Home Blog Page 91

केंद्रीय बजट 2026-27: विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

0

केंद्रीय बजट 2026-27: विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट भारत के सुनहरे और विकसित भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक दस्तावेज है। कर्तव्य भवन में बना हुआ यह पहला बजट है, जिसमें देश के समग्र विकास और प्रत्येक नागरिक के कल्याण को ध्यान में रखते हुए तीन प्रमुख कर्तव्यों-आर्थिक विकास एवं रोजगार वृद्धि, जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति तथा ‘सबका साथ, सबका विकास’ को केंद्र में रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री मती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को इस बजट का सीधा लाभ मिलेगा।

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती
बजट में किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। एआई और आधुनिक तकनीक के माध्यम से कृषि उत्पादकता बढ़ाने, पशुपालन एवं डेयरी उद्योग को प्रोत्साहन देने की योजना बनाई गई है। साथ ही महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल के तहत स्थानीय उद्योग और हस्तशिल्प को बढ़ावा देकर ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है। स्टार्टअप, एमएसएमई, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में नए अवसर पैदा होंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने से स्थानीय आर्थिक विकास को गति मिलेगी और युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिलेगा। विदेश यात्रा और विदेशों में पढ़ाई भी पहले की तुलना में सस्ती होगी।

स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल
स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर बजट को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बायोफार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे कैंसर, डायबिटीज सहित अन्य गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी। जिला अस्पतालों के उन्नयन, हर जिले में इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेंटर की स्थापना, मानसिक स्वास्थ्य और आयुर्वेदिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के साथ-साथ मेडिकल टूरिज्म के लिए राज्यों में पांच रीजनल हब स्थापित किए जाएंगे। इससे छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर बेहतर होगा और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
लखपति दीदी योजना के विस्तार के माध्यम से महिलाओं को क्रेडिट-लिंक्ड स्वरोजगार, उद्यमिता और स्थानीय बाजार से जोड़ने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा हर जिले में बालिकाओं के लिए छात्रावास निर्माण की घोषणा से उन्हें उच्च शिक्षा में सहायता मिलेगी।

उद्योग, शिक्षा और खेल को बढ़ावा
देश की आर्थिक मजबूती के लिए 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, 20 नए जलमार्ग, बड़े टेक्सटाइल पार्क और 4 राज्यों में खनिज कॉरिडोर की घोषणा की गई है। सेमीकंडक्टर मिशन के लिए 40 हजार करोड़ रुपये के निवेश से औद्योगिक विकास और रोजगार को नई गति मिलेगी। वहीं खेलो इंडिया मिशन और शिक्षा क्षेत्र में सुधारों से बच्चों और युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे।

कर सुधार और आम जनता को राहत
आयकर प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और छोटे करदाताओं के लिए आसान व्यवस्था की गई है। दवाइयां, कपड़े, जूते, मोबाइल, ईवी बैटरी, सोलर उपकरण, बायोगैस-सीएनजी सहित कई रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती होंगी, जिससे आम जनता को सीधी राहत मिलेगी।
अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’ की भावना को और मजबूत करता है। यह बजट छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में समावेशी विकास सुनिश्चित करेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री मती निर्मला सीतारमण को इस ऐतिहासिक, विकासशील और जनकल्याणकारी बजट के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

बंगाल में अमित शाह ने भरी हुंकार

0

बंगाल में अमित शाह ने भरी हुंकार
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों-शोरों से हो रही है। राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विवाद भी जारी है। इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बंगाल दौरे पर हैं। शनिवार को बैरकपुर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार पर जमकर हमला बोला। टीएमसी सरकार को हिंसा और भ्रष्टाचार का प्रतीक भी बताया। कई गंभीर आरोप भी लगाए।

अमित शाह ने आनंदपुर मोमो फैक्ट्री अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस घटना को लेकर टीएमसी सरकार पर कई सवाल भी उठाएं। इसके अलावा उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष और बिना किसी भेदभाव जांच के साथ-साथ आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की। विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भी कई घोषणाएं भी की।

