Home Blog Page 21

RCB के खिलाफ सूर्यकुमार यादव संभालेंगे कप्तानी,रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस

0

RCB के खिलाफ सूर्यकुमार यादव संभालेंगे कप्तानी,रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस
आईपीएल 2026 के 47वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने सूर्यकुमार यादव उतर गए। उस मैच में हार्दिक पंड्या चोट के कारण नहीं खेल सके, जिसकी वजह से सूर्यकुमार को टीम की कमान संभालनी पड़ी। इस सीजन में ऐसा दूसरी बार हुआ जब पंड्या की गैरमौजूदगी में सूर्या ने मुंबई इंडियंस की कमान संभाली। अब RCB के खिलाफ मुकाबले में भी सूर्या ही कप्तान होंगे।

10 मई को होगा MI का अगला मैच
रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पंड्या टीम के साथ रायपुर नहीं जा रहे हैं, जहां इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 10 मई को खेला जाएगा। आपको बता दें कि हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन में निराशाजनक रहा है। टीम ने शुरुआती 7 मुकाबलों में से सिर्फ 2 में जीत दर्ज की थी और अब तक 10 मैच खेलने के बाद 3 मैचों में जीत का स्वाद चखा है। मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत के बावजूद टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। ऐसे में बचे हुए चारों मैच जीतने के बाद भी प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है। दरअसल, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आमतौर पर टीम को कम से कम 16 अंक (8 जीत) चाहिए होते हैं। मुंबई फिलहाल इतने अंक हासिल करने की स्थिति नहीं है। वहीं पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस जैसी टीमें बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और उनका नेट रन रेट भी शानदार है। ऐसे में इनमें से कोई भी 4 टीम अगर अपने बाकी मैचों में से सिर्फ 2-2 जीत लेती है, तो मुंबई इंडियंस आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।

मुंबई इंडियंस को बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले के बाद 14 मई को पंजाब किंग्स, 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और 24 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस सीजन का आखिरी मैच खेलना है। मुंबई इंडियंस को अब तक जिन 3 टीमों के खिलाफ जीत मिली हैं, उनमें सिर्फ एक के ही प्लेऑफ्स में पहुंचने की उम्मीद है। एमआई ने केकेआर, गुजरात टाइटंस और एलएसजी को मात दी है, जिसमें से गुजरात टाइटसं 10 में से 6 मैच जीतकर अंक तालिका में 5वें स्थान पर है और प्लेऑफ की बड़ी दावेदार बन गई है।

अब वियतनाम में भी चलेगा भारत का UPI, दोनों देशों के बीच हुए 13 ऐतिहासिक समझौते

0

अब वियतनाम में भी चलेगा भारत का UPI, दोनों देशों के बीच हुए 13 ऐतिहासिक समझौते
आईआरईएल इंडिया लिमिटेड और वियतनाम के इंस्टीट्यूट फॉर टेक्नोलॉजी ऑफ रेडियोएक्टिव एंड रेयर एलिमेंट्स के बीच पारस्परिक सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, यह समझौता दुर्लभ पृथ्वी तत्वों और अन्य नई तकनीकों के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों पक्षों की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को औपचारिक रूप देता है।

सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम पर दोनों पक्षों के बीच हस्ताक्षर
भारत के संस्कृति मंत्रालय और वियतनाम के संस्कृति, खेल व पर्यटन मंत्रालय के बीच 2026-30 के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम पर दोनों पक्षों के बीच हस्ताक्षर किए गए। भारत और वियतनाम के बीच 1976 में एक सांस्कृतिक समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत की जाने वाली विशिष्ट गतिविधियों और आदान-प्रदानों पर पांच साल (2026-2030) की अवधि के लिए वैध सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के ढांचे के भीतर सहमति बनी है।

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए
भारतीय रिजर्व बैंक और वियतनाम स्टेट बैंक के बीच भुगतान प्रणाली और डिजिटल भुगतान में नवाचार के क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य वित्तीय नवाचार और डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक ढांचा स्थापित करना है।

वियतनाम के दा नांग विश्वविद्यालय में आईसीसीआर चेयर की स्थापना
मुंबई स्थित बृहन्मुंबई नगर निगम और हो ची मिन्ह सिटी पीपुल्स कमेटी के बीच मैत्री और सहयोग स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। बयान के अनुसार, इस समझौते का उद्देश्य दोनों महानगरों को शहरी प्रबंधन और आर्थिक विकास में विशेषज्ञता साझा करने में सक्षम बनाने के लिए एक औपचारिक ढांचा स्थापित करना है। आईसीसीआर और दा नांग विश्वविद्यालय के बीच आईसीसीआर चेयर ऑफ इंडिया स्टडीज की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौता ज्ञापन के तहत वियतनाम के दा नांग विश्वविद्यालय में आईसीसीआर चेयर की स्थापना की गई है।

