Home Blog Page 52

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

0

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडित दीनदयाल आडिटोरियम रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 दिनों में छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर जो जोश और ऊर्जा देखने को मिली, उसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन देश की आदिवासी प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने और उनकी खेल क्षमता को सामने लाने का अनूठा अवसर साबित हुआ है।

मुख्यमंत्री साय ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विजन और मार्गदर्शन के कारण छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ। साथ ही केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के निरंतर सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से छत्तीसगढ़ आज देश के खेल मानचित्र में प्रमुख स्थान पर स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि अब यह गेम्स प्रतिवर्ष छत्तीसगढ़ में आयोजित किए जाएंगे, जो राज्य के लिए गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनजातीय समाज और खेल का रिश्ता सदियों पुराना है। तीरंदाजी, दौड़ और कुश्ती जैसे खेल जनजातीय जीवन का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। उन्होंने स्वयं के जनजातीय पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि जनजातीय समाज में अपार ऊर्जा और प्रतिभा निहित है, जिसे सही मंच मिलने पर देश-विदेश में पहचान मिल सकती है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि देश की एकता, संस्कृति और कौशल का महाकुंभ बनकर उभरा है। देशभर के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जनजातीय खिलाड़ियों ने इसमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह आयोजन आदिवासी युवाओं को सशक्त बनाने और खेलों को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि खिलाड़ियों ने केवल जीत के लिए नहीं, बल्कि साहस और उत्कृष्टता की नई कहानियां रचने के लिए प्रतिस्पर्धा की है। उन्होंने यह साबित किया है कि प्रतिभा केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं, बल्कि बस्तर, सरगुजा, झारखंड और पूर्वोत्तर के दूरस्थ क्षेत्रों में भी भरपूर है।

समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले कर्नाटक, द्वितीय स्थान ओडिशा और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले झारखंड के खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने कुल 19 पदक (03 स्वर्ण, 10 रजत और 06 कांस्य) हासिल किए हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि स्विमिंग में अनुष्का भगत ने 4 रजत पदक जीते, निखिल खलखो और न्यासा पैकरा ने भी पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। एथलेटिक्स में सिद्धार्थ नागेश ने स्वर्ण और रजत पदक जीते, वहीं अन्य खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वेटलिफ्टिंग में निकिता ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश की बेटियों का मान बढ़ाया। बालिका वर्ग फुटबॉल टीम ने स्वर्ण और बालक वर्ग हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और समर्पण से वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने पदक विजेताओं के लिए नगद पुरस्कार की घोषणा भी की। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक के लिए 2 लाख रुपये, रजत के लिए 1.5 लाख रुपये और कांस्य के लिए 1 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। वहीं दलीय स्पर्धाओं में स्वर्ण के लिए 1 लाख रुपये, रजत के लिए 75 हजार रुपये और कांस्य के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री ने अंत में सभी खिलाड़ियों, कोच, आयोजन समिति, अधिकारियों और सहयोगी संस्थाओं को इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ जनजातीय खेलों का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत उन्हें ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक अवश्य पहुंचाएगी।

समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि पूरे देश के जनजातीय खिलाड़ियों ने इस खेल महाकुंभ में उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया। उन्होंने बताया कि यह पहला अवसर है जब इस स्तर पर ट्राइबल गेम्स का आयोजन किया गया, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में यह आयोजन संभव हो पाया। साव ने कहा कि राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के आगमन से लेकर प्रतियोगिता के दौरान आवास, भोजन और अन्य सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की। साथ ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति और आतिथ्य का अनुभव कराने का भी प्रयास किया गया। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में यह आयोजन और अधिक भव्य रूप में आयोजित होगा। उन्होंने पदक तालिका में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को बधाई दी तथा छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी सराहना की।

इस अवसर पर मुख्य सचिव विकास शील ने सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में देशभर के 2000 से अधिक जनजातीय खिलाड़ी एवं अधिकारियों ने भाग लिया, जिससे यह प्रतियोगिता एक राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण मंच बन गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जनजातीय प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया है। यह मंच खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर देता है।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मेरीकॉम और फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही केबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव विक्रम सिसोदिया, छत्तीसगढ़ राज्य तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार साहू, छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय वास्तव, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सु मोना सेन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार, रायपुर कमिश्नर संजीव शुक्ला, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में देश भर से आए खिलाड़ी उपस्थित थे।

