Home Blog Page 29

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात

0

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जापान से आए प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री साय ने प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास और तकनीकी सहयोग के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर अपने जापान प्रवास का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार की उद्योगोन्मुखी और निवेश प्रोत्साहनकारी नीतियों के कारण छत्तीसगढ़ वैश्विक निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जापान तकनीकी दृष्टि से अग्रणी देश है और वहां की उन्नत विशेषज्ञता का लाभ छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के निवेश और सहयोग से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा राज्य के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

जापान से आए प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में निवेश के लिए अनुकूल और पारदर्शी वातावरण तैयार हुआ है, जिससे उद्योगों के विस्तार के लिए बेहतर संभावनाएं उपलब्ध हो रही हैं। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में अपने निवेश को और बढ़ाने की इच्छा भी व्यक्त की।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, एफसेनल के डायरेक्टर युकीहिरो मोमोसे, कोनोइके ट्रांसपोर्ट के एक्जीक्यूटिव ऑफिसर तोशीहीरो फूजीवारा, एफएसएनएल के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील कुमार दीक्षित तथा हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के पूर्व सीएमडी के. डी. दीवान उपस्थित थे।

MP में हेलमेट पहनना होगा अनिवार्य, 26 अप्रैल से चलेगा विशेष अभियान

0

MP में हेलमेट पहनना होगा अनिवार्य, 26 अप्रैल से चलेगा विशेष अभियान
हेलमेट नहीं पहनने वालों के विरुद्ध रविवार 26 अप्रैल से प्रदेश भर में पुलिस विशेष अभियान चलाने जा रही है, जो 10 मई तक चलेगा। इसमें हेलमेट नहीं पहनने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करने के साथ लाइसेंस निलंबित करने के लिए परिवहन विभाग को भी ऐसे वाहन चालकों की जानकारी पुलिस भेजेगी। दरअसल, हेलमेट नहीं पहनने वालों के विरुद्ध अभियान तो प्रति वर्ष चलाया जाता है, पर वाहन चालकों पर ज्यादा असर नहीं होता है।

एडीजी विवेक शर्मा के सख्त निर्देश
अभियान बंद होते ही ढिलाई प्रारंभ हो जाती है। इसी कारण पुलिस प्रशिक्षण अनुसंधान संस्थान के एडीजी विवेक शर्मा ने लाइसेंस निलंबन पर जोर देने के लिए कहा है। पुलिस अधीक्षकों को भेजे पत्र में यह भी कहा गया है कि युवाओं और महिलाओं को विशेष रूप से समझाइश दी जाए। कारण, हेलमेट नहीं पहनने वालों में इनकी संख्या अधिक है। दूसरा यह कि दुर्घटना के शिकार भी सबसे अधिक युवा ही होते हैं।

अभियान की मुख्य बातें:
कड़ी चालानी कार्रवाई और लाइसेंस निलंबन: हेलमेट न पहनने वाले उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध न केवल चालानी कार्रवाई की जाएगी, बल्कि POS मशीनों के माध्यम से उनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने हेतु परिवहन विभाग को प्रस्ताव भी भेजे जाएंगे।
युवाओं और महिलाओं पर विशेष ध्यान: इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और महिला चालकों को हेलमेट के प्रति जागरूक करना है।
शिक्षण संस्थानों में जागरूकता: पुलिस की टीमें स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों में जाकर विद्यार्थियों को यातायात नियमों और हेलमेट के महत्व के प्रति शिक्षित करेंगी।
सोशल मीडिया का उपयोग: फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफार्मों के माध्यम से यातायात जागरूकता संदेश और लघु वीडियो साझा कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

प्राचीन नवग्रह शनि मंदिर में 121 महाकुण्डीय यज्ञ हेतु भूमि पूजन संपन्न, 8 मई से शनि जयंती तक चलेगा महायज्ञ

