर पैड में संबंधित विभाग को एक पत्र लिखा और जैन साहब को देकर मैडम ने कहा कि इस पत्र को संबंधित विभाग व्यक्ति को देदे आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा जैन साहब ने भी संबंधित विभाग तक मैडम का लिखा पत्र पहोचा तो दिया ! लेकिन आज दिनांक तक जैन साहब की समस्या का समाधान नही हो सका इससें यह साबित होता है कि सासंद महोदया के पत्र की कोई अहमियत ही नही है अगर मैडम द्वारा लिखें गए पत्र की अहमियत होती तो निश्चित ही अब तक जैन साहब की समस्या का समाधान हो जाता !

हिमाद्रि का आमजनता से दूर दूर तक कोई रिश्ता नही –

कहते है कि आमजनता मतदान के माध्यम से अपना नेता मुखिया चुनती है जिससे वक्त जरूरत पड़ने पर वही सासंद विधायक अध्यक्ष पार्षद सरपंच नेता क्षेत्र के मुखिया आमजनता की समस्या का समाधान करेगा !

लेकिन कुर्सी और पद पानें के बाद हर नेता आमजनता और उनकी समस्या को भूलकर अपनें निजी स्वार्थ में व्यस्त हो जाता है ! ठीक उसी तरह शहडोल संसदीय क्षेत्र की सासंद प्रत्याशी हिमाद्रि सिंह का भी यही हाल है! हिमाद्रि सिंह वर्ष 2019 में सासंद तो बन गई थी लेकिन आज भी आम जनता से दूर दूर तक कोई संपर्क नही है ! क्योंकि हिमाद्रि सिंह ने अपना पूरा कार्यकाल दिल्ली भोपाल और निज निवास राजेन्द्र ग्राम स्थित आलीशान बगलें में रहकर गुजार दिया जब कभी पार्टी कार्यक्रम सहित कोई नेता खास चेला चपाटियों के घर पर किसी प्रकार का आयोजन होने पर सासंद महोदया पार्टी कार्यक्रमों सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने अवश्य पहोच जाती है ! अगर आमजनता के सुख दुःख की बात करें तो जनता द्वारा चुनी गई सासंद महोदया हिमाद्रि सिंह के पास आमजनता से मिलने और उनकी समस्या दूर करनें का समय नही है !

भले ही पीड़ित परेशान व्यक्ति अपनी समस्या लेकर 1000- 500 रुपए किराया भाड़ा लगाकर सासंद महोदया के घर तक पहोचता है तो कभी मैडम घर पर ही नही मिलती और अगर मिल भी गई तो एक लेटर पैड पर लिखकर पीड़ित को देकर चलता कर दिया जाता है जिसकी विभाग में रत्ती भर भी अहमियत नही !

अगर एक बार फिर से हिमाद्रि सिंह चुनाव जीत भी जाए शहडोल संसदीय क्षेत्र की सासंद बन भी जाए तो पार्टी नेताओं को छोड़कर आमजन आम मतदाता का कोई फायदा नही होने वाला जो वर्ष 2019 से 2024 तक पांच साल में संसदीय क्षेत्र का भला नही कर पाई वो आगें क्षेत्र का और कितना भला करेगी ये हिमाद्रि सिंह के चुनाव जीतने के बाद शहडोल संसदीय क्षेत्र की जनता को खुद ही समझ आ जाएगा !

मंत्री जायसवाल की समझाईश पर आक्रोशित जनों ने धरना किया समाप्त

0

 

आमीन वारसी-

कोतमा- जेएमएस कंपनी में कार्यरत 22 वर्षीय मजदूर सच कुमार जायसवाल की मौत होने उपरांत आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों ने विरोध दर्ज करातें हुए लापरवाही का आरोप सीधे प्रबंधन पर लगाया ! परिजनों एवं ग्रामीणों का कहना है कि 22 वर्षीय युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी फिर भी प्रबंधन मामलें को छुपाने के लिए आनन – फानन में मृतक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बताया कि इसकी मृत्य हो चुकी है !

बता दे कि क्षेत्र में संचालित उरतान नार्थ भूमिगत कोल माइंस परियोजना जिसमें जेएमएस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा खदान का मुहाढा़ बनानें का कार्य किया जा रहा है ! जँहा कार्य के दौरान पत्थर में दबाकर मजदूर की मौत हो गई देर रात में मौत के बाद सुबह ग्रामीणों द्वारा प्राइवेट कोल माइंस के सामनें मृतक का शव रख कर धरना प्रदर्शन किया गया !

