Home Blog Page 75

पश्चिम बंगाल SIR फाइनल वोटर लिस्ट जारी

0

पश्चिम बंगाल SIR फाइनल वोटर लिस्ट जारी
चुनाव आयोग ने शनिवार को पश्चिम बंगाल स्पेशल इन्वेस्टिगेशन रिवीजन फाइनल इलेक्टॉरल रोल (West Bengal SIR) जारी कर दिया है। जिसमें मतदाताओं की कुल संख्या 7 करोड़ 4 लाख 59 हजार 284 है। पुरुषों की संख्या 3 करोड़ 60 लाख 22 हजार 642 और महिलाओं की 3 करोड़ 44 लाख 35 हजार 260 है। जबकि थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 1383 है। 16 दिसंबर 2025 को जारी ड्राफ्ट रोल में वोटर की संख्या 7 करोड़ 8 लाख 16 हजार 630 थी।

सीईओ पश्चिम बंगाल द्वारा जारी फाइनल वोटर लिस्ट के मुताबिक 5 लाख 46 हजार 53 लोगों के नाम डिलीट किए गए हैं। जिसमें से पुरुषों की संख्या 2,68,147 है। महिलाओं की संख्या 2,77,877 और थर्ड जेंडर की 29 है।

इतने लोगों के नाम जोड़े गए
फॉर्म 6 और 6ए के तहत कुल 1 लाख 82 हजार 36 लोगों के नाम जोड़े गए हैं। जिसमें पुरुषों की संख्या 89,445, महिलाओं की 92,583 और थर्ड जेंडर की 8 है । फार्म 8 के तहत कुल 6671 लोगों के नाम जोड़े गए हैं। जिसमें से पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 19,053 और महिलाओं की 4,717 है।

ड्राफ्ट रोल और फाइनल रोल में जेंडर रेशीयो 956 रहा। सभी पोलिंग स्टेशन में एसआईआर फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद इसे पब्लिक इंस्पेक्शन के लिए कार्य इलेक्टॉरल रजिस्ट्रेशन ऑफिस और असिस्टेंट इलेक्टॉरल रजिस्ट्रेशन कार्यालयों में 28 फरवरी से उपलब्ध करवाया जाएगा। राजनीतिक पार्टियों को भी इसकी कॉपी दी जाएगी।

मतदाताओं को अपना नाम वोटर लिस्ट में सत्यापित करने की सलाह दी गई है। कोई जरूरत पड़ने पर फार्म 6 या 6 ए या फॉर्म 8 के तहत सुधार या नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में आवेदन किया जा सकता है।

कैसे चेक करें नाम?
सबसे पहले अधिक का चुनाव आयोग के आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर जाकर नाम चेक कर सकते हैं। सीईओ के आधिकारिक वेबसाइट https://ceowestbengal.wb.gov.in/ पर जाकर फाइनल लिस्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा ECI NET ऐप, AERO, एसडीओ, बीडीओ और डीएम कार्यालय में भी फाइनल वोटर लिस्ट उपलब्ध होगी।

नाम डिलीट होने पर क्या करें?
यदि नाम डिलीट कर दिया गया है, तो आप डीईओ/डीएम के पास 5 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आपको सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। यदि डीईओ/डीएम 5 दिनों के भीतर आपके आवेदन को का समाधान नहीं निकालते हैं, तो आप सीईओ के पास आवेदन कर सकते हैं।

यश की ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय

0

यश की ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय
साउथ के सुपरस्टार यश की आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. कुछ दिन पहले ही रिलीज हुए टीजर के बाद फैंस इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. अब फाइनली इस फिल्म की रिलीज की तारीख भी सामने आ चुकी है. ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर मार्च के महीने में ही रिलीज किया जाने वाला है. इसके लिए मेकर्स खास तैयारियां भी कर रहे हैं.

