Home Blog Page 29

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की गेहूं उपार्जन की समीक्षा

0

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की गेहूं उपार्जन की समीक्षा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों के हित में गेहूं उपार्जन का लक्ष्य 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। लघु एवं सीमांत कृषकों के साथ-साथ मध्यम एवं बढ़े किसानों के लिये भी स्लॉट बुकिंग प्रारम्भ कर दी गई है। उपार्जन केंद्रों की क्षमता 1000 क्विंटल प्रतिदिन से बढ़ाकर 2250 क्विंटल प्रतिदिन कर दी गई है। स्लॉट बुकिंग की तारीख 30 अप्रैल से बढ़ाकर 09 मई कर दी गई है। इन निर्णयों के परिणामस्वरूप किसानों की आवक केंद्रों पर अब तेजी से बढ़ेगी। कलेक्टर्स अपने-अपने जिलों में तद्नुसार प्रबन्ध सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंडियों में अपनी उपज बेचने आ रहे किसानों को समस्त प्रकार की सुविधायें उपलब्ध हों और किसी भी प्रकार से तकलीफ न हो। उपार्जन केन्द्रों पर तौल कांटें, हम्माल, छाया, पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी कलेक्टर्स प्रतिदिन गेहूं खरीदी, परिवहन व्यवस्था, भंडारण तथा कृषकों के भुगतान की आवश्यक रूप से समीक्षा करें। चना और मसूर की खरीदी मण्डी में शेड के अंदर की जाए ताकि असमय बारिश से नुकसान न हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चना-मसूर उपार्जन की व्यवस्था के संबंध में जिला स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से प्रदेश में गेहूं उपार्जन की समीक्षा के दौरान यह निर्देश जिला कलेक्टर्स दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूं उपार्जन का लक्ष्य 100 लाख मीट्रिक टन करने के‍ लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार माना।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में आवश्यक बारदानों की व्यवस्था की जा चुकी है। प्रत्येक उपार्जन केन्द्र पर 7 दिवस की खरीदी के लिए बारदान की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक उपार्जन केन्द्र पर न्यूनतम 6 इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटों की व्यवस्था हों और निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही गेहूं का उपार्जन किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उपार्जन केन्द्रों के अतिरिक्त कृषकों द्वारा मंडी में किए जा रहे उपज विक्रय की भी सतत् निगरानी की जाए, जिससे कृषकों को कोई समस्या न हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुना, रायसेन, दतिया, सीधी, विदिशा के कलेक्टर्स से वर्चुअली संवाद कर जिलों की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 3 हजार 516 उपार्जन केन्द्र संचालित हैं। कुल 8 लाख 55 हजार कृषकों द्वारा स्लॉट बुकिंग कराई गई है, जिनमें से 3 लाख 96 हजार कृषकों से 16 लाख 60 हजार मीट्रिक टन गेहूं उपार्जित कर 2 हजार 527 करोड़ रूपए राशि का भुगतान किया जा चुका है। मध्यम एवं बड़े श्रेणी के 40 हजार 457 कृषकों द्वारा 5 लाख 88 हजार मीट्रिक टन मात्रा के स्लॉट बुक किए गए हैं। किसानों को तहसील के स्थान पर जिले के किसी भी उपार्जन केन्द्र पर उपज विक्रय की सुविधा दी गई है।

भारत सरकार द्वारा चमक विहीन गेहूं की सीमा में 50 प्रतिशत तक शिथिलता प्रदान की गई है। इसी प्रकार कम पानी के कारण अल्प विकसित दाने की सीमा 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत और क्षतिग्रस्त दानों की सीमा 6 प्रतिशत बढ़ाई गई है। बैठक में कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, कृषि उत्पादन आयुक्त अशोक बर्णवाल तथा संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात

0

मुख्यमंत्री से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में लोकसभा सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने शर्मा का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं बस्तर आर्ट की आकर्षक प्रतिकृति भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उनके बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हज यात्रियों को वितरित किया फर्स्ट एड किट

