Home Blog Page 64

खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

0

खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट और छत्तीसगढ़ की बेटी श्रीमती आकांक्षा सत्यवंशी को टाटा सिएरा कार उपहार स्वरूप प्रदान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रीमती आकांक्षा को बधाई देते हुए कहा कि हमारी बेटियों ने विश्व कप जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने महिला क्रिकेट टीम के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए टाटा मोटर्स द्वारा कार उपहार देने की इस पहल की सराहना की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि खेल अधोसंरचना के निरंतर विकास से प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल रहा है, जिसके परिणामस्वरूप वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर ओलंपिक और सरगुजा ओलंपिक जैसे प्रयासों के माध्यम से प्रदेश के सुदूर अंचलों के युवा भी खेलों से जुड़ रहे हैं। वहीं नेशनल ट्राइबल गेम्स की मेजबानी प्रदेश को मिलने से भी राज्य में खेलों के लिए सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला क्रिकेट टीम की यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्रदेश की बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि पिछली मुलाकात के दौरान भी आकांक्षा का आत्मविश्वास और ऊर्जा बेहद प्रेरणादायक थी और आज भी उनमें वही उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यही जज्बा भविष्य में होने वाले विश्व कप में भी टीम को सफलता दिलाएगा।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘समृद्धि केंद्र’ का किया लोकार्पण

0

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘समृद्धि केंद्र’ का किया लोकार्पण
गुना जिले के उमरी–आरी ग्राम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘समृद्धि केंद्र’ का लोकार्पण किया, जो ग्रामीणों को स्वास्थ्य, कृषि, ई-गवर्नेंस, शिक्षा, कौशल विकास, टेलीमेडिसिन और डिजिटल सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने वाला अत्याधुनिक केंद्र है. देशभर में जिन केवल तीन गांवों को इस नवाचार मॉडल के लिए चुना गया है, उनमें उमरी–आरी मध्यप्रदेश का एकमात्र चयनित ग्राम है. कार्यक्रम के दौरान सिंधिया ने कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास और नेटवर्क रूम का निरीक्षण किया तथा एआर, वीआर और ड्रोन तकनीक के उपयोग की जानकारी ली. इसी अवसर पर बमोरी क्षेत्र की करीब 28.26 किलोमीटर लंबी 10 सड़कों का भी लोकार्पण किया गया, जिन पर लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत आई है और जिनसे 27 गांवों की लगभग 29 हजार से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलेगा.

इंदौर: तीन इमली चौराहे पर बसों में लगी अचानक आग, 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया काबू

0

इंदौर: तीन इमली चौराहे पर बसों में लगी अचानक आग, 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया काबू
इंदौर के तीन इमली चौराहे पर निजी कंपनी की तीन बसों में अचानक आग लग गई, जिससे देखते ही देखते भीषण लपटों ने बसों को घेर लिया और तीनों बसें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. मौके पर पहुंची टीम आग बुझाने के साथ कूलिंग का काम भी करती रही. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और जांच जारी है.

एम्सटर्डम के यहूदी स्कूल में ब्लास्ट के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात, हाई अलर्ट जारी

0

एम्सटर्डम के यहूदी स्कूल में ब्लास्ट के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात, हाई अलर्ट जारी
नीदरलैंड (Netherlands News) के एम्सटर्डम शहर से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां स्थित एक यहूदी स्कूल(Jewish School) में शनिवार रात एक जोरदार धमाका (Amsterdam Explosion) हुआ। इस अप्रत्याशित घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। रात के समय हुए इस विस्फोट के बाद इलाके में भारी दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और उन्होंने तेजी से हालात को काबू में किया। राहत की बात यह रही कि इस भयानक धमाके में स्कूल की इमारत को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक किसी भी व्यक्ति के हताहत होने या घायल होने की कोई आधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। हालांकि, इस घटना ने अल्पसंख्यक यहूदी समुदाय की सुरक्षा पर बहुत बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। एम्सटर्डम की मेयर फेमके हल्सेमा (Femke Halsema) ने यहूदी स्कूल में ब्लास्ट (Jewish School Attack) की कड़ी निंदा की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में इसे यहूदी समुदाय के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश और “लक्षित हमला” (Targeted Attack) बताया है।