घुसपैठ को लेकर अमित शाह ने क्या कहा?
शाह ने कहा, “बंगाल में बीजेपी का सरकार बनाना भारत की सुरक्षा के लिए जरूरी है। बंगाल से घुसपैठ पूरे देश के लिए खतरा है। भाजपा की जीत होते ही जैसे ही मुख्यमंत्री शपथ लेंगे, 45 दिनों के अंदर बॉर्डर पर फेंसिंग पूरी की जाएगी।” आगे उन्होंने कहा, “हमने असम में ऐसा ही किया। बीजेपी के राज में गुजरात और राजस्थान में बॉर्डर सुरक्षित है।” जनता से वोट की अपील की और कहा, “केसरिया को एक मौका देना चाहिए।” ममता सरकार पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए अमित शाह ने कहा कि, “ममता सरकार की विदाई तय है।” इसके अलावा उन्होंने ममता बनर्जी पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप भी लगाया।

2026 चुनाव को लेकर कही ये बात
सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने दावा किया कि भाजपा का वोट शेयर इस साल चुनाव में 50% से ज्यादा होगा और प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनेगी। गृह मंत्री ने कहा की, “ममता बनर्जी भाजपा को कम आँकती है। 2014 में बीजेपी को बंगाल में सिर्फ दो सीटें मिली थी। 2019 में 41% वोट शेयर और 2021 के विधानसभा चुनाव में 38% वोट और 77 सीटों मिली थी। सुवेंधु सरकार को विपक्ष नेता बना दिया। 2024 में वोट शेयर उन 49% तक पहुंच गया। अब नंबर रहे हैं। अगली छलांग हमें 50% से आगे ले जाएगी।”

जन चेतना यात्रा लेकर आए चौकसे ने भाजपा सरकार को बताया नकाम

0

जन चेतना यात्रा लेकर आए चौकसे ने भाजपा सरकार को बताया नकाम
चौकसे निकाल रहे 200 किलोमीटर की पैदल जनचेतना यात्रा
पिपरिया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के मध्य प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे द्वारा निकाली जा रही जनचेतना यात्रा रविवार को पिपरिया पहुंची। यात्रा का स्थानीय कांग्रेसियों ने जम कर स्वागत किया। चौकसे द्वारा नरसिंहपुर से नर्मदापुरम तक करीब 200 किलोमीटर पैदल जनचेतना यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा का मुख्य स्वागत मंगलवारा चौराहे पर किया गया। जहां आशुतोष चौकसे ने आम सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। चौकसे ने कहा की नर्मदापुरम की चारों विधानसभा सीट पर पिछले 20 सालों से भाजपा का कब्जा है। पंरतु इस दौरान कोई विशेष विकास कार्य जिले में दिखाई नहीं देता है। आशुतोष चौकसे के अनुसार जिले में गन्ना किसानों से लेकर धान किसानों तक को लूटा जा रहा है। निजी मिल मालिक भाजपा नेताओं के साथ गठजोड़ कर किसानों को लूटने का काम कर रहे है। नर्मदा नदी का सीना छलनी कर अवैध रेत का उत्खनन किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ नर्मदा में गंदे नाले का पानी मिलाया जा रहा है। नर्मदापुरम हो या फिर नरसिंहपुर हो यहां पर कोई मेडीकल कालेज इंजीनियरिंग कालेज नहीं खुलवाए गए जिससे यहां के विद्यार्थी मंहगी शिक्षा ग्रहण करने पर मजबूर हो रहे है। चौकसे ने कहा की गाय की बात करने वाली भाजपा सरकार गाय के लिए कुछ विशेष नहीं कर पा रही है। गाय सडक़ों पर मारी मारी फिर रहीं है। गऊशालाओं का निर्माण तक नहीं किया जा रहा है। भोपाल में गौ मांस का मामला सबके सामने है। कैसे नगर निगम की देख रेख में गौकशी हो रही थी। पंरतु सत्ताधारी दल कोई जबाव नहीं दे रहा है। जनचेतना पद यात्रा में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र दुबे,नगर अध्यक्ष उदय राजपूत,राजा पलिया,धर्मेंद्र नागवंशी,युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष हर्ष कटकवार, फहीम अब्दुला, हरीश बेमन,हरीश मालपानी,दीलीप पालीवाल,हुजैफा बोहरा,मयूर जायसवाल सहित सैंकड़ों कांग्रेसियों का योगदान रहा। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे द्वारा निकाली जा रही जनचेतना पद यात्रा का स्वागत शहर में कई स्थानो पर हुआ। यात्रा के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने आम जनता को पंपलेट भी बांटे। जिसमें भाजपा सरकार की नाकामीयों का विवरण लिखा हुआ था। यात्रा का स्वागत सिलारी चौराहे पर एवं युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष हर्ष कटकवार के कार्यालय में किया गया। इसके साथ ही मुख्य मंगलवारा चौक पर भी नगर एवं ब्लाक एनएसयूआई अध्यक्षों ने पूरी टीम के साथ आशुतोष चौकसे की यात्रा का स्वागत किया है। ब्लाक अध्यक्ष जयदीप बेमन,उपाध्यक्ष बलराम बेलवंशी,नगर अध्यक्ष आरिफ अली,उपाध्यक्ष निखिल चौकसे,खुशीलाल कुशवाहा, मुहाजिद अली दर्जनों छात्र नेताओं ने चौकसे का तुलादान कर फूलमालाओं से स्वागत किया।

