Home Blog Page 23

बंगाल जीत के पीछे छत्तीसगढ़ मॉडल का जादू, ‘महतारी वंदन’ ने बदली बाज़ी

0

बंगाल जीत के पीछे छत्तीसगढ़ मॉडल का जादू, ‘महतारी वंदन’ ने बदली बाज़ी
बंगाल की जीत में ‘छत्तीसगढ़ मॉडल’ गेमचेंजर साबित हुआ। भाजपा ने ममता की ‘लक्ष्मीर भंडार’ (1500 रुपये) के जवाब में महिलाओं को 3000 रुपये प्रति माह देने का जो मास्टरस्ट्रोक खेला, उसकी पटकथा छत्तीसगढ़ की ‘महतारी वंदन योजना’ की सफलता को देखकर लिखी गई थी। बंगाल की सियासत में आए ऐतिहासिक बदलाव ने दिल्ली से लेकर रायपुर तक राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।

ममता बनर्जी के जिस अभेद्य किले को भेदना नामुमकिन माना जा रहा था, उसे छत्तीसगढ़ के रणनीतिकारों ने अपनी ‘साइलेंट वर्किंग’ से ध्वस्त कर दिया। इस जीत के बाद अब उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और पूर्व विधायक सौरभ सिंह जैसे नेताओं का कद राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ना तय माना जा रहा है।

शाह की ‘स्पेशल ड्यूटी’ पर थे विजय शर्मा
बिहार राज्यसभा चुनाव में अपनी कार्यक्षमता दिखा चुके गृहमंत्री विजय शर्मा बंगाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सबसे भरोसेमंद सिपहसालार बनकर उभरे। शाह के 15 दिवसीय प्रवास के दौरान विजय शर्मा उनकी ‘स्पेशल ड्यूटी’ पर थे। उनके साथ बस्तर के कद्दावर नेता महेश गागड़ा ने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का नेटवर्क खड़ा किया, जिसने टीएमसी के कैडर को बैकफुट पर धकेल दिया।

पवन साय का आठ महीने का ‘तप’ और सौरभ की कमान
संगठन मंत्री पवन साय पिछले आठ महीनों से बंगाल में जमे हुए थे। 60 से अधिक विधानसभा सीटों पर संगठन की जड़ें गहरी करने का श्रेय उन्हें जाता है। वहीं, कलकत्ता को अपना वार-रूम बनाकर सौरभ सिंह ने 52 शहरी सीटों पर कमान संभाल रखी थी। इन नेताओं ने न केवल रणनीति बनाई, बल्कि मतगणना के आखिरी मिनट तक मोर्चे पर डटे रहे। अनुराग सिंहदेव और दयाल दास बघेल जैसे नेताओं ने घर-घर जाकर फॉर्म भरवाए, जिससे साइलेंट वोटर भाजपा की ओर झुक गया।

कंटगी बायपास पर आग का तांडव, लॉजिस्टिक गोदाम जलकर खाक

0

कंटगी बायपास पर आग का तांडव, लॉजिस्टिक गोदाम जलकर खाक
कंटगी बायपास स्थित एक लॉजिस्टिक गोदाम (वेयर हाउस )में सोमवार की रात लगी भीषण आग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि आग की लपटें तीन किमी दूर से भी दिखाई दे रही थीं। धुआं के गुबार से आसमान काला हो गया था।

आग लगने की सूचना पाकर जबलपुर से 10 दमकल वाहन रवाना किए गए परंतु आग इतनी विकराल थी उसे काबू में करने दमकल कर्मियों के भी पसीने छूट गए।

गोदाम में भरा चावल, गेहूं, दाल, खाद्य तेल व किराना सामग्री जलकर पूरी तरह से खाक हो गई। लाजिस्टिक गोदाम सिद्धार्थ मेहता का बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना पाकर माढ़ोताल पुलिस भी पहुंच गई थी।

एक चिंगारी से लगी आग, पूरे गोदाम में फैल गई
रात्रि करीब 10.30 बजे आग लगने की सूचना एशियन पेंट के सुपरवाइजर ने नगर निगम के दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर तत्काल 10 दमकल वाहन रवाना किए गए। परंतु जब तक दमकल अमला पहुंचता गोदाम में रखी सामग्री जलकर खाक हो चुकी थी। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। एक चिंगारी से फैली आग ने पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया।

‘निर्ममता की कीमत चुकानी पड़ी’—CM मोहन यादव

0

‘निर्ममता की कीमत चुकानी पड़ी’—CM मोहन यादव
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा है कि बंगाल में ममता बनर्जी ने अपनी निर्ममता की कीमत चुकाई है. पश्चिम बंगाल के नतीजे आ रहे हैं और बीजेपी लगातार बढ़त बनाए हुए है, साथ ही बहुमत वाली सरकार बनना लगभग तय है.