मेयर ने जनता से की शांति बनाए रखने की अपील (Jewish School Attack)
धमाके के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने बेहद कड़ा एक्शन लिया है। मेयर फेमके हल्सेमा ने स्थानीय जनता से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि उनके शहर में नफरत फैलाने वालों और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। वहीं, नीदरलैंड के यहूदी समुदाय के नेताओं ने इस हमले पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से स्कूलों और प्रार्थना स्थलों की सुरक्षा तुरंत बढ़ाने की मांग की है।

रोटरडैम में हो चुका है एक विस्फोट (Rotterdam Synagogue Fire)
इस ताजा विस्फोट को एक दिन पहले रोटरडैम (Rotterdam) शहर में हुई घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। शुक्रवार तड़के रोटरडैम के एक यहूदी प्रार्थना स्थल (सिनेगॉग) के मुख्य प्रवेश द्वार पर भी एक विस्फोट हुआ था, जिससे वहां आग लग गई थी। पुलिस उस मामले की आगजनी और जानबूझकर किए गए हमले के तौर पर जांच कर रही है। रोटरडैम की घटना के बाद पुलिस ने एक अन्य सिनेगॉग के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे कार सवार चार किशोरों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

चरमपंथी समूह ने हमले का वीडियो डाल कर जिम्मेदारी ली
यह धमाका ऐसे संवेदनशील समय में हुआ है जब मध्य पूर्व (Middle East) में तनाव अपने चरम पर पहुंच चुका है। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध और भारी संघर्ष का सीधा असर अब यूरोप के कई देशों में भी देखा जा रहा है। नीदरलैंड के एक यहूदी संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर जानकारी दी है कि एक चरमपंथी समूह ने रोटरडैम हमले का वीडियो डालकर जिम्मेदारी ली है। इसी समूह ने कुछ दिनों पहले बेल्जियम के लीज (Liege) शहर में भी एक सिनेगॉग पर हुए हमले का दावा किया था। मध्य पूर्व के इसी संकट के चलते यूरोपीय शहरों में सुरक्षा एजेंसियां अब हाई अलर्ट पर हैं।

ट्रंप का बड़ा बयान: ‘मैं मोदी का प्रशंसक हूं’, ईरान संकट के बीच भारत के साथ दोस्ती को बताया सबसे अहम

0

ट्रंप का बड़ा बयान: ‘मैं मोदी का प्रशंसक हूं’, ईरान संकट के बीच भारत के साथ दोस्ती को बताया सबसे अहम
ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। शनिवार को ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026’ के दौरान ट्रंप का एक खास संदेश पढ़कर सुनाया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें भारत और भारतीय लोगों से बेहद प्यार है। ट्रंप ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी की भी जमकर तारीफ की और दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बताया। यह संदेश अमेरिकी दक्षिणपंथी कार्यकर्ता लॉरा लूमर ने मंच से पढ़ा।

खास बात यह रही कि ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि वह भविष्य में फिर से भारत आने का प्लान बना सकते हैं। ऐसे समय में जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की खबरें सुर्खियों में हैं, ट्रंप का भारत और मोदी के लिए यह संदेश काफी चर्चा में आ गया है।

लूमर: भारत के लोगों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति का खास मैसेज
आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर कौन है ये लॉरा लूमर… तो बता दें लॉरा लूमर अमेरिका की दक्षिणपंथी कार्यकर्ता और ट्रंप की विशेष समर्थक हैं। उन्हें बड़े मंचों पर अक्सर ट्रंप की तारीफ करते हुए देखा गया है। इसके आलावा लूमर अपने विवादित बयानों के लिए भी जानी जाती हैं।

