मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जेईई मुख्य परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दीं बधाई और शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जेईई मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के रिद्धेश बेंडाले को प्रदेश में प्रथम स्थान और अनुष्का अग्रवाल को ‘स्टेट गर्ल्स टॉपर’ बनने पर विशेष रूप से बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जेईई मुख्य परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दीं बधाई और शुभकामनाएं
सरगुजा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
सरगुजा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आयोजित सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में सरगुजा संभाग के जिलों में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा जनप्रतिनिधियों के सुझावों के आधार पर नई योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ने सरगुजा और बस्तर क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता में रखा है।प्राधिकरण के माध्यम से पिछड़े एवं वनांचल क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरगुजा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, जनजातीय समाज के सशक्तिकरण और क्षेत्र की समृद्धि के लिए सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और सभी के सहयोग से इस क्षेत्र को प्रगति के नए शिखर पर पहुंचाया जाएगा।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्राधिकरण हेतु 50 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान को स्वीकृति प्रदान की गई। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों के आधार पर 543 विकास कार्यों के लिए 4905.58 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई, जबकि वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 606 कार्यों को भी औपचारिक अनुमोदन प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री साय ने सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने तथा लंबित कार्यों को मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बैठक में स्पष्ट कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने गर्मी के मौसम में पर्याप्त पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के सोनहत विकासखंड में विद्युतीकरण का कार्य तेजी से जारी है। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, ताकि विकास योजनाओं का लाभ सीधे जनजातीय एवं वनांचल क्षेत्रों के लोगों तक पहुंच सके।
बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में हाईमास्ट सोलर लाइट लगाने, किसानों की समस्याओं के समाधान, बिजली बिल त्रुटियों को दूर करने तथा गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्राधिकरण की पिछली बैठक जशपुर जिले के मयाली में आयोजित हुई थी, जिसके बाद मयाली की पहचान पर्यटन केंद्र के रूप में बढ़ी है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विश्व के बड़े शिवलिंग को स्थान मिला तथा स्वदेश दर्शन योजना के तहत राशि स्वीकृत हुई। उन्होंने कहा कि बैकुंठपुर में आयोजित इस बैठक से भी जिले की पहचान और पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि झुमका जलाशय सहित यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और इस प्रकार विभिन्न जिलों में बैठक आयोजित करने से स्थानीय विकास को गति मिलती है।
बैठक में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, सांसद चिंतामणि महाराज, विधायकगण, वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
किसान, महिला और जनजातीय समाज के सशक्तिकरण से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय
किसान, महिला और जनजातीय समाज के सशक्तिकरण से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बैकुंठपुर में तीन दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन कोरिया महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कोरिया जिलेवासियों को 156 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने 70 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 104 कार्यों का लोकार्पण तथा 85 करोड़ 54 लाख रुपये से अधिक के 40 कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विकास कार्य केवल निर्माण परियोजनाएँ नहीं, बल्कि कोरिया जिले की समृद्धि, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य के मजबूत आधार स्तंभ हैं।
मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ को संपन्न और समृद्ध प्रदेश के रूप में विकसित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कृषि प्रधान राज्य है और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार लगातार ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। राज्य सरकार ने अपने अधिकांश वादों को अल्प समय में पूरा कर दिखाया है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश की जनता से किए गए विकास संबंधी वादों को भी दो वर्षों के भीतर धरातल पर उतारा गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में सभी शेष संकल्प भी पूर्ण किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई थी और अब उनके निर्माण कार्य तेजी से जारी हैं। उन्होंने बस्तर क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्षों तक नक्सलवाद से प्रभावित रहने के कारण यह क्षेत्र विकास से वंचित रहा, लेकिन डबल इंजन सरकार के प्रयासों से नक्सल उन्मूलन में अभूतपूर्व सफलता मिली है। आज बस्तर के गांव-गांव में सड़क, अस्पताल और स्कूल खुल रहे हैं तथा उजड़े हुए गांव पुनः आबाद हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि बस्तर में नियद नेल्ला नार योजना प्रारंभ की गई है, जिससे विकास कार्यों को गति मिली है।
