Home Blog Page 33

मंडे टेस्ट में ‘भूत बंगला’ ने मारी बाजी

0

मंडे टेस्ट में ‘भूत बंगला’ ने मारी बाजी
सिनेमाघरों में इन दिनों हॉरर कॉमेडी फिल्म से लेकर स्पाई थ्रिलर और रोमांटिक एक्शन मूवी दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए मौजूद हैं. इनमें से कुछ जहां नई रिलीज हैं तो कई कुछ हफ्तों पुरानी हैं. वहीं सोमवार को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करे तो वीकडेज होने के चलते सभी फिल्मों की कमाई में मंदी देखी गई. हालांकि फिर भी अक्षय कुमार की भूत बंगला ने अपने पहले मंडे को सबसे ज्यादा कमाई की है. चलिए यहां धुरंधर 2 से डकैत और वाझा 2 तक की मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जान लेते हैं.

भूत बंगला ने कितनी की मंडे को कमाई?
अक्षय कुमार की भूत बंगला ने अच्छी शुरुआत के बाद ओपनिंग वीकेंड पर भी धमाकेदार कमाई की. हालांकि पहले मंडे टेस्ट में ये मंदी पड़ गई. बता दे की सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक चौथे दिन, भूत बंगला ने 10984 शो में 6.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की भारत में नेट कमाई 64.75 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 77.34 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं विदेशों में, फिल्म ने चौथे दिन 2.50 करोड़ कमाए हैं जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब 29.00 करोड़ हो गया हैय इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 106.34 करोड़ हो गया है.

धुरंधर 2 5वें मंडे कितनी की कमाई?
धुरंधर 2 धमाकेदार परफॉर्म करने के बाद अब पांचवें हफ्ते में हैं. इसने पांचवें वीकेंड पर नई रिलीज भूत बंगला के आगे जबरदस्त कमाई की थी. वहीं फिल्म के 33वें दिन यानी 5वें मंडे के कलेक्शन की बात करें तो इसने घरेलू बाजार में 3672 शो में 1.62 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म का 33 दिनों का भारत मेंनेट कलेक्शन 1117.29 करोड़ हो गया है जबकि कुल ग्रॉस कलेक्शन 1337.46 करोड़ है. वहीं ओवरसीज में इस फिल्म ने 33वें दिन 0.40 करोड़ कमाए हैं जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब 421.50 करोड़ हो गया है. इन सबके बीच फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 758.96 करोड़ हो गया है.

ईरान-अमेरिका पीस टॉक में शामिल होंगे डोनाल्ड ट्रंप

0

ईरान-अमेरिका पीस टॉक में शामिल होंगे डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच इस हफ्ते पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होने वाली अहम शांति वार्ता को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर कोई समझौता होता है तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड खुद इन बातचीतों में या तो व्यक्तिगत रूप से शामिल हो सकते हैं या फिर वर्चुअल तरीके से जुड़ सकते हैं.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले को दी बड़ी सौगात, 166 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया भमिपूजन

0

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले को दी बड़ी सौगात, 166 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया भमिपूजन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को कबीरधाम जिले को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और पीएम जनमन योजना के तहत जिले में 166 करोड़ रुपए की लागत से 55 सड़कों और 12 बड़े पुलों का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।

बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा जशपुर से लाइव जुड़े हुए थे। जहां से मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से जुड़कर निर्माण कार्यों की शुरुआत कर जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में सड़क नेटवर्क के विस्तार में अभूतपूर्व तेजी आई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और पीएम जनमन योजना के माध्यम से राज्य के अधिकांश गांवों को सड़क संपर्क से जोड़ा जा चुका है।

सीएम साय ने कहा, भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर से विशाखापट्टनम तथा रायपुर से जशपुर होते हुए धनबाद तक सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिससे जशपुर क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