धरना प्रदर्शन की सूचना पाकर तत्काल मौके पर मध्यप्रदेश कैबिनेट मंत्री दिलीप जायसवाल पहुंचे मजदूर की मौत के संबंध में जेएमएस कंपनी प्रबंधन से बात चीत कर परिजनों को उचित मुआबजा एवं नौकरी देने की बात कही जिस पर प्रबंधन ने मंत्री जी एवं परिजनों की बात मान ली तब कही जाकर मामला ठंडा हुआ ! मध्यप्रदेश कैबिनेट मंत्री दिलीप जायसवाल ने जेएमएस कंपनी में कार्यरत जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगातें हुए कहा कि जब जेएमएस कंपनी प्राईवेट लिमिटेड कोल अधिनियम के तहत संचालित की गई है जो नियम बनाएं गए है तो उसी नियम के तहत ही कार्य कराए साथ ही सुरक्षा में बिल्कुल भी लापरवाही ना करें साथ ही बनाए गए नियमों के आधार पर ही मजदूरों का वेतन भुगतान किया जाए !

साथ ही मजदूरों को सेफ्टी उपकरण भी उपलब्ध कराया जाए सुरक्षा में चूक की वजह से 22 वर्षीय युवक सच कुमार जायसवाल की कार्य के दौरान दुर्घटना हुई जिससेे मौके पर ही मौत हो गई ! मंत्री जी की समझाईश के बाद आक्रोशित ग्रामीणजन एवं परिजन धरना प्रदर्शन समाप्त कर मृतक का अंतिम संस्कार करनें को तैयार हुए ! अब देखना यह है कि मंत्री जी के निर्देश के बाद जेएमएस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मृतक परिवार की क्या सहायता करती है !

भ्रष्टाचार बढ़ती महगाई बेरोजगारी पर चुप क्यों है मोदी सरकार

0

आमीन वारसी-

अनूपपुर- भारत देश को जब अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली तो सभी देशवासियों की आंखों में सुनहरे सपने थें देशवासियों ने सोचा था कि अब कोई गरीब नहीं रहेगा कोई भी नौजवान बेरोजगार नहीं रहेगा प्रत्येक व्यक्ति की रोटी कपड़ा और मकान की जरूरत पूरी होगी लेकिन आजादी के 70 साल बाद भी वह सपना अधूरा है !

वो इसलिए कि भ्रष्टाचार महंगाई और बेरोजगारी भारत देश की पहचान बन चुकी है इस देशव्यापी समस्या से अनूपपूर भी अछूता नहीं है !

यहां कदम- कदम पर भ्रष्टाचार फलफूल रहा अधिकतर कार्यालयों में पदस्थ दरबान से लेकर अफसरान तक कमीशन लिए बगैर फाइल आगें नही बढ़ातें हैं महंगाई ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं आम आदमी की थाली से सब्जियां गायब हैं जो सामान्य आय वालें परिवार की हैसियत से बहुत दूर हो चुकी हैं !

आज बेरोजगारी का आलम यह है कि जिलें के शहरी क्षेत्रों में पढें लिखें युवक युवतियां बेरोजगार तो है ही साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी पढें लिखें बेरोजगार युवक युवतियां सहित अनपढ़ लोगों की भरमार है !

जबकि गांव में रोजगार मुहैया करानें के लिए मनरेगा लागू है, लेकिन जिले में इसकी स्थिति भी बेहद खराब है विभागीय आंकड़े के कुछ कह रहें और जमीनी हकीकत कुछ और ही है!जबकि सरकार का दावा है कि प्रत्येक जॉब कार्डधारक परिवार को वर्ष में कम से कम सौ दिन रोजगार की गारंटी है लेकिन जिले में यह दावे भी खोखले साबित हो रहे हैं! यहां सौ दिन रोजगार पानें वालों का आंकड़ा काफी कम है बेरोजगारों की यह फौज राष्ट्र विकास में योगदान देने के बजाए राष्ट्र एवं परिवार पर बोझ बनती जा रही है मगर अफसोस कि इसका कोई समाधान मोदी सरकार के पास भी नहीं है !

