Home Blog Page 69

बेंगलुरु की सड़कों पर ‘एनटीआर’ का तूफान: अस्पताल उद्घाटन में उमड़ा जनसैलाब, भारी भीड़ के चलते एस्किलेटर हुआ चकनाचूर

0

बेंगलुरु की सड़कों पर ‘एनटीआर’ का तूफान: अस्पताल उद्घाटन में उमड़ा जनसैलाब, भारी भीड़ के चलते एस्किलेटर हुआ चकनाचूर
अपने पसंदीदा स्टार्स के लिए फैंस का प्यार हमेशा से ही देखने को मिलता रहा है. लेकिन कई बार फैंस का ये प्यार आसपास के लोगों के लिए भारी पड़ जाता है. हाल ही में इसका एक नजारा बैंगलुरु में देखने को मिला. जब जूनियर एनटीआर के फैंस ने उनकी केवल एक झलक पाने के लिए नए बने हुए अस्पताल की एस्किलेटर्स को ही तोड़ दिया. इस पूरे इंसिडेंट का एक वीडियो भी इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल हाल ही में जूनियर एनटीआर बैंगलुरु में रविवार को KIMS हॉस्पिटल की एपनिंग के लिए पहुंचे थे. यहां एक्टर को देखने के लिए उनके फैंस की भारी भीड़ पहले से ही मौजूद थी. सैकड़ों फैंस हॉस्पिटल के अंदर और बाहर दोनों ही जगह मौजद थे. लेकिन देखते ही देखते ये मौका तब भयानक हो गया जब एक्टर को देखने के चक्कर में भीड़ ने धक्का- मुक्की शुरू कर दी. कई लोगों ने यहां सिक्योरिटी व्यवस्था का ही मखौल उड़ा दिया.

भीड़ ने तोड़ा एस्किलेटर
जूनियर एनटीआर जब यहां से जा रहे थे तब उन्हें देखने के लिए भीड़ के बीच धक्का- मुक्की हुई और इसी में हॉस्पिटल की एस्किलेटर का कांच टूट गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग कमेंट कर अपना ख्याल रखने को कह रहे हैं. इस दौरान भीड़ में लोग जूनियर एनटीआर को आवाज लगा रहे थे, उनसे मिलने के लिए कोशिश कर रहे थे और इतने जोश में आ गए कि उन्होंने नए बने अस्पताल की एस्किलेटर को ही तोड़ दिया

हालांकि इस मामले पर अब तक जूनियर एनटीआर की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. उस समय भी उन्होंने इस स्थिति पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और केवल शांति से वहां से चले गए. बता दें कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है. फिलहाल के लिए अस्पताल प्रशासन ने हादसे वाली जगह पर लोगों को आने- जाने के लिए मना किया हुआ है.

खामेनेई के बाद कौन? ईरान की ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ ने चुना नया वारिस, जल्द होगा औपचारिक ऐलान

0

खामेनेई के बाद कौन? ईरान की ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ ने चुना नया वारिस, जल्द होगा औपचारिक ऐलान
अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का उत्तराधिकारी मिल गया है. ईरान की ताकतवर असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स देश के अगले सुप्रीम लीडर पर लगभग बहुमत की सहमति पहुंच गई है. फिलहाल इसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है.

असेंबली के सदस्य अयातुल्लाह मोहम्मद मेहदी मीरबाकेरी ने रविवार को कहा कि ईरान के अगले नेता पर काफी हद तक सहमति बन गई है. ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने कहा कि ज्यादातर लोगों की राय सामने आ गई है. फैसले को फाइनल करने से पहले कुछ रुकावटों को दूर करने की जरूरत है.

अब तक क्या जानकारी आई सामने?
88 सदस्यों वाली असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के एक वरिष्ठ मौलवी ने शनिवार को कहा था कि सदस्य इस्लामिक रिपब्लिक के अगले नेता को चुनने के लिए मिलेंगे. ईरान की मीडिया की मानें तो असेंबली को औपचारिक बनाने के लिए जरूरी प्रक्रिया पर विवाद था. कुछ सदस्यों का मानना है, कि एक फॉर्मल इन पर्सन मीटिंग जरूरी है. अयातुल्ला मोहसेन हैदरी अलेकासिर ने कहा कि अभी इन पर्सन सेशन मुमकिन नहीं है.

