Home Blog Page 13

छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णु देव साय का काफिला होगा संयमित

0

छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णु देव साय का काफिला होगा संयमित
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की कि अब उनके आधिकारिक दौरों में केवल बेहद आवश्यक वाहन ही शामिल किए जाएंगे। काफिले से अनावश्यक वाहनों को हटाया जाएगा, ताकि ईंधन की खपत में कमी लाई जा सके। यह निर्णय राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में अनुशासन और संसाधन-संयम की नई शुरुआत माना जा रहा है।

साथ ही सीएम ने राज्य सरकार के मंत्रियों एवं निगम-मंडलों के पदाधिकारियों से भी सरकारी वाहनों और अन्य संसाधनों के संयमित उपयोग का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि वाहन उपयोग में संयम अपनाकर सरकार पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत दोनों में योगदान दे सकती है।

सरकारी वाहन बनेंगे इलेक्ट्रिक
छत्तीसगढ़ सरकार ने अब शासकीय वाहनों को ईवी में बदलने की दिशा में ठोस कार्रवाई शुरू कर दी है। आने वाले समय में राज्य की अधिकांश सरकारी गाड़ियां इलेक्ट्रिक होंगी, जिससे ईंधन की बचत, प्रदूषण में कमी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

प्रदेशवासियों से सार्वजनिक परिवहन उपयोग की अपील
सीएम विष्णुदेव साय ने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे सार्वजनिक परिवहन का अधिक इस्तेमाल करें, कारपूलिंग अपनाएं और अनावश्यक निजी वाहन उपयोग से बचें। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव से बड़े परिवर्तन लाए जा सकते हैं और यह राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण कदम होगा। साथ ही उन्होंने ईंधन संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, हर नागरिक का एक छोटा-सा प्रयास भी राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण योगदान बन सकता है।

महादेव की चाहिए कृपा तो प्रदोष व्रत के दिन करें ये 1 काम, शुरू होगा आपका गोल्डन टाइम

0

महादेव की चाहिए कृपा तो प्रदोष व्रत के दिन करें ये 1 काम, शुरू होगा आपका गोल्डन टाइम
वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह का पहला प्रदोष व्रत 14 मई को है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करना शुभ माना जाता है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत भी किया जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से साधक को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है और सभी भय से छुटकारा मिलता है। अगर आप प्रदोष व्रत के दिन महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन चमत्कारी उपाय जरूर करें। ऐसा माना जाता है कि प्रदोष व्रत के दिन उपाय को करने से बिगड़े काम पूरे होते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

लड़ाई-झगड़े की समस्या होगी दूर- अगर आपके परिवार में लड़ाई-झगड़े की समस्या बनी रहती है, तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में शिवलिंग के पास शुद्ध घी का एक दीपक जलाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। घर में सकारात्मकता का वास होता है। साथ ही महादेव की कृपा बनी रहती है।

जॉब में आ रही बाधा होगी दूर- अगर जॉब या बिजनेस में रुकावट आ रही है, तो प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर शमी के पत्ते अर्पित करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से जॉब और बिजनेस में सफलता मिलती है। साथ ही शुभ फल मिलता है।

विवाह में आ रही बाधा होगी दूर- अगर विवाह में देरी हो रही है या दांपत्य जीवन में कोई समस्या आ रही है, तो प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें। मां पार्वती को लाल चुनरी अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से विवाह में आ रही बाधा दूर होती है और विवाह के योग बनते हैं।

कर्ज की समस्या होगी दूर- अगर आप लंबे समय से कर्ज से परेशान हैं या धन की कमी का सामना कर रहे हैं, तो इस समस्या को दूर करने के लिए प्रदोष काल में शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

भोपाल में मुस्लिम युवक से मारपीट के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; उपद्रवियों पर केस दर्ज

