Home Blog Page 92

‘पूरी ताकत से काम करूंगी’ – डिप्टी CM सुनेत्रा पवार

0

‘पूरी ताकत से काम करूंगी’ – डिप्टी CM सुनेत्रा पवार
डिप्टी सीएम बनने पर सुनेत्रा पवार ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता और सभी सहयोगियों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथियों ने मुझ पर जो विश्वास रखा है, उस पर खरा उतरने के लिए मैं पूरी क्षमता से कार्य करूंगी, यह वचन देती हूं.”

सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने पर शरद पवार गुट की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. एनसीपी (SCP) सांसद फौजिया खान ने दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री बनने पर कहा कि मैं सुनेत्रा को शुभेच्छा देना चाहती हूं कि वे पहली महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री बनी हैं. ये हमारे लिए सम्मान की बात है, लेकिन उनके सामने चुनौतियां बहुत रहेंगी। मुझे विश्वास है कि वे सक्षमता के साथ इसका सामना करेंगी. उन्होंने एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर चल रही चर्चाओं पर कहा कि अजित पवार की ये अंतिम इच्छा थी. मैं आशा करती हूं कि सुनेत्रा ताई इसका सम्मान करेंगी.

एक दिन में 100000 रुपये सस्ती हुई चांदी

0

एक दिन में 100000 रुपये सस्ती हुई चांदी
30 जनवरी का दिन भारत में चांदी के निवेशकों के लिए ब्लैक फ्राईडे के तौर पर याद किया जाएगा. चांदी की कीमतें एक ही दिन में लगभग ₹1,00,000 गिर गई. इसके बाद घंटों के अंदर हफ्तों की कमाई खत्म हो गई. इसी बीच आइए जानते हैं कि क्या चांदी के बाजार में पहले भी ऐसी गिरावट देखने को मिली है या नहीं.

अप्रैल 2011 में चांदी को 73,288 रुपये प्रति किलोग्राम के शिखर पर पहुंचने के बाद 55% की भारी गिरावट का सामना करना पड़ा था. यह गिरावट इतनी गहरी थी की कीमतों को पूरी तरह से ठीक होने में लगभग 9 साल लग गए.

कोरोना महामारी के दौरान शुरुआती दिनों में वैश्विक अनिश्चितता ने औद्योगिक धातुओं की मांग को खत्म कर दिया था. चांदी की कीमतें तेजी से गिरीं और लगभग ₹33,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी.

बलूचिस्तान के 11 शहरों में BLA का हमला, 27 सैनिकों की मौत

0

बलूचिस्तान के 11 शहरों में BLA का हमला, 27 सैनिकों की मौत
बलूचिस्तान की शस्त्र लड़ाई लड़ने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) पिछले 10 घंटों से पाकिस्तानी सेना, ISI, पुलिस और सरकारी ठिकानों पर जबरदस्त हमले कर रही है. ये हमले पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के 11 शहरों में किए जा रहे हैं, जिसमें राजधानी क्वेटा, माष्टुंग, कलाट, ग्वादर, नुश्की, दलबदिन, खरान, ओर्नाच, पंजगुर, टंप और पशनी शामिल हैं. इन 11 शहरों में बलूच लड़ाकों ने सेना के दफ्तरों, पुलिस थानों, बैंक, सरकारी प्रशानिक दफ्तरों और ISI के दफ्तरों को निशाना बनाया है.

सबसे ज्यादा बुरी स्थिति राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाकों की है, जहां अब से कुछ देर पहले बलूच लड़ाकों ने अवाम बैंक में पहले 38 लाख रुपये की लूटपाट की और फिर उसमें आग लगा दी. इसी तरह क्वेटा में स्थित पुलिस थाने को भी बलूच लड़ाकों ने पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद फूंक दिया. क्वेटा में ही एक पुलिस की वैन को भी बलूच लड़ाकों ने रॉकेट लांचर से निशाना बनाया, जिसमें सवार दो पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत हो गई. इसके अलावा बलूचिस्तान विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज के बाहर तैनात सेना के सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए बलूच लड़ाकों ने रॉकेट लांचर से प्रहार किया.

