Home Blog Page 20

एमएस धोनी के संन्यास पर बड़ा खुलासा, फेयरवेल मैच की चर्चा हुई शुरू

0

एमएस धोनी के संन्यास पर बड़ा खुलासा, फेयरवेल मैच की चर्चा हुई शुरू
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के जारी मुकाबलों के मध्य, चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एवं दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर क्रिकेट जगत में चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल इस विषय पर उनके साथी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने एक महत्वपूर्ण खुलासा किया है, जिसमें धोनी के संभावित फेयरवेल मैच की तिथियों और परिस्थितियों पर प्रकाश डाला गया है। इस सीजन में आधे से अधिक लीग मैच खेले जा चुके हैं, परंतु चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अब तक एक भी मैच में भाग नहीं लिया है, जिससे उनके प्रशंसकों में उनकी वापसी को लेकर उत्सुकता और संन्यास की अटकलें दोनों ही तीव्र हो गई हैं।

दरअसल रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से इस विषय पर विचार व्यक्त करते हुए कहा है कि, इस सीजन में धोनी का मैदान पर उतरना अत्यंत मुश्किल प्रतीत होता है। उनके अनुसार, धोनी केवल एक विशेष ‘फेयरवेल’ मैच के लिए ही मैदान में वापसी कर सकते हैं। यह बयान उन लाखों प्रशंसकों के लिए चिंता का विषय बन गया है जो बेसब्री से अपने चहेते ‘माही’ की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। अश्विन के इस कथन ने संन्यास की अटकलों को और अधिक बल प्रदान किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि टीम के भीतर भी इस विषय पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है और धोनी की वापसी का संयोजन टीम की वर्तमान स्थिति पर निर्भर करेगा।

कब खेलेंगे धोनी आखिरी मैच?
रविचंद्रन अश्विन ने धोनी के फेयरवेल मैच के संबंध में एक विशिष्ट शर्त का भी उल्लेख किया है। दरअसल उनका मानना है कि यदि चेन्नई सुपर किंग्स आगामी दो या तीन मैचों में हार का सामना करती है और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाती है, तभी धोनी को मैदान पर अपने अंतिम मैच के लिए अवसर प्राप्त हो सकता है। अश्विन के इस विश्लेषण का तात्पर्य यह है कि यदि टीम के लिए प्लेऑफ की संभावनाएं समाप्त हो जाती हैं, तो फ्रेंचाइजी धोनी को उनके प्रशंसकों के सामने एक यादगार विदाई देने का निर्णय ले सकती है। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के प्रबंधन और स्वयं धोनी द्वारा इस पर क्या अंतिम निर्णय लिया जाता है, यह अभी देखना शेष है, क्योंकि यह स्थिति टीम के प्रदर्शन और उनकी व्यक्तिगत फिटनेस पर भी निर्भर करेगी।

धोनी क्यों नहीं खेल रहे मैच?
धोनी की अनुपस्थिति का प्रमुख कारण उनकी काफ इंजरी बताई जा रही है। चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा सीजन के आरंभिक दिवस, दिनांक 28 मार्च को जारी एक आधिकारिक अपडेट के अनुसार, धोनी को इस इंजरी के कारण लगभग दो सप्ताह तक मैदान से बाहर रहने का अनुमान था। परंतु, एक माह से अधिक का समय व्यतीत हो जाने के उपरांत भी उनकी वापसी नहीं हुई है, जिससे उनकी फिटनेस और मैदान पर वापसी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इस इंजरी के कारण वे इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आधे से अधिक लीग मैचों में हिस्सा नहीं ले पाए हैं, जिसने टीम के संयोजन पर भी प्रभाव डाला है और फैंस को उनकी वापसी के लिए और अधिक इंतजार करना पड़ रहा है।

जानिए चेन्नई का अगला मैच कब है?
फैंस अब भी यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि धोनी इस सीजन में अपना पहला मैच कब खेलेंगे और फ्रेंचाइजी उनकी स्थिति पर क्या फैसला लेती है। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में अब तक दस लीग मुकाबले खेले हैं और उनका अगला महत्वपूर्ण मैच दिनांक 10 मई, रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में निर्धारित किया गया है। यह मुकाबला टीम के लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण होगा, और इसी मैच के परिणाम पर धोनी के संभावित फेयरवेल मैच की परिस्थितियां भी निर्भर कर सकती हैं। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या धोनी मैदान पर वापसी करेंगे और यदि हां, तो किस निर्णायक क्षण में, क्योंकि उनकी वापसी से टीम के प्रदर्शन और प्रशंसकों के उत्साह पर गहरा प्रभाव पड़ना निश्चित है।

