Home Blog Page 63

श्रेयस अय्यर की कप्तानी के मुरीद हुए कुंबले, बोले- दो टीमों को फाइनल में ले जाना मामूली बात नहीं

0

श्रेयस अय्यर की कप्तानी के मुरीद हुए कुंबले, बोले- दो टीमों को फाइनल में ले जाना मामूली बात नहीं
आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू होने वाला है और इससे पहले टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने एक ऐसी बात कही है, जिसने सबका ध्यान खींचा है। कुंबले का मानना है कि श्रेयस अय्यर एक अंडररेटेड कप्तान हैं, यानी उन्हें उतनी तारीफ नहीं मिलती जितके वे हकदार हैं।

क्यों कुंबले ने की श्रेयस की तारीफ?
अनिल कुंबले श्रेयस अय्यर की कप्तानी के कायल हो गए हैं। जियोस्टार पर बातचीत के दौरान कुंबले ने कहा कि श्रेयस अय्यर पक्का एक अंडररेटेड कप्तान हैं। एक टीम के साथ ट्रॉफी जीतना और फिर दूसरी टीम में जाकर वैसा ही जादू दिखाना आसान नहीं होता। हर फ्रेंचाइजी का माहौल और मैनेजमेंट अलग होता है, प्रेशर अलग होता है। कुंबले इस बात से बहुत इम्प्रेस हैं कि श्रेयस ने कैसे 2024 में KKR को चैंपियन बनाया और फिर अगले ही साल पंजाब किंग्स (PBKS) को फाइनल तक ले गए, जबकि पंजाब की टीम पिछले 10 सालों से फाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी।

शानदार रिकॉर्ड के बावजूद उठते हैं सवाल
कुंबले ने आगे कहा कि श्रेयस ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें बार-बार खुद को साबित करना पड़ता है। अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी उन पर सवाल उठाए जाते हैं। लेकिन सच तो ये है कि वह एक बेहतरीन लीडर हैं और टीम को आगे बढ़कर लीड करते हैं।

श्रेयस अय्यर का पंजाब में धमाकेदार डेब्यू
बता दें कि पिछले साल KKR से अलग होने के बाद पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर पर 26.75 करोड़ रुपये का बड़ा दांव खेला और टीम की कमान उनके हाथों में सौंपी। श्रेयस ने भी अपने खेल से सबको गदगद कर दिया। उन्होंने 18वें सीजन में 175 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट और 50 की औसत से शानदार 604 रन बनाए। उन्हीं की लीडरशिप का नतीजा था कि पंजाब की टीम फाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब रही, हालांकि फाइनल में टीम को RCB के हाथों हार झेलनी पड़ी।

एलओसी पर भारतीय सेना ने फिर दिखाया दम, उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

0

एलओसी पर भारतीय सेना ने फिर दिखाया दम, उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के ऊरी सेक्टर में भारतीय सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया। सुरक्षा बलों ने आतंकी के पास से AK राइफल, पिस्टल और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया। इलाके में फॉलो-अप ऑपरेशन अभी भी जारी है।

भारतीय सेना ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर 14-15 मार्च की रात ऊरी सेक्टर के बुच्छर (Buchhar) इलाके में यह कार्रवाई की गई। आतंकवादी की संदिग्ध गतिविधि देखी गई और उसे चुनौती दी गई। आतंकवादी ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया गया।

सुरक्षाबल इलाके में सतर्कता बरतते हुए सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई और आतंकवादी कहीं छिपा न हो।

इसके पहले, 10 मार्च को नोशेरा सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम किया था। उस ऑपरेशन में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया था। सेना की व्हाइट नाइट कोर्प्स ने बताया कि झांगर क्षेत्र में दो आतंकवादियों की गतिविधि का पता चला और त्वरित कार्रवाई करके घुसपैठ को रोका गया।

एयर इंडिया और इंडिगो ने दुबई-अबू धाबी की उड़ानों में की भारी कटौती

0

एयर इंडिया और इंडिगो ने दुबई-अबू धाबी की उड़ानों में की भारी कटौती
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव एक बार फिर भारतीय यात्रियों के सफर पर भारी पड़ा है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई और अबू धाबी के अलावा कतर के दोहा जाने वाली दर्जनों फ्लाइट्स 15 मार्च को फिर से रद्द कर दी गई हैं.

