Home Blog Page 65

गोलमाल 5′ में अक्षय कुमार की एंट्री, अजय देवगन ने शेयर किया पोस्ट

0

गोलमाल 5′ में अक्षय कुमार की एंट्री, अजय देवगन ने शेयर किया पोस्ट
पिछले काफी समय से रोहित शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म ‘गोलमाल 5’ का इंतजार किया जा रहा है. इस फिल्म को लेकर काफी खबरें भी सामने आ रही थीं. इनमें से एक खबर थी कि इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार भी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. लेकिन अब खुद एक्टर अजय देवगन ने इस खबर को कंफर्म कर दिया है.

अजय देवगन ने शेयर किया वीडियो
दरअसल आज यानी रोहित शेट्टी के बर्थडे के मौके पर अजय देवगन ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो ‘गोलमाल 5’ के शूटिंग सेट का BTS वीडियो है. इसे शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा, ‘कहा था ना रोहित शेट्टी का भर्थडे धमाकेदार होगा. इससे बड़ा धमाका क्या हो सकता है? गोलमाल 5 के लिए दोबारा गैंग के साथ वापसी कर रहे हैं कुछ नए मेंबर्स के साथ लेकिन पागलपन वही पुराना होगा.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रांसफर किए ₹20,000 करोड़

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रांसफर किए ₹20,000 करोड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त जारी की। इस किस्त के तहत देशभर के 9.32 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर की गई है। कुल इस किस्त का भुगतान 18,640 करोड़ रुपये से ज्यादा है। योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को सालाना ₹6,000 की सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है।

PM किसान की 22वीं किस्त हुई जारी
यह 22वीं किस्त खरीफ बुवाई सीजन से ठीक पहले जारी हुई है, जिससे किसानों को बीज, खाद, कीटनाशक आदि खरीदने में मदद मिलेगी। पीएम मोदी ने इस अवसर पर किसानों के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। अब तक योजना के तहत कुल ₹4.27 लाख करोड़ से अधिक राशि वितरित की जा चुकी है, जो किसानों के लिए बड़ी राहत है।

2.15 करोड़ महिला किसान लाभान्वित
इस किस्त से 2.15 करोड़ से ज्यादा महिला किसान लाभान्वित हुई हैं। सरकार ने सख्त सत्यापन प्रक्रिया अपनाई है, जिससे अयोग्य लाभार्थियों को बाहर किया गया है। समृद्ध किसान स्वेच्छा से योजना से बाहर होने का विकल्प चुन सकते हैं, जबकि गलती से बाहर हुए किसान दोबारा जुड़ सकते हैं।

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
लाभार्थी आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर ‘Know Your Status (KYS)’ मॉड्यूल से अपना स्टेटस, पात्रता, भूमि विवरण, आधार लिंकेज और e-KYC स्टेटस चेक कर सकते हैं। मोबाइल ऐप पर फेस रिकग्निशन से घर बैठे e-KYC पूरा किया जा सकता है, जिसमें OTP या बायोमेट्रिक की जरूरत नहीं। कृषि मंत्रालय का AI-आधारित वॉयस चैटबॉट ‘Kisan-eMitra’ 11 क्षेत्रीय भाषाओं में 24×7 सहायता देता है, जिसने लाखों किसानों की समस्याएं सुलझाई हैं। राज्य और गांव स्तर के नोडल अधिकारी भी मदद करते हैं।

24 घंटे में गैस सिलिंडर डिलीवरी का दावा, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

0

24 घंटे में गैस सिलिंडर डिलीवरी का दावा, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
भोपाल। मध्य प्रदेश में रसोई गैस सिलिंडर को लेकर लोगों में भ्रम और मारामारी की स्थिति बन रही है। हालांकि राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और बुकिंग के 24 घंटे के भीतर सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
राज्य के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने गुरुवार को मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर गैस आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले-जिले में गैस आपूर्ति पर लगातार निगरानी रखी जाए ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