मुख्यमंत्री साय ने किसानों के हित में लिए गए निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी और 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। हाल ही में खरीदे गए धान की अंतर राशि होली से पहले किसानों के खातों में स्थानांतरित कर दी जाएगी, जिसके अंतर्गत लगभग 10 हजार करोड़ रुपये किसानों को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये प्रदान किए जा रहे हैं और अब तक लगभग 15 हजार करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने दो वर्षों में पारदर्शी प्रशासन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। सरकारी प्रक्रियाओं को डिजिटल सिस्टम से मजबूत बनाया गया है तथा पीएससी भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में हुई गड़बड़ियों की जांच सीबीआई द्वारा कराई जा रही है और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है।
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश की प्राकृतिक संपदा का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज और वन संपदा से भरपूर है तथा खनिजों के वैल्यू एडिशन पर विशेष जोर देकर आर्थिक विकास को नई दिशा दी जा रही है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कोरिया जिले में पर्यटन की बेहद संभावनाएं हैं। उन्होंने जिले के विकास को गति देने के लिए देवगढ़ छुरी धाम को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने, पुलिस चौकी पोड़ी को थाना का दर्जा देने, पुलिस सहायता केंद्र पंडोपारा को चौकी में उन्नत करने, पीडब्ल्यूडी कार्यालय भवन एवं जिला पुरातत्व कार्यालय स्थापित करने तथा फूलपुर में अधोसंरचना निर्माण एवं ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने जिले में आवागमन सुविधा सुदृढ़ करने के लिए कई सड़क और पुल-पुलिया निर्माण कार्यों की भी घोषणा की। उन्होंने कोरिया से छिंदया शिवपुर गांव तक लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से पुल-पुलिया निर्माण, कुषहा से घुघरा मार्ग पर 6 करोड़ रुपये की लागत से पुल-पुलिया निर्माण तथा 18 करोड़ रुपये की लागत से सलका बाईपास निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास तेज होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कोरिया महोत्सव को जिले का विशेष तिहार बताते हुए मुख्यमंत्री को विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएँ संचालित की जा रही हैं तथा मुख्यमंत्री द्वारा जिले की छह महिलाओं को पिंक ई-रिक्शा प्रदान करना सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सांस्कृतिक आयोजन को स्थानीय प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण मंच बताया।
इस अवसर पर विधायक भैयालाल राजवाड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 156 करोड़ रुपये के विकास कार्यों से जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक झा, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, कलेक्टर चंदन त्रिपाठी, एसपी रविकुमार कुर्रे, जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं जिलेवासी उपस्थित थे।
बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बनते ही तारिक रहमान के नाम जुड़ा ये खास रिकॉर्ड
बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बनते ही तारिक रहमान के नाम जुड़ा ये खास रिकॉर्ड
बांग्लादेश में हुए 13वें संसदीय चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के मुखिया तारिक रहमान की आज यानी 17 फरवरी को ताजपोशी हो चुकी है. राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने तारिक रहमान को पीएम पद की शपथ दिलाई. ‘डॉर्क प्रिंस’ के प्रधानमंत्री बनने के साथ ही बांग्लादेश की राजनीति में एक नए अध्याय का आगाज हो गया है. 35 साल बाद यह पहला मौका है जब कोई पुरुष बांग्लादेश की कमान संभाल रहा है.
बांग्लादेश में ‘रहमान युग’ का आगाज
17 फरवरी को ढाका की जातीय संसद भवन में निर्वाचित हुए सांसदों ने शपथ ली. शपथ ग्रहण के बाद बांग्लादेश राष्ट्रीय पार्टी (बीएनपी) की संसदीय दल की मीटिंग हुई, जिसमें तारिक रहमान को औपचारिक रूप से बांग्लादेश का अगला प्रधानमंत्री चुना गया. वह बांगलादेश में मोहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार से सत्ता संभालेंगे. अंतरिम सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के तख्तापलट के बाद करीब 18 महीने देश में सरकार चलाई थी.
रहमान संभालेंगे सत्ता
17 फरवरी को ढाका की जातीय संसद भवन में निर्वाचित हुए सांसदों ने शपथ ली. शपथ ग्रहण के बाद बांग्लादेश राष्ट्रीय पार्टी (बीएनपी) की संसदीय दल की मीटिंग हुई, जिसमें तारिक रहमान को औपचारिक रूप से बांग्लादेश का अगला प्रधानमंत्री चुना गया. वह बांगलादेश में मोहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार से सत्ता संभालेंगे. अंतरिम सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के तख्तापलट के बाद करीब 18 महीने देश में सरकार चलाई थी.
