Home Blog Page 26

सुप्रीम कोर्ट का TMC को बड़ा झटका, मतगणना प्रक्रिया में हस्तक्षेप से साफ इनकार

0

सुप्रीम कोर्ट का TMC को बड़ा झटका, मतगणना प्रक्रिया में हस्तक्षेप से साफ इनकार
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने मतगणना केद्रों पर केंद्रीय और पीएसयू (PSU) कर्मचारियों की तैनाती के खिलाफ टीएमसी की याचिका को खारिज कर दिया। टीएमसी ने चुनाव आयोग (EC) के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें मतगणना पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति की बात कही गई थी। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति नियमों के खिलाफ नहीं हैं।

बता दें कि इस मामले में टीएमसी ने पहले कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी लेकिन हाईकोर्ट ने भी आपत्ति खारिज करते हुए कहा था कि मतगणना पर्यवेक्षक की नियुक्ति चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में आती है इसमें कोई अवैधता नहीं है। इसके बाद टीएमसी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन पार्टी को दोनों तरफ से खाली हाथ लौटना पड़े।

कोर्ट ने मामले में कोई भी आदेश जारी करने से किया मना
मुख्य चुनाव आयोग के 13 अप्रैल के सर्कुलर को लागू करने का भरोसा मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में कोई अलग से आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह केवल चुनाव आयोग के वकील द्वारा दिए गए इस बयान को रिकॉर्ड पर ले रहा है कि चुनौती दिए गए सर्कुलर को लागू किया जाएगा।

इस सर्कुलर को लेकर टीएमसी का दावा था कि वोट मतगणना प्रक्रिया में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। जिसके बाद कोर्ट ने साफ कहा कि फिर दिक्कत कहां आ रही है। जब टीएमसी भी चाहती है कि एक कर्मचारी राज्य की ओर से तो फिर चुनाव आयोग वैसा ही तो कर रहा है।

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद TMC का बदला रुख
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों के बाद टीएमसी ने अपने रुख में बदलाव करते हुए अब चुनाव आयोग के सर्कुलर को सख्ती से लागू करने की मांग की है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चुनाव आयोग ने अदालत को आश्वासन दिया कि जारी दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। इस मामले की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस पामिदिघंतम नरसिम्हा और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की विशेष पीठ का गठन किया है, जो याचिका पर विस्तृत सुनवाई कर रही है।

कपिल सिब्बल ने रखी चार आपत्तियां
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में टीएमसी की ओर से पैरवी वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने की। कोर्ट की सुनवाई करीब 20 से 25 मिनट तक चली। इस दौरान कपिल सिब्बल ने चार आपत्तियां पेश की। उन्होंने दलील दी कि जिला चुनाव अधिकारियों (DEOs) द्वारा 13 अप्रैल को जारी नोटिस की जानकारी पार्टी को 29 अप्रैल को मिली, जिससे उन्हें समय रहते अपना पक्ष रखने का अवसर नहीं मिल सका।

सिब्बल ने आगे अधिकारियों की इस आशंका पर भी सवाल उठाया कि मतगणना केंद्रों पर गड़बड़ी हो सकती है। उन्होंने कोर्ट में कहा, उन्हें एक आशंका है कि हर बूथ पर गड़बड़ी होगी। यह धारणा उन्हें कहां से मिली? यह चौंकाने वाला है।

उन्होंने यह भी तर्क दिया कि वर्तमान व्यवस्था में केंद्र सरकार के अधिकारी पहले से ही प्रत्येक मतगणना टेबल पर माइक्रो-ऑब्जर्वर के रूप में मौजूद रहते हैं। ऐसे में एक और केंद्र सरकार के अधिकारी की तैनाती की आवश्यकता पर उन्होंने सवाल उठाया।

सिब्बल ने चुनाव आयोग के सर्कुलर का हवाला देते हुए कहा कि उसमें स्वयं राज्य सरकार के अधिकारियों को भी मतगणना प्रक्रिया में शामिल करने का प्रावधान है, लेकिन व्यवहार में राज्य सरकार के किसी प्रतिनिधि को नियुक्त नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा, सर्कुलर में साफ लिखा है कि राज्य सरकार का एक अधिकारी भी होना चाहिए, लेकिन उसे शामिल नहीं किया जा रहा।

