Home Blog Page 69

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

0

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026 में प्रदेश की माताओं-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है और राज्य सरकार का हर निर्णय महिलाओं के कल्याण, सम्मान और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखकर लिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी करते हुए प्रदेश की 69 लाख 48 हजार महिलाओं के खातों में 641 करोड़ 58 लाख रुपये अंतरित किए। इसके साथ ही इस योजना के अंतर्गत अब तक महिलाओं को 16 हजार 237 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि माताओं-बहनों के आत्मविश्वास, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने वाला जनकल्याणकारी अभियान बन चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें 10 मार्च 2024 का वह दिन याद है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महतारी वंदन योजना का शुभारंभ किया था। उसी समय यह संकल्प लिया गया था कि प्रदेश की प्रत्येक पात्र महिला के खाते में हर महीने निर्धारित तिथि पर एक हजार रुपये की राशि पहुंचेगी। पिछले 25 महीनों से यह संकल्प लगातार पूरा किया जा रहा है और इस किश्त के साथ अब तक प्रत्येक हितग्राही महिला को 25 हजार रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाया है।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि महतारी वंदन योजना को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए राज्य सरकार ने इस वर्ष के बजट में 8 हजार 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि यह राशि माताओं-बहनों के जीवन में प्रत्यक्ष बदलाव ला रही है। महिलाएं इस सहायता का उपयोग बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य, घरेलू जरूरतों, बचत और स्वरोजगार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में कर रही हैं। इससे परिवारों में आर्थिक स्थिरता बढ़ रही है और समाज के समग्र विकास को नई दिशा मिल रही है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश की माताएं-बहनें केवल परिवार का संचालन ही नहीं करतीं, बल्कि वे उत्कृष्ट वित्तीय प्रबंधक भी होती हैं। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का महिलाओं ने अत्यंत समझदारी से उपयोग किया है। किसी ने बेटियों के भविष्य के लिए बचत की, किसी ने स्वरोजगार शुरू किया, किसी ने परिवार के छोटे व्यवसाय को बढ़ाया, तो किसी ने बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च कर घर की स्थिति को मजबूत बनाया। यह इस योजना की सबसे बड़ी सफलता है कि महिलाओं ने इसे स्वयं और परिवार की उन्नति का माध्यम बनाया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प तथा सुरक्षा बलों के अदम्य साहस से नक्सलवाद अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों और आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए राज्य सरकार ने 15 हजार आवास स्वीकृत किए हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर सहित दूरस्थ अंचलों में शांति, विकास और विश्वास का नया वातावरण बन रहा है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार अनेक स्तरों पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत पिछले दो वर्षों में 21 हजार 754 बेटियों के विवाह कराए गए हैं। महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और गरिमापूर्ण कार्यस्थल उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में 368 महतारी सदन बनाने की स्वीकृति दी गई है, जिनमें से 137 महतारी सदन का निर्माण पूर्ण हो चुका है। ग्राम पंचायत स्तर पर इनका उपयोग महिलाओं की बैठकों, प्रशिक्षण, विपणन और सामुदायिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार लगातार पहल कर रही है। प्रदेश में अब तक 8 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाया जा चुका है और अब सरकार का लक्ष्य इसे बढ़ाकर 10 लाख लखपति दीदी बनाने का है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब केवल सहभागी नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई नेतृत्वकारी शक्ति बनकर उभर रही हैं। इसी दिशा में महिला स्वसहायता समूहों के माध्यम से रेडी टू ईट फूड निर्माण का कार्य पुनः प्रारंभ कराया गया है और इसे चरणबद्ध रूप से प्रदेश के शेष जिलों में भी लागू किया जा रहा है, ताकि स्थानीय स्तर पर महिलाओं को व्यापक रोजगार के अवसर मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने बस्तर क्षेत्र के संदर्भ में कहा कि नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से नक्सल प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं पुनः प्रारंभ की गई हैं, बंद पड़े स्कूलों को दोबारा शुरू कराया गया है, बिजली पहुंची है, मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं तथा स्वच्छ पेयजल और बेहतर सड़कों की सुविधा दूरस्थ बसाहटों तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि केवल सड़कों का निर्माण ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री बस सेवा योजना के माध्यम से बस्तर और सरगुजा अंचल के ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा भी मजबूत की गई है, जिससे लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक पहुंचने में आसानी हो रही है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धमतरी की श्रीमती नीतू साहू, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की श्रीमती मिथलेश चतुर्वेदी, जांजगीर-चांपा की श्रीमती सरस्वती केंवट, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की श्रीमती अनीता साहू तथा सरगुजा की श्रीमती निधि जायसवाल से संवाद किया।