पश्चिम बंगाल में 8 मई को विधायक दल की बैठक, नए मुख्यमंत्री के नाम पर होगा फैसला

0

पश्चिम बंगाल में 8 मई को विधायक दल की बैठक, नए मुख्यमंत्री के नाम पर होगा फैसला
पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई है, शपथ ग्रहण समारोह को अंतिम रूप दिया जा रहा है, कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे कार्यक्रम 9 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा इससे पहले 8 मई को विधायक दल में नेता का नाम चुना जायेगा यानि मुख्यमंत्री का नाम तय हो जायेगा।

पश्चिम बंगालभाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए बताया कि विधायक दल की बैठक 8 मई को शाम 4 बजे आयोजित की गई है गृह मंत्री अमित शाह इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे उनके साथ सहायक पर्यवेक्षक एक रूप में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी रहेंगे।

भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की इस भूमि पर 9 मई को सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा जिसमें मुख्यमंत्री और उनकी सरकार शपथ लेगी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे

समिक भट्टाचार्य ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर आयोजित किया जायेगा इसमें पद्म पुरस्कार विजेताओं, क्रिकेटरों, अन्य खेलों के खिलाड़ियों, समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों सहित सभी क्षेत्रों के नामचीन लोगों को आमंत्रित किया जायेगा।

ममता बनर्जी के इस्तीफा नहीं देने की जिद के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार का कार्यकाल 7 मई को खत्म हो रहा है, और उसके बाद नई सरकार का गठन होगा नया मुख्यमंत्री शपथ लेगा, ऐसी परिस्थिति में क्या होना चाहिए संविधान में ये व्यवस्था है यहाँ सब कुछ संविधान के दायरे में ही होगा।

लखनऊ ATS का बड़ा एक्शन: 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

0

लखनऊ ATS का बड़ा एक्शन: 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
लखनऊ ATS ने 2 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. एटीएस द्वारा बाराबंकी के दानियाल और कुशीनगर के कृष्णा दबोचा गया है. इन दोनो के पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क के सबूत मिले हैं. एटीएस ने वीडियो कॉल, वॉइस नोट और ग्रुप कॉल रिकॉर्ड बरामद किए हैं. दोनों के ऊपर संवेदनशील स्थानों की रेकी कर फुटेज भेजने के आरोप हैं.

आरोपियों ने पुलिस स्टेशन और प्रतिष्ठानों की जानकारी भी साझा की है. पैसे और हथियार मांगने के सबूत भी मिले हैं. एक आरोपी को वर्दीधारी पर हमला करने का टास्क मिला था. सोशल मीडिया से स्लीपर सेल तैयार करने की साजिश रची गई. आरोपियों से पूछताछ जारी है. साथ ही एटीएस द्वारा अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

साजिश रचने के आरोप में किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के आतंक रोधी दस्ते (एटीएस) ने आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी.बयान के मुताबिक, जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पाकिस्तान के एक गैंगस्टर के इशारे पर महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे.

एटीएस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुशीनगर निवासी कृष्णा मिश्रा (20) और बाराबंकी निवासी दानियाल अशरफ (23) के रूप में हुई है. बयान में बताया गया कि एटीएस को सूचना मिली थी कि भारत व उत्तर प्रदेश में आतंक फैलाने के उद्देश्य से पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों द्वारा युवकों को स्लीपर सेल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.

एटीएस ने दी यह जानकारी
एटीएस ने बताया कि ये लोग संवेदनशील संस्‍थानों, पुलिस सस्थानों एवं पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रहे थे. बयान के मुताबिक यह भी जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के निर्देश पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी व उसके आतंकी नेटवर्क से जोड़कर विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से युवाओं को हमले के लिए तैयार किया जा रहा था.

एटीएस ने बताया कि दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन में पाकिस्तानी नंबर सेव मिले हैं. बयान के मुताबिक सोशल मीडिया के जरिए आरोपियों की वीडियो कॉल की जानकारी और वॉइस नोट्स मिले हैं. व्हाट्सएप ग्रुप कॉल के जरिए संदिग्ध विदेशी नंबरों से बातचीत कर देशविरोधी साजिशें रची जा रही थीं.

सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान: इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनेंगे, अगली इन्वेस्टर समिट निमाड़ में

0

सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान: इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनेंगे, अगली इन्वेस्टर समिट निमाड़ में
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बुधवार 6 मई को बुरहानपुर में उद्यमी संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए, परमानंद गोविंदजीवाला सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने उद्यमियों से सरकार की उद्योग हितैषी नीतियों की जानकारी दी और भरोसा दिलाया कि हमारी सरकार हर परिस्थिति में उद्योगपतियों के साथ खड़ी है, उन्हें चिंता करने की जरुरत नहीं है, इस मौके पर मुख्यमंत्री ने इंडस्ट्रियल कलस्टर बनाने और अगली इन्वेस्टर समिट निमाड़ में आयोजित करने की घोषणा भी की।

डॉ मोहन यादव ने कहा प्रदेश सरकार ने पिछला वर्ष सन 2025 उद्योग एवं रोजगार वर्ष के रूप में मनाया और इस वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है, हमारी सरकार व्यापारी हो, उद्यमी हो, किसान हो सबकी चिंता कर रही है, उन्होंने कहा हमने व्यापारियों के कल्याण के लिए राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन का भी निर्णय लिया है जिसके माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं पर फोकस कर उन्हें दूर करने की चिंता सरकार करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के साथ उद्योग और रोजगार को भी बढ़ावा दे रही है। बुरहानपुर में कपास और केला उत्पादन को बढ़ावा मिले और किसानों को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए क्लस्टर बनाया जायेगा। आज निंबोला स्थित टेक्सटाइल क्लस्टर – फेयरडील एक्सपोर्ट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड की सब्सिडी जारी की गई है।

निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा
मुख्यमंत्री ने कहा उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार इन्वेस्टर समिट आयोजित कर रही है जल्दी ही निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होगा, जिसके आधार पर उद्योगों को और अधिक प्रोत्साहन देने के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे।

कपास को ड्यूटी फ्री करने पर हो रहा विचार
सीएम ने कहा हमारी सरकार ने व्यापारियों के हित में फैसला लेते हुए कई तरह के औचित्यहीन कानूनों को खत्म किया है। बिजली को लेकर भी दो-तीन विभागों के बीच तालमेल चल रहा है, हम व्यापारियों को कैसे लाभ मिले इसपर विचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार कपास पर लगने वाली ड्यूटी को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों के लिए नया पहुंच मार्ग बनाने की भी घोषणा की।

175 यात्रियों की बढ़ी परेशानी: एयर इंडिया फ्लाइट टेकऑफ से पहले हुई निरस्त

0

175 यात्रियों की बढ़ी परेशानी: एयर इंडिया फ्लाइट टेकऑफ से पहले हुई निरस्त
एयर इंडिया की भोपाल से मुंबई जा रही दोपहर की उड़ान में मंगलवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। टेकऑफ से पहले खराबी का पता चलने के कारण उड़ान को निरस्त कर दिया गया। विमान में सवार हो चुके यात्रियों को वापस उतारना पड़ा।

विमान के इंजन से आ रही थी असामान्य आवाज
उड़ान संख्या एआई 634 मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मुंबई के लिए टेकऑफ होने को तैयार थी। सिक्योरिटी होल्ड एरिया में बैठे यात्रियों को विमान में सवार होने का संदेश दिया। कुछ यात्री विमान में सवार भी हो गए। इसी बीच चालक दल को विमान में तकनीकी खराबी महसूस हुई। केबिन क्रू मेंबर्स ने यात्रियों को होल्ड एरिया में ही रुकने को कहा। जो यात्री विमान में बैठ चुके थे उन्हें उतरने का आग्रह किया गया।

यात्रियों को उतारने के बाद विमान को स्टार्ट करते समय विमान के इंजन से असामान्य आवाज आ रही थी। विमान में खराबी क्या थी इस बारे में अधिकृत रूप से केवल यही बताया गया कि तकनीकी खराबी के कारण विमान उड़ान नहीं भर सकेगा।

यात्री परेशान, दूसरे विमान से गए
अचानक उड़ान निरस्त होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। इस विमान से 175 यात्री मुंबई जाने वाले थे। एयर इंडिया प्रबंधन ने फुल रिफंड की पेशकश की। कुछ यात्री इंडिगो की उड़ान से गए, तो कुछ ने दूसरे दिनों की बुकिंग करने की सहमति दी। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार विमान में तकनीकी खराबी थी। यात्री हित में सुरक्षा की दृष्टि से उड़ान निरस्त करना जरूरी था।

