Home Blog Page 77

इन 2 टीमों का सेमीफाइनल में पहुंचना कंफर्म

0

इन 2 टीमों का सेमीफाइनल में पहुंचना कंफर्म
2026 टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की रेस काफी दिलचस्प हो गई है. दक्षिण अफ्रीका, भारत, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, न्यूजीलैंड और श्रीलंका ने सुपर-8 में क्वालीफाई किया है. अब इनमें से चार टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी. सुपर-8 में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका ने जीत के साथ आगाज किया. वहीं श्रीलंका और भारत अपना पहला मैच हार गए हैं. यहां जानिए सेमीफाइनल के लिए अब ताजा समीकरण क्या है.

1- भारत
भारत को अपने सुपर-8 के पहले मैच में 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. इस बड़ी हार की वजह से उसका नेट रन रेट काफी खराब है. अभी भारत को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से भिड़ना है. टीम इंडिया को हर हाल में इन दोनों मैच को जीतना होगा. अब अगर एक भी मैच भारत हारता है तो फिर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा.

2- दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका ने पहला मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए मजबूत दावा ठोका है. अब एक जीत के बाद वो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगा. दक्षिण अफ्रीका को सुपर-8 में अभी जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है. अगर बाकी दोनों मैच दक्षिण अफ्रीकी टीम हार जाती है तो वो बाहर हो जाएगी.

3- पाकिस्तान
पाकिस्तान का सुपर-8 का पहला मैच बारिश में धुल गया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच रद्द होने से पाक टीम को एक अंक मिल गया था. अब पाकिस्तान को श्रीलंका और इंग्लैंड से भिड़ना है. टीम सिर्फ एक जीत के साथ भी सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी, लेकिन सीधे क्वालीफाई करने के लिए उसे दोनों मैच जीतने होंगे. अगर वो एक मैच जीत पाती है तो फिर नेट रन रेट के आधार पर फैसला होगा.

4- न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड का हाल बिल्कुल पाकिस्तान जैसा है. कीवी टीम को भी पाक के खिलाफ मैच रद्द होने पर एक प्वाइंट मिल गया था. अब न्यूजीलैंड को श्रीलंका और इंग्लैंड से भिड़ना है. ऐसे में उन्हें सीधे सेमीफाइनल में जाने के लिए दोनों मैच जीतने होंगे. वहीं एक मैच जीतने पर नेट रन रेट के आधार पर फैसला होगा.

5- वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज ने अभी सुपर-8 में अपना पहला मैच नहीं खेला है. सुपर-8 में वेस्टइंडीज का पहला मैच जिम्बाब्वे से है, जो सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है.

6- जिम्बाब्वे
जिम्बाब्वे ने भी सुपर-8 में अपना पहला मैच नहीं खेला है. वो सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर है. इस मैच के रिजल्ट के बाद उनकी आगे की तस्वीर साफ होगी.

7- श्रीलंका
श्रीलंका को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. सुपर-8 का अपना पहला मैच हारने के बाद अब श्रीलंका को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे. श्रीलंका को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से भिड़ना है.

8- इंग्लैंड
दक्षिण अफ्रीका की तरह इंग्लैंड ने भी जीत के साथ सुपर-8 का आगाज किया. अब सीधे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे बाकी दोनों मैच जीतने होंगे. अगर वो एक मैच हारता भी है तो नेट रन रेट के आधार पर फैसला होगा. इंग्लैंड बाहर तभी होगा, जब बाकी अपने दोनों मैच हार जाता है.

तेजस फाइटर जेट की उड़ानों पर रोक, भारतीय वायुसेना का एक्शन

0

तेजस फाइटर जेट की उड़ानों पर रोक, भारतीय वायुसेना का एक्शन
भारत का स्वदेशी फाइटर जेट एलसीए तेजस इस महीने की शुरुआत में संदिग्ध ब्रेक फेल होने के बाद एयरबेस पर रनवे से आगे निकल गया, जिससे विमान को भारी नुकसान पहुंचा. हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने साफ किया है कि LCA तेजस विमान के किसी भी प्रकार के दुर्घटनाग्रस्त होने की कोई घटना नहीं हुई है. HAL का कहना है कि जिस घटना का जिक्र किया जा रहा है वह उड़ान के दौरान नहीं, बल्कि जमीन पर एक मामूली तकनीकी घटना थी.