मुख्यमंत्री की जनगणना में भागीदारी बढ़ाने की अपील
मुख्यमंत्री जनता से आगामी जनगणना में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि सही आंकड़े ही सटीक विकास योजनाओं का आधार बनते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत प्रदेशभर में शिविर आयोजित कर समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है तथा ₹757 करोड़ के बिजली बिल माफ किए जा रहे हैं।

सीएम ने नक्सलवाद सभा में नक्सवाद का भी जिक्र किया। उन्होंंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में राज्य में नक्सल समस्या के समाधान की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जिससे अब दूरस्थ क्षेत्रों में भी तेजी से विकास कार्य संभव हो पा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, समिति का होगा गठन

0

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, समिति का होगा गठन
विष्णु देव साय सरकार अब छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की तैयारी में है। 15 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ में एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है, जो राज्य के नागरिकों, संगठनों एवं विशेषज्ञों से व्यापक सुझाव लेकर यूसीसी का प्रारूप तैयार करेगी।

इस समिति की अध्यक्षता सेवानिवृत्त जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई करेंगी। समिति के सदस्यों के मनोनयन के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया। समिति की सिफारिशों के आधार पर तैयार प्रारूप को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत कैबिनेट से अनुमोदन के बाद विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे राज्य में एक समान और पारदर्शी नागरिक कानून व्यवस्था स्थापित हो सके। यह समिति वेब पोर्टल के माध्यम से फीडबैक भी आमंत्रित कर सकती है।

विष्णु देव साय सरकार अब छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की तैयारी में है। 15 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ में एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है, जो राज्य के नागरिकों, संगठनों एवं विशेषज्ञों से व्यापक सुझाव लेकर यूसीसी का प्रारूप तैयार करेगी।

इस समिति की अध्यक्षता सेवानिवृत्त जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई करेंगी। समिति के सदस्यों के मनोनयन के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया। समिति की सिफारिशों के आधार पर तैयार प्रारूप को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत कैबिनेट से अनुमोदन के बाद विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे राज्य में एक समान और पारदर्शी नागरिक कानून व्यवस्था स्थापित हो सके। यह समिति वेब पोर्टल के माध्यम से फीडबैक भी आमंत्रित कर सकती है।

तुलसी पर अर्पित करें कच्चा दूध, गृह क्लेश से मिलेगी मुक्ति,आर्थिक तंगी होगी दूर

0

तुलसी पर अर्पित करें कच्चा दूध, गृह क्लेश से मिलेगी मुक्ति,आर्थिक तंगी होगी दूर
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। ऐसा कहते हैं कि जो इसकी पूजा करता है उसके जीवन में कभी भी धन धान्य की कमी नहीं रहती। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक तुलसी की सही तरीके से की गई सेवा घर में सुख समृद्धि लेकर आती है।

तुलसी की पूजा करते समय हम जल अर्पित करते हैं और दीपक जलाते हैं। इसके अलावा दूध अर्पित करना भी शुभ माना गया है। अगर आप अपने ग्रहों को मजबूत कर धन लाभ पाना चाहते हैं तो तुलसी पर दूध जरूर अर्पित करें। चलिए आपको इस उपाय के बारे में बता देते हैं

गुरुवार है श्रेष्ठ दिन
वैसे तो तुलसी की पूजा भक्ति भाव से कभी भी की जा सकते हैं लेकिन दूध चढ़ाने के लिए गुरुवार का दिन श्रेष्ठ माना गया है। यह दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित है इसलिए यह उपाय व्यक्ति के जीवन में धन लाभ के नए रास्ते लेकर आता है और आर्थिक तंगी को दूर करता है।

क्या है सही विधि
तुलसी में दूध चढ़ाते समय कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। ध्यान रखें कि आप जो दूध चढ़ा रहे हैं वह कच्चा होना चाहिए उबला दूध इस्तेमाल न करें।
कभी भी सीधा दूध तुलसी की जड़ में ना डालें। आपको एक पत्र में शुद्ध जल लेना होगा और उसमें कुछ मात्रा में दूध मिलाना होगा। सीधा दूध डालने से पौधे को नुकसान हो सकता है।
सुबह स्नान करने के बाद स्वच्छ कपड़े धारण कर ये उपाय करें।
इन बातों का रखें ध्यान
तुलसी पर जल और दूध चढ़ाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इतना याद रखें कि रविवार, एकादशी और ग्रहण के दिन ना तो जल चढ़ाया जाता है और ना ही तुलसी को स्पर्श किया जाता है। इन दोनों को छोड़कर आप अन्य दिनों में यह उपाय कर सकते हैं।