IndiGo ने क्या बताया?
भारतीय एयरलाइंस IndiGo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ने की वजह से दुबई में फ्लाइट ऑपरेशन पर और पाबंदियां लगाई गई हैं. एयरलाइन ने यात्रियों से कहा कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें.

Air India ने दिल्ली-दुबई रूट की फ्लाइट्स की रद्द
UAE एयरपोर्ट अथॉरिटी के निर्देश के बाद Air India ने दिल्ली-दुबई रूट पर 5 में से 4 फ्लाइट्स रद्द कर दीं. अब सिर्फ एक राउंड ट्रिप चलेगी. Air India Express ने भी दुबई रूट पर 6 में से 5 फ्लाइट्स कैंसिल कीं. अबू धाबी के लिए तो Air India Express की सभी 5 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं. हालांकि शारजाह से दिल्ली, मुंबई, कोच्चि, कोझिकोड, कन्नूर और तिरुवनंतपुरम की फ्लाइट्स अभी चलती रहेंगी.

कतर का एयरस्पेस बंद
Qatar Airways की फ्लाइट्स भी फिलहाल निलंबित कर दी गई हैं. कतर का एयरस्पेस बंद होने की वजह से दोहा के लिए अभी कोई उड़ान नहीं है. एयरलाइन ने कहा है कि Qatar Civil Aviation Authority की मंजूरी मिलते ही ऑपरेशन दोबारा से शुरू किया जाएगा. ऐसे में अगर आपकी दुबई, अबू धाबी या दोहा की फ्लाइट है तो एयरपोर्ट जाने से पहले एयरलाइन की वेबसाइट या ऐप पर फ्लाइट स्टेटस जरूर देखें.

पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान

0

पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान
भारत के चुनावी इतिहास में आज का दिन बेहद खास है. चुनाव आयोग आज 15 मार्च को पांच राज्यों- पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी के लिए चुनावी बिगुल फूंक सकता है. लाखों मतदाताओं के भाग्य का फैसला होने वाला है और हर राजनीतिक दल अपनी ताकत झोंकने को तैयार है. पश्चिम बंगाल की अंतिम मतदाता सूची पर अपील का समय खत्म होते ही आयोग तारीखों का ऐलान कर देगा. क्या इस बार चरण कम होंगे? या सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा? आइए जानते हैं.

पांच राज्यों में चुनावी बिगुल
भारतीय चुनाव आयोग आज दोपहर बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पांच प्रमुख राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर सकता है. इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी शामिल हैं. इन राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून 2026 के बीच समाप्त हो रहा है. आयोग ने पहले ही इन राज्यों का दौरा कर चुनावी तैयारियों का जायजा ले लिया है और अब केवल आधिकारिक घोषणा का औपचारिक समय बचा है.

पश्चिम बंगाल सबसे ज्यादा सीटों वाला महामुकाबला
इन पांच राज्यों में सबसे अधिक राजनीतिक सरगर्मी पश्चिम बंगाल में देखी जा रही है. इसका कारण यहां की 294 विधानसभा सीटें हैं, जो इन सभी राज्यों में सबसे ज्यादा हैं. पश्चिम बंगाल में मतदाताओं की संख्या 6.4 करोड़ से अधिक है. चुनाव आयोग ने यहां मतदाता सूची को लेकर विशेष सावधानी बरती है. 28 फरवरी को प्रकाशित सूची के बाद आज अपील दाखिल करने की अंतिम तारीख है, जिसके ठीक बाद आयोग कार्यक्रम घोषित करने की तैयारी में है.