इन नतीजे को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि बंगाल के चुनाव में मिली जीत पर वाकई में दिल से बधाई. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शब्दों में देश के हर हिस्से में बीजेपी का झंडा लहरा रहा है. असम में एक बार फिर घुसपैठियों के खिलाफ राष्ट्रवादी शक्तियों की विजय की तरफ कदम बढ़ाए हैं, वहीं बंगाल में ममता बनर्जी ने जो निर्ममता की उसकी कीमत चुकाई है.

‘TMC के कारण बंगाल में थी अव्यवस्था’
बंगाल की स्थिति का जिक्र करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि आजादी के पहले बंगाल सक्षम और विकास परक राज्य हुआ करता था, लेकिन दुर्भाग्य से पहले कांग्रेस और कम्युनिस्ट, फिर टीएमसी ने इस राज्य को पीछे कर दिया. इस बंगाल के पिछड़ने का कारण भी वहां का नेतृत्व रहा है. टीएमसी के कारण ही हर तरफ अव्यवस्था थी और उसका परिणाम मिला है. बीजेपी का लगातार झंडा लहरा रहा है.

‘बंगाल की जनता ने बीजेपी के प्रति प्रेम दिखाया’
बीजेपी के बढ़ते जनाधार पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 22 राज्य एनडीए के साथ खड़े हैं, वहीं 17 राज्य ऐसे हैं जहां बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा. उन्होंने आगे कहा कि बंगाल की जनता ने बीजेपी के प्रति प्रेम दिखाया है साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान धैर्य का परिचय दिया. अन्याय, अत्याचार और आतंक सहित तमाम पाखंडों को वहां की जनता ने फेल कर दिया है.

‘मुझ जैसे व्यक्ति के लिए बड़ा सम्मान’—बंगाल जीत पर कैलाश विजयवर्गीय का बयान

0

‘मुझ जैसे व्यक्ति के लिए बड़ा सम्मान’—बंगाल जीत पर कैलाश विजयवर्गीय का बयान
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ऐतिहासिक जीत के बाद मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और बंगाल के पूर्व प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय बेहद उत्साहित नजर आए. इंदौर स्थित अपने निवास पर उन्होंने वहां पहुंचे हर व्यक्ति और मीडियाकर्मियों को बंगाली डिश ‘झालमुड़ी’ खिलाकर जीत का जश्न मनाया. लेकिन, इस खुशी के बीच जब बंगाल के संघर्ष के दिनों पर सवाल हुए, तो विजयवर्गीय अपने आंसू नहीं रोक पाए और कैमरे के सामने बेहद भावुक हो गए.

प्रेस वार्ता के दौरान अपने दर्द को बयां करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “मुझ जैसे व्यक्ति पर रेप और बच्चों को विदेश बेचने जैसे घिनौने आरोप लगाए गए. मुझ पर कई फर्जी केस दर्ज किए गए. जब मैं वहां चुनाव प्रचार में जाता था, तो मुझ पर पत्थर और बम तक फेंके गए.” उन्होंने रुंधे गले से कहा, “आज मैं अगर यहां आपके सामने जिंदा बैठा हूं, तो यह सिर्फ गृहमंत्री अमित शाह की देन है.”

अब सीमा से बाहर भाग रहे बांग्लादेशी- कैलाश विजयवर्गीय
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बंगाल की जीत को देश की आंतरिक सुरक्षा की सबसे बड़ी जीत बताया. उन्होंने कहा, “बंगाल में कोई भी सुरक्षित नहीं था. लेकिन आज निरपेक्ष चुनाव के परिणाम हमारे सामने हैं और अब हालत ये है कि बांग्लादेशी वहां से सीमा के बाहर भाग रहे हैं. बंगाल में नारी का भारी अपमान किया गया, आज उसी का परिणाम वहां की सत्ताधारी पार्टी को मिला है. इस देश की पहचान श्री राम, श्री कृष्ण, गंगा-जमुना और बद्रीनाथ-केदारनाथ हैं. बंगाल की जीत देश को और ताकतवर बनाएगी.”

