Home Blog Page 86

बॉर्डर 2 की सुनामी के बीच सनी देओल की लाहौर की रिलीज डेट कन्फर्म

0

बॉर्डर 2 की सुनामी के बीच सनी देओल की लाहौर की रिलीज डेट कन्फर्म
आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी अपकमिंग पीरियड ड्रामा लाहौर 1947 की थिएट्रिकल रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है. ये फिल्म इंडिपेंडेंस डे वीक के दौरान 13 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये फिल्म पहली बार सनी देओल, निर्देशक राजकुमार संतोषी और निर्माता आमिर खान को एक साथ ला रही है.

धर्मेंद्र की फेवरेट स्क्रिप्ट
ऐसे में इस बारे में बात करते हुए आमिर खान ने कहा है , “ये धरमजी की सबसे पसंदीदा स्क्रिप्ट्स में से एक थी और मुझे बेहद खुशी होती अगर वो ये फिल्म देख पाते.”

लाहौर 1947 में सनी देओल, शबाना आज़मी, प्रीति ज़िंटा और करण देओल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है और गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं. हालिया ब्लॉकबस्टर सफलताओं के बाद ये सनी देओल की अगली फिल्म है. फिल्म में प्रीति जिंटा और सनी देओल की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी.

बता दें कि सनी देओल इन दिनों फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आ रहे हैं. सनी देओल की इस फिल्म को बहुत शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है. वहीं फिल्म में वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ जैसे स्टार्स हैं. फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है.

बॉर्डर 2 से पहले सनी देओल को जाट, गदर 2 जैसी फिल्मों में देखा गया था. गदर 2 ने भी धमाका कर दिया था. फिल्म ने रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई की थी. गदर 2 के बाद सनी देओल के करियर ने छलांग लगाई. सनी के हाथ में कई शानदार प्रोजेक्ट्स हैं. लाहौर 1947 के अलावा वो फिल्म गबरू, इक्का, रामायण: पार्ट 1 और पार्ट 2 में दिखेंगे. रामायण में वो हनुमान के किरादर में नजर आएंगे. रामायण का पहला पार्ट पोस्ट प्रोडक्शन में हैं. फिल्म का फर्स्ट टीजर भी रिलीज हो गया हैं. हालांकि, अभी एक्टर्स के लुक रिवील नहीं हुए हैं.

मुरैना में निर्माणाधीन मंदिर की छत गिरने से हादसा

0

मुरैना में निर्माणाधीन मंदिर की छत गिरने से हादसा
मध्य प्रदेश के मुरैना में निर्माणाधीन मंदिर की छत गिरने से सोमवार (9 फरवरी) को बड़ा हादसा हो गया. घटना में प्रसाद ग्रहण कर रहीं तीन बच्चियों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि प्रसाद वितरण कर रहे पति-पत्नी सहित पांच लोग घायल हो गए.

ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस प्रशासन को दी. ग्रामीणों ने मलबे से मृतक व घायलों को बाहर निकाला, सभी को कैलारस अस्पताल पहुंचाया. दरअसल, ये घटना कैलारस थाना क्षेत्रान्तर्गत एहरोली गांव के चामड़ माता मंदिर की बताई जा रही है, जहां सोमवार को अष्टमी के दिन मुंगावली निवासी सतीश गौड़ अपनी पत्नी व बच्ची के साथ गृहग्राम एहरोली के मंदिर पूजा करने गए थे. मंदिर में प्रसाद वितरण के दौरान निर्माणाधीन छत गिर गई.

5 बच्चियों का इलाज जारी
मृतक तीन बच्चियों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. कैलारस चिकित्सालय में सामान्य घायल दो बच्चियों इलाज किया जा रहा है. वहीं गंभीर घायल सतीश और उनकी पत्नी सहित 5 बच्चियों को इलाज के लिए मुरैना लाया गया है.

गंभीर घायल को ग्वालियर किया रैफर
वहीं एक गंभीर रूप से घायल बच्ची को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है. घटना को लेकर प्रशासन ने कहा है कि जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी. वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक पंकज उपाध्याय पहुंचे मौके पर और चिकित्सकों से बेहतर इलाज का अनुरोध किया.