होंगे ये लाभ
जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति की स्थिति कमजोर है उन्हें यह उपाय जरूर करना चाहिए। इससे उनके मान सम्मान और ज्ञान में वृद्धि होती है।
जिन लोगों के घर में लड़ाई झगड़ा और अशांति रहती है उन्हें गुरुवार के दिन यह उपाय करना चाहिए। ऐसा करने से घर में हमेशा सकारात्मक और शांत वातावरण बना रहता है।
अगर कर्ज या फिर आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो यह उपाय बहुत कारगर है। इससे धन प्राप्ति के सरल रास्ते मिलना शुरू हो जाएंगे।

भोपाल में निकली ‘जन-आक्रोश महिला पदयात्रा’,मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना

0

भोपाल में निकली ‘जन-आक्रोश महिला पदयात्रा’,मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना
राजधानी भोपाल की सड़कें सोमवार को महिला आक्रोश से गूंज उठीं। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के पास न होने पर हजारों महिलाएं सड़कों पर उतर आईं। इस ‘जन-आक्रोश महिला पदयात्रा’ में सीएम मोहन यादव भी सम्मिलित हुए।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “बहनों की इच्छा कुचलने वालों को कब्र से निकालकर सजा दी जाएगी।” उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने बहनों के साथ अन्याय किया है और उनके अधिकारों का गला घोंट दिया। सीएम ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “वे बड़ी-बड़ी बातें करती थीं कि मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं। लेकिन जब बहनों के अधिकारों पर जब डाका पड़ा तो उनकी ये बातें कहां गायब हो गईं।”

भोपाल में निकली ‘जन-आक्रोश महिला पदयात्रा’
भोपाल में ‘जन-आक्रोश महिला पदयात्रा’ के दौरान हजारों महिलाओं ने सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया। महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के खिलाफ एकत्रित महिलाओं ने विपक्ष पर उनके अधिकारों के हनन का आरोप लगाया। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि उसने आजादी के समय से ही महिलाओं के अधिकारों पर डाका डालने की परंपरा निभाई है। राहुल और प्रियंका के पिता राजीव गांधी के समय तीन तलाक जैसे मुद्दों पर भी बहनों के हितों की अनदेखी की गई थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि “देश की आधी आबादी की इच्छा का गला घोंटने वाले कभी सफल नहीं होंगे।”

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना
सीएम मोहन यादव ने महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि राजा राम मोहन राय ने सती प्रथा के खिलाफ, ज्योतिबा फुले ने नारी समानता के लिए, डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अधिकार दिलाने के लिए और महात्मा गांधी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार महिलाओं की आवाज बुलंद की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की बात का हवाला देते हुए कहा, “नारी सब भूल जाती है, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती।” सीएम ने महिलाओं से अपील की कि इस आक्रोश को बुझने न दें और पूरे देश के सामने लाएं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बहनों के हर फैसले के साथ खड़ी है। हम हर जगह निंदा प्रस्ताव पारित करेंगे और विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर इस अन्याय की निंदा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ली के बीच द्विपक्षीय बैठक, कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

0

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ली के बीच द्विपक्षीय बैठक, कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग पहली बार भारत दौर पर आए हुए हैं। राजधानी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ली ने भारत-कोरिया बिजनेस लीडर्स संवाद में हिस्सा लिया और द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया। इस बैठक में दोनों नेताओं ने इस बात को लेकर लंबे समय तक मंथन किया कि ईरान और अमेरिका-इजरायल जंग के इस दौर में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को किस तरह से मजबूत किया जाए। साथ ही दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों (MoUs) का आदान-प्रदान हुआ।