केदारनाथ से कल्पेश्वर तक: महादेव के 5 रहस्यमयी मंदिर, जहां दर्शन मात्र से धुल जाते हैं सारे पाप

0

केदारनाथ से कल्पेश्वर तक: महादेव के 5 रहस्यमयी मंदिर, जहां दर्शन मात्र से धुल जाते हैं सारे पाप
हिंदू धर्म में पंच केदार की तीर्थयात्रा को अधिक पवित्र माना जाता है। इस यात्रा को शरीर, मन और आत्मा की शुद्धि के लिए के लिए एक आध्यात्मिक मार्ग माना जाता है। यह पंच केदार उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में स्थित हैं। इन पंच केदार की उत्पत्ति महाभारत काल की एक कथा से जुड़ी है।

पौराणिक कथा के अनुसार, कुरुक्षेत्र युद्ध के बाद पांडव अपने पापों से छुटकारा पाने के लिए हिमालय पहुंचे, लेकिन उनसे शिव जी नाराज थे, जिसकी वजह से पांडवों को महादेव दर्शन नहीं देना चाहते थे। इसलिए महादेव बैल का रूप धारण कर जमीन में लुप्त हो गए।

जब बैल रूपी शिव जमीन में समाए, तो उनके शरीर के अलग-अलग हिस्से हिमालय के पांच विभिन्न स्थानों पर प्रकट हुए। इन्हीं 5 जगहों पर पांडवों के द्वारा महादेव की पूजा-अर्चना की गई, जिन्हें पंच केदार के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं कौन-से हैं पंच केदार और इनके महत्व के बारे में।

केदारनाथ
केदारनाथ मंदिर पंच केदार में सबसे प्रमुख है। यहां पर बैल रूपी अवतार का पीठ का हिस्सा प्रकट हुआ था। केदारनाथ को आस्था का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, केदारनाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना और दर्शन करने से साधक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है और शुभ फल की प्राप्ति होती है।

तुंगनाथ
ऐसा माना जाता है कि तुंगनाथ में भगवान शिव का हाथ प्रकट हुआ था। भगवान शिव यह मंदिर सबसे ऊंचाई पर स्थित है। पांडवों ने महादेव को प्रसन्न करने के लिए तुंगनाथ मंदिर का निर्माण किया था। यहां शिव जी के दर्शन करने से मन को शांति मिलती है।

रुद्रनाथ
रुद्रनाथ में भगवान शिव का मुख प्रकट हुआ था। यहां पर महादेव की पूजा-अर्चना नीलकंठ के रूप में होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, रुद्रनाथ मंदिर में साधना करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ महादेव की कृपा बरसती है।

मध्यमहेश्वर
यहां पर भगवान शिव की नाभि प्रकट हुई थी। पांडवों ने शिव जी की आराधना की थी। इसे मोक्ष और शांति का केंद्र माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो भक्त मध्यमहेश्वर मंदिर में शिव जी की पूजा-अर्चना करते हैं उसे सभी पापों से छुटकारा मिलता है और महादेव की कृपा बरसती है।

कल्पेश्वर
जहां पर कल्पेश्वर मंदिर है। उसी जगह पर भगवान शिव की जटाएं प्रकट हुई थी। यह एकमात्र ऐसा केदार है, जिसके कपाट साल भर भक्तों के लिए खुले रहते हैं।

बंगाल में खूनी खेल, शुभेंदु अधिकारी के PA की सरेआम गोली मारकर हत्या, मध्यग्राम में मची सनसनी

0

बंगाल में खूनी खेल, शुभेंदु अधिकारी के PA की सरेआम गोली मारकर हत्या, मध्यग्राम में मची सनसनी
पश्चिम बंगाल में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बुधवार देर शाम भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक, यह घटना नार्थ 24 परगना जिले के मध्यमग्राम के डोहरिया मोड़ पर हुई. उस समय चंद्रनाथ रथ अपनी गाड़ी में मौजूद थे और अपने घर के पास ही थे.

