Home Blog Page 41

नोएडा में पत्थरबाजी और आगजनी के बाद धरपकड़ तेज; 60 लोग गिरफ्तार, सैकड़ों हिरासत में

0

नोएडा में पत्थरबाजी और आगजनी के बाद धरपकड़ तेज; 60 लोग गिरफ्तार, सैकड़ों हिरासत में
नोएडा श्रमिक प्रोटेस्ट मामले में 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इन पर हिंसक प्रदर्शन करने का आरोप है. 200 से ज्यादा लोगों को डिटेन किया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने FIR दर्ज की है.

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का वार, ‘डकैत’ की कमाई की रफ्तार पर लगा ब्रेक

0

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का वार, ‘डकैत’ की कमाई की रफ्तार पर लगा ब्रेक
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को बॉक्स ऑफिस जोरदार बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है. इसकी रिलीज को 26 दिन का वक्त हो चुका है, फिर भी इसका जलवा कम होने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने आगे किसी को टिकने ही नहीं दे रही है. इसी बीच अदिवी सेष की एक्शन रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘डकैत’ रिलीज हुई और इसने शुरुआत तो कमाल की लेकिन रविवार तक आते-आते कमाई में गिरावट देखी गई. ऐसे में चलिए बताते हैं ये फिल्म ‘धुरंधर 2’ के आगे मंडे टेस्ट में फेल हुई या फिर पास?

दरअसल, आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल की बिजनेस किया है और अभी भी कर रही है. मूवी ने चौथे रविवार को छप्परफाड़ कमाई कर हालिया रिलीज को नाक से चने चबवा दिए. ‘डकैत’ से दोगुना ज्यादा कमाई की. ऐसे में अब बारी आई मंडे टेस्ट की तो ये ‘धुरंधर 2’ का चौथा मंडे टेस्ट है, जिसमें इसने ठीक-ठाक कमाई कर ली है लेकिन रविवार के मुकाबले काफी कम है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो रणवीर सिंह की फिल्म ने 26वें दिन सोमवार को 2.86 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और इसकी ऑक्यूपेंसी भी कमाल की रही है. हालांकि, रात 10.30 बजे के बाद ही सही आंकड़े आ पाएंगे.

‘डकैत’ मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास?
‘धुरंधर 2’ फिल्म ‘डकैत’ के लिए रोड़े के जैसे हो गई है. अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो अच्छी की लेकिन ‘धुरंधर 2’ के क्रेज के आगे ये टिक नहीं पाई. वीकेंड भी नहीं बीत पाया और जल्द ही इसकी कमाई में गिरावट आ गई, लेकिन फायदा आदित्य धर की फिल्म ने उठा लिया. सैकनिल्क के अनुसार ‘डकैत’ ने चौथे दिन यानी कि पहले सोमवार को 1.34 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

इसके साथ ही अगर ‘डकैत’ की बाकी दिनों की कमाई के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 6.55 करोड़, दूसरे दिन 6.85 करोड़ और तीसरे दिन 6.40 करोड़ का बिजनेस किया था.

‘धुरंधर 2’ और ‘डकैत’ की ऑक्यूपेंसी
– इसके अलावा अगर ‘धुरंधर 2’ की 26वें दिन की ऑक्यूपेंसी के बारे में बात की जाए तो ये बाकी दिनों के मुकाबले ‘डकैत’ से कहीं ज्यादा है. सोमवार को इसकी ऑक्यूपेंसी 11 प्रतिशत रही.
– वहीं, ‘डकैत’ की ऑक्यूपेंसी बाकी दिनों के मुकाबले काफी घट गई है. जहां 24 और 28 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रहती थी वहीं, आज 8 प्रतिशत रही.

