Home Blog Page 2

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का किया शुभारंभ

0

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सनातन संस्कृति में पर्यावरण संरक्षण की मूल अवधारणा नीहित है। पांच तत्वों से बनी सृष्टि के संरक्षण के लिए हर तत्व का महत्व हमारे पूजा पाठ-भोजन और भजन की पद्धति में विद्यमान है। सनातन संस्कृति में एक पेड़ को 10 पुत्रों के बराबर माना गया है। हमारी जीवन पद्धति में पर्यावरण संरक्षण प्रकट होता है। राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी कार्य पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत प्रदेश में नदी, कुओं, बावड़ियों और तालाबों के संरक्षण के लिए पवित्र भाव से कार्य जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के राज्य स्तरीय समारोह के शुभारंभ अवसर पर यह विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर परिसर में स्वर्ण चम्पा, सीता अशोक, रामफल और आंवला का पौधरोपण किया। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण श्री अशोक बर्णवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।

राज्य स्तरीय पुरस्कार किये प्रदान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार मे दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इससे पहले, सभागार परिसर में स्वर्ण चंपा, सीता अशोक, रामफल और आंवला का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम में 8 श्रेणियों में 11 राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किये। पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और सतत् विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली औद्योगिक इकाइयों, शैक्षणिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों तथा व्यक्तियों को वर्ष 2024-25 के लिसे पुरस्कार प्रदान किए।

16 जिलों की 500 बावड़ियों के प्रलेखन दस्तावेजों का किया गया विमोचन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सर्कुलर इकॉनॉमी से संबंधित 5 कोर्स मॉड्यूल्स और एप्को तथा इन्टैक द्वारा प्रदेश में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 16 जिलों की 500 बावड़ियों के प्रलेखन दस्तावेजों का विमोचन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नवाचारों, सर्कुलर इकोनॉमी तथा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी देश में सबसे लंबे समय तक कार्य करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के सुशासन का 13वाँ वर्ष आरंभ हो चुका है। प्रधानमंत्री श्री मोदी देश में सबसे लंबे समय तक कार्य करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री होंगे। गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी सतत निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में रिकॉर्ड बनाएंगे। प्रधानमंत्री का पद उनके आसीन होने से गौरवान्वित हुआ है। परमात्मा ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को यश प्रदान किया है। भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने 24 दलों के गठबंधन की सरकार चलाई थी। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी अनेक सौगातें देश को दी और पूर्ण बहुमत की सरकार की कामना की। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की कामना वर्ष 2014 में पूर्ण हुई। सुशासन और विरासत से विकास के मार्ग पर चलते हुए भारत सशक्त हुआ। वर्तमान समय में देश आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्त है। भारतीय प्रतिभाएं अंतरिक्ष विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा खेल सहित सभी क्षेत्रों में विश्व में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हर परिस्थिति में खिलाड़ियों और वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन किया है।

भारत पूरी मजबूती के साथ ऊर्जा संकट से बाहर निकल रहा है
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान समय में मौसम के लिए अलनीनो और पश्चिम एशिया में विषम परिस्थियों के कारण दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल और गैस सहित ऊर्जा का संकट है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारा देश पूरी मजबूती के साथ ऊर्जा संकट से बाहर निकल रहा है।

गैस त्रासदी प्रकृति से खिलवाड़ का सबसे बड़ा उदाहरण थी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल गैस त्रासदी आम नागरिकों और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली सबसे भयावह घटना है। राज्य सरकार ने यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में पड़ा कचरा 40 साल बाद सफलतापूर्वक निष्पादित करवाया है। इस तरह से भोपाल की धरती से गैस त्रासदी के कलंक को मिटाया है। अब राज्य सरकार यूनियन कार्बाइड की भूमि का समुचित प्रबंधन करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

प्रदेश में क्लीन-ग्रीन एनर्जी को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे है अनेक कार्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में क्लीन-ग्रीन एनर्जी को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में ग्रीन एनर्जी के लिए सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, बॉयोमास और जल विद्युत परियोनाएं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। सांची, खजुराहो सहित अन्य स्थानों पर ग्रीन एनर्जी के लिए बड़े प्रोजेक्ट्स पर कार्य जारी है।

