Home Blog Page 40

जुबान के पक्के निकले प्रफुल्ल, वैभव सूर्यवंशी को आउट कर अपना वादा निभाया

0

जुबान के पक्के निकले प्रफुल्ल, वैभव सूर्यवंशी को आउट कर अपना वादा निभाया
प्रफुल्ल हिंगे ने अपने IPL डेब्यू मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीता, उन्होंने अपनी दूसरी ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी जैसे खतरनाक बल्लेबाज को आउट कर दिया. उसी ओवर में उन्होंने ध्रुव जुरेल को भी पवेलियन भेज दिया, जो जारी संस्करण के पिछले मैचों में अच्छी लय में दिखे थे. उन्होंने कुल 4 विकेट लिए. सोमवार को हुए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से मात दी. प्रफुल्ल ने मैच के बाद कहा कि उन्होंने लोगों से पहले ही कह दिया था कि वैभव को बाउंसर गेंद पर आउट कर देंगे. उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने कहीं लिखा था कि वह अपने डेब्यू मैच में 4-5 विकेट लेंगे.

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 216 रन बनाए थे, लेकिन राजस्थान रॉयल्स की पिछले मैचों में जैसी बल्लेबाजी देखने को मिली तो उससे ये चेज बहुत मुश्किल नहीं लगा था. लेकिन IPL में डेब्यू मैच खेल रहे प्रफुल्ल हिंगे तो राजस्थान के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े. उन्होंने पारी का पहला ओवर डाला, जिसकी दूसरी ही गेंद पर उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को आउट किया और चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल को चलता किया. पहले ही ओवर में उन्होंने लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को भी पवेलियन भेज दिया. रियान पराग के रूप में उन्होंने अपना चौथा विकेट लिया.

क्या बोले प्रफुल्ल हिंगे
प्रफुल्ल ने प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड लेने के बाद कहा, “मैंने कहीं लिखा था कि मैं अपने डेब्यू मैच में 4-5 विकेट लूंगा. मैंने सोचा था कि मैं पावरप्ले में दबाव डालूंगा. मैं इस बात पर भरोसा करता हूं कि जो सोचो, वो सच होता है. मैंने 13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था तब मुझे पता भी नहीं था कि लेदर बॉल क्रिकेट क्या होता है. मैंने अपने पिता से किसी क्लब में शामिल होने के लिए कहा. लेकिन उन्होंने कहा कि मैं अभी बहुत छोटा हूं. फिर वह मुझे क्लब ले गए, और उसके बाद मैं लगातार खेलता रहा. मैं यह अवॉर्ड अपने परिवार को समर्पित करना चाहता हूं.”

वैभव सूर्यवंशी के विकेट को फेवरेट बताते हुए प्रफुल्ल हिंगे ने आगे कहा, “मैंने लोगों से कहा था कि मैं उसे बाउंसर डालूंगा और उसे आउट कर दूंगा. मैं बस उसे आउट करना चाहता था. हमारे बॉलिंग कोच ने इसकी योजना बनाने में मेरी मदद की, इसलिए उन्हें धन्यवाद.”

चौथे हफ्ते में भी ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, ‘जवान’-‘स्त्री 2’ के उड़ा दिए परखच्चे

0

चौथे हफ्ते में भी ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, ‘जवान’-‘स्त्री 2’ के उड़ा दिए परखच्चे
रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी हुई है. इस दौरान न केवल इसने छप्पर फाड़ कमाई कर डाली है बल्कि तमाम रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं. कुल कलेक्शन के मामले में तो ये अपनी ब्लॉकबस्टर प्रीक्वल को भी काफी पीछे छोड़ चुकी है. वहीं सिनेमाघरों में सक्सेसफुली 26 दिन पूरे कर चुकी इस फिल्म ने चौथे हफ्ते में जवान और स्त्री 2 को धूल चटाई है.

‘धुरंधर 2’ का 26 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि ‘धुरंधर 2’ को बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए अब एक महीना पूरा होने में को आ रहा है है इस दौरान इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर इतिहास रच दिया है. गौरतलब है कि इस फिल्म ने अपने चौथे वीकेंड में 32.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. इसके बाद चौथे मंडे को इसके कलेक्शन में 60 फीसदी से ज्यादा मंदी दर्ज की गई और इस जासूसी ड्रामा ने अपना सबसे कम कलेक्शन दर्ज किया.