विपक्ष पर तीखा तंज
विपक्ष पर हमला बोलते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि जिस तरह से उन्हें हार मिली है, उनके नेता मैदान छोड़कर भाग खड़े हुए हैं. अब वे कांग्रेस और राहुल गांधी की तरह रोने लगे हैं और अपनी हार का ठीकरा चुनाव आयोग व EVM पर फोड़ रहे हैं. उन्होंने एक नेता का नाम लिए बिना तंज कसा, “वहां के एक ‘अभिषेक’ नामक नेता ने गृहमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया था, लेकिन चुनाव परिणाम आते ही वह वहां से भाग गया है.”

तीन दशक में पहली बार हुए निष्पक्ष चुनाव- कैलाश विजयवर्गीय
कैबिनेट मंत्री ने वामपंथियों और ममता बनर्जी की पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में पिछले तीन दशकों में पहली बार बिना खून-खराबे के निष्पक्ष चुनाव हुए हैं. उन्होंने याद दिलाया कि फलता (Falta) विधानसभा में उन पर और जेपी नड्डा के काफिले पर कितने बड़े-बड़े पत्थर फेंके गए थे.

कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा कि बंगाल में अपराधियों को Z+ सुरक्षा दी जाती है, जो हमारे यहां सांसदों को भी नहीं मिलती. वहां एक क्रिमिनल नेक्सस (Nexus) काम करता था, जिसे इस चुनाव में चुनाव आयोग ने तोड़ दिया.

विजयवर्गीय ने कहा कि सीमावर्ती राज्यों में बीजेपी की सरकार होना देश की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे सुनिश्चित किया है. अंत में उन्होंने असम में भी दोबारा बीजेपी सरकार बनने पर खुशी जाहिर की और हिमंत बिस्वा सरमा को एक बेहतरीन नेता बताया.

‘सुशासन तिहार’ में CM साय की बड़ी घोषणाएं, जनता को कई सौगातें

0

‘सुशासन तिहार’ में CM साय की बड़ी घोषणाएं, जनता को कई सौगातें
छत्तीसगढ़ में विकास और सुशासन की नई इबारत लिखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को राजनांदगांव का दौरा किया। यह दौरा राजनांदगांव शहर के मोतीपुर स्कूल मैदान में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के तहत किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना था। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं कर क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगातें दीं, जिससे स्थानीय जनता में हर्ष का माहौल देखा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस जनहितैषी पहल का समर्थन किया और मुख्यमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया, जो यह दर्शाता है कि जनता में सुशासन के प्रति कितनी उम्मीदें हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनसंवाद के माध्यम से लोगों की अपेक्षाओं को समझने का प्रयास किया।

मुख्यमंत्री साय ने सुनी लोगों की समस्याएं
कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘सुशासन तिहार’ के मंच से लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने एक-एक करके लोगों की फरियादें सुनीं और उनके निराकरण के लिए तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। वही प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यही नहीं, मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों से भी सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने खास तौर पर ‘महतारी वंदन योजना’ और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से उनके अनुभवों और प्राप्त लाभ के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। यह प्रयास सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर परखने और उनमें और सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था, जिससे योजनाओं का लाभ वास्तविक हकदारों तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की घोषणा की
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव जिले के लिए कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की घोषणा की। इनमें सबसे प्रमुख घोषणाओं में से एक डोंगरगढ़ में 15 कमरों के अत्याधुनिक सर्किट हाउस का निर्माण था। यह सर्किट हाउस न केवल पर्यटकों बल्कि शासकीय कार्यों से आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी सुविधा प्रदान करेगा। वही चिखली में एक आधुनिक हॉकी मैदान बनाने की भी घोषणा की गई, जिससे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलेगा और युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा। इन घोषणाओं से खेल और पर्यटन दोनों क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने जनपद पंचायत राजनांदगांव के लिए एक नवीन और भव्य भवन के निर्माण की भी घोषणा की। यह नया भवन स्थानीय प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से चलाने में सहायक होगा और जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में मदद करेगा। इन सभी घोषणाओं के साथ ही, मुख्यमंत्री ने अन्य निर्माण कार्यों के लिए करोड़ों रुपये आवंटित करने का भी ऐलान किया। ये सभी घोषणाएं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंच से सीधे जनता से संवाद करते हुए कीं, जिससे जनता में सरकार के प्रति विश्वास और बढ़ा। इन विकास कार्यों से निश्चित रूप से क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को एक नई गति प्राप्त होगी और लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने भी इस आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। सांसद संतोष पांडे भी इस दौरान सक्रिय रूप से कार्यक्रम में शामिल रहे और जनता से संवाद किया। बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने। कार्यक्रम के समापन के बाद, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को झालमुड़ी का आनंद लेते हुए देखा गया। यह दृश्य उनकी सादगी और जनता से सीधे जुड़ने के उनके प्रयास को दर्शाता है। यह कार्यक्रम वास्तव में लोगों से सीधा और आत्मीय संबंध स्थापित करने का एक सफल प्रयास था, जिसने सुशासन की अवधारणा को मजबूत किया और जनता के बीच सरकार की छवि को और भी निखारा।