मध्यप्रदेश वन्य प्राणियों के संरक्षण के साथ सहअस्तित्व के सर्वश्रेष्ठ उदाहरण कर रहा है प्रस्तुत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण और वन्य जीवों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में चीतों के पुनर्वास के अलावा असम से जंगली भैंसे भी लाए गए हैं। मध्यप्रदेश वन्य प्राणियों के संरक्षण के साथ सहअस्तित्व के साथ सर्वश्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने भिखमपुरा के पंचमुखी सिद्ध हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

0

मुख्यमंत्री साय ने भिखमपुरा के पंचमुखी सिद्ध हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम भिखमपुरा पहुंचकर स्वामी शिवानंद विद्यापीठ एवं गौसेवा आश्रम परिसर स्थित पंचमुखी दक्षिणाभिमुख सिद्ध हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और राज्य की निरंतर प्रगति की कामना करते हुए आशीवदि प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्धि, जनकल्याण और सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन दिनों सुशासन तिहार के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों का सतत दौरा कर रहे हैं। इस अभियान के माध्यम से वे सीधे आमजन से संवाद स्थापित कर शासन की योजनाओं और सेवाओं के जमीनी क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं तथा समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में आवश्यक निर्देश भी दे रहे हैं।

भिखमपुरा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने गौसेवा आश्रम परिसर में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से उन्हें मिल रहे लाभों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसके जरिए प्रशासन सीधे लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहा है।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ पी चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय नागरिक, आश्रम से जुड़े सदस्य तथा जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

जनता तक पहुंचे योजनाओं का वास्तविक लाभ, प्रशासन जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री साय

0

जनता तक पहुंचे योजनाओं का वास्तविक लाभ, प्रशासन जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री साय
शासन प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनसमस्याओं का संवेदनशील, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत बिलासपुर प्रवास के दौरान बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, सक्ती एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री साय ने विकास कार्यों की प्रगति, राजस्व मामलों, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं तथा आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए चलाएं विशेष अभियान *
मुख्यमंत्री ने राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा से बाहर तथा एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और अन्य राजस्व प्रकरण सीधे नागरिकों के जीवन और आजीविका से जुड़े होते हैं। ऐसे मामलों में अनावश्यक विलंब आमजन की परेशानी बढ़ाता है, इसलिए इनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

* पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं पर रखें विशेष निगरानी*
मुख्यमंत्री साय ने ग्रीष्मकालीन परिस्थितियों को देखते हुए सभी जिलों में पेयजल व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न न हो, इसके लिए निरंतर निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए संभावित मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार के लिए अग्रिम तैयारी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं और मूलभूत सुविधाओं के संबंध में किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बैठक में मुख्यमंत्री ने आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों समीक्षा करते हुए खाद एवं बीज की उपलब्धता, भंडारण और तितगा व्रातस्था की जानकारी ली। रत्टोंले कलेक्टरों को बीज उपलब्ध कराया जाए तथा वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने पश्चिम एशिया की परिस्थितियों के कारण डीएपी उर्वरक की सीमित उपलब्धता का उल्लेख करते हुए किसानों को वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग के लिए जागरुक करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एसएसपी, यूरिया, नैनो यूरिया तथा नैनो डीएपी जैसे विकल्पों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए। वैज्ञानिक खेती और संतुलित उर्वरक उपयोग से उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ खेती की लागत भी कम की जा सकती है।

* कृषि क्षेत्र में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी*
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण और आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे तकनीक आधारित कृषि गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें। इससे कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का विस्तार होगा और महिलाओं के लिए रोजगार एवं आय के नए अवसर भी सृजित होंगे।

* जनभागीदारी से सफल हो रहा सुशासन तिहार*
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वे स्वयं प्रदेश में आयोजित समाधान शिविरों में शामिल होकर आम नागरिकों से सीधे संवाद कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि जनता का शासन और प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार केवल शिकायतों के निराकरण का अभियान नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने का माध्यम है। मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना की 28वीं किश्त जारी होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार महिल के आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

विष्णु देव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त

0

विष्णु देव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त
68.54 लाख महिलाओं के खातों में अंतरित हुए 642.27 करोड़ रुपये
मातृशक्ति के सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण को मिला नया संबल

