ओडिशा पहुंचे CM विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट

0
2

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों और दोनों राज्यों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी से मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और आपसी सहयोग को लेकर भी विचार-विमर्श किया। दोनों राज्यों के बीच साझा हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक संवाद को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की यह मुलाकात पड़ोसी राज्यों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Editor - in - chief आमीन वारसी -- प्रधान संपादक वॉर्ड क्रमांक 09, इस्लाम गंज, कोतमा, जिला -- अनूपपुर (म. प्र.) Mail id -- ameenpress123@gmail.com मो. नं. -- 8103415041 Polkholkhabar सर्वाधिकार सुरक्षित