Home Blog Page 18

‘पोस्टर वॉर से थरूर-खरगे मीटिंग तक’ केरल CM को लेकर कांग्रेस में बड़ा घमासान

0

‘पोस्टर वॉर से थरूर-खरगे मीटिंग तक’ केरल CM को लेकर कांग्रेस में बड़ा घमासान
केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की जीत के बाद अब मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान तेज हो गया है। सीएम पद की रेस में कांग्रेस में तीन बड़े नेताओं वीडी सतीशन, रमेश चेन्निथला और केसी वेणुगोपाल का नाम सबसे आगे माने जा रहे हैं। तीनों नेता इस समय दिल्ली में मौजूद हैं, जहां कांग्रेस हाईकमान लगातार बैठकें कर रहा है। माना जा रहा है कि अगले 24 घंटे में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है।

बता दें कि 2016 के बाद यह पहला मौका है जब प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में वापसी कर रही है। पिछली बार राज्य में कांग्रेस की सरकार ओमन चांडी के नेतृत्व में थी। जुलाई 2024 में उनके निधन के बाद भी वे केरल कांग्रेस के सबसे सम्मानित नेताओं में गिने जाते हैं। ऐसे में इस हफ्ते ओमन चांडी और केसी वेणुगोपाल की तस्वीर वाला फ्लेक्स बोर्ड फाड़े जाने और उस पर काला तेल फेंके जाने की घटना ने पार्टी के भीतर की खींचतान को खुलकर सामने ला दिया।

सड़कों पर पहुंची सीएम पद की लड़ाई
दरअसल, सीएम पद की लड़ाई अब सड़कों तक पहुंच चुकी है। सतीशन समर्थकों ने तिरुवनंतपुरम में मार्च निकाला, जबकि वेणुगोपाल और चेन्निथला समर्थकों ने अलग-अलग इलाकों में पोस्टर और होर्डिंग लगाए। फ्लेक्स बोर्ड तोड़े जाने की घटना पर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई।

कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन ने कहा कि जो लोग वेणुगोपाल का फ्लेक्स बोर्ड तोड़ रहे हैं, उन्हें कांग्रेस का हिस्सा नहीं माना जा सकता। वहीं वरिष्ठ नेता पीजे कुरियन ने साफ कहा कि दबाव की राजनीति से मुख्यमंत्री तय नहीं होगा।

चर्चाओं में आया शशि थरूर का नाम
इस बीच चौथा नाम शशि थरूर का भी चर्चा में है। हालांकि पार्टी के भीतर उन्हें अब तक केंद्रीय राजनीति का चेहरा माना जाता रहा है, न कि राज्य प्रशासन का। शुक्रवार को थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर केरल की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की, जिससे अटकलों का दौर और तेज हो गया।

देशभर में अगले दो सप्ताह रहेगा आंधी-बारिश का दौर, लू से मिलेगी राहत

0

देशभर में अगले दो सप्ताह रहेगा आंधी-बारिश का दौर, लू से मिलेगी राहत
दक्षिण-पश्चिम मानसून आने से पहले देश में सक्रिय अलग-अलग चक्रवात सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बार-बार बदल रहा है। कई राज्यों में अप्रेल के बाद मई में भी आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो सप्ताह (7 से 20 मई 2026) के दौरान देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। इससे उत्तर भारत में लू की स्थिति में काफी राहत मिलने की उम्मीद है। दो नए पश्चिमी विक्षोभ 10 मई और 11 से 13 मई के बीच लगातार सक्रिय होने से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश का मौसम बना रहेगा। लेकिन पश्चिमी राजस्थान व गुजरात के कुछ भागों में लू चलने की संभावना है।

आइएमडी के अनुसार मौजूदा सक्रिय चक्रवातों के कारण इस सप्ताह उत्तर भारत के दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 30-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं वहीं मध्य भारत के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश, पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय सहित पूरे क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट से व्यापक बारिश तथा दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

