Home Blog Page 21

वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले, संजय शुक्ला ACS होम, शिवशेखर शुक्ला का जीएडी की जिम्मेदारी

0

वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले, संजय शुक्ला ACS होम, शिवशेखर शुक्ला का जीएडी की जिम्मेदारी
मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत दो वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है, वहीं एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जारी आदेश के अनुसार 1994 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार शुक्ल को अपर मुख्य सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्हें विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं, 1994 बैच के ही वरिष्ठ अधिकारी शिवशेखर शुक्ल को अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा उन्हें संस्कृति विभाग एवं आयुक्त-सह-संचालक, स्वराज संस्थान का प्रभार दिया गया है। साथ ही धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा कर्मचारी चयन मंडल का अतिरिक्त दायित्व भी उनके पास रहेगा।

मध्य प्रदेश सरकार ने 4 हजार शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी

0

मध्य प्रदेश सरकार ने 4 हजार शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी
मध्य प्रदेश सरकार ने आखिरकार 4 हजार माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) की ओर से जारी सूचना के अनुसार चयनित उम्मीदवार 12 मई से 18 मई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से स्कूलों की चॉइस फिलिंग कर सकेंगे। दरअसल, बुधवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भोपाल स्थित DPI कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग उठाई थी। लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के आंदोलन के बाद सरकार ने यह फैसला लिया।

2022 में शुरू हुई भर्ती, 2025 में घोषित हुआ परिणाम
अभ्यर्थियों के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत वर्ष 2022 में हुई थी। 2023 में पात्रता परीक्षा आयोजित की गई, जबकि अप्रैल 2025 में चयन परीक्षा संपन्न हुई। इसके बाद सितंबर 2025 में परिणाम जारी किया गया और चयन सूची प्रकाशित हुई। करीब 10,700 अभ्यर्थियों के चयन के बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया पिछले 9 महीनों से लंबित थी, जिससे उम्मीदवारों में नाराजगी बढ़ रही थी।

ऑनलाइन करना होगा स्कूल चयन और पोर्टल शुल्क अनिवार्य
DPI के निर्देशानुसार माध्यमिक शिक्षक और प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत, गायन-वादन एवं नृत्य) पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पोर्टल के जरिए स्कूलों का चयन करना होगा। उम्मीदवारों को अपने आवंटित जिले या संभाग के सभी स्कूल प्राथमिकता क्रम में भरना अनिवार्य रहेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पोर्टल शुल्क जमा होने के बाद ही चॉइस फिलिंग प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी।

समय सीमा और दस्तावेज सत्यापन की शर्तें
विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय के भीतर स्कूल विकल्प नहीं भरने वाले अभ्यर्थियों को शेष रिक्त पदों के आधार पर स्कूल आवंटित किए जाएंगे। ऐसे में मनचाहा स्कूल मिलने की संभावना काफी कम हो सकती है। साथ ही, चॉइस फिलिंग से जुड़े किसी भी प्रकार के दावे या आपत्तियां बाद में स्वीकार नहीं की जाएंगी। जिन अभ्यर्थियों का चयन सशर्त रूप से हुआ है, उनके दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। सत्यापन पूरा होने के बाद ही उनकी पात्रता तय होगी और नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया

पोर्टल पर नजर रखने की सलाह और विशेष पदों की सूचना
विभाग ने सभी अभ्यर्थियों से एमपी ऑनलाइन के अधिकृत पोर्टल पर नियमित अपडेट देखते रहने की अपील की है। भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी सूचनाएं और निर्देश आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही जारी किए जाएंगे। प्राथमिक शिक्षक (गायन-वादन और नृत्य) जैसे विशेष पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों की सूची अलग से जारी की जाएगी। इसके बाद इन पदों की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। माना जा रहा है कि चॉइस फिलिंग पूरी होने के बाद जल्द ही स्कूल आवंटन और अंतिम नियुक्ति आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे।