0

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हज यात्रियों को वितरित किया फर्स्ट एड किट
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा आज राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हज यात्रियों को फर्स्टएड किट सौंपकर उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि रायगढ़ से सांसद रहने के समय से लेकर आज तक लगातार हज यात्रियों के स्वागत का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश से कुल 815 हज यात्री यात्रा पर जा रहे हैं और पहली बार स्वास्थ्य विभाग द्वारा यात्रियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया तथा मेडिकल किट भी उपलब्ध कराया गया है। मुख्यमंत्री ने यात्रियों से देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करने का आग्रह करते हुए उनकी यात्रा की सफलता की कामना की।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ के हज यात्रियों को यह पावन अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए दुआ करें। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अब हज यात्रा के लिए लंबी प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ती और अधिक लोगों को यह अवसर मिल रहा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संभव हुआ है।
कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग ने भी संबोधित किया और हज यात्रा से जुड़ी जानकारी साझा की। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, दिव्यांगजन वित्त और विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवड़िया एवं वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज और छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी की सीईओ डॉ. खुशबू उस्मान समेत समाज के प्रबुद्धजन और प्रदेश भर से आए हज यात्री मौजूद थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात

0

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जापान से आए प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री साय ने प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास और तकनीकी सहयोग के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर अपने जापान प्रवास का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार की उद्योगोन्मुखी और निवेश प्रोत्साहनकारी नीतियों के कारण छत्तीसगढ़ वैश्विक निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जापान तकनीकी दृष्टि से अग्रणी देश है और वहां की उन्नत विशेषज्ञता का लाभ छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के निवेश और सहयोग से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा राज्य के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

जापान से आए प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में निवेश के लिए अनुकूल और पारदर्शी वातावरण तैयार हुआ है, जिससे उद्योगों के विस्तार के लिए बेहतर संभावनाएं उपलब्ध हो रही हैं। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में अपने निवेश को और बढ़ाने की इच्छा भी व्यक्त की।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, एफसेनल के डायरेक्टर युकीहिरो मोमोसे, कोनोइके ट्रांसपोर्ट के एक्जीक्यूटिव ऑफिसर तोशीहीरो फूजीवारा, एफएसएनएल के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील कुमार दीक्षित तथा हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के पूर्व सीएमडी के. डी. दीवान उपस्थित थे।

MP में हेलमेट पहनना होगा अनिवार्य, 26 अप्रैल से चलेगा विशेष अभियान

0

MP में हेलमेट पहनना होगा अनिवार्य, 26 अप्रैल से चलेगा विशेष अभियान
हेलमेट नहीं पहनने वालों के विरुद्ध रविवार 26 अप्रैल से प्रदेश भर में पुलिस विशेष अभियान चलाने जा रही है, जो 10 मई तक चलेगा। इसमें हेलमेट नहीं पहनने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करने के साथ लाइसेंस निलंबित करने के लिए परिवहन विभाग को भी ऐसे वाहन चालकों की जानकारी पुलिस भेजेगी। दरअसल, हेलमेट नहीं पहनने वालों के विरुद्ध अभियान तो प्रति वर्ष चलाया जाता है, पर वाहन चालकों पर ज्यादा असर नहीं होता है।

एडीजी विवेक शर्मा के सख्त निर्देश
अभियान बंद होते ही ढिलाई प्रारंभ हो जाती है। इसी कारण पुलिस प्रशिक्षण अनुसंधान संस्थान के एडीजी विवेक शर्मा ने लाइसेंस निलंबन पर जोर देने के लिए कहा है। पुलिस अधीक्षकों को भेजे पत्र में यह भी कहा गया है कि युवाओं और महिलाओं को विशेष रूप से समझाइश दी जाए। कारण, हेलमेट नहीं पहनने वालों में इनकी संख्या अधिक है। दूसरा यह कि दुर्घटना के शिकार भी सबसे अधिक युवा ही होते हैं।

अभियान की मुख्य बातें:
कड़ी चालानी कार्रवाई और लाइसेंस निलंबन: हेलमेट न पहनने वाले उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध न केवल चालानी कार्रवाई की जाएगी, बल्कि POS मशीनों के माध्यम से उनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने हेतु परिवहन विभाग को प्रस्ताव भी भेजे जाएंगे।
युवाओं और महिलाओं पर विशेष ध्यान: इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और महिला चालकों को हेलमेट के प्रति जागरूक करना है।
शिक्षण संस्थानों में जागरूकता: पुलिस की टीमें स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों में जाकर विद्यार्थियों को यातायात नियमों और हेलमेट के महत्व के प्रति शिक्षित करेंगी।
सोशल मीडिया का उपयोग: फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफार्मों के माध्यम से यातायात जागरूकता संदेश और लघु वीडियो साझा कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

