Home Blog Page 10

’जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्यए सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय’

0

’जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्यए सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय’
सुशासन तिहार के अंतर्गत आज कोरबा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम लेमरू में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से सरकार बनी है और उनकी सेवा करना ही सरकार का परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार सरकार की जनता तक सीधी पहुंच और संवेदनशील कार्यशैली का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 1 मई से प्रारंभ हुआ सुशासन तिहार 10 जून तक संचालित होगाए जिसके माध्यम से प्रदेशभर में आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार परिवार का मुखिया परिवार के सुख.दुख और जरूरतों का ध्यान रखता हैए उसी भावना से सरकार भी गांव.गांव पहुंचकर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रही है और लोगों की समस्याएं सुन रही है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी अचानक गांवों में पहुंचकर पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर आम जनता से संवाद कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में महिलाओंए किसानोंए श्रमिकोंए वनवासियों और गरीब परिवारों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को हर माह आर्थिक सहायता दी जा रही है। प्रदेश में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति दी गई हैए जिनमें बड़ी संख्या में आवास बनकर तैयार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्रहण दर को बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा किया गया है तथा किसानों से रिकॉर्ड मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है।

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार ने श्मोदी की गारंटीश् के अधिकांश वादों को कम समय में पूरा किया है। गांव.गांव तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर गरीबोंए किसानों और जरूरतमंदों को राहत दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से मुख्यमंत्री स्वयं प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचकर जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं।

वित्त मंत्री ओण्पीण् चौधरी ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। सुशासन तिहार के माध्यम से समस्याओं के त्वरित निराकरण के साथ सरगुजा से बस्तर तक विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का मुख्यमंत्री को सुनने और उनसे मिलने पहुंचना जनता के विश्वास और आत्मीय जुड़ाव का प्रतीक है।

शिविर के दौरान मुख्यमंत्री साय ने लेमरू क्षेत्र के लिए अनेक विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने सिंचाई के लिए एनीकट निर्माणए पोस्ट मैट्रिक छात्रावास स्थापनाए विभिन्न ग्राम पंचायतों में विद्युतीकरणए स्कूल भवनए आंगनबाड़ी भवनए सीसी रोड और पुलिया निर्माण की घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कोरबा जिले के 18 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

शिविर में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागीय योजनाओं के हितग्राहियों को राशन कार्डए कृषि उपकरणए ट्राइसाइकिलए श्रवण यंत्रए मछली पालन सामग्रीए पंपए पावर स्प्रेयरए सुपोषण टोकरी तथा स्व.सहायता समूहों को प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने पीएम आवास योजना के हितग्राहियों से मुलाकात कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी ली।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव सुबोध सिंहए विशेष सचिव रजत बंसल सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

श्री रामचरित मानस की 10 चौपाइयां सुबह सुनने से लो कॉन्फिडेंस होगा दूर

0

श्री रामचरित मानस की 10 चौपाइयां सुबह सुनने से लो कॉन्फिडेंस होगा दूर
रामायण काल में जब भगवान श्रीराम की सेना माता सीता को खोजते हुए भारत के दक्षिण भाग में महेंद्र पर्वत (वर्तमान का तमिलनाडु तट) और समुद्र के किनारे पहुंची, तब चारों और फैला अथाह समंदर उसे पार करने की विशाल चुनौती और मन में बार-बार उठता एक ही सवाल इस पार कैसे किया जाए?

सुंदरकांड केवल रामायण का एक अध्याय या कुछ छंदों का संग्रह नहीं है, बल्कि मानव जाति के लिए मनोविज्ञान और आत्म-साक्षात्कार का भी सबसे बड़ा ग्रंथ है। जब जामवंत जी ने शंखनाद से हनुमान जी की शक्तियों का जगाने का काम किया था, तब हनुमान जी की वो समुद्र यात्रा सिखाती है कि, आकाश छूने की जिद हो तो कोई भी आपको रोक नहीं सकता है।

चौपाई 1- जामवंत के बचन सुहाए। सुनि हनुमंत हृदय अति भाए॥
मतलब- जामवंत जी की प्रेरणादायक वचन जिसे सुनकर हनुमान जी के मन में उत्साह और आत्मविश्वास जाग उठा।

