Home Blog Page 28

MP के धार में बड़ा हादसा, पिकअप और स्कॉर्पियो में टक्कर में 5 की मौत

0

MP के धार में बड़ा हादसा, पिकअप और स्कॉर्पियो में टक्कर में 5 की मौत
जिले के तिरला थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिकलिया फाटे के पास मजदूरों से भरी पिकअप वाहन और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ यह हादसा
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में करीब 30–35 मजदूर सवार थे, जो अमझेरा की ओर जा रहे थे। रात करीब 8:15 से 8:20 बजे के बीच अचानक पिकअप वाहन असंतुलित हुआ और सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गया। टक्कर के बाद पिकअप पलट गई, जिससे उसमें सवार मजदूर नीचे दब गए।

बंगाल में 5 एग्जिट पोल सामने आए, 4 में बीजेपी सरकार के आसार

0

बंगाल में 5 एग्जिट पोल सामने आए, 4 में बीजेपी सरकार के आसार
पश्चिम बंगाल में बुधवार (29 अप्रैल, 2026) को दूसरे चरण के मतदान के साथ देश के चार राज्यों – असम, पश्चिम बंगाल, केरलम, तमिलनाडु और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए. मतदान के खत्म होते ही सभी राज्यों के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में स्पष्ट बहुमत के साथ दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में सरकार बनाती नजर आ रही है.

वहीं, एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, केरलम में कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन UDF पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाता नजर आ रहा है. जबकि तमिलनाडु में सत्तारूढ़ मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके के नेतृत्व वाला गठबंधन एक बार फिर से सत्ता में लौट सकती है.

MP में गर्मी ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, 45 डिग्री तक पहुंचा पारा

0

MP में गर्मी ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, 45 डिग्री तक पहुंचा पारा
शबे मालवा की शाम नहीं रही सुहानी, दिन के साथ अब रातें भी हुई गर्म हो रही है। रविवार को दोपहर 2.30 बजे तक सूरज की किरणों का प्रचंडता इस कदर थी कि सात साल बाद शहर में पारा 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसके पहले वर्ष 2019 में इंदौर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था।

इंदौर शहर में शनिवार को प्रदेश में सबसे गर्म रात रही। मई व जून माह के न्यूनतम तापमान के मुकाबले अप्रैल में ही रात का पारा सबसे उच्च स्तर पर रहा। शनिवार को रात को छाए बादलों के कारण के कारण इंदौर व उज्जैन में ग्रीन हाउस इफैक्ट सिस्टम बना। इस वजह से प्रदेश में इंदौर के बाद उज्जैन में शनिवार की रात सबसे गर्म रही। इंदौर में न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

रात के तापमान में पिछले 24 घंटे में 6.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं उज्जैन में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था। उज्जैन में पिछले 24 घंटे में 4.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

सोमवार को दिन व रात के तापमान का दिखेगा उच्च स्तर
सोमवार को इंदौर में दिन का पारा 43 डिग्री के आसपास रहेगा। दोपहर तक धूप की तपिश बरकरार रहेगी। दोपहर बाद बादल छाएंगे। रविवार दोपहर से रात तक बादल छाए रहने के कारण रविवार की रात भी सबसे गर्म रात रहने की संभावना है। इस वजह सोमवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास ही रहेगा।

अरब सागर से आई नमी ने बदला मौसम का मिजाज
वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। वही मप्र के मध्य क्षेत्र के ऊपर 1.5 किलोमीटर पर चारों दिशाओं से हवाएं आकर एक चक्रवाती हवाओं का घेरा बना रही है। ऐसे में अरब सागर से आ रही नमी के कारण इंदौर में दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और बादल व वर्षा की स्थितियां दिखाई दी।

आज प्रदेश का 50 फीसद हिस्सा होगा लू की चपेट में
रविवार को प्रदेश में सिर्फ खजुराहों में लू चली। सोमवार को प्रदेश के 25 जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है। इनमें भोपाल,विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, दतिया, भिंड, सतना, उमरिया, छिदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी शामिल है।

छत्तीसगढ़ में शराब से रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 24 घंटे में बिक गई 41.75 करोड़ की दारू