नरोत्तम मिश्रा को हराने वाले राजेंद्र भारती की विधायकी खत्म, दतिया सीट रिक्त

0

नरोत्तम मिश्रा को हराने वाले राजेंद्र भारती की विधायकी खत्म, दतिया सीट रिक्त
मध्यप्रदेश से कांग्रेस के विधायक राजेंद्र भारती को धोखाधड़ी के एक मामले में दोषसिद्धि के बाद राज्य विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अब माना जा रहा है कि इस सीट पर उपचुनाव का ऐलान हो सकता है.

अधिकारियों ने बताया कि इस मुद्दे पर बृहस्पतिवार रात विचार-विमर्श के बाद विधानसभा सचिवालय ने दतिया सीट से भारती की सदस्यता समाप्त करने की अधिसूचना जारी कर दी.

भारती ने 2023 के विधानसभा चुनाव में पूर्व गृह मंत्री एवं BJP नेता नरोत्तम मिश्रा को हराया था. अधिसूचना में दिल्ली की एक अदालत द्वारा भारती को तीन साल के कारावास की सजा सुनाए जाने का उल्लेख करते हुए दतिया सीट को रिक्त घोषित किया गया है.

एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया
यह अधिसूचना विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा ने दो अप्रैल की रात जारी की, जिसे शुक्रवार सुबह मीडिया को उपलब्ध कराया गया. दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को भारती और बैंक के एक पूर्व कर्मचारी को 1998 से 2011 के बीच बैंक रिकॉर्ड में हेराफेरी कर अवैध ब्याज भुगतान हासिल करने से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में तीन साल के कारावास की सजा सुनाई थी.

MP में घटेगी कांग्रेस विधायकों की संख्या? कोर्ट के फैसले के बाद दतिया MLA पर लटकी तलवार

विशेष न्यायाधीश दिग विनय सिंह ने भारती और पूर्व कैशियर रघुवीर शरण प्रजापति पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया.

दोनों को आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, मूल्यवान प्रतिभूति की जालसाजी, धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी और जाली दस्तावेज को असली के रूप में इस्तेमाल करने के आरोपों में दोषी ठहराया गया है.

आर्थिक तंगी से चाहिए मुक्ति, तो वैशाख के पूरे महीने करें 5 महा मंत्रों का जप

0

आर्थिक तंगी से चाहिए मुक्ति, तो वैशाख के पूरे महीने करें 5 महा मंत्रों का जप
वैशाख माह को माधव मास भी कहा जाता है। इन नाम से ही ज्ञात होता है कि यह माह विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा के समर्पित है। यह महीना भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ दान-पुण्य और तर्पण आदि के लिए भी सर्वश्रेष्ठ माना गया है। आप इस माह में भगवान विष्णु के मंत्रों का जप कर उनकी असीम कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

वैशाख माह का महत्व
“न माधवसमो मासो न कृतेन युगं समम्।
न च वेदसमं शास्त्रं न तीर्थं गंगया समम्”।

स्कंद पुराण (वैष्णव खण्ड) के इस श्लोक में वैशाख मास की महिमा बताई गई है। इस श्लोक का अर्थ है कि वैशाख के समान कोई महीना नहीं है, जिस तरह सत्ययुग के समान कोई युग नहीं है, वेद के समान कोई शास्त्र नहीं है और गंगाजी के समान कोई तीर्थ नहीं है।

वैशाख माह हिंदू कैलेंडर का दूसरा महीना है, जो अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस माह में विष्णु जी की आराधना करने से साधक को अक्षय पुण्य, सुख-समृद्धि और पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही यह भी माना गया है कि इस माह में किए गए जप, तप, दान और स्नान का फल ‘अक्षय’ होता है, अर्थात जो कभी समाप्त नहीं होता।