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 26वें दिन यानी चौथे मंडे को भारत में 10286 शो में 5.20 करोड़ रुपये कमाए हैं. रविवार के 14.50 करोड़ रुपये के कलेक्शन की तुलना में फिल्म के कलेक्शन में 64.1% की गिरावट दर्ज की गई,
भारत में ‘धुरंधर 2’ का कुल कलेक्शन अब 1088.62 करोड़ रुपये हो गया है. जबकि इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1303.37 करोड़ रुपये हुआ है.
वहीं चौथे सोमवार को विदेशी कारोबार में 0.75 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ, जिससे कुल कलेक्शन 415.25 करोड़ रुपये हो गया. इसी के साथ इस फिल्म की 26 दिनों का वर्ल्डवाइड कमाई 1718.62 करोड़ रुपये हो गई है.
चौथे हफ्ते के कलेक्शन में ‘धुरंधर 2’ ने ‘जवान’ और ‘स्त्री 2’ को दी मात
40.2 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ, रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर 2’ चौथे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गई है. रविवार को इसने ‘जवान’ (34.53 करोड़ रुपये) को पछाड़कर पांचवें नंबर पर जगह बनाई थी. वहीं सोमवार को ये ‘स्त्री 2’ (36.10 करोड़ रुपये) के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ते हुए चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में क्या यह ‘छावा’ (44.15 करोड़ रुपये), ‘पुष्पा 2: द रूल’ (53.75 करोड़ रुपये) और इसकी प्रीक्वल ‘धुरंधर’ (106.50 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ पाएगी.

‘धुरंधर 2’ ने बनी साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ ने रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड बनाए हैं. 43 करोड़ के पेड प्रीव्यू कलेक्शन से साथ ही इसने इतिहास रच दिया था और फिर 26 दिनों में इसने पहाड़ जैसी कमाई कर डाली. इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई है. चाहे हिंदी फिल्में हों या साउथ के बड़े प्रोजेक्ट इस साल अब तक ‘धुरंधर 2’ का दबदबा कायम है. ये हैं 2026 की टॉप 5 इंडियन फिल्मों की लिस्ट

‘धुरंधर 2’-26 दिनों में 1088.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन
‘बॉर्डर 2’-82 दिनों में 329.43 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन
‘माना शंकरवरप्रसाद गारू’- 93 दिनों में 218.44 करोड़ रुपये की नेट कमाई
‘द राजा साहब’- 96 दिनों में 146.04 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन
‘वाझा 2: बायोपिक ऑफ ए बिलियन ब्रदर्स’- 13 दिनों में 82.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन

इस्लामाबाद में टूटी अमेरिका-ईरान की आस, 21 घंटे की मैराथन बैठक के बाद खाली हाथ लौटे जेडी वेंस

0

इस्लामाबाद में टूटी अमेरिका-ईरान की आस, 21 घंटे की मैराथन बैठक के बाद खाली हाथ लौटे जेडी वेंस
पाकिस्तान में शांति वार्ता (US Iran Peace Talks in Pakistan) विफल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी बंदरगाहों और होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी का ऐलान किया है, जिससे इस क्षेत्र में तनाव और बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं. इसी बीच अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का एक बयान आया है, जिसमें वो नरमी की बात करते दिख रहे हैं.

वो हमारी दिशा में आगे बढ़ें- जेडी वेंस
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने फॉक्स न्यूज चैनल के “स्पेशल रिपोर्ट” कार्यक्रम में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि ईरान से परमाणु सामग्री को हटाने के अलावा भविष्य में यूरेनियम संवर्धन को रोकने के लिए एक तंत्र बनाने पर इस्लामाबाद वार्ता में कुछ प्रगति हुई है. उन्होंने कहा कि अमेरिका के जोर देने पर इसमें कुछ सहमति बनी है और अमेरिका चाहता है कि वो हमारी दिशा में आगे बढ़ें.

ट्रंप कब खुश होंगे, जेडी वेंस ने क्या बताया
जेडी वेंस ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि ईरानी वार्ताकार समझौता करने में असमर्थ थे और उन्हें तेहरान में अन्य लोगों से मंजूरी लेने की आवश्यकता थी. वेंस ने यह भी कहा कि अमेरिकी वार्ताकारों ने स्पष्ट किया कि ट्रंप बहुत खुश होंगे अगर ईरान को एक सामान्य देश की तरह ही माना जाए और अगर उनकी अर्थव्यवस्था सामान्य हो. हालांकि इस बारे में जेडी वेंस ने विस्तार से नहीं बताया कि ये कहने के पीछे उनका क्या मतलब था.