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की श्रीमती मिथलेश चतुर्वेदी ने बताया कि पति के निधन के बाद उनके सामने परिवार चलाने की बड़ी चुनौती थी। शासन से मिली सहायता राशि और महतारी वंदन योजना के संबल से उन्होंने ई-रिक्शा खरीदकर आजीविका का नया साधन शुरू किया, जिससे अब वे अपने परिवार का भरण-पोषण आत्मसम्मान के साथ कर पा रही हैं।

धमतरी की श्रीमती नीतू साहू ने बताया कि मजदूरी से होने वाली सीमित आय के कारण बेटियों के भविष्य के लिए बचत करना कठिन था, लेकिन महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से उन्होंने अपनी दोनों बेटियों के नाम सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खुलवाकर हर महीने बचत शुरू की है।

इसी तरह सरगुजा की श्रीमती निधि जायसवाल ने महतारी वंदन योजना से मिली राशि को बचाकर “निधि मेकओवर” नाम से ब्यूटी पार्लर शुरू किया, जबकि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की श्रीमती अनीता साहू ने सिलाई का कार्य प्रारंभ कर “अनीता सिलाई सेंटर” स्थापित किया। जांजगीर-चांपा की श्रीमती सरस्वती केंवट ने भी इस राशि को अपने परिवार के व्यवसाय में लगाकर आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह अनुभव अत्यंत सुखद है कि महतारी वंदन योजना की राशि महिलाओं के हाथों में पहुंचकर परिवारों की तरक्की का आधार बन रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की माताएं-बहनें दूरदर्शिता, परिश्रम और आत्मविश्वास की अद्भुत मिसाल हैं। जब महिलाओं को अवसर और संबल मिलता है, तो वे न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज को आगे बढ़ाने की शक्ति बन जाती हैं।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ‘लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट’ का शुभारंभ भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से पुनर्वासित महिलाओं को जोड़ा गया है, जिन्हें कृषि महाविद्यालय के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ये महिलाएं मिलेट आधारित खाद्य सामग्री तैयार कर उसका विक्रय करेंगी, जिससे उन्हें सतत आजीविका और आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पशुपालन, सूक्ष्म उद्यम, प्रसंस्करण और स्थानीय विपणन से जोड़कर विशेष रूप से बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बजट में भी प्रावधान किए गए हैं।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार गठन के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को लागू करने की दिशा में गंभीरता से कार्य किया गया और उसी क्रम में महतारी वंदन योजना शुरू की गई। उन्होंने कहा कि इस योजना से राज्य की लगभग 70 लाख माताएं-बहनें लाभान्वित हो रही हैं। यह योजना महिलाओं को घरेलू जरूरतों की पूर्ति के साथ आर्थिक संबल भी प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ महिला कोष तथा सक्षम योजना के माध्यम से भी महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने में सहयोग दे रही है।

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रत्येक माह नियमित रूप से सहायता राशि प्रदान किया जाना सरकार की वचनबद्धता का प्रमाण है।विधायक जगदलपुर किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से माताएं-बहनें आज घर-परिवार को खुशहाल बनाने के साथ प्रदेश के विकास में भी अहम योगदान दे रही हैं।

कार्यक्रम के आरंभ में महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी ।

कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की सफलता की कहानियों पर आधारित एक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं ने मुख्यमंत्री को फलों की टोकरी तथा धुरवा तुवाल भेंटकर योजना के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर दंतेवाड़ा विधायक चैतराम आटामी, बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, महापौर संजय पांडेय, राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बस्तर के अध्यक्ष दिनेश कश्यप, बस्तर संभाग के कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

भारत ने रचा इतिहास, डिफेंड कर लिया टी20 वर्ल्ड कप का खिताब

0

भारत ने रचा इतिहास, डिफेंड कर लिया टी20 वर्ल्ड कप का खिताब
भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. पहली बार किसी देश ने अपने घर पर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीता है. भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप जीता है. फाइनल मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड तो 96 रनों से शिकस्त दी.

खिताबी मैच में भारतीय टीम ने पहले खेलने के बाद 255 रन बनाए थे. जवाब में कीवी टीम 158 रन ही बना सकी. भारत के लिए संजू सैमसन ने 89 रनों की शानदार पारी खेली. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने भी अर्धशतक जड़े. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन दिए. वहीं अक्षर पटेल को 3 विकेट मिली.

डिप्रेशन और चिंता होगी छूमंतर! सोमवार को इस विधि से करें महादेव का पूजन, नोट कर लें ये विशेष मंत्र

0

डिप्रेशन और चिंता होगी छूमंतर! सोमवार को इस विधि से करें महादेव का पूजन, नोट कर लें ये विशेष मंत्र
सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त सोमवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही काल, कष्ट, दुख और संकट दूर हो जाते हैं।

कुंडली में शुक्र और चंद्रमा को मजबूत करने के लिए शिवजी की पूजा करने की सलाह देते हैं। भगवान शिवजी की पूजा करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं। चंद्र देव की कृपा से जातक को सभी प्रकार के शुभ कामों में सफलता मिलती है। साथ ही मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।

मानसिक तनाव और चिंता से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन भक्ति भाव से शिवजी की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय इन मंत्रों का जप करें।

1. ऊँ इमं देवा असपत्नं ग्वं सुवध्यं ।
महते क्षत्राय महते ज्यैश्ठाय महते जानराज्यायेन्दस्येन्द्रियाय
इमममुध्य पुत्रममुध्यै पुत्रमस्यै विश वोsमी राज: सोमोsस्माकं ब्राह्माणाना ग्वं राजा।

2. ऊँ ऐं क्लीं सोमाय नम:।
ऊँ श्रां श्रीं श्रौं चन्द्रमसे नम:।
ऊँ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:।

3. ऊँ दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम ।
नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुटभूषणम ।।

4. ऊँ अमृतंग अन्गाये विधमहे कलारुपाय धीमहि, तन्नो सोम प्रचोदयात ।।

5. ऊँ उद्बुध्यस्वाग्ने प्रतिजागृहि त्वमिष्टापूर्ते स सृजेथामयं च ।
अस्मिन्त्सधस्थे अध्युत्तरस्मिन्विश्वे देवा यजमानश्च सीदत ।।

6. प्रियंगुकलिकाश्यामं रुपेणाप्रतिमं बुधम ।
सौम्यं सौम्यगुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम ।।

7. ऊँ चन्द्रपुत्राय विदमहे रोहिणी प्रियाय धीमहि तन्नोबुध: प्रचोदयात ।

8. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||

ऊँ अघोरेभ्यो अथघोरेभ्यो, घोर घोर तरेभ्यः।
सर्वेभ्यो सर्व शर्वेभ्यो, नमस्ते अस्तु रूद्ररूपेभ्यः’।।

9. मामिशमीशान निर्वाण रूपं विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं’।।

10. ऊँ क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ऊँ नमः शिवाय।।

फ्लॉप शो के बाद धमाकेदार वापसी: अभिषेक शर्मा ने फाइनल में दिखाया अपना असली ‘तेवर’, तोड़ा फिन एलन का रिकॉर्ड