0

भोपाल में मुस्लिम युवक से मारपीट के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव, उपद्रवियों पर केस दर्ज, संवेदनशील इलाकों में धारा-144 लागू
गोविंदपुरा क्षेत्र के एक होटल में युवती के साथ मिले युवक से मारपीट और धार्मिक टिप्पणी के विरोध में मंगलवार देर रात पुराने भोपाल में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। ताजुल मस्जिद, पीरगेट और इमामीगेट इलाके में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस वाहनों पर पथराव किया गया और कुछ वाहनों में तोड़फोड़ भी हुई। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। घटना के बाद प्रशासन ने पुराने शहर के संवेदनशील इलाकों में धारा-144 लागू कर दी है।

देर रात तक पीरगेट, शाहजहांनाबाद और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात रहा। जानकारी के अनुसार 9 मई को गौतम नगर स्थित एक होटल में कुछ हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती को पकड़ लिया था।

आरोप है कि युवक के साथ मारपीट की गई, उसके चेहरे पर स्याही और गोबर लगाया गया तथा धार्मिक टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाए गए। बाद में ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए। वीडियो में मारपीट करने वाले आरोपित आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी भी कर रहे थे।

इसके बाद मुस्लिम समाज ने आक्रोश व्यक्त किया था। मामले को लेकर मंगलवार दोपहर मुस्लिम समाज के लोग ताजुल मस्जिद के बाहर एकत्र हुए थे। शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी, विधायक आरिफ मसूद और विधायक अतीक अकील ने पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से मुलाकात कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की थी। रात करीब 10 बजे फिर बड़ी संख्या में युवक सड़कों पर उतर आए।

भीड़ ने पुलिस कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस वाहनों पर पथराव कर दिया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर भीड़ को रोकने की कोशिश की और अतिरिक्त बल बुलाया गया। पुलिस ने तोड़फोड़ करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ तलैया थाने में केस दर्ज किया है।

मारपीट मामले में नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
इधर, गोविंदपुरा पुलिस ने मारपीट और धार्मिक टिप्पणी के मामले में रोहित सिंह, बृजेंद्र प्रजापति, जीतू कुशवाह, रंजीत सूर्यवंशी और लाला राम मीणा की पहचान की है। पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपितों को पकड़ा है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

पेट्रोल-डीजल से पहले महंगा हुआ दूध, अमूल ने पूरे भारत में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई कीमत

0

पेट्रोल-डीजल से पहले महंगा हुआ दूध, अमूल ने पूरे भारत में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई कीमत
गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF), जो अमूल ब्रांड के तहत मार्केटिंग करता है, ने बुधवार को बढ़ती लागत के कारण पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की।

यह बढ़ोतरी 14 मई से लागू होगी। पिछली बार कीमतों में बढ़ोतरी 1 मई, 2025 को की गई थी।

मिडिल ईस्ट संकट के बीच कई देशों पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। लेकिन भारत में भी अभी रेट स्थिर है। ऐसा लगा रहा था कि पेट्रोल-डीजल महंगा होगा, लेकिन उससे पहले दूध महंगा हो गया।

Amul ने क्यों बढ़ाई दूध की कीमत?
GCMMF ने एक बयान में कहा कि उसने “पूरे भारत में दूध के प्रमुख सेलिंग वेरिएंट/पैक में ताजे पाउच वाले दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, जो 14 मई से प्रभावी होगी।”

Amul का कौन-कौन सा दूध हो जाएगा महंगा
कीमतों में यह बदलाव दूध के मुख्य उत्पादों पर लागू होगा, जिनमें अमूल स्टैंडर्ड मिल्क, भैंस का दूध, गोल्ड, स्लिम एंड ट्रिम, टी-स्पेशल, ताजा और गाय का दूध शामिल हैं।

इस ताजा बढ़ोतरी का असर रोजमर्रा के घरेलू खर्चों पर पड़ने की उम्मीद है, खासकर ऐसे समय में जब खाने-पीने की चीज़ों की कीमतें और रहने का खर्च पहले से ही दबाव में हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पशुओं के चारे और पैकेजिंग की बढ़ती लागत ही इस मूल्य वृद्धि की वजह बनी है।