कॉन्क्लेव में बोलते हुए उन्होंने बताया कि मंच पर आने से कुछ समय पहले ही उनकी ट्रंप से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों को वह संदेश पढ़कर सुनाया, लूमर ने कहा कि ट्रंप ने उनसे कहा, “मैं भारत से प्यार करता हूं। मुझे नरेंद्र मोदी बहुत पसंद हैं और मैं भारतीय लोगों से भी प्यार करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी एक शानदार नेता हैं और मेरे अच्छे दोस्त भी हैं। भारत के लोगों से कहिए कि मैं जल्द ही एक और दौरे पर भारत आने की योजना बना रहा हूं।”

ट्रंप-मोदी की दोस्ती
राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) और पीएम मोदी (Narendra Modi) के बीच पिछले कुछ वर्षों में मजबूत राजनीतिक रिश्ते देखने को मिले हैं। दोनों नेताओं ने कई बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों और कूटनीतिक बैठकों के जरिए भारत-अमेरिका संबंधों को नई दिशा देने की कोशिश की है।

इस दोस्ती का सबसे चर्चित पल साल 2020 में तब देखने को मिला, जब ट्रंप भारत दौरे पर आए थे। उस दौरान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित भव्य ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में दोनों नेता एक साथ मंच पर नजर आए थे। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी और ट्रंप ने वहां मौजूद समर्थकों को संबोधित भी किया था। इससे पहले वर्ष 2019 में ‘हाउडी मोदी’ (Howdy Modi) कार्यक्रम अमेरिका में आयोजित हुआ था। इसमें भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने साथ मंच साझा किया। इस कार्यक्रम में हजारों भारतीय-अमेरिकियों ने भाग लिया और यह भारत-अमेरिका दोस्ती का बड़ा प्रतीक बना।

ट्रंप और मोदी कई मौकों पर एक-दूसरे की खुलकर तारीफ कर चुके हैं। दोनों ने व्यापार, रक्षा और रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम क्षेत्रों में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया है।

टीएमसी के कुशासन ने छीना बंगाल का गौरव, तुष्टीकरण की राजनीति पर बोला सीधा हमला – पीएम मोदी

0

टीएमसी के कुशासन ने छीना बंगाल का गौरव, तुष्टीकरण की राजनीति पर बोला सीधा हमला – पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ के समापन पर विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सड़क, रेलवे, बंदरगाह और जल परिवहन से जुड़ी 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण ने पश्चिम बंगाल को बर्बाद कर दिया है।

‘नए बंगाल के लिए क्रांति का बिगुल बज उठा’
सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आपका उत्साह, आपका जोश हमें बता रहा है कि बंगाल क्या सोच रहा है। ब्रिगेड परेड ग्राउंड का इतिहास गवाह है कि जब बंगाल देश को राह दिखाता है, तो क्रांति बन जाती है। अंग्रेजों के अत्याचार का अंत इसी मैदान से शुरू हुआ था। आज एक बार फिर नए बंगाल के लिए क्रांति का बिगुल बज उठा है।’

‘भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण ने किया बंगाल को बर्बाद’
उन्होंने TMC सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण ने बंगाल को बर्बाद किया। बंगाल में बदलाव अब दीवारों पर लिखा जा चुका है और लोगों के दिलों में भी छप चुका है। अब इस निर्मम सरकार का अंत होकर रहेगा। महाजंगलराज का खात्मा होगा।” पीएम ने कहा कि TMC की नीतियों से युवाओं की नौकरियां छीनी जा रही हैं, महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं और विकास रुका हुआ है।