अमेरिका ने की ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी
इंटरव्यू में अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा कि मुझे लगता है कि यहां बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है. साथ ही कहा कि मुझे लगता है कि अगला कदम ईरानियों को ही उठाना होगा. जेडी वेंस का कहना है कि ईरानियों ने परमाणु मुद्दों पर बातचीत में कुछ प्रगति की है.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि सोमवार से शुरू हुई ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी से तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव आ सकता है. ट्रंप के इस बयान ने अंतर्राष्ट्रीय कानूनों को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं.

रणक्षेत्र बना नोएडा- वेतन वृद्धि की मांग पर उग्र हुए श्रमिक, सेक्टर 63 थाने पर हमला

0

रणक्षेत्र बना नोएडा- वेतन वृद्धि की मांग पर उग्र हुए श्रमिक, सेक्टर 63 थाने पर हमला
नोएडा के 121 किलेओ कॉउंटी में तमाम काम करने वाली मेड सड़को पर विरोध प्रदर्शन कर रहीं हैं. उनका कहना है कि हमारा वेतन कम है हमारी सैलरी बढ़नी चाहिए . हमें छुट्टी नही मिलती है जब तक हमारा वेतन नही बढेगा हम काम करने नही जायेगें. यूपी पुलिस फिलहाल मौके पर है.

पुलिस ने सेक्टर-63 में फ्लैग मार्च निकाला. पुलिस इंस्पेक्टर माता प्रसाद गुप्ता ने बताया, “कुछ लोग पथराव कर रहे थे. जो काम करने वाले लोग हैं वे अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे. पहचान करके लोगों को पकड़ लिया गया है. पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं. पूछताछ की जाएगी.”

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: सिंचाई, सड़क और सेहत पर रहेगा फोकस, प्रदेश के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

0

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: सिंचाई, सड़क और सेहत पर रहेगा फोकस, प्रदेश के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए तकरीबन 19,810 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई। मंत्री-परिषद ने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई परियोजना, महिला बाल विकास के कार्यों, नवीन चिकित्सा महाविद्यालयों तथा कृषि विभाग के प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी है।

मंत्री-परिषद द्वारा सागर जिले की मिडवासा मध्यम सिंचाई परियोजना के निर्माण के लिए 286 करोड़ 26 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। इस परियोजना से सागर जिले की सागर तहसील के 27 ग्रामों की 7200 हैक्टेयर भूमि की सिंचाई के लिये किसानों को लाभ मिलेगा।

कैबिनेट के 10 बड़े और निर्णायक फैसले
सागर की मिडवासा मध्यम सिंचाई परियोजना के लिए 286.26 करोड़ रुपये मंजूर
सड़कों के विकास और रखरखाव के लिए 10,801 करोड़ रुपए स्वीकृत
सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकेनाईजेशन’ के तहत 2,250 करोड़ रुपए मंजूर
नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए 1,674 करोड़ रुपए की स्वीकृति।
पोषण शक्ति—मध्याह्न भोजन योजना के लिए 3,55 करोड़ रुपये का बजट
भोपाल गैस पीड़ित स्वास्थ्य सेवाएं के लिए 1,005 करोड़ रुपए का अनुमोदन
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ महिला हेल्पलाइन-181 के लिए 240.42 करोड़ रुपए
मैहर, मऊगंज, पांढुर्णा, धार, इंदौर और झाबुआ जिलों में नए केंद्र खुलेंगे
नरवाई प्रबंधन के लिए आधुनिक मशीनों पर सब्सिडी का प्रावधान
कैबिनेट ने लोक कल्याणकारी योजनाओं को 2031 तक निरंतर चलाने लगाई मुहर

सबसे ज्यादा राशि पंचायत एवं ग्रामीण विकास को
मंत्रि-परिषद द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री पोषण शक्ति और मध्याह्न भोजन सहित विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक निरंतरता के लिए 3,553 करोड़ 35 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है।

किसानों को मशीनरी के लिए मिलेगा अनुदान
मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकेनाईजेशन (SMAM) के तहत कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने, ग्रामीण युवाओं के माध्यम से कस्टम हायरिंग केन्द्रों की स्थापना करने, नरवाई प्रबंधन को बढ़ावा देने और प्रदेश के वन पट्टाधारियों के लिए हस्तचलित/बैलचलित कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध कराने के लिए योजना आगामी 5 वर्षों के निरन्तर संचालन के लिए 2,250 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है।

दिल्ली से देहरादून अब सिर्फ 2.5 घंटे में, पीएम मोदी कल करेंगे 210 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

0

दिल्ली से देहरादून अब सिर्फ 2.5 घंटे में, पीएम मोदी कल करेंगे 210 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन
इंतजार खत्म, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 210 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे (DDE) का उद्घाटन करेंगे। 12 हजार करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बने इस एक्सप्रेस-वे खुलने से दिल्ली से देहरादून की दूरी 6.5 घंटे से घटकर मात्र ढाई घंटा रह जाएगी। छह लेन का यह एक्सेस-कंट्रोल्ड दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों से गुजरेगा। इसमें 12 किलोमीटर एशिया का सबसे लंबा वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर भी बनाया गया है। जो की राजाजी नेशनल पार्क के उपर से गुजर रहा है। इसमें टू व्हीलर, थ्री व्हीलर और ट्रैक्टर के चलने पर बैन रहेगा।

क्या-क्या होंगी खूबियां
केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि इसमें दूसरे रूटों को कनेक्ट करने के लिए 10 इंटरचेंज, रेलवे क्रॉसिंग पर रूकने की जरूरत ना पड़े इसलिए पांच रेलवे ओवर ब्रिज (ROBs) और 10 बड़े ब्रिज समेत एक्सप्रेस-वे के साइड में फूड कोर्ट, पेट्रोल-डीजल और अन्य तरह की सुविधाओं से लैस 12 वे-साइड एमेनिटीज भी बनाई गई हैं। इसका बिना किसी बाधा के तेज गति से गाड़ी चलाने और सुरक्षित यात्रा के लिए कॉरिडोर में एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS) भी लगाया गया है। 113 अंडरपास, कॉरिडोर का पिलर बेस्ड डिजाइन,60 से अधिक बस शेल्टर, पांच बस-बे, 35 जंक्शन और पांच एफओबी, लोकल ट्रैफिक के लिए 76 किलोमीटर सर्विस रोड बनाई गई है।

रास्ते में दिखाई दें सकते हैं बाघ, किंग कोबरा और हाथी
एक्सप्रेस-वे के बनने से वाइल्ड लाइफ एनिमल को कोई नुकसान ना पहुंचे और वह बिना किसी बाधा के पहले की तरह की हाईवे पर अपनी जान जोखिम में ना डालते हुए आरपार जा सकें। इसके लिए आठ एनिमल पास, हाथियों जैसे बड़े जानवर भी एक्सप्रेस-वे को नीचे से पार कर सकें। इसके लिए 200-200 मीटर लंबे दो हाथी अंडरपास और देहरादून के पास दात काली मंदिर के पास 370 मीटर लंबी विशेष टनल भी बनाई गई है। इसके गणेशपुर-आशारोड़ी रूट के 18 किलोमीटर में की गई स्टडी से 18 विभिन्न प्रजातियों के वन्य जीव भी दिखाई दिए। जिनमें बाघ, किंग कोबरा, हाथी, ग्रेटर हॉर्नबिल, कई तरह के हिरण समेत अन्य वन्यजीव शामिल हैं। इसके प्रचार के लिए एनएचएआई अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें हाल ही में रिलीज हुई धुरंधर मूवी के टाइटल सांग का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (DDEC) प्रमुख पर्यटन और आर्थिक क्षेत्रों को कनेक्ट करने के रूप में भी इलाकों को आर्थिक विकास को गति देगा। छह लेन के इस अत्याधुनिक एक्सप्रेस-वे पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से सुरक्षित यात्रा करने का भी सफल ट्रायल किया गया है। इसे आठ लेन तक भी बढ़ाया जा सकता है। यह एक्सप्रेस-वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में बनकर तैयार हुआ। जिसमें बीच-बीच में कई बाधाएं आईं। जिन्हें केंद्रीय मंत्री गडकरी ने खुद अपने स्तर पर सुलझाते हुए इसे बनाने में अहम रोल निभाया।

रास्ते में कहां-कहां होगा फायदा
दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर-पांडव नगर से शुरू होकर यह एक्सप्रेस-वे गीता कॉलोनी, लोनी, बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, शामली, देवबंद, सहारनपुर, गणेशपुर और डाट काली मंदिर से होते हुए देहरादून के आशारोड़ी चौक तक जा रहा है। यह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे को भी कनेक्ट करता है। रास्ते में पड़ने वाले गांव वालों के लिए भी इसमें इंटरचेंज और एग्जिट पॉइंट्स बनाए गए हैं। इसमें क्रैश बैरियर, शोर कम करने वाले साउंड बैरियर, आधुनिक साइनेज सिस्टम और नाइट रिफ्लेक्टर्स – यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे। रास्ते में सोलर पावर पैनल भी लगाए गए हैं। जो की यहां गीता कॉलोनी से ही शुरू हो जाते हैं। हालांकि, इन्हें एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ ऐसे लगाया गया है। जिसमें इनके नीचे चलते ट्रैफिक के उपर भी गिरने का खतरा है।

नियम तोड़ने वालों से 20 हजार रुपए तक का जुर्माना
इस पर ट्रैक्टर-ट्राली, टू वीलर और थ्री वीलर चलाने पर बैन रहेगा। नियम तोड़ने वालों पर 20 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। टोल टैक्स फास्टैग से कटेगा। इसमें टोल का आधुनिक सिस्टम लगाया गया है। जिसमें जितना एक्सप्रेस-वे इस्तेमाल किया जाएगा। उतना टोल कटेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कल यानी 14 अप्रैल की सुबह दिल्ली से इसका उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित होंगे।

IPL 2026 का रोमांच चरम पर: 20 मैचों के बाद प्लेऑफ की रेस हुई तेज

0

IPL 2026 का रोमांच चरम पर: 20 मैचों के बाद प्लेऑफ की रेस हुई तेज
आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को सामने 241 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन आरसीबी के गेंदबाजों के सामने मुंबई इंडियंस 5 विकेट के नुकसान पर 222 रन ही बना पाई। ये आरसीबी की इस सीजन में तीसरी जीत है, जबकि मुंबई इंडियंस की तीसरी हार है। इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव आया है। हालांकि, टॉप पर अभी भी राजस्थान रॉयल्स की टीम है, जो एक भी मुकाबला नहीं हारी है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को हराया
आरसीबी ने रविवार को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ओवर में 4 विकेट गंवाकर 240 रन बनाए। फिल साल्ट और विराट कोहली ने टीम को शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी निभाई। कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए, तो साल्ट ने 36 गेंदों में 78 रनों की शानदार पारी खेली। साल्ट ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 6 छक्के लगाए। कप्तान रजत पाटीदार बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 20 गेंदों में 53 रन बनाए। अंत के ओवरों में टिम डेविड ने सिर्फ 16 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 34 रन बनाए, जबकि जितेश शर्मा 10 रन ही बना सके। गेंदबाजी में मुंबई इंडियंस की ओर से बोल्ट-हार्दिक, सैंटनर और शार्दुल ने एक-एक विकेट चटकाया।

पॉइंट्स टेबल में कौन कहां है? रोमांचक आईपीएल प्लेऑफ की रेस
राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 4 मैच खेले हैं और सभी जीत कर 8 अंक हासिल किए हैं। वहीं, पंजाब किंग्स 4 में से 3 मैच जीत कर 7 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी 4 में तीन मैच जीतकर 6 अंक हासिल करते हुए तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जांयट्स के पास अभी 4-4 अंक हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक 4-4 मैच में से सिर्फ 1-1 मैच ही जीत सके हैं। इन तीनों टीमों के अंक 2 हैं।
वहीं, सबसे निचले पायदान पर कोलकाता नाइटराइडर्स है, जिसने अभी तक एक मैच भी नहीं जीता है।

आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए कितने पॉइट्स की जरूरत?
आईपीएल में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए आमतौर पर 14 से 16 पॉइंट्स की जरूरत होती है। हर टीम लीग स्टेज में 14 मैच खेलती है, जहां जीत पर 2 पॉइंट मिलते हैं।
ज्यादातर सीजन में 16 पॉइंट्स हासिल करने वाली टीम सुरक्षित रूप से टॉप-4 में पहुंच जाती है, जबकि 14 पॉइंट्स वाली टीमों का चयन नेट रन रेट पर निर्भर करता है।
कभी-कभी 12 पॉइंट्स वाली टीम भी क्वालीफाई कर सकती है, लेकिन यह दुर्लभ स्थिति होती है। इसलिए मजबूत प्रदर्शन और अच्छा नेट रन रेट बेहद जरूरी होता है।