महाशिवरात्रि की रात करें ये अचूक उपाय, करियर में मिलेगी उड़ान और कारोबार में होगा चार गुना मुनाफा

0

महाशिवरात्रि की रात करें ये अचूक उपाय, करियर में मिलेगी उड़ान और कारोबार में होगा चार गुना मुनाफा
महाशिवरात्रि का पर्व बहुत शुभ माना जाता है। साल 2026 में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र में इस रात को ‘महा-निशिता काल’ कहा गया है, जिसमें किए गए छोटे से उपाय भी जीवन की बड़ी से बड़ी बाधा को दूर करने की शक्ति रखते हैं।

करियर में सफलता के लिए
अगर आप नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि की रात किसी पुराने शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं। अभिषेक करते समय “ॐ नमः शिवाय” का जप करें। शहद चढ़ाने से वाणी में मिठास आती है और कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलता है।

कारोबार में फायदा
कारोबार में घाटा हो रहा हो रहा है, तो महाशिवरात्रि के दूसरे पहर की पूजा में शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गन्ने का रस लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। इससे रुका हुआ धन वापस मिलता है और ऊंचाइयों के नए रास्ते खुलते हैं।

ग्रह दोष के लिए
महाशिवरात्रि की मध्यरात्रि शिव मंदिर में जाकर या बेल के पेड़ के नीचे 11 घी के दीपक जलाएं। ऐसा करने से कुंडली के ग्रह दोष शांत होते हैं और अटके हुए काम बनने लगते हैं। अगर आप कर्ज से घिरे हुए हैं, तो यह उपाय आपके लिए रामबाण सिद्ध हो सकता है।

शनि दोष से मुक्ति के लिए
जिन जातकों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैया का प्रभाव है, उन्हें महाशिवरात्रि की रात जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इसके साथ ही शमी के पत्र चढ़ाने चाहिए। इससे शनि कृपा मिलती है और जीवन की मुश्किलों से छुटकारा मिलता है।

सुख-समृद्धि के लिए
सभी कष्टों से छुटकारा पाने के लिए 21 या 108 बिल्व पत्र लें और उन पर सफेद चंदन से ‘राम’ लिखें। इन्हें माता पार्वती और भगवान शिव को एक-एक कर अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान शिव बहुत खुश होते हैं और भक्त की झोली खुशियों से भर देते हैं।

पाकिस्तान ने लिया यू-टर्न, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ खेलने को राजी

0

पाकिस्तान ने लिया यू-टर्न, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ खेलने को राजी
पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ खेलने को राजी हो गया है. तय शेड्यूल अनुसार यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है. पाकिस्तान ने लाहौर में हुई मीटिंग के बाद यह फैसला लिया है. इस बैठक में पाकिस्तान और बांग्लादेश ने आईसीसी के सामने कई डिमांड रखी थीं, जिनमें से कुछ मांगों को स्वीकार कर लिया गया है.

बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया गया था. लाहौर में हुई बैठक में मांग रखी गई कि वर्ल्ड कप से बाहर होने पर भी बांग्लादेश को मुआवजा दिया जाए. इस पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद राजी हो गया है. मुआवजे के रूप में बांग्लादेश को अंडर -19 वर्ल्ड कप और महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी दी जा सकती है.

दूसरी ओर पाकिस्तान ने आईसीसी राजस्व में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग की थी. रिपोर्ट्स अनुसार अभी आईसीसी राजस्व में हिस्सेदारी 5.75 प्रतिशत है, जो लगभग 34-35 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बराबर बताया जाता है. आईसीसी ने पाकिस्तान की इस मांग पर भी विचार करने की बात कही है.

नहीं होगी भारत-पाकिस्तान सीरीज
भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2012 के बाद कभी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है. पाकिस्तान ने द्विपक्षीय सीरीज को दोबारा शुरू करने की मांग की थी, लेकिन आईसीसी ने इस डिमांड को ठुकरा दिया है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का कहना है कि किन्हीं 2 देशों के बीच सीरीज करवाना उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत न्यूट्रल वेन्यू यानी श्रीलंका में खेल जाएगा. दोनों देशों के बोर्डस के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के समय हाइब्रिड मॉडल पर सहमति बनी थी. उसके बाद भारत-पाक मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाते रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा असम CM का शूटिंग वीडियो विवाद

0

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा असम CM का शूटिंग वीडियो विवाद
सुप्रीम कोर्ट में उच्च संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों पर एक जनहित याचिका दायर हुई है. उन पर नफरत भड़काने वाले गैर-जिम्मेदाराना बयान देने के आरोप हैं. याचिकाकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, अन्य वरिष्ठ मंत्रियों और राज्यपालों के मुस्लिम-विरोधी बयानों का जिक्र किया है. इन्हें उच्च पदों पर बैठे व्यक्तियों की तरफ से संवैधानिक जिम्मेदारी के उल्लंघन का उदाहरण बताया है.