संसद भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
बांग्लादेश में तारिक रहमान की अगुवाई वाली बीएनपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार (17 फरवरी) को ढाका में राष्ट्रीय संसद भवन के साउथ प्लाजा में आयोजित किया गया. बांग्लादेश और विदेश से लगभग 1,200 प्रतिष्ठित नव निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. भारत को भी बांग्लादेश की नई सरकार के शपथ ग्रहण का न्योता मिला था, जिसमें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला शामिल हुए और तारिक रहमान को प्रधानमंत्री बनने की बधाई दी.
भारत से मजबूत रिश्ते के संकेत
भारत और बांग्लादेश के संबंधों में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के दौरान कुछ तनाव की स्थिति बनी थी, लेकिन तारिक रहमान की जीत के साथ दोनों देशों के रिश्ते दोबारा पटरी पर लौटने के आसार हैं. पीएम मोदी ने तारिक रहमान को फोन कर जीत की शुभकामनाएं दी थीं और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने को लेकर प्रतिबद्धता जताई थी.
‘हिंदू गर्जना रैली’ में टी. राजा सिंह ने हत्याकांड को बताया ‘लव जिहाद’
‘हिंदू गर्जना रैली’ में टी. राजा सिंह ने हत्याकांड को बताया ‘लव जिहाद’
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में आयोजित ‘हिंदू गर्जना रैली’ में तेलंगाना के फायरब्रांड विधायक टी. राजा सिंह ने एक बार फिर विवादित और तीखे बयानों से सियासी पारा चढ़ा दिया है. शिवाजी जयंती के अवसर पर आयोजित धर्म सभा को संबोधित करते हुए राजा सिंह ने भोपाल के चर्चित सिया हत्याकांड को ‘लव जिहाद’ करार दिया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विशेष समुदाय के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
भोपाल के गुनगा इलाके में 33 वर्षीय सिया की हत्या और शव को सेप्टिक टैंक में छिपाने की घटना का जिक्र करते हुए राजा सिंह ने मंच से कहा, “हमारी गोंदिया की बेटी सिया को धोखे से लिव-इन में रखा गया और निकाह की बात करने पर उसे मार दिया गया.” हालांकि, पुलिस जांच में मुख्य आरोपी का नाम ‘शिवप्रसाद’ सामने आया है, लेकिन राजा सिंह ने मंच से आरोपी को ‘समीर’ कहकर संबोधित किया और इस घटना को ‘लव जिहाद’ और ‘मिशन नरसंहार’ का हिस्सा बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक जेहादी मानसिकता का परिणाम है.
CM मोहन यादव से की मांग
राजा सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश में ऐसे अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि “वोटों के लालच में ऐसे लोगों को मुफ्त राशन और सरकारी मकान देना बंद किया जाए.” उन्होंने लव जिहाद, लैंड जिहाद और जिम जिहाद का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अब ‘मुसलमान मुक्त मध्य प्रदेश’ चाहती है. उन्होंने सरकार से आरोपियों के घरों पर तत्काल बुलडोजर चलाने की अपील की.
ओवैसी और राजनीति पर तीखा प्रहार
अपने भाषण में राजा सिंह ने हैदराबाद के ओवैसी भाइयों पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने ओवैसी भाइयों को ‘साले’ और खुद को उनका ‘जीजा’ बताते हुए कहा कि “भारत में रहना है तो वंदे मातरम कहना होगा.” राजनीति को ‘कीचड़’ बताते हुए राजा सिंह ने कहा कि वे अपने बेटे को नेता नहीं, बल्कि धर्म रक्षक ‘संभाजी महाराज’ जैसा बनाएंगे. उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री को भी ‘वोट का भिखारी’ करार दिया.
साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा ? क्या ये भारत में दिखेगा
साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा ? क्या ये भारत में दिखेगा
साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण खत्म हो चुका है. अब दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को सावन अमावस्या पर लगेगा. इस दिन हरियाली अमावस्या रहेगी. शिव साधना के लिए ये दिन बहुत लाभकारी माना जाता है.
ये पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, वैज्ञानिकों और खगोल प्रेमियों के लिए ऐसे ग्रहण हमेशा विशेष अध्ययन का अवसर प्रदान करते हैं. दूसरे सूर्य ग्रहण का समय, सूतक काल, क्या ये भारत में दिखेगा या नहीं, कहां कहां नजर आएगा सभी जानकारी यहां देखें.