0

प्राचीन नवग्रह शनि मंदिर में 121 महाकुण्डीय यज्ञ हेतु भूमि पूजन संपन्न, 8 मई से शनि जयंती तक चलेगा महायज्ञ
भोपाल। शहर के प्राचीन नवग्रह शनि मंदिर में विगत 32 वर्षों से शनि जयंती के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले 121 महाकुण्डीय यज्ञ की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज कोटरा नेहरू नगर में विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य बातें:
भूमि पूजन: आज का भूमि पूजन पूज्य गुरुजनों के सान्निध्य में भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप मोनू सक्सेना जी एवं पार्षद वीनू मोनू सक्सेना जी द्वारा क्षेत्रीय रहवासियों के साथ संपन्न किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं शंखनाद के बीच भूमि पूजन कर महायज्ञ की तैयारियों का शुभारंभ किया गया

32 वर्ष पुरानी परंपरा: नवग्रह शनि मंदिर में पिछले 32 वर्षों से निरंतर शनि जयंती पर 121 महाकुण्डीय यज्ञ का आयोजन होता आ रहा है। यह यज्ञ प्रदेश के सबसे भव्य धार्मिक अनुष्ठानों में से एक माना जाता है

यज्ञ की तिथि: यह 121 महाकुण्डीय यज्ञ 8 मई 2026 से प्रारंभ होकर शनि जयंती 16 मई 2026 को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। 9 दिवसीय इस महायज्ञ में देशभर से विद्वान आचार्य एवं श्रद्धालु सम्मिलित होंगे

उद्देश्य: आयोजकों ने बताया कि शनि देव न्याय के देवता हैं। 121 कुंडों में आहुति देकर विश्व कल्याण, जन-सुख शांति एवं प्रदेश की समृद्धि की कामना की जाएगी

प्रदीप मोनू सक्सेना का वक्तव्य
भूमि पूजन के अवसर पर प्रदीप मोनू सक्सेना जी ने कहा, “तीन दशक से अधिक समय से चली आ रही इस आध्यात्मिक परंपरा को आगे बढ़ाना हम सबका सौभाग्य है। यह महायज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता एवं सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र है। सभी भोपालवासियों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।”

पार्षद वीनू सक्सेना ने कहा
“कोटरा नेहरू नगर क्षेत्र के लिए यह गौरव का विषय है कि प्रदेश का सबसे भव्य 121 कुण्डीय यज्ञ यहाँ संपन्न हो रहा है। नगर निगम एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से यज्ञ को सफल बनाएंगे।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, वरिष्ठ नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे। सभी ने महायज्ञ की सफलता के लिए संकल्प लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जानकी नवमी पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

0

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जानकी नवमी पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को जानकी (माता सीता) नवमी की शुभकामनाएं दीं हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगल प्रार्थना करते हुए कहा है कि जनक नंदिनी मां सीता की कृपा से हम सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की उत्तरोत्तर वृद्धि होती रहे।

उल्लेखनीय है कि जानकी नवमी वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है, जो माता सीता के अवतरण दिवस के रूप में पवित्र तिथि मानी जाती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी

0

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को भारतीय विदेश सेवा के वर्ष 2025 बैच के चार प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को उज्जवल भविष्य की आत्मीय शुभकामनाएं देकर स्मृति चिन्ह भी दिए।

इस अवसर पर आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल के संचालक श्री मुजीबुर्रहमान ख़ान सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

‘साबित हुआ तो आज ही दे दूंगा इस्तीफा’- हिमंता बिस्वा सरमा

0

‘साबित हुआ तो आज ही दे दूंगा इस्तीफा’- हिमंता बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि भाजपा सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (CAA) को व्यापक रूप से लागू करेगी और बांग्लादेशी हिंदुओं को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले कोलकाता में मीडिया से बातचीत के दौरान सरमा ने कहा कि प्रवासी बंगाली आए हैं, यह अच्छी बात है। लेकिन बांग्लादेशी मुसलमान डर के मारे वोट दे रहे हैं। भाजपा सरकार के तहत एक भी बांग्लादेशी हिंदू डरा हुआ नहीं है। डरने की कोई वजह नहीं है। अगर हिंदू भारत में सुरक्षित नहीं हैं, तो वे कहां सुरक्षित होंगे?