‘दशकों तक पूर्वी भारत की क्षमता को किया नजरअंदाज’
विकास परियोजनाओं का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों के 420 किमी से अधिक लंबे प्रोजेक्ट्स, रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास, हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स में मशीनीकरण और खिदिरपुर डॉक्स के पुनरुद्धार जैसे कार्य शुरू हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘दशकों तक पूर्वी भारत की क्षमता को नजरअंदाज किया गया। कोलकाता और हल्दिया जैसे बंदरगाह अब नए रास्ते खोल रहे हैं। जलमार्ग व्यापार और औद्योगिक प्रगति को बढ़ावा देंगे।’

होर्मुज की बाधा पार, भारत पहुंचेगी एलपीजी की बड़ी खेप

0

होर्मुज की बाधा पार, भारत पहुंचेगी एलपीजी की बड़ी खेप
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पूरी दुनिया में LPG गैस और तेल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। बीते कुछ दिनों से भारत में एलपीजी गैस सिंलेडर को लेकर संकट छाया हुआ है। हालांकि केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि देश में एलपीजी गैस की कोई कमी है। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि दो भारतीय जहाजों ने स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज को पार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये जहाज हजारों मीट्रिक टन एलपीजी लेकर भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहे है।

जानें कब पहुंचे भारत
भारत सरकार ने शनिवार को कहा कि तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) ले जा रहे भारतीय ध्वज वाले दो जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप से पार कर गए हैं और अगले सप्ताह तक भारत पहुंचने की उम्मीद है।

दो भारतीय जहाजों ने होर्मुज पार किया
बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार ने पश्चिम एशिया युद्ध पर अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग के दौरान एलपीजी गैस सिंलेडर संकट के बीच अच्छी खबर दी है। उन्होंने कहा कि फारस की खाड़ी में होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिम में भारतीय ध्वज वाले 24 जहाज थे, जिनमें से दो जहाज (शिवालिक और नंदा देवी) एलपीजी लेकर शनिवार तड़के होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप से पार कर गए और भारत की ओर बढ़ रहे हैं।

जहाजों में भरी है 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी
इन जहाजों में लगभग 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी भरी हुई है। इनके आगमन बंदरगाह मुंद्रा और कांडला होंगे, जहां इनके पहुंचने की अनुमानित तिथियां क्रमशः 16 और 17 मार्च हैं। इसके परिणामस्वरूप, अब फारस की खाड़ी में भारतीय ध्वज वाले 22 जहाज बचे हैं, जिनमें कुल 611 नाविक सवार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फारस की खाड़ी क्षेत्र में सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटों में उनसे जुड़ी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है।

IPL के लिए मुजरबानी ने छोड़ा PSL का साथ, लीगल एक्शन की तैयारी में PCB

0

IPL के लिए मुजरबानी ने छोड़ा PSL का साथ, लीगल एक्शन की तैयारी में PCB
IPL 2026 के शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स टीम चर्चा में है. एक तरफ हर्षित राणा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, दूसरी ओर जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी ने KKR को जॉइन कर लिया है. मुजरबानी के इस फैसले से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) बौखलाया हुआ है, क्योंकि IPL कॉन्ट्रैक्ट मिलने की वजह से जिम्बाब्वे के इस गेंदबाज ने PSL छोड़ दिया है.

बता दें कि ब्लेसिंग मुजरबानी ने कोलकाता नाइट राइडर्स टीम में मुस्तफिजुर रहमान को रिप्लेस किया है. रहमान, जिन्हें बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर टीम ने रिलीज कर दिया था. अब पाकिस्तानी चैनल जियो सुपर की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस कदर बौखलाया हुआ है कि वो ब्लेसिंग मुजरबानी के खिलाफ कानूनी कार्यवाई करने की तैयारी में है.

PSL का सीजन 26 मार्च से शुरू हो रहा है और ब्लेसिंग मुजरबानी इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलने वाले थे. यूनाइटेड की टीम ने उन्हें शमार जोसेफ के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया था. उन्हें 1.1 करोड़ पाकिस्तानी रुपये की डील मिली थी, लेकिन अब उन्होंने अपना PSL कॉन्ट्रैक्ट तोड़ कोलकाता नाइट राइडर्स को जॉइन किया है. इसी वजह से PCB उनपर कानूनी कार्यवाई की तैयारी में है.