12 अगस्त हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण
पूर्ण सूर्य ग्रहण में चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के ठीक बीच में आ जाता है और सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है, जिससे पृथ्वी के एक छोटे से हिस्से में कुछ देर के लिए दिन में रात जैसा अंधेरा छा जाता है.
भारत में दिखेगा दूसरा सूर्य ग्रहण ?
यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार, रात 9 बजकर 4 मिनट से आरंभ होगा. देश के लोग इसे प्रत्यक्ष रूप से नहीं देख पाएंगे. ऐसे में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.
कहां-कहां नजर आएगा
इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अफ्रीका, यूरोप, आर्कटिक, स्पेन, उत्तरी अमेरिका, , ग्रीनलैंड, आइसलैंड में दिखाई देगा. भारत में भले ही ग्रहण दिखाई न दें, लेकिन राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है. ऐसे में ग्रहण दोष से बचने के लिए कुछ विशेष उपाय जरुर करें.
ग्रहण दोष के अशुभ प्रभाव
दुर्घटना बढ़ जाती है. देश-दुनिया पर प्राकृति आपदा का खतरा रहता है.
वैवाहिक जीवन में अस्थिरता आती है.
वंश वृद्धि में अवरोध पैदा होते हैं, कई बार गर्भपात की स्थिति पैदा हो सकती है.
पिता के साथ रिश्तों में खटास की संभावना बढ़ जाती है.
निर्णय लेने की क्षमता क्षीण हो जाती है.
ग्रहण दोष से बचने के उपाय
ऋग्वेद में सूर्य ग्रहण को असुर स्वरभानु से जोड़ा गया है, जो बाद में भगवान् विष्णु के चक्र से अलग किये जाने पर राहु-केतु के नाम से जाने गए. ऋषि अत्री ने “अत्रिर्देवतां देवभिः सपर्यन् स्वरभानोरप हनद्विदत तमः” मंत्र का जाप कर स्वरभानु के फैलाए गए अंधकार को दूर किया था.
बांग्लादेश के नए PM तारिक रहमान को दिया दिल्ली आने का न्योता
बांग्लादेश के नए PM तारिक रहमान को दिया दिल्ली आने का न्योता
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार (17 फरवरी) को बांग्लादेश के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत बधाई पत्र सौंपा. ओम बिरला, विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ भारत सरकार की ओर से रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. लोकसभा अध्यक्ष ने मालदीव के राष्ट्रपति, भूटान के प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं से भी मुलाकात की.
तारिक रहमान को मिला दिल्ली आने का न्योता
लोकसभा अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के साथ एक सार्थक बैठक संपन्न हुई. मैंने पीएम मोदी का व्यक्तिगत पत्र उन्हें सौंपा, जिसमें पीएम मोदी ने तारिक रहमान को जल्द से जल्द भारत आने का निमंत्रण दिया.’
तारिक रहमान के साथ बैठक को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, ‘मैंने भारत की जनता की ओर से हार्दिक बधाई दी और अपने दोनों पड़ोसी देशों के बीच स्थायी साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.’ भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह ने कहा, ‘ओम बिरला ने भारत की ओर से शुभकामनाएं दीं और देश में आने का निमंत्रण दिया. दोनों नेताओं ने बांग्लादेश और भारत की जनता के कल्याण के लिए जन-केंद्रित सहयोग नीतियों पर मिलकर काम करने की आशा व्यक्त की.’
मोहम्मद यूनुस का कार्यकाल का हुआ अंत
तारिक रहमान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही मोहम्मद यूनुस नीत अंतरिम सरकार का 18 महीने से जारी शासन समाप्त हो गया, जिस दौरान बांग्लादेश में राजनीतिक अनिश्चितता और अराजकता की स्थिति रही थी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बांग्लादेश के शीर्ष राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व की उपस्थिति में जातीय संसद के साउथ प्लाजा के खुले परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया. शपथ ग्रहण के बाद तारिक रहमान ने पद और गोपनीयता की शपथ वाले दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए.