कालाबाजारी और सुरक्षा पर सख्त निर्देश
बैठक के बाद कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव ने सभी जिलों के कलेक्टरों को गैस सिलिंडर की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी पर कड़ी नजर रखी जाए और दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।
प्राथमिकता के आधार पर अस्पतालों, छात्रावासों और घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति करने को कहा गया है। साथ ही पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि गैस सिलिंडरों से भरे ट्रकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि किसी तरह की लूट या अव्यवस्था की स्थिति न बने। एजेंसियों के बाहर भीड़ न लगे, इसके लिए भी आवश्यक व्यवस्था करने को कहा गया है।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का 24 घंटे में समाधान
मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिए कि गैस सिलिंडर से संबंधित शिकायतें यदि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज होती हैं तो उनका निराकरण 24 घंटे के भीतर किया जाए। इसके लिए अलग सेल बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सर्वर समस्या पर कंपनियों को निर्देश
बैठक के दौरान कई जिलों से जानकारी मिली कि गैस बुकिंग का सर्वर बंद होने से लोगों को बुकिंग करने में परेशानी हो रही है। इस पर मुख्य सचिव ने गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों को सर्वर तुरंत ठीक करने और गैस आपूर्ति क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए।
उन्होंने इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल सहित कई जिलों के अधिकारियों से बातचीत कर गैस आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली।
सरकार का कहना है कि प्रदेश में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।

‘बॉर्डर 2’ की ओटीटी रिलीज पर लगी मुहर, नेटफ्लिक्स ने इतने करोड़ में खरीदे राइट्स

0

‘बॉर्डर 2’ की ओटीटी रिलीज पर लगी मुहर, नेटफ्लिक्स ने इतने करोड़ में खरीदे राइट्स
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ करीब 60 दिनों तक सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. प्लेटफॉर्म ने फिल्म की रिलीज डेट भी कंफर्म कर दी है.

‘बॉर्डर 2’ को ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे (Border 2 OTT Release Date)
नेटफ्लिक्स ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपकमिंग रिलीज की लिस्ट जारी की है, जिसमें सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का नाम भी शामिल है. इस अनाउंसमेंट के मुताबिक, यह फिल्म 20 मार्च 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम के लिए उपलब्ध होगी.

नेटफ्लिक्स ने इसमें ऑडियंस से ये भी कहा है वो प्रीमियर के लिए इसका रिमाइंडर भी लगा सकते हैं.

‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
ये वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ थियेटर में 23 जनवरी को रिलीज हुई थी. ट्रेड आंकड़ों की वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने इंडिया में 341.12 करोड़ की कमाई की है. वहीं, वर्ल्डवाइड ‘बॉर्डर 2’ 463.81 करोड़ की कमाई कर चुकी है.

1997 में आई फिल्म का सीक्वल
बता दें कि ये फिल्म 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. ‘बॉर्डर 2’ को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है और टी-सीरीज-जे.पी. फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मेधा राणा और मोना सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं. जबकि इसकी पहली किश्त ‘बॉर्डर’ में सनी देओल के साथ अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, तब्बू, पूजा भट्ट, सुदेश बेरी, शरबनी मुखर्जी नजर आए थे.

सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना को किया मिस
‘बॉर्डर 2’ के सीक्वल में फैंस ने सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना के किरदारों को काफी मिस किया है. दरअसल फिल्म के पहले पार्ट यानी ‘बॉर्डर’ में इन दोनों के किरदार आखिर में शहीद हो गए थे. जिसके चलते दोनों ही एक्टर फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए थे. ऐसे में फैंस ने इन दोनों के किरदारों को काफी मिस किया था.

हर्षित राणा की चोट ने बढ़ाई शाहरुख खान की टेंशन

0

हर्षित राणा की चोट ने बढ़ाई शाहरुख खान की टेंशन
इंडियन प्रीमियर लीग का 2026 सीजन शुरू होने से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स को बहुत बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. हर्षित चोट के कारण IPL 2026 में नहीं खेल पाएंगे. उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 करोड़ रुपये की रकम में रिटेन किया था.

हर्षित राणा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच में चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर होना पड़ा था. अभी तक KKR ने उनका कोई रिप्लेसमेंट घोषित नहीं किया है. शुक्रवार को कोलकाता टीम ने जिम्बाब्वे के घातक गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल किया है. संभव है कि कोलकाता के स्क्वाड में मुजरबानी ही हर्षित की जगह लेते दिखेंगे.