तेजस बेड़े की जांच के आदेश
भारतीय वायुसेना ने सभी तेजस फाइटर जेट के उड़ान पर फिलहाल रोक लगा दी है. हालिया घटना 7 फरवरी 2026 की है, जब वायुसेना का हल्का लड़ाकू विमान तेजस प्रशिक्षण उड़ान के बाद लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया. इस दुर्घटना में विमान का पायलट सही सलामत बाहर निकल गया. इस घटना के बाद वायुसेना ने पूरे तेजस बेड़े की जांच के आदेश दिए हैं ताकि तकनीकी खराबी का पता लगाया जा सके.

जांच के बाद ही उड़ान भरेगा तेजस फाइटर जेट
जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक कोई भी तेजस उड़ान नहीं भरेगा. 17 अक्टूबर 2025 को रक्षा मंत्री ने एचएएल के नासिक परिसर में LCA एमके 1A की तीसरी उत्पादन लाइन का उद्घाटन किया था। एलसीए एमके 1A की वार्षिक उत्पादन क्षमता 24 विमानों तक पहुंच गई है. LCA तेजस के लिए अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) भारत के हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को इंजन की सप्लाई कर रही है. अमेरिकन कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक व एचएएल के बीच यह समझौता भारत के इस स्वदेशी फाइटर जेट के इंजन को लेकर है.

दुबई एयर शो के दौरान हुआ था क्रैश
इससे पहले मार्च 2024 में जैसलमेर और नवंबर 2025 में दुबई एयर शो के दौरान तेजस फाइटर प्लेन क्रैश हो चुके हैं. दुबई एयर शो 2025 में यह भारतीय लड़ाकू विमान एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में क्रैश हो गया था। इस हादसे के बाद एचएएल ने एक आधिकारिक स्पष्टीकरण पत्र जारी किया था, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि यह घटना पूरी तरह से असाधारण परिस्थितियों में हुई एक सिंगल घटना है. विमान के गिरते ही उसमें आग गई और एयरपोर्ट के ऊपर काले धुएं का गुबार देखा गया. एयरफोर्स के अनुसार इस हादसे में हिमाचल प्रदेश के रहने वाले पायलट विंग कमांडर नमांश स्याल की मौत हो गई थी.

जैसलमेर में तेजस फाइटर जेट का इंजन फेल
साल 2024 में राजस्थान के जैसलमेर शहर से दो किलोमीटर दूर तेजस फाइटर जेट क्रैश हुआ था. पोखरण में जारी भारत शक्ति युद्धाभ्यास के दौरान तेजस मार्च 2024 में क्रैश हो गया था और शहर के पास ही जवाहर नगर स्थित भील समाज के हॉस्टल पर जा गिरा. यह हादसा इंजन फेल होने की वजह से हुई थी.

₹50 हजार सैलरी पर रिटायरमेंट में ₹5.5 करोड़! ऐसे बनेगा बड़ा फंड

0

₹50 हजार सैलरी पर रिटायरमेंट में ₹5.5 करोड़! ऐसे बनेगा बड़ा फंड
काम करना जरूरी है, लेकिन भविष्य में आने वाली किसी आपातकालीन परिस्थिति का सामना करने के लिए सेविंग्स का होना भी बहुत जरूरी है. इतनी तैयारी होनी चाहिए कि अगर इमरजेंसी में पैसों की जरूरत पड़ जाए, तो किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़े. सरकार की तरफ से दी जाने वाली कई ऐसी सेविंग्स स्कीम्स हैं, जिनके जरिए आप लंबे समय में बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं.

सेविंग्स के सफर में PF की लें मदद
PF यानी कि भविष्य निधि भी सेविंग्स के आपके इस सफर का बड़ा सहारा बन सकता है. मिसाल के तौर पर अगर आपकी सैलरी 50000 रुपया प्रति महीना है, तो आप 5.5 करोड़ रुपये तक का फंड जमा कर सकते हैं.

वैसे तो केंद्र सरकार कई तरह की स्कीम चलाती है. इन्हीं में से एक है EPFO. यह खासतौर पर निजी संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बेहद फायदेमंद है. प्राइवेट कंपनी में काम करने वाला व्यक्ति EPFO ​​द्वारा चलाई जाने वाली PF स्कीम के जरिए 5 करोड़ रुपये से ज्यादा इंवेस्ट कर सकता है.