फाल्टा में TMC नेताओं पर धमकी का आरोप

0

फाल्टा में TMC नेताओं पर धमकी का आरोप
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर चुनावी धांधली की खबरों के बाद पुनर्मतदान का आदेश दिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 2 मई को मतदान जारी है। इस दौरान फाल्टा इलाके में तनाव उस वक्त भड़क उठा, जब स्थानीय लोगों ने तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर चल रहे पुनर्मतदान के दौरान उन्हें धमकाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

एक स्थानीय महिला ने कहा, ‘हमने TMC को वोट दिया था फिर भी हम पर हमला किया गया… TMC नेता इसराफिल चौकदार ने हमें धमकी दी है। हम चाहते हैं कि उनकी गिरफ्तारी हो। हमें महिलाओं की सुरक्षा चाहिए।’ वहीं एक अन्य एक स्थानीय महिला ने कहा, ‘TMC नेता इसराफिल चौकदार ने हमें धमकी दी है कि ये लोग अगर जीत गए तो वे यहां हमारे घर जला देंगे और रक्तपात करेंगे।’

महिलाओं ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के पंचायत प्रधान इसराफिल चोंकदार ने उन्हें भयभीत किया और धमकियां दीं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें जान से मारने तक की चेतावनी दी गई है। इन आरोपों के बाद इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल फैल गया है। बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़कों पर उतर आए हैं और प्रशासन से सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।

IED ब्लास्ट में 3 जवान शहीद, कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा

0

IED ब्लास्ट में 3 जवान शहीद, कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सल प्रभावित क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर शनिवार को डी-माइनिंग और एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन के दौरान एक आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट हो गया। इस हादसे में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज जारी है।

IED ब्लास्ट में 3 जवान शहीद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों की टीम क्षेत्र में सर्चिंग के साथ-साथ डी-माइनिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पहले से नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मौके पर ही तीन जवानों ने दम तोड़ दिया।

शहीद होने वालों में डीआरजी इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले शामिल हैं। वहीं घायल जवान की पहचान कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा के रूप में हुई है, जिसे तत्काल बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चुनाव आयोग ने बंगाल में 165 एडिशनल काउंटिंग और 77 पुलिस ऑब्जर्वर किए नियुक्त

0

चुनाव आयोग ने बंगाल में 165 एडिशनल काउंटिंग और 77 पुलिस ऑब्जर्वर किए नियुक्त
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के खत्म होने के बाद और वोट काउंटिंग से पहले स्टॉन्ग रूम और इलेक्टॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर बवाल मचा हुआ है. इस बीच चुनाव आयोग ने शनिवार (2 मई, 2026) को बड़ा कदम उठाते हुए पश्चिम बंगाल में 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षक और 77 पुलिस पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है.

इस संबंध में चुनाव आयोग ने शनिवार (2 मई, 2026) को आधिकारिक रूप से एक बयान जारी किया है, जिसमें आयोग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव, 2026 के लिए मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा को और ज्यादा मजबूत करने और कानून व्यवस्था की निगरानी को ध्यान में रखते हुए 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षकों और 77 पुलिस पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया है.

वोट काउंटिंग को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए की गई नियुक्तियांः आयोग
चुनाव आयोग ने कहा कि इन सभी अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षकों और पुलिस पर्यवेक्षकों की नियुक्ति इसलिए की गई है ताकि वह 165 विधानसभी क्षेत्रों में तैनात काउंटिंग ऑब्जर्बर्स की सहायता कर सकें और वोट काउंटिंग की प्रक्रिया को सुरक्षित, शांतिपूर्ण, भय-मुक्त और पारदर्शी आयोजन को सुनिश्चित कर सकें. आयोग ने कहा कि यह नियुक्तियां संविधान के अनुच्छेद 324 और रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट, 1951 की धारा 20बी के तहत चुनाव आयोग की दी गई शक्तियों के आधार पर की गई हैं. इस नियुक्ति के दौरान सभी ऑब्जर्ब्स आयोग के अधीन रहेंगे और आयोग की नियंत्रण और नेतृत्व में कार्य करेंगे.