आंद्रे रसेल की रिटायरमेंट के बाद हर्षित राणा का आईपीएल 2026 से बाहर होना केकेआर के लिए बहुत बड़ा झटका है. खासतौर पर डेथ ओवरों में गेंदबाजी के दृष्टिकोण से टीम की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. टीम में मथीशा पाथिराना हैं, जिन्हें KKR ने नीलामी में 18 करोड़ रुपये में खरीदा था.

ब्लेसिंग मुजरबानी की बात करें तो वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक रहे. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुल 13 विकेट लिए थे. कोलकाता नाइट राइडर्स टीम को उम्मीद होगी कि मुजरबानी, हर्षित राणा की भरपाई कर पाएंगे.

बताते चलें कि कोलकाता नाइट राइडर्स 14 मार्च को अपनी नई जर्सी लॉन्च कर सकती है. वहीं BCCI द्वारा जारी हुए 20 मैचों के शेड्यूल अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स का IPL 2026 में पहला मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के साथ होगा. हर्षित ने पिछले सीजन यानी IPL 2025 में 13 मैच खेलकर कुल 15 विकेट लिए थे.

युद्ध की आग से झुलसा विमानन क्षेत्र: एयर इंडिया के बाद अब इंडिगो ने भी बढ़ाई टिकट की दरें

0

युद्ध की आग से झुलसा विमानन क्षेत्र: एयर इंडिया के बाद अब इंडिगो ने भी बढ़ाई टिकट की दरें
मिडिल ईस्ट जारी जंग के बीच देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने फ्लाइट टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है. जंग की वजह से एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) के दाम 85 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए. कंपनी ने ऐलान किया है कि 14 मार्च 2026 से सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज लगाया जाएगा. यह चार्ज आज रात 12 बजकर 1 मिनट से लागू होगा और सभी नई बुकिंग पर लागू रहेगा. फ्लाइट टिकट की कीमतों में 425 रुपये से 2300 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है.

कितना बढ़ा किराया?
14 मार्च, 2026 से भारत के भीतर के उड़ानों पर 425 रुपया ज्यादा देना होगा. इंडियन सबकॉन्टिनेंट बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका और मालदीव के लिए लिए भी फ्यूल चार्ज के तौर पर 425 रुपये वसूले जाएं. मडिल ईस्ट की यात्रा के लिए 900 रुपया, दक्षिण पूर्व एशिया, चीन, अफ्रीका और पश्चिम एशिया की यात्रा के लिए 1800 रुपया, यूरोप की यात्रा के लिए 2300 रुपया बढ़ाया गया है.

एयरलाइन ने क्या कहा?
IndiGo का कहना है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से ATF के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिस वजह से ये निर्णय लिया गया है. IATA के Jet Fuel Monitor से भी इसकी पुष्टि हुई है. एयरलाइन ने कहा कि ATF उनके ऑपरेशन की सबसे बड़ी लागत है और इस अचानक बढ़ोतरी का असर पूरे नेटवर्क पर पड़ रहा है. इससे पहले एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस भी टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज लागू करने का ऐलान कर चुकी हैं.

कंपनी ने कहा, ‘अगर ईंधन की बढ़ी कीमतों का पूरा असर टिकट किराए पर डाला जाता तो किराया काफी ज्यादा बढ़ाना पड़ता, इसलिए यात्रियों पर बोझ कम रखने के लिए अपेक्षाकृत कम राशि का ईंधन शुल्क लगाया गया.’