कब रिलीज होगा ट्रेलर?
यश की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के दो टीजर सामने आए हैं. दोनों को ही लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज देखने को मिला था. तो वहीं अब इस फिल्म का ट्रेलर भी जल्दी ही लॉन्च किया जाने वाला है. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर 8 मार्च को लॉन्च होने वाला है. ये लॉन्चिंग ईवेंट बैंगलुरु में होने वाला है, जिसके इन्विटेशंस भी भेजे जा चुके हैं.

मेकर्स ने नहीं किया अनाउंस
वैसे अब तक मेकर्स ने इसका कोई अनाउंसमेंट नहीं किया है. हो सकता है कि मेकर्स अभी ट्रेलर ईवेंट लॉन्च की तैयारी में जुटे हुए हों. बताया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर बैंगलुरु में लॉन्च होगा. इसके लिए मेकर्स ने एक ग्रैंड ईवेंट भी प्लान किया है. इसके इन्विटेशंस जब लोगों तक पहुंचाए गए तब जाकर इस बात का पता चला है कि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा.

नया पोस्टर भी हुआ है रिलीज
बता दें कि हाल ही में इस फिल्म का एक नया पोस्टर भी रिलीज हुआ है. जिसमें यश की गोद में कियारा नडर आ रही हैं. हालांकि एक्ट्रेस का चेहरा नहीं दिख रहा है. ये पोस्टर इस फिल्म के एक गाने ‘तबाही’ का है. जो 2 मार्च को रिलीज होने वाला है. इस पोस्ट में यश को फैंस का खूब सारा प्यार मिल रहा है. हालांकि फैंस इस बार से नाराज हैं कि कियारा का चेहरा अब तक क्यों नहीं दिखाया जा रहा है.

ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी भीषण जंग

0

ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी भीषण जंग
मिडिल ईस्ट में भीषण जंग छिड़ गई है. इजरायल ने शनिवार (28 फरवरी 2026) को अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर हमला कर दिया तो तेहरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. ईरान की सेना ने मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी एयरबेसों पर भयंकर मिसाइलें दागीं. वहीं अब इस जंग पर भारत की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है.

भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने ईरान और इजरायल के बीच जंग पर चिंता जताई है. MEA ने कहा कि ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हाल के घटनाक्रम से भारत बहुत चिंतित है. हम सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव बढ़ने से बचने और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह करते हैं.

बातचीत के जरिए मुद्दों को सुलझाएं: भारत
भारत ने सुझाव देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में तनाव कम करने और अंदरूनी मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत और डिप्लोमेसी को आगे बढ़ाया जाना चाहिए. सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए.

MEA ने कहा कि इस क्षेत्र में हमारे मिशन भारतीय नागरिकों के संपर्क में हैं और उन्हें सतर्क रहने, मिशन के संपर्क में रहने और स्थानीय सुरक्षा गाइडलाइंस का पालन करने के लिए सही सलाह जारी की है.

भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान की घोषणा के बाद भारत ने शनिवार को ईरान और इजराइल में रहने वाले अपने नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी. ईरान में भारतीय दूतावास ने शनिवार को अपने नागरिकों के लिए एक परामर्श जारी करते हुए उनसे अत्यधिक सावधानी बरतने और जहां तक संभव हो घर के अंदर रहने की अपील की है. दूतावास ने कहा कि सभी भारतीय नागरिक खबरों पर नजर बनाए रखें, आसपास की स्थिति के प्रति जागरूक रहें और भारतीय दूतावास से मिलने वाले आगे के निर्देशों का इंतजार करें.

नेतन्याहू की ईरान को चेतावनी
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, ’47 सालों से अयातुल्ला अली खामेनेई की सरकार इजरायल मुर्दाबाद और अमेरिका मुर्दाबाद के नारे लगाता रहा है. इसने हमारा खून बहाया है, कई अमेरिकियों की हत्या की है और अपने ही लोगों का नरसंहार किया है.’ उन्होंने जोर देकर कहा, ‘इस हत्यारे आतंकवादी शासन को परमाणु हथियार जमा करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि यह इसे पूरी मानवता के लिए खतरा बनने में सक्षम बना देगा.’