बेटे की जीत पर पिता चंद्रशेखर की आंखें नम, कहा—ये गर्व का पल

0

बेटे की जीत पर पिता चंद्रशेखर की आंखें नम, कहा—ये गर्व का पल
तमिलनाडु में इस बार के विधानसभा चुनाव में बड़ा बदलाव हुआ है. पारंपरिक क्षेत्रीय पार्टी को नकारते हुए राज्य की जनता ने नई पार्टी को राज्य की सत्ता की चाबी सौंपी है. यहां एक्टर विजय थलापति की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. एक्टर जोसेफ विजय चंद्रशेखर ने तीन साल पहले तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) पार्टी का गठन किया था और अब इसने कीर्तिमान रच दिया है. TVK चुनावी मतगणना में 100 के आंकड़े को पार कर चुकी है. ऐसे में उनका नारा सच होता दिख रहा है, इसमें उन्होंने कहा था कि विजय आएगा.

अपने बेटे की इस जीत की खुशी में उनके पिता ने भी प्रतिक्रिया दी है. वह काफी भावुक नजर आए. एक्टर विजय के पिता और फिल्म निर्देशक एस.ए. चंद्रशेखर खुशी और गर्व महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर बहुत गर्व है. पिछले दो सालों में विजय का आत्मविश्वास काफी मजबूत हुआ है.

उन्होंने विजय की पार्टी की इस जीत को ऐतिहासिक करार दिया. उन्होंने कहा कि चुनाव रिजल्ट ऐतिहासिक हैं. विजय के लिए ऐतिहासिक जीत है.

बिना किसी गठबंधन के लड़ना, विजय की हिम्मत को दर्शाता है: चंद्रशेखर
उन्होंने कहा कि बिना किसी गठबंधन के अकेले दम पर चुनाव लड़ने का विजय का फैसला उनकी हिम्मत और नेतृत्व क्षमता को दिखाता है. विजय ने तमिलनाडु की जनता के साथ एक मजबूत रिश्ता बनाया है. राज्य में उन्हें एक नेता से बढ़कर बेटे या भाई के रूप में प्यार करते हैं. अपने बेटे की सफलता पर चंद्रशेखर थोड़े भावुक भी नजर आए.

कांग्रेस का अपना गौरवशाली इतिहास और परंपरा रही है: चंद्रशेखर
इसके अलावा उन्होंने किस पार्टी का समर्थन लेने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस का अपना गौरवशाली इतिहास और परंपरा रही है. इतनी मजबूत विरासत के बावजूद पार्टी कमजोर क्यों हो रही है? इसकी वजह है सत्ता की कमी. जब कोई पार्टी लगातार दूसरों को समर्थन देती है, तो उसका जनाधार कमजोर होने लगता है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वह शक्ति हम देंगे. हम नहीं, बल्कि विजय कांग्रेस को वह ताकत देने के लिए तैयार हैं. अगर कांग्रेस को यह सत्ता मिलती है, तो वह अपनी पुरानी पहचान और मजबूती को फिर से हासिल कर सकती है. कांग्रेस को इस मौके का पूरा इस्तेमाल करना चाहिए.