बताया जा रहा है कि बाइक पर आए हमलावरों ने पहले उनकी गाड़ी रुकवाई और फिर एक के बाद एक तीन राउंड गोलियां चलाईं. गोली सीधे उनके सीने में मारी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हमले में एक सुरक्षा गार्ड के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है. वहीं घटना के समय चंद्रनाथ रथ के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था, जिसे घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया है.

5 साल से थे शुभेंदु अधिकारी के करीबी
बताया जा रहा है कि मृतक चंद्रनाथ रथ पिछले 5 वर्षों से शुभेंदु अधिकारी के साथ जुड़े हुए थे और उनके बेहद करीबी माने जाते थे. हाल ही में हुए चुनावों में भी वह प्रचार अभियान से जुड़े अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे थे.

राजनीतिक एंगल से भी जांच
चंद्रनाथ रथ की हत्या को राजनीतिक एंगल से भी जोड़कर देखा जा रहा है. उनके करीबी संबंध और चुनावी सक्रियता को देखते हुए इस घटना ने सियासी हलकों में भी हलचल बढ़ा दी है.

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी खंगाले जा रहे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है. इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है और हमलावरों की तलाश जारी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके.

वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले, संजय शुक्ला ACS होम, शिवशेखर शुक्ला का जीएडी की जिम्मेदारी

0

वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले, संजय शुक्ला ACS होम, शिवशेखर शुक्ला का जीएडी की जिम्मेदारी
मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत दो वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है, वहीं एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जारी आदेश के अनुसार 1994 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार शुक्ल को अपर मुख्य सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्हें विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं, 1994 बैच के ही वरिष्ठ अधिकारी शिवशेखर शुक्ल को अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा उन्हें संस्कृति विभाग एवं आयुक्त-सह-संचालक, स्वराज संस्थान का प्रभार दिया गया है। साथ ही धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा कर्मचारी चयन मंडल का अतिरिक्त दायित्व भी उनके पास रहेगा।

मध्य प्रदेश सरकार ने 4 हजार शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी

0

मध्य प्रदेश सरकार ने 4 हजार शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी
मध्य प्रदेश सरकार ने आखिरकार 4 हजार माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) की ओर से जारी सूचना के अनुसार चयनित उम्मीदवार 12 मई से 18 मई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से स्कूलों की चॉइस फिलिंग कर सकेंगे। दरअसल, बुधवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भोपाल स्थित DPI कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग उठाई थी। लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के आंदोलन के बाद सरकार ने यह फैसला लिया।

2022 में शुरू हुई भर्ती, 2025 में घोषित हुआ परिणाम
अभ्यर्थियों के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत वर्ष 2022 में हुई थी। 2023 में पात्रता परीक्षा आयोजित की गई, जबकि अप्रैल 2025 में चयन परीक्षा संपन्न हुई। इसके बाद सितंबर 2025 में परिणाम जारी किया गया और चयन सूची प्रकाशित हुई। करीब 10,700 अभ्यर्थियों के चयन के बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया पिछले 9 महीनों से लंबित थी, जिससे उम्मीदवारों में नाराजगी बढ़ रही थी।

ऑनलाइन करना होगा स्कूल चयन और पोर्टल शुल्क अनिवार्य
DPI के निर्देशानुसार माध्यमिक शिक्षक और प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत, गायन-वादन एवं नृत्य) पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पोर्टल के जरिए स्कूलों का चयन करना होगा। उम्मीदवारों को अपने आवंटित जिले या संभाग के सभी स्कूल प्राथमिकता क्रम में भरना अनिवार्य रहेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पोर्टल शुल्क जमा होने के बाद ही चॉइस फिलिंग प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी।

समय सीमा और दस्तावेज सत्यापन की शर्तें
विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय के भीतर स्कूल विकल्प नहीं भरने वाले अभ्यर्थियों को शेष रिक्त पदों के आधार पर स्कूल आवंटित किए जाएंगे। ऐसे में मनचाहा स्कूल मिलने की संभावना काफी कम हो सकती है। साथ ही, चॉइस फिलिंग से जुड़े किसी भी प्रकार के दावे या आपत्तियां बाद में स्वीकार नहीं की जाएंगी। जिन अभ्यर्थियों का चयन सशर्त रूप से हुआ है, उनके दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। सत्यापन पूरा होने के बाद ही उनकी पात्रता तय होगी और नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया

पोर्टल पर नजर रखने की सलाह और विशेष पदों की सूचना
विभाग ने सभी अभ्यर्थियों से एमपी ऑनलाइन के अधिकृत पोर्टल पर नियमित अपडेट देखते रहने की अपील की है। भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी सूचनाएं और निर्देश आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही जारी किए जाएंगे। प्राथमिक शिक्षक (गायन-वादन और नृत्य) जैसे विशेष पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों की सूची अलग से जारी की जाएगी। इसके बाद इन पदों की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। माना जा रहा है कि चॉइस फिलिंग पूरी होने के बाद जल्द ही स्कूल आवंटन और अंतिम नियुक्ति आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे।

अपरा एकादशी पर ऐसे करें भगवान विष्णु को प्रसन्न, पाएं सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

0

अपरा एकादशी पर भगवान विष्णु को ऐसे करें प्रसन्न
ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अपरा एकादशी के नाम से पहचाना जाता है। हिंदू धर्म में वैसे भी एकादशी तिथि का बहुत अधिक महत्व माना गया है। यह दिल भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए खास माना जाता है। इस दिन जो व्यक्ति व्रत करता है और पूजा पाठ करता है। उसकी सारी मनोकामना पूरी होती है।

ज्येष्ठ माह में आने वाली इस एकादशी का व्रत करने से साधक को पापों से मुक्ति मिलती है। अगर कोई काम बिगड़ रहे हैं तो भगवान विष्णु की कृपा से पूरे हो जाते हैं। वहीं कुछ काम ऐसे भी हैं जिन्हें करना वर्जित माना गया है। इन्हें करने से परेशानी बढ़ सकती है। चलिए अपरा एकादशी से जुड़े हुए नियम जान लेते हैं।

अपरा एकादशी के दिन क्या करें
एकादशी का व्रत हमेशा विधिपूर्वक करना चाहिए। सबसे पहले सुबह उठकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा से दिन की शुरुआत करें।
पूजा के दौरान विष्णु जी को पीला चंदन और पीले फूल अर्पित करें और व्रत की कथा का पाठ करें।
भगवान को जो भोग अर्पित कर रहे हैं उसमें तुलसी के पत्ते जरूर शामिल करें। तुलसी दल के बिना श्री हरि विष्णु भोग स्वीकार नहीं करते।
इस दौरान विष्णु चालीसा का पाठ और मंत्रों का जाप जरुर करें।
पूरी तरह से सात्विक भोजन का सेवन करें और द्वादशी पर दान देना ना भूलें।
एकादशी पर पीले कपड़े पहनें, दिन भर भजन कीर्तन करें और किसी व्यक्ति को जल का दान जरूर करें।

इस दिन क्या ना करें?
एकादशी के दिन व्यक्ति को चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना गया है।
किसी व्यक्ति से बातचीत करते समय अभद्र शब्दों का प्रयोग बिल्कुल ना करें।
किसी के बारे में अपने मन में गलत विचार न लाएं और वाद विवाद से दूर रहें।
एकादशी पर तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए पूजा के लिए आप एक दिन पहले पत्ते तोड़ कर रख सकते हैं।
इस दिन तामसिक भोजन से जितना दूर रहेंगे उतना अच्छा होगा क्योंकि व्रत में सात्विक भोजन किया जाता है।
सुबह अगर आपने पूजा की है तो दिन में सोना नहीं चाहिए और घर में गंदगी भी नहीं होना चाहिए।
एकादशी के दिन नाखून काटना, शेविंग करना या बाल कटवाना अशुभ माना गया है।
इस दिन बड़े बुजुर्गों और महिलाओं का अपमान ना करें। झूठ बिल्कुल ना बोलें और किसी की बुराई ना करें।

कब है अपरा एकादशी
वैदिक पंचांग के मुताबिक एकादशी की तिथि 12 मई को दोपहर 2:52 पर शुरू होगी। 13 मई दोपहर 1:29 पर इसका समापन होगा। उदया तिथि के मुताबिक ये व्रत 13 तारीख को किया जाएगा।

RCB के खिलाफ सूर्यकुमार यादव संभालेंगे कप्तानी,रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस

0

RCB के खिलाफ सूर्यकुमार यादव संभालेंगे कप्तानी,रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस
आईपीएल 2026 के 47वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने सूर्यकुमार यादव उतर गए। उस मैच में हार्दिक पंड्या चोट के कारण नहीं खेल सके, जिसकी वजह से सूर्यकुमार को टीम की कमान संभालनी पड़ी। इस सीजन में ऐसा दूसरी बार हुआ जब पंड्या की गैरमौजूदगी में सूर्या ने मुंबई इंडियंस की कमान संभाली। अब RCB के खिलाफ मुकाबले में भी सूर्या ही कप्तान होंगे।

10 मई को होगा MI का अगला मैच
रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पंड्या टीम के साथ रायपुर नहीं जा रहे हैं, जहां इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 10 मई को खेला जाएगा। आपको बता दें कि हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन में निराशाजनक रहा है। टीम ने शुरुआती 7 मुकाबलों में से सिर्फ 2 में जीत दर्ज की थी और अब तक 10 मैच खेलने के बाद 3 मैचों में जीत का स्वाद चखा है। मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत के बावजूद टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। ऐसे में बचे हुए चारों मैच जीतने के बाद भी प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है। दरअसल, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आमतौर पर टीम को कम से कम 16 अंक (8 जीत) चाहिए होते हैं। मुंबई फिलहाल इतने अंक हासिल करने की स्थिति नहीं है। वहीं पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस जैसी टीमें बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और उनका नेट रन रेट भी शानदार है। ऐसे में इनमें से कोई भी 4 टीम अगर अपने बाकी मैचों में से सिर्फ 2-2 जीत लेती है, तो मुंबई इंडियंस आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।

मुंबई इंडियंस को बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले के बाद 14 मई को पंजाब किंग्स, 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और 24 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस सीजन का आखिरी मैच खेलना है। मुंबई इंडियंस को अब तक जिन 3 टीमों के खिलाफ जीत मिली हैं, उनमें सिर्फ एक के ही प्लेऑफ्स में पहुंचने की उम्मीद है। एमआई ने केकेआर, गुजरात टाइटंस और एलएसजी को मात दी है, जिसमें से गुजरात टाइटसं 10 में से 6 मैच जीतकर अंक तालिका में 5वें स्थान पर है और प्लेऑफ की बड़ी दावेदार बन गई है।

अब वियतनाम में भी चलेगा भारत का UPI, दोनों देशों के बीच हुए 13 ऐतिहासिक समझौते

0

अब वियतनाम में भी चलेगा भारत का UPI, दोनों देशों के बीच हुए 13 ऐतिहासिक समझौते
आईआरईएल इंडिया लिमिटेड और वियतनाम के इंस्टीट्यूट फॉर टेक्नोलॉजी ऑफ रेडियोएक्टिव एंड रेयर एलिमेंट्स के बीच पारस्परिक सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, यह समझौता दुर्लभ पृथ्वी तत्वों और अन्य नई तकनीकों के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों पक्षों की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को औपचारिक रूप देता है।

सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम पर दोनों पक्षों के बीच हस्ताक्षर
भारत के संस्कृति मंत्रालय और वियतनाम के संस्कृति, खेल व पर्यटन मंत्रालय के बीच 2026-30 के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम पर दोनों पक्षों के बीच हस्ताक्षर किए गए। भारत और वियतनाम के बीच 1976 में एक सांस्कृतिक समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत की जाने वाली विशिष्ट गतिविधियों और आदान-प्रदानों पर पांच साल (2026-2030) की अवधि के लिए वैध सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के ढांचे के भीतर सहमति बनी है।

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए
भारतीय रिजर्व बैंक और वियतनाम स्टेट बैंक के बीच भुगतान प्रणाली और डिजिटल भुगतान में नवाचार के क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य वित्तीय नवाचार और डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक ढांचा स्थापित करना है।

वियतनाम के दा नांग विश्वविद्यालय में आईसीसीआर चेयर की स्थापना
मुंबई स्थित बृहन्मुंबई नगर निगम और हो ची मिन्ह सिटी पीपुल्स कमेटी के बीच मैत्री और सहयोग स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। बयान के अनुसार, इस समझौते का उद्देश्य दोनों महानगरों को शहरी प्रबंधन और आर्थिक विकास में विशेषज्ञता साझा करने में सक्षम बनाने के लिए एक औपचारिक ढांचा स्थापित करना है। आईसीसीआर और दा नांग विश्वविद्यालय के बीच आईसीसीआर चेयर ऑफ इंडिया स्टडीज की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौता ज्ञापन के तहत वियतनाम के दा नांग विश्वविद्यालय में आईसीसीआर चेयर की स्थापना की गई है।