भगवान विष्णु के मंत्र –
1. विष्णु मूल का मंत्र – ॐ नमोः नारायणाय॥

2. ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय॥

3. विष्णु गायत्री मंत्र –
ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥

4. मङ्गलम् भगवान विष्णु मंत्र –
मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुडध्वजः।
मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥

5. विष्णु शान्ताकारम् मंत्र –
शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्
विश्वाधारम् गगनसदृशम् मेघवर्णम् शुभाङ्गम्।
लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगिभिर्ध्यानगम्यम्
वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्॥

जरूर करें ये काम
वैशाख में भगवान विष्णु के पूजन के साथ-साथ तीर्थ में स्नान, पितरों को तर्पण करने का विशेष महत्व है।
सूर्योदय से पहले उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें या फिर पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
वैशाख महीने में भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग लगाएं और उसमें एक तुलसी का पत्ता जरूर डालें।
इस महीने में दान करने का बहुत महत्व है, ऐसे में आप जल, अन्न, सत्तू, छाता, पंखा और मौसमी फलों का दान कर सकते हैं।
वैशाख माह में रोजाना सुबह-शाम तुलसी की पूजा कर दीपक जलाएं और जल अर्पित (रविवार और एकादशी को छोड़कर) करें।

जडेजा की जगह धोनी के ‘स्पेशल’ खिलाड़ी का CSK में डेब्यू

0

जडेजा की जगह धोनी के ‘स्पेशल’ खिलाड़ी का CSK में डेब्यू
एमएस धोनी अब भी चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं. मगर पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में CSK ने 20 वर्षीय क्रिकेटर प्रशांत वीर को डेब्यू करने का मौका दिया है. प्रशांत वीर एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जिन्हें चेन्नई टीम में मैथ्यू शॉर्ट की जगह पर मौका मिला है. मगर प्रशांत हैं कौन, जिनपर मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.2 करोड़ रुपये (Prashant Veer IPL Price CSK) लुटा दिए थे.

कौन हैं प्रशांत वीर?
प्रशांत वीर का जन्म 20 नवंबर, 2005 को उत्तर प्रदेश के अमेठी में हुआ था. प्रशांत बाएं हाथ से ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करते हैं और बढ़िया बैटिंग भी कर लेते हैं. उन्हें पहली पहचान यूपी टी20 लीग में मिली, जहां उन्होंने नोएडा सुपर किंग्स के लिए दमदार प्रदर्शन किया था. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी प्रशांत ने बढ़िया ऑलराउंड प्रदर्शन करके दिखाया था.

यूपी के लिए खेलते हुए इस 20 साल के युवा क्रिकेटर ने 7 मैचों में 9 विकेट चटकाए और 170 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 112 रन भी बनाए थे. उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स का नया ‘रवींद्र जडेजा’ भी कहा जा रहा है, क्योंकि वो बल्लेबाजी के साथ-साथ बढ़िया लेफ्ट-आर्म ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं.

प्रशांत वीर का करियर
20 वर्षीय प्रशांत वीर ने पिछले साल अक्टूबर में उत्तर प्रदेश के लिए अपना डोमेस्टिक डेब्यू किया था. अब तक 9 टी20 मैचों में 9 विकेट लेने के साथ-साथ 112 रन भी बना चुके हैं. उन्होंने 8 लिस्ट-A मैचों का भी अनुभव प्राप्त कर लिया है जिनमें उनके नाम 10 विकेट और 133 रन हैं. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में बढ़िया प्रदर्शन के दम पर आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था.

उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए फर्स्ट-क्लास डेब्यू भी कर लिया है, लेकिन रेड बॉल के आंकड़े ज्यादा अच्छे नहीं रहे हैं. 4 फर्स्ट-क्लास पारियों में उनके नाम 2 विकेट हैं और बल्लेबाजी में प्रभावी प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं.

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप, अभी तक बड़े नुकसान की खबर नहीं

0

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप, अभी तक बड़े नुकसान की खबर नहीं
दिल्ली-NCR में शुक्रवार (3 अप्रैल) की रात भूकंप के तेज झटके महसूस हुए. जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में धरती हिल गई. फिलहाल किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश पर्वत था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई

मिडिल ईस्ट में विनाशकारी मोड़: 39 साल पुराना तनाव अब महायुद्ध में तब्दील

0

मिडिल ईस्ट में विनाशकारी मोड़: 39 साल पुराना तनाव अब महायुद्ध में तब्दील
अपने पायलटों की तलाश में ईरान के ऊपर सर्च ऑपरेशन चला रहे अमेरिका के एक लड़ाकू विमान को मार गिराने की खबर है. इसको लेकर ईरानी मीडिया ने बताया है कि अमेरिकी सेना मध्य ईरान में तलाशी और बचाव अभियान चलाने की कोशिश कर ही है. नाम न बताने की शर्त पर एक अमेरिकी अधिकारी ने रॉयटर्स को जानकारी देते हुए इस खबर की पुष्टी भी की है. यह हमला एक प्रोजेक्टाइल से हुआ है. अमेरिकी सेना ने ईरान में अपने एक पायलट को बचा लिया है.

अमेरिका ने युद्धस्तर पर तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन को दिया अंजाम
इससे पहले खबर आई थी कि ईरान और अमेरिका में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं. अमेरिका ने लापता पायलटों की तलाश तेज कर दी थी. अमेरिकी एयरफोर्स ने ईरान के अंदर युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया. इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं. अमेरिकी एयरक्राफ्ट सर्च ऑपरेशन के दौरान बेहद ही निचले स्तर पर उड़ान भरते हुए पायलट की तलाश में जुटे हुए हैं. इससे यह ऑपरेशन संवेदनशील और जोखिम भरा माना जा रहा था.

रिपोर्ट्स में सामने आया है कि घटनास्थल पर पायलट की इजेक्शन सीट जमीन पर ही मिली थी. कुछ देर पहले न्यूयॉर्ट टाइम्स ने अधिकारियों के हवाले से बताया था कि अमेरिकी आर्मी के जवान ईरान पहुंचकर सर्च अभियान और बचाव में लग गई है.

इससे पहले ईरान ने दावा किया था कि उसने अमेरिका के एफ-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया. इसके अलावा एफ-15E को भी ईरान ने निशाना बनाया. ईरान की सरकारी मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि एफ-35 विमान सेंट्रल ईरान में गिराया गया था. उसके पायलट के बचने की संभावना बेहद कम है,

हालांकि, अमेरिका ने अपने एक पायलट का रेस्क्यू सफलतापूर्वक कर लिया है. इसके अलावा अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि अमेरिका के पायलट को जिंदा पकड़ लिया, उसे बंधक बना लिया. हालांकि, इन दावों की किसी तरह से पुष्टी नहीं हो सकी थी.

अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्रों और नागरिक सुविधाओं पर करेगा हमला, ट्रंप ने लिया संकल्प
इधर, ईरान के एक बड़े पुल को नष्ट करने के बाद ट्रंप ने नागरिक सुविधाओं और बिजली संयंत्रों पर हमले करने का संकल्प लिया है. ईरान ने इसे युद्ध अपराध बताते हुए पलटवार किया है. वहीं, कुवैत ने कहा है कि ईरान ने एक वॉटर प्लांट को निशाना बनाया है. साथ ही एक तेल रिफाइनरी पर हमला किया. वहीं, अन्य खाड़ी देशों को हमलों का सामना करना पड़ रहा है. इधर, ईरान ने कुवैत के दावों को नकार दिया है. ईरान ने शुक्रवार को इजरायल पर भी मिसाइल हमले किए हैं. ईरान के पूर्व विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने ईरान से जीत की घोषणा करने की अपील करते हुए इसको समाप्त करने को कहा है. अब तक इस युद्ध में कम से कम 2,076 लोग मारे गए हैं. इनमें 26,500 घायल हुए हैं.

पैसा नहीं भावना भारी: 4000 करोड़ की रामायण हारी, 1987 वाला जलवा आज भी जारी

0

पैसा नहीं भावना भारी: 4000 करोड़ की रामायण हारी, 1987 वाला जलवा आज भी जारी
नई दिल्ली बॉलीवुड निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम’ का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया है। जहाँ एक ओर रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार को देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं, वहीं दूसरी ओर इंटरनेट पर 39 साल पुराने रामानंद सागर के धारावाहिक को लेकर पुरानी यादें ताजा हो गई हैं।

4000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट वाली इस फिल्म की तुलना आज भी 1987 के उस टीवी शो से की जा रही है, जिसने भारतीय टेलीविजन का इतिहास बदल दिया था।

क्यों खास है पुरानी रामायण?
नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित इस फिल्म का बजट भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ा बताया जा रहा है। इसके बावजूद, दर्शकों का एक बड़ा वर्ग सोशल मीडिया पर यह दावा कर रहा है कि तकनीक और पैसा कभी भी उस ‘अनुभूति’ की जगह नहीं ले सकते, जो रामानंद सागर की रामायण में थी।

सागर की ‘रामायण’
रणबीर की ‘रामायणम’ – आधुनिक वीएफएक्स (VFX), नितेश तिवारी का निर्देशन और 4000 करोड़ का मेगा बजट।

सागर की ‘रामायण’ – 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित, सीमित संसाधन, लेकिन कालजयी प्रस्तुति।

लोकप्रियता – लोकप्रियता के कारण मूल रूप से 52 एपिसोड वाले इस शो को बढ़ाकर 78 एपिसोड किया गया था।

जब कलाकार ही बन गए ‘भगवान’
सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि रामानंद सागर की रामायण की सबसे बड़ी ताकत उसकी ‘परफेक्ट कास्टिंग’ थी। दर्शकों के अनुसार, उन कलाकारों का अभिनय इतना जीवंत था कि लोगों ने उन्हें असल जीवन में भी भगवान का दर्जा दे दिया था।

वो चेहरे जिन्हें दुनिया कभी नहीं भूल पाई
कलाकार – किरदार

अरुण गोविल – श्री राम

दीपिका चिखलिया – माता सीता

सुनील लहरी – लक्ष्मण

दारा सिंह – हनुमान

अरविंद त्रिवेदी – रावण

सोशल मीडिया पर रिएक्शन
फिल्म ‘रामायणम’ का टीजर आने के बाद ‘ओल्ड इज गोल्ड’ का ट्रेंड शुरू हो गया है। यूजर्स का तर्क है कि आप कितनी भी रामायण बना लें, लेकिन जो ‘फील’ और ‘स्क्रीन प्रेजेंस’ दूरदर्शन वाली रामायण में थी, उसे दोबारा पैदा करना नामुमकिन है।

हालांकि, रणबीर कपूर के प्रशंसक नई फिल्म को लेकर काफी आशान्वित हैं। अब देखना यह होगा कि आधुनिक सिनेमा की तकनीक और रणबीर कपूर का अभिनय, रामानंद सागर द्वारा रचे गए उस ‘जादू’ की बराबरी कर पाता है या नहीं।

पोस्ट ऑफिस RD: ₹100 का छोटा निवेश, 5 साल बाद लाखों का बड़ा रिटर्न

0

पोस्ट ऑफिस RD: ₹100 का छोटा निवेश, 5 साल बाद लाखों का बड़ा रिटर्न
आज के दौर में जब शेयर बाजार की उठापटक और प्राइवेट इन्वेस्टमेंट के जोखिम लोगों को डराते हैं, तब भारत का सबसे पुराना और विश्वसनीय संस्थान ‘भारतीय डाकघर’ (India Post) एक सुरक्षित ढाल बनकर सामने खड़ा है। एक जमाना था जब डाकघर का मतलब केवल चिट्ठियों और मनीऑर्डर तक सीमित था, लेकिन आज का डाकघर एक ‘अत्याधुनिक मिनी बैंक’ में तब्दील हो चुका है। यहां फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से लेकर पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और सुकन्या समृद्धि जैसी योजनाएं मध्यम वर्ग की पहली पसंद बनी हुई हैं।

मिडिल क्लास की पसंद
बचत की दुनिया में मध्यम वर्ग के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है- एकमुश्त मोटी रकम का अभाव। इसी समस्या का समाधान है पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम। इसे आप ‘किश्तों वाली बचत’ कह सकते हैं। यह योजना उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो अपनी मासिक आय में से एक छोटा हिस्सा बचाकर भविष्य के लिए बड़ा फंड खड़ा करना चाहते हैं।

योजना की खासियतें और निवेश की सीमा
डाकघर की RD स्कीम की सबसे बड़ी खूबसूरती इसकी सुगमता है। आप मात्र 100 रुपये प्रति माह से अपना खाता खोल सकते हैं। निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है, यानी आप अपनी क्षमता के अनुसार 500, 1000 या 5000 रुपये कितनी भी राशि हर महीने जमा कर सकते हैं। बस शर्त इतनी है कि आपका पोस्ट ऑफिस में एक बचत खाता (Saving Account) होना अनिवार्य है।

ब्याज दर और कंपाउंडिंग का जादू
वर्तमान में पोस्ट ऑफिस RD पर 6.7% की वार्षिक ब्याज दर मिल रही है। यह ब्याज साधारण नहीं है; इसमें ‘कंपाउंडिंग’ (चक्रवृद्धि ब्याज) का जादू काम करता है। हर तीन महीने (त्रैमासिक) में आपके द्वारा जमा की गई राशि पर ब्याज की गणना की जाती है और उसे मूलधन में जोड़ दिया जाता है। इससे समय बीतने के साथ आपकी राशि रॉकेट की रफ्तार से बढ़ने लगती है।

समझिए गणित: कैसे जुड़ेंगे लाखों रुपये?
आइए इसे एक उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिए आप एक अनुशासित निवेशक हैं और हर महीने अपनी सैलरी से 3,500 रुपये बचाकर इस स्कीम में डालते हैं।

समय सीमा: 5 साल (60 महीने)
कुल निवेश: 2,10,000 रुपये
मिलने वाला ब्याज: 39,776 रुपये
मैच्योरिटी पर कुल राशि: 2,49,776 रुपये

सुरक्षा और गारंटी
चूंकि यह योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित है, इसलिए इसमें आपके पैसे के डूबने का शून्य जोखिम है। बैंक भले ही उतार-चढ़ाव देख सकते हैं, लेकिन डाकघर की गारंटी अडिग रहती है।

यदि आप भी अपने बच्चों की पढ़ाई, शादी या किसी बड़े लक्ष्य के लिए धीरे-धीरे पैसा जोड़ना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की RD एक शानदार विकल्प है। यह न केवल आपको बचत करना सिखाती है, बल्कि आपकी छोटी-छोटी बूंदों से भविष्य का समंदर तैयार करती है। आज ही अपने नजदीकी डाकघर जाएं और एक बेहतर कल की नींव रखें।

भारत की पहली डिजिटल जनगणना शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन भरा फॉर्म

0

भारत की पहली डिजिटल जनगणना शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन भरा फॉर्म
देश में आज से जनगणना की पहली प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने खुद जनगणनी की पहली प्रक्रिया का फॉर्म ऑनलाइन भरा है। आज देश के तीन दिग्गजों ने अपने फॉर्म भरने के साथ इसकी शुरूआत की।

राष्ट्रपति ने जनगणना में भाग लेते हुए अपनी तस्वीर साझा की और लिखा कि राष्ट्रपति भवन में जनगणना 2027 के लिए भारत सरकार की ‘स्व-गणना’ (self-enumeration) पहल में राष्ट्रपति ने भाग लिया। यह जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से आयोजित की जा रही है।

पीएम मोदी ने पोस्ट किया अपना फोटो
अपना फॉर्म खुद भरने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैंने अपनी स्व-गणना पूरी कर ली है। आज जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत हो रही है, जो मकानों की सूची बनाने और आवास संबंधी कार्यों से जुड़ा है। यह पहली बार है जब जनगणना के लिए डेटा संग्रह डिजिटल माध्यमों से किया जा रहा है। यह भारत के लोगों को अपने घर-परिवार का विवरण स्वयं दर्ज करने का अधिकार भी देता है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि वह भारत के लोगों से अपील करते हैं कि वे अपने घर-परिवार का विवरण स्वयं दर्ज करें और जनगणना की प्रक्रिया में भाग लें।

आपके घर भी आएगी जनगणना टीम
गृहमंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि आज से आरंभ हो रही जनगणना की पहली प्रक्रिया ‘आवास गणना’ के तहत अपने दिल्ली स्थित आवास पर स्व-गणना (Self-Enumeration) का फॉर्म भरा। भारत की विकास यात्रा को गति देने और प्रत्येक देशवासी तक सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ पहुंचाने में इस प्रक्रिया की महत्त्वपूर्ण भूमिका होगी। जल्द ही जनगणना की टीम आपके घर भी आएगी। आप भी इस राष्ट्रीय दायित्व में पूर्ण सहयोग करते हुए मांगी गई आवश्यक जानकारियां प्रदान करें।

एमपी बोर्ड परीक्षा 2025: छात्रों की जेब पर बोझ, ‘बेस्ट ऑफ फाइव’ का साथ भी छूटा

0

एमपी बोर्ड परीक्षा 2025: छात्रों की जेब पर बोझ, ‘बेस्ट ऑफ फाइव’ का साथ भी छूटा
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नौवीं से 12वीं तक की नई प्रवेश नीति जारी कर दी है। इसके तहत 10वीं और 12वीं के परीक्षा फार्म 15 मई से भरे जाएंगे। इस बार मंडल ने 10वीं व 12वीं के परीक्षा शुल्क, नामांकन सहित फीस और अन्य शुल्कों में 25 फीसद से लेकर 80 फीसद तक की बढ़ोतरी की है, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

शुल्क बढ़ा
नई व्यवस्था के अनुसार नियमित विद्यार्थियों को अब 1200 रुपये की जगह 1500 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा, जबकि स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए शुल्क 1600 रुपये निर्धारित किया गया है। नौवीं कक्षा में नामांकन शुल्क भी 350 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है।

इसके अलावा, 10 वर्ष पुरानी अंकसूची की प्रति प्राप्त करने का शुल्क 600 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिया गया है। वहीं डीएलएड परीक्षा शुल्क में भी वृद्धि की गई है। नियमित विद्यार्थियों को सभी विषयों के लिए सात हजार रुपये देने होंगे, जबकि दूसरे अवसर के लिए विषयों के अनुसार तीन हजार से सात हजार रुपये तक शुल्क तय किया गया है।

वहीं, स्कूलों की संबद्धता फीस में भी इजाफा किया गया है। 10वीं के लिए सरकारी स्कूलों को 20 हजार और निजी स्कूलों को 22 हजार रुपये देने होंगे, जबकि 12वीं के लिए यह राशि क्रमशः 27 हजार और 30 हजार रुपये होगी।

नई नीति में नियमों को भी सख्त किया गया है। यदि किसी छात्र को गलत तरीके से प्रवेश दिया जाता है, तो संबंधित संस्था के प्राचार्य पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा। यह राशि छात्र से नहीं वसूली जाएगी।

साथ ही गंभीर मामलों में संस्था की मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। इसके अलावा, मंडल ने 10वीं कक्षा में वर्षों से लागू “बेस्ट ऑफ फाइव” प्रणाली को समाप्त कर दिया है। अब सभी विषयों के अंक अनिवार्य रूप से जोड़े जाएंगे। वहीं नौवीं में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 13 वर्ष तय की गई है।

ऑनलाइन प्रक्रिया और डमी प्रवेश पत्र अनिवार्य
प्रवेश नीति के अनुसार, कक्षा नौवीं का ऑनलाइन नामांकन 15 मई से 30 सितंबर तक किया जा सकेगा। वहीं 10वीं-12वीं के परीक्षा फार्म 15 मई से 15 सितंबर तक भरे जाएंगे। आवेदन पत्र में अपार आईडी नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा।

परीक्षा फार्म भरने के सात दिन बाद छात्रों को डमी प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। स्कूल प्राचार्यों को इसे डाउनलोड कर विद्यार्थियों और अभिभावकों से जानकारी का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा।

समय सीमा में ही सुधारा
यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो उसे निर्धारित समय सीमा में ही सुधारा जा सकेगा। मंडल ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी संस्था द्वारा समय पर घोषणा-पत्र अपलोड नहीं किया गया, तो विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएंगे। साथ ही परीक्षा के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन मान्य नहीं होगा।