बीजापुर में माओवादियों के ठिकानों से भारी मात्रा में कैश एवं हथियार, गोला-बारूद

0

बीजापुर में माओवादियों के ठिकानों से भारी मात्रा में कैश एवं हथियार, गोला-बारूद
बीजापुर क्षेत्र में विगत एक माह से लगातार चलाए जा रहे सर्च अभियानों के परिणामस्वरूप पूर्व माओवादी ठिकानों/डंपों से LMG, SLR, Carbine रायफल सहित 32 हथियार एवं नक्सल संबंधी सामग्री बरामद की गई है, वहीं वर्ष 2024 से अब तक सुरक्षा बलों की कार्यवाही में अब तक कुल 517 हथियार बरामद किए जा चुके हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने जानकारी दी कि भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार जिला बीजापुर को नक्सलमुक्त घोषित करने के लक्ष्य के अनुरूप जिले में विशेष नक्सल उन्मूलन पर संयुक्त सुरक्षा बलों द्वारा निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है।

वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 461 हथियारों की रिकवरी की जा चुकी है। यह आँकड़ा दर्शाता है कि क्षेत्र में विश्वास, शांति एवं विकास की प्रक्रिया निरंतर गति पकड़ रही है।

जिला बीजापुर में तैनात सुरक्षा बलों को ग्रामीणों के सहयोग एवं मजबूत आसूचना तंत्र के आधार पर संचालित संयुक्त कार्यवाही में आज उल्लेखनीय एवं निर्णायक सफलता प्राप्त हुई है। अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के 32 घातक हथियार तथा बड़ी मात्रा में जिंदा राउंड (गोला-बारूद) बरामद किए गए।

प्रदेश में नर्सिंग नियमों में बड़ा बदलाव, बिना परीक्षा मिलेगा सीधा एडमिशन

0

प्रदेश में नर्सिंग नियमों में बड़ा बदलाव, बिना परीक्षा मिलेगा सीधा एडमिशन
प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली बार इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आइएनसी) के मापदंड लागू होंगे। नए प्रवेश नियमों की अधिसूचना राज्य सरकार ने मंगलवार को जारी कर दी है। अब मान्यता की प्रक्रिया 15 मई से प्रारंभ करने की तैयारी है।

30 जून के पहले कॉलेजों की मान्यता जारी हो जाएगी। एक जुलाई से 30 सितंबर के बीच प्रवेश होंगे। अभी प्रवेश प्रक्रिया अक्टूबर-नवंबर तक पूरी हो पा रही थी, जिसके कारण पाठ्यक्रम पूरा होने में देरी हो रही थी।

जीएनएम में 12वीं के अंकों पर मिलेगा सीधा प्रवेश
प्रवेश नियमों के अनुसार जीएनएम (डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए इस वर्ष से परीक्षा नहीं होगी। 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर सीधा प्रवेश मिलेगा। ऐसे में नर्सिंग काउंसिल के अधिकारियों का मानना है कि इस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ेगी।

चीन पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

0

चीन पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति अपने दो दिवसीय दौरे पर चीन पहुंच गए हैं. लेकिन सबसे अहम और दिलचस्प खबर यह रही कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रिसीव करने उनके समकक्ष शी जिनपिंग नहीं आए. राष्ट्रपति समेत अमेरिकी डेलीगेशन को बीजिंग में उपराष्ट्रपति हान झेंग ने रिसीव किया, साथ ही उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया. हालांकि, इससे पहले ट्रंप जितने भी देश गए हैं, वहां उनका ज्यादातर स्वागत हेड ऑफ स्टेट ने ही किया है. ऐसे में जिनपिंग का न पहुंचाना बताता है कि चीन ने दुनिया को इस वार्ता को लेकर एक कूटनीतिक इशारा कर दिया है. इधर, ट्रंप एयर फोर्स वन विमान से चीन पहुंचे.