20 मई तक अंडमान पहुंचेगा मानसून
आइएमडी के अनुसार 14 से 20 मई तक नया विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा। इन दिनों में बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधियां शुरू हो जाएगी और 20 मई तक दक्षिण-पश्चिम अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में पहुंचने की संभावना है। मानसून से पहले प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू होगी और इससे पूर्वी, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में सामान्य से अधिक भारी बारिश होने की उम्मीद है।

बीते सप्ताह 79 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज-
पिछले सप्ताह (30 अप्रेल से 6 मई) देशभर में सामान्य से 79 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। कई राज्यों में ओलावृष्टि भी हुई। बीते सप्ताह सबसे ज्यादा तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस तेलंगाना के अदिलाबाद में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस असम के हफलांग में दर्ज किया गया।

1.51 लाख के पार पहुंचा सोना, चांदी में भी दिखी तेजी

0

1.51 लाख के पार पहुंचा सोना, चांदी में भी दिखी तेजी
भू-राजनीतिक अस्थिरता और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच इस हफ्ते सर्राफा बाजार में जोरदार तेजी देखी गई। साप्ताहिक आधार पर सोने की कीमतों में 1.83 प्रतिशत और चांदी में भारी बढ़त दर्ज की गई। शुक्रवार को एमसीएक्स (MCX) पर जून का सोना 1,52,589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, जुलाई की चांदी 1.34 प्रतिशत की उछाल के साथ 2,61,999 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, इस एक हफ्ते के भीतर 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत में 2,721 रुपये की वृद्धि हुई, जिससे यह सोमवार के 1,48,357 रुपये से बढ़कर शुक्रवार को 1,51,078 रुपये पर पहुंच गया। चांदी में यह उछाल और भी अधिक रहा। सोमवार के 2,44,237 रुपये के मुकाबले चांदी शुक्रवार को 2,55,600 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई, यानी एक हफ्ते में 11,363 रुपये की भारी तेजी आई।

तेजी के क्या हैं कारण?
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदों ने कीमतों को सहारा दिया है। हालांकि, अमेरिका के मजबूत रोजगार आंकड़ों (अप्रैल में उम्मीद से अधिक रोजगार) ने संकेत दिया है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रख सकता है, जो भविष्य में सोने जैसी बिना ब्याज वाली संपत्तियों पर दबाव डाल सकता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स (Comex) गोल्ड 4,760 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के उच्च स्तर तक पहुंच गया। विश्लेषकों का मानना है कि सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग बरकरार है, लेकिन डॉलर की स्थिरता और होर्मुज स्ट्रेट में सप्लाई बाधित होने की आशंका ने बाजार में अनिश्चितता बढ़ा दी है। फिलहाल, बड़े उतार-चढ़ाव के बाद बाजार तकनीकी स्थिरता की ओर बढ़ रहा है और कीमती धातुएं एक सीमित दायरे में स्थिर होने की कोशिश कर रही हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव अभी भी निवेशकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

11 मई से इन राशियों के शुरू होने वाले हैं अच्छे दिन, मान-सम्मान और उन्नति के लिए करें ये उपाय

0

11 मई से इन राशियों के शुरू होने वाले हैं अच्छे दिन, मान-सम्मान और उन्नति के लिए करें ये उपाय
ग्रहों के राजा सूर्य अब अपने ही स्वामित्व वाले कृत्तिका नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। चूंकि सूर्य इस नक्षत्र के स्वामी स्वयं हैं, इसलिए इस अवधि में उनकी ऊर्जा और तेज कई गुना बढ़ जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में कृत्तिका नक्षत्र को ‘शुद्धिकरण’ और ‘परिवर्तन’ का कारक माना जाता है।

यह समय हमारे भीतर सोई हुई इच्छाओं को जगाने और जीवन के प्रति कड़े फैसले लेने का है। आइए जानते हैं, इस नक्षत्र परिवर्तन का मेष से लेकर कन्या राशि तक के जातकों के जीवन पर क्या असर होने वाला है:

1. मेष राशि: बढ़ेगा नेतृत्व और आत्मविश्वास
सूर्य मेष राशि के प्रथम भाव में गोचर करेंगे। यह स्थिति आपके भीतर एक नई ऊर्जा का संचार करेगी।

प्रभाव: आपके नेतृत्व (Leadership) कौशल की प्रशंसा होगी और करियर में नए अवसर मिलेंगे।
सावधानी: आत्मविश्वास और अहंकार के बीच की बारीक लकीर को पहचानें। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए वाणी पर नियंत्रण रखें।
समाधान: सूर्य को नियमित अर्घ्य दें।

2. वृषभ राशि: आत्म-मंथन और भविष्य की रणनीति
वृषभ जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर बारहवें भाव से जुड़ा होगा, जो आंतरिक विकास का संकेत है।

प्रभाव: यह समय लंबी अवधि की योजनाएं बनाने के लिए श्रेष्ठ है। अपनी कमियों को पहचान कर उन्हें सुधारने का प्रयास करेंगे।
सावधानी: अनचाहे खर्चों और मानसिक तनाव से बचें। जीवन में अनुशासन लाना अनिवार्य होगा।
समाधान: ‘ॐ सूर्याय नमः’ का जाप करें।

3. मिथुन राशि: सामाजिक सम्मान और लाभ के योग
मिथुन राशि के लिए सूर्य ग्यारहवें (लाभ) भाव को सक्रिय करेंगे, जो आर्थिक और सामाजिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा।

प्रभाव: प्रभावशाली लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा, जिसका फायदा करियर में मिलेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सावधानी: सफलता के शिखर पर पहुंचकर घमंड न करें। जमीन से जुड़े रहना ही आपकी जीत होगी।
समाधान: रविवार को गुड़ का दान करें।

4. कर्क राशि: कार्यक्षेत्र में चमकेगा सितारा
सूर्य का गोचर आपके दसवें भाव में होगा, जो सीधा आपके कर्म और प्रोफेशन से जुड़ा है।

प्रभाव: ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपकी मेहनत को नई पहचान मिलेगी और आप एक लीडर के रूप में स्थापित होंगे।
सावधानी: काम के बोझ के कारण तनाव बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर भावनाओं के बजाय तर्क और बुद्धि से काम लें।
समाधान: प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करें।

5. सिंह राशि: भाग्य का साथ और नई ऊंचाइयां
अपनी ही राशि के स्वामी सूर्य का नौवें (भाग्य) भाव में जाना सिंह राशि वालों के लिए स्वर्ण काल जैसा है।

प्रभाव: लंबी दूरी की यात्राएं फलदायी होंगी। वरिष्ठों और गुरुओं का आशीर्वाद सफलता के द्वार खोलेगा।
सावधानी: अपना नजरिया दूसरों पर थोपने की आदत आपके संबंधों को प्रभावित कर सकती है। स्वभाव में लचीलापन लाएं।
समाधान: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

सीएम डॉ मोहन यादव ने दी शुभेंदु अधिकारी को शुभकामनायें

0

सीएम डॉ मोहन यादव ने दी शुभेंदु अधिकारी को शुभकामनायें
शुभेंदु अधिकारी ने आज पश्चिम बंगाल के नए और भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित कई केंद्रीय मंत्रियों भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह परेड ब्रिगेड ग्राउंड पर आयोजित किया गया, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी इसमें शामिल हुए।

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा मैं शुभेंदु अधिकारी और मंत्रिमंडल के सदस्यों को हार्दिक बधाई देता हूँ , उन्होंने कहा भाजपा सरकार के शपथ लेने के साथ ही आज से पश्चिम बंगाल में सुशासन, सुरक्षा और विकास के नवयुग का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, निवेश, सुशासन एवं जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता को भी इस ऐतिहासिक परिवर्तन के लिए हृदय से शुभकामनाएं।