0

फ्लॉप शो के बाद धमाकेदार वापसी: अभिषेक शर्मा ने फाइनल में दिखाया अपना असली ‘तेवर’, तोड़ा फिन एलन का रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने महज 18 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया और संजू सैमसन के साथ टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई।

अर्धशतकीय पारी से अभिषेक ने दिलाई टीम को शानदार शुरुआत
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 98 रनों की दमदार साझेदारी की। अभिषेक ने 21 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 52 रन बनाए और आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 247.61 का रहा।

आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया
फाइनल से पहले अभिषेक को खराब फॉर्म के चलते आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। तमाम क्रिकेट पंडितों ने उन्हें फाइनल मैच में प्लेइंग 11 से बाहर करने की भी सलाह दी थी। लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक पर भरोसा बनाए रखा और सलामी बल्लेबाज आज उम्मीदों पर खरे उतरे। 25 वर्षीय बल्लेबाज का यह 10वां टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक है।

फाइनल से पहले सिर्फ एक अर्धशतक लगाया था
इस टूर्नामेंट की शुरुआत अभिषेक के लिए अच्छी नहीं हुई थी। अमेरिका, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 15 रन बनाकर टी20 विश्व कप 2026 में अपना खाता खोला। वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई में खेले गए मैच में उन्होंने 55 रन बनाए। हालांकि, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ क्रमश: 10 और 9 रन बना सके। अब फाइनल मैच में अर्धशतक से अभिषेक ने अपना दम दिखा दिया है।

बेंगलुरु की सड़कों पर ‘एनटीआर’ का तूफान: अस्पताल उद्घाटन में उमड़ा जनसैलाब, भारी भीड़ के चलते एस्किलेटर हुआ चकनाचूर

0

बेंगलुरु की सड़कों पर ‘एनटीआर’ का तूफान: अस्पताल उद्घाटन में उमड़ा जनसैलाब, भारी भीड़ के चलते एस्किलेटर हुआ चकनाचूर
अपने पसंदीदा स्टार्स के लिए फैंस का प्यार हमेशा से ही देखने को मिलता रहा है. लेकिन कई बार फैंस का ये प्यार आसपास के लोगों के लिए भारी पड़ जाता है. हाल ही में इसका एक नजारा बैंगलुरु में देखने को मिला. जब जूनियर एनटीआर के फैंस ने उनकी केवल एक झलक पाने के लिए नए बने हुए अस्पताल की एस्किलेटर्स को ही तोड़ दिया. इस पूरे इंसिडेंट का एक वीडियो भी इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल हाल ही में जूनियर एनटीआर बैंगलुरु में रविवार को KIMS हॉस्पिटल की एपनिंग के लिए पहुंचे थे. यहां एक्टर को देखने के लिए उनके फैंस की भारी भीड़ पहले से ही मौजूद थी. सैकड़ों फैंस हॉस्पिटल के अंदर और बाहर दोनों ही जगह मौजद थे. लेकिन देखते ही देखते ये मौका तब भयानक हो गया जब एक्टर को देखने के चक्कर में भीड़ ने धक्का- मुक्की शुरू कर दी. कई लोगों ने यहां सिक्योरिटी व्यवस्था का ही मखौल उड़ा दिया.

भीड़ ने तोड़ा एस्किलेटर
जूनियर एनटीआर जब यहां से जा रहे थे तब उन्हें देखने के लिए भीड़ के बीच धक्का- मुक्की हुई और इसी में हॉस्पिटल की एस्किलेटर का कांच टूट गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग कमेंट कर अपना ख्याल रखने को कह रहे हैं. इस दौरान भीड़ में लोग जूनियर एनटीआर को आवाज लगा रहे थे, उनसे मिलने के लिए कोशिश कर रहे थे और इतने जोश में आ गए कि उन्होंने नए बने अस्पताल की एस्किलेटर को ही तोड़ दिया

हालांकि इस मामले पर अब तक जूनियर एनटीआर की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. उस समय भी उन्होंने इस स्थिति पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और केवल शांति से वहां से चले गए. बता दें कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है. फिलहाल के लिए अस्पताल प्रशासन ने हादसे वाली जगह पर लोगों को आने- जाने के लिए मना किया हुआ है.

