नितिन नवीन की टीम में MP के नेताओं को बड़ा स्थान, लाल सिंह आर्य समेत कई चेहरे शामिल

0
3

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में मध्य प्रदेश से भी कई प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है। पार्टी ने संगठन में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य, राजेंद्र पटेल, कविता पाटीदार, विष्णु दत्त शर्मा, बंशीलाल गुर्जर, आशीष और उषा अग्रवाल को नई टीम में जगह मिली है। इन नेताओं के शामिल होने से प्रदेश संगठन में भी उत्साह का माहौल है।

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग क्षेत्रों और सामाजिक वर्गों से जुड़े चेहरों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। पार्टी नेतृत्व का फोकस संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करने पर है।

मध्य प्रदेश से नेताओं को मिली जगह को प्रदेश भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की भागीदारी बढ़ने के साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों में मध्य प्रदेश की भूमिका और मजबूत होने की उम्मीद है।

Editor - in - chief आमीन वारसी -- प्रधान संपादक वॉर्ड क्रमांक 09, इस्लाम गंज, कोतमा, जिला -- अनूपपुर (म. प्र.) Mail id -- ameenpress123@gmail.com मो. नं. -- 8103415041 Polkholkhabar सर्वाधिकार सुरक्षित