ग्वालियर बनेगा देश का नया ‘टेक्सटाइल हब’… बड़ी कंपनियां कर सकती हैं निवेश

0

ग्वालियर बनेगा देश का नया ‘टेक्सटाइल हब’… बड़ी कंपनियां कर सकती हैं निवेश
ग्वालियर का टेक्सटाइल के साथ ऐतिहासिक नाता रहा है। जेसी मिल और ग्वालियर रेयान जैसी मिलों ने कभी शहर को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई थी। हालांकि समय के साथ जेसी मिल और रेयान की मिलें बंद होने से यह पहचान खो गई है। लेकिन अब मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम यानि एमपीआइडीसी एक बार फिर से ग्वालियर को उसकी पुरानी पहचान दिलाने की दिशा में काम कर रहा रहा है।

ब्लैकबेरी व वेलेंसिया अपैरल्स लगा सकती है इकाई
इन प्रयासों से ब्लैकबेरी व वेलेंसिया अपैरल्स जैसी कंपनियां अपनी इकाई लगा सकती हैं। एमपीआइडीसी ने हाल ही में टेक्सटाइल एवं गारमेंट सेक्टर में निवेश अवसर विषय पर एक इंटरेक्टिव आउटरीच सेशन कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में टेक्सटाइल एसोसिएशन दिल्ली, ओखला इंडस्ट्रियल एसोसिएशन और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधियों सहित 60 से अधिक निवेशकों ने हिस्सा लिया। विशेष रूप से ब्लैकबेरीज, वेलेंसिया अपैरल्स नोएडा और ट्राइबर्ग जैसे प्रतिष्ठित उद्योग समूहों की सहभागिता रही।

ग्वालियर-चंबल: इन्फिनिट पासिबिलिटीज का केंद्र
एमपीआइडीसी की कार्यकारी निदेशक अनीशा श्रीवास्तव ने औद्योगिक भूमि, निवेश प्रोत्साहन योजनाओं और सिंगल विंडो क्लियरेंस प्रणाली की जानकारी साझा की। उन्होंने इंफिनिट पासिबिलिटीज की अवधारणा के तहत बताया कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र क्यों वस्त्र उद्योग के लिए सबसे अनुकूल है। इस आउटरीच सेशन का प्रभाव धरातल पर भी दिखने लगा है। दिल्ली और नोएडा के कई उद्योगपतियों ने मोहना और गुरावल जैसे औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा करना शुरू कर दिया है। निवेशकों ने वहां की अधोसंरचना और लाजिस्टिक कनेक्टिविटी को बारीकी से परखा है।

इन औद्योगिक क्षेत्रों पर फोकस
नए विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्रों मोहना, गुरावल पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इन क्षेत्रों में टेक्सटाइल और रेडीमेड गारमेंट की बड़ी इकाइयां लगाने के लिए देशभर के निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इन क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति और वहां उपलब्ध संसाधन गारमेंट उद्योग के लिए अत्यंत अनुकूल हैं।

छत्तीसगढ़ में एक साथ होंगे निकाय और पंचायत उपचुनाव, एक जून पड़ेंगे वोट; राज्य निर्वाचन आयोग से शेड्यूल जारी

0

छत्तीसगढ़ में एक साथ होंगे निकाय और पंचायत उपचुनाव, एक जून पड़ेंगे वोट; राज्य निर्वाचन आयोग से शेड्यूल जारी
राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को नगरी निकायों और पंचायतों के चुनाव व उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया। दोनों चुनाव एक ही चरण में संपन्न होंगे। आयोग के अनुसार एक जून को मतदान कराया जाएगा, जबकि चार जून को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

11 मई से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 11 मई से शुरू होगी और 18 मई तक चलेगी। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 19 मई को की जाएगी। उम्मीदवार 21 मई तक अपने नाम वापस ले सकेंगे।

कई पदों पर होंगे चुनाव
नगरी निकायों में अध्यक्ष के पांच और पार्षदों के 77 रिक्त पदों पर मतदान होगा। वहीं पंचायतों में जनपद पंचायत सदस्य के 10, सरपंच के 82 और पंच के 1136 रिक्त पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा।

मतदान केंद्र और मतदाता संख्या
नगरी निकायों के 44,525 तथा पंचायतों के 10,37,789 मतदाता चुनाव में भाग लेंगे। मतदान के लिए नगरी निकायों में 115 और पंचायतों में 937 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। आयोग की सचिव शिखा राजपूत तिवारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए 33 सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

