छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आज मिलेगी बड़ी सौगात, महतारी वंदन की 31वीं किस्त जारी

0
4

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद जिले के डौण्डीलोहारा में आयोजित बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूह सम्मान समारोह के दौरान हितग्राहियों के बैंक खातों में राशि का अंतरण करेंगे।

सरकार के अनुसार, इस किस्त के तहत 67 लाख 28 हजार 918 महिलाओं के खातों में कुल 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। रक्षाबंधन से पहले राशि जारी किए जाने को महिलाओं के लिए सरकार की ओर से विशेष सौगात माना जा रहा है।

अब तक 30 किस्तों में मिली बड़ी सहायता
महतारी वंदन योजना के माध्यम से अब तक 30 किस्तों में महिलाओं को करीब 19,444 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है।

महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस
महतारी वंदन योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार करना है। योजना की राशि का उपयोग महिलाएं घरेलू जरूरतों, स्वास्थ्य एवं पोषण के साथ बेटियों के भविष्य के लिए बचत और अन्य आर्थिक गतिविधियों में भी कर रही हैं।

मुख्यमंत्री साय द्वारा सितंबर में जारी होने वाली राशि को रक्षाबंधन से पहले उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को त्योहार से पहले आर्थिक सहायता मिल सकेगी।

Editor - in - chief आमीन वारसी -- प्रधान संपादक वॉर्ड क्रमांक 09, इस्लाम गंज, कोतमा, जिला -- अनूपपुर (म. प्र.) Mail id -- ameenpress123@gmail.com मो. नं. -- 8103415041 Polkholkhabar सर्वाधिकार सुरक्षित