नितिन नबीन का बड़ा दावा—‘गंगोत्री से गंगासागर तक NDA-BJP पर जनता का भरोसा

0

नितिन नबीन का बड़ा दावा—‘गंगोत्री से गंगासागर तक NDA-BJP पर जनता का भरोसा
पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम से भाजपा को भारी ख़ुशी दे दी है, देशभर में पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं उधर ममता बनर्जी परिणाम से बिलकुल खुश नहीं हैं वे चुनाव आयोग पर निशाना साध रही हैं उसे इलेक्शन कमीशन नहीं भाजपा कमीशन कह रही हैं लेकिन भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एन इस जीत को कार्यकर्ताओं को समर्पित किया है उन्हें बधाई दी है।

भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आज जब बंगाल ने परिवर्तन के नए दौर में प्रवेश किया है, तो मैं बंगाल के हर राजनीतिक दल से एक आग्रह भी करना चाहता हूं, बंगाल में बीते दशकों में राजनीतिक हिंसा की वजह से न जाने कितनी जिंदगियां बर्बाद हो गईं। मेरा स्पष्ट मानना है कि आज से बंगाल की इन चुनावी आदतों में बदलाव आना चाहिए। आज जब भाजपा जीती है, तो बदला नहीं, बदलाव की बात होनी चाहिए। भय नहीं, भविष्य की बात होनी चाहिए।

ये हम सभी के लिए ऐतिहासिक क्षण
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने संबोधन में कहा – हम सभी आज सभी यहां उपस्थित हुए हैं। ये हम सभी के लिए ऐतिहासिक क्षण है। आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में हमारी देवतुल्य जनता ने हमें जो समर्थन दिया है, उसके लिए मैं इन सभी पांच राज्यों के लोगों का अभिनंदन करता हूं कि आपने हमारे नेतृत्व के प्रति और भाजपा-NDA के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है।

नितिन नबीन ने याद दिलाया 4 जून, 2024 का दिन
नितिन नबीन ने कहा आज 4 मई के दिन है और नतीजे आए हैं। लेकिन मैं 4 जून, 2024 का दिन भी आपको याद कराना चाहता हूं। जनता ने हमारे नेतृत्वकर्ता को जो समर्थन और विश्वास दिया था, उसमें कहीं न कहीं एक कसक रह गई थी। आज जब 4 मई को प्रचंड बहुमत और जीत देकर 2024 की उस कसक को पूरा किया है और उसके बाद हुए सभी चुनाव में जनता ने भाजपा को प्रचंड जीत देने का काम किया और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के प्रति आस्था और विश्वास व्यक्त किया है।

जनता का अटूट विश्वास, समर्थन पीएम मोदी पर है
भाजपा अध्यक्ष ने कहा आज जब पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के जो परिणाम आए हैं, इन तीनों राज्यों के परिणामों ने ये स्पष्ट किया है कि आज देश की जनता का अटूट विश्वास और समर्थन हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति है। मैं इसके लिए देश की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक एनडीए भाजपा की सरकार बन रही है। यह सिर्फ भौगोलिक विस्तार नहीं है यह हमारे प्रति, हमारे नेतृत्व के प्रति विश्वास और विचार का भी विस्तार है।

गंगा किनारे गूंजा जीत का संदेश: PM मोदी बोले—देशभर में खिला कमल, नितिन नबीन की तारीफ

0

गंगा किनारे गूंजा जीत का संदेश: PM मोदी बोले—देशभर में खिला कमल, नितिन नबीन की तारीफ
दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर आज उत्साह का माहौल देखते ही बन रहा था, जब पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में मिली बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे। पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी थी। प्रधानमंत्री मोदी के पहुंचने पर पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और पुष्पवर्षा के साथ उनका भव्य अभिनंदन हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी एक अलग परिधान में नजर आए, जो इस ऐतिहासिक अवसर की गरिमा को और बढ़ा रहा था।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है जब वर्षों की साधना सिद्धि में बदलती है तो चेहरे पर जो खुशी होती है, वो खुशी मैं देशभर के भाजपा कार्यकर्ता के चेहरे पर देख रहा हूं। उन्होंने इस दिन को कई मायनों में खास बताया, इसे देश के उज्जवल भविष्य की उद्घोषणा का दिन, भरोसे का दिन कहा। प्रधानमंत्री ने भारत के महान लोकतंत्र पर, परफॉर्मेंस की कसौटी पर और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना पर जनता के भरोसे को रेखांकित किया। उन्होंने बंगाल, असम, केरल, पुड्डुचेरी और तमिलनाडु की जनता के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने नितिन नबीन की जमकर की तारीफ
प्रधानमंत्री मोदी ने इस सफलता के लिए भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को भी बधाई दी और उनकी जमकर तारीफ की। मोदी ने कहा कि भाजपा के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता ने कमाल कर दिया है, आपने एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने बताया कि नितिन नबीन द्वारा अध्यक्ष पद संभालने के बाद यह पहला चुनाव था और इस चुनाव में हर कार्यकर्ता को उनका जो मार्गदर्शन मिला, वह इस विजय में बहुमूल्य रहा है।

पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह केवल लोकतंत्र की ही नहीं, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं की भी जीत है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बंगाल में 93 प्रतिशत मतदान होना बहुत बड़ी बात है और इसके लिए चुनाव आयोग को बहुत-बहुत बधाई दी।

गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक खिला ‘कमल’: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार चुनाव परिणाम के बाद अपने संबोधन का जिक्र करते हुए कहा कि तब उन्होंने कहा था कि गंगा जी बिहार से होते हुए गंगा सागर तक जाती हैं। आज बंगाल की इस शानदार जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक कमल ही कमल खिला हुआ है, यह एक अद्भुत उपलब्धि है।

उन्होंने आगे कहा कि आज देश के 20 से अधिक राज्यों में भाजपा सरकार है, जिसका एक ही मंत्र है- नागरिक देवो भव:। यही कारण है कि जनता भाजपा पर ज्यादा से ज्यादा भरोसा कर रही है। जनता साफ देख रही है कि जहां भाजपा है, वहां गुड गवर्नेंस है, जहां भाजपा है, वहां विकास है।

प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी याद किया और कहा कि उनकी आत्मा को कितनी शांति मिली होगी। उन्होंने 1951 में जनसंघ की स्थापना करके हर कार्यकर्ता को यह संदेश दिया था कि देश के लिए जीना है और देश के लिए मरना है। मोदी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने अपने जीवन से यह साबित किया कि राष्ट्र सर्वोपरि का मंत्र लेकर चलने वाले अपना जीवनदान देने में एक पल की भी देर नहीं करते। उन्होंने जिस समृद्ध बंगाल का सपना देखा था, वह सपना कई दशकों से इंतजार कर रहा था, और आज बंगाल की जनता ने भाजपा कार्यकर्ताओं को वह अवसर दिया है। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि बंगाल के भाग्य में आज से एक नया अध्याय जुड़ गया है। आज से बंगाल भयमुक्त हुआ है और विकास के भरोसे से युक्त हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के बलिदान को भी याद किया और कहा कि हमारे कितने कार्यकर्ताओं ने अपना बलिदान दिया है। केरल और बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर कितने जुल्म हुए हैं, कितने अत्याचार हुए हैं। आज बंगाल में भाजपा की सफलता का श्रेय ऐसे सभी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को जाता है। यह जीत बंगाल की जनता को समर्पित है। उन्होंने कहा कि अभी 4 मई की शाम चल रही है, लेकिन बंगाल की पावन धरा पर एक नया सूर्योदय हुआ है, एक ऐसा सवेरा जिसका इंतजार पीढ़ियों ने किया है।

बंगाल के विकास के लिए नई यात्रा का वादा
बंगाल के भविष्य के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने एक नई यात्रा का वादा किया, जहां विकास और विश्वास कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। उन्होंने हर बंगालवासी को भरोसा दिलाया कि बंगाल के बेहतर भविष्य के लिए भाजपा दिन-रात एक कर देगी। मोदी ने कहा कि बंगाल में अब महिलाओं को सुरक्षा का माहौल मिलेगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा और पलायन रुकेगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत योजना को हरी झंडी दिखाई जाएगी और घुसपैठियों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से पहले, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जनता द्वारा दिए गए समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया। नवीन ने कहा कि जनता ने 4 जून 2024 के नतीजे की कसक को पूरा किया है। उन्होंने जोर दिया कि जनता अब भय के वातावरण से भरोसे के वातावरण में आ गई है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम, पुड्डुचेरी की जनता द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के प्रति दिखाए गए अपार स्नेह की सराहना की और विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में दक्षिण के राज्यों में भी कमल खिलेगा। नितिन नवीन ने इंडी गठबंधन के नेता राहुल गांधी की नाकामी को भी चुनाव परिणाम का एक कारण बताया। उन्होंने कहा कि जनता के साथ इन लोगों ने अन्याय किया है, इसलिए इंडी गठबंधन ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा।