ईवीएम और बैलेट से मतदान
नगरी निकायों में मतदान ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) से कराया जाएगा, जबकि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। नगरी निकायों में मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक और पंचायतों में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा।

मानवता की सेवा में रेडक्रॉस की भूमिका सराहनीय- मुख्यमंत्री साय

0

मानवता की सेवा में रेडक्रॉस की भूमिका सराहनीय- मुख्यमंत्री साय
विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ शाखा के चेयरमेन तोमन साहू जी चेयरमेन एवं अन्य पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रेडक्रॉस का बैज पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर विश्व रेडक्रॉस दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मानवता की सेवा के साथ ही आपदा के समय में रेडक्रॉस संस्था की भूमिका सराहनीय है।

इस अवसर पर वाइस चेयरमेन रुपेश पाणिग्रही,कोषाध्यक्ष संजय पटेल,राज्य प्रबंध समिति सदस्य प्रदीप साहू, संरक्षक सदस्य दिनेश तापड़िया उपस्थित थे।

WFI ने विनेश फोगाट को भेजा कारण बताओ नोटिस, 26 जून तक अयोग्य घोषित किया

0

WFI ने विनेश फोगाट को भेजा कारण बताओ नोटिस, 26 जून तक अयोग्य घोषित किया
ए हैं। साथ ही उन्हें 26 जून 2026 तक किसी भी घरेलू इवेंट में भाग लेने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि विनेश ने रिटायरमेंट से वापसी के लिए यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के एंटी-डोपिंग नियमों के तहत अनिवार्य छह महीने का नोटिस पीरियड पूरा नहीं किया। WFI का कहना है कि पेरिस ओलंपिक में विनेश के बर्ताव से भारतीय कुश्ती की बदनामी हुई है। महासंघ ने आरोप लगाया है कि उन्होंने WFI संविधान, UWW के अंतरराष्ट्रीय नियमों और एंटी-डोपिंग नियमों का उल्लंघन किया।

इस नोटिस के बाद विनेश की कॉम्पिटिटिव रिंग में वापसी की राह और मुश्किल हो गई है। रविवार से गोंडा में शुरू हो रहे नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में अब वे हिस्सा नहीं ले पाएंगी, जबकि यही उनका वापसी का पहला मौका था। WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने PTI को बताया, “हमें देखना होगा कि WADA के नियमों का सही तरीके से पालन हुआ है या नहीं। अभी यह साबित नहीं हुआ है कि उन्होंने रिटायरमेंट से वापसी की सभी शर्तें पूरी की हैं। छह महीने का अनिवार्य नोटिस पीरियड पूरा करना जरूरी है।”

क्या-क्या आरोप लगाए गए?
WFI ने विनेश से कई मुद्दों पर जवाब मांगा है। इनमें शामिल हैं:

मार्च 2024 के सिलेक्शन ट्रायल में दो अलग-अलग वेट कैटेगरी में प्रतिस्पर्धा करना
2024 पेरिस ओलंपिक में वेट कट न कर पाने के कारण डिसक्वालीफाई होना
एंटी-डोपिंग नियमों के तहत ठिकाने की जानकारी न देना
डोपिंग टेस्ट और नोटिस पीरियड का मुद्दा
WFI ने इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) के 4 मई 2026 के कम्युनिकेशन का हवाला दिया है, जिसमें 18 दिसंबर 2025 को विनेश पर “मिस्ड टेस्ट” दर्ज किया गया था। UWW एंटी-डोपिंग नियमों के आर्टिकल 5.7 के अनुसार, रिटायरमेंट से वापसी करने वाले एथलीट को कम से कम छह महीने पहले सूचना देनी होती है और इस दौरान टेस्टिंग के लिए उपलब्ध रहना पड़ता है। WFI का दावा है कि विनेश ने यह शर्त पूरी नहीं की।