चौपाई 2- तब लगि मोहि परिखेहु तुम्ह भाई। सहि दुख कंद मूल फल खाई॥
मतलब- हनुमान जी कहते हैं, हे भाइयों! तुम लोग दुःख सहकर और कन्द-मूल व फल खाकर तब तक मेरी प्रतीक्षा धैर्यपूर्वक करना।

चौपाई 3- जब लगि आवौं सीतहि देखी। होइहि काजु मोहि हरष बिसेषी॥
मतलब- जामवंत जी से विदा लेते समय हनुमान जी कहते हैं कि, जब तक मैं माता सीता को देखकर वापस नहीं आ जाता, तब तक आप लोग यहीं रुककर मेरी प्रतीक्षा करें। मुझे पूरा विश्वास है कि, प्रभु श्रीराम का यह कार्य पूरा होगा। इसी वजह से मेरे हृदय में हर्ष हो रहा है।

चौपाई 4- यह कहि नाइ सबन्हि कहुँ माथा। चलेऊ हरषि हियँ धरि रघुनाथा॥
मतलब: यही कहकर सबको प्रणाम करने के बाद हनुमान जी हृदय में श्रीराम को धारण कर प्रसन्न होकर चल पड़े।

चौपाई 5- सिंधु तीर एक भूधर सुंदर। कौतुक कूदि चढ़ाउ ता ऊपर॥
मतलब: समुद्र के किनारे एक सुंदर पर्वत था, जिसपर हनुमान जी उत्साहपूर्वक चढ़ गए।

चौपाई 6- बार बार रघुबीर सँभारी। तरकेउ पवनतनय बल भारी ॥
मतलब- बार-बार श्रीराम का नाम लेकर अत्यंत शक्ति के साथ छलांग लगाई।

चौपाई 7- जेहि गिरि चरन देइ हनुमंता। चलेउ सो गा पाताल तुरंता ॥
मतलब- जिस भी पर्वत पर हनुमान जी अत्यंत शक्ति के साथ पैर रखकर रहे थे, वो पर्वत पाताल में धंस गया।

चौपाई 8- जिमि अमोघ रघुपति कर बाना। एहि भाँति चलेऊ हनुमाना॥
मतलब- जिस तरह श्रीराम जी का बाण कभी लक्ष्य नहीं चूकता है, वैसे ही हनुमान जी वेगपूर्वक आगे बढ़ रहे थे।

चौपाई 9- जलनिधि रघुपति दूत बिचारी। तैं मैनाक होहि श्रम हारी॥
मतलब- समुद्र ने हनुमान जी को श्रीरघुनाथ जी का दूत समझकर मैनाक पर्वत से कहा कि, मैनाक, तू इनकी थकावट दूर करने वाले हो, इसलिए उन्हें विश्राम करने में मदद करो।

चौपाई 10- हनुमान तेहि परसा कर पुनि कीन्ह प्रनाम। राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहाँ विश्राम ॥
मतलब- हनुमान जी ने मैनाक पर्वत को प्रणाम कर कहा कि, श्रीराम प्रभु का कार्य किए बिना मुझे विश्राम नहीं करना।

सुनील नरेन ने IPL में 200 मैच खेलने का रचा इतिहास

0

सुनील नरेन ने IPL में 200 मैच खेलने का रचा इतिहास
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 60वां मुकाबला तीन बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर सुनील नरेन ने इतिहास रच दिया है।

गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ उतरते ही उन्होंने अपने 200 आईपीएल मैच पूरे कर लिया है। आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले वह पहले विदेशी खिलाड़ी हैं। सुनील नरेन केकेआर की तरफ से भी 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

नरेन 16 साल पहले केकेआर से जुड़े थे
नरेन 2012 में केकेआर से जुड़े थे और उसके बाद से लगातार इसी टीम के लिए खेल रहे हैं। नरेन टीम के बड़े मैच विनर हैं। टीम को 2012, 2014 और 2024 में चैंपियन बनाने में त्रिनिदाद एवं टोबैगो के इस खिलाड़ी का अहम योगदान रहा है। नरेन एक ऑफ स्पिनर हैं, लेकिन गेंदबाजी के अलावा अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से भी वह टीम को मैच जिताते रहे हैं।

जीटी के खिलाफ मैच से पहले खेले 199 मैचों की 126 पारियों में 22 बार नाबाद रहते हुए नरेन ने 1,820 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 7 अर्धशतक और 1 शतक आया है। इसके अलावा 197 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 203 विकेट लिए हैं। नरेन आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाज भी हैं और सर्वाधिक सफल गेंदबाजों की सूची में युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार के बाद तीसरे नंबर पर हैं।