पर्यवेक्षकों के लिए चुनाव आयोग ने दिए सख्त निर्देश
चुनाव आयोग ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल के जिन 165 विधानसभा क्षेत्रों में एक से ज्यादा काउंटिंग हॉल हैं, वहां काउंटिंग ऑब्जर्बर की मदद के लिए अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है. इसके अलावा, पुलिस पर्यवेक्षकों को काउंटिंग सेंटर्स के आसपास सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि मतगणना केंद्र के नजदीक किसी भी तरह की कोई घटना न हो और काउंटिंग प्रक्रिया चुनाव आयोग के दिए दिशा-निर्देशों के तहत संपन्न कराया जा सके.

ओम बिरला ने बनाईं संसदीय समिति, वेणुगोपाल बने PAC अध्यक्ष

0

ओम बिरला ने बनाईं संसदीय समिति, वेणुगोपाल बने PAC अध्यक्ष
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद की महत्वपूर्ण समितियों में अध्यक्षों की नियुक्ति की हैं. कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल को फिर से संसद की लोक लेखा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि बीजेपी के बैजयंत पांडा को सार्वजनिक उपक्रम समिति का चेयरपर्सन बनाया गया है.

एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल को वर्ष 2026-27 के लिए लोक लेखा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसी तरह बैजयंत पांडा को वर्ष 2026-27 के लिए सार्वजनिक उपक्रम समिति का अध्यक्ष बनाया है. 1 मई 2026 से शुरू होकर 30 अप्रैल 2027 को समाप्त होने वाले कार्यकाल के लिए लोक लेखा समिति के सदस्य के रूप में कुल 21 सदस्यों की नियुक्ति की गई है.

कौन-कौन शामिल?
इन सदस्यों में 15 लोकसभा सांसद और 6 राज्यसभा सांसद शामिल हैं. लोकसभा से टीआर बालू, कल्याण बनर्जी, निशिकांत दुबे, जगदंबिका पाल, जय प्रकाश, रविशंकर प्रसाद, सीएम रमेश, मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी, अपराजिता सारंगी, अमर सिंह, तेजस्वी सूर्या, अनुराग सिंह ठाकुर, बालाशोवरी वल्लभनेनी, केसी वेणुगोपाल और धर्मेंद्र यादव को चुना गया है.

‘भूत बंगला’ ने 15वें दिन भी मचाया धमाल

0

‘भूत बंगला’ ने 15वें दिन भी मचाया धमाल
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. ये फिल्म अब 150 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है. लेकिन उससे पहले, फिल्म ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है. दरअसल इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने प्रभास की ‘द राजा साहब’ को पीछे छोड़ते दिया है.चलिए यहां इसके 15वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े जानते हैं.

‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 15वें दिन कितना किया कलेक्शन?
‘भूत बंगला’ ने रिलीज के दो हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज किया. लेकिन अब तीसरे हफ्ते में एंट्री करने के बाद अक्षय कुमार और वामिका गब्बी स्टारर इस फिल्म को नई रिलीद ‘एक दिन’ और ‘राजा शिवाजी’ से मुकाबला करना पड़ रहा है. बावजूद इसके ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 15वें दिन यानी शुक्रवार को भी दमदार कमाई की. यहां तक कि इसके कलेक्शन में तेजी देखी गई.

कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के15वें दिन 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की. इसने दूसरे गुरुवार को हुई 4 करोड़ रुपये की कमाई से बेहतर परफॉर्म किया. इसी के साथ भारत में इसकी कुल कमाई अब 148.66 करोड़ रुपये हो गई है. जीएसटी सहित ग्रॉस टोटल 175.42 करोड़ रुपये हो गया है.

भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बनी 6ठी हॉरर-कॉमेडी फिल्म
भूत बंगला अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में छठे नंबर पर पहुंच गई है. इसने प्रभास की फिल्म ‘द राजा साहब’ को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है. बता दें की द राजा साब का लाइफटाइम कलेक्शन 146.04 करोड़ रुपये था. अब भूत बंगला का अगला टारगेट आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ (157.05 करोड़ रुपये) है.

BCCI ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया

0

BCCI ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया
BCCI ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का 15 सदस्यीय स्क्वाड घोषित कर दिया है. हरमानप्रीत कौर टीम की कप्तानी करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तानी की जिम्मेदारी मिली है. इंग्लैंड एंड वेल्स की मेजबानी में 2026 टी20 वर्ल्ड कप का टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होगा और फाइनल 5 जुलाई को खेला जाएगा.

टीम इंडिया को झटका भी लगा है क्योंकि चोट के कारण तेज गेंदबाज कारण काश्वी गौतम और ऑलराउंडर अमनजोत कौर स्क्वाड में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थीं. अमनजोत का टीम में ना होना बहुत बड़ा झटका है, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी इस बात को माना. अच्छी बात यह है कि टीम के पास रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी और नंदिनी शर्मा के रूप में चार बेहतरीन तेज गेंदबाजी विकल्प हैं. नंदिनी का यह पहला विश्व कप होगा.

भारतीय टीम कुछ महीने पहले ही 2025 ODI वर्ल्ड कप खिताब जीतकर आ रही है. भारत के उस स्क्वाड के 11 खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप की टीम में भी चुने गए हैं. याद दिला दें कि वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रचा था.

भारत का स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव

बुद्ध पूर्णिमा पर अद्भुत संयोग, इन 5 कामों से घर आएगी खुशहाली

0

बुद्ध पूर्णिमा पर अद्भुत संयोग, इन 5 कामों से घर आएगी खुशहाली
हिंदू धर्म में वैशाख महीने की पूर्णिमा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। इस पावन तिथि को बुद्ध पूर्णिमा और बुद्ध जयंती के नाम से जाना जाता है। इस साल यह पर्व 1 मई 2026 को मनाया जाएगा।

यह दिन न केवल बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए बल्कि हिंदू धर्म को मानने वालों के लिए भी बहुत खास है। क्योंकि, शास्त्रों के अनुसार इसी दिन भगवान विष्णु ने अपने 9वें अवतार के रूप में बुद्ध का जन्म लिया था।

तीन प्रमुख घटनाओं का संगम
बुद्ध पूर्णिमा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि भगवान बुद्ध के जीवन की तीन सबसे महत्वपूर्ण घटनाएं इसी दिन हुई थीं, उनका जन्म, उन्हें ज्ञान (निर्वाण) की प्राप्ति और उनका महापरिनिर्वाण (परम मोक्ष)। यही कारण है कि इसे आध्यात्मिक दृष्टि से साल की सबसे शक्तिशाली पूर्णिमाओं में से एक माना जाता है।

शुभ मुहूर्त और उदया तिथि
पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 30 अप्रैल 2026 को रात 9:13 बजे से हो जाएगी और इसकी समाप्ति 1 मई को रात 10:53 बजे होगी। उदया तिथि के प्रभाव के कारण बुद्ध पूर्णिमा का व्रत और उत्सव शुक्रवार, 1 मई 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन ‘रवि योग’ का शुभ संयोग भी बन रहा है।

वैशाख की आखिरी तीन तिथियों का महत्व
स्कंद पुराण और अन्य शास्त्रों के अनुसार, वैशाख महीने की आखिरी तीन तिथियां (त्रयोदशी, चतुर्दशी और पूर्णिमा) अत्यंत पवित्र होती हैं। त्रयोदशी को नृसिंह जयंती, चतुर्दशी को कूर्म जयंती और पूर्णिमा को बुद्ध जयंती मनाई

मान्यता है कि जो व्यक्ति पूरे महीने तीर्थ स्नान नहीं कर पाया, वह अगर इन तीन दिनों में सूर्योदय से पहले पवित्र नदियों में स्नान कर ले, तो उसे पूरे वैशाख मास का पुण्य फल मिल जाता है।