दोनों नेताओं ने बैठक के बाद मीडिया को संबोधित किया। इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे राष्ट्रपति ली का उनके पहले भारत दौरे पर स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। राष्ट्रपति ली का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का एक प्रेरणा देने वाला उदाहरण है। हर चुनौती ने लोगों की सेवा करने के उनके इरादे को और मजबूत किया है। हालांकि यह उनका पहला भारत दौरा है, लेकिन भारत के लिए उनका लगाव हमारी पहली मुलाकात से ही साफ दिख रहा है।

पीएम मोदी ने बताया भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों का महत्व
पीएम मोदी ने कहा, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति का यह भारत दौरा बहुत जरूरी है। लोकतांत्रिक मूल्य, बाजार अर्थव्यवस्था और कानून के राज का सम्मान हम दोनों देशों के डीएनए में है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भी हमारा नजरिया एक जैसा है। इन सबके आधार पर, पिछले दस सालों में हमारे रिश्ते और भी मजबूत और बड़े हुए हैं और आज राष्ट्रपति ली के दौरे से हम इस भरोसेमंद साझेदारी को भविष्य की साझेदारी में बदलने जा रहे हैं। हम चिप्स से लेकर जहाजों तक, प्रतिभा से लेकर प्रौद्योगिकी तक, पर्यावरण से लेकर ऊर्जा तक, हर क्षेत्र में सहयोग के नए मौके हासिल करेंगे, और मिलकर दोनों देशों की तरक्की और खुशहाली पक्की करेंगे।

पीएम मोदी ने कहा- भारत-दक्षिण कोरिया व्यापार में बड़ी प्रगति
आज भारत और दक्षिण कोरिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार 27 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। आज, हमने इसे 2030 तक 50 बिलियन डॉलर तक बढ़ाने के लिए कई जरूरी फ़ैसले लिए हैं। दोनों देशों के बीच वित्तीय प्रवाह को आसान बनाने के लिए, हमने भारत-कोरिया वित्तीय मंच लॉन्च किया है। व्यावसायिक सहयोग को मजबूत करने के लिए, हमने एक औद्योगिक सहयोग समिति बनाई है। जरूरी प्रौद्योगिकी और सप्लाई चेन में कोऑपरेशन बढ़ाने के लिए, हम वित्तीय विशेषज्ञता संवाद शुरू कर रहे हैं। कोरियाई कंपनियों, खासकर SMEs की भारत में एंट्री को आसान बनाने के लिए, हम कोरियाई औद्योगिक टाउनशिप भी बनाएंगे और अगले एक साल में, हम भारत-कोरिया व्यापार समझौता को भी उन्नत करेंगे।

हम अगले दशक की सफलता की कहानियों की नींव रख रहे हैं। हम AI, सेमीकंडक्टर और सूचना प्रौद्योगिकी में साझेदारी को गहरा करने के लिए भारत-कोरिया डिजिटल ब्रिज लॉन्च कर रहे हैं। हम जहाज निर्माण, स्थिरता, स्टील और पोर्ट जैसे एरिया में MoU साइन कर रहे हैं। कल्चरल और क्रिएटिव इंडस्ट्री में सहयोग के जरिए, हम फिल्म, एनिमेशन और गेमिंग में भी नई जमीन तैयार करेंगे। आज का व्यापार मंच इन मौकों को ठोस नतीजों में बदलने के लिए एक मंच का काम करेगा।

पचपदरा रिफाइनरी में लोकार्पण से 24 घंटे पहले यूनिट में लगी भीषण आग

0

पचपदरा रिफाइनरी में लोकार्पण से 24 घंटे पहले यूनिट में लगी भीषण आग
राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा से इस वक्त की सबसे बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कल (21 अप्रैल) किए जाने वाले रिफाइनरी के ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह से ठीक पहले, आज दोपहर रिफाइनरी परिसर की एक यूनिट में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई और आसमान काले धुएं के गुबार से भर गया।