अपरा एकादशी पर ऐसे करें भगवान विष्णु को प्रसन्न, पाएं सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

0

अपरा एकादशी पर भगवान विष्णु को ऐसे करें प्रसन्न
ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अपरा एकादशी के नाम से पहचाना जाता है। हिंदू धर्म में वैसे भी एकादशी तिथि का बहुत अधिक महत्व माना गया है। यह दिल भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए खास माना जाता है। इस दिन जो व्यक्ति व्रत करता है और पूजा पाठ करता है। उसकी सारी मनोकामना पूरी होती है।

ज्येष्ठ माह में आने वाली इस एकादशी का व्रत करने से साधक को पापों से मुक्ति मिलती है। अगर कोई काम बिगड़ रहे हैं तो भगवान विष्णु की कृपा से पूरे हो जाते हैं। वहीं कुछ काम ऐसे भी हैं जिन्हें करना वर्जित माना गया है। इन्हें करने से परेशानी बढ़ सकती है। चलिए अपरा एकादशी से जुड़े हुए नियम जान लेते हैं।

अपरा एकादशी के दिन क्या करें
एकादशी का व्रत हमेशा विधिपूर्वक करना चाहिए। सबसे पहले सुबह उठकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा से दिन की शुरुआत करें।
पूजा के दौरान विष्णु जी को पीला चंदन और पीले फूल अर्पित करें और व्रत की कथा का पाठ करें।
भगवान को जो भोग अर्पित कर रहे हैं उसमें तुलसी के पत्ते जरूर शामिल करें। तुलसी दल के बिना श्री हरि विष्णु भोग स्वीकार नहीं करते।
इस दौरान विष्णु चालीसा का पाठ और मंत्रों का जाप जरुर करें।
पूरी तरह से सात्विक भोजन का सेवन करें और द्वादशी पर दान देना ना भूलें।
एकादशी पर पीले कपड़े पहनें, दिन भर भजन कीर्तन करें और किसी व्यक्ति को जल का दान जरूर करें।

इस दिन क्या ना करें?
एकादशी के दिन व्यक्ति को चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना गया है।
किसी व्यक्ति से बातचीत करते समय अभद्र शब्दों का प्रयोग बिल्कुल ना करें।
किसी के बारे में अपने मन में गलत विचार न लाएं और वाद विवाद से दूर रहें।
एकादशी पर तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए पूजा के लिए आप एक दिन पहले पत्ते तोड़ कर रख सकते हैं।
इस दिन तामसिक भोजन से जितना दूर रहेंगे उतना अच्छा होगा क्योंकि व्रत में सात्विक भोजन किया जाता है।
सुबह अगर आपने पूजा की है तो दिन में सोना नहीं चाहिए और घर में गंदगी भी नहीं होना चाहिए।
एकादशी के दिन नाखून काटना, शेविंग करना या बाल कटवाना अशुभ माना गया है।
इस दिन बड़े बुजुर्गों और महिलाओं का अपमान ना करें। झूठ बिल्कुल ना बोलें और किसी की बुराई ना करें।

कब है अपरा एकादशी
वैदिक पंचांग के मुताबिक एकादशी की तिथि 12 मई को दोपहर 2:52 पर शुरू होगी। 13 मई दोपहर 1:29 पर इसका समापन होगा। उदया तिथि के मुताबिक ये व्रत 13 तारीख को किया जाएगा।

RCB के खिलाफ सूर्यकुमार यादव संभालेंगे कप्तानी,रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस

0

RCB के खिलाफ सूर्यकुमार यादव संभालेंगे कप्तानी,रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस
आईपीएल 2026 के 47वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने सूर्यकुमार यादव उतर गए। उस मैच में हार्दिक पंड्या चोट के कारण नहीं खेल सके, जिसकी वजह से सूर्यकुमार को टीम की कमान संभालनी पड़ी। इस सीजन में ऐसा दूसरी बार हुआ जब पंड्या की गैरमौजूदगी में सूर्या ने मुंबई इंडियंस की कमान संभाली। अब RCB के खिलाफ मुकाबले में भी सूर्या ही कप्तान होंगे।