केकेआर के लिए सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी
केकेआर के लिए सर्वाधिक आईपीएल मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में नरेन 200 मैच के साथ पहले स्थान पर हैं। आंद्रे रसेल 133 मैच के साथ दूसरे, गौतम गंभीर 108 मैच के साथ तीसरे, युसूफ पठान 106 मैच के साथ चौथे और वरुण चक्रवर्ती 92 मैच के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

आईपीएल में सर्वाधिक मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ियों में नरेन के बाद किरोन पोलार्ड 189 मैच के साथ दूसरे, एबी डिविलियर्स और डेविड वॉर्नर 184 मैच के साथ संयुक्त रूप से तीसरे, ड्वेन ब्रावो 161 मैच के साथ चौथे और फाफ डु प्लेसिस 154 मैच के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

या तो आतंकवाद छोड़ो, या मिटने को तैयार रहो – सेना प्रमुख

0

या तो आतंकवाद छोड़ो, या मिटने को तैयार रहो – सेना प्रमुख
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सीमा पार आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को बेहद कड़े लहजे में चेतावनी दी है। नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित ‘सेना संवाद’ कार्यक्रम के दौरान सेना प्रमुख ने साफ शब्दों में कहा कि यदि पाकिस्तान भारत के खिलाफ अपनी जमीन से आतंकी गतिविधियों को संचालित करना और आतंकवादियों को पनाह देना जारी रखता है, तो उसे यह तय करना होगा कि वह दुनिया के भूगोल (नक्शे) का हिस्सा रहना चाहता है या इतिहास का।

भारतीय सेना ने पाकिस्तान आतंकी कैम्पों को नेस्तनाबूद कर दिया था
सेना प्रमुख का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ मनाई गई है। आपको याद दिला दें कि पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के भीतर घुस कर आतंकी कैम्पों को नेस्तनाबूद कर दिया था। उस दौरान पाकिस्तान की गुहार पर ही 10 मई को युद्धविराम हुआ था, लेकिन भारत ने उसकी हरकत की सजा देते हुए 11 सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया था।

भारतीय सेना किसी भी तरह का संयम नहीं बरतेगी
जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अतीत की याद दिलाते हुए कहा कि इस बार भारतीय सेना किसी भी तरह का संयम नहीं बरतेगी। सेना प्रमुख के इस बयान ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस पुराने बयान को भी ताजा कर दिया है, जिसमें उन्होंने सर क्रीक इलाके में पाकिस्तान की घुसपैठ की कोशिशों पर ‘इतिहास और भूगोल’ बदलने की बात कही थी। सेना प्रमुख की इस सीधी चेतावनी के बाद सरहद पर सुरक्षा बलों को पूरी तरह मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है।

देश के अंदर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल तेज हो गई
भारतीय सेना प्रमुख के इस आक्रामक रुख पर देश के अंदर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। घरेलू मोर्चे पर जहां सुरक्षा विश्लेषकों ने इसे एक जरूरी और मजबूत संदेश बताया है, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस ने इस मुद्दे पर राजनीति भी शुरू कर दी है। दरअसल, हाल ही में आरएसएस (RSS) के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने पाकिस्तान के साथ ‘सुरक्षा और स्वाभिमान’ से समझौता किए बिना बातचीत के रास्ते खुले रखने की वकालत की थी, जिसका पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने भी समर्थन किया था। अब मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने तंज कसते हुए पूछा है कि क्या संघ किसी वैश्विक ‘हाइपर पावर’ के इशारे पर पाकिस्तान से बातचीत की पैरवी कर रहा है, जबकि सेना प्रमुख का रुख बिल्कुल उलट है।

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट जारी
इस बड़ी चेतावनी के बाद रक्षा मंत्रालय और सैन्य मुख्यालय ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के मुताबिक, सीमा पार लॉन्च पैड्स पर आतंकी हलचल देखी गई है, जिसके बाद भारतीय सेना ने आधुनिक सर्विलांस सिस्टम, ड्रोन और नाइट विजन उपकरणों की मदद से गश्त तेज कर दी है। सुदूर पहाड़ी इलाकों और संवेदनशील ठिकानों पर अतिरिक्त कमांडो टुकड़ियों को तैनात किया गया है ताकि पाकिस्तान की किसी भी नापाक हिमाकत का तुरंत और बेहद घातक जवाब दिया जा सके।