तमिलनाडु और केरल दक्षिण भारत का बड़ा चुनावी रण
दक्षिण भारत के दो प्रमुख राज्यों, तमिलनाडु और केरल में भी चुनावी माहौल चरम पर है. तमिलनाडु में विधानसभा की कुल 234 सीटें हैं, जबकि केरल में 140 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. पिछले चुनावों (2021) में इन दोनों राज्यों में एक ही चरण में मतदान संपन्न हो गया था. इस बार भी संकेत मिल रहे हैं कि आयोग दक्षिण के इन राज्यों में एक ही दिन वोटिंग करा सकता है, ताकि सुरक्षा बलों का प्रबंधन कुशलता से किया जा सके.

असम और पुडुचेरी छोटे राज्य लेकिन बड़ा महत्व
पूर्वोत्तर के द्वार असम में 126 विधानसभा सीटें हैं, जहां पिछली बार तीन चरणों में चुनाव हुए थे. असम में एनआरसी और मतदाता सूची से जुड़े पेचीदा कानूनी मुद्दों के बीच चुनाव कराना आयोग के लिए बड़ी चुनौती रही है. वहीं, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सबसे कम यानी 30 निर्वाचित सीटें हैं (तीन सदस्य मनोनीत होते हैं). छोटे राज्यों में अक्सर चुनाव एक ही चरण में पूरे कर लिए जाते हैं, लेकिन असम की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए चरणों की संख्या तय की जाएगी.

क्या इस बार कम होंगे मतदान के चरण?
सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग इस बार 2021 की तुलना में कम चरणों में चुनाव संपन्न कराने की कोशिश में है. 2021 में पश्चिम बंगाल में आठ लंबे चरणों में चुनाव हुए थे, जिसे लेकर काफी बहस हुई थी. इस बार सुरक्षा बलों की भारी तैनाती के जरिए आयोग चरणों की संख्या घटाकर चुनाव प्रक्रिया को जल्द पूरा करना चाहता है. पश्चिम बंगाल और असम में बहु-चरणीय मतदान हो सकता है, जबकि बाकी तीन राज्यों में एक ही दिन वोटिंग की पूरी संभावना है.

मतदाता सूची और सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम
चुनाव आयोग का मुख्य जोर ‘शुद्ध मतदाता सूची’ पर रहा है. पश्चिम बंगाल में लगभग 60 लाख मतदाताओं के नाम ‘अधीन’ श्रेणी में रखे गए हैं, जिनकी जांच कोर्ट के निर्देशानुसार चल रही है. सुरक्षा के लिहाज से पश्चिम बंगाल में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPF) की भारी टुकड़ियां पहले ही पहुंचनी शुरू हो गई हैं. आयोग का लक्ष्य हिंसा मुक्त और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना है, खासकर उन इलाकों में जो संवेदनशील माने जाते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर साउथ की ‘थाई कझवी’ का जलवा, सनी देओल की बॉर्डर 2 और द केरला स्टोरी 2 पड़ी फीकी

0

बॉक्स ऑफिस पर साउथ की ‘थाई कझवी’ का जलवा, सनी देओल की बॉर्डर 2 और द केरला स्टोरी 2 पड़ी फीकी
थिएटर में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं. हाल ही में किस्सा कोर्ट कचहरी का रिलीज हुई. वहीं द केरला स्टोरी 2 और थाई कझवी जैसी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही हैं. आइए जानते हैं शनिवार को किसी फिल्म ने कैसा परफॉर्म किया.

किस्सा कोर्ट कचहरी का
किस्सा कोर्ट कचहरी को दो दिन हुए हैं रिलीज हुए और फिल्म का हाल बहुत बुरा है. फिल्म ने पहले दिन 1 लाख कमाए थे. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 7 लाख की कमाई की. इस फिल्म में राजेश शर्मा, ब्रिजेंद्र काला जैसे स्टार्स हैं.

द केरला स्टोरी 2
फिल्म ने शनिवार को 2.96 करोड़ की कमाई की. ये फिल्म शुरुआत से ही विवादों में घिरी हुई है. फिल्म अपने कंटेंट की वजह से विवादों में रही. कुछ लोगों ने तो ये भी कहा कि फिल्म की कहानी केरल पर बेस्ड नहीं है तो इसका नाम द केरला स्टोरी 2 क्यों हैं. फिल्म में अदिती भाटिया, उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा लीड रोल में हैं.