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 68 लाख 54 हजार महिलाओं के बैंक खातों में 642 करोड़ 27 लाख 77 हजार 950 रुपये की राशि अंतरित की इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा महतारी वंदन योजना इस दिशा में एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी पहल के रूप में सामने आई है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसी भी समाज और राज्य की प्रगति तब तक पूर्ण नहीं हो सकती, जब तक महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और सामाजिक रूप से सम्मानित न किया जाए। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को भी मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेश की माताओं और बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का आधार बन रही है।उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 1 मार्च 2024 से प्रारंभ हुई महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।योजना से प्राप्त राशि का उपयोग महिलाएं परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, पोषण तथा छोटे-छोटे स्वरोजगार कार्यों में कर रही हैं। इससे परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ महिलाओं की सामाजिक भागीदारी भी बढ़ी है।

जून 2026 में जारी 28वीं किस्त के साथ ही योजना के अंतर्गत अब तक प्रदेश की महिलाओं को कुल 18 हजार 165 करोड़ 19 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। यह राशि महिलाओं के जीवन में आर्थिक स्थिरता और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी सोच के अनुरूप सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और नारायणपुर में संचालित नियद नेल्लानार अभियान के माध्यम से 7 हजार 770 नई महिलाओं को महतारी वंदन योजना से जोड़ा गया है। इससे दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों की महिलाओं को भी आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्राप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना आज केवल आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली योजना नहीं रह गई है, बल्कि यह महिलाओं के सम्मान, विश्वास और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक बन चुकी है। योजना से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे परिवार तथा समाज में अधिक सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महिलाओं की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि प्रदेश की हर महिला सशक्त, स्वावलंबी और सम्मानपूर्ण जीवन जी सके।

महतारी वंदन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की नई धारा प्रवाहित हुई है और लाखों परिवारों के जीवन में खुशहाली तथा आर्थिक स्थिरता का नया अध्याय जुड़ा है।

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिली मध्य प्रदेश युवा लोजपा की टीम

0

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिली मध्य प्रदेश युवा लोजपा की टीम
नई दिल्ली। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से दिल्ली स्थित पंचशील भवन में मध्य प्रदेश युवा लोजपा (रामविलास) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। बैठक में मध्य प्रदेश में पार्टी के संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान चिराग पासवान ने मध्य प्रदेश से आए युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं के उत्साह, समर्पण एवं संगठन के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की। उन्होंने प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को विस्तार देने और युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश में पार्टी को एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित करने के लिए नए सदस्यों को जोड़ने, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस दौरान चिराग पासवान ने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।

बैठक में आगामी दिनों में प्रदेशभर में चलाए जाने वाले सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रस्तावित कार्यक्रमों पर सहमति जताते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में मध्य प्रदेश युवा लोजपा (रामविलास) की ओर से प्रदेश प्रधान महासचिव सावन जायसवाल, एससी/एसटी मोर्चा अध्यक्ष अरविन्द रत्नाकर, प्रदेश मीडिया प्रभारी आदित्य शंकर तिवारी, प्रदेश महासचिव निशिता सिंह, प्रदेश महासचिव एवं चंबल प्रभारी नीतेश राय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक को मध्य प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे आगामी समय में प्रदेश में पार्टी की सक्रियता और जनाधार को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही

मुजफ्फरनगर के सबसे बड़े अस्पताल प्रसाद के ICU में भीषण आग

0

मुजफ्फरनगर के सबसे बड़े अस्पताल प्रसाद के ICU में भीषण आग
दिल्ली के होटल में भयावह आग के अगले ही दिन, बिहार के मुजफ्फरनगर में भीषण आग की खबर है. गुरुवार (4 जून) की सुबह करीब 3.00 बजे मुजफ्फरनगर के सबसे बड़े अस्पताल प्रसाद के ICU में भयंकर आग लग गई, जिससे वहां भर्ती कई मरीजों के मारे जाने की खबर है.

अभी तक की जानकारी के मुताबिक, 2 मरीजों की जिंदा जलकर मौत हो गई है. अधिकारियों का कहना है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है.