लोकार्पण की तैयारियों के बीच ‘अग्निपरीक्षा’
जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर को रिफाइनरी की एक विशेष यूनिट में अचानक स्पार्किंग या अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। कल होने वाले प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पूरी रिफाइनरी को छावनी में तब्दील किया गया है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं। ऐसे में इस तरह की घटना ने तकनीकी टीम और प्रशासन के पसीने छुड़ा दिए हैं।

फायर सेफ्टी सिस्टम सक्रिय, बुझाने के प्रयास तेज
आग लगते ही रिफाइनरी का इन-हाउस फायर सेफ्टी सिस्टम तुरंत सक्रिय हो गया। मौके पर मौजूद दर्जनों दमकल गाड़ियां और हाइड्रेंट सिस्टम के जरिए आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। धुएं की तीव्रता इतनी अधिक है कि इसे कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है। रिफाइनरी के उच्चाधिकारी और जिला प्रशासन के आला अफसर मौके पर पहुँच चुके हैं और स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था और वीवीआईपी प्रोटोकॉल पर सवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल यहां भव्य कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके लिए एसपीजी (SPG) और राजस्थान पुलिस ने सुरक्षा का कड़ा घेरा बना रखा है। लोकार्पण से ठीक पहले हुई इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं:

क्या यह कोई तकनीकी खामी है या सुरक्षा में चूक?
क्या कल के कार्यक्रम के समय में कोई बदलाव होगा? (हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है)।
रिफाइनरी के संवेदनशील जोन में आग लगने का वास्तविक कारण क्या है?
अधिकारियों में मचा हड़कंप, कारणों का खुलासा नहीं
फिलहाल प्राथमिकता आग को पूरी तरह बुझाने और उसे अन्य यूनिट्स तक फैलने से रोकने की है। आग लगने के सटीक कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। एचपीसीएल (HPCL) और राजस्थान रिफाइनरी के तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर डैमेज कंट्रोल में जुटे हैं। गनीमत यह है कि अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन करोड़ों की मशीनरी को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

रिलीज हुआ ‘पति पत्नी और वो दो’ का मजेदार टीजर

0

रिलीज हुआ ‘पति पत्नी और वो दो’ का मजेदार टीजर
आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में आयुष्मान इस बार पर्दे पर एक नहीं तीन एक्ट्रेसेस सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी संग इश्क लड़ाते हुए नजर आएंगे. फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है. वहीं मेकर्स ने भी आज ‘पति पत्नी और वो दो’ का धांसू टीजर रिलीज कर दिया है. टीजर में शादीशुदा होते हुए भी आयुष्मान घर के बाहर रोमांस ढूंढते नजर आ रहे हैं.

कैसा है ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीजर?
‘पति पत्नी और वो दो’ का टीजर काफी एंटरटेनिंग है. टीजर की पहली झलक ही संजीव कुमार की फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ की याद दिला देती है और उसके बाद कार्तिक आर्यन की झलक देखने को मिलती है और फिर प्रजापति पांडे (आयुष्मान खुराना) की एंट्री होती है, जो पत्नी के होते हुए भी बाहर दो-दो लड़कियों के साथ इश्क लड़ा रहे हैं. टीजर में आयुष्मान खुराना को ऐसे पति के रूप में दिखाया है, जो अपनी पत्नी को छोड़कर बाहर प्यार ढूंढने निकले हैं लेकिन बाहर सिर्फ प्यार ही नहीं, मुसीबतें भी उनका इंतजार कर रही हैं.

टीजर काफी मजेदार है. इसे देखने के बाद अब फैंस ‘पति पत्नी और वो दो’ के ट्रेलर को लेकर एक्साइटेड हो गए हैं. बता दें कि इससे पहले फिल्म मेकर्स ने इसका मजेदार पोस्टर भी जारी किया था, जिसमें अभिनेता किसी महिला कलाकार के साथ नहीं, बल्कि तेंदुए के साथ नजर आते हैं वो भी जाल में फंसे. इसके कैप्शन में लिखा था, “शिकारी खुद हो गया शिकार! अब जाल में फंस गए हमारे प्रजापति पांडे.”