बॉर्डर 2
बॉर्डर 2 ने 9 लाख की कमाई की. ये फिल्म जनवरी में रिलीज हुई थी. अभी तक थिएटर में लगी है. हालांकि, फिल्म के कलेक्शन में अब कमी आ गई है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलीजत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया. फिल्म के गाने भी बहुत हिट हुए थे.

मर्दानी 3
मर्दानी 3 ने शनिवार को 20 लाख की कमाई की. इस फिल्म में रानी मुखर्जी लीड रोल में हैं. फिल्म को YRF ने बनाया है. फिल्म में रानी पुलिस ऑफिस बनी हैं.

Thaai Kizhavi
इस फिल्म ने सभी बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने 16वें दिन 3.71 करोड़ का कलेक्शन किया है. थाई कझवी की कहानी ने फैंस को बहुत पसंद किया है. फिल्म में राधिका सरतकुमार लीड रोल में हैं. फिल्म में सिंगम पुली, अरुलदोस, बाला सरवनन, मुनीशकांत जैसे स्टार्स अहम रोल में हैं. फिल्म को शिवकुमार मुरुगेसन ने डायरेक्ट किया है.

मिडिल ईस्ट शांति वार्ता में फंसा पेंच: ट्रंप ने ईरानी शर्तों को नकारा, जारी रहेंगे हमले

0

मिडिल ईस्ट शांति वार्ता में फंसा पेंच: ट्रंप ने ईरानी शर्तों को नकारा, जारी रहेंगे हमले
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फिलहाल वह ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए कोई समझौता करने के लिए तैयार नहीं हैं. उनका कहना है कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन अभी जो शर्तें हैं वे पर्याप्त नहीं हैं. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि समझौते की शर्तें क्या होंगी. NBC को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अगर कोई समझौता होता है तो उसमें यह शर्त जरूर होगी कि ईरान पूरी तरह अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ दे.

ट्रंप ने यह भी कहा कि वह कई देशों के साथ मिलकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा के लिए योजना बना रहे हैं. यह समुद्री रास्ता तेल टैंकरों के लिए बहुत अहम माना जाता है. युद्ध के कारण इस रास्ते में तनाव बढ़ने से दुनिया भर में तेल की कीमतें बढ़ गई हैं. उन्होंने बताया कि कई देशों ने इस जलमार्ग की सुरक्षा में मदद करने की बात कही है. ट्रंप ने उम्मीद जताई कि चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और यूनाइटेड किंगडम जैसे देश भी अपने युद्धपोत भेज सकते हैं ताकि जहाजों की आवाजाही सुरक्षित बनी रहे.

ईरान के केंद्र खर्ग द्वीप पर हमला
ट्रंप ने यह भी पुष्टि की कि अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण तेल केंद्र खर्ग द्वीप पर हमला किया है. उनके अनुसार इस हमले में द्वीप के कई हिस्से नष्ट हो गए, हालांकि उन्होंने कहा कि तेल की पाइपलाइन और ऊर्जा ढांचे को पूरी तरह नुकसान नहीं पहुंचाया गया ताकि उसे दोबारा बनाना संभव रहे. इस युद्ध की शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर संयुक्त हमले किए थे. इसके बाद ईरान ने भी इजरायल और अमेरिका के ठिकानों पर जवाबी हमले शुरू कर दिए. इस संघर्ष में अब तक कई लोग मारे जा चुके हैं और अमेरिकी सेना के 13 जवानों की भी मौत हो चुकी है.

ईरान के कई मिसाइल और ड्रोन सिस्टम नष्ट
ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिकी हमलों में ईरान के कई मिसाइल और ड्रोन सिस्टम नष्ट कर दिए गए हैं और आने वाले दिनों में ईरान की सैन्य ताकत को और कमजोर किया जा सकता है. इसी बीच ट्रंप ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को लेकर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि अभी तक यह साफ नहीं है कि वह जीवित हैं या नहीं, क्योंकि वह सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं. ट्रंप ने बढ़ती पेट्रोल कीमतों को लेकर अमेरिकी लोगों की चिंता को भी खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि युद्ध खत्म होने के बाद तेल और गैस की कीमतें फिर से कम हो जाएंगी. इसके अलावा ट्रंप ने वलोडिमिर ज़ेलेंस्की की भी आलोचना की और कहा कि यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए उनसे समझौता करना रूस के राष्ट्रपतिव्लादिमीर पुतिन की तुलना में ज्यादा मुश्किल है.