-पीजी कालेज में हुई हत्याओं का मामला उठाया-
एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने मंगलवारा चौक पर पीजी कालेज में हुई आत्म हत्याओं को हत्या करार देते हुए स्थानीय भाजपा नेताओं को भी आड़े हाथों लिया। चौकसे का कहना था की पिपरिया कालेज में एलएलबी को षडयंत्र पूर्वक बंद किया जा रहा है। जिससे की बच्चे कानून की पढ़ाई न कर सके। चौकसे ने कहा की पिपरिया उनका गृह जिला है। इसके लिए वह अलग से आंदोलन कर एलएलबी कालेज को सुचारू रूप से चालू करवाने के लिए आंदोलन करेगें।

माघ पूर्णिमा की रात आसमान में देखें स्नो मून

0

माघ पूर्णिमा की रात आसमान में देखें स्नो मून
माघ पूर्णिमा या फरवरी महीने की पूर्णिमा स्नान, दान, व्रत, तप और कल्वास की समाप्ति के लिए विशेष महत्व रखती है. लेकिन इसी के साथ यह पूर्णिमा खगोल शास्त्र और चांद-सितारों को देखने में दिलचस्पी रखने वालों के लिए भी खास होती है. आज 1 फरवरी की शाम इन लोगों के बेहद महत्वपूर्ण रहेगी, क्योंकि आज आसमान में दुर्लभ और अधिक चमकीले चांद को देखा जाएगा, जिसे स्नो मून कहा जाता है.

स्नो मून को कब देख सकते हैं (Snow Moon 2026 Timing)

खगोलप्रेमी आकाश में होने वाली हरेक गतिविधि के लिए काफी उत्सुक रहते हैं. स्नो मून के लिए भी इन्हें कुछ ऐसी ही उत्सुकता रहती है. आज का चमकीला सफेद नजर आता है. माघ पूर्णिमा पर यानी 1 फरवरी 2026 को स्नो मून पूर्वी समयानुसार शाम करीब 5 बजकर 9 मिनट पर अपनी अधिकतम चमक पर पहुंचेगा. आप सूर्यास्त होने के बाद पूर्व दिशा की ओर क्षितिज पर उगते हुए इस चंद्रमा को देख सकते हैं. आज का चांद अन्य दिनों की अपेक्षा वास्तिवक आकार में बड़ा और अधिक चमकीला होता है. स्नो मून को आप बिना किसी उपकरण के नंगी आंखों से भी देख सकते हैं, बशर्ते मौसम हो. शहर से दूर और प्रदूषण मुक्त वातावरण स्नो मून और भी अधिक आकर्षक दिखाई देता है.

स्नो मून नाम का रहस्य
फरवरी के चांद को स्नो मून का नाम सदियों पहले दिया गया, जिसका बेहद रोचक इतिहास भी है. हालांकि इसे हंगर मून या स्टॉर्म मून के नाम से भी जाना जाता है. ‘द ओल्ड फार्मर्स अल्मनैक’ में 1760 के दशक में इसका जिक्र मिलता है. वर्षों पुरानी लोक-परंपराओं के अनुसार, फरवरी में उत्तरी अमेरिका में भारी बर्फबारी होती थी. इसलिए लोगों ने फरवरी के चांद को स्नो मून का नाम दे दिया. प्राचीन समय में लोगों मौसम और प्रकृति से जोड़कर चंद्रमा को नाम देना शुरू किया था, जिसमें फरवरी के चांद को स्नो मून का नाम दिया गया और इसी तरह हर महीने की पूर्णिमा के अलग-अलग नाम रखे गए, जैसे वुल्फ मून, हार्वेस्ट मून, स्ट्रोबेरी मून कोल्ड मून आदि.