चीन की समाचार एजेंसी के मुताबिक, बीजिंग में ट्रंप का स्वागत चीन के उपराष्ट्रपति ने किया. उपराष्ट्रपति झेंग के साथ एयरपोर्ट पर बीजिंग में अमेरिकी राजदूत डेविड पडर्यू, अमेरिका में चीन के राजदूत शी फेंग और चीन के विदेश मामलों के कार्यकारी उपमंत्री मा झाओक्सू मौजूद रहे. स्वागत के लिए चीन ने सफेद और नीली वर्दी पहने 300 युवाओं को तैनात किया था. इस दौरान एक बैंड पार्टी भी ट्रंप के स्वागत के लिए मौजूद रही.

जिनपिंग ने 2009 में अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा का स्वागत किया था
ट्रंप ने साल 2017 के बाद दूसरी बार चीन की यात्रा की है. इससे पहले दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप अबतक यूएई, इजरायल, सऊदी, कतर जैसे देश गए हैं. जहां उनका स्वागत वहां के राष्ट्रीय अध्यक्षों ने ही किया है. लेकिन यह पहला मौका है कि किसी देश में अमेरिकी राष्ट्रपति को रिसीव करने उनका राष्ट्राध्यक्ष नहीं पहुंचा है.

इससे पहले जब 2017 में चीन पहुंचे थे ट्रंप तो उनका स्वागत एक विदेश विभाग के अफसर ने किया था. इस बार ट्रंप को खुश करने के लिए जिनपिंग ने उपराष्ट्रपति को भेजा. 2009 में जिनपिंग को अमेरिकी राष्ट्रपति को स्वागत के लिए देखा गया था. जब वह चीन के उपराष्ट्रपति थे. वह ओबामा को लेने एयरपोर्ट गए थे.

रितेश देशमुख ने बनाया बॉक्स ऑफिस पर एक और रिकॉर्ड

0

रितेश देशमुख ने बनाया बॉक्स ऑफिस पर एक और रिकॉर्ड
रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ ने 12 दिनों में ही धमाल मचा दिया. फिल्म को बहुत पसंद किया जा रहा है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धमाका कर रही है. अब इस फिल्म के जरिए रितेश देशमुख ने एक और रिकॉर्ड बना लिया है.

‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
कोईमोई के मुताबिक फिल्म का बजट 75 करोड़ है. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 12 दिनों में ग्रॉस 86.65 करोड़ कमा लिए. वहीं नेट कलेक्शन 73.15 करोड़ कमाए. फिल्म अभी प्लस में चल रही है.

रितेश देशमुख ने दी लगातार चौथी सक्सेसफुल मराठी फिल्म
‘राजा शिवाजी’ के साथ रितेश देशमुख ने लगातार चौथी सक्सेसफुल मराठी फिल्म दी है. मराठी इंडस्ट्री में रितेश देशमुख की फिल्मों को बहुत पसंद किया जाता है. इससे पहले उनकी Lai Bhaari, ‘माउली’ और ‘वेड’ सक्सेसफुल रही थी. इसी के साथ डायरेक्टर के तौर पर ये रितेश देशमुख की दूसरी सक्सेसफुल फिल्म है. 2022 में आई ‘वेड’ को रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में वो जेनेलिया देशमुख के अपोजिट रोल में दिखे थे. इसे काफी पसंद किया गया था.

‘राजा शिवाजी’ का डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने 11.35 करोड़ कमाए थे. दूसरे दिन फिल्म ने 10.55 करोड़ कमाए थे. तीसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ का कलेक्शन किया था. चौथे दिन फिल्म ने 5.6 करोड़ कमाए. छठे दिन 4.25 करोड़ और सातवें दिन 4 करोड़ कमाए. पहले हफ्ते में फिल्म ने 52.65 करोड़ कमाए.