ग्वादर में PAK आर्मी के बस पर भीषण हमला
ग्वादर स्थित पाकिस्तानी सेना के एक बेस पर भी बलूच लड़ाकों ने भीषण हमला किया. इसमें तीन सैनिकों और 5 बलूच लड़कों की मौत हो गई. इतना ही नहीं, राजधानी क्वेटा को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाले हाईवे पर अभी भी बलूच लड़ाके तैनात हैं. जानकारी के मुताबिक, बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में शाम चार बजे तक कुल 9 धमाके हुए और अकेले क्वेटा में ही 7 पुलिसकर्मियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है. साथ ही बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने भी क्वेटा में भारी सुरक्षा के बीच घटनास्थल का दौरा किया, जहां BLA ने सबसे पहले हमला किया था.

PAK का दावा- BLA के 57 लड़ाकों को मार गिराया
जानकारी के मुताबिक, BLA के हमलों में पाकिस्तानी सेना के कुल 12 से ज़्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं. वहीं, पुलिस के भी 13 कर्मियों की मौत हो चुकी है. साथ ही 28 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं. जबकि पाकिस्तान की सरकार के मुताबिक, शाम 4 बजे तक उसकी सुरक्षा एजेंसियों ने BLA के 57 लड़ाकों को मार गिराया है. जिसकी कुछ तस्वीरें भी पाकिस्तानी सेना ने जारी की गई.

PAK सेना और BLA के बीच 11 शहरों में मुठभेड़ जारी
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि BLA के लड़ाकों से पार पाने के लिए ग्वादर में सेना ने ड्रोन स्ट्राइक की और पशनी में मुठभेड़ में BLA के लड़ाकों को मार गिराया. हालांकि, अभी भी सेना और BLA के बीच 11 शहरों में मुठभेड़ जारी है और फिलहाल क्वेटा की तरफ आने वाली और जाने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ 9वें दिन भी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड

0

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ 9वें दिन भी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड
सनी देओल स्टारर की ‘बॉर्डर 2’ की दहाड़ तेज होती जा रही है. सिनेमाघरों में दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जरा भी थमने के मूड में नहीं दिख रही है. रिलीज के 8वें दिन डबल डिजिट में कमाई कर चुकी इस वॉर ड्रामा की कमाई में 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को तेजी आने की उम्मीद है.

‘बॉर्डर 2’ की 8 दिनों की कितनी रही कमाई?
‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के पहले दिन 30 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन इस फिल्म ने 36.5 करोड़ जुटाए और फिर तीसरे दिन इसने 54.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया.
चौथे दिन सनी देओल की फिल्म ने 59 करोड़ कमाए और पांचवें दिन का कलेक्सन 20 करोड़ रुपये रहा.
छठे दिन ‘बॉर्डर 2’ ने 13 करोड़ रुपये और सातवें दिन 11.25 करोड़ का कलेक्शन किया और इसी के साथ इसके पहले हफ्ते की कमाई 224.25 करोड़ रुपये रही.
8वें दिन फिल्म ने 10.75 करोड़ की कमाई की.

‘बॉर्डर 2’ का 9वें दिन का कलेक्शन (Border 2 Box Office Day 9)
ट्रेड आंकड़ें देने वाली वेबसाइट सैकनिक (Sacnilk) के मुताबिक दूसरे शनिवार को फिल्म ने शाम 8 बजे तक 13.21 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसकी कमाई में रात तक जबरदस्त तेजी आने की पूरी उम्मीद है. ट्रेंड को देखते हुए ये फिल्म रात के शोज मे ज्यादा कमाई कर रही है ऐसे में रात 10.30 बजे तक इसके दूसरे शनिवार को बंपर कलेक्शन करने की उम्मीद की जा रही है