बुद्ध पूर्णिमा पर क्या करें?
स्नान और दान: सुबह जल्दी उठकर गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करें। अगर घर पर नहा रहे हैं, तो पानी में थोड़ा गंगाजल जरूर मिलाएं। स्नान के बाद ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को भोजन व कपड़े दान करें।

पूजा और पाठ: इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन विष्णु सहस्रनाम या गीता का पाठ करने से अश्वमेध यज्ञ के समान फल मिलता है।

चंद्रमा को अर्घ्य: पूर्णिमा की रात चंद्रमा को जल (अर्घ्य) देने की परंपरा है। माना जाता है कि इससे मानसिक शांति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

दीपदान: इस दिन बोधि वृक्ष (बिहार के बोधगया में स्थित एक पवित्र पीपल का पेड़) या पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है।

रिलीज से पहले ही ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, एडवांस बुकिंग में दिखा क्रेज

0

रिलीज से पहले ही ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, एडवांस बुकिंग में दिखा क्रेज
लोकप्रिय अभिनेता रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) की आगामी फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिससे इसके प्रति दर्शकों की दिलचस्पी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

ट्रेलर को मिला शानदार रिस्पॉन्स
यह पीरियड ड्रामा लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में रितेश देशमुख न केवल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। इस मल्टीस्टारर फिल्म में कई बड़े कलाकार नजर आएंगे।

1 मई को होगी रिलीज, बॉक्स ऑफिस क्लैश तय
‘राजा शिवाजी’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ भी रिलीज होगी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने को मिलेगा। इसके बावजूद फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह बना हुआ है।

ट्रेड एनालिस्ट ने दी जानकारी
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने की जानकारी साझा की। मराठी वर्जन की टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है और मौजूदा माहौल को देखते हुए फिल्म के अच्छे एडवांस कलेक्शन की संभावना जताई जा रही है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने किया IPL का चौथा सबसे बड़ा रन चेज

0

सनराइजर्स हैदराबाद ने किया IPL का चौथा सबसे बड़ा रन चेज
सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया है. SRH ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का चौथा सबसे बड़ा रन चेज कर इतिहास रच डाला है. MI की टीम ने कहीं ना कहीं टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी चुनकर अपने पैर में कुल्हाड़ी मारने का काम किया था, क्योंकि दूसरी पारी में गेंद बहुत गीली होने लगी थी. इसलिए मुंबई 243 रन बनाकर भी हार गई.

IPL का चौथा सबसे बड़ा रन चेज
सनराइजर्स हैदराबाद ने 244 रनों का टारगेट चेज करके मुंबई इंडियंस को हराया है. यह IPL के इतिहास का चौथा सबसे बड़ा रन चेज है और हैदराबाद टीम का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज. वानखेड़े मैदान में खेले गए इस मुकाबले में रायन रिकल्टन की 123 रनों की ऐतिहासिक पारी के दम पर मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में हैदराबाद ने 8 गेंद शेष रहते ही इस विशालकाय लक्ष्य को हासिल कर दिया.

SRH ने कैसे रचा इतिहास?
सनराइजर्स हैदराबाद किस तरह 244 रनों का रिकॉर्ड चेज कर पाई. सबसे पहले अभिषेक शर्मा और ट्रेविस नेड ने 129 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप करते हुए हैदराबाद टीम की जीत की नींव रखी. अभिषेक ने 24 गेंद में 45 रनों की पारी खेली. दूसरी ओर ट्रेविस हेड को पारी की शुरुआत में जीवनदान जरूर मिला, इसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाकर 30 गेंद में 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.

6 गेंदों के भीतर SRH ने अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और ईशान किशन का विकेट गंवा दिया था. जब ऐसा लग रहा था जैसे मुंबई इंडियंस वापसी कर लेगी, तभी हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी के बीच 80 रनों की साझेदारी ने MI की जीत की सभी उम्मीदों को लगभग समाप्त कर दिया था. क्लासेन 30 गेंद में 65 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं सलिल अरोड़ा भी हैदराबाद टीम की जीत के हीरो रहे, जिन्होंने 10 गेंद में 30 रनों की कैमियो पारी खेली.