तेलुगु में जमकर कमा रही ‘डकैत’
अदिवी सेष की फिल्म ‘डकैत’ का हिंदी में दम नहीं दिखा. फिल्म हिंदी में काफी कम कमाई कर पा रही है. जहां पर इसकी ऑक्यूपेंसी 9 प्रतिशत सोमवार को दर्ज की गई है. फिल्म ने 29 लाख की कमाई की है. वहीं, तेलुगु में ये अच्छी कमाई कर रही है. इसने 1.05 करोड़ का बिजनेस किया है.

निशांत ने ठुकराई डिप्टी CM की कुर्सी, बिहार की राजनीति में नया मोड़

0

निशांत ने ठुकराई डिप्टी CM की कुर्सी, बिहार की राजनीति में नया मोड़
बिहार से बड़ी सियासी खबर आई है. सूत्रों के मुताबिक, सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार फिलहाल नई सरकार के कैबिनेट में शामिल होने के इच्छुक नहीं हैं. सूत्रों की मानें तो निशांत कुमार नई सरकार में डिप्टी सीएम नहीं बनना चाहते. वो संगठन का काम करना चाहते हैं. हालांकि पार्टी नेताओं की इच्छा है कि वह नई सरकार की कैबिनेट में शामिल हों. निशांत से नेताओं की बातचीत जारी है.

गौरतलब है कि बिहार में जहां बीजेपी पहली बार सीएम पद पर अपने नेता के काबिज होने का इंतजार कर रही है, वहीं जेडीयू के लोग चाहते हैं कि बिहार की कमान निशांत कुमार को मिले यानी उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी जाए. लेकिन सूत्र अब ये दावा कर रहे हैं कि निशांत सरकार में शामिल ही नहीं होना चाहते.

बिहार में सीएम के नाम पर मंथन जारी
बता दें कि बिहार में नए सीएम के नाम पर मंथन जारी है. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के सम्राट चौधरी का नाम सीएम की रेस में सबसे आगे हैं. मौजूदा सरकार में वो नीतीश कुमार के बाद ‘नंबर दो’ हैं क्योंकि उनके पास गृह विभाग जैसी बड़ी जिम्मेदारी है. लेकिन बीजेपी अपने फैसलों से सबको चौंकाती रही है, ऐसे में कोई भी नेता खुलकर बोलने से बच रहे हैं.

मंगलवार (14 अप्रैल) को बिहार में जेडीयू के विधायकों की बैठक है. बीजेपी भी अपने विधायकों के साथ बैठक करेगी. इसके बाद कल ही एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी. सूत्रों के मुताबिक, कल होने वाली इसी बैठक में बिहार के अलगे सीएम के नाम पर मुहर लग जाएगी.

भोपाल के खतरनाक 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज की बदलेगी सूरत, 10 महीने बाद बदलेगा डिजाइन

0

भोपाल के खतरनाक 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज की बदलेगी सूरत, 10 महीने बाद बदलेगा डिजाइन
भोपाल के ऐशबाग इलाके में बना 90 डिग्री मोड़ वाला विवादित ब्रिज अब आखिरकार सुधार की राह पर है. करीब 10 महीने तक चली चर्चा, आलोचना और विभागों के बीच खींचतान के बाद इसकी डिजाइन बदलने पर सहमति बन गई है. यह वही ब्रिज है जो अपने खतरनाक मोड़ की वजह से लंबे समय तक चर्चा और सोशल मीडिया पर मजाक का विषय बना रहा.

क्यों नहीं खुल पाया था ब्रिज?
यह पुल PWD और इंडियन रेलवे की संयुक्त परियोजना है. जून 2025 में इसका निर्माण पूरा हो गया था, लेकिन डिजाइन में खामी होने के कारण इसे जनता के लिए खोला नहीं जा सका. सबसे बड़ी समस्या इसका 90 डिग्री का तीखा मोड़ था, जिसे विशेषज्ञों ने बेहद खतरनाक बताया था. लोगों को डर था कि यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

अब इस ब्रिज की डिजाइन में जरूरी बदलाव किए जाएंगे ताकि इसे सुरक्षित बनाया जा सके. अधिकारियों के मुताबिक, खतरनाक 90 डिग्री मोड़ को चौड़ा किया जाएगा और जहां पहले मोड़ काफी संकरा था, वहां अब ज्यादा जगह दी जाएगी.

इसके साथ ही पूरे ब्रिज की चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी, जिससे वाहन चालकों को चलने में आसानी होगी और विजिबिलिटी भी बेहतर होगी. इन बदलावों के बाद इस पुल पर ट्रैफिक चलाना पहले के मुकाबले काफी सुरक्षित हो जाएगा.

जल्द शुरू होगा काम
जानकारी के अनुसार, अगले 4-5 दिनों में ही सुधार का काम शुरू कर दिया जाएगा. खास बात यह है कि जिस ठेकेदार ने इस ब्रिज का निर्माण किया था, वही अब इसमें सुधार का काम भी करेगा.

हाल ही में हुई एक हाई लेवल मीटिंग में PWD और इंडियन रेलवे के बीच चल रहा विवाद खत्म कर लिया गया है, जिससे अब काम में कोई रुकावट नहीं रहेगी.

करीब 18 करोड़ रुपए की लागत से बना यह ब्रिज शुरुआत से ही विवादों में रहा है. डिजाइन की कमी के चलते लोगों ने इस पर सवाल उठाए और इसे सही करने की मांग लगातार की जाती रही. अब जब बदलाव पर सहमति बन गई है, तो उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यह ब्रिज पूरी तरह सुरक्षित होकर आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने क्रिकेटर और कोच अमय खुरासिया की पुस्तक “74 वर्ष बाद” पुस्तक का विमोचन किया

0

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने क्रिकेटर और कोच अमय खुरासिया की पुस्तक “74 वर्ष बाद” पुस्तक का विमोचन किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में क्रिकेटर और केरल के कोच अमय खुरासिया द्वारा लिखित हिन्दी पुस्तक ” 74 वर्ष बाद” का विमोचन किया। इस दौरान अमय खुरासिया की बेटी और पुस्तक की सह-लेखिका अमयसी कीर्ति खुरासिया भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमय खुरासिया और सह-लेखिका अमयसी कीर्ति को बधाई दी। यह पुस्तक अंग्रेजी भाषा में भी लिखी गई है।

यह पुस्तक भगवान कृष्ण के गीता में दिए उपदेशों और युद्ध नीतियों की वर्तमान दौर में उपयोगिता पर आधारित है। खुरासिया ने कोच के रूप में गीता और भगवान कृष्ण के उपदेशों का प्रयोग क्रिकेट टीम की रणनीति बनाने में किया। इसके फलस्वरूप केरल राज्य की टीम ने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में 74 वर्ष में पहली बार फाइनल तक का सफर तय किया। दिलीप ट्रॉफी जैसे देश के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पहली बार केरल के छह खिलाड़ी एक साथ चुने गए। इस पुस्तक के संदर्भ में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, संजय बांगर, लंका के पूर्व कप्तान दिलीप मेंडिस और बीसीसीआई के पूर्व सचिव संजय जगदाले सहित केरल निवासी अभिनेता मोहनलाल ने भी अपना अभिमत व्यक्त किया हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “विज्ञान मंथन यात्रा 2025-26” के पोस्टर का किया विमोचन

0

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “विज्ञान मंथन यात्रा 2025-26” के पोस्टर का किया विमोचन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “विज्ञान मंथन यात्रा 2025-26” के पोस्टर का मुख्यमंत्री निवास में विमोचन किया। उन्होंने इस अभिनव योजना को विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए शुभकामनाएँ दीं और मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर परिषद के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी, कार्यकारी संचालक एवं विज्ञान मंथन यात्रा के प्रमुख डॉ. विवेक कटारे और वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी एवं प्रभारी डॉ. सुनील गर्ग उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश में विज्ञान शिक्षा को नई दिशा देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा मिशन एक्सीलेंस अभियान के अंतर्गत “विज्ञान मंथन यात्रा 2025-26” का आयोजन किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य प्रदेश के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि एवं जिज्ञासा को बढ़ावा देना है।योजना में शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थी और कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विज्ञान संकाय के विद्यार्थी शामिल होंगे। इस वर्ष कुल 375 विद्यार्थियों एवं 27 शिक्षकों का चयन किया गया है। अप्रैल माह में आयोजित इस यात्रा में चयनित विद्यार्थियों के साथ विज्ञान विषय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी सहभागिता करेंगे।

चयनित विद्यार्थियों को देश की प्रतिष्ठित अंतरिक्ष संस्था इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) और हरिकोटा स्थित प्रमुख अनुसंधान संस्थानों एवं प्रयोगशालाओं का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों को वैज्ञानिकों से सीधे संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं के समाधान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।यात्रा के दौरान छात्र-छात्राएं चंद्रयान मिशन सहित विभिन्न उपग्रहों के मॉडल एवं उनकी कार्यप्रणाली को करीब से समझ सकेंगे तथा उन वैज्ञानिकों से भी मुलाकात करेंगे, जिन्होंने मिशन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह पहल न केवल विद्यार्थियों को विज्ञान के व्यावहारिक आयामों से परिचित कराएगी, बल्कि उनमें नवाचार, अनुसंधान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को भी सशक्त बनाएगी, जिससे भविष्य में वे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रेरित होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2 सांदीपनि विद्यालय का किया लोकार्पण

0

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2 सांदीपनि विद्यालय का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आष्टा एवं जावर में नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। आष्टा का ये भवन लगभग 61 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। प्रथम चरण में यह भवन 15 एकड़ में बनाया गया है। इसी तरह जावर के सांदीपनि विद्यालय की लागत 39.45 करोड़ रुपये है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को नए भवनों की सौगात मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त ऐसे विद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय में सर्व सुविधा युक्त लाइब्रेरी व कम्प्यूटर लैब भी बनाई गई है। विद्यालय में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग भी सुनिश्चित की गई। साथ ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया गया है। विद्यालय में वर्तमान में करीब 3800 छात्र-छात्राएँ अध्ययनरत हैं। यहाँ केजी-1 से लेकर कक्षा 12वीं तक शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध है। विद्यालय में आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और कृषि संकाय संचालित किए जा रहे हैं। विद्यालय में 160 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है और 90 कक्ष बनाए गए हैं। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए परिसर में खेल मैदान और बॉटनिकल गार्डन भी है। परिवहन सुविधा के तहत 16 बसें संचालित की जा रही हैं, जो आसपास के लगभग 100 गाँवों से विद्यार्थियों को निःशुल्क विद्यालय तक लाती हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये

0

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बेटियों और बहनों के विकास के बिना समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। स्वतंत्रता के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार नारी सशक्तिकरण का बड़ा कार्य इसी माह होने जा रहा है। अब लोकसभा और विधानसभा में बहनों को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए संसद की विशेष तीन दिवसीय बैठक 16 अप्रैल से होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हमारी सरकार अब तक लाड़ली बहन योजना के माध्यम से बहनों को 55 हजार करोड़ से अधिक राशि दे चुकी है। आज आष्टा से प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये अंतरित किये गये हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में मातृ सत्ता की व्यवस्था है। अब प्रदेश में हर माह रक्षाबंधन मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को सीहोर जिले के आष्टा में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लाड़ली बहना योजना की 35 वीं किश्त की राशि 1836 करोड़ रुपये हितग्राही बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से अंतरित किये।

