U-20 विश्व कुश्ती में भारत का शानदार प्रदर्शन, तीन और पदक जीते

0
6

स्लोवाकिया में आयोजित U-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन और पदक अपने नाम किए हैं। भारत को एक रजत और दो कांस्य पदक मिले। मानसी लाठर ने 68 किलोग्राम वर्ग में रजत, जबकि तन्वी गुंदेश मगदुम और कोमल ने क्रमशः 57 और 59 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीते।

मानसी लाठर ने जीता रजत पदक
68 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में मानसी लाठर का सामना चीन की चेनलिंग सोंग से हुआ। कड़े मुकाबले में मानसी को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

तन्वी और कोमल ने कांस्य पर जमाया कब्जा
57 किलोग्राम वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में तन्वी गुंदेश मगदुम ने कनाडा की एग्निया क्राकोवस्का को 10-4 से हराया। वहीं 59 किलोग्राम वर्ग में कोमल ने हंगरी की एडा बालाज्स को 5-2 से मात देकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

इससे पहले भारत की काजल धोचक ने 76 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि तनु शर्मा और सविता ने अपने-अपने भार वर्ग में रजत पदक हासिल किए। इस तरह भारतीय महिला पहलवानों का टूर्नामेंट में प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है।

प्रतियोगिता के अंतिम चरण में भारतीय पहलवान अब पुरुषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं के 57, 65, 79 और 92 किलोग्राम वर्गों में चुनौती पेश करेंगे। भारतीय दल से इन मुकाबलों में भी पदक की उम्मीदें बनी हुई हैं।

Editor - in - chief आमीन वारसी -- प्रधान संपादक वॉर्ड क्रमांक 09, इस्लाम गंज, कोतमा, जिला -- अनूपपुर (म. प्र.) Mail id -- ameenpress123@gmail.com मो. नं. -- 8103415041 Polkholkhabar सर्वाधिकार सुरक्षित