फर्जी मूल निवासी बनाकर मेडिकल सीट पर प्रवेश लेने वाले डॉक्‍टर को हुई सजा

0

फर्जी मूल निवासी बनाकर मेडिकल सीट पर प्रवेश लेने वाले डॉक्‍टर को हुई सजा
आकिल खान एडीपीओ, भोपाल ने बताया कि दिनांक 30/01/2026 माननीय न्‍यायालय अतुल सक्‍सेना 23वे अपर सत्र न्‍यायाधीश महोदय, द्वारा कूटरचित मूल निवासी प्रमाण पत्र का उपयोग कर मेडिकल सीट पर प्रवेश लेने वाले आरोपी डॉक्‍टर सीताराम शर्मा पिता नत्‍थीलाल शर्मा को दोषसिद्ध पाते हुये धारा 420 भादवि मे 03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500रू अर्थदण्‍ड एवं धारा 467 भादवि मे 03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500रू अर्थदण्‍ड धारा 468 भादवि मे 03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500रू अर्थदण्‍ड एवं धारा 471 भादवि मे 02 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500रू अर्थदण्‍ड से दण्डित किये जाने का निर्णय पारित किया है । उक्‍त प्रकरण में शासन द्वारा की ओर से विशेष लोक अभियोजक एसटीएफ भोपाल आकिल खान एवं सुधाविजय सिंह भदौरिया द्वारा पैरवी की गई है।

घटना का संक्षिप्‍त विवरण :-
घटना का विवरण इस प्रकार है कि पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्‍विजय सिंह तत्‍कालीन राज्‍य सभा सासंद द्वारा एसटीएफ भोपाल को शिकायत की गई थी कि व्‍यापाम वर्ष 2006 के बाद जो परीक्षाएं आयोजित हुई है और जो घोटाला हो रहा है उसमे उत्‍तर प्रदेश के मूल निवासी मध्‍यप्रदेश मे मेडिकल सीट प्राप्‍त करने के लिये मध्‍यप्रदेश का कूटरचित मूल निवासी प्रमाण पत्र बनवाकर कर मध्‍यप्रदेश कोटे की मेडिकल सीट पर प्रवेश ले रहे है। पुलिस थाना एसटीएफ भोपाल को वर्ष 2009 मे प्राप्‍त शिकायत व्‍यावसायिक परीक्षा मण्‍डल भोपाल द्वारा आयोजित पीएमटी परीक्षा मे आरोपी सीताराम शर्मा द्वारा वर्ष 2009 मे उत्‍तीर्ण होने पर म.प्र. राज्‍य कोटा का लाभ प्राप्‍त करने के लिये कूटरचित मूल निवासी प्रमाण पत्र का उपयोग कर सदोष लाभ प्राप्‍त करने से उक्‍त कृत्‍य का अपराध पंजीबद्ध किया गया। उक्‍त सूचना के आधार पर पुलिस थाना एसटीएफ के अपराध 35/2019 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया दौराने विवेचना मे पाया गया है कि आरोपी सीताराम शर्मा द्वारा मध्‍यप्रदेश की अम्‍बाह तहसील से निर्मित कथित मूल निवासी बना होना दर्शाकर मेडिकल सीट पर प्रवेश लिया जबकि आरोपी मूल रूप से उत्‍तरप्रदेश को रहने वाला है और उसने माध्यिमक शिक्षा परिषद उत्‍तरप्रदेश से 1984 हाईस्‍कूल की परीक्षा एवं 2001 मे इंटरमीडियेट की परीक्षा उत्‍तीर्ण की थी। अभियुक्‍त वर्तमान मे जिला भिण्‍ड मे शासकीय चिकित्‍यालय मे चिकित्‍सा अधिकारी के शासकीय पद पर पदस्‍थ है। जब उसके कथित मूल निवासी प्रमाण पत्र की जॉच की गई तो उक्‍त प्रमाण पत्र तहसील अम्‍बाह जिला मुरैना से जारी होना नही पाया गया। उपरान्‍त अभियोग पत्र माननीय न्‍यायालय के समक्ष प्रस्‍तुत किया गया माननीय न्‍यायालय के समक्ष अभियोजन द्वारा प्रस्‍तुत तर्क, साक्ष्‍य, दस्‍तावेजों एवं न्‍यायाद़ष्‍टात से सहमत होते हुए आरोपी सीताराम शर्मा को उक्‍त धाराओं मे दोषसिद्ध का निर्णय पारित किया गया है।