ममता बनर्जी के अंडा और मछली वाले बयान पर पलटवार
असम सीएम ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अंडा और मछली वाले बयान का जवाब देते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, ‘आइए मेरे साथ खाएं। मैं उनसे एक किलो ज्यादा खा लूंगा।’ उन्होंने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को भी चेतावनी दी, ‘अभिषेक को अमित शाह को चुनौती देने की जरूरत नहीं है। 4 मई को नतीजे आएंगे और अभिषेक दुबई भाग जाएंगे सरमा ने भाजपा की जीत पर भरोसा जताया।

टीएमसी के गढ़ में सरमा का रोड़ शो
सरमा ने शनिवार को बेहाला पुरबा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार शंकर सिकदर के समर्थन में रोडशो किया। इस सीट पर पिछले तीन चुनावों से TMC का कब्जा है। 2021 के चुनाव में TMC की रत्ना चटर्जी ने भाजपा की पायल सरकार को 37,428 वोटों (17.1 प्रतिशत) से हराया था। सरमा ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की, जिसमें उन्होंने TMC पर हमला बोलते हुए कहा कि असम के किसी भी डिटेंशन कैंप में एक भी बंगाली हिंदू नहीं है।

अमेरिका और ईरान के बीच अभी तक दोबारा बातचीत नहीं

0

अमेरिका और ईरान के बीच अभी तक दोबारा बातचीत नहीं
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की आखिरी तारीख पार हो चुकी है. हालांकि अभी तक दोनों ही देश दूसरी बार बातचीत के लिए एक ही टेबल पर साथ नहीं आ पाए हैं. अमेरिका का डेलीगेशन इस वक्त पाकिस्तान में है. वहीं ईरान की तरफ से भी डेलीगेशन आया है, लेकिन पाकिस्तानी मीडिया के सूत्रों के मुताबिक ईरानी डेलीगेशन अमेरिका के साथ दूसरे दौर की बात करने को तैयार नहीं है. उसने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने एक बड़ी शर्त रखी है.

दरअसल ईरानी डेलीगेशन ने स्पष्ट कह दिया है कि अमेरिका के साथ दूसरे दौर की बातचीत तब तक नहीं हो सकती है, जब तक वह अपना नेवल ब्लाकेड स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से नहीं हटा देता है. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के नेतृत्व वाला ईरानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान के तीनों सेनाओ के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की अध्यक्षता वाले डेलीगेशन के साथ मुलाकात करके एक लिखित फ्रेमवर्क भी दे चुका है.

अमेरिका-ईरान के बीच किन बातों पर फंसा पेंच
अमेरिका चाहता है कि ईरान अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम पूरी तरह से बंद कर दे, लेकिन ईरान इसके लिए तैयार नहीं है. पहले दौर की बातचीत के दौरान भी इसी बात पर मामला अटक गया था. इसके साथ-साथ होर्मुज के मसले पर भी बात नहीं बन पायी थी. अब ईरान का कहना है कि दूसरे दौर की बात तभी होगी जब होर्मुज से अमेरिकी नेवी हट जाएगी.

ईरान-पाकिस्तान की बातचीत में कौन-कौन रहा शामिल
ईरान के डेलीगेशन से उसी पाकिस्तानी डेलीगेशन ने बातचीत की है जो कि तेहरान गया था. इसमें DG-ISI लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मलिक, DGMO काशिफ अब्दुल्ला, गृहमंत्री मोहसिन नकवी और आसिम मुनीर के प्राइवेट सेक्रेटरी मेजर जनरल सैयद जवाद तारिक शामिल थे. अगर ईरानी डेलीगेशन की बात करें तो इसमें विदेश मंत्री अब्बास अराघची के अलावा उप विदेश मंत्री काज़ेम ग़रीबाबादी, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई और पाकिस्तान में ईरानी राजदूत रेज़ा अमीरी मोघदम शामिल थे.

बैठक के बाद पाक विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान की मध्यस्था में प्रस्तावित बातचीत को लेकर विदेश मंत्री इशाक डार ने शनिवार (25 अप्रैल) को अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके लिखा कि में विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि ईरान-अमेरिका वार्ता में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर आधिकारिक नीति केवल सरकारी स्रोतों द्वारा जारी की जाती है.