पद्मश्री डॉ. बी. के. जैन के निधन पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने व्यक्त किया गहन शोक

0

पद्मश्री डॉ. बी. के. जैन के निधन पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने व्यक्त किया गहन शोक
भोपाल, दिनांक 27 फ़रवरी 2026
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पद्मश्री डॉ. बी. के. जैन के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. जैन के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि डॉ. जैन ने सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के माध्यम से नेत्र चिकित्सा सेवा को जनसेवा का व्यापक अभियान बनाकर हजारों जरूरतमंदों के जीवन में प्रकाश पहुँचाया। चित्रकूट में संत समाज, गरीब एवं असहाय जनों के लिए उनका समर्पण, सेवा-भाव और मानवीय दृष्टिकोण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका संपूर्ण जीवन करुणा, सेवा और मानवता के उच्च मूल्यों की प्रेरक मिसाल है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का धमाका, यह कारनामा करने वाली दुनिया के दूसरी टीम बनी

0

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का धमाका, यह कारनामा करने वाली दुनिया के दूसरी टीम बनी
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 48वां मुकाबला आज (26 फरवरी) भारत और जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है. जहां भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है. वह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के एक मैच में विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई है. पहले स्थान पर श्रीलंका का नाम आता है. जिन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में केन्या के खिलाफ 260 रन बनाए थे. अब भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक मैच में 256 रन बनाए हैं.

अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या ने लगाया अर्धशतक
भारत की तरफ से आज के मुकाबले में कुल दो बल्लेबाज अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे. जिन दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा वह दोनों बल्लेबाजी अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या हैं. अभिषेक शर्मा ने पारी का आगाज करते हुए 30 गेंदों में 183.33 की स्ट्राइक रेट से 55 रन बनाए. वहीं पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पंड्या ने 23 गेंद में 217.39 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 50 रनों का योगदान दिया.

इन बल्लेबाजों ने भी लूटी महफिल
अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या ही नहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का बल्ला भी खूब चला. पारी का आगाज करते हुए सैमसन ने 15 गेंद में 24, जबकि ईशान किशन ने 24 गेंद में 38, कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंद में 33 और तिलक वर्मा ने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में नाबाद 44 रनों का योगदान दिया.

जिम्बाब्वे की तरफ से इन गेंदबाजों को मिली सफलता
जिम्बाब्वे की तरफ से आज के मुकाबले में कुल चार गेंदबाजों को क्रमशः एक-एक सफलता हाथ लगी. जिसमें रिचर्ड अंगारावा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, तिनोतेंदा मपोसा और सिकंदर रजा का नाम शामिल है. अंगारावा ने सूर्यकुमार यादव, मुजाराबानी ने संजू सैमसन, मपोसा ने अभिषेक शर्मा और रजा ने ईशान किशन को आउट किया.

अगर दोषी नहीं थे केजरीवाल, तो जिम्मेदार कौन?

0

अगर दोषी नहीं थे केजरीवाल, तो जिम्मेदार कौन?
राष्ट्र की बात
शीतल रॉय ✍🏻

जांच एजेंसियों की साख पर उठते सवाल

सत्ता की मंशा पर बहस तेज, जेल में बीते वक्त की भरपाई कौन करेगा?
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाले में अदालत द्वारा बरी किया जाना सिर्फ एक कानूनी फैसला नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर एक तीखा सवाल है,और प्रहार भी..
लंबे समय तक चले इस मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी, पूछताछ और जेल में बिताए गए दिनों के बाद अब अदालत कहती है कि आरोप सिद्ध नहीं हुए क्योकि पर्याप्त सबूतों की कमी थी,तो सवाल यह है कि फिर यह पूरा घटनाक्रम किसके जिम्मे जाता है?
इस पूरे मामले ने एक बार फिर जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या एक मुख्यमंत्री की समूची जांच
तथ्यों और सबूतों पर आधारित थी, या फिर किसी दबाव में दिशा तय की गई?
जब कोई बड़ा जनप्रतिनिधि महीनों तक जांच और पुलिस हिरासत का सामना करता है और अंत में बरी हो जाता है, तो यह केवल एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरी जांच प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल पैदा हो जाता है।
और सत्ताधारी व्यवस्था पर प्रहार करता है।विपक्ष लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि अक्सर केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए किया जाता है। इस फैसले के बाद यह आरोप और तेज सिद्ध होते दिखाई दे रहे है।
क्या यह मामला भी उसी कड़ी का हिस्सा था?