12 लोगों ने असम CM के खिलाफ दायर की याचिका
इस जनहित याचिका को पूर्व उप राज्यपाल नजीब जंग, सामाजिक कार्यकर्ता रूप रेखा वर्मा और जॉन दयाल समेत 12 लोग शामिल हैं. याचिकाकर्ताओं ने अदालत में इस गंभीर मुद्दे पर दखल देने की मांग की है. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री सरमा, वरिष्ठ मंत्री और राज्यपाल लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जो मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाते हैं.

ओवैसी ने हैदराबाद में FIR दर्ज कराई
हैदराबाद के सांसद और AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने भी हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘दुर्भाग्य से नरसंहार वाले नफरती भाषण फैलाना आम बात बन गई है.’ ओवैसी ने मांग की है कि कानून के तहत असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने हैदराबाद पुलिस कमिश्नर से गुजारिश की है कि नफरती भाषण फैलाने वालों पर लगाम लगाई जाए.

बवाल के बाद बीजेपी ने वीडियो डिलीट किया
कांग्रेस ने 8 फरवरी 2026 को दावा किया कि असम बीजेपी X हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें हिमंत बिस्वा सरमा मुसलमानों को गोली मारते दिख रहे हैं. कांग्रेस ने कहा कि ये वीडियो अल्पसंख्यकों की टार्गेटेड पॉइंट-ब्लैंक हत्या को बढ़ावा देने जैसा है. कांग्रेस का दावा है कि वीडियो डिलीट कर दिया गया है.

पहले भी मुसलमानों के खिलाफ दिए नफरती भाषण
असम के CM सरमा अक्सर मुसलमानों के खिलाफ बयान देते रहते हैं. उन्होंने 27 जनवरी को कहा था कि राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में 4 से 5 लाख मियां मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे. उन्होंने कहा था कि हिमंत बिस्व सरमा और बीजेपी सीधे तौर पर मियां समुदाय के खिलाफ है. उन्होंने लोगों से मियां समुदाय को परेशान करने की अपील की. सरमा का कहना था कि जब तक उन्हें परेशानी नहीं होगी, वे असम नहीं छोड़ेंगे.

आदिवासियों की संस्कृति में बसती है छत्तीसगढ़ की आत्मा – राष्ट्रपति मती द्रौपदी मुर्मु

0

आदिवासियों की संस्कृति में बसती है छत्तीसगढ़ की आत्मा – राष्ट्रपति मती द्रौपदी मुर्मु
राज्यपाल डेका ने कहा कि ढोकरा कला छत्तीसगढ़ की शान है। बस्तर में निर्मित ढोकरा शिल्प की मूर्तियाँ देश-विदेश में लोकप्रिय हैं। यह कला जनजातीय शिल्पकारों की संस्कृति, मेहनत और कौशल का प्रमाण है। बस्तर की संस्कृति केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे भारत की लोक परंपराओं और विविधताओं का प्रतीक है।

बस्तर समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की धरती – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माँ दंतेश्वरी को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्रपति मती द्रौपदी मुर्मु का बस्तर पंडुम में आना केवल औपचारिक उपस्थिति नहीं, बल्कि बस्तर के लिए आशीर्वाद, जनजातीय समाज के लिए सम्मान और माताओं-बहनों के लिए अपनत्व है। उन्होंने कहा कि बस्तर पंडुम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जनजातीय समाज के जीवन, आस्था, बोली-भाषा, नृत्य-गीत, वेशभूषा, खान-पान और जीवन-दर्शन का जीवंत प्रतिबिंब है। बस्तर केवल जंगलों की धरती नहीं, बल्कि समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की धरती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर पंडुम के लिए इस वर्ष 12 विधाओं में 54 हजार से अधिक कलाकारों ने पंजीयन कराया, जिनमें जनजातीय नृत्य, गीत, नाट्य, वेशभूषा-आभूषण, शिल्प, चित्रकला, व्यंजन, पेय पदार्थ, आंचलिक साहित्य और वन-औषधियाँ शामिल हैं, जो बस्तर की संस्कृति की जीवंतता और समृद्धि को दर्शाती हैं।