Budget 2026-विदेशी संपत्ति और टैक्स छिपाने पर नहीं होगी जेल

0

Budget 2026-विदेशी संपत्ति और टैक्स छिपाने पर नहीं होगी जेल
केंद्र सरकार की ओर से यूनियन बजट 2026 में टैक्स को लेकर किसी बड़े बदलाव की घोषणा नहीं की गई हैं. हालांकि सरकार ने नियमों में ऐसे बदलाव किए हैं. जिनसे कुछ लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. खास तौर पर विदेश में रहने वाले एनआरआई और ऐसे लोगों के लिए जिन्होंने अब तक विदेश में मौजूद अपनी छोटी-मोटी संपत्तियों की जानकारी साझा नहीं की थी.

रिटर्न फाइल करने की समय सीमा बढ़ाने का भी फैसला लिया गया है. सरकार टैक्स सिस्टम को ज्यादा व्यावहारिक बनाना चाहती है. इस बार बजट की चर्चा एनआरआई और विदेशी संपत्तियों के खुलासे से जुड़े नियमों पर भी हो रही है.

विदेशी छोटी संपत्तियों के खुलासे पर सरकार की नरमी
बजट में उन लोगों को राहत देने का फैसला लिया गया है, जो विदेश में मौजूद अपनी छोटी-मोटी संपत्ति की जानकारी टैक्स रिटर्न में भूलवश नहीं दे पाए थे. अगर किसी व्यक्ति की गैर-अचल विदेशी संपत्ति की कुल कीमत 20 लाख रुपये से कम है और वह उसका खुलासा नहीं करता है. तो उस पर अब कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी.

ऐसे मामलों में सजा से छूट मिलेगी. यह नया नियम 1 अक्टूबर 2024 से लागू होगा. जिससे सीमित विदेशी एसेट्स रखने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है.

इनकम टैक्स मामलों में जेल की सजा खत्म
सरकार की ओर से बजट 2026 में टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत देते हुए इनकम टैक्स कानून को अपराध की श्रेणी से बाहर करने का फैसला लिया गया हैं. अब अगर किसी व्यक्ति की आय में गड़बड़ी पाई जाती है या फिर टैक्स छिपाने का मामला सामने आता है, तो उसे जेल नहीं भेजा जाएगा.

ऐसे मामलों में केवल जुर्माना का प्रावधान किया गया है. यह बदलाव 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले नए इनकम टैक्स एक्ट के तहत लागू किया जाएगा. जिससे ईमानदार करदाताओं को कानूनी परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है.

2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत से नहीं खेलेगा पाकिस्तान

0

2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत से नहीं खेलेगा पाकिस्तान
2026 टी20 वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अजीब फैसला लिया है. इस वैश्विक टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम भारत से मैच नहीं खेलेगी. यह महामुकाबला 15 फरवरी को होना था. पाकिस्तान सरकार का कहना है कि टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी.

रविवार को पाकिस्तान सरकार ने एलान किया कि उनकी टीम 7 फरवरी से शुरू हो रहे 2026 टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी. पाकिस्तान ने यह फैसला बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद लिया है.

शहबाज सरकार ने अभी यह साफ नहीं किया है कि अगर पाकिस्तान का मुकाबला सेमीफाइनल में भारत से होगा तब उनकी टीम खेलेगी या नहीं. अभी पाकिस्तान सरकार ने 15 फरवरी को होने वाले मैच का बहिष्कार करने का एलान किया है. यह लीग स्टेज का मैच था, जो श्रीलंका में खेला जाना था.