0

छत्तीसगढ़ में शराब से रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 24 घंटे में बिक गई 41.75 करोड़ की दारू
नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही आबकारी विभाग के खजाने में धनवर्षा हो रही है। बढ़ती गर्मी और उमस के बीच प्रदेश में शराब की खपत ने पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं। हाल ही में जारी आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार बीते 22 अप्रैल को प्रदेशवासियों ने महज 24 घंटे के भीतर 41 करोड़ 75 लाख रुपए से अधिक की शराब खाली कर दी। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 23.3 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्शाता है।

बिक्री के आंकड़ों में राजधानी रायपुर एक बार फिर शीर्ष पर रहा है। अकेले रायपुर जिले में एक दिन में 7.39 करोड़ रुपए की शराब बिकी। औद्योगिक नगरी दुर्ग 5.09 करोड़ रुपए के साथ दूसरे और न्यायधानी बिलासपुर 3.71 करोड़ रुपए की खपत के साथ तीसरे स्थान पर रही। बड़े शहरों में शराब की यह मांग लंबे समय से बरकरार है, लेकिन इस साल के आंकड़ों ने विशेषज्ञों को भी चौंका दिया है।

कोरिया और सुकमा में रिकार्ड बढ़ोत्तरी
रिपोर्ट का सबसे चौंकाने वाला पहलू छोटे और दूरस्थ जिलों से सामने आया है। विकास की दौड़ में पीछे माने जाने वाले इन जिलों में शराब की खपत की रफ्तार मेट्रो शहरों से भी तेज है। कोरिया जिले में पिछले वर्ष की तुलना में 78.4 प्रतिशत की सर्वाधिक वृद्धि हुई है।

वहीं, माओवाद प्रभावित क्षेत्र होने के बावजूद सुकमा में 74 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी और सूरजपुर में बिक्री में 65.9 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। हालांकि, नारायणपुर और बीजापुर जैसे अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंच सीमित होने के कारण बिक्री में गिरावट देखी गई है।

अप्रैल में आठ अरब के पार पहुंचा कारोबार
नया वित्तीय वर्ष शुरू हुए अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन 22 अप्रैल तक के आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में आठ अरब 66 करोड़ रुपए से अधिक की शराब बेची जा चुकी है।

मोहिनी एकादशी पर रोहिणी नक्षत्र में शुक्र गोचर, 5 राशियों की बदलेगी किस्मत

0

मोहिनी एकादशी पर रोहिणी नक्षत्र में शुक्र गोचर, 5 राशियों की बदलेगी किस्मत
सोमवार का दिन ज्योतिष के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है। इस दिन रात 09:36 बजे तक शक्तिशाली ‘ध्रुव’ योग रहेगा। खास बात यह है कि इसी दिन मोहिनी एकादशी का व्रत, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र, 12 साल बाद बन रहा त्रिपुष्कर योग और शुक्र का गोचर मिलकर इस दिन को और भी शुभ बना रहे हैं।

ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह समय बड़ी तरक्की और बदलाव लेकर आ सकता है।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह योग नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। करियर में लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय मान-सम्मान और पद में वृद्धि का योग बना रहा है। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को इस योग से विशेष लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धन लाभ के भी मजबूत संकेत हैं।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह दिन रिश्तों और करियर दोनों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। साझेदारी में किए गए कार्य सफल होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए ‘ध्रुव’ योग सफलता का द्वार खोल सकता है। निवेश से लाभ मिल सकता है और लंबे समय से चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।

अमेरिका के वॉशिंगटन हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग से अफरा-तफरी

0

अमेरिका के वॉशिंगटन हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग से अफरा-तफरी
वॉशिंगटन के ‘वॉशिंगटन हिल्टन’ होटल में शनिवार की रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान बैंकट हॉल के भीतर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को निशाना बनाकर किए गए इस हमले के तुरंत बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला. घटना के करीब एक घंटे बाद, राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद ‘ट्रुथ सोशल’ पर हमलावर की गिरफ्तारी की पुष्टि की और सीसीटीवी फुटेज साझा किए.