स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने राज्य सरकार सदैव तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

0

स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने राज्य सरकार सदैव तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य शासन स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। राज्य में 10 हजार स्टार्टअप धारकों ने अपना पंजीयन कराया है। स्टार्टअप शुरू करने वालों को राज्य सरकार प्रतिमाह स्टाइफंड भी दे रही है। प्रदेश में चारों ओर उद्योगों का फैलाव हो, इसके लिए लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। बाहर की कम्पनियों को निवेश के लिए औद्योगिक समिट के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार मिले और प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को इंदौर जिले के महू में एक निजी कॉलेज में आयोजित प्लेसमेंट प्रोग्राम में युवाओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉलेज के उन युवाओं को प्लेसमेंट के प्रमाण-पत्र वितरित किए, जिनका प्लेसमेंट विभिन्न कम्पनियों में हुआ। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक उषा ठाकुर, कॉलेज के सेक्रेटरी सुनील बंसल और शरद त्रिवेदी विशेष रूप से उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को आह्वान किया कि यदि हम किसी विषय को मन लगाकर गहराई से पढ़ते हैं, तो उसकी याददाश्त लम्बे समय तक बनी रहती है। अत: एकाग्रचित होकर अध्ययन करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षक बनकर विद्यार्थियों से प्रश्न किए, तो वहीं विद्यार्थियों ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव से प्रश्न किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों से विज्ञान और राजनीति से जुड़े प्रश्न किए, तो वहीं विद्यार्थियों ने उद्योग और नवाचार को लेकर प्रश्न किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केवल पाठ्यक्रम तक ही विद्यार्थी स्वयं को सीमित न रखें, वह आगे भी अपना मनन और चिंतन जारी रखे। नये-नये नवाचार करें और स्वयं को भी परखें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टार्टअप, गुरूत्वाकर्षण, ब्रह्माण्ड, नवाचार, निवेश आदि को विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने सुशीला देवी बंसल कॉलेज परिसर में आयोजित विज्ञान परियोजना प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों और प्रोजेक्ट के बारे में विद्यार्थियों से जानकारी प्राप्त की। साथ ही सामूहिक चित्र भी खिंचवाये।

कार्यक्रम में कॉलेज के सचिव सुनील बंसल ने बताया कि संस्था के इंदौर के अलावा भोपाल और मंडीदीप में भी कॉलेज है। अधिकांश विद्यार्थियों का प्लेसमेंट मध्यप्रदेश की कम्पनियों में ही हुआ है। इसका श्रेय राज्य सरकार को जाता है कि यहाँ लगातार नये उद्योग खुल रहे है और प्रदेश दिनों-दिन विकसित हो रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सफल प्रक्षेपण के लिए दी बधाई

0

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सफल प्रक्षेपण के लिए दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व के पहले और भारत में निर्मित सबसे बड़े निजी ऑप्टोसार उपग्रह ‘मिशन दृष्टि’ के सफल प्रक्षेपण पर गैलेक्सआई के संस्थापकों और पूरी युवा टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मिशन दृष्टि अंतरिक्ष यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं को विज्ञान सहित हर क्षेत्र में प्रोत्साहन दिया है। देश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने का ही परिणाम है कि अंतरिक्ष सहित हर क्षेत्र में युवाओं के निरंतर नवाचार जारी हैं।

उल्लेखनीय है कि बैंगलुरु के अंतरिक्ष स्टार्टअप गैलेक्सआई ने रविवार, 3 मई 2026 को दुनिया का पहला ऑप्टोसार सैटेलाइट ‘मिशन दृष्टि’ का सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। यह भारत में किसी निजी कंपनी द्वारा निर्मित सबसे बड़ा 190 किलोग्राम उपग्रह है। यह उपग्रह स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए कैलिफोर्निया से प्रक्षेपित किया गया।