साउथ एशिया के कई नेता शपथ ग्रहण में रहे मौजूद
तारिक रहमान पहली बार प्रधानमंत्री बने हैं और उनका कार्यकाल 5 साल का होगा. मोहम्मद यूनुस का शासनकाल के दौरान ढाका के नयी दिल्ली के साथ संबंधों में काफी गिरावट आई थी. बांग्लादेश के राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने समारोह में 25 मंत्रियों और 24 राज्य मंत्रियों को भी शपथ दिलाई. इस कार्यक्रम में भारत और पाकिस्तान सहित पड़ोसी देशों के कई नेता उपस्थित थे.
भारत-जिम्बाब्वे समेत सुपर-8 की सात टीमें कंफर्म
भारत-जिम्बाब्वे समेत सुपर-8 की सात टीमें कंफर्म
2026 टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज की सात टीम सामने आ चुकी हैं. टूर्नामेंट के दोनों सह-मेजबान देश यानी भारत और श्रीलंका भी अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं. मंगलवार को जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. इसके कारण ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है, जबकि जिम्बाब्वे सुपर-8 में जाने वाली कुल सातवीं टीम बन गई है. यहां देख लीजिए उन सभी टीमों की लिस्ट, जो अब तक सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं.
सुपर-8 की सात टीम कंफर्म
अब तक कुल 7 टीम सुपर-8 स्टेज में प्रवेश पा चुकी हैं. इनके नाम भारत, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड अगले स्टेज में जगह पक्की कर चुके हैं. ग्रुप B से श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने क्वालीफाई किया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया बाहर हो गया है. ग्रुप C से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड सुपर-8 में पहुंचे हैं, वहीं ग्रुप D से दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने क्वालीफाई किया है.
सात टीम हुईं कंफर्म- भारत, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड
पाकिस्तान पर लटकी तलवार
अब सबकी नजरें ग्रुप A पर जा टिकी हैं, जिसमें से भारत पहले ही सुपर-8 में जा चुका है. दूसरे स्लॉट के लिए पाकिस्तान और यूएसए के बीच जंग छिड़ी है. ग्रुप A में अभी यूएसए और पाकिस्तान, दोनों के चार-चार अंक हैं. मगर नेट रन-रेट के मामले में पाकिस्तान काफी पीछे है.
पाकिस्तान का ग्रुप स्टेज में आखिरी मैच 18 फरवरी को नामीबिया के साथ होगा. अगर पाक टीम यह मैच जीत लेती है तो वह सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी, वहीं नामीबिया यदि पाकिस्तान को हरा देता है तो यूएसए सुपर-8 में जाकर नया इतिहास लिख देगा.
भारत-फ्रांस बनाएंगे एवरेस्ट की ऊंचाई तक उड़ाने वाला हेलीकॉप्टर – पीएम मोदी
भारत-फ्रांस बनाएंगे एवरेस्ट की ऊंचाई तक उड़ाने वाला हेलीकॉप्टर – पीएम मोदी
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम पीएम मोदी ने कहा कि फ्रांस भारत के सबसे पुराने स्ट्रैटजिक पार्टनर में से एक है. उन्होंने कहा, ‘आज हम अपने संबंधों को स्पेशस, ग्लोबल, स्ट्रैटिजिक पार्टनरशिप के रूप में स्थापित कर रहे हैं. यह ग्लोबल स्टेबिलिटी और प्रोग्रेस की पार्टनरशिप है. राष्ट्रपति मैक्रों के साथ मिलकर हमने इस स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप को अभूतपूर्व गहराई और ऊर्जा दी है.’
पीएम मोदी ने H-125 हेलीकॉप्टर का किया जिक्र
पीएम मोदी ने एच-125 हेलीकॉप्टर के बारे में बात करते हुए कहा, ‘हमें गर्व है कि भारत और फ्रांस मिलकर माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई तक उड़ान भरने वाला विश्व का पहला हेलीकॉप्टर भारत में बनाएंगे. इसे हम पूरे विश्व को एक्सपोर्ट करेंगे. भारत और फ्रांस के बीच कोई बाउंड्री नहीं है. कुछ ही दिन पहले हमने ईयू से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया, ये फ्री ट्रेड एग्रीमेंट भारत और फ्रांस के संबंधों में भी अभूतपूर्व गति लाएगा.’