MP में मजदूरी नियमों में बड़ा बदलाव: अब जीवन-यापन के आधार पर तय होगा वेतन

0

MP में मजदूरी नियमों में बड़ा बदलाव: अब जीवन-यापन के आधार पर तय होगा वेतन
कहा जाता है रोटी, कपड़ा और मकान किसी भी व्यक्ति की न्यूनतम आवश्यकता होती है। सरकार अब इन्हीं मापदंडों पर न्यूनतम मजदूरी निर्धारित करने जा रही है। इसे तय करने के लिए मापदंड तय किए जा रहे हैं। उदाहरण के तौर पर भरपेट भोजन दिए जाने की बात आती है, पर अब न्यूनतम मजदूरी का आधार यह होगा कि उसके भोजन से 2700 कैलोरी ऊर्जा प्रतिदिन मिल सके।

न्यूनतम मजदूरी निर्धारण के नए मापदंड
प्रति परिवार वर्ष में 66 मीटर कपड़ा की आवश्यकता, भोजन और कपड़े पर आने वाले खर्च का 20 प्रतिशत आवासीय किराया और 10 प्रतिशत ईंधन और बिजली का खर्च, भोजन और वस्त्र व्यय का 20 प्रतिशत और इतना ही बच्चों की शिक्षा, उपचार और मनोरंजन पर खर्च मानकर न्यूनतम मजदूरी तय की जाएगी।

मप्र मजदूरी संहिता नियम और पुराने नियमों की समाप्ति
न्यूनतम मजदूरी और न्यूनतम वेतन निर्धारित करने के लिए सरकार मप्र मजदूरी संहिता नियम तैयार करने जा रही है, जबकि पूर्व में प्रचलित न्यूनतम वेतन मप्र अधिनियम 1958 और मप्र मजदूरी भुगतान नियम 1962 को समाप्त किया जा रहा है। न्यूनतम वेतन निर्धारण के लिए कुछ मामलों में परिवार को इकाई माना गया है। परिवार में श्रमिक, उसकी पत्नी या पति और दो बच्चों को शामिल किया गया है।

कार्य के घंटे और विश्राम के प्रावधान
श्रम विभाग ने संहिता का प्रारूप प्रकाशित कर दावे-आपत्तियां मांगी हैं। 45 दिन बाद इसके नियम तैयार किए जाएंगे। इसमें यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि कोई भी श्रमिक से सप्ताह में आठ घंटे और एक दिन में अधिकतम 12 घंटे से अधिक काम नहीं कराया जाएगा। लगातार पांच घंटे से अधिक समय तक काम नहीं करेगा।

जांजगीर-चांपा में 50 लोगों की ‘घर वापसी’, तेंदुआ धाम में भावुक माहौल

0

जांजगीर-चांपा में 50 लोगों की ‘घर वापसी’, तेंदुआ धाम में भावुक माहौल
शिवरीनारायण के समीप स्थित श्री राम मिलेंगे आश्रम तेंदुआ धाम में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के दौरान सोमवार को जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के सान्निध्य में एक विशेष कार्यक्रम में लगभग 50 लोगों ने सनातन संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हुए पुनः घर वापसी का संकल्प लिया। इस आयोजन में अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं रहा, बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण और अपनी जड़ों से पुनः जुड़ने का सशक्त प्रतीक बनकर सामने आया।

सांस्कृतिक पुनर्जागरण और श्रद्धा का अद्भुत संगम
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, विश्वास और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने भावुक माहौल में अपने पूर्वजों की संस्कृति को अपनाने और उसे आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव और अन्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन संस्कृति केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समृद्ध और व्यापक परंपरा है, जो समाज को एकता, नैतिकता और सकारात्मक दिशा प्रदान करती है।

‘शबरी की निष्ठा’ रामकथा में जुटे दिग्गज
ज्ञात हो कि श्री राम मिलेंगे आश्रम तेंदुआ धाम में जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के सान्निध्य में 27 अप्रैल से 5 मई तक ‘शबरी की निष्ठा’ विषय पर नौ दिवसीय रामकथा का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में सोमवार को सनातन संस्कृति से भटके हुए लोगों के लिए घर वापसी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डबरा मठ कोटमी सोनार के महंत सर्वेश्वर दास जी महाराज, समाजसेवी अंजू गबेल, आश्रम के संचालक डॉ. अशोक हरिवंश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