7 फरवरी को पाकिस्तान का है पहला मैच
2026 टी20 वर्ल्ड कप का आगाज पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के मैच के साथ होगा. हालांकि, टूर्नामेंट के पहले दिन कुल तीन मैच खेले जाएंगे. कोलंबो में पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड्स से भिड़ेगी. वहीं कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच होगा. इसके अलावा मुंबई में भारत अपना पहला मैच यूएसए से खेलेगा. पाकिस्तान का मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 11 बजे से शुरू होगा. वेस्टइंडीज का मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा. वहीं भारत का मैच शाम सात बजे से शुरू होगा.

भारत के साथ ग्रुप ए में है पाकिस्तान
2026 टी20 वर्ल्ड कप में सभी 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है. पाकिस्तान की टीम भारत के साथ ग्रुप ए में है. इन दोनों के अलावा यूएसए और नीदरलैंड्स भी ग्रुप ए का हिस्सा हैं. सुपर 8 में पहुंचने के लिए अब पाकिस्तान को यूएसए और नीदरलैंड्स से जीतना होगा. अगर वो ऐसा कर लेते हैं तो फिर भारत से खेले बिना भी टूर्नामेंट के अगले चरण में पहुंच सकते हैं.

शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा: मुख्यमंत्री साय

0

शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा: मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह समय अध्ययन का है। उन्होंने एक आदर्श विद्यार्थी के पांच गुणों- “काकचेष्टा बको ध्यानं श्वाननिद्रा तथैव च। अल्पहारी गृहत्यागी विद्यार्थी पञ्चलक्षणम।” का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर एकाग्रता के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने माता-पिता के सपनों को साकार करते हुए देश और प्रदेश की सेवा करें।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर के रामकृष्ण आश्रम के बच्चों से चर्चा करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा में आर्थिक स्थिति कभी बाधा नहीं बननी चाहिए। छत्तीसगढ़ सरकार विद्यार्थियों के लिए छात्रावास, छात्रवृत्ति, प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि सहित अनेक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उच्च शिक्षा के लिए ऋण की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु नालंदा परिसर का संचालन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री साय ने रामकृष्ण मिशन के सेवा भावी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अबूझमाड़ जैसे सुदूर और अंदरूनी क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करना अत्यंत सराहनीय कार्य है। मिशन द्वारा यहां कृषि के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में भी लोगों की सहायता की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सेवा कार्य करते हुए रामकृष्ण मिशन को 40 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माओवाद प्रभावित होने के कारण पहले लोग इस क्षेत्र में आने से डरते थे, लेकिन अब धीरे-धीरे माओवाद समाप्ति की ओर है और विकास कार्यों में तेजी आई है। नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से अब तक 400 ग्रामों में विकास कार्य प्रारंभ हो चुके हैं। सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंच रही हैं। लोगों के राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज भी बन रहे हैं।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह समय अपने भविष्य को संवारने का है। भगवान ने सभी को विवेक और क्षमता प्रदान की है, जिससे जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच रखने, अच्छी पुस्तकें पढ़ने और अच्छे संगत में रहने का आग्रह किया। इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मंत्रालय में भटक रही मंत्री विजय शाह केस की फाइल,फैसले में अब 48 घंटे बकाया

0

मंत्रालय में भटक रही मंत्री विजय शाह केस की फाइल,फैसले में अब 48 घंटे बकाया

भोपाल। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद राज्य सरकार पसोपेश में है। शाह के खिलाफ दर्ज केस को अभियोजन की मंजूरी के लिए सिर्फ 48 घंटे की मियाद है। इसके चलते शाह से जुड़ी नस्ती मंत्रालय में एक से दूसरे विभाग में भटक रही है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने गत 20 जनवरी को अपने एक फैसले में राज्य सरकार को इस मामले में दो सप्ताह में निर्णय लेने की मोहलत दी है। इसकी मियाद आगामी दो फरवरी सोमवार को पूरी होगी। सरकार अब तक शाह केस में किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। सूत्रों का दावा है कि इस मामले में उसे केंद्र के इशारे का इंतजार है।

एक से दूसरे विभाग में भटक रही है नस्ती
सूत्रों के मुताबिक,सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शाह केस की नस्ती होम से जीएडी और जीएडी से होम के बीच भटक रही है। सूत्रों का दावा है कि फैसला गृह विभाग को लेना है,लेकिन शासन स्तर से अब तक कोई दिशा—निर्देश नहीं मिलने के चलते जिम्मेदार अफसर इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।

केंद्र के इशारे का इंतजार
जानकारों की मानें तो शाह केस में सरकार के पास तीन विकल्प हैं। पहला वह सुप्रीम कोर्ट में फैसले के रिवीजन को लेकर याचिका दायर करे। दूसरा अभियोजन की अनुमति दे दी जाए और तीसरा इससे इंकार कर दे। बताया जाता है कि शासन को भी इस मामले में केंद्र के इशारे का इंतजार है। इसके बाद ही किसी एक विकल्प पर वह निर्णय लेगी।
इसके चलते मंत्रालय ने रिवीजन अपील का मसौदा भी तैयार रखा है,ताकि ऐन वक्त पर इसे दायर करने में देर न हो।

अपील से कुछ दिनों की राहत
सूत्रों के अनुसार,सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर रिवीजन अपील से सरकार को कुछ दिन की राहत भले ही मिले,लेकिन इस प्रकरण में जिस तरह से अब तक न्यायालय का रुख सामने आया है,उसे देखते हुए सरकार को राहत की बहुत अधिक उम्मीद नहीं है। यह प्रयास मंत्री विजय शाह ने भी किया और उन्हीं की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए राज्य सरकार को दो सप्ताह में फैसला लेने का आदेश दिया।

इधर खाई,उधर कुंए जैसे बने हालात
दूसरे विकल्प के तौर पर राज्य सरकार यदि अभियोजन की मंजूरी देती है तो वह शाह का मंत्री पद बचाने में भले ही सफल रहे,लेकिन उसका फैसला यह साबित करेगा कि उसने शाह पर लगे आरोप को सही माना है। ऐसे में विपक्ष नैतिकता का हवाला देकर सरकार पर शाह को मंत्री पद से हटाने के लिए दबाव बना सकता है। इससे सरकार को सियासी नुकसान होगा। तीसरा विकल्प अपनाने पर सुप्रीम कोर्ट कड़ा रुख अपनाते हुए अपना कोई फैसला सुना सकता है। इसके बाद,शाह को मंत्रिमंडल से हटाना सरकार की मजबूरी बन सकता है।

यह है मामला
मंत्री विजय शाह ने आपरेशन सिंदूर में शामिल कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर महू में विवादित टिप्पणी की थी। इस पर हाईकोर्ट जबलपुर ने संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश पर इंदौर पुलिस ने उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया। विजय शाह राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। सुप्रीम कोर्ट ने जांच पर रोक से मना किया, लेकिन इसका जिम्मा 3 आईपीएस अधिकारियों की एसआईटी को सौंप दिया। कोर्ट के आदेश पर आईपीएस प्रमोद वर्मा, कल्याण चक्रवर्ती और वाहिनी सिंह की 3 सदस्यीय एसआईटी का गठन हुआ। कोर्ट ने एसआईटी को 13 अगस्त तक जांच पूरी करने को कहा था।

एसआईटी ने बताया,हमने अभियोजन की अनुमति मांगी
गत 19 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में हुई सुनवाई हुई। एसआईटी ने बताया कि उसने 19 अगस्त को सरकार से मुकदमे की अनुमति मांगी थी। बीएनएस की धारा 196 (सांप्रदायिक या दूसरे आधारों पर समाज मे वैमनस्य फैलाना) के मामलों में यह अनुमति आवश्यक है, लेकिन अभी तक उसे सरकार से कोई सूचना नहीं मिली है। बेंच ने इस पर असंतोष जताया। कोर्ट ने यह भी कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट में विजय शाह के दूसरे आपत्तिजनक बयानों का भी उल्लेख किया गया है। ऐसे मामलों में प्रस्तावित कार्रवाई को लेकर भी एसआईटी एक अलग रिपोर्ट दाखिल करे।

मंजूर नहीं हुई शाह की माफी
सुनवाई में शाह की ओर से वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह पेश हुए। उन्होंने कहा कि शाह ने माफी मांग ली है और जांच में सहयोग कर रहे हैं। इस पर बेंच ने कहा कि रिकॉर्ड पर कोई औपचारिक माफी उपलब्ध नहीं है। चीफ जस्टिस ने यह भी कहा कि अब माफी मांगने में बहुत देर हो चुकी है। इससे पहले भी कोर्ट शाह की सार्वजनिक माफी को कानूनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास बताते हुए खारिज कर चुका है। पिछले साल जुलाई में हुई सुनवाई में कोर्ट ने मंत्री की तरफ से मांग गई ऑनलाइन माफी पर भी कड़ी नाराजगी जताई थी।