रात 8:35 बजे: पहली गोली की आवाज
पूर्वी समय (ET) के अनुसार, रात 8:35 बजे जैसे ही राष्ट्रपति ट्रंप अपना संबोधन शुरू करने वाले थे, बैंकट हॉल के भीतर कई गोलियों की आवाज सुनाई दी. हॉल में मौजूद मेहमानों को तुरंत जमीन पर झुकने और कवर लेने के लिए कहा गया.

राष्ट्रपति और अन्य गणमान्य लोगों का रेस्क्यू
फायरिंग शुरू होते ही सीक्रेट सर्विस के मुस्तैद एजेंटों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ट्रंप प्रशासन के अन्य प्रमुख सदस्यों को घेर लिया और उन्हें आपातकालीन स्थिति में कार्यक्रम स्थल से सुरक्षित बाहर निकाला.

संदिग्ध हिरासत में
निकासी के कुछ ही देर बाद, कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी दी कि हमलावर को निष्क्रिय कर दिया गया है और वह पुलिस की हिरासत में है.

रात 9:17 बजे: ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया
रात 9:17 बजे राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए बताया कि सीक्रेट सर्विस ने “तेजी और बहादुरी” से काम किया. उन्होंने पुष्टि की कि शूटर पकड़ा जा चुका है. इसके ठीक 20 मिनट बाद उन्होंने एक इमरजेंसी प्रेस ब्रीफिंग करने की घोषणा की.

राष्ट्रपति की इमरजेंसी प्रेस कॉन्फ्रेंस
आपातकालीन ब्रीफिंग के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि शूटर कैलिफोर्निया का रहने वाला है और उसके पास कई हथियार थे. अंतरिम पुलिस प्रमुख जेफरी कैरोल ने विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि संदिग्ध के पास एक शॉटगन, एक हैंडगन और कई चाकू बरामद हुए हैं.

जांच और कानूनी कार्रवाई का दौर
राष्ट्रपति के बाद, एफबीआई (FBI) निदेशक कश पटेल ने कहा कि इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है. कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने स्पष्ट किया कि जैसे ही जांच आगे बढ़ेगी, संदिग्ध पर कड़ी धाराएं लगाई जाएंगी.

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती को कोर्ट से मिली बड़ी राहत

0

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती को कोर्ट से मिली बड़ी राहत
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को करीब 6 साल हो गए हैं लेकिन अब तक उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई. ऐसे में अब एक्टर की मौत मामले में ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक को बड़ी राहत मिली है. शनिवार 26, अप्रैल, 2026 को स्पेशल NDPS कोर्ट ने दोनों के बैंक अकाउंट्स को डीफ्रीज करने के आदेश दिए. आपको बता दें कि एनसीबी ने साल 2020 में जांच के दौरान सीज किया गया था. अब कोर्ट ने केस में अपना फैसला दिया और कहा कि एजेंसी जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं को पालन करने में असफल हुई है.

NCB ने फॉलो नहीं किया प्रोसेसस
रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक के वकील अयाज खान और जेहरा चरानिया ने स्पेशल कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी. इसमें उन्होंने अपने बचाव में तर्क देते हुए कहा था कि बैंक अकाउंट्स को फ्रीज करने के प्रोसेस की जरूरी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया. एक्ट्रेस के वकील ने कानूनी तर्क देते हुए कहा कि एनसीबी की ओर से एक्ट 1985 के सेक्शन 68F का उल्लंघन किया गया है. साथ ही ये भी तर्क दिया गया कि तय किए गए समय सीमा के भीतर जरूरी मंजूरी प्राप्त करने में फेल रही है. वकील के अनुसार, इसी वजह से ये कार्रवाई अवैध या गैरकानूनी ठहराई गई.

अकाउंट अनफ्रीज करने का किया था अनुरोध
वहीं, रिया चक्रवर्ती के अकाउंट्स को अनफ्रीज करने के अनुरोध का सरकारी पक्ष ने विरोध किया और रिया चक्रवर्ती के उस बयान का हवाला भी दिया, जिसमें उन्होंने खुद को एक ड्रग सिंडिकेट की एक्टिव सदस्य होने का दावा किया था. उन्होंने पेडलर्स के साथ कॉन्टैक्ट में रहने की बात भी कही थी. सरकारी वकील की ओर से रिया के विरोध में ये भी कहा गया कि अधिकारियों के पास खातों को फ्रीज करने की वैलिट वजह थी और जांच के दौरान की गई कार्रवाई सही थी.

कोर्ट ने एनसीबी को लगाई फटकार
वहीं, सरकारी वकीलों के कड़े विरोध के बाद भी स्पेशल अदालत ने एनसीबी की गलती ही मानी. कोर्ट की ओर से माना गया कि समय सीमा के भीतर सही आदेश ना मिलने की अनदेखी नहीं की जा सकती. अदालत ने ये भी कहा कि एक्ट के तहत कोई आदेश जारी नहीं किया गया था. इसलिए रिया और उनके भाई शौविक का अकाउंट फ्रीज करना सही नहीं है.

2020 में ड्रग्स केस में अरेस्ट हुई थीं रिया चक्रवर्ती
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती ड्रग्स से जुड़े आरोपों के चलते जेल भी गई थीं. उन्हें 2020 में अरेस्ट किया गया था. इस दौरान उन पर दिवंगत एक्टर को ड्रग्स दिलाने और करने के आरोप भी लगे थे. हालांकि, 28 दिन के बाद उनकी जमानत हो गई थी. ऐसे में अब 6 साल बाद अभिनेत्री को स्पेशल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.

33 साल बाद लौटा ‘खलनायक’, संजय दत्त का खूंखार लुक

0

33 साल बाद लौटा ‘खलनायक’, संजय दत्त का खूंखार लुक
33 साल पहले रिलीज 33 साल बाद लौटा ‘खलनायक’, संजय दत्त का खूंखार लुक
33 साल पहले रिलीज हुई फिल्म खलनायक (Khalnayak) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में संजय दत्त ने ‘बल्लू’ के किरदार को इतने प्रभावशाली तरीके से निभाया कि वह हमेशा के लिए ‘खलनायक’ के नाम से पहचाने जाने लगे। अब एक बार फिर यह चर्चित किरदार बड़े पर्दे पर वापसी कर रहा है। ‘खलनायक रिटर्न्स’ के टीजर ने दर्शकों में पुरानी यादें ताजा कर दी हैं।

टीजर में दिखा खौफनाक अंदाज
हाल ही में जियो स्टूडियो (Jio Studios) ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर ‘खलनायक रिटर्न्स’ का फर्स्ट लुक टीजर (Khalnayak Returns) जारी किया है। इस टीजर में एक घायल व्यक्ति जमीन पर पड़ा दिखाई देता है, तभी संजय दत्त की दमदार एंट्री होती है।

हाथों में बेड़ियां और सिगार के साथ उनका अंदाज बेहद खतरनाक नजर आता है। वह भारी आवाज में कहते हैं

“बोला था ना… 10 अक्टूबर, रात के 10 बजे बल्लू जेल से फुर्र… नायक नहीं, खलनायक हूं मैं।” यह डायलॉग पुराने किरदार की याद दिलाते हुए फिल्म के प्रति उत्साह और बढ़ा देता है।

पोस्टर ने भी बढ़ाई उत्सुकता
टीजर के साथ-साथ संजय दत्त ने फिल्म के दो पोस्टर भी साझा किए हैं। एक पोस्टर में वह सिगार जलाते नजर आते हैं, जबकि दूसरे में उनकी डरावनी हंसी साफ झलकती है।

पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हर कहानी का एक वक्त होता है और उसका वक्त आ गया है। खलनायक रिटर्न्स।”

फैंस का जबरदस्त रिएक्शन
करीब 1 मिनट 12 सेकंड के इस टीजर को देखने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया काफी उत्साहजनक रही। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे बड़ी हिट बता रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि संजय दत्त से बेहतर खलनायक आज के दौर में कोई नहीं हो सकता। कुछ ने इसे आने वाली फिल्मों से भी बड़ी हिट बताया।

ओरिजिनल फिल्म की विरासत
सुभाष घई के निर्देशन में बनी ‘खलनायक’ 1993 में रिलीज हुई थी। इसमें माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। हालांकि, ‘खलनायक रिटर्न्स’ में संजय दत्त के अपोजिट किस अभिनेत्री को लिया जाएगा, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।
हुई फिल्म खलनायक (Khalnayak) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में संजय दत्त ने ‘बल्लू’ के किरदार को इतने प्रभावशाली तरीके से निभाया कि वह हमेशा के लिए ‘खलनायक’ के नाम से पहचाने जाने लगे। अब एक बार फिर यह चर्चित किरदार बड़े पर्दे पर वापसी कर रहा है। ‘खलनायक रिटर्न्स’ के टीजर ने दर्शकों में पुरानी यादें ताजा कर दी हैं।

टीजर में दिखा खौफनाक अंदाज
हाल ही में जियो स्टूडियो (Jio Studios) ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर ‘खलनायक रिटर्न्स’ का फर्स्ट लुक टीजर (Khalnayak Returns) जारी किया है। इस टीजर में एक घायल व्यक्ति जमीन पर पड़ा दिखाई देता है, तभी संजय दत्त की दमदार एंट्री होती है।

हाथों में बेड़ियां और सिगार के साथ उनका अंदाज बेहद खतरनाक नजर आता है। वह भारी आवाज में कहते हैं

“बोला था ना… 10 अक्टूबर, रात के 10 बजे बल्लू जेल से फुर्र… नायक नहीं, खलनायक हूं मैं।” यह डायलॉग पुराने किरदार की याद दिलाते हुए फिल्म के प्रति उत्साह और बढ़ा देता है।

पोस्टर ने भी बढ़ाई उत्सुकता
टीजर के साथ-साथ संजय दत्त ने फिल्म के दो पोस्टर भी साझा किए हैं। एक पोस्टर में वह सिगार जलाते नजर आते हैं, जबकि दूसरे में उनकी डरावनी हंसी साफ झलकती है।

पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हर कहानी का एक वक्त होता है और उसका वक्त आ गया है। खलनायक रिटर्न्स।”

फैंस का जबरदस्त रिएक्शन
करीब 1 मिनट 12 सेकंड के इस टीजर को देखने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया काफी उत्साहजनक रही। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे बड़ी हिट बता रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि संजय दत्त से बेहतर खलनायक आज के दौर में कोई नहीं हो सकता। कुछ ने इसे आने वाली फिल्मों से भी बड़ी हिट बताया।

ओरिजिनल फिल्म की विरासत
सुभाष घई के निर्देशन में बनी ‘खलनायक’ 1993 में रिलीज हुई थी। इसमें माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। हालांकि, ‘खलनायक रिटर्न्स’ में संजय दत्त के अपोजिट किस अभिनेत्री को लिया जाएगा, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।

तुलसी मंजरी बदल देगी आपकी तकदीर, आर्थिक तंगी दूर करने के लिए करें ये उपाय

0

तुलसी मंजरी बदल देगी आपकी तकदीर, आर्थिक तंगी दूर करने के लिए करें ये उपाय
शास्त्रों में एकादशी व्रत को सभी व्रतों में सबसे शुभ माना गया है, और जब बात मोहिनी एकादशी की हो, तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की यह एकादशी भगवान विष्णु के उस ‘मोहिनी’ अवतार को समर्पित है, जिसे उन्होंने असुरों से अमृत की रक्षा के लिए लिया था। इस साल मोहिनी एकादशी पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जब तुलसी मंजरी के कुछ उपाय आपकी सोई हुई किस्मत को जगा सकते हैं।

धन वृद्धि के लिए
मोहिनी एकादशी की सुबह स्नान के बाद तुलसी की सूखी हुई मंजरी लें। इसे एक लाल रेशमी कपड़े में बांधें और माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। मान्यता है कि इससे घर में धन में अपार वृद्धि होती है और रुका हुआ पैसा वापस मिल जाता है।

कर्ज से मुक्ति के लिए
अगर आप कर्ज के बोझ से दबे हैं, तो एकादशी की शाम को दूध में तुलसी मंजरी डालकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इससे गुरु बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और आय के नए स्रोत खुलते हैं।

नकारात्मक ऊर्जा का नाश
एक तांबे के पात्र में गंगाजल भरें और उसमें तुलसी की मंजरी डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद इस जल को पूरे घर में छिड़कें। यह उपाय घर में मौजूद दरिद्रता को बाहर निकालता है और परिवार में सुख-शांति लाता है

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
एकादशी के दिन तुलसी के पौधे को जल नहीं चढ़ाया जाता और न ही उसके पत्ते तोड़े जाते हैं। इसलिए इन उपायों के लिए मंजरी एक दिन पहले ही तोड़कर रख लेनी चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा

0

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में 19 मार्च से आरंभ हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान 30 जून तक जारी रहेगा। जिलों द्वारा अभियान के अंतर्गत कई नवाचार किए जा रहे हैं। सभी प्रदेशवासी अपने आस-पास की जल संरचनाओं की बेहतरी के कार्य से जुड़ें, इस उद्देश्य से 25 मई गंगा दशहरा पर विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएं। जल गंगा संवर्धन अभियान को जन आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से इस अवसर पर ग्राम और वार्ड स्तर पर कुंआ, बावड़ी, तालाब, नहर आदि की सामूहिक सफाई, पौधरोपण, घाटों की सफाई और जल संरक्षण संबंधी गतिविधियों में सामूहिक श्रमदान को प्रोत्साहित किया जाए। इन गतिविधियों में पंचायत और नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक, धार्मिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला स्व-सहायता समूहों, व्यापारी संगठनों और अन्य संस्थाओं को जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 16 विभागों की 82 गतिविधियां चिन्हित की गई हैं। जल संचय भागीदारी अभियान में मध्यप्रदेश, देश में अग्रणी है। डिंडोरी और खण्डवा जिले राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे हैं। सभी जिले ऐसा नवाचार करें, जो राष्ट्रीय स्तर पर उदाहरण बनें। प्रत्येक विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों की मॉनीटरिंग की जाए तथा इस आधार पर जिलों की रैकिंग भी सुनिश्चित हो। गर्मियों में जनसामान्य के लिए प्याऊ लगाने, पेयजल स्त्रोतों के आस-पास सफाई, स्कूल और आंगनवाड़ी स्तर पर पेयजल स्त्रोतों के जल का गुणवत्ता परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। शिक्षण संस्थाओं के माध्यम से जल संरक्षण के लिए समाज में वातावरण निर्माण के उद्देश्य से व्यापक गतिविधियां संचालित की जाएं।

बैठक में बताया गया कि वन भूमि पर विकास कार्यों की अनुमति के लिए ऑनलाइन ऐप विकसित किया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत 6 हजार 232 करोड़ रूपए की लागत से 2 लाख 43 हजार 887 कार्यों का लक्ष्य है। अभियान में गतिविधियों के संचालन में खण्डवा, खरगोन, डिण्डोरी, राजगढ़ और बालाघाट प्रथम रहे। नगरीय निकायों में रैन वॉटर हार्वेस्टिंग, नाले-नालों की सफाई और सौन्दर्यीकरण को प्रोत्साहित किया जा रहा है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत प्रथम पांच जिले बैतूल, अशोकनगर, बालाघाट, डिण्डोरी और नरसिंहपुर रहे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल गुणवत्ता परीक्षण के साथ ही पाइप लाइनों और नलों के लीकेज सुधारने जैसे कार्य भी किए जा रहे हैं। जन अभियान परिषद से जुड़ी संस्थाएं प्रभात फेरियों, रैलियों, जल संगोष्ठियों, दीवार लेखन और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्राम स्तर पर अभियान के लिए वातावरण निर्मित कर रही है।

बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास एवं आवास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, उद्यानिकी, जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास, स्कूल शिक्षा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, प्रदूषण नियंत्रण बार्ड, वन विभाग, मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम, जन अभियान परिषद, उच्च शिक्षा, संस्कृति विभाग, किसान कल्याण तथा कृषि विकास तथा राजस्व विभाग द्वारा संचालित की गतिविधियों की जानकारी दी गई।

बैठक में कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, कृषि उत्पादन आयुक्त अशोक बर्णवाल तथा संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।