मुख्यमंत्री ने बरही के कृषि महोत्सव में विकास कार्यों की दी सौगात

0

मुख्यमंत्री ने बरही के कृषि महोत्सव में विकास कार्यों की दी सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार धरती पुत्र किसान की खुशहाली और विकास के लिए कृत संकल्पित है। राज्य सरकार किसानों और लाड़ली बहनों सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। सरकार ने गांव-गांव तक सिंचाई सुविधा पहुंचाने का संकल्प लिया है। किसानों को सिंचाई के लिए अब दिन में भी बिजली मिलेगी। किसानों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार हर कदम पर किसानों के साथ खड़ी है। जरूरतमंदों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, इसके लिए प्रदेश में भव्य सांदीपनि विद्यालयों की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि कटनी में शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज खोला जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को कटनी जिले के बरही में आयोजित किसान सम्मेलन कृषि महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषक कल्याण वर्ष 2026 में कटनी को 1000 करोड़ की सौगात दी एवं जिले के लिए 243 करोड़ रूपये की लागत के 97 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। इसमें नवर्निमित पुल, महाविद्यालय और सांदीपनि विद्यालय भी शामिल हैं। किसानों की समृद्धि पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। विजयराघवगढ़ के नागरिकों ने भव्य रोड-शो में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी अभिवादन कर स्वागत के लिये जनता का आभार माना।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत बड़े तालाब के सौंदर्यीकरण की सौगात दी एवं उन्होंने विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयनाथ धाम की नगरी बरही में आयोजित किसान सम्मेलन में किसान कल्याण को समर्पित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रतीक स्वरूप हल और स्मृति-चिन्ह के तौर पर लड्डू गोपाल की मूर्ति भेंट किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 9 लाख करोड़ की नई रोजगार आधारित औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। मध्यप्रदेश, देश में सबसे तेज गति से विकास करने वाला राज्य बना है। प्रदेश में बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत से भी कम है। राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण और रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिले में जलाशयों और नहरों के जीर्णोद्धार के साथ ही सड़क निर्माण एवं पुलिया के उन्नयन के कार्य भी किये जायेंगे। बरही में वॉलीबॉल का इंडोर स्टेडियम बनायेंगे। साथ ही महानदी और उमड़ार नदी के संगम पर सिंचाई परियोजना की सौगात दी जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के लिये खेल स्टेडियम का निर्माण भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लाड़ली बहनों के लिए सरकारी खजाने में कोई कमी नहीं है। प्रदेश सरकार को बहनों का आशीर्वाद मिल रहा है। प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 27 हजार लाड़ली बहनों को साढ़े 1800 करोड़ से अधिक की राशि प्रदान की है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के 3 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और सभी पात्र हितग्राहियों को हर माह 1500 रुपए की सौगात मिल रही है। ग्रामीणों के सिर पर पक्के मकान की छत मिले, इसके लिए बहुत जल्द सर्वे शुरू किया जाएगा। सड़क हादसों में घायलों की मदद के लिए सरकार ने ‘राहवीर योजना’ की शुरुआत की है। घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को सरकार 25 हजार की प्रोत्साहन राशि दी है। पीएम राहत योजना के तहत अस्पताल में घायल के लिए डेढ़ लाख रुपए तक के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था है। नागरिकों की जान बचाने के लिए एयर एम्बुलेंस का नवाचार प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए राज्य सरकार सिंचाई के लिए पर्याप्त जल, बिजली और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में वर्ष 2004 से अब तक गेहूं के मूल्य में 2000 रुपए प्रति क्विंटल से अधिक की वृद्धि हुई है। किसानों को बोनस का लाभ देकर इस वर्ष 2625 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदा जा रहा है। प्रदेश में पिछले 2 वर्ष में सिंचाई का रकबा बढ़कर 55 लाख हैक्टेयर हो गया है, जिसे आगामी वर्षों में 100 लाख हैक्टेयर करने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को सालभर में 12 हजार रुपए की सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दूध-दही हजारों साल से भारत की पहचान है। राज्य सरकार ने प्रदेश में दूध का उत्पादन 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। बच्चों को स्वस्थ बनाने के लिए माता यशोदा योजना में स्कूलों में बच्चों को नि:शुल्क दूध के पैकेट वितरित किये जाएंगे। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब ड्रॉप आउट 6 प्रतिशत से शून्य पर आ गया है। मध्यप्रदेश इस मामले में राष्ट्रीय औसत से आगे निकल चुका है। राज्य सरकार स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में युवाओं को मौके दिए जा रहे हैं। प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत होने वाली है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हितों को सर्वोपरि रखा है। अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के बीच हमारे जहाज तिरंगा लगाकर शान से स्वदेश लौट रहे हैं। वर्तमान परिस्थितियों में खाड़ी के देशों में जारी संकट के बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान शर्मनाक हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर बार की तरह अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए युद्ध में फंसे विद्यार्थियों और नागरिकों को सुरक्षित निकाला है।

सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1000 करोड़ की सौगातें दी हैं। बाणसागर डैम से 161 करोड़ की सिंचाई योजना से किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। क्षेत्र में नए पुल निर्माण के लिए 95 करोड़ की राशि दी गई है। कटनी क्षेत्र में कृषि को नए आयाम देने के लिए एग्रीकल्चर विलेज की स्थापना की जा सकती है। विधायक संजय पाठक ने कहा कि कृषि कल्याण वर्ष में कटनी को अनेक सौगातें मिली हैं।

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री और जिले के प्रभारी उदय प्रताप सिंह, विधायक संदीप जायसवाल, विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, विधायक प्रणय प्रभात पांडे, विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, बड़ी संख्या में किसान बंधु और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने बड़े तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कटनी जिले के बरही भ्रमण के दौरान बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया। जल गंगा संवर्धन अभियान में बड़ा तालाब बरही का 50 लाख रुपये की लागत से कायाकल्प किया जा रहा है। इसमें तालाब के चारों ओर घाट निर्माण, फव्वारे का निर्माण के साथ ही अन्य सौंदर्यीकरण कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरही के विजयनाथ धाम मंदिर में भगवान शंकर का दर्शन-पूजन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व आरोग्यमय जीवन की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार रैली में हुआ आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को कटनी जिले के बरही में आभार रैली में शामिल हुए। आभार रैली मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। रैली के मार्ग पर बरहीवासियों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी जनता का अभिवादन किया। किसानों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों सामाजिक संगठनों और प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्प वर्षा कर स्वागत और अभिनन्दन किया। आभार रैली में विभिन्न स्थानों पर स्टॉल लगाकर नागरिकों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया। इनमें मेडिकल व्यापारी संघ, किराना व्यापारी संघ, सराफा व्यापारी संघ, कपड़ा व्यापारी संघ, वॉलीबॉल स्पोर्ट क्लब, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार, हार्डवेयर संघ, कसोधन गुप्ता समाज, अधिवक्ता संघ, सेल यूनियन परिवार, पार्षद एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ

0

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की जा रही गौधाम योजना का उद्देश्य प्रदेश में बेसहारा मवेशियों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना, उनके संरक्षण को बढ़ावा देना तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि गोधन हमारी ग्रामीण संस्कृति, कृषि व्यवस्था और अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार गोधन संरक्षण और बेसहारा मवेशियों की देखभाल के लिए गौधाम योजना को राज्यभर में चरणबद्ध तरीके से लागू कर रही है, जिससे गौसेवा की परंपरा को मजबूती मिलने के साथ ही पशुधन संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस अवसर पर घोषणा की कि अब राज्य के सभी गौधाम “सुरभि गौधाम” के नाम से जाने जाएंगे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश के गौधामों में विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। गौधामों में पशुपालन, हरा चारा उत्पादन तथा गोबर से उपयोगी वस्तुएं तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे गौसेवा के साथ-साथ स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लाखासार ग्राम के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने लाखासार में महतारी सदन, मिनी स्टेडियम तथा 500 मीटर लंबाई के गौरव पथ के निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही लाखासार गौधाम में प्रशिक्षण भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत करने तथा एक काऊ कैचर और एक पशु एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की घोषणा की, जिससे क्षेत्र में गौसंरक्षण और स्थानीय विकास कार्यों को और मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने क्षेत्र के पशुपालकों और ग्रामीणों से संवाद कर गोधन संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली तथा इस सेवा कार्य में लगे लोगों की सराहना की। उन्होंने गौसेवा से जुड़े कार्यकर्ताओं को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्य जारी रखने की बात कही और सभी को गोधन संरक्षण तथा गौसेवा के लिए प्रेरित किया।

तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का चहुँमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जो भी वादा करते हैं, उसे अवश्य पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय द्वारा तखतपुर क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई है, जिनमें से कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा अनेक कार्य प्रगतिरत हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों से क्षेत्र में विकास को नई गति मिली है।

छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अभिनंदन किया और गौधाम योजना के शुभारंभ के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस पहल से गोधन संरक्षण को नई दिशा मिलेगी तथा बेसहारा और निराश्रित गौवंश के संरक्षण को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, कृषि एवं पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, कमिश्नर बिलासपुर सुनील जैन, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, संचालक पशु चिकित्सा चंद्रकांत वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान, पशुपालक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

0

खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट और छत्तीसगढ़ की बेटी श्रीमती आकांक्षा सत्यवंशी को टाटा सिएरा कार उपहार स्वरूप प्रदान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रीमती आकांक्षा को बधाई देते हुए कहा कि हमारी बेटियों ने विश्व कप जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने महिला क्रिकेट टीम के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए टाटा मोटर्स द्वारा कार उपहार देने की इस पहल की सराहना की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि खेल अधोसंरचना के निरंतर विकास से प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल रहा है, जिसके परिणामस्वरूप वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर ओलंपिक और सरगुजा ओलंपिक जैसे प्रयासों के माध्यम से प्रदेश के सुदूर अंचलों के युवा भी खेलों से जुड़ रहे हैं। वहीं नेशनल ट्राइबल गेम्स की मेजबानी प्रदेश को मिलने से भी राज्य में खेलों के लिए सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला क्रिकेट टीम की यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्रदेश की बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि पिछली मुलाकात के दौरान भी आकांक्षा का आत्मविश्वास और ऊर्जा बेहद प्रेरणादायक थी और आज भी उनमें वही उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यही जज्बा भविष्य में होने वाले विश्व कप में भी टीम को सफलता दिलाएगा।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘समृद्धि केंद्र’ का किया लोकार्पण

0

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘समृद्धि केंद्र’ का किया लोकार्पण
गुना जिले के उमरी–आरी ग्राम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘समृद्धि केंद्र’ का लोकार्पण किया, जो ग्रामीणों को स्वास्थ्य, कृषि, ई-गवर्नेंस, शिक्षा, कौशल विकास, टेलीमेडिसिन और डिजिटल सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने वाला अत्याधुनिक केंद्र है. देशभर में जिन केवल तीन गांवों को इस नवाचार मॉडल के लिए चुना गया है, उनमें उमरी–आरी मध्यप्रदेश का एकमात्र चयनित ग्राम है. कार्यक्रम के दौरान सिंधिया ने कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास और नेटवर्क रूम का निरीक्षण किया तथा एआर, वीआर और ड्रोन तकनीक के उपयोग की जानकारी ली. इसी अवसर पर बमोरी क्षेत्र की करीब 28.26 किलोमीटर लंबी 10 सड़कों का भी लोकार्पण किया गया, जिन पर लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत आई है और जिनसे 27 गांवों की लगभग 29 हजार से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलेगा.