Home Blog Page 63

पश्चिम एशिया जंग के बीच केंद्र का जवाब: तेल आपूर्ति सामान्य और भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

0

पश्चिम एशिया जंग के बीच केंद्र का जवाब: तेल आपूर्ति सामान्य और भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता
पश्चिम एशिया में गहराते भू-राजनीतिक संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू ऊर्जा सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए बहुआयामी रणनीति लागू की है। सरकार ने अपने ताजा बयान में बताया कि एक ओर ईरान से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा रहा है, वहीं दूसरी ओर घरेलू मोर्चे पर ईंधन आपूर्ति शृंखला पूरी तरह से सामान्य है और देश की रिफाइनरियां अपनी अधिकतम क्षमता पर काम कर रही हैं।

ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन आपूर्ति की ताजा स्थिति
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने साफ किया है कि मौजूदा वैश्विक तनाव का भारत की ईंधन आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा है।
देश की सभी रिफाइनरियां अपनी उच्चतम क्षमता पर संचालित हो रही हैं।
पेट्रोल पंपों पर कामकाज पूरी तरह से सामान्य है और देश के किसी भी हिस्से से ईंधन खत्म होने की कोई सूचना नहीं मिली है।
परिवहन के लिए इस्तेमाल होने वाली सीएनजी और घरों में उपयोग होने वाली पीएनजी की आपूर्ति उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत सुनिश्चित की जा रही है।

पीएनजी अपनाने पर विशेष जोर और प्रोत्साहन
ऊर्जा स्थिरता को और मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार स्वच्छ ईंधन के उपयोग पर जोर दे रही है। संयुक्त सचिव के अनुसार, वाणिज्यिक एलपीजी उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे जहां भी संभव हो, पीएनजी कनेक्शन अपनाएं। इसके साथ ही, पीएनजी को बढ़ावा देने के लिए गैस कंपनियों ने विशेष प्रोत्साहन की घोषणा की है:
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने ऑफर दिया है कि यदि कोई घरेलू उपभोक्ता 31 मार्च से पहले पीएनजी कनेक्शन लेता है और गैस खरीदना शुरू करता है, तो उसे 500 रुपये की मुफ्त गैस मिलेगी।
गेल और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) जैसी प्रमुख कंपनियां भी उपभोक्ताओं को स्वच्छ ईंधन की ओर आकर्षित करने के लिए इसी तरह के प्रोत्साहन दे रही हैं।

होर्मुज जलडमरूमध्य और समुद्री लॉजिस्टिक्स की सफलता
पश्चिम एशिया संकट के दौरान ऊर्जा शिपमेंट के सुरक्षित परिवहन को लेकर भी सकारात्मक खबर आई है। बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि फारस की खाड़ी से रवाना हुआ ‘शिवालिक एलपीजी कैरियर’ होर्मुज जलडमरूमध्य को सफलतापूर्वक पार कर चुका है और भारत की ओर बढ़ रहा है। इस पोत के शाम 5 बजे के आसपास भारतीय बंदरगाह पर पहुंचने की उम्मीद है। इसके आगमन से पूर्व ही बंदरगाह पर दस्तावेज़ीकरण और प्राथमिकता के आधार पर बर्थिंग की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि आपूर्ति में कोई विलंब न हो।

ईरान से भारतीय नागरिकों की निकासी
अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में आर्थिक मोर्चे के साथ-साथ कूटनीतिक मोर्चे पर भी अपडेट साझा किए गए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ईरान में फंसे भारतीयों की स्थिति पर जानकारी दी।

अब तक 550 से अधिक भारतीय नागरिक ईरान से भूमि सीमा के माध्यम से आर्मेनिया में सुरक्षित प्रवेश कर चुके हैं।
इसके अलावा, लगभग 90 अन्य भारतीय नागरिकों ने ईरान से भूमि सीमा के रास्ते ही अज़रबैजान में प्रवेश किया है।
इन सभी नागरिकों की सुरक्षित आवाजाही को तेहरान स्थित भारतीय दूतावास द्वारा सुगम बनाया गया है, जिसने वीज़ा और आव्रजन औपचारिकताओं में पूरी सहायता प्रदान की है।

सरकारी अधिकारियों के ताजा बयान बताते हैं कि भारत पश्चिम एशिया के संकट से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों का मजबूती से सामना कर रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे संवेदनशील समुद्री मार्ग से एलपीजी पोत की सुरक्षित वापसी और घरेलू रिफाइनरियों का पूर्ण क्षमता पर चलना भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी राहत है। इसके साथ ही, एलपीजी से पीएनजी की ओर स्थानांतरण के दीर्घकालिक प्रयास और नागरिकों की त्वरित निकासी सरकार के सक्रिय नीतिगत प्रबंधन को रेखांकित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र को दी 363.82 करोड़ के 127 विकास कार्यों की सौगात

0

मुख्यमंत्री ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र को दी 363.82 करोड़ के 127 विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नेपानगर अद्भुत नगरी है। यह कृषि और उद्योग का बेजोड़ संगम है। बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विविधता का जीवंत उदाहरण है। हम बुरहानपुर के एग्री एक्सपोर्ट और प्रोसेसिंग का हब बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। प्रदेश के जनजातीय वर्ग का समग्र विकास हमेशा से ही हमारी पहली प्राथमिकता रही है। जनजातीय समाज के समग्र कल्याण के लिए नए वित्त वर्ष 2026-27 के सालाना बजट में 26 प्रतिशत की वृद्धि कर 47 हजार 428 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान रखा है, जिससे जनजातीय वर्ग के चहुंमुखी विकास और कल्याण में कोई कमी न रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन्द्रीय पीएम जन-मन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत कराए जा रहे कार्य प्रदेश में जनजातीय कल्याण का नया अध्याय लिख रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को बुरहानपुर जिले के जनजातीय बहुल नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनजातीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा क्षेत्र को 363 करोड़ 82 लाख रुपए के 127 विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 191 करोड़ 62 लाख रुपए लागत के 81 विकास कार्यों का भूमिपूजन (30.59 करोड़ से सातपायरी में औद्योगिक प्रक्षेत्र के भूमिपूजन सहित) और 172 करोड़ 20 लाख रुपए लागत के 46 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विकास तभी सार्थक है, जब इसके प्रकाश का पूरा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिन विकास कार्यों की सौगात मिली है, यह इस क्षेत्र के जनजातीय बंधुओं के कल्याण में मील का पत्थर साबित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इतिहास के पन्नों में नेपानगर दक्षिण के द्वार के रूप में अंकित है। कभी खानदेश और दक्षिण की काशी के रूप में पहचाने जाने वाले नेपानगर को हमारी सरकार महाराष्ट्र के छोर पर मध्यप्रदेश के विकास के प्रमुख द्वार के रूप में विकसित करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में दो प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं (झिरमिट्टी मध्यम सिंचाई परियोजना एवं नावथा वृहद सिंचाई परियोजना) को शासकीय मंजूरी मिलने की जानकारी देते हुए कहा कि ये सिंचाई परियोजनाएं इस क्षेत्र के 34 हजार 400 किसान परिवारों की तकदीर और तस्वीर बदल देंगी। उन्होंने बताया कि कुल 2598.97 करोड़ रुपये की इन दोनों परियोजनाओं से जनजातीय बहुल क्षेत्र में 51800 हेक्टेयर कृषि रकबे में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इन परियोजनाओं से 132 गांव लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी के भी अनर्गल प्रलाप से कतई प्रभावित न हों। इन परियोजनाओं के निर्माण में हमारी सरकार किसी भी व्यक्ति या किसान को घर से बेघर नहीं होने देगी। हम सबके हितों का बराबर ध्यान रखेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नेपानगर पेपर मिल इस क्षेत्र की पहचान है। यह मिल हमेशा की तरह चलती रहेगी। इस चलाए रखने के लिए हम सभी व्यवस्थाएं और समुचित प्रबंधन करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार इस मिल के कागज भी खरीदेगी और श्रमिक को उसके रोजगार से जोडे़ रखेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रमुख घोषणाएँ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बीते एक माह के दौरान ही दो कार्यक्रमों में बुरहानपुर जिले को करीब 1100 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगातें मिली हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुरहानपुर के शासकीय महाविद्यालय में कृषि संकाय की पढ़ाई प्रारंभ कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपानगर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की स्मृति में एक आकर्षक उद्यान बनाया जाएगा। धूलकोट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रोन्नत किया जाएगा। लोखंडिया से हसीनाबाद मार्ग के चौड़ीकरण के साथ ताप्ती नदी पर वर्तमान रपटे के स्थान पर एक उच्च स्तरीय पुल बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र की पहचान असीरगढ़ के किले को भव्य पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रदेश के वनवासियों को दिए गए वन अधिकार पट्टों को अब राजस्व विभाग के माध्यम से संपत्ति की रजिस्ट्री के रूप में बदला जाएगा, इसकी रजिस्ट्री शुल्क का खर्चा राज्य सरकार उठाएगी। क्षेत्रीय जनजातीय बन्धुओं को वनाधिकार पट्टों का लाभ देने के लिए जल्द ही पुन: सर्वे कराया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि, बागवानी और मसाला उत्पादन के लिए मशहूर निमाड़ क्षेत्र में सभी प्रकार की फसलों का बीमा कराने और इस क्षेत्र में शीघ्र ही रीजनल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित करने की बात कही।

सिंचाई क्षमता में लगातार हो रही वृद्धि : मंत्री सिलावट

जल संसाधन मंत्री एवं बुरहानपुर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सिंचाई क्षमता में लगातार दिन दूनी-रात चौगुनी वृद्धि हो रही है। उन्होंने इस क्षेत्र के लिए मंजूर दो सिंचाई परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यह परियोजना जनजातीय क्षेत्र के विकास की नई इबारत लिखेंगी। उन्होंने कहा कि ताप्ती बेसिन मेगा ग्राउंड वाटर रिचार्ज परियोजना भी मंजूर हो चुकी है। इससे नेपानगर सहित बुरहानपुर जिले की सिंचाई क्षमता में भारी वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 54 लाख हैक्टेयर कृषि क्षेत्र में सिंचाई हो रही है, जिसे वर्ष 2029 तक बढ़कर 100 लाख हेक्टेयर तक किया जाएगा।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि नेपानगर क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में यहां की नेपा मिल का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से अनुरोध किया कि यह नेपा मिल किसी भी स्थिति में बंद न हो, बल्कि हमेशा की तरह संचालित होती रहे, ऐसे सभी प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसान, मजदूर, विद्यार्थी और महिला सहित समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए पूरी शिद्धत से काम कर रही है।

विधायक बुरहानपुर एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास कर रहा है। उन्होंने वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाए जाने एवं 19 मार्च से प्रारंभ हो रहे राज्य स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि यह सरकार, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी सरकार है। सरकार के प्रयासों से प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय भी निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से बुरहानपुर में “सम्राट विक्रमादित्य” महानाट्य का मंचन कराने का अनुरोध किया।

नेपानगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक सु मंजू राजेन्द्र दादू ने जनजातीय उत्सव के प्रतीक मांदल और झांझर की उल्लसित झनकार के बीच मुख्यमंत्री डॉ. यादव को तीर कमान भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का दूरस्थ एवं सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्र होने से नेपानगर क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने असीरगढ़ के प्राचीन किले का जीर्णोद्धार करवाने एवं यहां पर्यटन गतिविधियां विकसित करने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, उपाध्यक्ष गजानंद, नगर निगम बुरहानपुर की महापौर माधुरी अतुल पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, जनजातीय बंधु, किसान और महिलाएं उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कन्या-पूजन एवं भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर लगी विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। प्रदर्शनी में कृषक कल्याण वर्ष के तहत किये जा रहे नवाचारों और प्रयासों को दर्शाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसकी सराहना की।

गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

0

गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक एवं पवित्र स्थल गढ़फुलझर के नानकसागर में आयोजित होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहां पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका तथा विशेष कीर्तन समागम और अरदास में भाग लेकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सिख समाज की ओर से मुख्यमंत्री को सरोफा भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि गढ़फुलझर की पावन धरती स्थित नानकसागर अत्यंत श्रद्धा और आस्था का केंद्र है, जहां पूज्य गुरु नानक देव जी के चरण पड़े हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ संतों की तपोभूमि रही है, जहां अनेक महान संतों ने मानवता, सेवा और सद्भाव का संदेश दिया है। इस पवित्र स्थल पर आकर उन्हें अत्यंत गर्व और आत्मिक आनंद की अनुभूति हो रही है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी प्रमुख तीर्थस्थलों के संरक्षण और समुचित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में गढ़फुलझर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इसके विकास कार्यों के लिए लगभग 2 करोड़ 50 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है और निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा नानकसागर क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जाए, जिससे यह स्थल प्रदेश और देश के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके।

बसना विधायक संपत अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सिख समाज सदैव संगठन, सेवा और सामाजिक समरसता की भावना के साथ आगे बढ़ने वाला समाज रहा है।
उन्होंने कहा कि गढ़फुलझर न केवल सिख समाज की आस्था का केंद्र है, बल्कि यह सर्वधर्म समभाव और सद्भावना की जीवंत मिसाल भी है।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, बसना विधायक संपत अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सवन्नी, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा सहित सिख समाज के अनेक गणमान्यजन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

चैत्र नवरात्र में करें सप्तश्लोकी दुर्गा स्तोत्र का पाठ, हर कार्य में मिलेगी सफलता

0

चैत्र नवरात्र में करें सप्तश्लोकी दुर्गा स्तोत्र का पाठ, हर कार्य में मिलेगी सफलता
चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं, जिसमें भक्त नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करते हैं। इस अवधि में यदि आप रोजाना सप्तश्लोकी दुर्गा स्तोत्र का पाठ करते हैं, तो इससे आपको मात रानी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही साधक को शुभ परिणाम भी मिलने लगते हैं।

मां दुर्गा के मंत्र
1. मंत्र: श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:

2. मंत्र: ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महागौर्ये नम:

3. सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

3. मां दुर्गा का ध्यान –

ॐ जटा जूट समायुक्तमर्धेंन्दु कृत लक्षणाम|
लोचनत्रय संयुक्तां पद्मेन्दुसद्यशाननाम॥

इन बातों का रखें ध्यान
पाठ से पहले स्नान करें और दीपक/धूप जलाएं और माता दुर्गा का ध्यान करें।
पाठ के दौरान मन को शांत रखें और किसी तरह के नकारात्मक विचार मन में न लाएं।
नौ दिनों में प्रतिदिन एक ही समय और एक ही स्थान पर बैठकर पाठ करना उत्तम माना जाता है।

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, 4 मई को आएगा परिणाम

0

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, 4 मई को आएगा परिणाम
देश के पांच राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इन सीटों पर मतदान दो चरणों में होगा, जबकि सभी सीटों की मतगणना 4 मई को की जाएगी।

उन्होंने बताया कि गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की पांच सीटों पर 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वहीं गुजरात और महाराष्ट्र की तीन सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि सभी आठ सीटों पर उपचुनाव इसलिए कराए जा रहे हैं क्योंकि वहां के मौजूदा विधायकों का निधन हो गया था।

मई में कक्षा 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा

0

मई में कक्षा 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा
एक तरफ बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने द्वितीय बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी कर दी है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं मई से शुरू होंगी।

मई में होगी द्वितीय बोर्ड परीक्षा
जारी कार्यक्रम के अनुसार 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षाएं 7 से 19 मई तक और 12वीं की परीक्षाएं 7 से 25 मई तक चलेंगी। ​परीक्षा का समय सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र अप्रैल अंत या मई के पहले हफ्ते में जारी किए जा सकते हैं। जिन विद्यार्थियों के प्रायोगिक विषय हैं, उनकी प्रायोगिक परीक्षाएं भी 7 से 25 मई के बीच आवंटित केंद्रों पर कराई जाएंगी।

कौन दे सकता है द्वितीय बोर्ड परीक्षा, कितना लगेगा शुल्क

मध्य प्रदेश बोर्ड ने पिछले वर्ष 2025 से 10वीं और 12वीं के लिए द्वितीय परीक्षा प्रणाली लागू की है। ​बोर्ड द्वारा प्रथम मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है।
इसका प्राथमिक उद्देश्य उन छात्रों की मदद करना है जो पहली मुख्य परीक्षा में असफल रहे हैं या जो अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं या अपने अंकों में सुधार (Score Improvement) करना चाहते हैं।
छात्र एमपी ऑनलाइन (MP Online) के माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए एक निश्चित शुल्क निर्धारित किया गया है, जो प्रति विषय के अनुसार देय होता है। इसमें 1 विषय के लिए 500 रुपये, 2 विषयों के लिए 1000 रुपये, 3 या 4 विषयों के लिए 1500 रुपये और 4 से अधिक विषयों के लिए 2000 रुपये शुल्क देना होता है। ध्यान रहे प्रथम परीक्षा में लिए गए विषयों में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

जारी हुए ये प्रमुख निर्देश
समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 8:00 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व के पश्चात् किसी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रात. 8:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
परीक्षा कक्ष में प्रातः 8:45 बजे के पश्चात किसी भी छात्र को प्रवेश नही दिया जावेगा।
परीक्षा प्रारम्भ होने के 10 मिनिट के (प्रातः 8:50 बजे से) पूर्व छात्रों को उत्तर पुस्तिका एवं 05 मिनिट के (प्रातः 8:55 बजे से) पूर्व प्रश्न-पत्र दिये जायें।
सर्वसबंधित इस कार्यक्रम को कृपया भलीभांति नोट कर लें कि परीक्षाकाल में शासन द्वारा यदि कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षायें यथावत कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होगी।
परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षायें उन्हें आवंटित परीक्षा केन्द्र पर दिनांक 07.05.2026 से 25.05.2026 के मध्य संचालित की जाएगी।
इनकी तिथियां तथा समय ज्ञात करने के लिये प्राचार्य / केन्द्राध्यक्ष से संपर्क स्थापित रखा जावे।
आवश्यकता पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षायें अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकेगी।
मण्डल, आवश्यकता होने पर तिथि एवं समय में कभी भी बिना पूर्व सूचना के परिवर्तन कर सकता है, किन्तु संचार माध्यमों से संसूचित करेगा।

MP BOARD: 12TH SECOND EXAM TIME TABLE

7 मई: बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज
8 मई: हिंदी
9 मई: रसायन, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एलिमेंट ऑफ साइंस एंड मैथेमेटिक्स, ड्राइंग एवं पेंटिंग, गृह प्रबंध पोषण व वस्त्र विज्ञान
11 मई: एनएसक्यूएफ के विषय, शारीरिक शिक्षा, एआई
12 मई: भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बैंडरी, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
13 मई : भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, विज्ञान एवं स्वास्थ्य
14 मई : कृषि, होम साइंस, एकाउंटेंसी
15 मई : संस्कृत
16 मई : अंग्रेजी
18 मई: बायोलॉजी
19 मई: ड्राइंग एंड डिजाइन
20 मई: समाजशास्त्र
21 मई: गणित, मनोविज्ञान
22 मई: इंफारमेटिक प्रैक्टिसेस
23 मई: उर्दू, मराठी
25 मई: राजनीति शास्त्र

MP BOARD: 10TH SECOND EXAM TIME TABLE
7 मई: हिंदी
8 मई: मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, चित्रकला, गायन, वादन, तबला, पखावज, कंप्यूटर
9 मई: उर्दू
11 मई: गणित (स्टैंडर्ड व बेसिक)
12 मई: एनएसक्यूएफ के विषय
13 मई: संस्कृत
14 मई: सामाजिक विज्ञान
16 मई विज्ञान
19 मई: अंग्रेजी

कांग्रेस ने असम को बनाया घुसपैठियों के लिए जन्नत -केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

0

कांग्रेस ने असम को बनाया घुसपैठियों के लिए जन्नत -केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को गुवाहटी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में असम को घुसपैठियों के लिए जन्नत बना दिया गया था। शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने राज्य में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में जमीन मुक्त कराई है।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई थी, तब असम को घुसपैठियों का अड्डा बना दिया गया था। हमने वादा किया था कि असम को घुसपैठियों से मुक्त करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा के नेतृत्व में 1.51 लाख बीघा जमीन घुसपैठियों से मुक्त कराई गई है।

तीसरी बार जनादेश की अपील
गृहमंत्री ने जनता से भाजपा को तीसरी बार जनादेश देने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी न केवल असम बल्कि पूरे देश से घुसपैठ की समस्या को खत्म करने के लिए कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि यदि लोगों का समर्थन मिला तो अवैध घुसपैठ के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
शाह ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का विरोध करते-करते उन्होंने देश का विरोध करना शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की छवि खराब करने की कोशिश की है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी के मुरीद हुए कुंबले, बोले- दो टीमों को फाइनल में ले जाना मामूली बात नहीं

0

श्रेयस अय्यर की कप्तानी के मुरीद हुए कुंबले, बोले- दो टीमों को फाइनल में ले जाना मामूली बात नहीं
आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू होने वाला है और इससे पहले टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने एक ऐसी बात कही है, जिसने सबका ध्यान खींचा है। कुंबले का मानना है कि श्रेयस अय्यर एक अंडररेटेड कप्तान हैं, यानी उन्हें उतनी तारीफ नहीं मिलती जितके वे हकदार हैं।

क्यों कुंबले ने की श्रेयस की तारीफ?
अनिल कुंबले श्रेयस अय्यर की कप्तानी के कायल हो गए हैं। जियोस्टार पर बातचीत के दौरान कुंबले ने कहा कि श्रेयस अय्यर पक्का एक अंडररेटेड कप्तान हैं। एक टीम के साथ ट्रॉफी जीतना और फिर दूसरी टीम में जाकर वैसा ही जादू दिखाना आसान नहीं होता। हर फ्रेंचाइजी का माहौल और मैनेजमेंट अलग होता है, प्रेशर अलग होता है। कुंबले इस बात से बहुत इम्प्रेस हैं कि श्रेयस ने कैसे 2024 में KKR को चैंपियन बनाया और फिर अगले ही साल पंजाब किंग्स (PBKS) को फाइनल तक ले गए, जबकि पंजाब की टीम पिछले 10 सालों से फाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी।

शानदार रिकॉर्ड के बावजूद उठते हैं सवाल
कुंबले ने आगे कहा कि श्रेयस ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें बार-बार खुद को साबित करना पड़ता है। अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी उन पर सवाल उठाए जाते हैं। लेकिन सच तो ये है कि वह एक बेहतरीन लीडर हैं और टीम को आगे बढ़कर लीड करते हैं।