इससे पहले हर्षित राणा चोट के चलते IPL 2026 से बाहर हो गए हैं, लेकिन KKR ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है.

दूसरी ओर ब्लेसिंग मुजरबानी की बात करें तो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया था. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 13 विकेट लिए और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर रहे. उन्होंने जिम्बाब्वे को वर्ल्ड कप के सुपर-8 तक ले जाने में बहुत बड़ा योगदान दिया था. मगर जिम्बाब्वे सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाया.

केविन पीटरसन का दिल्ली कैपिटल्स से मोहभंग, अहम पद से दिया इस्तीफा

0

केविन पीटरसन का दिल्ली कैपिटल्स से मोहभंग, अहम पद से दिया इस्तीफा
IPL 2026 के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बहुत बड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन ने दिल्ली कैपिटल्स के मेंटॉर पद से इस्तीफा दे दिया है. पीटरसन ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुष्टि करके बताया कि वो इस बार दिल्ली टीम का हिस्सा नहीं होंगे. उन्होंने पिछले साल ही युवा प्रतिभा को निखारने के लिए DC फ्रेंचाइजी को जॉइन किया था.

केविन पीटरसन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वो इस साल दिल्ली कैपिटल्स के मेंटॉर नहीं होंगे. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वो बतौर कमेंटेटर इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा बने रहेंगे. उन्होंने मेंटॉर पद छोड़ते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भेजी हैं.

छुट्टियां मनाने के लिए हुई थी आलोचना
पिछले साल केविन पीटरसन सीजन के बीच में ही छुट्टियां मनाने निकल पड़े थे. दिल्ली कैपिटल्स ने 3 ही मैच खेले थे, तभी केविन पीटरसन एक सप्ताह के लिए मालदीव्स छुट्टियां मनाने चले गए थे. उनकी वापसी पर दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने उनका मजाक भी बनाया था.

आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स को नया मेंटॉर मिलेगा या नहीं, इस पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के पास भी कोई मेंटॉर नहीं है. LSG के लिए गौतम गंभीर और पिछले सीजन जहीर खान मेंटॉर रहे थे, लेकिन अब वो भी जा चुके हैं. दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर रही थी.

दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच कब?
BCCI ने हाल ही में आईपीएल 2026 के लिए सिर्फ 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया था. दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेलेगी और यह मैच लखनऊ में खेला जाएगा. इसके बाद उसे 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस, 8 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ना है.

गोलमाल 5′ में अक्षय कुमार की एंट्री, अजय देवगन ने शेयर किया पोस्ट

0

गोलमाल 5′ में अक्षय कुमार की एंट्री, अजय देवगन ने शेयर किया पोस्ट
पिछले काफी समय से रोहित शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म ‘गोलमाल 5’ का इंतजार किया जा रहा है. इस फिल्म को लेकर काफी खबरें भी सामने आ रही थीं. इनमें से एक खबर थी कि इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार भी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. लेकिन अब खुद एक्टर अजय देवगन ने इस खबर को कंफर्म कर दिया है.

अजय देवगन ने शेयर किया वीडियो
दरअसल आज यानी रोहित शेट्टी के बर्थडे के मौके पर अजय देवगन ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो ‘गोलमाल 5’ के शूटिंग सेट का BTS वीडियो है. इसे शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा, ‘कहा था ना रोहित शेट्टी का भर्थडे धमाकेदार होगा. इससे बड़ा धमाका क्या हो सकता है? गोलमाल 5 के लिए दोबारा गैंग के साथ वापसी कर रहे हैं कुछ नए मेंबर्स के साथ लेकिन पागलपन वही पुराना होगा.’