10 मई को होगा MI का अगला मैच
रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पंड्या टीम के साथ रायपुर नहीं जा रहे हैं, जहां इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 10 मई को खेला जाएगा। आपको बता दें कि हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन में निराशाजनक रहा है। टीम ने शुरुआती 7 मुकाबलों में से सिर्फ 2 में जीत दर्ज की थी और अब तक 10 मैच खेलने के बाद 3 मैचों में जीत का स्वाद चखा है। मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत के बावजूद टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। ऐसे में बचे हुए चारों मैच जीतने के बाद भी प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है। दरअसल, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आमतौर पर टीम को कम से कम 16 अंक (8 जीत) चाहिए होते हैं। मुंबई फिलहाल इतने अंक हासिल करने की स्थिति नहीं है। वहीं पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस जैसी टीमें बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और उनका नेट रन रेट भी शानदार है। ऐसे में इनमें से कोई भी 4 टीम अगर अपने बाकी मैचों में से सिर्फ 2-2 जीत लेती है, तो मुंबई इंडियंस आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।

मुंबई इंडियंस को बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले के बाद 14 मई को पंजाब किंग्स, 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और 24 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस सीजन का आखिरी मैच खेलना है। मुंबई इंडियंस को अब तक जिन 3 टीमों के खिलाफ जीत मिली हैं, उनमें सिर्फ एक के ही प्लेऑफ्स में पहुंचने की उम्मीद है। एमआई ने केकेआर, गुजरात टाइटंस और एलएसजी को मात दी है, जिसमें से गुजरात टाइटसं 10 में से 6 मैच जीतकर अंक तालिका में 5वें स्थान पर है और प्लेऑफ की बड़ी दावेदार बन गई है।

अब वियतनाम में भी चलेगा भारत का UPI, दोनों देशों के बीच हुए 13 ऐतिहासिक समझौते

0

अब वियतनाम में भी चलेगा भारत का UPI, दोनों देशों के बीच हुए 13 ऐतिहासिक समझौते
आईआरईएल इंडिया लिमिटेड और वियतनाम के इंस्टीट्यूट फॉर टेक्नोलॉजी ऑफ रेडियोएक्टिव एंड रेयर एलिमेंट्स के बीच पारस्परिक सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, यह समझौता दुर्लभ पृथ्वी तत्वों और अन्य नई तकनीकों के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों पक्षों की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को औपचारिक रूप देता है।

सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम पर दोनों पक्षों के बीच हस्ताक्षर
भारत के संस्कृति मंत्रालय और वियतनाम के संस्कृति, खेल व पर्यटन मंत्रालय के बीच 2026-30 के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम पर दोनों पक्षों के बीच हस्ताक्षर किए गए। भारत और वियतनाम के बीच 1976 में एक सांस्कृतिक समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत की जाने वाली विशिष्ट गतिविधियों और आदान-प्रदानों पर पांच साल (2026-2030) की अवधि के लिए वैध सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के ढांचे के भीतर सहमति बनी है।

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए
भारतीय रिजर्व बैंक और वियतनाम स्टेट बैंक के बीच भुगतान प्रणाली और डिजिटल भुगतान में नवाचार के क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य वित्तीय नवाचार और डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक ढांचा स्थापित करना है।

वियतनाम के दा नांग विश्वविद्यालय में आईसीसीआर चेयर की स्थापना
मुंबई स्थित बृहन्मुंबई नगर निगम और हो ची मिन्ह सिटी पीपुल्स कमेटी के बीच मैत्री और सहयोग स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। बयान के अनुसार, इस समझौते का उद्देश्य दोनों महानगरों को शहरी प्रबंधन और आर्थिक विकास में विशेषज्ञता साझा करने में सक्षम बनाने के लिए एक औपचारिक ढांचा स्थापित करना है। आईसीसीआर और दा नांग विश्वविद्यालय के बीच आईसीसीआर चेयर ऑफ इंडिया स्टडीज की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौता ज्ञापन के तहत वियतनाम के दा नांग विश्वविद्यालय में आईसीसीआर चेयर की स्थापना की गई है।