महासंघ ने कहा कि विनेश ने 14 दिसंबर 2024 को UWW को ईमेल भेजकर अगस्त 2025 तक सबैटिकल की जानकारी दी थी। लेकिन बाद में 12 दिसंबर 2025 को SAI, WFI और TOPS को लिखे पत्र में उन्होंने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक का लक्ष्य रखते हुए ट्रेनिंग शुरू करने की बात कही। WFI इसे रिटर्न फ्रॉम रिटायरमेंट मानता है, लेकिन छह महीने का नोटिस पीरियड पूरा नहीं हुआ है।

इसी के छह दिन बाद 18 दिसंबर को डोपिंग अधिकारी उन्हें नहीं ढूंढ पाए, जिसे मिस्ड टेस्ट माना गया। इसके अलावा, WFI ने सितंबर 2024 का NADA whereabouts failure भी याद दिलाया, जब सोनीपत स्थित उनके घर पर टेस्टिंग अधिकारी नहीं पहुंच पाए थे। अब देखना होगा कि विनेश इस शो-कॉज नोटिस का क्या जवाब देती हैं। फिलहाल इस विवाद ने उनकी 2028 ओलंपिक की तैयारी को और बड़ा झटका दिया है।

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार, फर्जी GST बिल मामले में ED की बड़ी कार्रवाई

0

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार, फर्जी GST बिल मामले में ED की बड़ी कार्रवाई
पंजाब के विद्युत, उद्योग, निवेश प्रोत्साहन और स्थानीय सरकार मंत्री संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित उनके आधिकारिक आवास पर लंबे समय तक चले तलाशी अभियान के बाद गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने कहा कि अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अरोड़ा को भगवंत मान मंत्रिमंडल के सबसे शक्तिशाली मंत्रियों में से एक माना जाता है और उन्हें व्यापक रूप से आम आदमी पार्टी सरकार और राज्य के उद्योगपतियों के बीच की प्रमुख कड़ी के रूप में देखा जाता है।

शनिवार सुबह से चल रही थी पूछताछ
ईडी के अधिकारी शनिवार तड़के अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित आवास पर पहुंचे। लगभग 20 ईडी अधिकारी आठ वाहनों में आए थे। आम आदमी पार्टी के नेता के घर पर यह तीसरी तलाशी थी, इससे पहले एक महीने से भी कम समय पहले भी तलाशी अभियान चलाया गया था।

ईडी के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दिल्ली, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में पांच परिसरों पर तलाशी ली गई, जिनमें अरोरा के परिवार द्वारा प्रवर्तित हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड का कार्यालय परिसर और संजीव अरोरा का आवास शामिल है।

100 करोड़ के फर्जी GST बिल केस
ईडी ने संजीव अरोड़ा द्वारा अपनी कंपनी के माध्यम से कथित तौर पर किए गए बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले का पता लगाया था। इसमें 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मोबाइल फोन की फर्जी जीएसटी खरीद और उसके बाद दुबई से भारत तक अवैध धन की आवाजाही के लिए इस्तेमाल किए गए निर्यात शामिल थे।

ईडी के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में अस्तित्वहीन फर्मों से फर्जी जीएसटी खरीद बिल प्राप्त किए गए ताकि फर्जी आईटीसी, निर्यात ऋण पर जीएसटी की वापसी और ड्यूटी ड्रॉबैक का दावा किया जा सके, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ और व्यक्तिगत लाभ हुआ।

अप्रैल में भी ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के नागरिक प्रावधानों के तहत गुड़गांव (हरियाणा), चंडीगढ़, लुधियाना और जालंधर (पंजाब) में अरोरा और उनके सहयोगियों के कार्यालय और आवासीय परिसरों पर तलाशी ली थी।

केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ईडी और सीबीआई को मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के मामलों पर काम करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मोदी शासन में ये एजेंसियां ​​विपक्षी नेताओं को धमकाने, डराने और उनसे फूट डालने तथा उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए मजबूर करने का काम कर रही हैं। अरोरा के खिलाफ छापा इसी दिशा में उठाया गया कदम है।