कब रिलीज होगी ‘पति पत्नी और वो दो’ ?
‘पति पत्नी और वो दो’ रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है. बता दें कि ये फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. कॉमेडी फिल्म को मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित किया गया है. गौरतलब है कि 2019 की हिट फिल्म पति पत्नी और वो को भी मुदस्सर अजीज ने ही निर्देशित किया था, वहीं फिल्म को भूषण कुमार और रेनू रवि चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं.

‘पति पत्नी और वो दो’ स्टार कास्ट
‘पति पत्नी और वो दो’ में आयुष्मान खुराना के अलावा सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म के अन्य कलाकारों में विजय राज, तिग्मांशु धूलिया और आयशा रजा भी दिखने वाले हैं. मल्टीस्टार होने की वजह से फिल्म से काफी उम्मीदें की जा रही हैं. सारा अली खान और आयुष्मान खुराना दोनों ‘उड़ता तीर’ के बाद एक साथ दोबारा स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे.

भूकंप से जापान में कांपी धरती, 7.4 तीव्रता के झटके किए गए महसूस

0

भूकंप से जापान में कांपी धरती, 7.4 तीव्रता के झटके किए गए महसूस
जापान के उत्तरी हिस्से में सोमवार (20 अप्रैल 2026) को 7.4 मैग्नीट्यूड के भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल ब्रॉडकास्टर NHK के अनुसार, भूकंप के बाद तटीय इलाकों के लिए तुरंत सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई. अधिकारियों ने बताया कि इवाते प्रीफेक्चर और होक्काइडो के कुछ हिस्सों में समुद्र की लहरें करीब 3 मीटर तक ऊंची उठ सकती हैं. लोगों से कहा गया है कि वे तुरंत सुरक्षित और ऊंची जगहों पर चले जाएं.

सरकार और आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. प्रशासन यह भी समझने की कोशिश कर रहा है कि भूकंप और सुनामी से कितना नुकसान हो सकता है. जारी चेतावनी में यह भी कहा गया है कि सुनामी की लहरें तट के पास पहुंचनी शुरू हो चुकी हैं और ये एक बार नहीं, बल्कि कई बार आ सकती हैं. एडवाइजरी में कहा गया है कि लोगों को बिना समय गंवाए, वहां से हट जाना चाहिए.

लहरों को लेकर खास चेतावनी
अधिकारियों ने यह भी बताया कि लहरें तय समय से पहले या बाद में आ सकती हैं और उनकी ऊंचाई अनुमान से ज्यादा भी हो सकती है. खास तौर पर समुद्री तटों और नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को वहां से दूर रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि पानी का लेवल अचानक बढ़ सकता है. इस वजह से इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है.

जापान में क्यों आता है भूकंप?
जापान में भूकंप आने की सबसे बड़ी वजह उसकी भौगोलिक स्थिति है. जापान ऐसी जगह पर बसा हुआ है, जहां धरती की कई बड़ी परतें हैं, जिन्हें टेक्टोनिक प्लेट्स कहा जाता है. इन प्लेट्स में पैसिफिक प्लेट, फिलीपीन सी प्लेट, यूरेशियन प्लेट और नॉर्थ अमेरिकन प्लेट शामिल हैं. ये सभी प्लेट्स हमेशा धीरे-धीरे हिलती रहती हैं. इनके बीच जब दबाव बढ़ता है और अचानक यह दबाव निकलता है, तब कंपन पैदा होता है, जिससे भूकंप के झटके महसूस होते हैं. जापान एक ऐसे इलाके में भी आता है, जिसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है. यह दुनिया का सबसे ज्यादा सक्रिय भूकंप और ज्वालामुखी वाला क्षेत्र है. दुनिया के लगभग 90 प्रतिशत भूकंप इसी इलाके में आते हैं, इसलिए यहां भूकंप आना आम बात मानी जाती है.