पश्चिम बंगाल में 8 मई को विधायक दल की बैठक, नए मुख्यमंत्री के नाम पर होगा फैसला

0

पश्चिम बंगाल में 8 मई को विधायक दल की बैठक, नए मुख्यमंत्री के नाम पर होगा फैसला
पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई है, शपथ ग्रहण समारोह को अंतिम रूप दिया जा रहा है, कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे कार्यक्रम 9 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा इससे पहले 8 मई को विधायक दल में नेता का नाम चुना जायेगा यानि मुख्यमंत्री का नाम तय हो जायेगा।

पश्चिम बंगालभाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए बताया कि विधायक दल की बैठक 8 मई को शाम 4 बजे आयोजित की गई है गृह मंत्री अमित शाह इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे उनके साथ सहायक पर्यवेक्षक एक रूप में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी रहेंगे।

भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की इस भूमि पर 9 मई को सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा जिसमें मुख्यमंत्री और उनकी सरकार शपथ लेगी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे

समिक भट्टाचार्य ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर आयोजित किया जायेगा इसमें पद्म पुरस्कार विजेताओं, क्रिकेटरों, अन्य खेलों के खिलाड़ियों, समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों सहित सभी क्षेत्रों के नामचीन लोगों को आमंत्रित किया जायेगा।

ममता बनर्जी के इस्तीफा नहीं देने की जिद के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार का कार्यकाल 7 मई को खत्म हो रहा है, और उसके बाद नई सरकार का गठन होगा नया मुख्यमंत्री शपथ लेगा, ऐसी परिस्थिति में क्या होना चाहिए संविधान में ये व्यवस्था है यहाँ सब कुछ संविधान के दायरे में ही होगा।

लखनऊ ATS का बड़ा एक्शन: 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

0

लखनऊ ATS का बड़ा एक्शन: 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
लखनऊ ATS ने 2 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. एटीएस द्वारा बाराबंकी के दानियाल और कुशीनगर के कृष्णा दबोचा गया है. इन दोनो के पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क के सबूत मिले हैं. एटीएस ने वीडियो कॉल, वॉइस नोट और ग्रुप कॉल रिकॉर्ड बरामद किए हैं. दोनों के ऊपर संवेदनशील स्थानों की रेकी कर फुटेज भेजने के आरोप हैं.

आरोपियों ने पुलिस स्टेशन और प्रतिष्ठानों की जानकारी भी साझा की है. पैसे और हथियार मांगने के सबूत भी मिले हैं. एक आरोपी को वर्दीधारी पर हमला करने का टास्क मिला था. सोशल मीडिया से स्लीपर सेल तैयार करने की साजिश रची गई. आरोपियों से पूछताछ जारी है. साथ ही एटीएस द्वारा अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

साजिश रचने के आरोप में किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के आतंक रोधी दस्ते (एटीएस) ने आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी.बयान के मुताबिक, जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पाकिस्तान के एक गैंगस्टर के इशारे पर महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे.

एटीएस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुशीनगर निवासी कृष्णा मिश्रा (20) और बाराबंकी निवासी दानियाल अशरफ (23) के रूप में हुई है. बयान में बताया गया कि एटीएस को सूचना मिली थी कि भारत व उत्तर प्रदेश में आतंक फैलाने के उद्देश्य से पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों द्वारा युवकों को स्लीपर सेल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.

