दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में हुए भीषण अग्निकांड

0
1

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में हुए भीषण अग्निकांड
दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड में राजस्थान के तीन लोगों की मौत हो गई। अजमेर के वृद्ध दंपती जंवरी लाल व कमला देवी और किशनगढ़ के 62 वर्षीय मार्बल व्यापारी अशोक अग्रवाल (पंसारी) की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

किशनगढ़ निवासी महेश पंसारी ने बताया कि लक्ष्मी विहार निवासी अशोक अग्रवाल अपने बुजुर्ग फूफा राधेश्याम अग्रवाल (70) को देखने के लिए दिल्ली गए हुए थे। राधेश्याम अग्रवाल इन दिनों मालवीय नगर क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती है। अशोक अग्रवाल अपने कुछ रिश्तेदारों एवं मित्रों के साथ दिल्ली पहुंचे थे।

अस्पताल में मुलाकात के बाद रुक गए थे होटल में
महेश पंसारी ने बताया कि अशोक अग्रवाल ने 2 जून को अस्पताल पहुंचकर अपने फूफा का कुशलक्षेम जाना। इसके बाद उन्होंने 3 जून को किशनगढ़ लौटने की बात कहते हुए साथ आए रिश्तेदारों और मित्रों को वापस रवाना कर दिया। स्वयं वे मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट के पहले से बुक कमरे में ठहर गए। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण वहां ठहरे लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में अशोक अग्रवाल की मौत हो गई।

Editor - in - chief आमीन वारसी -- प्रधान संपादक वॉर्ड क्रमांक 09, इस्लाम गंज, कोतमा, जिला -- अनूपपुर (म. प्र.) Mail id -- ameenpress123@gmail.com मो. नं. -- 8103415041 Polkholkhabar सर्वाधिकार सुरक्षित