प्राचीन नवग्रह शनि मंदिर में 121 महाकुण्डीय यज्ञ हेतु भूमि पूजन संपन्न, 8 मई से शनि जयंती तक चलेगा महायज्ञ

0

प्राचीन नवग्रह शनि मंदिर में 121 महाकुण्डीय यज्ञ हेतु भूमि पूजन संपन्न, 8 मई से शनि जयंती तक चलेगा महायज्ञ
भोपाल। शहर के प्राचीन नवग्रह शनि मंदिर में विगत 32 वर्षों से शनि जयंती के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले 121 महाकुण्डीय यज्ञ की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज कोटरा नेहरू नगर में विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य बातें:
भूमि पूजन: आज का भूमि पूजन पूज्य गुरुजनों के सान्निध्य में भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप मोनू सक्सेना जी एवं पार्षद वीनू मोनू सक्सेना जी द्वारा क्षेत्रीय रहवासियों के साथ संपन्न किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं शंखनाद के बीच भूमि पूजन कर महायज्ञ की तैयारियों का शुभारंभ किया गया

32 वर्ष पुरानी परंपरा: नवग्रह शनि मंदिर में पिछले 32 वर्षों से निरंतर शनि जयंती पर 121 महाकुण्डीय यज्ञ का आयोजन होता आ रहा है। यह यज्ञ प्रदेश के सबसे भव्य धार्मिक अनुष्ठानों में से एक माना जाता है

यज्ञ की तिथि: यह 121 महाकुण्डीय यज्ञ 8 मई 2026 से प्रारंभ होकर शनि जयंती 16 मई 2026 को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। 9 दिवसीय इस महायज्ञ में देशभर से विद्वान आचार्य एवं श्रद्धालु सम्मिलित होंगे

उद्देश्य: आयोजकों ने बताया कि शनि देव न्याय के देवता हैं। 121 कुंडों में आहुति देकर विश्व कल्याण, जन-सुख शांति एवं प्रदेश की समृद्धि की कामना की जाएगी

प्रदीप मोनू सक्सेना का वक्तव्य
भूमि पूजन के अवसर पर प्रदीप मोनू सक्सेना जी ने कहा, “तीन दशक से अधिक समय से चली आ रही इस आध्यात्मिक परंपरा को आगे बढ़ाना हम सबका सौभाग्य है। यह महायज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता एवं सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र है। सभी भोपालवासियों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।”

पार्षद वीनू सक्सेना ने कहा
“कोटरा नेहरू नगर क्षेत्र के लिए यह गौरव का विषय है कि प्रदेश का सबसे भव्य 121 कुण्डीय यज्ञ यहाँ संपन्न हो रहा है। नगर निगम एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से यज्ञ को सफल बनाएंगे।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, वरिष्ठ नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे। सभी ने महायज्ञ की सफलता के लिए संकल्प लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जानकी नवमी पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

0

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जानकी नवमी पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को जानकी (माता सीता) नवमी की शुभकामनाएं दीं हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगल प्रार्थना करते हुए कहा है कि जनक नंदिनी मां सीता की कृपा से हम सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की उत्तरोत्तर वृद्धि होती रहे।

उल्लेखनीय है कि जानकी नवमी वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है, जो माता सीता के अवतरण दिवस के रूप में पवित्र तिथि मानी जाती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी

0

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को भारतीय विदेश सेवा के वर्ष 2025 बैच के चार प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को उज्जवल भविष्य की आत्मीय शुभकामनाएं देकर स्मृति चिन्ह भी दिए।

इस अवसर पर आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल के संचालक श्री मुजीबुर्रहमान ख़ान सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

‘साबित हुआ तो आज ही दे दूंगा इस्तीफा’- हिमंता बिस्वा सरमा

0

‘साबित हुआ तो आज ही दे दूंगा इस्तीफा’- हिमंता बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि भाजपा सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (CAA) को व्यापक रूप से लागू करेगी और बांग्लादेशी हिंदुओं को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले कोलकाता में मीडिया से बातचीत के दौरान सरमा ने कहा कि प्रवासी बंगाली आए हैं, यह अच्छी बात है। लेकिन बांग्लादेशी मुसलमान डर के मारे वोट दे रहे हैं। भाजपा सरकार के तहत एक भी बांग्लादेशी हिंदू डरा हुआ नहीं है। डरने की कोई वजह नहीं है। अगर हिंदू भारत में सुरक्षित नहीं हैं, तो वे कहां सुरक्षित होंगे?