भारत पहुंची वेनेजुएला की राष्ट्रपति, पीएम मोदी से करेंगी मुलाकात

0

भारत पहुंची वेनेजुएला की राष्ट्रपति, पीएम मोदी से करेंगी मुलाकात
द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने के उद्देश्य से वेनेजुएला की राष्ट्रपति बुधवार को भारत पहुंचीं। वहीं उनकी यह महत्वपूर्ण यात्रा भारत और वेनेजुएला के बीच गहन संवाद का अवसर प्रदान करेगी, जिसमें ऊर्जा क्षेत्र पर विशेष रूप से बातचीत होने की प्रबल संभावना है। दरअसल यह दौरा दोनों मित्र देशों के बीच सहयोग के नए द्वार खोलेगा।

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात होगी
दरअसल गुरुवार, 4 जून को वेनेजुएला की राष्ट्रपति का व्यस्त कार्यक्रम निर्धारित है। सुबह 9:45 बजे, वे भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात करेंगी। इस बैठक में दोनों देशों के बीच आपसी हित के विभिन्न मुद्दों पर प्रारंभिक चर्चा होगी। वहीं इसके बाद, सुबह 11:30 बजे हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी अहम द्विपक्षीय बैठक होगी। इस उच्च-स्तरीय वार्ता में दोनों राष्ट्राध्यक्ष कई महत्वपूर्ण समझौतों पर विचार-विमर्श करेंगे। दोपहर 1:45 बजे, राष्ट्रपति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी, जो भारत के प्रति उनके सम्मान को दिखाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधी द्विपक्षीय वार्ता होगी
वहीं वेनेजुएला की राष्ट्रपति की इस यात्रा का मुख्य मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधी द्विपक्षीय वार्ता करना है। इन महत्वपूर्ण वार्ताओं के दौरान भारत-वेनेजुएला संबंधों के सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। विशेष रूप से ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और निवेश, फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन तथा नवीकरणीय ऊर्जा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में आगे सहयोग के अवसरों पर गहन विचार-विमर्श होगा। यह चर्चा दोनों देशों के भविष्य के संबंधों की रूपरेखा तय करेगी।

निवेश के क्षेत्र में वेनेजुएला भरोसेमंद भागीदार रहा
दरअसल भारत ऊर्जा और निवेश के क्षेत्र में वेनेजुएला का एक महत्वपूर्ण और भरोसेमंद भागीदार रहा है। भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने वेनेजुएला के ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय निवेश किया है, जो दोनों देशों के बीच मजबूत आर्थिक साझेदारी का प्रतीक है। ये उपक्रम वेनेजुएला में अपनी उपस्थिति को और अधिक बढ़ाने के लिए लगातार नए अवसरों की तलाश में हैं, जिससे परस्पर लाभ सुनिश्चित हो सके।

वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस महत्वपूर्ण यात्रा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति के साथ कई वरिष्ठ मंत्री भी भारत आए हैं। इनमें विदेश मामलों, अर्थव्यवस्था एवं वित्त, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संचार एवं सूचना तथा परिवहन जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री शामिल हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को तलाशेंगे।

मकर में चंद्रमा का गोचर, 3 राशियों की लव लाइफ में आएगा बड़ा ट्विस्ट

0

मकर में चंद्रमा का गोचर, 3 राशियों की लव लाइफ में आएगा बड़ा ट्विस्ट
आज की ग्रहों की ऊर्जा हमें खुद के अंदर झांकने और अपने रिश्तों को एक गंभीर तथा जिम्मेदार नजरिए से देखने की सीख दे रही है। चंद्रदेव आज मकर राशि में गोचर कर रहे हैं, जो आपके मन में अपनों के प्रति कर्तव्य और अनुशासन की भावना जगाएंगे। शनिदेव भी अपनी स्थिति से प्रेम संबंधों में गंभीरता और लंबे समय के साथ का संकेत दे रहे हैं।

सच कहें तो आज का दिन उन कपल्स के लिए बहुत ही खास है जो अपने रिश्ते को केवल बातों तक सीमित न रखकर उसे एक ठोस और खूबसूरत दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं।

मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन रिश्तों में अपनापन और पूरी ईमानदारी दिखाने वाला रहेगा। देवगुरु बृहस्पति पांचवें भाव में उच्च के होकर बैठे हैं, जो प्रेम के मामले में बहुत ही शानदार समय लेकर आए हैं। आज रिश्तों में एक गहराई और गजब का सुकून महसूस होगा। शुक्रदेव की कृपा से आपकी बातचीत में मिठास घुली रहेगी, इसलिए जो भी बात दिल में है उसे आज कह डालिए, आपकी बात जरूर सुनी जाएगी। सुबह थोड़ा मूड स्विंग्स रह सकता है, लेकिन शाम तक माहौल काफी सहज हो जाएगा।

वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)
वृषभ राशि के जातकों को आज अपने रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल रखना होगा। कोई पुरानी शिकायत या बीती हुई कड़वी बात आज दोबारा न उखाड़ें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सुबह का वक्त रिश्तों के लिहाज से थोड़ा संवेदनशील हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। शाम तक घर का माहौल खुद-ब-खुद खुशनुमा हो जाएगा। आपकी राशि के स्वामी शुक्रदेव का आगे होने वाला गोचर आपके घरेलू जीवन और आपसी रिश्तों में एक नई गर्माहट लेकर आएगा, तब तक थोड़ा सब्र रखें।

मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन रिश्तों के मामले में बेहद खास होने वाला है। चंद्रदेव का गोचर आज आपके प्रेम और पार्टनरशिप के भाव को एक्टिव करेगा, जिससे पार्टनर के साथ गहरी बातें होंगी और एक-दूसरे को समझने का अच्छा मौका मिलेगा। हालांकि, भावनाओं में थोड़ी उग्रता आ सकती है, इसलिए सुनने पर ज्यादा ध्यान दें और बोलने पर कम। शुक्रदेव आपके पहले भाव में बैठे हैं, जिससे आपका स्वभाव आज बहुत आकर्षक रहेगा। जो रिश्ते काफी समय से अटके हुए थे, उनमें आज कोई पॉजिटिव हलचल होगी।

कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन पार्टनरशिप और वैवाहिक जीवन पर विशेष ध्यान देने का है। चंद्रदेव का गोचर आज पार्टनर के साथ किसी गंभीर और गहरी बातचीत का जरिया बनेगा। मकर राशि के प्रभाव के कारण रिश्तों में एक गंभीरता और हल्की सी दूरी का अहसास हो सकता है, इसलिए जो भी बात करें, बहुत सोच-समझकर करें। भावनाओं में बहकर कुछ भी कड़वा कहने से बचें। शुक्रदेव का शुभ प्रभाव घर के माहौल को सेफ और खुशनुमा बनाए रखेगा। किसी पुराने मतभेद को सुलझाने के लिए यह सबसे सही वक्त है।

सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)
सिंह राशि के जातकों के लिए सुबह का समय क्रिएटिविटी और प्रेम संबंधों के लिए बहुत ही खूबसूरत रहने वाला है। दोपहर के बाद आपका ध्यान डेली रूटीन के कामों पर ज्यादा जा सकता है। राहु की स्थिति के कारण रिश्तों में अचानक कोई अनजान मोड़ आ सकता है, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है, बस समझदारी से काम लें। उच्च के गुरुदेव की कृपा से आपको अपने पार्टनर के साथ एकांत में वक्त बिताने का मौका मिलेगा। किसी खास के साथ घर में बैठकर शांत माहौल में बात करने का अवसर जरूर निकालें।

कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)
कन्या राशि के जातकों के लिए शनिदेव की मजबूत स्थिति रिश्तों में जिम्मेदारी की भावना तो लाती है, लेकिन कभी-कभी यह जज्बात को थोड़ा ठंडा भी कर देती है। अगर आपके मन में कोई बात खटक रही हो, तो उसे अपने साथी से बहुत ही धीरे और प्यार से कहें, तेजी से नहीं। देवगुरु बृहस्पति की शुभ नजर बनी हुई है, इसलिए बात बिगड़ेगी नहीं, बस थोड़ा वक्त लगेगा। जो रिश्ते सच्चे और मजबूत हैं, वे इस दौर में और ज्यादा पक्के होंगे और दिखावे के रिश्ते खुद ही दूर हो जाएंगे।

तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)
तुला राशि के जातकों के लिए मंगलदेव की सीधी नजर के कारण रिश्तों में थोड़ा तनाव और खिंचाव देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी या किसी करीबी के साथ बिना वजह बात बढ़ने की आशंका है, इसलिए जो बात आज जरूरी न हो उसे छेड़ें ही मत। शुक्रदेव के प्रभाव से घरेलू रिश्तों में आगे चलकर नई गर्माहट आएगी, अभी थोड़ा सब्र से काम लें। दोपहर के बाद जब स्थितियां बेहतर होंगी, तब शाम को घर में बैठकर प्रेमपूर्वक बात करने का माहौल बनेगा, उस समय का पूरा फायदा उठाएं।

वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दोपहर के बाद बातचीत और संवाद का सिलसिला बढ़ेगा। अगर अपने पार्टनर से मिलना हो या कोई जरूरी बात कहनी हो, तो शाम का वक्त सबसे अच्छा रहेगा। शुक्रदेव की विशेष स्थिति के कारण रिश्तों में एक रहस्यमयी गहराई रहेगी, लेकिन कुछ बातें अनकही भी रह सकती हैं। जो भी बात दिल में हो, उसे बहुत ही सहज तरीके से कहें, सामने वाला आपकी बात को आसानी से समझेगा। घर की किसी बेचैनी या टेंशन को अपने प्रेम संबंधों पर हावी न होने दें।

सेहत को लेकर ग्रह क्या कहते हैं? फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य देखें।

धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)
धनु राशि के जातकों के लिए आज जीवनसाथी या किसी करीबी से बातचीत में एक नई ताजगी और उमंग रहेगी। शुक्रदेव और बुधदेव की कृपा से कोई पुरानी उलझी हुई बात आज आसानी से सुलझ सकती है। दोपहर के बाद आपका ध्यान परिवार और घर के मामलों पर ज्यादा फोकस होगा। आपके रिश्ते में एक आध्यात्मिक गहराई महसूस होगी। यह ऐसा समय है जब उथले रिश्ते ज्यादा देर नहीं टिकेंगे, लेकिन जो रिश्ते सच्चे और पवित्र हैं, वे पहले से कहीं ज्यादा गहरे और मजबूत हो जाएंगे।

मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)
मकर राशि के जातकों के लिए उच्च के बृहस्पतिदेव की सातवें भाव में मौजूदगी रिश्तों में एक अद्भुत मैच्योरिटी लेकर आ रही है। जो झगड़े पहले बिना किसी वजह के होते थे, वे अब धीरे-धीरे कम होने लगेंगे। दोपहर के बाद जब चंद्रदेव का गोचर आपके पहले भाव में होगा, तब आपका मन पूरी तरह से खिलेगा और घर का माहौल बहुत सुकूनदेह हो जाएगा। आपके दिल में जो भी सुंदर भावनाएं या बातें हों, उन्हें आज शाम को अपने पार्टनर से जरूर कहें, आपकी बात सुनी और समझी जाएगी।

कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)
कुंभ राशि के जातकों के लिए रिश्तों में एक अनकही दूरी या खालीपन का अहसास रह सकता है। जीवनसाथी या किसी करीबी के साथ बातचीत तो होगी, लेकिन आपको ऐसा लग सकता है कि कुछ अधूरा छूटा हुआ है। इस स्थिति से परेशान न हों, यह केवल कुछ समय के लिए रहेगा और इसमें सामने वाले की कोई गलती नहीं है। शुक्रदेव आपके पांचवें भाव में बैठे हैं, जो प्रेम के मामले में एक बेहद क्रिएटिव और ताजा ऊर्जा दे रहे हैं, उस पॉजिटिव वाइब को महसूस करें और पार्टनर का साथ दें।

मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्रदेव चौथे भाव में बैठे हैं, जो आपके घर में आत्मिक सुकून और रिश्तों में एक नई गर्माहट दे रहे हैं। यह समय आपके जीवन में एक छोटी सी सुंदर राहत की तरह है, इसे पूरे दिल से महसूस करें। हालांकि, ग्रहों के प्रभाव के कारण आप कभी-कभी खुद को अपने अंदर बंद कर सकते हैं, जिससे अपनों से बिना वजह दूरी बन जाती है। उस मानसिक दूरी को तुरंत तोड़ें, अपने परिवार और पार्टनर के साथ बैठकर हंसते-बोलते वक्त बिताएं, यही आज की सबसे अच्छी दवा है।

खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

0

खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर,आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और किसान हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और सम्मानजनक बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर में आयोजित ‘मुख्यमंत्री किसान संवाद’ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए किसानों के साथ आत्मीय चर्चा करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने खेती-किसानी से जुड़े अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए तथा किसानों के प्रश्नों और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वे स्वयं किसान परिवार से आते हैं और कम उम्र में ही खेती-किसानी तथा परिवार की जिम्मेदारियां संभालने का अवसर मिला। इसी कारण वे किसानों की जरूरतों, चुनौतियों और उनके संघर्ष को निकटता से समझते हैं। उन्होंने कहा कि पहले खेती पूरी तरह वर्षा पर निर्भर थी, आधुनिक तकनीकों और सुविधाओं का अभाव था, लेकिन आज कृषि क्षेत्र में बड़े परिवर्तन आए हैं। मशीनों, वैज्ञानिक पद्धतियों और नई तकनीकों के उपयोग से उत्पादकता बढ़ी है तथा किसानों के लिए नई संभावनाएं खुली हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण, उन्नत बीज, सिंचाई सुविधाएं तथा कृषि यंत्रीकरण जैसी योजनाओं ने किसानों को आर्थिक संबल प्रदान किया है