वहीं फिल्म ने आठवें दिन 3.2 करोड़, नौवें दिन 5.6 करोड़ कमाए. दसवें दिन 6.80 करोड़, 11वें दिन 2.4 करोड़ और 12वें दिन 2.5 करोड़ कमाए. ‘राजा शिवाजी’ की बात करें तो इस फिल्म को रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है. वहीं फिल्म में जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन जैसेे स्टार्स हैं. फिल्म से रितेश के बेटे ने भी डेब्यू किया है.

अखिलेश के भाई और अपर्णा के पति प्रतीक यादव का अचानक निधन

0

अखिलेश के भाई और अपर्णा के पति प्रतीक यादव का अचानक निधन
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार (13 मई) सुबह लखनऊ में निधन हो गया. महज 38 साल की उम्र में उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई.

बताया जा रहा है कि देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी. उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक प्रतीक यादव लंबे समय से फेफड़ों की गंभीर बीमारी पल्मोनरी एम्बोलिज्म से जूझ रहे थे.

मुख्यमंत्री निवास में फ्रांस के राजदूत और इंडो फ्रेंच इन्वेस्टमेंट कान्क्लेव के प्रतिनिधियों का हुआ आत्मीय स्वागत

0

मुख्यमंत्री निवास में फ्रांस के राजदूत और इंडो फ्रेंच इन्वेस्टमेंट कान्क्लेव के प्रतिनिधियों का हुआ आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में भोपाल में संपन्न एक दिवसीय इंडो-फ्रेंच इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव के प्रतिनिधियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से फ्रांस के राजदूत थियरी माथू ने भी भेंट की। फ्रांसीसी राजदूत ने कहा कि मध्यप्रदेश को विभिन्न क्षेत्रों में फ्रांस की ओर से अधिकतम सहयोग प्राप्त होगा। मध्यप्रदेश में आगामी वर्ष होने वाले ग्लोबल समिट की दृष्टि से फ्रांस और मध्यप्रदेश के मध्य दीर्घकालिक रणनीतिक सहयोग को मजबूत बनाने के प्रयास होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश उद्यमियों के साथ कदम से कदम मिलकर चलने को तैयार है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मुख्यमंत्री निवास में मंगलवार की शाम राउंड टेबल मीटिंग में कॉन्क्लेव में हुए विचार-विमर्श और विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के संबंध में की गई पहल की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत में फ्रांसीसी राजदूत श्री माथू का अंगवस्त्रम् और पुष्प-गुच्छ से स्वागत करते हुए और विक्रमादित्य वैदिक घड़ी भेंट की। कॉन्क्लेव में विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में फ्रांस कंपनियों और मध्यप्रदेश सरकार के बीच एक समझौता ज्ञापन सहित 8 अभिरूचि पत्र (लेटर ऑफ इंटेट) प्रस्तुत किए गए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फ्रांस से भोपाल पधारे सभी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि बदलते दौर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 1998 में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में फ्रांस ने भारत सरकार की नीतियों का स्वागत किया। भारत-फ्रांस की मित्रता के अनेक उदाहरण देखने को मिलते हैं। यह मैत्री पुरानी है और आगे भी परस्पर सहयोग की परम्परा बनी रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया तो फ्रांस ने भारत का समर्थन किया था। फ्रांस से भारत ने राफेल डील भी की। दुनिया का एडवांस फाइटर जेट राफेल भारत की सीमाओं की रक्षा कर रहा है। यूरोपियन यूनियन के साथ भारत सरकार ने मुक्त व्यापार समझौता किया है। यह हमारी मित्रता के लिए सोने पर सुहागा है। इससे वैश्विक स्तर पर नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। भारत के साथ काम करते हुए सभी क्षेत्रों में व्यापार-व्यवसाय की व्यापक संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हम रक्षा, तकनीक, कौशल विकास सहित अन्य क्षेत्रों में मिलकर अच्छी नीतियों के साथ कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद वैश्विक स्तर पर बड़े पैमाने पर बदलाव नजर आए। प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद एक नया भारत देखने को मिल रहा है।