भारत के खिलाफ सीजफायर का उल्लंघन या घुसपैठ कराने की कोशिश
इस पूरे घटनाक्रम का एक कूटनीतिक पहलू यह भी है कि पाकिस्तान इस वक्त भीषण आर्थिक बदहाली और आंतरिक राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तानी सेना और वहां की खुफिया एजेंसी आईएसआई अपनी घरेलू जनता का ध्यान भटकाने के लिए अक्सर भारत के खिलाफ सीजफायर का उल्लंघन या घुसपैठ कराने की कोशिश करती है। लेकिन भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए यह स्पष्ट कर दिया है कि अब भारत केवल अपनी सीमा की रक्षा नहीं करेगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर दुश्मन के घर में घुसकर उसकी भौगोलिक स्थिति बदलने की क्षमता भी रखता है।

पीएम मोदी और अल नाहयान की बैठक, LPG सप्लाई समेत कई MoU पर साइन

0

पीएम मोदी और अल नाहयान की बैठक, LPG सप्लाई समेत कई MoU पर साइन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UAE दौरे पर अबूधाबी (PM Modi UAE Visit) पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। अबूधाबी पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक UAE एयरफोर्स के F-16 फाइटर जेट्स ने प्रधानमंत्री के विमान को एस्कॉर्ट किया।

राष्ट्रपति अल नाहयान से हुई द्विपक्षीय बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश और वेस्ट एशिया की मौजूदा स्थिति सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता भी जताई।

कई अहम MoU और समझौतों पर हस्ताक्षर
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति अल नाहयान की मौजूदगी में भारत और UAE के बीच कई अहम समझौतों और MoU का आदान-प्रदान हुआ। दोनों देशों के बीच LPG सप्लाई को लेकर महत्वपूर्ण समझौता किया गया। इसके अलावा स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व और रणनीतिक रक्षा साझेदारी के फ्रेमवर्क पर भी MoU साइन किए गए। वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर स्थापित करने को लेकर भी समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

UAE ने किया 5 अरब डॉलर निवेश का एलान
UAE ने भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में 5 अरब डॉलर निवेश की घोषणा की है। माना जा रहा है कि इससे दोनों देशों के आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी।

मोदी बोले- नई ऊंचाइयों पर पहुंची साझेदारी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनवरी में UAE राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति बनी थी। उन्होंने कहा कि कम समय में दोनों देशों ने विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से प्रगति की है। पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भारत-UAE रणनीतिक साझेदारी का महत्व और बढ़ गया है।

शनि अमावस्या में ऐंती पर्वत पर 7 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

0

शनि अमावस्या में ऐंती पर्वत पर 7 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
शनि अमावस्या पर शनिवार को मुरैना जिले के ऐंती पर्वत स्थित प्राचीन शनि मंदिर में सात लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। यहां आयोजित मेले में शामिल होने शुक्रवार शाम से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। रात 12 बजे मंदिर के पट खुलते ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ जो पूरे दिन अनवरत चला।

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शनि दरबार में तेलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने भगवान शनि पर चढ़ाए गए तेल को दवा स्वरूप लिया। मंदिर परिसर में इस दौरान 600 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे।

शनि शिंगनापुर और लंका दहन से जुड़ी पौराणिक मान्यताएं
दरअसल ऐंती स्थित शनि मंदिर का संबंध महाराष्ट्र के शनि शिंगनापुर से है। मान्यता है कि शनि शिंगनापुर में विराजमान शनिदेव की शिला इसी पर्वत से ली गई है। यह भी मान्यता है कि शनिदेव रावण की कैद में थे। हनुमान जी ने लंका दहन कर उन्हें मुक्त कराया और उठाकर दूर फेंका तो वे ऐंती के पर्वत पर गिरे, यहीं तपस्या कर पुनः शक्ति प्राप्त की। इसी वजह से इसे ‘शनि पर्वत’ कहा जाने लगा।

ध्यान मुद्रा में विराजमान शनिदेव और भक्तों की आस्था
ऐंती में शनिदेव ध्यान मुद्रा में विराजमान हैं, जो भक्तों को विशेष आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करते हैं। लोग यहां गंभीर बीमारियों से मुक्ति के लिए भी पहुंचते हैं।

संविदाकर्मी को नियमित कर्मचारी नियुक्ति की शर्त पर ही हटाया जा सकता है – छत्‍तीसगढ़ हाईकोर्ट

0

संविदाकर्मी को नियमित कर्मचारी नियुक्ति की शर्त पर ही हटाया जा सकता है – छत्‍तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने संविदा व अस्थायी कर्मचारियों का अनुबंध खत्म होने के बाद उनकी जगह अस्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए क्रेडा द्वारा जारी विज्ञापन पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने ऊर्जा सचिव सहित अन्य अफसरों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा सेवाकर्ता इकाई संविदा भर्ती के लिए नया विज्ञापन जारी किया था, जिसे लेकर सेवाकर्ता इकाइयों द्वारा अधिवक्ता नरेंद्र मेहेर के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका की सुनवाई जस्टिस बीडी गुरु की सिंगल बेंच में हुई।

याचिका की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने क्रेडा द्वारा जारी विज्ञापन पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। याचिकाकर्ताओं की नियुक्ति सेवाकर्ता इकाई के पद पर वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए हुई थी, जिनका अनुबंध 31 मार्च 2026 को समाप्त हुआ।

अनुबंध समाप्त होने के बाद क्रेडा ने याचिकाकर्ताओ की सेवावृद्धि न करते हुए उनके स्थान पर नया विज्ञापन जारी कर दिया है। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मतीन सिद्दीकी ने पैरवी करते हुए कहा कि किसी भी संविदा अथवा अस्थायी कर्मचारियों को उनकी जगह अन्य अस्थायी कर्मचारी रखने की शर्त पर कार्यमुक्त नहीं किया जा सकता है।

ऐसे कर्मचारियों को नियमित कर्मचारी नियुक्त किए जाने की स्थिति में ही हटाया जा सकता है। वरिष्ठ अधिवक्ता मतीन सिद्दीकी ने सुप्रीम कोर्ट के न्याय दृष्टांत मनीष गुप्ता विरुद्ध अध्यक्ष जन भागीदारी समिति तथा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायदृष्टांत मंजू गुप्ता विरुद्ध छत्तीसगढ़ शासन तथा अंकिता नामदेव विरुद्ध छत्तीसगढ़ शासन का हवाला दिया।

सीनियर एडवोकेट ने बताया कि पूर्व में भी छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा टेक्नीशियन संविदा के पद विज्ञापन जारी किया गया था, जिस पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने जारी किए गए विज्ञापन पर रोक लगा दी थी।

याचिका की सुनवाई के बाद कोर्ट ने छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा सेवाकर्ता इकाई के पद पर जारी विज्ञापन पर रोक लगा दिया है। कोर्ट ने ऊर्जा विभाग के सचिव, अधीक्षण अभियंता (क्रेडा), कार्यपालन अभियंता जोनल कार्यालय तथा सहायक अभियंता को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने का निर्देश दिया है।

52 कर्मियों ने दायर की है याचिका
क्रेडा द्वारा जारी विज्ञापन को चुनौती देते हुए रायपुर जिले के कमलेश कुमार साहू व अन्य नौ, राजनांदगांव जिले के योगेश कुमार साहू व अन्य छह, बेमेतरा जिले से लीलाधर साहू व अन्य छह, खैरागढ़ -गंडई-छईखदान जिले से नरेंद्र कुमार साहू वह अन्य पांच, जयपुर जिले से गणेश कुमार साहू व अन्य 26 ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें डायवर्ट

0

भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें डायवर्ट
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर चार मई से 27 मई तक यार्ड रिमॉडलिंग कार्य किया जा रहा है। रेलवे के अनुसार यह काम यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और ट्रेनों के बेहतर संचालन के लिए किया जा रहा है।

इस दौरान भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों का मार्ग अस्थायी रूप से बदल दिया गया है। इससे भोपाल सहित मध्य प्रदेश के यात्रियों को यात्रा के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।

इन ट्रेनों के बदले गए मार्ग
रेलवे ने बताया कि वलसाड-मुजफ्फरपुर, गोदान एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, इंदौर-पटना एक्सप्रेस और एलटीटी-अयोध्या कैंट जैसी कई ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनों को वाराणसी, अयोध्या, सुलतानपुर और प्रयागराज होकर निकाला जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों के नियमित स्टापेज भी प्रभावित हो सकते हैं।