आज से 9 साल पहलें वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री द्वारा देश की जनता से महगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार को लेकर बड़े बड़े दावे किये गए थें हर साल दो करोड़ नौकरी दिये जानें की बात थी उस हिसाब से देश के 20 करोड़ युवाओं को नौकरी मिल जानी चाहिए थी लेकिन आज करोड़ों रोजगार से जुड़े युवा ही बेरोजगार घूम रहें है नई नौकरियां तो दूर ! वही महगाई कम करनें किये जानें की बात थी आज महगाई का आकलन देश की जनता खुद करले 14 रूपये किलो का आटा 40 रूपये किलो बिक रहा डीजल पेट्रोल गैस सिलेंडर की महगाई आसमान छू रही जिन कारणों सभी समान की कीमत दो से चार गुना बढ़ गई ! आज महगाई कम करने का बेरोजगारी दूर करने का मोदी सरकार के पास कोई उपाय नही है सिर्फ आमजनता का इन सभी मुद्दो से ध्यान भटकाकर वोट मांगा जा रहा !

तो क्या मोदी जी के भरोसे होगी हिमाद्रि की चुनावी नैया पार

0
    1. आमीन वारसी

      कोतमा- जैसा कि सभी जानतें है आमचुनाव होनें जा रहा राजनैतिक दल एक बार फिर चुनाव अपनें पालें में लानें के लिए दर दर की ठोकर खानें को तैयार घोषित प्रत्याशी कमर कश कर अपनें समर्थकों के साथ चुनावी मैदान पर उतर चुकें है ! उसी क्रम में शहडोल संसदीय क्षेत्र से भी एक दर्जन प्रत्याशी चुनाव मैदान पर नज़र आनें लगें है !

      कांग्रेस प्रत्याशी का दिख रहा जनाधार

      कांग्रेस सांसद प्रत्याशी पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेंलाल सिंह मार्को जबरदस्त जनाधार दिखाई पड़ रहा सांसद प्रत्याशी फुदेंलाल सिंह का शहडोल संसदीय क्षेत्र की जनता से मिलकर लगातार डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहें है ! जिससेें शहडोल संसदीय क्षेत्र की आम जनता का कांग्रेस प्रत्याशी फुदेंलाल सिंह को समर्थन मिलता दिखाई पड़ रहा फुदेंलाल सिंह अभी तक अन्य प्रत्याशियों में सबसे मजबूत स्थिति में नज़र आ रहें है !

      मोदी के भरोसे हिमाद्रि चुनाव मैदान पर –

      बता दे कि मौजूदा सासंद हिमाद्रि सिंह को पार्टी ने भले ही टिकट देकर पुनः चुनाव मैदान पर उतार दिया है ! लेकिन हिमाद्रि सिंह का शहडोल संसदीय क्षेत्र में आम लोगों के बीच कोई जनाधार नही है हिमाद्रि सिंह पार्टी संगठन नेता कार्यकर्ताओं की सासंद बनकर अपना कार्यकाल समाप्त कर लिया आज भी नेताओं को छोड़कर शहडोल संसदीय क्षेत्र का आम इंसान शहडोल सासंद को नही पहचानता !

      पूरा शहडोल संसदीय क्षेत्र तो दूर की बात है अगर हम सिर्फ पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ही बात करें तो हिमाद्रि सिंह को पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र का आम मतदाता नही पहचानता ! अब ये बात अलग है कि एक बार फिर मोदी जी कृपा और भारतीय जनता पार्टी एवं संगठन की मेहनत और लगन की बदौलत हिमाद्रि सिंह चुनाव जीत जाए ! जैसे 2019 लोकसभा चुनाव में मोदी और शिवराज की लोकप्रियता की वजह से हिमाद्रि सिंह विजयी हुई थी ! मगर हकीकत में देखा जाए तो हिमाद्रि सिंह का व्यक्तिगत रूप से शहडोल संसदीय क्षेत्र में कोई जनाधार दिखाई नही पड़ रहा उसका कारण स्वयं हिमाद्रि सिंह ही है! वो इसलिए कि हिमाद्रि सिंह सासंद बननें के बाद से सिर्फ पार्टी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और सिर्फ नेता चेला चपाटियों की सुनी वही शहडोल संसदीय क्षेत्र की आमजनता और आमजनता की समस्याओं से हिमाद्रि सिंह का कोई लेना देना नही रहा ! हिमाद्रि सिंह आज भले ही दोबारा सासंद बननें की चाह लिए शहडोल संसदीय क्षेत्र की आम जनता के हाथ पाव जोड़ रही है लेकिन वोट मिलेगा और जीत हुई तो सिर्फ मोदी की वजह से ! अन्यथा मोदी और शिवराज लहर में भी पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हैट्रिक लगा चुकें फुदेंलाल सिंह तो बाजी मारेंगे ही !