16 से कम पॉइंट्स के साथ आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमें कौन-सी हैं?
2019: सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर रहकर क्वालीफाई किया (NRR के आधार पर)।
2020: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइटराइडर्स ने 14-14 पॉइंट्स (NRR के आधार पर) के साथ यह कामयाबी हासिल की।
2021: कोलकाता नाइटराइडर्स 14 पॉइंट्स (NRR के आधार पर) के साथ आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया।
2022: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 पॉइंट्स (NRR के आधार पर) के साथ यह कामयाबी हासिल की।

ट्रंप का ईरान को अल्टिमेटम: ‘नाकेबंदी में दखल दिया तो उड़ा देंगे ईरानी जहाज’

0

ट्रंप का ईरान को अल्टिमेटम: ‘नाकेबंदी में दखल दिया तो उड़ा देंगे ईरानी जहाज’
अमेरिकी सेना ने ईरान के बंदरगाहों की तरफ आने-जान वाले जहाजों की नाकाबंदी शुरू कर दी है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर ईरान को धमकी दी. उन्होंने कहा कि ईरान की नौसेना समुद्र की तलहटी में पड़ी है, पूरी तरह नष्ट हो चुकी है. हमने उनके एक या दो नहीं, 158 जहाजों को निशाना बनाया. हमने अभी तक उनके ‘फास्ट अटैक शिप्स’ को निशाना नहीं बनाया है. अगर इनमें से कोई भी जहाज हमारी नाकाबंदी के करीब आता है, तो उसे तुरंत तबाह कर दिया जाएगा. यह त्वरित और क्रूर कार्रवाई होगी.

इधर, ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है. तेहरान का कहना है कि अगर उसके जहाज रोके गए तो वह खाड़ी में पड़ोसी देशों के बंदरगाहों को निशाना बनाएगा. ट्रंप का कहना है कि नाकेबंदी की वजह ईरान की तेल ब्रिकी को रोकना है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि इस दौरान ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में दाखिल होने वाले सभी देशों के जहाजों को रोका जाएगा. हालांकि CENTCOM ने साफ किया कि अन्य देशों के जहाजों की आवाजाही नहीं रोकी जाएगी.

ईरान के छोटे जहाज खतरा क्यों?
अमेरिका का दावा है कि उसने ईरान की नौसेना को काफी नुकसान पहुंचाया है, लेकिन खतरा अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. इस्लामी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के पास छोटे और तेज हमलावर जहाजों का एक अलग बेड़ा मौजूद है. ये जहाज खास तौर पर खाड़ी और होर्मुज जैसे संकरे इलाकों में लड़ाई के लिए बनाए गए हैं.

ये छोटे जहाज तेजी से हमला करने, मिसाइल दागने, समुद्र में माइंस बिछाने और व्यापारिक जहाजों को परेशान करने में सक्षम हैं. होर्मुज स्ट्रेट की चौड़ाई सबसे संकरे हिस्से में करीब 20 मील है, जिससे इन छोटे जहाजों को रणनीतिक बढ़त मिलती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ये जहाज आसानी से छिप सकते हैं और इन्हें खत्म करना आसान नहीं है.

दरअसल, ईरान ने यह रणनीति 1988 के टैंकर वॉर के बाद अपनाई थी, जब अमेरिका ने एक दिन की लड़ाई में उसके बड़े जहाजों को नष्ट कर दिया था. इसके बाद ईरान ने छोटे और तेज जहाजों पर ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया.

ब्रिटेन-फ्रांस नाकाबंदी में शामिल नहीं
नाटो के कई सदस्य देशों जैसे ब्रिटेन और फ्रांस ने साफ कर दिया है कि वे अमेरिका-ईरान टकराव में नाकाबंदी का हिस्सा नहीं बनेंगे. इन देशों ने कहा कि उनका ध्यान संघर्ष बढ़ाने के बजाय होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने पर है, क्योंकि दुनिया का करीब 20% तेल इसी रास्ते से गुजरता है. अमेरिका-ईरान जंग की वजह से होर्मुज से जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है. 28 फरवरी से पहले रोज करीब 125 जहाज इस रास्ते से गुजरते थे, लेकिन अब यह संख्या कुछ ही जहाजों तक सीमित हो गई है.