श्रेयस अय्यर का पंजाब में धमाकेदार डेब्यू
बता दें कि पिछले साल KKR से अलग होने के बाद पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर पर 26.75 करोड़ रुपये का बड़ा दांव खेला और टीम की कमान उनके हाथों में सौंपी। श्रेयस ने भी अपने खेल से सबको गदगद कर दिया। उन्होंने 18वें सीजन में 175 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट और 50 की औसत से शानदार 604 रन बनाए। उन्हीं की लीडरशिप का नतीजा था कि पंजाब की टीम फाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब रही, हालांकि फाइनल में टीम को RCB के हाथों हार झेलनी पड़ी।

एलओसी पर भारतीय सेना ने फिर दिखाया दम, उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

0

एलओसी पर भारतीय सेना ने फिर दिखाया दम, उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के ऊरी सेक्टर में भारतीय सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया। सुरक्षा बलों ने आतंकी के पास से AK राइफल, पिस्टल और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया। इलाके में फॉलो-अप ऑपरेशन अभी भी जारी है।

भारतीय सेना ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर 14-15 मार्च की रात ऊरी सेक्टर के बुच्छर (Buchhar) इलाके में यह कार्रवाई की गई। आतंकवादी की संदिग्ध गतिविधि देखी गई और उसे चुनौती दी गई। आतंकवादी ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया गया।

सुरक्षाबल इलाके में सतर्कता बरतते हुए सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई और आतंकवादी कहीं छिपा न हो।

इसके पहले, 10 मार्च को नोशेरा सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम किया था। उस ऑपरेशन में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया था। सेना की व्हाइट नाइट कोर्प्स ने बताया कि झांगर क्षेत्र में दो आतंकवादियों की गतिविधि का पता चला और त्वरित कार्रवाई करके घुसपैठ को रोका गया।

एयर इंडिया और इंडिगो ने दुबई-अबू धाबी की उड़ानों में की भारी कटौती

0

एयर इंडिया और इंडिगो ने दुबई-अबू धाबी की उड़ानों में की भारी कटौती
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव एक बार फिर भारतीय यात्रियों के सफर पर भारी पड़ा है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई और अबू धाबी के अलावा कतर के दोहा जाने वाली दर्जनों फ्लाइट्स 15 मार्च को फिर से रद्द कर दी गई हैं.

IndiGo ने क्या बताया?
भारतीय एयरलाइंस IndiGo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ने की वजह से दुबई में फ्लाइट ऑपरेशन पर और पाबंदियां लगाई गई हैं. एयरलाइन ने यात्रियों से कहा कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें.

Air India ने दिल्ली-दुबई रूट की फ्लाइट्स की रद्द
UAE एयरपोर्ट अथॉरिटी के निर्देश के बाद Air India ने दिल्ली-दुबई रूट पर 5 में से 4 फ्लाइट्स रद्द कर दीं. अब सिर्फ एक राउंड ट्रिप चलेगी. Air India Express ने भी दुबई रूट पर 6 में से 5 फ्लाइट्स कैंसिल कीं. अबू धाबी के लिए तो Air India Express की सभी 5 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं. हालांकि शारजाह से दिल्ली, मुंबई, कोच्चि, कोझिकोड, कन्नूर और तिरुवनंतपुरम की फ्लाइट्स अभी चलती रहेंगी.

कतर का एयरस्पेस बंद
Qatar Airways की फ्लाइट्स भी फिलहाल निलंबित कर दी गई हैं. कतर का एयरस्पेस बंद होने की वजह से दोहा के लिए अभी कोई उड़ान नहीं है. एयरलाइन ने कहा है कि Qatar Civil Aviation Authority की मंजूरी मिलते ही ऑपरेशन दोबारा से शुरू किया जाएगा. ऐसे में अगर आपकी दुबई, अबू धाबी या दोहा की फ्लाइट है तो एयरपोर्ट जाने से पहले एयरलाइन की वेबसाइट या ऐप पर फ्लाइट स्टेटस जरूर देखें.