यहां समझें पूरा कैलकुलेशन
PF एक ऐसी सरकारी स्कीम है, जिसमें आपकी बेसिक सैलरी का 12 परसेंट हर महीने कटता है और उतनी ही रकम कंपनी की तरफ से जमा की जाती है. ऐसे में अगर कोई कर्मचारी 50000 रुपये महीने की सैलरी पर काम करता है, तो वह समय के साथ ब्याज के फायदे से 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड जुटा सकता है. फिलहाल पीएफ पर सालाना 8.25 परसेंट की दर से ब्याज मिलता है.

पीएफ अकाउंट में जमा पैसे पर मिलने वाला ब्याज कम्पाउंडिंग के आधार पर बढ़ता जाता है. साधारण ब्याज में आपको सिर्फ आपकी जमा राशि पर ब्याज मिलता है, लेकिन पीएफ में पिछले साल ब्याज और मेन बैलेंस, दोनों को मिलाकर ब्याज मिलता है. इससे इसमें जमा राशि और तेजी से बढ़ती जाती है. ऐसे में कम्पाउंडिंग ब्याज के साथ 50000 की सैलरी पर आपकी रकम हर साल 6 परसेंट की दर से बढ़ रही होती है.

अब अगर आपकी सैलरी हर महीने 50 हज़ार रुपये है, तो सैलरी के 12 परसेंट के हिसाब से आपके PF में कुल 24 हजार रुपये जमा होंगे और अगर आप 22 साल की उम्र में इन्वेस्ट करना शुरू करते हैं, तो 60 साल बाद आपके अकाउंट में कुल 1,36,38,805 रुपये जमा होंगे. वहीं, अगर आप इसमें 8.25 परसेंट की दर से ब्याज जोड़ते हैं, तो यह 4,20,45,241 होगा. अगर आप इन दोनों को जोड़ते हैं, तो 60 साल बाद आपके पास कुल 5,56,84,046 रुपये होंगे. इसका मतलब है कि रिटायरमेंट के बाद आपके पास 5.5 करोड़ रुपये से ज्यादा होंगे.

AI समिट में शर्टलैस प्रदर्शन पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला

0

AI समिट में शर्टलैस प्रदर्शन पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला
देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के शर्टलैस प्रदर्शन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे. पीएम मोदी ने निशाना साधते हुए कहा, ‘कांग्रेस ने वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया. देश की जनता जानती हैं कि आप पहले से ही नंगे हैं.’

क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने कहा, ‘देश में ही कुछ राजनीतिक दल हैं, जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं. अभी आपने देखा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ. मेरठ के लोगों से पूछना चाहता हूं कि ये जो AI सम्मेलन हुआ, आपको गर्व हुआ कि नहीं हुआ?…पूरा देश गर्व से भर गया, लेकिन कांग्रेस और इसके इको सिस्टम ने क्या किया. कांग्रेस ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया. समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए. मैं कांग्रेस वालों को पूछता हूं कि देश जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी?’

कांग्रेस देश को ही बदमान करने में जुटी – पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस नेताओं ने जो कुछ किया वो दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से कितनी दरिद्र हो गई है. कोई कल्पना नहीं कर सकता है. हम तो वो लोग हैं, जो गांव में किसी के यहां शादी होती है तो पूरा गांव उसे सफल बनाने में जी जान से जुट जाता है, ताकि मेहमान गांव की अच्छी छवि लेकर जाए, लेकिन कांग्रेस तो अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी है.

‘ये लोग मेरी कब्र खोदना चाहते’
उन्होंने निशाना साधते हुए कहा, ‘कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत है. ये लोग मेरी कब्र खोदना चाहते हैं. मेरी मां को गाली देने से कोई परहेज नहीं है. उन्हें बीजेपी-एनडीए से विरोध है. आपकी राजनीति में यही करना जरूरी है. हम इसको भी सहन कर लेंगे. कांग्रेस को याद करना चाहिए था कि AI समिट बीजेपी का समारोह नहीं था और न ही बीजेपी का कोई नेता वहां मौजूद था. ये देश का कार्यक्रम था. कांग्रेस ने परसों सारी मर्यादाएं तोड़ दीं, पूरा देश इस कांग्रेस की रीति, नीति पर थू थू कर रहा है. इतनी बड़ी पार्टी के नेता लाजने के बजाए गाजते हैं, देश की बेइज्जती करने वालों का जयकारा कर रहे हैं.’