ममता बनर्जी के अंडा और मछली वाले बयान पर पलटवार
असम सीएम ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अंडा और मछली वाले बयान का जवाब देते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, ‘आइए मेरे साथ खाएं। मैं उनसे एक किलो ज्यादा खा लूंगा।’ उन्होंने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को भी चेतावनी दी, ‘अभिषेक को अमित शाह को चुनौती देने की जरूरत नहीं है। 4 मई को नतीजे आएंगे और अभिषेक दुबई भाग जाएंगे सरमा ने भाजपा की जीत पर भरोसा जताया।

टीएमसी के गढ़ में सरमा का रोड़ शो
सरमा ने शनिवार को बेहाला पुरबा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार शंकर सिकदर के समर्थन में रोडशो किया। इस सीट पर पिछले तीन चुनावों से TMC का कब्जा है। 2021 के चुनाव में TMC की रत्ना चटर्जी ने भाजपा की पायल सरकार को 37,428 वोटों (17.1 प्रतिशत) से हराया था। सरमा ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की, जिसमें उन्होंने TMC पर हमला बोलते हुए कहा कि असम के किसी भी डिटेंशन कैंप में एक भी बंगाली हिंदू नहीं है।

अमेरिका और ईरान के बीच अभी तक दोबारा बातचीत नहीं

0

अमेरिका और ईरान के बीच अभी तक दोबारा बातचीत नहीं
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की आखिरी तारीख पार हो चुकी है. हालांकि अभी तक दोनों ही देश दूसरी बार बातचीत के लिए एक ही टेबल पर साथ नहीं आ पाए हैं. अमेरिका का डेलीगेशन इस वक्त पाकिस्तान में है. वहीं ईरान की तरफ से भी डेलीगेशन आया है, लेकिन पाकिस्तानी मीडिया के सूत्रों के मुताबिक ईरानी डेलीगेशन अमेरिका के साथ दूसरे दौर की बात करने को तैयार नहीं है. उसने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने एक बड़ी शर्त रखी है.

दरअसल ईरानी डेलीगेशन ने स्पष्ट कह दिया है कि अमेरिका के साथ दूसरे दौर की बातचीत तब तक नहीं हो सकती है, जब तक वह अपना नेवल ब्लाकेड स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से नहीं हटा देता है. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के नेतृत्व वाला ईरानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान के तीनों सेनाओ के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की अध्यक्षता वाले डेलीगेशन के साथ मुलाकात करके एक लिखित फ्रेमवर्क भी दे चुका है.

अमेरिका-ईरान के बीच किन बातों पर फंसा पेंच
अमेरिका चाहता है कि ईरान अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम पूरी तरह से बंद कर दे, लेकिन ईरान इसके लिए तैयार नहीं है. पहले दौर की बातचीत के दौरान भी इसी बात पर मामला अटक गया था. इसके साथ-साथ होर्मुज के मसले पर भी बात नहीं बन पायी थी. अब ईरान का कहना है कि दूसरे दौर की बात तभी होगी जब होर्मुज से अमेरिकी नेवी हट जाएगी.

ईरान-पाकिस्तान की बातचीत में कौन-कौन रहा शामिल
ईरान के डेलीगेशन से उसी पाकिस्तानी डेलीगेशन ने बातचीत की है जो कि तेहरान गया था. इसमें DG-ISI लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मलिक, DGMO काशिफ अब्दुल्ला, गृहमंत्री मोहसिन नकवी और आसिम मुनीर के प्राइवेट सेक्रेटरी मेजर जनरल सैयद जवाद तारिक शामिल थे. अगर ईरानी डेलीगेशन की बात करें तो इसमें विदेश मंत्री अब्बास अराघची के अलावा उप विदेश मंत्री काज़ेम ग़रीबाबादी, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई और पाकिस्तान में ईरानी राजदूत रेज़ा अमीरी मोघदम शामिल थे.

बैठक के बाद पाक विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान की मध्यस्था में प्रस्तावित बातचीत को लेकर विदेश मंत्री इशाक डार ने शनिवार (25 अप्रैल) को अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके लिखा कि में विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि ईरान-अमेरिका वार्ता में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर आधिकारिक नीति केवल सरकारी स्रोतों द्वारा जारी की जाती है.