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

0

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाधान योजना के माध्यम से लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाने वाले प्रदेश के निम्न एवं मध्यम आय वर्ग तथा कृषि उपभोक्ताओं को राहत देने की पहल की गई है। योजना के तहत प्रदेश के 28 लाख 42 हजार उपभोक्ताओं को कुल 757 करोड़ रुपए की राहत दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश के लगभग 18 हजार गांवों तक बिजली पहुंचाई गई, जिससे आजादी के बाद से अंधेरे में रहे गांव भी रोशन हुए। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में हमारे अपने संसाधनों से लगभग 30 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है और प्रदेशवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना काल में आर्थिक कठिनाइयों के कारण कई उपभोक्ता बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाए थे, जिससे बकाया राशि बढ़ गई थी। राज्य सरकार ने उपभोक्ताओं की इस परेशानी को समझते हुए समाधान योजना लागू की है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रति प्रदेश में लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है और अब तक लगभग 36 हजार लोग इससे जुड़ चुके हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि महिला स्व सहायता समूहों द्वारा सोलर पैनल वेंडर के रूप में कार्य किया जाना एक सकारात्मक पहल है।

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से बिजली की बचत करने और घरेलू बिजली के अनावश्यक उपयोग से बचने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को समाधान योजना के लिए बधाई देते हुए निर्देश दिए कि शिविर लगाकर और व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को समाधान योजना से जोड़ा जाए।

उल्लेखनीय है कि योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं की तीन श्रेणियां निर्धारित की गई हैं, जिनमें 31 मार्च 2023 की स्थिति में निष्क्रिय उपभोक्ता, सक्रिय एकल बत्ती कनेक्शनधारी उपभोक्ता तथा सक्रिय अशासकीय घरेलू एवं अशासकीय कृषि उपभोक्ता शामिल हैं। इन श्रेणियों के उपभोक्ताओं को विद्युत देयक जमा करने के लिए प्रोत्साहन के रूप में अधिभार की राशि में 100 प्रतिशत छूट तथा मूल बकाया राशि में 75 प्रतिशत तक छूट का प्रावधान किया गया है।

योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को पंजीयन कराना होगा और पंजीयन के समय बकाया राशि का न्यूनतम 10 प्रतिशत भुगतान करना अनिवार्य होगा। शेष राशि का भुगतान किस्तों में किया जा सकेगा और आगामी माह में कोई अधिभार नहीं लगेगा। यह योजना 30 जून 2026 तक प्रभावशील रहेगी।

इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम महापौर मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और विद्युत उपभोक्ता उपस्थित थे।

प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय

0

प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री साय ने सभी प्रशिक्षु न्यायाधीशों को न्यायिक सेवा में चयन के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र का महत्वपूर्ण और सशक्त स्तंभ है। आने वाले समय में आप सभी के कंधों पर समाज और न्याय व्यवस्था से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारियां होंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आप सभी निष्पक्षता, संवेदनशीलता और संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए इन जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि न्यायपालिका आमजन के अधिकारों की रक्षा और न्याय व्यवस्था में जनता के विश्वास को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है।

इस अवसर पर विधि विभाग की प्रमुख सचिव सुषमा सांवत, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की संचालक निधि शर्मा तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की केन्द्रीय मंत्रियों से भेंट

0

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की केन्द्रीय मंत्रियों से भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रियों के साथ भेंट कर, राज्य हित के विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्रियों से भेंट के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि उनका नई दिल्ली प्रवास बहुत सफल रहा। केंद्र सरकार के मंत्रालयों के साथ बेहतर समन्वय से मध्यप्रदेश के लिए विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति में पूर्ण सहयोग मिल रहा है। संचालित कल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए केंद्र सरकार के सहयोग और भविष्य की दृष्टि से उपयोगी प्रकल्पों के संबंध में सार्थक विचार-विमर्श हुआ। कई योजनाओं के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश के अग्रणी रहने की जानकारी भी केन्द्र सरकार के संबंधित मंत्रालयों को प्रदान की गई।

मध्यप्रदेश में होगी राज्यों के कृषि मंत्रियों की बैठक
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने बताया कि कृषि क्षेत्र को उन्नत बनाने के लिए निकट भविष्य में राज्यों के कृषि मंत्री मध्यप्रदेश में संयुक्त बैठक कर विचार-विमर्श करेंगे। कृषि विज्ञान केन्द्रों की भूमिका और कृषि तकनीक सहित किसानों के हित से संबंधित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर इस बैठक में चर्चा होगी।