यात्री समय सारणी
भोपाल से उत्तर प्रदेश, बिहार और मुंबई की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह बदलाव महत्वपूर्ण है, क्योंकि मार्ग परिवर्तन के कारण ट्रेनों के समय में भी बदलाव संभव है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले NTES ऐप, रेलवे पूछताछ सेवा या नजदीकी स्टेशन से ट्रेन की ताजा स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

इजरायल-लेबनान में 45 दिन के युद्धविराम पर सहमति

0

इजरायल-लेबनान में 45 दिन के युद्धविराम पर सहमति
मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर सामने आई है। इजरायल और लेबनान ने जारी तनाव के बीच अगले 45 दिनों तक युद्धविराम बढ़ाने पर सहमति जताई है। अमेरिका के विदेश विभाग ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच वॉशिंगटन में हुई वार्ता बेहद सकारात्मक और उपयोगी रही है।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने बताया कि राजनीतिक स्तर की बातचीत 2 और 3 जून को फिर होगी, जबकि 29 मई को पेंटागन में ‘सिक्योरिटी ट्रैक’ वार्ता शुरू की जाएगी। इसमें इजरायल और लेबनान के अधिकारी शामिल होंगे।

अमेरिका ने जताई स्थायी शांति की उम्मीद
टॉमी पिगॉट ने कहा कि अमेरिका को उम्मीद है कि ये वार्ताएं दोनों देशों के बीच स्थायी शांति, एक-दूसरे की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान तथा साझा सीमा पर वास्तविक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में मदद करेंगी।

युद्धविराम के बावजूद जारी हैं हमले
हालांकि युद्धविराम बढ़ाने पर सहमति के बावजूद सीमा पर तनाव कम होता नजर नहीं आ रहा है। लेबनान के सरकारी मीडिया के अनुसार शुक्रवार को दक्षिण लेबनान में इजरायली हमलों में सात लोगों की मौत हो गई। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 2 मार्च से अब तक इजरायली हमलों में कुल 2,951 लोगों की जान जा चुकी है।

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ FIR

0

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ FIR
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, उनके खिलाफ कोलकाता में एक मामला दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण दिए। उनके खिलाफ यह एफआईआर कोलकाता के बिधाननगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। शिकायत में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणियों का भी उल्लेख किया गया है।

चुनाव नतीजों के बाद शिकायत
मिली जानकारी के मुताबिक, सामाजिक कार्यकर्ता राजीव सरकार राजीव सरकार ने 5 मई को चुनाव नतीजे आने के एक दिन बाद बागुईहाटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी ने 27 अप्रैल से 3 मई के बीच हुई कई चुनावी सभाओं में ऐसे बयान दिए, जिनसे लोगों के बीच वैमनस्य फैल सकता था। शिकायत में कहा गया कि इन भाषणों से सार्वजनिक शांति प्रभावित हुई और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर धमकी भरी बातें भी कही गईं।

शिकायत के साथ राजीव सरकार ने कई चुनावी भाषणों के वीडियो लिंक भी पुलिस को सौंपे। इसके बाद पुलिस ने 15 मई को दोपहर 2:45 बजे बिधाननगर साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 192, 196, 351(2) और 353(1)(c) के साथ-साथ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123(2) और 125 के तहत दर्ज किया गया है।

FIR में क्या है?
एफआईआर में कहा गया है कि भाषणों में कथित तौर पर भड़काऊ, धमकी भरे और उकसाने वाले बयान शामिल थे, जिनसे कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती थी और सांप्रदायिक सौहार्द पर असर पड़ सकता था। पुलिस का यह भी आरोप है कि सार्वजनिक सभाओं में विपक्षी कार्यकर्ताओं के खिलाफ आक्रामक भाषा का इस्तेमाल किया गया। मामले की जांच की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर सोमनाथ सिन्हा राय को सौंपी गई है।

TMC ने 15 साल सत्ता में रहने के बाद गंवाई सरकार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सिर्फ 80 सीटों पर सिमट गई, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 294 में से 207 सीटें जीतकर पहली बार राज्य में सरकार बनाई। बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत थी, जिसे भाजपा ने आसानी से पार कर लिया। शुभेन्दु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा ने कई बड़े क्षेत्रों में बढ़त बनाई। वहीं ममता बनर्जी को भी हार का सामना करना पड़ा। इस नतीजे ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया है।