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान गांवों में किसानों से सीधे संवाद के दौरान यह अनुभव हुआ है कि विभिन्न योजनाओं का लाभ किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के चेहरे पर दिखाई देने वाला आत्मविश्वास ही सरकार की योजनाओं की वास्तविक सफलता है।

कार्यक्रम में शामिल ड्रोन दीदियों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र में ड्रोन तकनीक की उपयोगिता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का छिड़काव कम समय, कम लागत और अधिक प्रभावशीलता के साथ किया जा सकता है। इससे खेती आधुनिक, वैज्ञानिक और लाभकारी बन रही है तथा महिलाओं के लिए भी रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर तैयार हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने नैनो यूरिया, नैनो डीएपी और जैविक खेती को भविष्य की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इनके उपयोग से लागत कम होती है, उत्पादन क्षमता बढ़ती है तथा मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण का संरक्षण भी सुनिश्चित होता है। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती को अपनाने का आह्वान किया।

किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद और उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। राज्य और केंद्र सरकार द्वारा आगामी खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए सख्त निगरानी की जा रही है।

कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रगतिशील किसानों ने अमरूद, ड्रैगन फ्रूट, मौसंबी, पपीता और आम जैसी फसलों की उन्नत खेती के अपने अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि फसल विविधीकरण किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है तथा बदलते समय के अनुरूप किसानों को परंपरागत खेती के साथ-साथ बागवानी, प्राकृतिक कृषि, जैविक खेती और अन्य नवाचारों को अपनाना चाहिए।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज का युवा खेती को केवल परंपरा नहीं बल्कि आधुनिक उद्यम के रूप में देख रहा है। यह परिवर्तन कृषि क्षेत्र के लिए अत्यंत सकारात्मक है। राज्य सरकार कृषि आधारित कौशल विकास, ड्रोन संचालन, कृषि मशीनरी, जैविक खेती और कृषि उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रही है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने किसानों से आह्वान किया कि वे नई तकनीकों और नवाचारों को अपनाने में संकोच न करें। समय के साथ बदलती तकनीकों को अपनाकर सीमित लागत में अधिक उत्पादन और बेहतर आय प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में नवाचार, वैज्ञानिक सोच और आधुनिक तकनीक ही किसानों की समृद्धि का आधार बनेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल

0

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर भोपाल तक पेट्रोल से चलने चार पहिया वाहन के स्थान पर इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) से यात्रा की। यह ईवी मुख्यमंत्री सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों पर खरा उतरने, फीचर्स की विधिवत् जांच एवं अन्य जरूरी प्रक्रियाओं का बारिकी से पालन करने के बाद मुख्यमंत्री के लघु कारकेड में बुधवार से शामिल कर ली गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अब राजधानी (भोपाल) में नियमित रूप से ईवी कार से ही यात्रा करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को ईंधन की अधिकतम बचत करने और मितव्यतापूर्ण यात्रा के साधन अपनाने का संदेश दिया है। इससे देश एवं प्रदेश में ईंधन की बचत को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सभी का यह दायित्व है कि ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सार्थक प्रयास करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहित कर रही है। ये ईवी न केवल ईंधन की बचत करते हैं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी अत्यंत लाभकारी साबित होते हैं। इन वाहनों से वायु प्रदूषण भी नहीं होता, शोर नगण्य होता है और इन वाहनों की संधारण लागत भी पारम्परिक ईंधन वाले वाहनों की तुलना में काफी कम होती है। उन्होंने कहा कि ईंधन बचाने और पर्यावरण की रक्षा के लिए ईवी का उपयोग हम सभी के लिए हितकारी है। यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ईवी वाहनों के उपयोग से पारम्परिक ईंधन पर हमारी निर्भरता कम होगी, प्रदूषण घटेगा और देश-प्रदेश में हरित विकास को भी नई गति मिलेगी।