पश्चिम बंगाल में 8 मई को विधायक दल की बैठक, नए मुख्यमंत्री के नाम पर होगा फैसला

0

पश्चिम बंगाल में 8 मई को विधायक दल की बैठक, नए मुख्यमंत्री के नाम पर होगा फैसला
पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई है, शपथ ग्रहण समारोह को अंतिम रूप दिया जा रहा है, कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे कार्यक्रम 9 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा इससे पहले 8 मई को विधायक दल में नेता का नाम चुना जायेगा यानि मुख्यमंत्री का नाम तय हो जायेगा।

पश्चिम बंगालभाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए बताया कि विधायक दल की बैठक 8 मई को शाम 4 बजे आयोजित की गई है गृह मंत्री अमित शाह इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे उनके साथ सहायक पर्यवेक्षक एक रूप में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी रहेंगे।

भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की इस भूमि पर 9 मई को सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा जिसमें मुख्यमंत्री और उनकी सरकार शपथ लेगी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे

समिक भट्टाचार्य ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर आयोजित किया जायेगा इसमें पद्म पुरस्कार विजेताओं, क्रिकेटरों, अन्य खेलों के खिलाड़ियों, समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों सहित सभी क्षेत्रों के नामचीन लोगों को आमंत्रित किया जायेगा।

ममता बनर्जी के इस्तीफा नहीं देने की जिद के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार का कार्यकाल 7 मई को खत्म हो रहा है, और उसके बाद नई सरकार का गठन होगा नया मुख्यमंत्री शपथ लेगा, ऐसी परिस्थिति में क्या होना चाहिए संविधान में ये व्यवस्था है यहाँ सब कुछ संविधान के दायरे में ही होगा।

लखनऊ ATS का बड़ा एक्शन: 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

0

लखनऊ ATS का बड़ा एक्शन: 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
लखनऊ ATS ने 2 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. एटीएस द्वारा बाराबंकी के दानियाल और कुशीनगर के कृष्णा दबोचा गया है. इन दोनो के पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क के सबूत मिले हैं. एटीएस ने वीडियो कॉल, वॉइस नोट और ग्रुप कॉल रिकॉर्ड बरामद किए हैं. दोनों के ऊपर संवेदनशील स्थानों की रेकी कर फुटेज भेजने के आरोप हैं.

आरोपियों ने पुलिस स्टेशन और प्रतिष्ठानों की जानकारी भी साझा की है. पैसे और हथियार मांगने के सबूत भी मिले हैं. एक आरोपी को वर्दीधारी पर हमला करने का टास्क मिला था. सोशल मीडिया से स्लीपर सेल तैयार करने की साजिश रची गई. आरोपियों से पूछताछ जारी है. साथ ही एटीएस द्वारा अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

साजिश रचने के आरोप में किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के आतंक रोधी दस्ते (एटीएस) ने आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी.बयान के मुताबिक, जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पाकिस्तान के एक गैंगस्टर के इशारे पर महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे.

एटीएस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुशीनगर निवासी कृष्णा मिश्रा (20) और बाराबंकी निवासी दानियाल अशरफ (23) के रूप में हुई है. बयान में बताया गया कि एटीएस को सूचना मिली थी कि भारत व उत्तर प्रदेश में आतंक फैलाने के उद्देश्य से पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों द्वारा युवकों को स्लीपर सेल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.

एटीएस ने दी यह जानकारी
एटीएस ने बताया कि ये लोग संवेदनशील संस्‍थानों, पुलिस सस्थानों एवं पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रहे थे. बयान के मुताबिक यह भी जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के निर्देश पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी व उसके आतंकी नेटवर्क से जोड़कर विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से युवाओं को हमले के लिए तैयार किया जा रहा था.

एटीएस ने बताया कि दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन में पाकिस्तानी नंबर सेव मिले हैं. बयान के मुताबिक सोशल मीडिया के जरिए आरोपियों की वीडियो कॉल की जानकारी और वॉइस नोट्स मिले हैं. व्हाट्सएप ग्रुप कॉल के जरिए संदिग्ध विदेशी नंबरों से बातचीत कर देशविरोधी साजिशें रची जा रही थीं.