खामेनेई के बाद कौन? ईरान की ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ ने चुना नया वारिस, जल्द होगा औपचारिक ऐलान

0

खामेनेई के बाद कौन? ईरान की ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ ने चुना नया वारिस, जल्द होगा औपचारिक ऐलान
अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का उत्तराधिकारी मिल गया है. ईरान की ताकतवर असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स देश के अगले सुप्रीम लीडर पर लगभग बहुमत की सहमति पहुंच गई है. फिलहाल इसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है.

असेंबली के सदस्य अयातुल्लाह मोहम्मद मेहदी मीरबाकेरी ने रविवार को कहा कि ईरान के अगले नेता पर काफी हद तक सहमति बन गई है. ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने कहा कि ज्यादातर लोगों की राय सामने आ गई है. फैसले को फाइनल करने से पहले कुछ रुकावटों को दूर करने की जरूरत है.

अब तक क्या जानकारी आई सामने?
88 सदस्यों वाली असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के एक वरिष्ठ मौलवी ने शनिवार को कहा था कि सदस्य इस्लामिक रिपब्लिक के अगले नेता को चुनने के लिए मिलेंगे. ईरान की मीडिया की मानें तो असेंबली को औपचारिक बनाने के लिए जरूरी प्रक्रिया पर विवाद था. कुछ सदस्यों का मानना है, कि एक फॉर्मल इन पर्सन मीटिंग जरूरी है. अयातुल्ला मोहसेन हैदरी अलेकासिर ने कहा कि अभी इन पर्सन सेशन मुमकिन नहीं है.

ईरानी मीडिया में उत्तराधिकारी चुनने का दावा
रविवार को नूर न्यूज की तरफ से भी एक वीडिया जारी किया गया है. इसमें उन्होंने कहा कि असाधारण स्थिति ने पूरी मीटिंग को प्रैक्टिकल नहीं बनाया है. उन्होंने कहा कि यह एक बहुत बड़ी बात है. असेंबली बैठक में नहीं बन सकती. धर्मगुरुओं की संस्था को निशाना बनाने की कोशिशों से सिर्फ ईरान के दुश्मनों को फायदा होगा. क्रांति को नुकसान होगा.

लगातार हमलों और जंग के बीच नेतृत्व चुनने की प्रक्रिया में रुकावट आई है. 28 फरवरी को जंग शुरू होने के बाद से इजरायल और यूएस के हमलों में खामेनेई समेत दर्जनों ईरानी अधिकारी और सैन्य कमांडर मारे गए हैं. ईरानी मीडिया ने इस हफ्ते की शुरुआत में जानकारी दी थी कि हवाई हमलों में कोम शहर में एक्सपर्ट्स असेंबली से जुड़ी एक सहायक बिल्डिंग ढह गई थी.

कौन करेगा नए लीडर की घोषणा?
पैनल के दो सदस्यों, अयातुल्ला मोहसेन हैदरी अलेकासिर और अहमद अलमोल्होता के हवाले से ईरान की मीडिया ने कहा है कि असेंबली ने पहले ही एक उत्तराधिकारी चुन लिया है. अलमोल्होदा के मुताबिक, असेंबली के सेक्रेटेरिएट के हेड अयातुल्ला हशेम हुसैनी बुशहरी फैसले की सार्वजनिक घोषणा करेंगे.