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

0

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब ग्रामीणों को पक्के मकान मिल रहे हैं, साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों की कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि अटल डिजिटल सेवा केंद्रों के माध्यम से बैंकिंग, बिजली बिल भुगतान, पेंशन और बीमा जैसी सेवाएं अब ग्रामीणों के लिए सहज हो गई हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में तेजी आई है। महिलाओं के लिए महतारी सदन का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें से कई पूर्ण हो चुके हैं और इनसे महिलाओं को सीधा लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि पंचायतों में संचालित सभी गतिविधियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें, ताकि गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ सभी विकास कार्य पूर्ण हो सकें। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सफल क्रियान्वयन में पंचायतों की जिम्मेदारी बड़ी है और इसे समयबद्ध रूप से पूरा करने में पंचायत प्रतिनिधियों को अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

मुख्यमंत्री साय ने सुशासन तिहार के आयोजन का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके माध्यम से आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से सुशासन तिहार के आयोजन और इसके माध्यम से अपने क्षेत्र की समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना के तहत लंबित बिजली बिलों के भुगतान के लिए विशेष अवसर प्रदान किया जा रहा है, जिसमें सरचार्ज पूरी तरह माफ किया गया है और अतिरिक्त रियायत का भी प्रावधान है। साय ने प्रतिनिधियों से इसका लाभ अधिक से अधिक ग्रामीणों को दिलाने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए हर संभव संसाधन उपलब्ध कराएगी और सभी प्रतिनिधियों से अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की अपील की।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मंशा के अनुरूप अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को पंचायत दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त करते हुए विकास कार्यों की लगातार स्वीकृति प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास की जिम्मेदारी के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों पर सामाजिक जिम्मेदारी भी होती है, जिसका वे बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।

सम्मेलन को सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन के दौरान जिला प्रशासन द्वारा प्रोजेक्ट छांव के अंतर्गत आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर और विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से चर्चा की और आजीविका संवर्धन के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।
मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन रायपुर द्वारा नवजात शिशुओं में जन्मजात हृदय रोगों की पहचान के लिए प्रोजेक्ट धड़कन, देहदान को प्रोत्साहित करने के लिए प्रोजेक्ट दधीचि, किसानों को नवाचार से जोड़ने के लिए प्रोजेक्ट नैनो, प्रोजेक्ट रचना, प्रोजेक्ट स्मृति पुस्तकालय, प्रोजेक्ट पाई-पाई, ग्लोबल गांव, ज्ञान भारतम, प्रोजेक्ट सिग्नल, मेरा गांव मेरी पहचान, प्रोजेक्ट अजा, प्रोजेक्ट बिजनेस दीदी समेत विभिन्न प्रोजेक्ट के स्टालों का अवलोकन किया और हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र एवं राशि का वितरण किया।

इस दौरान उन्होंने प्रोजेक्ट आरोग्यम के कटआउट और प्रोजेक्ट हैंडी के तहत शासन की योजनाओं की संक्षिप्त पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित इन गतिविधियों से आमजनों को हो रहे व्यापक लाभ के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, विधायक इंद्र कुमार साहू, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन समेत त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच यूक्रेन में रूस का भीषण हमला, 619 ड्रोन और 47 मिसाइलें दागी

0

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच यूक्रेन में रूस का भीषण हमला, 619 ड्रोन और 47 मिसाइलें दागी
एक तरफ जहां सभी का ध्यान पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान को लेकर जारी तनाव पर है, वहीं दूसरी तरफ रूस ने यूक्रेन के 8 इलाकों में रात भर हमले किए, जिसमें 5 लोगों की मौत और 30 लोग घायल हो गए हैं।

यूक्रेन की नेशनल पुलिस के बयान के अनुसार, ‘मध्य यूक्रेन शहर डिनिप्रो सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ, जहां 20 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें एक नौ साल का बच्चा और दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि उत्तरी चेर्निहीव इलाके के निझिन शहर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि खार्किव इलाके में घायलों में एक साल का लड़का भी शामिल था। डिनिप्रो में एक रिहायशी इमारत में बचाव अभियान चल रहा, जबकि चेर्निहीव, ओडेसा और खार्किव सहित पूरे यूक्रेन के इलाकों में आपातकालीन सेवाएं जारी थीं।