क्या है पूरा मामला?
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान शुक्रवार (20 फरवरी) को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंदर घुसकर प्रोटेस्ट किया और कथित बेरोजगारी, महंगाई और भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की थी. कुछ प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान अपनी शर्ट उताकर इंडिया एआई समिट के डिस्प्ले बोर्ड के सामने खड़े होकर नारेबाजी करते हुए तस्वीरें खिंचवाईं. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था.

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंक के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन सफल

0

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंक के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन सफल
जम्मू-कश्मीर में आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए आर्मी की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. रविवार (22 फरवरी) को किश्तवाड़ जिले में ऑपरेशन त्राशी-1 के तहत सुरक्षाकर्मियों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है. मुठभेड़ में जैश का टॉप कमांडर भी मारा गया है. ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर पुलिस और इंटरनेशनल खुफिया एजेंसियों ने मिलकर अंजाम दिया.

तीसरे आतंकी का झुलसा हुआ मिला शव
किश्तवाड़ में जारी ऑपरेशन में चल रही सर्च ऑपरेशन के दौरान तीसरी आतंकी का झुलसा हुआ शव मिला. सेना की ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है. पोस्ट में लिखा, किश्तवाड़ जिले में ऑपरेशन त्राशी-1 के तहत जारी अभियान के तहत, सीआईएफ (काउंटर इंटेलिजेंस फोर्स) डेल्टा, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने तीसरे आतंकी का झुलसे हुआ शव और हथियार बरामद कर लिए हैं.

रविवार (22 फरवरी) को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी. सूत्रों के मुताबिक एनकाउंटर में 2 आतंकियों को मार गिराया गया था, अब तीसरे आंतकी का भी झुलसा हुआ शव बरामद हुआ है. बता दें, बीते 15 दिनों से सुरक्षा बलों की ओर से किश्तवाड़ जिले में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सुरक्षा बलों को आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था, जिसके बाद इलाके में यह एक्शन शुरू हुआ.

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए आर्यन खान हुए सम्मानित

0

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए आर्यन खान हुए सम्मानित
सितंबर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज “द बैड्स ऑफ बॉलीवुड” ने अपनी तेज-तर्रार कॉमेडी और दिलचस्प कहानी के कारण दर्शकों का ध्यान खींचा. ये शो नेटफ्लिक्स इंडिया पर नंबर 1 पर पहुंचा और ग्लोबल टॉप 10 (नॉन-इंग्लिश शो) में भी जगह बनाई. इतना ही नहीं, न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर इसके पोस्टर दिखना इस बात का सबूत है कि ये सीरीज सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रही है.

सीरीज की जबरदस्त सफलता के बाद, आर्यन खान को ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए ‘बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड मिला. ये अवॉर्ड उन्हें 75वीं सालगिरह के खास मौके पर दिया गया और उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों सम्मानित किया गया. ये उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि है.

आर्यन खान ने अपने डेब्यू में डायरेक्शन की दुनिया में बनाई अलग पहचान
आर्यन खान ने इस सीरीज को खुद लिखा और डायरेक्ट किया. इसे गौरी खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया. इसमें लक्ष्य ललवानी, बॉबी देओल, मोना सिंह, राघव जुयाल, आन्या सिंह, मनोज पाहवा, मनीष चौधरी, सहेर, गौतमी कपूर और रजत बेदी जैसे कलाकार नजर आए.

आर्यन खान ने अपने डेब्यू में ही फिल्म मेकिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई. ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की सफलता और बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड उनके करियर की बड़ी उपलब्धि है. सीएम देवेंद्र फडणवीस द्वारा सम्मानित होना उनके लिए गर्व का पल है और दर्शाता है कि नया टैलेंट इंडस्ट्री में तेजी से अपना मुकाम बना सकता है.हाल ही में उन्हें ‘NDTV इंडियन ऑफ द ईयर 2025’ में भी इसी सीरीज के लिए ‘डेब्यू डायरेक्टर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड मिला था.

ओटीटी की सफलता के बाद बड़े पर्दे की ओर आर्यन
आर्यन खान ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी वेब सीरीज “द बैड्स ऑफ बॉलीवुड” से सफलता हासिल करने के बाद अब अपने पहले बड़े पर्दे के प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है. यह फिल्म पूरी तरह से एंटरटेनिंग होगी और दर्शकों को मनोरंजन का पूरा अनुभव देने का दावा करती है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म को 2026 में फ्लोर पर लाया जाएगा.