कृषि और ग्रामीण विकास योजनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केन्द्रीय कृषि और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ किसानों की आय वृद्धि और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने पर बातचीत हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में किसान कल्याण वर्ष-2026 के अंतर्गत 17 विभागों के सहयोग और समन्वय से संचालित कृषक कल्याण अभियान की जानकारी केन्द्रीय कृषि मंत्री को दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सोयाबीन उत्पाद किसानों के लिए भावांतर योजना के सफल क्रियान्वयन के साथ ही सरसों के लिए भी योजना का लाभ लेने पर सहमति देनी होगी। प्रदेश में तुअर दाल की 55 इकाइयों की स्थापना के लिए चर्चा हुई। भारत सरकार द्वारा तिलहन का रकबा बढ़ाने और उत्पादित दाल की खरीदी व्यवस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय से प्रधानमंत्री सड़क योजना और अन्य ग्रामीण आवास योजनाओं के लिए सहयोग प्राप्त करने पर भी चर्चा हुई।

वित्तीय प्रबंधन पर केन्द्रीय वित्त मंत्री से चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से वित्तीय प्रबंधन के संबंध में चर्चा हुई। वर्तमान वित्त वर्ष में विभिन्न योजनाओं में लक्ष्य एवं पूर्ति की जानकारी देते हुए प्रदेश को आवश्यक वित्तीय सहयोग के संबंध में चर्चा हुई। सिंहस्थ-2028 के कार्यों और अन्य महत्वपूर्ण प्रकल्पों के लिए आवश्यक वित्त व्यवस्था पर बातचीत हुई।

सिंचाई परियोजनाओं पर चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भी उनकी भेंट हुई। विश्व में सबसे पहले मध्यप्रदेश में 2 अंतर्राज्यीय नदी जोड़ो परियोजनाओं, केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) के लिए केन्द्र सरकार द्वारा मंजूरी दी गई है। एक-एक लाख करोड़ रुपये की सहायता परियोजना के लिए प्राप्त होगी। मध्यप्रदेश सिंचाई क्षेत्र में तेजी से प्रगति करने वाला राज्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री पाटिल से परियोजना के साथ ही नर्मदा घाटी सिंचाई योजनाओं के अंतर्गत पड़ोसी राज्यों गुजरात और महाराष्ट्र के साथ हुई अनुबंधों के संबंध में भी विस्तार से चर्चा हुई। एकल जल परियोजनाओं और समूह नल-जल योजना के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों तक नल से जल पहुंचना के संबंध में बातचीत हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि विभिन्न कार्यों के लिए लंबित भुगतान के संबंध में भी सार्थक चर्चा हुई है।

नागरिक चिंतित न हों, कालाबाजारी रोकेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान में मिडिल ईस्ट-एशिया में युद्ध की स्थितियों के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मंत्रीगण सजग हैं। नागरिकों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, केंद्र और राज्य सरकार के स्तर पर कालाबाजारी रोकने के लिए पूरे प्रबंधन किए गए हैं। नागरिकों को रसोई गैस संबंधी परेशानी नहीं होगी।

IPL 2026: 18 साल के सूखे को खत्म करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स

0

IPL 2026: 18 साल के सूखे को खत्म करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में राजस्‍थान रॉयल्‍स अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च से करने जा रही है। पहले सीजन की विजेता टीम का पहला मुकाबला चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (CSK) के खिलाफ गुवहाटी में होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

इस सीजन कुछ फ्रेंचाइजी के घरेलू मैदानों में बदलाव हुआ है। RCB अपने सात घरेलू मैचों में से 5 बेंगलुरु में और 2 रायपुर में खेलेगी। PBKS 4 घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ में और तीन धर्मशाला में खेलेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स तीन घरेलू मैच गुवाहाटी में और चार जयपुर में खेलेगी।

खिलाड़ियों की इंटरनेशनल यात्रा और कुछ प्रशासनिक कारणों को देखते हुए अभी शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी हुआ है। बीसीसीआई ने बताया कि पूरे सीजन का शेड्यूल बाद में घोषित किया जाएगा। तीन राज्यों तमिलनाडु, असम और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव होने हैं। आईपीएल की तैयारियों पर पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का असर देखने को मिल रहा है।