तीज हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति का पावन पर्व, मातृशक्ति की आस्था और परिवार की खुशहाली की कामना का प्रतीक : मुख्यमंत्री साय

0
2

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीज पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर मातृशक्ति को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि तीज छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों से जुड़ा पावन पर्व है। इस पर्व में मातृशक्ति के प्रेम, आस्था, त्याग और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना का भाव समाहित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीज का पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। महिलाएं इस अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ व्रत रखकर परिवार की खुशहाली, सुख-समृद्धि और पति के दीर्घायु होने की कामना करती हैं। यह पर्व पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी माध्यम है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और पर्व-त्योहारों में यहां की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान दिखाई देती है। तीज जैसे पर्व समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकजुटता की भावना को मजबूत करते हैं। इन पर्वों के माध्यम से हमारी लोक संस्कृति और परंपराएं जीवंत बनी रहती हैं।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से तीज पर्व को श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा प्रदेश में खुशहाली और सामाजिक सौहार्द की भावना और मजबूत हो।

Editor - in - chief आमीन वारसी -- प्रधान संपादक वॉर्ड क्रमांक 09, इस्लाम गंज, कोतमा, जिला -- अनूपपुर (म. प्र.) Mail id -- ameenpress123@gmail.com मो. नं. -- 8103415041 Polkholkhabar सर्वाधिकार सुरक्षित