ईरानी मीडिया में उत्तराधिकारी चुनने का दावा
रविवार को नूर न्यूज की तरफ से भी एक वीडिया जारी किया गया है. इसमें उन्होंने कहा कि असाधारण स्थिति ने पूरी मीटिंग को प्रैक्टिकल नहीं बनाया है. उन्होंने कहा कि यह एक बहुत बड़ी बात है. असेंबली बैठक में नहीं बन सकती. धर्मगुरुओं की संस्था को निशाना बनाने की कोशिशों से सिर्फ ईरान के दुश्मनों को फायदा होगा. क्रांति को नुकसान होगा.

लगातार हमलों और जंग के बीच नेतृत्व चुनने की प्रक्रिया में रुकावट आई है. 28 फरवरी को जंग शुरू होने के बाद से इजरायल और यूएस के हमलों में खामेनेई समेत दर्जनों ईरानी अधिकारी और सैन्य कमांडर मारे गए हैं. ईरानी मीडिया ने इस हफ्ते की शुरुआत में जानकारी दी थी कि हवाई हमलों में कोम शहर में एक्सपर्ट्स असेंबली से जुड़ी एक सहायक बिल्डिंग ढह गई थी.

कौन करेगा नए लीडर की घोषणा?
पैनल के दो सदस्यों, अयातुल्ला मोहसेन हैदरी अलेकासिर और अहमद अलमोल्होता के हवाले से ईरान की मीडिया ने कहा है कि असेंबली ने पहले ही एक उत्तराधिकारी चुन लिया है. अलमोल्होदा के मुताबिक, असेंबली के सेक्रेटेरिएट के हेड अयातुल्ला हशेम हुसैनी बुशहरी फैसले की सार्वजनिक घोषणा करेंगे.

सुप्रीम लीडर में क्या खासियत होना चाहिए?
हैदरी अलेकासिर ने कहा कि चुना गया उम्मीदवार ईरान के सर्वोच्च पद के लिए जरूरी क्वालिटीज के बारे में पहले के सुप्रीम लीडर की क्वालिटी से मेल खाता हो. नए सुप्रीम लीडर को दुश्मन से नफरत करनी चाहिए. यहां तक कि महान शैतान ने उनका नाम लिया है.

यह बयान ट्रंप के प्रतिक्रिया के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई सबसे ज्यादा संभावित उत्तराधिकारी हो सकते हैं. हालाकिं, ट्रंप ने उन्हें ईरान का नया नेता मानने से इनकार कर दिया है. ट्रंप ने व्यक्तिगत रूप से ईरान के नेता को चुनने की प्रक्रिया में शामिल होने की इच्छा जताई. 56 साल के मोजतबा खामेनेई तेहरान में नहीं थे, जब युद्ध के दौरान हवाई हमलों में उनके पिता मारे गए थे.

वुमेन्स डे पर सेलेब्स का जलवा: करीना ने दोहराया अपना आइकॉनिक डायलॉग, तो कंगना ने नारी शक्ति को बताया ‘सुपरपावर’

0

वुमेन्स डे पर सेलेब्स का जलवा: करीना ने दोहराया अपना आइकॉनिक डायलॉग, तो कंगना ने नारी शक्ति को बताया ‘सुपरपावर’
आज, 8 मार्च को पूरी दुनिया में इंटरनेशनल वुमेन्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है. इस खास मौके पर आम लोगों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक हर कोई महिलाओं की ताकत और उनके योगदान को याद कर रहा है. कई सितारों ने सोशल मीडिया पर खास तस्वीरें और पोस्ट कर महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं. आइए देखते हैं कि सेलेब्स किस तरह इस खास दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं और क्या मेसेज दे रहे हैं.

हुमा कुरैशी
हुमा कुरैशी ने अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है ‘उस महिला के लिए जिसने स्क्रीन पर मेरी कहानियों को आकार दिया, और स्क्रीन के बाहर मेरी जिंदगी को प्रेरणा दी. महिला दिवस की शुभकामनाएं.’

अनुपम खेर
दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने महिला दिवस के मौके पर ANI से कहा ‘महिला दिवस पर दुनिया की सभी महिलाओं को मेरा दिल से सलाम. मेरा सच में मानना है कि जिसके पास किसी और जिंदगी को जन्म देने की ताकत है, वो सबसे महान है. वो एक महिला है.’

ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इसके साथ उन्होंने महिला दिवस पर लिखा हुआ अपना लेख शेयर किया है. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है ‘मुझे बताओ, तुमने आखिरी बार अपनी मां को कब बताया था कि वह तुम्हारे लिए कितनी मायने रखती हैं?’

हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने वुमेन्स डे के मौके पर महिलाओं के नाम खास मेसेज दिया. उन्होंने लिखा कि हर महिला अपने आप में खास और अनोखी होती है, चाहे वो घर संभालने वाली हो, इंटरप्रेन्योर हो या काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने वाली एक सफल प्रोफेशनल.

हेमा मालिनी ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जहां भी हों, अपनी काबिलियत और ताकत को पहचानें. उन्होंने ये भी कहा कि हर महिला भगवान की बनाई एक खास रचना है और उसे अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना सीखना चाहिए और जीवन का आनंद लेना चाहिए.

निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री: जेडीयू में शामिल होते ही पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद, खिलाई मिठाई

0

निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री: जेडीयू में शामिल होते ही पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद, खिलाई मिठाई
बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब दिल्ली की ओर चल पड़े हैं तो वहीं उनके बेटे निशांत कुमार आखिरकार सक्रिय राजनीति का हिस्सा हो गए हैं. परिवारवाद से दूर रहने वाले नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) जॉइन कर ली है. पार्टी में आधिकारिक रूप से शामिल होने के बाद निशांत कुमार पिता नीतीश से मिलने पहुंचे और उन्हें मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया. इसकी पहली तस्वीर भी सामने आ रही है.

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार (8 मार्च) को जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए. उन्होंने कहा कि वह पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे.

इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट निशांत कुमार को पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में जद(यू) में शामिल किया गया.

राज्यसभा जाना पिता का व्यक्तिगत फैसला
JDU में शामिल होने के बाद निशांत ने कहा, “मेरे पिता ने राज्यसभा सदस्य बनने का फैसला लिया, यह उनका व्यक्तिगत निर्णय था. हम सभी इसका सम्मान करते हैं. हम उनके मार्गदर्शन में काम करते रहेंगे. मैं संगठन को मजबूत करने के लिए काम करूंगा.”

निशांत कुमार होंगे डिप्टी सीएम?
जद(यू) कार्यालय में आगमन पर निशांत का जोरदार स्वागत हुआ. पार्टी कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर जमा हुए और पार्टी का झंडा लहराते हुए ढोल बजाते दिखे. इस बीच, अटकलें हैं कि निशांत को नई सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. नीतीश कुमार के एक करीबी सहयोगी ने शनिवार को दावा किया कि एक सर्वसम्मत निर्णय लिया गया था कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नई सरकार में निशांत को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा.

विधान परिषद सदस्य चुने जाएंगे निशांत कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. हरनौत से जद(यू) के विधायक हरि नारायण सिंह ने दावा किया कि निशांत को अगले महीने राज्य विधान परिषद का सदस्य चुना जाएगा.

नेपाल में Gen-Z सरकार! बालेन शाह ने प्रचंड-ओली को दी मात

0

नेपाल में Gen-Z सरकार! बालेन शाह ने प्रचंड-ओली को दी मात
नेपाल के चुनाव आयोग ने अभी तक 31 सीटों के नतीजे घोषित किए हैं. इनमें से 23 सीट पर बालेन शाह की राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी, 5 पर नेपाली कांग्रेस, 2 पर नेपाली कम्‍युनिस्‍ट पार्टी और 1 पर सीपीएन-यूएमएल ने जीत दर्ज की है. राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी इन चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही हैं. पार्टी 93 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.

नेपाल के चुनाव आयोग ने देश के आम चुनावों के शुरुआती रुझान जारी कर दिए हैं. बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) 98 सीटों पर, नेपाली कांग्रेस 11 सीटों पर और CPN-UML (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल- यूनिफाइड मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट) 11 सीटों पर आगे चल रही है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़नगरवासियों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर किया आभार व्यक्त