क्षेत्र में नई चेतना और सामाजिक समरसता का संचार
शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम गोधना, कुरियारी, तुस्मा, कटौद सहित आसपास गांव के लोग बड़ी संख्या में मतांतरित हो चुके हैं। क्षेत्र के भोले-भाले लोगों को लालच देकर ईसाई बनाया गया है। रामकथा के दौरान हुए इस घर वापसी के आयोजन ने क्षेत्र में नई चेतना का संचार करते हुए सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकजुटता का संदेश दिया, जो उपस्थित जनसमूह के लिए प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

सीट बेल्ट चालान ने बचाई जान: पद्मश्री फुलबासन यादव का अपहरण प्रयास विफल

0

सीट बेल्ट चालान ने बचाई जान: पद्मश्री फुलबासन यादव का अपहरण प्रयास विफल
मंगलवार को पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध समाजसेवी फुलबासन यादव के अपहरण की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस की सतर्कता ने इस बड़ी साजिश को विफल कर दिया। शहर की चिखली पुलिस चौकी के पास यातायात पुलिस द्वारा सीट बेल्ट न पहनने पर काटे गए एक मामूली चालान ने आरोपितों के चंगुल से फुलबासन यादव को बचा लिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपित खुशबू साहू सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

सीट बेल्ट के चालान ने खोला राज
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के अनुसार मंगलवार सुबह 10:30 बजे खुशबू साहू अपने तीन साथियों के साथ राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान स्थित फुलबासन यादव के घर पहुंची। उसने उन्हें दिव्यांग महिला के साथ फोटो खिंचवाने का झांसा देकर अपनी स्कॉर्पियो वाहन में बिठाया और फुलबासन के हाथ-पैर बांध दिए। जब फुलबासन ने विरोध किया तो उन्हें धमकाया और उनका मुंह बंद कर गाड़ी से आगे बढ़ गए। जब वे खैरागढ़ के रास्ते से भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी चिखली पुलिस चौकी के पास यातायात निरीक्षक नवरतन कश्यप अपने जवानों के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। उन्होंने स्कॉर्पियो चालक को रुकवाया और सीट बेल्ट न पहनने पर चालान बनाया। चालक ने पैसे देने के लिए जब स्कॉर्पियो का पिछला दरवाजा खोला, तब फुलबासन ने खुशबू के पैर में लात मारकर मदद के लिए चीखना शुरू कर दिया। पुलिस को भ्रमित करने के लिए खुशबू ने उन्हें मिर्गी का मरीज बताया, लेकिन पुलिस को संदेह हो गया। उन्हें नीचे उतारने पर पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया। इसके बाद आरोपितों को चिखली पुलिस चौकी के सुपुर्द किया गया।

अपनी पहचान बनाने के लिए अपहरण की साजिश
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपितों से लगातार पूछताछ जारी है। फुलबासन यादव ने यातायात पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजसेवा से मिले पुण्य के कारण ही वह आज सुरक्षित हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि खुशबू साहू, स्व-सहायता समूह की महिलाओं के बीच अपनी पहचान बनाने के लिए फुलबासन के माध्यम से स्वयं की ब्रांडिंग करना चाहती थी। फुलबासन के नाम पर रायपुर में कई महिलाओं से उगाही की गई थी, जिसकी भनक लगने पर फुलबासन ने उसे महत्व नहीं दिया था। मंगलवार को खुशबू ने बेमेतरा क्षेत्र में महिलाओं का एक कार्यक्रम रखा था, जिसमें वह फुलबासन को शामिल कराना चाह रही थी। हालांकि पुलिस अभी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

कोर्ट सख्त, सिंहस्थ पर असर: शिप्रा किनारे नहीं होंगे व्यावसायिक आयोजन

0

कोर्ट सख्त, सिंहस्थ पर असर: शिप्रा किनारे नहीं होंगे व्यावसायिक आयोजन
वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए शिप्रा नदी के आसपास किए जा रहे निर्माण को लेकर हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। शिप्रा नदी के 200 मीटर क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर प्रस्तुत जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि शिप्रा नदी के आसपास किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि स्वीकार नहीं की जा सकती। कोर्ट ने नदी के 100 से 200 मीटर दायरे में प्रस्तावित रिसार्ट निर्माण पर रोक लगा दी है।

हाई कोर्ट में यह जनहित याचिका उज्जैन निवासी सत्यनारायण ने दायर की है। याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पूर्व में नगर निगम और राज्य शासन को आदेश दिए थे कि शिप्रा नदी के 200 मीटर क्षेत्र में हो रहे अवैध और अनाधिकृत निर्माण पर कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।