अब नया बस्तर – डर की जगह भरोसा, हिंसा की जगह विकास
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि एक समय था जब बस्तर को नक्सलवाद और हिंसा के लिए जाना जाता था, लेकिन आज डर की जगह भरोसे ने और हिंसा की जगह विकास ने ले ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्प से 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के समूल उन्मूलन का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कहा कि जहाँ कभी गोलियों की आवाज़ गूँजती थी, आज वहाँ स्कूलों की घंटी बजती है। जहाँ कभी तिरंगा नहीं लहरा पाता था, आज वहाँ राष्ट्रगान की गूंज सुनाई देती है। गणतंत्र दिवस पर बस्तर संभाग के अति-संवेदनशील गाँवों में पहली बार तिरंगा फहराया गया, जो लोकतंत्र और संविधान की जीत है।

नियद नेल्ला नार, प्रधानमंत्री जनमन और धरती आबा अभियान विकास के मील के पत्थर
मुख्यमंत्री ने कहा कि नियद नेल्ला नार योजना, प्रधानमंत्री जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान आदिवासी क्षेत्रों में विकास के मील के पत्थर हैं। इन योजनाओं से दुर्गम क्षेत्रों तक सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और संचार सुविधाएँ पहुँची हैं। नई पुनर्वास नीति के से जो लोग कभी बंदूक के रास्ते पर थे, वे अब सम्मान के साथ समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं। चिल्कापल्ली, तेमेनार और हांदावाड़ा जैसे गाँवों में वर्षों बाद बिजली पहुँची है, यह केवल रोशनी नहीं, बल्कि आशा और भविष्य का उजाला है।

जनजातीय समाज को आत्मनिर्भर और वैश्विक पहचान दिलाना हमारी प्राथमिकता
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर की पहचान वनोपज से भी है। तेंदूपत्ता संग्रहण दर बढ़ाई गई है, चरण-पादुका योजना पुनः प्रारंभ की गई है तथा वन धन केंद्रों के माध्यम से वनोपज को उचित मूल्य और बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बस्तर के धुड़मारास गाँव को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँवों में शामिल किया गया है। चित्रकोट, तीरथगढ़, कांगेर घाटी और कोटमसर गुफाएँ केवल पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि बस्तर की पहचान हैं।

युवा अब हथियार नहीं, खेल और कला से बना रहे पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसे आयोजन यह सिद्ध करते हैं कि बस्तर के युवा अब हथियार नहीं, बल्कि खेल और कला के माध्यम से अपनी पहचान बना रहे हैं। लाखों युवाओं और महिलाओं की भागीदारी इस बदलाव का सबसे सशक्त प्रमाण है।

बस्तर की नई पहचान को मजबूत करने का आह्वान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति मती द्रौपदी मुर्मु के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका बस्तर आगमन ऐतिहासिक है। इससे कलाकारों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, बेटियों के सपनों को उड़ान मिलेगी और बस्तर को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर बस्तर को शांति, समृद्धि और संस्कृति का केंद्र बनाएँगे, जिस पर पूरे देश को गर्व हो। इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया।

कोंडागांव बस्तर पंडुम पर आधारित लघु वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया तथा कोण्डागांव और बास्तानार के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, जगदलपुर विधायक किरणदेव सिंह, सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडे, कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित जनप्रतिनिधिगण, गायता, पुजारी, मांझी-चालकी, बस्तर पंडुम के कलाकार एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

एसबीआई ने रचा इतिहास, मुनाफा ₹21,000 करोड़ के पार

0

एसबीआई ने रचा इतिहास, मुनाफा ₹21,000 करोड़ के पार
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने शनिवार को वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बैंक ने बाजार की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए अब तक का सबसे अधिक त्रैमासिक स्टैंडअलोन मुनाफा दर्ज किया है। ऊंचे प्रोविजनिंग बफर और ब्याज आय में वृद्धि के दम पर बैंक की बैलेंस शीट पहले से और मजबूत हुई है।

रिकॉर्ड तोड़ मुनाफा और ब्याज आय में वृद्धि
एसबीआई ने दिसंबर तिमाही में ₹21,028 करोड़ का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है, जो बैंक के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक है। वहीं, समेकित आधार पर बैंक का मुनाफा 13.06 प्रतिशत बढ़कर ₹21,317 करोड़ हो गया है।

बैंक की कमाई का मुख्य जरिया, यानी नेट इंटरेस्ट इनकम (एनआईआई), सालाना आधार पर 9.04 प्रतिशत बढ़कर ₹45,190 करोड़ रही, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹41,446 करोड़ थी। यह वृद्धि 15.14 प्रतिशत की मजबूत लोन ग्रोथ के कारण संभव हो सकी है, हालांकि घरेलू नेट इंटरेस्ट मार्जिन (एनआईएम) में 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट देखी गई और यह 3.12 प्रतिशत पर आ गया।