क्या सत्ता के प्रभाव में किसी भी जनप्रतिनिधि की जांच की दिशा तय होती है?
ये सवाल अब और मुखर होंगे।क्योकि केजरीवाल का जो वक्त जेल में बीता उसकी भरपाई कौन करेगा?
सबसे बड़ा और सबसे असहज सवाल यही है।अगर अरविंद केजरीवाल दोषी नहीं थे, तो उनके जेल में बिताए गए समय की भरपाई कौन करेगा?

क्या कोई माफी?
य कोई जवाबदेही तय होगी।
या फिर यह मान लिया जाए कि सत्ता और सिस्टम की चक्की में पिसना ही “राजनीतिक जोखिम” है?
इस घटना का भविष्य पर क्या असर होगा क्या इसका फायदा विपक्ष को मिलेगा य फिर बड़ा नैरेटिव“राजनीतिक प्रताड़ना” का मुद्दा और मजबूत होगा

क्या अब जांच एजेंसियों की कार्यशैली और पारदर्शिता पर जवाबदेही की मांग तेज होगी।
आने वाले चुनावों में यह फैसला एक बड़ा राजनीतिक हथियार बन सकता है।क्योकि केजरीवाल की जीत का फैसला सिर्फ अदालत का नहीं, सिस्टम का आईना है।कोर्ट का यह निर्णय केवल एक केस का अंत नहीं, बल्कि उस प्रक्रिया का आईना है जिसमें आरोप पहले तय होते हैं और सबूत बाद में ढूंढे जाते हैं। लोकतंत्र व्यवस्था में कानून सर्वोपरि है, लेकिन जब निर्दोष साबित होने के बाद भी किसी को जेल की सलाखों के पीछे समय बिताना पड़े, तो यह सवाल उठना लाज़मी है। की केजरीवाल के बरी होने का फैसला ही अगर न्याय है, तो उसके पहले की पूरी प्रक्रिया भी उतनी ही न्यायपूर्ण होनी चाहिए?

लक्ष्मीप्रिया देवी की ‘बूंग’ का नया पोस्टर

0

लक्ष्मीप्रिया देवी की ‘बूंग’ का नया पोस्टर
भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल लेकर आई मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने जा रही है. निर्देशक लक्ष्मीप्रिया देवी की इस फिल्म ने हाल ही में बाफ्टा फिल्म अवार्ड में बड़ा सम्मान हासिल किया और इतिहास रच दिया. यह पहली भारतीय फिल्म है, जिसे इस मंच पर अवॉर्ड मिला. इसी बीच अब मेकर्स ने ऐलान किया है कि ‘बूंग’ 6 मार्च को देशभर के सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इस खास कहानी को थिएटर में अनुभव कर सकें.

कैसी है फिल्म की कहानी ?
फिल्म की कहानी मणिपुर के एक छोटे से गांव में रहने वाले बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां के साथ रहता है. उसके पिता जॉयकुमार रहस्यमय तरीके से गायब हो चुके हैं. कोई नहीं जानता कि वे जिंदा हैं या परिवार को छोड़कर चले गए. इसी दर्द के बीच यह बच्चा अपनी मां को खुश करने के लिए एक बड़ा फैसला करता है. वह अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ पिता की तलाश में निकल पड़ता है. यह सफर सिर्फ एक खोज नहीं, बल्कि भावनाओं, मासूमियत और उम्मीद की कहानी है. फिल्म में मुख्य भूमिकाएं गुगुन किंगपिन और बाला हिजाम ने निभाई हैं.

