भटहट-बांसस्थान फोरलेन की सौगात, CM योगी ने किया 758 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

0
5

भटहट-बांसस्थान फोरलेन की सौगात, CM योगी ने किया 758 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क समेत तकरीबन 758 करोड़ रुपये से अधिक की 24 विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

बांसस्थान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने फोरलेन समेत 697 करोड़ 49 हजार रुपये की लागत वाली पांच सड़कों का लोकार्पण किया। साथ ही सड़क निर्माण एवं पर्यटन विकास से जुड़े 60 करोड़ 63 लाख 96 हजार रुपये की लागत वाले 19 विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। सभी कार्य पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के हैं।

शनिवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री बांसस्थान पहुंचे। उन्होंने 11.6 किलोमीटर लंबाई में बने भटहट-बांसस्थान फोरलेन को जनता को समर्पित किया। इसके निर्माण पर 689 करोड़ 35 लाख 33 हजार रुपये खर्च हुए हैं।

आयुष विवि का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के पहले, महायोगी गुरु गोरखनाथ राज्य आयुष विश्वविद्यालय का भी निरीक्षण किया। साथ ही आयुष विश्वविद्यालय में पुरुष व महिला छात्रावास का लोकार्पण भी किया। पुरुष छात्रावास का नामकरण ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की स्मृति में किया गया है जबकि महिला छात्रावास का नाम राप्ती रखा गया है।

Editor - in - chief आमीन वारसी -- प्रधान संपादक वॉर्ड क्रमांक 09, इस्लाम गंज, कोतमा, जिला -- अनूपपुर (म. प्र.) Mail id -- ameenpress123@gmail.com मो. नं. -- 8103415041 Polkholkhabar सर्वाधिकार सुरक्षित