0

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़नगरवासियों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर किया आभार व्यक्त
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयां को छू रहा है। देश में मध्यप्रदेश का विशेष महत्व है। विकास के इस कारवां को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार समाज के हर वर्ग और प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उज्जैन जिले का बड़नगर भी विकास में अग्रणी रहेगा। बड़नगर अब इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया का भाग बनेगा। बड़नगर पर बाबा महाकाल सहित चंबल, शिप्रा और गंभीर नदियों का भी आशीर्वाद है। प्रधानमंत्री मोदी ने धार में देश के पहले पीएम मित्र पार्क का भूमि-पूजन किया है। टेक्सटाइल सेक्टर के इस मेगा इंडस्ट्रियल पार्क का लाभ भी बड़नगरवासियों को मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बड़नगर क्षेत्र में संचालित गौशालाओं को नरवाई प्रबंधन के लिए मशीनें लेने में सहायता के उद्देश्य से स्वेच्छानुदान से अंश राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे नरवाई के निराकरण के साथ ही गौशालाओं को पर्याप्त भूसा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बड़नगर क्षेत्र के व्यायाम शालाओं को प्रोत्साहन स्वरूप एक-एक लाख रूपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, नायीखेड़ी-नागदा-रतलाम मार्ग की स्वीकृति प्रदान करने के लिए उनका आभार प्रकट करने मुख्यमंत्री निवास पहुंचे बड़नगर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़नगरवासियों ने साफा और गजमाला पहनाकर अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबा महाकाल के आशीर्वाद से उज्जैन और बड़नगर अब 3 प्रमुख मार्गों के माध्यम से रतलाम से जुड़ गया है। तीसरा नया 2 लेन रास्ता गंभीर डैम के पास से नागदा होकर निकलने वाला है। लगभग 150 करोड़ रूपए का नायीखेड़ी-नागदा-रतलाम मार्ग क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात है। इससे रतलाम की दूरी 40 किलोमीटर कम हो जाएगी। नई सड़क से सिंहस्थ : 2028 के आयोजन में भी सुविधा होगी। उज्जैन में विमानतल भी बनाया जा रहा है, इसका लाभ भी बड़नगर को मिलेगा। आगामी वर्षों में रतलाम सहित राजस्थान और गुजरात से भी बड़नगर का संपर्क सुगम और सशक्त होगा। सड़कें विकास का आधार हैं, इन सड़कों से बड़नगर सहित सम्पूर्ण क्षेत्र के विकास के द्वार खुलेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सिंहस्थ : 2028 को दृष्टिगत रखते हुए यह प्रस्तावित मार्ग विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। वर्तमान में रतलाम से उज्जैन आने वाले श्रद्धालु मुख्यत: बदनावर-बड़नगर मार्ग से आवागमन करते हैं, जिसकी कुल लंबाई लगभग 115 कि.मी. है। प्रस्तावित वैकल्पिक मार्ग की कुल लंबाई लगभग 74 कि.मी. है, जो वर्तमान प्रचलित मार्ग की तुलना में लगभग 40 कि.मी. कम है। इस मार्ग के विकसित होने से यात्रा की दूरी एवं समय दोनों में उल्लेखनीय कमी आएगी तथा मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव भी कम होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें मित्र की सहायता करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी हमारे लिए भगवान हनुमान की तरह हैं, जिन्हें केवल जनभागीदारी की शक्ति का भान कराना होता है। सरकार के कार्य अपने आप होते चले जाते हैं। अभिनंदन समारोह में बड़नगर विधायक जितेंद्र पंड्या, अंतर सिंह देवड़ा, उमराव सिंह, विजय चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे लखपति दीदियों से संवाद

0

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे लखपति दीदियों से संवाद
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ द्वारा 7 मार्च 2026 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में ‘लखपति दीदी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश भर से हजारों लखपति दीदियां कार्यक्रम में भाग लेंगी।
मुख्यमंत्री साय इन महिलाओं से संवाद करते हुए उनकी सफलता की कहानियां सुनेंगे और शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की जानकारी प्राप्त करेंगे। यह कार्यक्रम महिलाओं के आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को साझा करने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के करकमलों से लखपति दीदी आधारित कॉफी टेबल बुक तथा छत्तीसकला आधारित ब्रांड बुक का विमोचन किया जाएगा। इसके साथ ही ‘लखपति दीदी ग्राम पोर्टल’ का शुभारंभ भी किया जाएगा। इन प्रकाशनों के माध्यम से स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की उपलब्धियों और आत्मनिर्भरता की प्रेरक यात्राओं को व्यापक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश भर से उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्व-सहायता समूह की महिलाओं, कैडर्स और लखपति दीदियों को सम्मानित भी किया जाएगा। यह आयोजन महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार के सतत प्रयासों को रेखांकित करेगा और अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करेगा।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल प्रदेश के अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

0

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल प्रदेश के अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ के सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल कर पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री साय ने वैभवी अग्रवाल, दर्शना सिंह बघेल, डायमंड सिंह ध्रुव, रौनक अग्रवाल और संजय डहरिया को उनकी उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इन होनहार बेटे-बेटियों की उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और यह दिखाती है कि निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी ऊँचाई को प्राप्त किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि छत्तीसगढ़ के युवाओं को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन युवाओं की सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के सपनों को नई ऊर्जा और दिशा देने वाली प्रेरणा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये सभी प्रतिभाशाली युवा प्रशासनिक सेवाओं में रहते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा करेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

वो 5 कप्तान जो टीम इंडिया को वर्ल्ड कप के फाइनल में ले गए

0

वो 5 कप्तान जो टीम इंडिया को वर्ल्ड कप के फाइनल में ले गए
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम का सामना करने के लिए टीम इंडिया तैयार है. यहां तक भारतीय टीम को ले जाने का एक बड़ा क्रेडिट कप्तान सूर्यकुमार यादव को जाता है. इस टूर्नामेंट में बतौर टी20 कप्तान सूर्या ने कमाल का प्रदर्शन किया है. हालांकि, सूर्या का नाम उन चंद भारतीय कप्तानों में अब शामिल हो चुका है, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले तक पहुंचने में सफल रही है. यहां हम उन्हीं 5 भारतीय कप्तानों की बात करने वाले हैं.

टीम इंडिया को वर्ल्ड कप फाइनल में ले जाने वाले 5 कप्तान
1. कपिल देव – 1983 वनडे वर्ल्ड कप
कपिल देव ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को पहली बार किसी वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाया था. साल 1983 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर भारत को पहला विश्व खिताब दिलाया था. इस वर्ल्ड कप में कपिल देव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर टीम इंडिया को टूर्नामेंट से बाहर होने से बचाया था.

2. सौरव गांगुली – 2003 वनडे वर्ल्ड कप
सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 20 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल का सफर तय किया था. दक्षिण अफ्रीका में आयोजित 2003 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत पहुंचा था, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. गांगुली ने उस टूर्नामेंट में 3 शतक जड़े थे.

3. एम.एस. धोनी – 2007 टी20, 2011 वनडे, 2014 टी20
महेंद्र सिंह धोनी को भारत के सबसे सफल कप्तान माना जाता है. धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने टीम इंडिया को तीन बार वर्ल्ड कप के फाइनल (दो बार टी20 और एक बार वनडे) में पहुंचाया. उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 का पहला टी20 वर्ल्ड कप और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जीता. 2014 टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन उसे श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा था.

4. रोहित शर्मा – 2023 वनडे, 2024 टी20
रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को बेहद आक्रामक और निडरता से खेलने वाली टीम बनाया है. उनकी कप्तानी में भारत ने लगातार दो वर्ल्ड कप के फाइनल खेले. साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत अजेय रहते हुए फाइनल तक पहुंचा. फिर साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था.

5. सूर्यकुमार यादव – 2026 टी20 वर्ल्ड कप
सूर्यकुमार यादव का नाम इस लिस्ट में सबसे नया है. रोहित शर्मा के टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद टीम इंडिया की कप्तानी संभालने वाले सूर्या ने अपने पहले ही बड़े टूर्नामेंट में भारत को फाइनल तक पहुंचा दिया है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारत को लगातार दूसरे टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंच चुकी है.

ईरान के 3000 ठिकानों को तबाह करने का अमेरिका ने किया दावा

0

ईरान के 3000 ठिकानों को तबाह करने का अमेरिका ने किया दावा
अमेरिका ने ईरान के खिलाफ चल रही जंग को लेकर बड़ा दावा किया है. उसने कहा है कि पिछले 7 दिनों में ईरान के 3000 ठिकानों को तबाह कर दिया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वे डोवर एयरफोर्स बेस जाएंगे. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘मैं कल फर्स्ट लेडी और अपने कैबिनेट के सदस्यों के साथ डोवर एयर फोर्स बेस जाऊंगा, जिससे अपने महान वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दे सकूं.’