फिल्म की हुई जमकर तारीफ
बता दें, ‘बूंग’ को 79वें बाफ्टा फिल्म अवार्ड में बेस्ट चिल्ड्रेन एंड फैमिली फिल्म का अवॉर्ड मिला. यह इवेंट लंदन के रॉयल फेस्टिवल हाल में आयोजित हुआ था. फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 2024 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, जिसके बाद इसे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया और मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल जैसे बड़े फेस्टिवल्स में भी दिखाया गया. इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और सूटेबल पिक्चर्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. निर्माताओं का कहना है कि फिल्म की कहानी सिर्फ मणिपुर की नहीं, बल्कि हर उस जगह की है जहां लोग मुश्किल हालात में भी उम्मीद का सहारा ढूंढते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि दोबारा रिलीज पर दर्शक इस फिल्म को कितना प्यार देते हैं.

राजस्थान के माउंट आबू, कामां और जहाजपुर का नाम बदला

0

राजस्थान के माउंट आबू, कामां और जहाजपुर का नाम बदला
राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सदन में बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि माउंट आबू का नाम बदलकर आबूराज, कामां का नाम बदलकर कामवन और जहाजपुर का बदलकर यज्ञपुर किया गया. सीएम ने जैसी ही ये घोषणा की, सदन में मेजें थपथपाकर इस फैसले का स्वागत किया गया. राज्य सरकार ने अंग्रेजी प्रभाव वाला नाम बदल दिया. आबू को धार्मिक दृष्टि से पवित्र पर्वत माना जाता है. हर सालष लाखों श्रद्धालु आबू की परिक्रमा करते हैं. ये ऋषि-मुनियों की तपोभूमि रही है. राज्य मंत्री ओटाराम देवासी और विधायक समाराम गरासिया ने मांग उठाई थी. लंबे समय से नाम बदलने की मांग चल रही थी.

राजस्थान देश का ग्रोथ इंजन बन रहा- सीएम
बजट पर चर्चा के दौरान सीएम भजनलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में राजस्थान देश का ग्रोथ इंजन बन कर उभर रहा है. राजस्थान की निरंतर बढ़ती अर्थव्यवस्था हमारी सरकार की पारदर्शी नीयत, प्रभावी नीतियों और दृढ़ संकल्प का सशक्त परिणाम है.

‘कांग्रेस की तुलना में किसानों के बजट में 34 फीसदी की वृद्धि’
सीएम ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल की तुलना में किसानों के बजट में 34 फीसदी की वृद्धि, डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता और किसान हितैषी नीतियों का सशक्त प्रमाण है. डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से कृषि क्षेत्र को मिली यह ऐतिहासिक बढ़ोतरी किसानों की आय, सिंचाई, बीज, उर्वरक और तकनीकी सशक्तीकरण को नई गति दे रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में प्रति व्यक्ति आय में 21.15% की वृद्धि दर्ज होना हमारी सरकार की सुदृढ़ आर्थिक नीतियों, कुशल वित्तीय प्रबंधन और तीव्र विकास का सशक्त प्रमाण है.

बीजेपी जो कहती है, वो करके दिखाती है- सीएम
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी जो कहती है, वो करके दिखाती है. डबल इंजन सरकार के संकल्प से राजस्थान को जल्द ही यमुना नदी का पानी मिलने जा रहा है.

एमएस धोनी झारखंड में स्थित मां देवड़ी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे

0

एमएस धोनी झारखंड में स्थित मां देवड़ी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे
भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) अपनी परंपरा को निभाते हुए झारखंड के प्रसिद्ध मां देवड़ी के मंदिर पहुंचे. माही का मंदिर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आईपीएल के अगले सीजन (IPL 2026) से पहले माही ने अपनी अटूट आस्था को एक बार फिर दुनिया को दिखाया.

बता दें कि आईपीएल के अलावा धोनी अपना ज्यादातर वक्त रांची में परिवार के साथ ही बिताते हैं. वहीं शुक्रवार को धोनी के मां देवड़ी के मंदिर पहुंचने का वीडियो सामने आया. यह मंदिर रांची से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. माही ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चाना की. वहीं सामने आई एक तस्वीर में माही तिलक लगाए हुए नजर आए. इसके अलावा उनके हाथ में लाल चुनरी भी दिखाई दी.

आईपीएल से पहले हर साल करते हैं दर्शन
कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि एमएस धोनी आईपीएल की शुरुआत से पहले हर साल मां देवड़ी के मंदिर दर्शन के लिए जाते हैं. 2026 के सीजन से पहले भी उन्होंने इस रीति-रिवाज को बखूबी बरकरार रखा. धोनी के मंदिर पहुंचते ही वहां भीड़ जमा हो गई.

बहुत पुराना है मंदिर का इतिहास
गौरतलब है कि मंदिर का इतिहास काफी पुराना है. बताया जाता है कि मंदिर 700 साल से भी ज्यादा पुराना है. हालांकि मंदिर के निर्माण का सही समय अब भी एक रहस्य बना हुआ है. मंदिर में दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं.

एमएस धोनी का आईपीएल करियर
धोनी ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 278 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 242 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 84* रनों का रहा. वहीं माही ने 375 चौके और 264 छक्के लगा लिए हैं.

‘स्प्लिट्सविला 7’ फेम मयंक पवार का हुआ निधन

0

‘स्प्लिट्सविला 7’ फेम मयंक पवार का हुआ निधन
टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. ‘स्पिट्सविला 7’ में नजर आए एक्टर और मॉडल मयंक पवार का निधन हो गया है. मयंक ने कुछ दिन पहले यानी 1 जनवरी 2026 को ही अपना 37वां जन्मदिन मनाया था. उनके निधन की खबर उन्हीं के इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की गई है. जिससे दोस्त और फैंस भी हैरान रह गए हैं.

सोशल मीडिया से मिली खबर
मयंक के निधन की खबर उन्हीं के इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की गई है. जिसमें उनकी फोटो है और उसके साथ कंडोलेंस मीटिंग के लिए तारीख दी गई है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘एक भाई, एक चैम्पियन, एक मैंटोर और कई लोगों के लिए एक इंस्पिरेशन. मयंक पवार हमेशा हमारे दिल में रहेंगे. कृपया प्रार्थना में शामिल हों और याद करें. ओम शांति’.

सोमवार को हो गया था निधन
इस पोस्ट में बताया गया है कि मयंक का निधन 23 फरवरी 2026 को हुआ. इसके बाद अब उनकीप्रार्थना सभा 25 फरवरी 2026 को रखी गई है. हालांकि इस पोस्ट में उनके निधन का कोई कारण नहीं बताया गया है. ऐसे में उनके फैंस भी हैरान है और जानना चाहते हैं कि आखिर मयंक को इतनी कम उम्र में हुआ क्या था.

स्प्लिट्सविला में आए थे नजर
बता दें कि मयंक पवार टीवी रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला’ के सातवें सीजन में नजर आए थे. इस शो में मयंक को काफी पसंद किया गया था. शो में मयंक ने हर टास्क को बेहतरीन तरीके से किया था, जिसके चलते उन्हें साथी कंटेस्टेंट्स भी बहुत पसंद करते थे. यहां तक कि जिस दिन मयंक शो से बाहर हुए थे ये एपिसोड सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा था. शो की होस्ट सनी लियोनी तक की आंखें भर आई थीं. जब मयंक बाहर जा रहे थे तब सनी लियोनी ने उन्हें गले लगाया तो वहीं को-होस्ट निखिल चिनप्पा ने भी मयंक की खूब तारीफ की थी.