पीएम मोदी ने कहा, ‘इनोवेशन आईसोलेशन से नहीं, बल्कि कोलेबोरेशन से होता है. हर क्षेत्र में हम अपनी इंडस्ट्री और इनोवेशन को कलेक्ट करेंगे. हम अपने स्टूडेंट और रीर्सच के आदान-प्रदान को सुगम बनाएंगे. आज दुनिया अनसर्टेनिटी के दौर से गुजर रही है, हम इंटरनेशनल सोलर एलांएस, IMEC के जरिए समृद्धि को बल देते रहेंगे.’
आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए प्रतिबद्ध: पीएम मोदी
ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने आतंकवाद और दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों छाए जंग की आहट की ओर इशारा किया. उन्होंने कहा, ‘यूक्रेन, पश्चिमी एशिया या फिर इंडो पेसिफिक, हम हर क्षेत्र में शांति के सभी प्रयासों का समर्थन करते रहेंगे. आतंकवाद के हर रूप और स्वरूप को जड़ से मिटाना हमारी साझी प्रतिबद्धता है. हम जल्द ही फ्रांस में स्वामी विवेकानंद कल्चर खोलने जा रहे हैं. आज हम मिलकर एक नए अध्याय का शुभारंभ कर रहे हैं.’
पीएम मोदी ने कहा, ‘हम हेल्थ में एआई के लिए इंडो-फ्रेंच सेंटर, डिजिटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी के लिए इंडो-फ्रेंच सेंटर और एयरोनॉटिक्स में स्किलिंग के लिए नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लॉन्च करेंगे. ये भविष्य-निर्माण के प्लेटफार्म हैं.’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज दुनिया अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है. ऐसे में भारत-फ्रांस साझेदारी वैश्विक स्थिरता के लिए एक ताकत है.’
आज रात हॉस्पिटल में रहेंगे सलीम खान
आज रात हॉस्पिटल में रहेंगे सलीम खान
सलमान खान के पिता और मशहूर फिल्म राइटर सलीम खान की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई थी. जिसके बाद सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया. खान परिवार के सदस्य लगातार अस्पताल में सलीम खान की तबीयत देखने आते रहे. इसी बीच अब खबर है कि सलीम खान की तबीयत में अब कुछ सुधार आया है. लीलावती अस्पताल से एक बयान जारी हुआ है जिसमें बताया गया है कि अब सलीम खान की तबीयत कैसी है.
कैसी है सलीम खान की तबीयत?
सलीम खान की तबीयत के बारे में अब लीलावती हॉस्पिटल की तरफ से एक बयान जारी हुआ है. इस बयान में बताया गया है कि सलीम खान की तबीयत अब ठीक है लेकिन उन्हें आज रात और हॉस्पिटल में ही रहना होगा. अस्पताल से जारी बयान में लिखा गया है, ‘सभी को नमस्कार! ये सच है कि बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान के पिता श्री सलीम खान, जो खुद एक प्रतिष्ठित हस्ती हैं, को आज सुबह 8:30 बजे लीलावती अस्पताल के आईसीयू में डॉ. जलील पारकर के अंडर भर्ती कराया गया है’.
परिवार के सम्मान का रखा ध्यान
आगे इस स्टेटमेंट में लिखा है, ‘उन्हें उनकी फैमिली डॉक्टर संदीप चोपड़ा एमरजेंसी रूम में लेकर आए थे. एमरजेंसी रूम में ही पहली मंजिल पर पर स्थित ICU में स्थानांतरित कर दिया गया. डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन) और डॉ. बिनीत आलूवालिया की टीम ने उनका इलाज किया. परिवार के अनुरोध का सम्मान करते हुए आज ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की जा रही है.
सलीम खान की हालत है स्थिर
‘हालांकि, कल सुबह 11 बजे परिजनों की सहमति से और मरीज की गोपनीयता का पूर्ण ध्यान रखते हुए हम एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करेंगे. कृपया धैर्य रखें. उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें आज रात अंडर ऑब्जर्वेशन रखा जा रहा है. सादर, डॉ. जलील पारकर।’
बता दें कि सलीम खान की तबीयत खराब होने की खबर सुनकर पूरा परिवार परेशान हो गया था. सभी सदस्य दौड़ते भागते हुए अस्पताल पहुंचे थे. सलमान खान भी अपनी फिल्म की शूटिंग को छोड़कर अस्पताल के लिए भागे. तो वहीं अलवीरा खान, अतुल अग्निहोत्री, हेलन आदि परिवार के सदस्य भी सलीम खान की देखने हॉस्पिटल आए थे.