नोट :- न्‍यायालय के निर्णय के पैरा 143 मे लेख किया गया है विद्वान विशेष लोक अभियोजक ने मामले की पृष्‍ठ भूमि पर प्रकाश डालकर यह प्रकट किया कि अभियुक्‍त द्वारा किया गया अपराध इसलिए गंभीर प्रकृति का है क्‍योकि मध्‍यप्रदेश का मूल निवासी ना होकर एक प्रतियोगी परीक्षा मे अवास्‍तविक कूटरचित दस्‍तावेज का उपयोग कर बेईमानीपूर्वक आशय से स्‍थान सुनिश्चित किया गया जिसके आधार पर वास्‍तविक प्रतियोगी परीक्षार्थी का अधिकार प्रभावित हुआ है और वर्तमान मे अभियुक्‍त एक शासकीय चिकित्‍सालय मे एक चिकित्‍सीय अधिकारी है। इसलिए अभियुक्‍त का अपराध गंभीर प्रकृति को होकर अभियुक्‍त को कठोर दण्‍ड से दण्डित किये जाने की प्रार्थना की गई ।

एमपी के 2 लाख संविदाकर्मियों के लिए सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा

0

एमपी के 2 लाख संविदाकर्मियों के लिए सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा
मध्यप्रदेश के संविदा अधिकारी, कर्मचारी एक बार फिर लामबंद हुए हैं। अपनी मांगों के समर्थन में प्रदेशभर के संविदाकर्मी शुक्रवार को भोपाल में आ जुटे। टीटी नगर के न्यू दशहरा मैदान में राज्यस्तरीय महासम्मेलन आयोजित किया गया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने संविदा अधिकारी कर्मचारी सम्मेलन में बड़ी घोषणा की। उन्होंने सन 2023 की संविदा नीति के पूर्ण क्रियान्वयन का ऐलान किया। सीएम डॉ मोहन यादव ने संविदा कर्मचारियों को ‘हनुमान’ बताते हुए कहा कि जिस तरह श्री राम को हनुमानजी की जरूरत है, वैसे ही हमें आप लोगों की जरूरत है। उन्होंने संविदाकर्मियों को दिल से काम करने वालों का समूह भी बताया।

संविदा संयुक्त संघर्ष मंच और संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के बैनर तले यह महासम्मेलन आयोजित किया गया है। यहां मुख्य रूप से संविदा नीति 2023 पर पूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन की मांग की गई।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में संविदाकर्मियों को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार की प्रत्येक योजना में आपका योगदान है। सरकार गंभीरतापूर्वक आपके साथ है। जितना हो सकेगा, उससे ज्यादा देने की कोशिश करेंगे।

संविदा नीति 2023 के पूर्ण क्रियान्वयन का ऐलान
सीएम डॉ. मोहन यादव ने संविदाकर्मियों के समक्ष संविदा नीति 2023 के पूर्ण क्रियान्वयन करने का ऐलान किया। नीति लागू करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग और मोर्चा पदाधिकारियों की समिति बनेगी। उन्होंने कहा कि नियमितीकरण 50 प्रतिशत लागू हो चुकी है, इसे और लागू करेंगे। विसंगतियों को दूर करेंगे। सीएम मोहन यादव ने सभी विभागों के PS को संविदाकर्मियों की मांगें बताने का भी भरोसा दिलाया।