दोनेत्स्क के गवर्नर वादिम फिलाशकिन ने टेलीग्राम पर लिखा कि स्लोवियांस्क पर हुए हमलों में एक व्यक्ति घायल हुआ, और क्रामातोर्स्क में एक और व्यक्ति घायल हुआ। छह घरों, पांच ऊंची इमारतों और अन्य इमारतों को भी नुकसान पहुंचा, जिनमें एक डाकघर और एक चर्च भी शामिल है।

रूस के कई ड्रोन-मिसाइलों के नष्ट करने का दावा
यूक्रेन की वायुसेना ने रूस की ओर से किए गए 619 ड्रोन और 47 मिसाइल हमले में से अधिकांश को नष्ट करने का दावा किया। यूक्रेन की वायुसेना के मुताबिक, उसने 610 ड्रोन-मिसाइल हमले को मार गिराया या निष्क्रिय कर दिया।

सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए राशि अनुसार मंत्र, जीवन में आएगी सफलता और ऊर्जा

0

सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए राशि अनुसार मंत्र, जीवन में आएगी सफलता और ऊर्जा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रविवार का दिन सूर्य देव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सफलता प्राप्त होती है।सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए नियमित रूप से जल अर्पित करना और मंत्रों का जप करना विशेष फलदायी माना जाता है।आज हम आपको राशि अनुसार सूर्य देव के ऐसे प्रभावशाली मंत्रों के बारे में बताएंगे, जिनके जाप से जीवन के कष्ट दूर होते हैं। इन मंत्रों के नियमित उच्चारण से व्यक्ति के आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होती है।

Zodiac Sign: राशि के अनुसार कौन सा मंत्र आपके लिए रहेगा शुभ
मेष राशि
मंत्र: ऊँ अचिंताय नमः
यह मंत्र आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत करता है।

वृष राशि
मंत्र: ऊँ अरुणाय नमः
इससे जीवन में स्थिरता और सुख-समृद्धि आती है।

मिथुन राशि
मंत्र: ऊँ आदि-भूताय नमः
यह मंत्र मानसिक स्पष्टता और बुद्धि को बढ़ाता है।

कर्क राशि
मंत्र: ऊँ वसुप्रदाय नमः
यह घर-परिवार में सुख और शांति लाने में सहायक माना जाता है।

सिंह राशि
मंत्र: ऊँ भानवे नमः
सिंह राशि वालों के लिए यह मंत्र सम्मान और नेतृत्व शक्ति देता है।

कन्या राशि
मंत्र: ऊँ शांताय नमः
यह तनाव कम कर मन को शांत रखने में मदद करता है।

तुला राशि
मंत्र: ऊँ इंद्राय नमः
इससे संतुलन और अच्छे निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है।

वृश्चिक राशि
मंत्र: ऊँ आदित्याय नमः
यह साहस और आत्मबल को बढ़ाता है।

धनु राशि
मंत्र: ऊँ शर्वाय नमः
यह जीवन में सकारात्मक दिशा और आध्यात्मिक विकास देता है।

मकर राशि
मंत्र: ऊँ सहस्त्र किरणाय नमः
यह मेहनत का फल दिलाने और सफलता पाने में सहायक है।

कुंभ राशि
मंत्र: ऊँ ब्रह्मणे दिवाकर नमः
यह ज्ञान और नई सोच को बढ़ावा देता है।

मीन राशि
मंत्र: ऊँ जयिने नमः
यह मंत्र आत्मिक शांति और सफलता दिलाने वाला माना जाता है।

मंत्र जप करने का सही तरीका
सुबह सूर्योदय के समय जप करना सबसे शुभ माना जाता है
सूर्य को जल अर्पित करें (अर्घ्य दें)
कम से कम 11 या 108 बार मंत्र का जप करें
मन को शांत और एकाग्र रखें