फरवरी 2026 शुभ मुहूर्त -शादी, गृह प्रवेश, अन्नप्राशन, मुंडन और वाहन खरीदने के शुभ दिन

0

फरवरी 2026 शुभ मुहूर्त -शादी, गृह प्रवेश, अन्नप्राशन, मुंडन और वाहन खरीदने के शुभ दिन
फरवरी 2026 का महीना खास है, खासकर उन लोगों के लिए जो अपने घर या परिवार में कोई शुभ काम करना चाहते हैं। इस महीने में शादी, गृह प्रवेश, मुंडन, अन्नप्राशन या फिर वाहन खरीदने जैसे कामों के लिए कई अच्छे मुहूर्त मिलते हैं। ठंड का मौसम और शांत माहौल भी इन कामों के लिए बिल्कुल सही लगता है। चलिए, फरवरी 2026 के सभी शुभ मुहूर्त और जरूरी तारीखें एक जगह देख लेते हैं।

फरवरी 2026 में शादी के शुभ मुहूर्त
अगर आप फरवरी में शादी की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस महीने 11 दिन ऐसे हैं जब विवाह के लिए बेहतरीन मुहूर्त मिलते हैं:
तिथि / दिन                 समयावधि                                           नक्षत्र                     तिथि (तिथियाँ)
5 फरवरी, गुरुवार        07:07 AM – 6 फरवरी 07:06 AM      उत्तराफाल्गुनी, हस्त           चतुर्थी, पंचमी
6 फरवरी, शुक्रवार       07:06 AM – 11:37 PM                  हस्त                            पंचमी
8 फरवरी, रविवार        12:08 AM – 9 फरवरी 05:02 AM      स्वाती                           सप्तमी
10 फरवरी, मंगलवार    07:55 AM – 11 फरवरी 01:42 AM     अनुराधा                        नवमी
12 फरवरी, गुरुवार      08:20 PM – 13 फरवरी 03:06 AM      मूल                            एकादशी
14 फरवरी, शनिवार      06:16 PM – 15 फरवरी 03:18 AM     उत्तराषाढ़ा                     त्रयोदशी
19 फरवरी, गुरुवार       08:52 PM – 20 फरवरी 06:55 AM     उत्तर भाद्रपद                  तृतीया
20 फरवरी, शुक्रवार      06:55 AM – 21 फरवरी 01:51 AM      उत्तर भाद्रपद, रेवती          तृतीया, चतुर्थी
24 फरवरी, मंगलवार     04:26 AM – 25 फरवरी 06:50 AM      रोहिणी                         नवमी
25 फरवरी, बुधवार       01:28 AM – 26 फरवरी 06:49 AM       मृगशिरा                       नवमी, दशमी
26 फरवरी, गुरुवार       06:49 AM – 12:11 PM                     मृगशिरा                       दशमी

5वें टी20 में ईशान किशन ने जड़ा शतक, सूर्या ने लगाई फिफ्टी

0

5वें टी20 में ईशान किशन ने जड़ा शतक, सूर्या ने लगाई फिफ्टी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए। इस दौरान ईशान किशन ने शतकीय पारी खेली, जो उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक था। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और हार्दिक पंड्या ने 17 गेंदों में ताबड़तोड़ 42 रन बनाए।

सूर्या ने पूरे किए 3 हजार रन
इस मुकाबले में भारतीय टीम ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। सबसे पहले सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 3000 रन पूरे किए। उन्होंने 1822 गेंदों का सामना करते हुए यह रिकॉर्ड बनाया और यूएई के मोहम्मद वसीम का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 1947 गेंदों में 3000 रन पूरे किए थे।

भारतीय टीम ने 271 रन बनाकर फुल मेंबर टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर बनाया और इंग्लैंड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इंग्लैंड ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था। ईशान किशन ने इस मुकाबले में 42 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक है। भारत के लिए यह कुल मिलाकर पांचवां सबसे तेज टी20 शतक है।