फरवरी के महीने में कुंभ राशि में बनेगा चतुर्ग्रही राजयोग

0

फरवरी के महीने में कुंभ राशि में बनेगा चतुर्ग्रही राजयोग
ज्योतिष शास्त्र में चतुर्ग्रही राजयोग को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जब इस योग का निर्माण होता है तो बहुत सारे जातकों को लाभ की प्राप्ति होती है। फरवरी के महीने में दुर्लभ चतुग्रही राजयोग का निर्माण कुंभ राशि में होने जा रहा है। इस महीने में कई ग्रह एक साथ कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे। 3 फरवरी को बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 13 फरवरी को सूर्य और 23 फरवरी को मंगल का प्रवेश कुंभ राशि में होगा। इस राशि में राहु पहले से ही विराजमान हैं। इन चारों ग्रहों के एक साथ आने से कुछ राशियों को भरपूर लाभ मिल सकता है।

इन राशियों की पलटेगी किस्मत
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को चतुग्रही योग से भरपूर लाभ मिल सकता है। आपके काम के नये मौके मिल सकते हैं। वहीं अगर आप कारोबार से जुड़े हुए हैं तो आपको मनचाहा मुनाफा मिल सकता है। इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर हो सकती है। निवेश करने के लिए समय आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि
चतुग्रही योग वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लाने वाला होगा। इस समय में आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। इसके साथ ही व्यापार में भी आपको बहुत लाभ मिल सकता है। किसी नये काम की तलाश में हैं तो वो पूरी हो सकती है।

कुंभ राशि
कुंभ राशिवालों को इस योग से बहुत लाभ मिलने वाला है। आपकी राशि में ये चारों ग्रह आने से आपको हर काम में सफलता प्राप्त हो सकती है। इस समय आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा। इसके साथ ही पढ़ाई करने वाले लोगों को भी सफलता मिल सकती है। धन संबंधी समस्या का समाधान होगा।

स्कूलों में सभी बड़ी लड़कियों को देना होगा सैनिटरी पैड – सुप्रीम कोर्ट

0

स्कूलों में सभी बड़ी लड़कियों को देना होगा सैनिटरी पैड – सुप्रीम कोर्ट
देश की सर्वोच्च न्यायालय ने एक ऐतिहासिक फैसले में मासिक धर्म स्वच्छता को जीवन के अधिकार का अभिन्न हिस्सा बताते हुए बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि लड़कियों और महिलाओं को गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिए मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता की सुविधाएं मिलना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों में छात्राओं को मुफ्त और सुलभ रूप से सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी छात्रा की पढ़ाई और स्वास्थ्य मासिक धर्म के कारण प्रभावित न हो।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में एक दाखिल याचिका में मांग की गई थी कि सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड दिए जाएं और उनके सुरक्षित व सम्मानजनक निपटान की व्यवस्था हो। इसी मामले को लेकर शुक्रवार को उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई है। इस दौरान केंद्र सरकार ने अदालत को बताया कि स्कूली छात्राओं की मासिक धर्म स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक नीति तैयार कर ली गई है।

Supreme Court ने की टिप्पणी
सरकारी स्कूलों में सैनेटरी पैड मुहैया कराने को लेकर हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने टिप्पणी करते हुआ कहा कि वह यह संदेश हर उस बच्ची तक पहुंचाना चाहता है जो सिर्फ मासिक धर्म की वजह से स्कूल नहीं जा पाती। अदालत ने साफ कहा कि इसमें बच्चियों की कोई गलती नहीं है और उन्हें अपने शरीर को बोझ समझने पर मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। कोर्ट ने जोर दिया कि उसके शब्द सिर्फ अदालत या कानून की किताबों तक सीमित न रहें, बल्कि समाज की सोच बदलें और बच्चियों को अपमान, अलग-थलग किए जाने और बेवजह की तकलीफ से बचाया जाए।

2026 टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेशी की एंट्री

0

2026 टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेशी की एंट्री
बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुका है. पड़ोसी देश ने भारत में सुरक्षा की चिंता जातते हुए टूर्नामेंट खेलने से इनकार किया था. हालांकि बांग्लादेश ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) से टूर्नामेंट के लिए अपने वेन्यू चेंज करवाने की भी रिक्वेस्ट की थी, लेकिन उनकी इस बात को नहीं माना गया था. अब आईसीसी ने चौंकाने वाला फैसला करते हुए बांग्लादेशी को टूर्नामेंट में एंट्री दे दी है.