एसेट क्वालिटी में सुधार, लेकिन प्रोविजनिंग बढ़ी
बैंक की एसेट क्वालिटी के मोर्चे पर अच्छी खबर है। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति अनुपात 31 दिसंबर, 2025 तक घटकर 1.57 प्रतिशत हो गया है, जो सितंबर तिमाही में 1.73 प्रतिशत था। हालांकि, बैंक ने सतर्कता बरतते हुए प्रोविजनिंग में भारी बढ़ोतरी की है। इस तिमाही में कुल प्रोविजन ₹4,507 करोड़ रहे, जो पिछले साल की इसी तिमाही में मात्र ₹911 करोड़ थे। वहीं, नए स्लिपेज (नए फंसे कर्ज) का आंकड़ा बढ़कर ₹4,458 करोड़ हो गया, जो पिछले वर्ष ₹3,823 करोड़ था।

अन्य आय और व्यय का गणित
बैंक की नॉन-इंटरेस्ट इनकम में 15.65 प्रतिशत की शानदार उछाल दर्ज की गई, जो बढ़कर ₹8,404 करोड़ हो गई। एसबीआई के चेयरमैन सीएस सेट्टी ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस मुनाफे में एसबीआई म्यूचुअल फंड से मिले ₹2,200 करोड़ के विशेष लाभांश का बड़ा योगदान है। इसके अलावा, फीस आय और राइट-ऑफ खातों से रिकवरी ने भी मुनाफे को सहारा दिया। हालांकि, बैंक का कुल खर्च भी बढ़ा है। यह आंकड़ा पिछले साल के ₹1,04,917 करोड़ से बढ़कर ₹1,08,052 करोड़ हो गया है।

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में शामिल हुआ ये एक्टर, विक्रांत मेसी को किया रिप्लेस

0

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में शामिल हुआ ये एक्टर, विक्रांत मेसी को किया रिप्लेस
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म को काफी बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है और इसे अब तक की बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म भी बताया जा रहा है। फिल्म के प्रमुख किरदार तो पहले से ही तय हैं, जिनमें रणबीर कपूर (राम), यश (रावण), साई पल्लवी (सीता), रवि दुबे (लक्ष्मण) और सनी देओल (हनुमान) के किरदार में नजर आएंगे। लेकिन इसके अलावा फिल्म की कास्ट को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

राघव जुयाल की हुई एंट्री
वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राघव जुयाल अब नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं। रणवीर कपूर, साई पल्लवी और यश इस फिल्म में प्रमुख भूमिकाएं निभाएंगे। वहीं राघव जुयाल इस फिल्म में मेघनाद का किरदार निभा सकते हैं। उनका किरदार ‘रामायण पार्ट टू’ में नजर आएगा, जो 2027 की दिवाली पर रिलीज होगी।

पहले विक्रांत को किया था अप्रोच
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले इस रोल के लिए विक्रांत मैसी को चुना गया था। लेकिन कुछ वजहों से वे इस प्रोजेक्ट में शामिल नहीं हो सके। इसके बाद राघव को इस किरदार के लिए अप्रोच किया गया, जिसके लिए वे तुरंत मान गए। राघव अपनी चोट से ठीक हो जाने के बाद फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगे।

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में पसंद किया गया राघव का किरदार
राघव जुयाल को साल 2023 में आई फिल्म ‘किल’ में काफी पसंद किया गया था। इसके बाद वो पिछले साल आए आर्यन खान के डेब्यू शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में भी नजर आए थे। इसमें एक बार फिर राघव ने अपनी एक्टिंग से सभी को प्रभावित किया। अब राघव अपने एक्टिंग करियर को एक लेवल ऊपर ले जाने वाले हैं। अब वो साउथ की फिल्म में भी नजर आएंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर, यश के अलावा सनी देओल, रवि दुबे और साई पल्लवी जैसे एक्टर्स भी नजर आंएगे। फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान और हॉलीवुड कंपोजर हंस जिमर बना रहे हैं। फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट इस दिवाली (2026) में सिनेमाघरों में रिलीज होगा। वहीं इस फिल्म का दूसरा भाग 2027 दिवाली पर रिलीज होगा।