महाविद्यालयीन और विद्यालयीन छात्राओं के लिए तीन शिक्षण संस्थाओं में नई सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आष्टा की छात्राओं के लिए आज विशेष सौगात का दिन है। मुख्यमंत्री ने कन्या महाविद्यालय और कन्या विद्यालय में छात्रावास के साथ कन्या विद्यालय के भवन निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार बेटियों को अच्छे से अच्छी शिक्षण सुविधाएं प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सीहोर जिले के आष्टा में आज त्रिवेणी संगम है। आष्टा मां पार्वती नदी की उद्गम स्थली है। यहां के सांदीपनि विद्यालयों में 90 प्रतिशत बच्चे प्राइवेट स्कूल छोड़कर आए हैं। राज्य सरकार विद्यार्थियों को 4 लाख साइकिलें वितरित कर रही है। मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूल टॉपर बच्चों को स्कूटी दी जा रही है।

किसान कल्याण को प्राथमिकता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष मनाने का निर्णय लिया। किसानों के कल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है। किसानों के लिए अकेले दो साल में लगभग 10 लाख हेक्टेयर सिंचाई का रकबा बढ़ गया है। गेहूं पर 40 रुपए बोनस देकर 2625 रुपए प्रति क्विंटल खरीद की जा रही है। अब गांवों में 24 घंटे बिजली सप्लाई कर किसानों को दिन में भी सिंचाई के लिए बिजली दे रहे हैं। सिर्फ 5 रुपए में बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 12 लाख से अधिक लखपति दीदियां हैं। अकेले सीहोर में 1 लाख से अधिक स्व-सहायता समूहों की दीदियां हैं। प्रदेश के 5 लाख से अधिक स्व-सहायता समूहों की 65 लाख से अधिक बहनें सशक्त हुई हैं। राज्य सरकार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत विवाह के लिए 55 हजार रुपए की राशि दे रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 184 करोड़ की लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। इनमें आष्टा एवं जावर में नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण भी शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं में पात्र लोगों को हितलाभ भी वितरित किये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कीं ये घोषणाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आष्टा में नवीन आईटीआई की स्थापना, महाविद्यालय में कन्या छात्रावास निर्माण, नाला निर्माण, जावर में शहरी सौंदर्यीकरण, जिला स्तरीय अनुसूचित बालक-बालिका छात्रावास निर्माण और आष्टा में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नवीन भवन निर्माण, जावर महाविद्यालय में विज्ञान संकाय शुरू करने, गुराड़िया खुर्द बैराज निर्माण, दूधी नदी पर नय बैराज, नहर निर्माण, गीता भवन बनाने की घोषणा की।

सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से किया वादा पूरा करते हुए लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाकर 1500 रुपए की, यह राशि आगे बढ़ती जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी देश की बहनों को राजनीतिक रूप से सशक्त कर रहे हैं। बहनों को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण दिलवाने के लिए इसी माह 16 अप्रैल से लोकसभा का सत्र आयोजित किया जाएगा। विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नेतृत्व में आष्टा को लगातार सौगातें मिल रही हैं। यहां दो नवीन सांदीपनि विद्यालय, एसडीएम कार्यालय, महाविद्यालय छात्रावास, 54 सामुदायिक भवन और अनेक सड़कों का लोकार्पण हुआ है। महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री मती कृष्णा गौर, विधायक सुदेश राय, विधायक उमाकांत भार्गव सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित थीं।

दो किलोमीटर लंबे रोड-शो में उमड़ा जनसैलाब
आष्टा नगर में रविवार को उस वक्त एक ऐतिहासिक और अभिभूत कर देने वाला दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वागत में नागरिकों ने पलक पावड़े बिछाकर उनका अभिनंदन किया। पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल रहा और हर वर्ग के लोगों ने अपार उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी आत्मीयता से नागरिकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। करीब दो किलोमीटर लंबे रोड-शो के दौरान शहर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह नागरिकों द्वारा लगातार पुष्प वर्षा की गई, फूल मालाओं से मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया तथा पगड़ी और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरे मार्ग पर स्वागत के भव्य नजारे देखने को मिले, जहां हर कदम पर लोगों का उत्साह चरम पर नजर आया।

इस भव्य स्वागत में विभिन्न क्षेत्रों से आईं 35 से अधिक धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, व्यापारिक एवं अन्य संस्थाओं ने भी सहभागिता कर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। संस्थाओं द्वारा बाबा महाकाल, भगवान राम, भगवान कृष्ण, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं राजा भोज के चित्र भेंट कर अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त किया गया।

रोड-शो के दौरान कई स्थानों पर विशेष रूप से बड़ी-बड़ी फूल मालाएं तैयार की गईं, जिनसे मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न प्रतीक चिन्ह भी भेंट किए गए, जो इस स्वागत को और अधिक भव्यता प्रदान कर रहे थे। पूरा आष्टा नगर आज एक उत्सव स्थल में परिवर्तित हो गया, जहां हर गली और चौराहे पर लोगों का उत्साह और प्रेम साफ झलक रहा था। नागरिकों का यह अभूतपूर्व स्वागत न केवल मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है, बल्कि क्षेत्र की सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक समृद्धि का भी परिचायक है।

सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक

0

सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध गायिका पद्म विभूषण आशा भोसले के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आशा भोसले के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अपनी मधुर, विलक्षण और हृदयस्पर्शी आवाज़ से उन्होंने दशकों तक भारतीय संगीत को समृद्ध किया और करोड़ों हृदयों में अमिट स्थान बनाया । उनका यह अद्वितीय योगदान युगों-युगों तक अमर रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
मुख्यमंत्री साय ने माँ वीणापाणि सरस्वती से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इस्लामाबाद वार्ता फेल: ट्रंप का बड़ा एक्शन प्लान, हॉर्मुज की होगी पूर्ण नाकेबंदी

0

इस्लामाबाद वार्ता फेल: ट्रंप का बड़ा एक्शन प्लान, हॉर्मुज की होगी पूर्ण नाकेबंदी
इस्लामाबाद में शांति समझौते पर बात न बनने के बाद अब ट्रंप क्या करने वाले हैं. इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. उन्होंने हॉर्मुज को लेकर बड़ा एक्शन प्लान बताया है. डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खोलने का वादा किया था. जानबूझकर ऐसा करने में नाकाम रहे. इससे दुनियाभर के कई लोगों और देशों में चिंता, उथलपुथल और तकलीफ पैदा हुई.

ट्रंप ने कहा कि वे कहते हैं कि उन्होंने पानी में बारूदी सुरंगें बिछाई हैं, जबकि उनकी पूरी नौसेना और उनके ज्यादातरबारूदी सुरंग बिछाने वाले जहाज पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं. हो सकता है उन्होंने ऐसा किया हो, लेकिन कौन जहाज मालिक ऐसा जोखिम उठाना चाहेगा?

ईरान की प्रतिष्ठा की बड़ी बदनामी हुई
उन्होंने कहा कि इससे ईरान की प्रतिष्ठा को बहुत बड़ी बदनामी और हमेशा के लिए नुकसान पहुंचा है. उनके जो नेता बचे हैं, उनकी भी बदनामी हुई है. लेकिन अब हम इन सब बातों से आगे निकल चुके हैं. जैसा कि उन्होंने वादा किया था, बेहतर होगा कि वे इस अंतर्राष्ट्रीय जलमार्ग को खोलने की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करें.

ट्रंप बोले- वे हर कानून का उल्लंघन कर रहे
ट्रंप ने कहा कि वे हर कानून का उल्लंघन कर रहे हैं. मुझे उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस, विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने उस बैठक के बारे में पूरी जानकारी दी है, जो इस्लामाबाद में पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के कुशल और बहुत ही सक्षम नेतृत्व में हुई थी.

ट्रंप ने कहा कि वे बहुत ही असाधारण लोग हैं. भारत के साथ होने वाले एक युद्ध में 3 से 5 करोड़ लोगों की जान बचाने के लिए वे लगातार मेरा शुक्रिया अदा करते हैं. मुझे यह सुनकर हमेशा अच्छा लगता है. जिस मानवता की बात वे करते हैं, वह अकल्पनीय है.