नोएडा में पत्थरबाजी और आगजनी के बाद धरपकड़ तेज; 60 लोग गिरफ्तार, सैकड़ों हिरासत में

0

नोएडा में पत्थरबाजी और आगजनी के बाद धरपकड़ तेज; 60 लोग गिरफ्तार, सैकड़ों हिरासत में
नोएडा श्रमिक प्रोटेस्ट मामले में 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इन पर हिंसक प्रदर्शन करने का आरोप है. 200 से ज्यादा लोगों को डिटेन किया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने FIR दर्ज की है.

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का वार, ‘डकैत’ की कमाई की रफ्तार पर लगा ब्रेक

0

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का वार, ‘डकैत’ की कमाई की रफ्तार पर लगा ब्रेक
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को बॉक्स ऑफिस जोरदार बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है. इसकी रिलीज को 26 दिन का वक्त हो चुका है, फिर भी इसका जलवा कम होने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने आगे किसी को टिकने ही नहीं दे रही है. इसी बीच अदिवी सेष की एक्शन रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘डकैत’ रिलीज हुई और इसने शुरुआत तो कमाल की लेकिन रविवार तक आते-आते कमाई में गिरावट देखी गई. ऐसे में चलिए बताते हैं ये फिल्म ‘धुरंधर 2’ के आगे मंडे टेस्ट में फेल हुई या फिर पास?

दरअसल, आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल की बिजनेस किया है और अभी भी कर रही है. मूवी ने चौथे रविवार को छप्परफाड़ कमाई कर हालिया रिलीज को नाक से चने चबवा दिए. ‘डकैत’ से दोगुना ज्यादा कमाई की. ऐसे में अब बारी आई मंडे टेस्ट की तो ये ‘धुरंधर 2’ का चौथा मंडे टेस्ट है, जिसमें इसने ठीक-ठाक कमाई कर ली है लेकिन रविवार के मुकाबले काफी कम है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो रणवीर सिंह की फिल्म ने 26वें दिन सोमवार को 2.86 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और इसकी ऑक्यूपेंसी भी कमाल की रही है. हालांकि, रात 10.30 बजे के बाद ही सही आंकड़े आ पाएंगे.

‘डकैत’ मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास?
‘धुरंधर 2’ फिल्म ‘डकैत’ के लिए रोड़े के जैसे हो गई है. अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो अच्छी की लेकिन ‘धुरंधर 2’ के क्रेज के आगे ये टिक नहीं पाई. वीकेंड भी नहीं बीत पाया और जल्द ही इसकी कमाई में गिरावट आ गई, लेकिन फायदा आदित्य धर की फिल्म ने उठा लिया. सैकनिल्क के अनुसार ‘डकैत’ ने चौथे दिन यानी कि पहले सोमवार को 1.34 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

इसके साथ ही अगर ‘डकैत’ की बाकी दिनों की कमाई के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 6.55 करोड़, दूसरे दिन 6.85 करोड़ और तीसरे दिन 6.40 करोड़ का बिजनेस किया था.

‘धुरंधर 2’ और ‘डकैत’ की ऑक्यूपेंसी
– इसके अलावा अगर ‘धुरंधर 2’ की 26वें दिन की ऑक्यूपेंसी के बारे में बात की जाए तो ये बाकी दिनों के मुकाबले ‘डकैत’ से कहीं ज्यादा है. सोमवार को इसकी ऑक्यूपेंसी 11 प्रतिशत रही.
– वहीं, ‘डकैत’ की ऑक्यूपेंसी बाकी दिनों के मुकाबले काफी घट गई है. जहां 24 और 28 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रहती थी वहीं, आज 8 प्रतिशत रही.

तेलुगु में जमकर कमा रही ‘डकैत’
अदिवी सेष की फिल्म ‘डकैत’ का हिंदी में दम नहीं दिखा. फिल्म हिंदी में काफी कम कमाई कर पा रही है. जहां पर इसकी ऑक्यूपेंसी 9 प्रतिशत सोमवार को दर्ज की गई है. फिल्म ने 29 लाख की कमाई की है. वहीं, तेलुगु में ये अच्छी कमाई कर रही है. इसने 1.05 करोड़ का बिजनेस किया है.