मलेशिया के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी

0

मलेशिया के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मलेशिया के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए। मलेशिया रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि भारत मलेशिया के साथ रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने तथा आर्थिक और नवोन्मेष के क्षेत्र में साझेदारी को बढ़ाने पर विचार कर रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, ”भारत और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक संबंधों में हाल के वर्षों में निरंतर प्रगति हुई है।” उन्होंने कहा, ”मैं प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ अपनी चर्चाओं और हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने को लेकर उत्साहित हूं।” उन्होंने कहा, ”हमारा लक्ष्य अपने रक्षा और सुरक्षा संबंधों को गहरा करना, अपनी आर्थिक और नवाचार साझेदारी को बढ़ाना तथा नए क्षेत्रों में अपने सहयोग का विस्तार करना है।”

क्यों खास है यह दौरा?
पीएम मोदी के इस दौरे का मकसद व्यापार, निवेश, ऊर्जा और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।प्रधानमंत्री मोदी की यह मलेशिया की तीसरी यात्रा है। अगस्त 2024 में भारत-मलेशिया द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदले जाने के बाद यह उनकी पहली यात्रा है।

पीएम मोदी इस दौरान मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वे भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान 10वां भारत-मलेशिया सीईओ मंच भी आयोजित होगा।

मलेशिया में भारत के उच्चायुक्त ने क्या बताया?
मलेशिया में भारत के उच्चायुक्त बी.एन. रेड्डी ने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए इस रणनीतिक साझेदारी के भविष्य पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि भारत के ‘महासागर’ विजन और व्यापक इंडो-पैसिफिक विजन के तहत दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं। आने वाले समय में 2024 में शुरू की गई पहलों को लागू करने और सहयोग के नए आयाम जोड़ने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। भारत और मलेशिया के इतिहास में पहली बार दोनों देशों ने ‘सुरक्षा संवाद’ शुरू किया है। यह संवाद जो रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।

वहीं मलेशिया डिजिटल अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भी भारत के साथ जुड़ने के लिए बेहद इच्छा रखता है है। रेड्डी ने बताया कि डिजिटल टेक्नोलॉजी पर हुए MoUके बाद ‘मलेशिया-भारत डिजिटल काउंसिल’ की स्थापना की गई है, जो इस क्षेत्र में क्रांति लाएगी।

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से आधा दर्जन लोग घायल

0

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से आधा दर्जन लोग घायल
फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में सुनामी झूला टूटने से कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है. घटना के बीच बचाव के लिए पहुँचे इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. इसमें घायल इंस्पेक्टर को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई है. पलवल में तैनात इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की बचाव के दौरान मौत हो गई है. डीसी आयुष सिंह ने कहा कि इस हादसे में कुल 13 लोग घायल हुए हैं जिनमें से एक की मौत हुई है. यह झूला शाम 6.15 के आस पास गिरा था.

मौके पर पहुंचे जिला उपायुक्त एमडी टूरिज्म और पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं. हादसे के बाद इलाके की बेरिकैडिंग की गई है. बता दें कि इससे पहले फ़ूड कोर्ट में हवा से गेट के गिरने से भी हादसा हुआ था. जिसमें दो लोग घायल हुए थे.

शनिवार को हुए दो हादसे
सूरजकुंड मेले में शनिवार ( 7 फरवरी) को दो हादसों की खबर सामने आई है. इस कई लोग घायल हुए हैं. पहले हादसे में गेट के गिरने से हादसा हुआ, जबकि दूसरे हादसे में सुनामी झूला गिरने की खबर आ रही है. इन दो हादसों की वजह से मेला कमेटी और आयोजकों की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं. पहले हादसे में एक बच्चे को मामूली चोटें आई हैं. वहीं एक युवक को अस्पताल पहुंचाया गया. जिसके बाद अब उसकी छुट्टी कर दी गई है.

इस बीच मेले में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे. झूले के गिरने से परिसर में अफरा-तफरी मच गई. चारों तरफ लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए नजर आए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे.

प्रशासन द्वारा किए जा रहे बचाव के प्रयास
हादसे के बाद प्रशासन की तरफ से कई टीमें बचाव अभियान में जुट गई हैं. झूले के नीचे दबे लोगों को तुरंत बचाने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही पुलिस द्वारा लोगों को मौके से दूर हटने के निर्देश दिए गए हैं.

पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है. प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि आयोजकों की भूमिका की जांच-पड़ताल की जा रही है. पुलिस द्वारा इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.