एटीएस ने दी यह जानकारी
एटीएस ने बताया कि ये लोग संवेदनशील संस्‍थानों, पुलिस सस्थानों एवं पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रहे थे. बयान के मुताबिक यह भी जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के निर्देश पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी व उसके आतंकी नेटवर्क से जोड़कर विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से युवाओं को हमले के लिए तैयार किया जा रहा था.

एटीएस ने बताया कि दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन में पाकिस्तानी नंबर सेव मिले हैं. बयान के मुताबिक सोशल मीडिया के जरिए आरोपियों की वीडियो कॉल की जानकारी और वॉइस नोट्स मिले हैं. व्हाट्सएप ग्रुप कॉल के जरिए संदिग्ध विदेशी नंबरों से बातचीत कर देशविरोधी साजिशें रची जा रही थीं.

सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान: इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनेंगे, अगली इन्वेस्टर समिट निमाड़ में

0

सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान: इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनेंगे, अगली इन्वेस्टर समिट निमाड़ में
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बुधवार 6 मई को बुरहानपुर में उद्यमी संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए, परमानंद गोविंदजीवाला सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने उद्यमियों से सरकार की उद्योग हितैषी नीतियों की जानकारी दी और भरोसा दिलाया कि हमारी सरकार हर परिस्थिति में उद्योगपतियों के साथ खड़ी है, उन्हें चिंता करने की जरुरत नहीं है, इस मौके पर मुख्यमंत्री ने इंडस्ट्रियल कलस्टर बनाने और अगली इन्वेस्टर समिट निमाड़ में आयोजित करने की घोषणा भी की।

डॉ मोहन यादव ने कहा प्रदेश सरकार ने पिछला वर्ष सन 2025 उद्योग एवं रोजगार वर्ष के रूप में मनाया और इस वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है, हमारी सरकार व्यापारी हो, उद्यमी हो, किसान हो सबकी चिंता कर रही है, उन्होंने कहा हमने व्यापारियों के कल्याण के लिए राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन का भी निर्णय लिया है जिसके माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं पर फोकस कर उन्हें दूर करने की चिंता सरकार करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के साथ उद्योग और रोजगार को भी बढ़ावा दे रही है। बुरहानपुर में कपास और केला उत्पादन को बढ़ावा मिले और किसानों को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए क्लस्टर बनाया जायेगा। आज निंबोला स्थित टेक्सटाइल क्लस्टर – फेयरडील एक्सपोर्ट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड की सब्सिडी जारी की गई है।

निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा
मुख्यमंत्री ने कहा उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार इन्वेस्टर समिट आयोजित कर रही है जल्दी ही निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होगा, जिसके आधार पर उद्योगों को और अधिक प्रोत्साहन देने के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे।

कपास को ड्यूटी फ्री करने पर हो रहा विचार
सीएम ने कहा हमारी सरकार ने व्यापारियों के हित में फैसला लेते हुए कई तरह के औचित्यहीन कानूनों को खत्म किया है। बिजली को लेकर भी दो-तीन विभागों के बीच तालमेल चल रहा है, हम व्यापारियों को कैसे लाभ मिले इसपर विचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार कपास पर लगने वाली ड्यूटी को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों के लिए नया पहुंच मार्ग बनाने की भी घोषणा की।

175 यात्रियों की बढ़ी परेशानी: एयर इंडिया फ्लाइट टेकऑफ से पहले हुई निरस्त

0

175 यात्रियों की बढ़ी परेशानी: एयर इंडिया फ्लाइट टेकऑफ से पहले हुई निरस्त
एयर इंडिया की भोपाल से मुंबई जा रही दोपहर की उड़ान में मंगलवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। टेकऑफ से पहले खराबी का पता चलने के कारण उड़ान को निरस्त कर दिया गया। विमान में सवार हो चुके यात्रियों को वापस उतारना पड़ा।

विमान के इंजन से आ रही थी असामान्य आवाज
उड़ान संख्या एआई 634 मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मुंबई के लिए टेकऑफ होने को तैयार थी। सिक्योरिटी होल्ड एरिया में बैठे यात्रियों को विमान में सवार होने का संदेश दिया। कुछ यात्री विमान में सवार भी हो गए। इसी बीच चालक दल को विमान में तकनीकी खराबी महसूस हुई। केबिन क्रू मेंबर्स ने यात्रियों को होल्ड एरिया में ही रुकने को कहा। जो यात्री विमान में बैठ चुके थे उन्हें उतरने का आग्रह किया गया।

यात्रियों को उतारने के बाद विमान को स्टार्ट करते समय विमान के इंजन से असामान्य आवाज आ रही थी। विमान में खराबी क्या थी इस बारे में अधिकृत रूप से केवल यही बताया गया कि तकनीकी खराबी के कारण विमान उड़ान नहीं भर सकेगा।

यात्री परेशान, दूसरे विमान से गए
अचानक उड़ान निरस्त होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। इस विमान से 175 यात्री मुंबई जाने वाले थे। एयर इंडिया प्रबंधन ने फुल रिफंड की पेशकश की। कुछ यात्री इंडिगो की उड़ान से गए, तो कुछ ने दूसरे दिनों की बुकिंग करने की सहमति दी। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार विमान में तकनीकी खराबी थी। यात्री हित में सुरक्षा की दृष्टि से उड़ान निरस्त करना जरूरी था।

MP में मजदूरी नियमों में बड़ा बदलाव: अब जीवन-यापन के आधार पर तय होगा वेतन

0

MP में मजदूरी नियमों में बड़ा बदलाव: अब जीवन-यापन के आधार पर तय होगा वेतन
कहा जाता है रोटी, कपड़ा और मकान किसी भी व्यक्ति की न्यूनतम आवश्यकता होती है। सरकार अब इन्हीं मापदंडों पर न्यूनतम मजदूरी निर्धारित करने जा रही है। इसे तय करने के लिए मापदंड तय किए जा रहे हैं। उदाहरण के तौर पर भरपेट भोजन दिए जाने की बात आती है, पर अब न्यूनतम मजदूरी का आधार यह होगा कि उसके भोजन से 2700 कैलोरी ऊर्जा प्रतिदिन मिल सके।

न्यूनतम मजदूरी निर्धारण के नए मापदंड
प्रति परिवार वर्ष में 66 मीटर कपड़ा की आवश्यकता, भोजन और कपड़े पर आने वाले खर्च का 20 प्रतिशत आवासीय किराया और 10 प्रतिशत ईंधन और बिजली का खर्च, भोजन और वस्त्र व्यय का 20 प्रतिशत और इतना ही बच्चों की शिक्षा, उपचार और मनोरंजन पर खर्च मानकर न्यूनतम मजदूरी तय की जाएगी।

मप्र मजदूरी संहिता नियम और पुराने नियमों की समाप्ति
न्यूनतम मजदूरी और न्यूनतम वेतन निर्धारित करने के लिए सरकार मप्र मजदूरी संहिता नियम तैयार करने जा रही है, जबकि पूर्व में प्रचलित न्यूनतम वेतन मप्र अधिनियम 1958 और मप्र मजदूरी भुगतान नियम 1962 को समाप्त किया जा रहा है। न्यूनतम वेतन निर्धारण के लिए कुछ मामलों में परिवार को इकाई माना गया है। परिवार में श्रमिक, उसकी पत्नी या पति और दो बच्चों को शामिल किया गया है।

कार्य के घंटे और विश्राम के प्रावधान
श्रम विभाग ने संहिता का प्रारूप प्रकाशित कर दावे-आपत्तियां मांगी हैं। 45 दिन बाद इसके नियम तैयार किए जाएंगे। इसमें यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि कोई भी श्रमिक से सप्ताह में आठ घंटे और एक दिन में अधिकतम 12 घंटे से अधिक काम नहीं कराया जाएगा। लगातार पांच घंटे से अधिक समय तक काम नहीं करेगा।