दरअसल आईसीसी ने शुक्रवार (30 जनवरी) को मैच अधिकारियों की लिस्ट का एलान किया, जिसमें 24 अंपायर और 6 रेफरी हैं. लेकिन गौर करने वाली बात यह रही कि अंपायर की लिस्ट में बांग्लादेशी अंपायर भी मौजूद रहे. आईसीसी की लिस्ट में शामिल शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और गाजी सोहेल बांग्लादेश से आने वाले अंपायर हैं.

इसके अलावा पाकिस्तान के अंपायरों को भी लिस्ट का हिस्सा बनाया गया है. बता दें कि आईसीसी ने अभी सिर्फ लीग स्टेज मैचों के लिए मैच अधिकारियों (अंपायर और रेफरी) का एलान किया है. सुपर-8 और नॉकआउट चरण के लिए मैच अधिकारियों की पुष्टि बाद में की जाएगी.

वनडे सीरीज के लिए भारत आए थे बांग्लादेशी अंपायर
इन दिनों भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इससे पहले दोनों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. भारतीय सरजमीं पर खेले गए तीनों ही मैचों में बांग्लादेश के शारफुद्दौला थर्ड अंपायर के रूप में नजर आए थे. अब टी20 विश्व कप में भारत की सरजमीं पर बांग्लादेशी अंपायर दिखाई देंगे.

‘बॉर्डर 2’ का 8वें दिन भी जारी है धमाल

0

‘बॉर्डर 2’ का 8वें दिन भी जारी है धमाल
सनी देओल स्टारर और अनुराग सिंह निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ ने सिनेमाघरों में रिलीज का एक हफ्ता पूरा कर लिया है. इस वॉर ड्रामा की शुरुआत काफी शानदार रही थी और इस ने रिलीज के फर्स्ट वीक में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. वहीं अब ये दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है.

‘बॉर्डर 2’ की 7 दिनों की कितनी रही कमाई?
‘बॉर्डर 2’ ने 30 करोड़ से ओपनिंग की थी और फिर इसने दूसरे दिन 36.5 करोड़ कमाए. तीसरे दिन का कलेक्शन 54.5 करोड़ रुपये रहा.
इसके बाद चौथा दिन फिल्म के लिए धमाकेदार रहा और इसने 59 करोड़ कमाए. फिर पांचवें दिन फिल्म की कमाई 20 करोड़ रुपये रही.
छठे दिन ‘बॉर्डर 2’ ने 13 करोड़ रुपये कमाए और इसके सातवें दिन का कलेक्शन 11.25 करोड़ रुपये रहा
इसी के साथ फिल्म की पहले हफ्ते की यानी 7 दिनों की कुल कमाई भारत में 224.25 करोड़ रुपये रही है.

‘बॉर्डर 2’ फिल्म की छठे दिन की ऑक्यूपेंसी
फिल्म की दूसरे शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को मॉर्निंग शोज में हिंदी ऑक्यूपेंसी 6.58% दर्ज की गई ये इसके पहले हफ्ते के मुकाबले अब तक की सबसे कम ऑक्यूपेंसी है.

मर्दानी 3 की रिलीज का पड़ेगा बॉर्डर 2 पर असर?
दिलचस्प बात यह है कि बॉर्डर 2 को अब रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 से टक्कर मिलेगी, जो एक नई रिलीज है. हालांकि, हाल के ट्रेंड्स को देखते हुए, बॉर्डर 2 पर मर्दानी 3 की रिलीज़ का ज़्यादा असर नहीं पड़ेगा और यह एक्शन थ्रिलर से आगे रहेगी. फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबित यह फिल्म 8वें दिन (दूसरे शुक्रवार) को 8-10 करोड़ रुपये कमाएगी और 8 दिनों में 230 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है.

‘बॉर्डर 2’ स्टार कास्ट
आपको बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने दमदार रोल प्ले किया है. फिल्म में फीमेल लीड में मोना सिंह, मेधा राधा सोनम बाजवा है. ये फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है.