यह उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है क्योंकि यह उनके लिए बड़े परदे पर कदम रखने का मौका है. और इंडस्ट्री में उनकी पहचान को और मजबूत करेगा. फैंस इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं और बेसब्री से इसकी घोषणा और रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.

62वें जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

0

62वें जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन जगन्नाथ मंदिर पहुँचकर भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय तथा परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने मंदिर परिसर में परिक्रमा कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और कल्याण की मंगलकामना की। उन्होंने प्रदेश में शांति, खुशहाली और निरंतर प्रगति के लिए विशेष प्रार्थना करते हुए कहा कि जनकल्याण ही शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रदेश के विकास के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर विधायक गोमती साय, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज होगा बच्चों के शोषण का मुकदमा

0

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज होगा बच्चों के शोषण का मुकदमा
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर नाबालिग बच्चों के यौन शोषण का मुकदमा दर्ज होगा। यह आदेश प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने जारी किया। 13 फरवरी को इस मामले में नाबालिग बच्चों के बयान दर्ज किए गए थे। रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।

आशुतोष महाराज ने इस मामले में स्वयं को ही अपना वकील बताया था। 13 फरवरी को दोपहर 2 बजे शुरू हुई सुनवाई में उन्होंने स्पेशल जज पॉक्सो विनोद कुमार चौरसिया के समक्ष कहा कि दो शिष्यों ने उनके पास आकर अपने साथ हुए यौन शोषण की आपबीती सुनाई। उन्होंने अदालत से मांग की कि शंकराचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए।

आशुतोष महाराज ने कोर्ट में यह भी कहा कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और उनकी कार को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने आशंका जताई कि उनकी हत्या भी हो सकती है। उन्होंने अदालत से पीड़ित बच्चों के बयान सुनने का आग्रह किया था।

बंद कमरे में जज ने सुने बच्चों के बयान
जज के आदेश पर 13 फरवरी को पॉक्सो कोर्ट रूम को खाली कराया गया था। केवल दोनों पक्षों के वकीलों की मौजूदगी में नाबालिग बच्चों को अदालत में पेश किया गया था। बच्चों ने जज के सामने अपने साथ हुए कथित शोषण की पूरी कहानी सुनाई थी। सभी बयान बंद कमरे में दर्ज किए गए और उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई थी।

जानें क्या है पूरा मामला
आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज, जो जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य बताए जाते हैं, उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर और गुरुकुल में बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगाया है। 8 फरवरी को उन्होंने प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि गुरुकुल की आड़ में बाल उत्पीड़न किया जा रहा है और आय से अधिक संपत्ति सहित अवैध गतिविधियों की भी जांच होनी चाहिए।

पहले पुलिस कमिश्नर से की थी शिकायत
24 जनवरी को मौनी अमावस्या के छह दिन बाद आशुतोष महाराज ने प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर से भी दो शिकायतें की थीं। इनमें आरोप लगाया गया था कि शिविर और गुरुकुल में नाबालिग बच्चों से निजी सेवा, भीड़ जुटाने और अन्य कार्य कराए जाते हैं। साथ ही यौन शोषण, अवैध हथियार और आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग भी की गई थी।
सीडी होने का दावा

13 फरवरी को कोर्ट से बाहर निकलते समय आशुतोष महाराज के साथ नाबालिग बच्चे भी थे, जिनके चेहरे ढके हुए थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अदालत ने उनकी बात सुन ली है और अब निर्णय न्यायाधीश को करना है। सीडी संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि एक नहीं, कई सीडी अदालत में प्रस्तुत की गई हैं, लेकिन उन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।

सुनवाई के दौरान जज ने आशुतोष महाराज से पूछा कि वे पीड़ित बच्चों के अभिभावक किस आधार पर बने हैं। इस पर उन्होंने कहा कि गुरु परंपरा के तहत न्याय दिलाने के उद्देश्य से वे आगे आए हैं और पीड़ितों ने स्वयं उनसे संपर्क किया था।

आमलकी एकादशी पर ये 7 काम, बदल सकते हैं भाग्य

0

आमलकी एकादशी पर ये 7 काम, बदल सकते हैं भाग्य
27 फरवरी को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी है. इसे आमलकी यानी आंवला एकादशी कहते हैं. फाल्गुन महीने में आने के कारण ये हिंदी कैलेंडर की आखिरी एकादशी होती है. इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा के साथ ही आंवले का दान करने का भी विधान है. जिससे कई यज्ञों का फल मिलता है.

इस साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी का प्रारंभ 27 फरवरी 2026 को तड़के 12:33 से होगा. तिथि का समापन 27 फरवरी 2026 की रात 10:32 पर होगा इसलिए आमलकी एकादशी 27 फरवरी को मनाई जाएगी.

इस दिन भगवान विष्णु के साथ आंवले के पेड़ को भी खासतौर पूजा जाएगा तभी ये एकादशी व्रत पूरा माना जाता है, क्योंकि आंवले के पेड़ को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र और पूजनीय माना जाता है. इस दिन आंवला खाने से बीमारियां खत्म होती हैं. एकादशी पर किए गए व्रत-उपवास और पूजन से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है. कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और सफलता मिलती है. ये व्रत भगवान विष्णु के लिए किया जाता है.

आमलकी एकादशी के जरुर करें ये 7 काम
आमलकी एकादशी की शाम तुलसी के पास दीपक अनिवार्य रूप से जलाना चाहिए.
भगवान विष्णु की पूजा के साथ ही विष्णु जी के मंत्र ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करते रहें.
श्रीकृष्ण का अभिषेक करें और कृं कृष्णाय नम: मंत्र का जप करें.
श्रीकृष्ण के साथ गौ माता की भी पूजा जरूर करें. किसी गौशाला में गायों की देखभाल के लिए दान-पुण्य करें.
किसी मंदिर में पूजन सामग्री का सामान जैसे कुमकुम, चंदन, मिठाई, तेल-घी, हार-फूल, भगवान के वस्त्र आदि का दान करें.
आमलकी एकादशी पर खाने में आंवले का सेवन जरूर करें. आंवले का रस भी पी सकते हैं. आंवले का दान भी करें.
माता अन्नपूर्णा अन्न की देवी है. इस तिथि पर देवी की पूजा करें और जरूरतमंद लोगों अन्न का दान करें.

शुभ योग

आमलकी एकादशी पर काफी शुभ योग बन रहे हैं. आमलकी एकादशी के दिन सर्वार्थ सिद्धि, रवि, आयुष्मान और सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा है. इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा के लिए शुभ समय सुबह 6:48 से 11:08 तक रहेगा.

रंगभरी और आमलकी एकादशी

होली से चार दिन पहले आने से इसे रंगभरी एकादशी भी कहा जाता है. इस दिन से बनारस में बाबा विश्वनाथ को होली खेलकर इस पर्व की शुरुआत की जाती है. ब्रह्मांड पुराण के मुताबिक इस दिन आंवले के पेड़ और भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. इस दिन शुभ ग्रह योगों के प्रभाव से व्रत और पूजा का पुण्य और बढ़ जाएगा.

मिलता है यज्ञों का पुण्य

पद्म और विष्णु धर्मोत्तर पुराण का कहना है कि आंवले का वृक्ष भगवान विष्णु को बहुत प्रिय होता है. इस पेड़ में भगवान विष्णु के साथ ही देवी लक्ष्मी का भी निवास होता है. इस वजह से आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं.

मान्यता है कि इस दिन आंवले के पेड़ को पूजन और आंवले का दान करने से समस्त यज्ञों और 1 हजार गायों के दान के बराबर फल मिलता है. आमलकी एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को मोक्ष मिल जाता है.

तिल, गंगाजल और आंवले से नहाने की परंपरा

इस एकादशी पर सूर्योदय से पहले उठकर पानी में गंगाजल की सात बूंद, एक चुटकी तिल और एक आंवला डालकर उस जल से नहाना चाहिए. इसे पवित्र या तीर्थ स्नान कहा जाता है. ऐसा करने से जाने-अनजाने में हुए हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं. इसके बाद दिनभर व्रत और भगवान विष्णु की पूजा करना चाहिए. इससे एकादशी व्रत का पूरा पुण्य फल मिलता है.

सूर्यास्त के बाद जलाएं दीपक

विष्णु जी की पूजा में तुलसी का इस्तेमाल खासतौर पर किया जाता है. मान्यता है कि तुलसी के पत्तों के बिना विष्णु जी भोग स्वीकार नहीं करते हैं, इसलिए भोग के साथ ही तुलसी जरूर रखी जाती है. एकादशी विष्णु जी की तिथि है, लेकिन इस दिन विष्णु प्रिया तुलसी की भी विशेष पूजा करनी चाहिए. सुबह तुलसी को जल चढ़ाएं और शाम को सूर्यास्त के बाद तुलसी के पास दीपक जलाएं. ध्यान रखें शाम को तुलसी को स्पर्श न करें. दीपक जलाकर दूर से ही परिक्रमा करें.

पूजा विधि

सुबह उठकर भगवान विष्णु का ध्यान कर व्रत का संकल्प करें. संकल्प लेने के बाद स्नान से निवृत्त होकर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए.
दीपक जलाकर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. पूजा के बाद आंवले के पेड़ के नीचे नवरत्न युक्त कलश स्थापित करें.
आंवले के वृक्ष का धूप, दीप, चंदन, रोली, फूल और अक्षत से पूजन कर किसी गरीब या ब्राह्मण को भोजन कराना चाहिए.
अगले दिन स्नान कर स्नान कर पूजन के बाद कलश, वस्त्र और आंवला का दान करना चाहिए. इसके बाद भोजन ग्रहण कर व्रत खोलना चाहिए.

केरल में SIR के बाद चुनाव आयोग ने जारी की फाइनल वोटर लिस्ट

0

केरल में SIR के बाद चुनाव आयोग ने जारी की फाइनल वोटर लिस्ट
केरल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद वोटर लिस्ट को अपडेट कर दिया गया है. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रतन यू केलकर के कार्यालय के मुताबिक अब केरल में कुल मतदाताओं की संख्या 2,69,53,644 है. अपडेटेड मतदाता सूची का आधिकारिक प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा और यही लिस्ट आगामी विधानसभा चुनावों में लागू रहेगी. 23 दिसंबर को जारी हुए ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 2,54,42,352 मतदाता दर्ज थे.

महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा
एसआईआर की पहली चरण की प्रक्रिया के दौरान राज्यभर में 2.78 करोड़ फॉर्म बांटे गए थे. अपडेटेड वोटर लिस्ट में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है. राज्य अब महिला वोटर संख्या 1,38,27,319, पुरुष वोटर 1,31,26,048 हैं. इसके अलावा 2,23,558 प्रवासी (ओवरसीज) मतदाता भी अंतिम सूची में शामिल किए गए हैं.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के अनुसार, राज्य की सभी 140 विधानसभा सीटों पर सुनवाई के बाद प्रारूप सूची से 53,229 नाम हटाए गए. इनमें वे लोग शामिल हैं जिनकी गणना अवधि के दौरान मृत्यु हो गई, जिन्होंने विदेशी नागरिकता प्राप्त कर ली, जो अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो गए या जिनके नाम डुप्लीकेट पाए गए.

चुनाव आयोग ने कितने लोगों को भेजा गया नोटिस?
फॉर्मेट लिस्ट के प्रकाशन के बाद निर्वाचन आयोग ने सुनवाई के लिए 36,88,948 नोटिस जारी किए थे. अब इन सभी मामलों का निपटारा कर दिया गया है. इनमें 19,32,688 ऐसे मतदाता थे जिनका विवरण 2002 की मतदाता सूची से लिंक नहीं हो पाया था (नो मैपिंग कैटेगरी), जबकि 17,56,260 मतदाताओं के रिकॉर्ड में स्थानीय स्तर पर विसंगतियां पाई गई थीं. पिछले वर्ष 27 अक्टूबर से 30 जनवरी 2026 के बीच आयोग ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्राप्त 13,51,151 नए आवेदन (फॉर्म-6) स्वीकार किए.

इसके अलावा प्रवासी मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए 1,59,111 आवेदन (फॉर्म-6A) भी मंजूर किए गए. इसी अवधि में नाम जोड़ने या हटाने से जुड़े कुल 24,28,639 आवेदनों पर कार्रवाई की गई, जबकि 3,93,333 प्रपत्रों के जरिए मौजूदा प्रविष्टियों में संशोधन किए गए. अंतिम मतदाता सूची तैयार होने के साथ ही अब राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है.