सुप्रीम लीडर में क्या खासियत होना चाहिए?
हैदरी अलेकासिर ने कहा कि चुना गया उम्मीदवार ईरान के सर्वोच्च पद के लिए जरूरी क्वालिटीज के बारे में पहले के सुप्रीम लीडर की क्वालिटी से मेल खाता हो. नए सुप्रीम लीडर को दुश्मन से नफरत करनी चाहिए. यहां तक कि महान शैतान ने उनका नाम लिया है.

यह बयान ट्रंप के प्रतिक्रिया के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई सबसे ज्यादा संभावित उत्तराधिकारी हो सकते हैं. हालाकिं, ट्रंप ने उन्हें ईरान का नया नेता मानने से इनकार कर दिया है. ट्रंप ने व्यक्तिगत रूप से ईरान के नेता को चुनने की प्रक्रिया में शामिल होने की इच्छा जताई. 56 साल के मोजतबा खामेनेई तेहरान में नहीं थे, जब युद्ध के दौरान हवाई हमलों में उनके पिता मारे गए थे.

वुमेन्स डे पर सेलेब्स का जलवा: करीना ने दोहराया अपना आइकॉनिक डायलॉग, तो कंगना ने नारी शक्ति को बताया ‘सुपरपावर’

0

वुमेन्स डे पर सेलेब्स का जलवा: करीना ने दोहराया अपना आइकॉनिक डायलॉग, तो कंगना ने नारी शक्ति को बताया ‘सुपरपावर’
आज, 8 मार्च को पूरी दुनिया में इंटरनेशनल वुमेन्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है. इस खास मौके पर आम लोगों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक हर कोई महिलाओं की ताकत और उनके योगदान को याद कर रहा है. कई सितारों ने सोशल मीडिया पर खास तस्वीरें और पोस्ट कर महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं. आइए देखते हैं कि सेलेब्स किस तरह इस खास दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं और क्या मेसेज दे रहे हैं.

हुमा कुरैशी
हुमा कुरैशी ने अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है ‘उस महिला के लिए जिसने स्क्रीन पर मेरी कहानियों को आकार दिया, और स्क्रीन के बाहर मेरी जिंदगी को प्रेरणा दी. महिला दिवस की शुभकामनाएं.’

अनुपम खेर
दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने महिला दिवस के मौके पर ANI से कहा ‘महिला दिवस पर दुनिया की सभी महिलाओं को मेरा दिल से सलाम. मेरा सच में मानना है कि जिसके पास किसी और जिंदगी को जन्म देने की ताकत है, वो सबसे महान है. वो एक महिला है.’

ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इसके साथ उन्होंने महिला दिवस पर लिखा हुआ अपना लेख शेयर किया है. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है ‘मुझे बताओ, तुमने आखिरी बार अपनी मां को कब बताया था कि वह तुम्हारे लिए कितनी मायने रखती हैं?’

हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने वुमेन्स डे के मौके पर महिलाओं के नाम खास मेसेज दिया. उन्होंने लिखा कि हर महिला अपने आप में खास और अनोखी होती है, चाहे वो घर संभालने वाली हो, इंटरप्रेन्योर हो या काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने वाली एक सफल प्रोफेशनल.

हेमा मालिनी ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जहां भी हों, अपनी काबिलियत और ताकत को पहचानें. उन्होंने ये भी कहा कि हर महिला भगवान की बनाई एक खास रचना है और उसे अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना सीखना चाहिए और जीवन का आनंद लेना चाहिए.

निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री: जेडीयू में शामिल होते ही पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद, खिलाई मिठाई

0

निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री: जेडीयू में शामिल होते ही पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद, खिलाई मिठाई
बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब दिल्ली की ओर चल पड़े हैं तो वहीं उनके बेटे निशांत कुमार आखिरकार सक्रिय राजनीति का हिस्सा हो गए हैं. परिवारवाद से दूर रहने वाले नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) जॉइन कर ली है. पार्टी में आधिकारिक रूप से शामिल होने के बाद निशांत कुमार पिता नीतीश से मिलने पहुंचे और उन्हें मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया. इसकी पहली तस्वीर भी सामने आ रही है.

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार (8 मार्च) को जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए. उन्होंने कहा कि वह पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे.

इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट निशांत कुमार को पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में जद(यू) में शामिल किया गया.

राज्यसभा जाना पिता का व्यक्तिगत फैसला
JDU में शामिल होने के बाद निशांत ने कहा, “मेरे पिता ने राज्यसभा सदस्य बनने का फैसला लिया, यह उनका व्यक्तिगत निर्णय था. हम सभी इसका सम्मान करते हैं. हम उनके मार्गदर्शन में काम करते रहेंगे. मैं संगठन को मजबूत करने के लिए काम करूंगा.”

निशांत कुमार होंगे डिप्टी सीएम?
जद(यू) कार्यालय में आगमन पर निशांत का जोरदार स्वागत हुआ. पार्टी कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर जमा हुए और पार्टी का झंडा लहराते हुए ढोल बजाते दिखे. इस बीच, अटकलें हैं कि निशांत को नई सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. नीतीश कुमार के एक करीबी सहयोगी ने शनिवार को दावा किया कि एक सर्वसम्मत निर्णय लिया गया था कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नई सरकार में निशांत को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा.

विधान परिषद सदस्य चुने जाएंगे निशांत कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. हरनौत से जद(यू) के विधायक हरि नारायण सिंह ने दावा किया कि निशांत को अगले महीने राज्य विधान परिषद का सदस्य चुना जाएगा.

नेपाल में Gen-Z सरकार! बालेन शाह ने प्रचंड-ओली को दी मात

0

नेपाल में Gen-Z सरकार! बालेन शाह ने प्रचंड-ओली को दी मात
नेपाल के चुनाव आयोग ने अभी तक 31 सीटों के नतीजे घोषित किए हैं. इनमें से 23 सीट पर बालेन शाह की राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी, 5 पर नेपाली कांग्रेस, 2 पर नेपाली कम्‍युनिस्‍ट पार्टी और 1 पर सीपीएन-यूएमएल ने जीत दर्ज की है. राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी इन चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही हैं. पार्टी 93 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.

नेपाल के चुनाव आयोग ने देश के आम चुनावों के शुरुआती रुझान जारी कर दिए हैं. बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) 98 सीटों पर, नेपाली कांग्रेस 11 सीटों पर और CPN-UML (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल- यूनिफाइड मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट) 11 सीटों पर आगे चल रही है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़नगरवासियों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर किया आभार व्यक्त

0

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़नगरवासियों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर किया आभार व्यक्त
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयां को छू रहा है। देश में मध्यप्रदेश का विशेष महत्व है। विकास के इस कारवां को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार समाज के हर वर्ग और प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उज्जैन जिले का बड़नगर भी विकास में अग्रणी रहेगा। बड़नगर अब इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया का भाग बनेगा। बड़नगर पर बाबा महाकाल सहित चंबल, शिप्रा और गंभीर नदियों का भी आशीर्वाद है। प्रधानमंत्री मोदी ने धार में देश के पहले पीएम मित्र पार्क का भूमि-पूजन किया है। टेक्सटाइल सेक्टर के इस मेगा इंडस्ट्रियल पार्क का लाभ भी बड़नगरवासियों को मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बड़नगर क्षेत्र में संचालित गौशालाओं को नरवाई प्रबंधन के लिए मशीनें लेने में सहायता के उद्देश्य से स्वेच्छानुदान से अंश राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे नरवाई के निराकरण के साथ ही गौशालाओं को पर्याप्त भूसा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बड़नगर क्षेत्र के व्यायाम शालाओं को प्रोत्साहन स्वरूप एक-एक लाख रूपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, नायीखेड़ी-नागदा-रतलाम मार्ग की स्वीकृति प्रदान करने के लिए उनका आभार प्रकट करने मुख्यमंत्री निवास पहुंचे बड़नगर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़नगरवासियों ने साफा और गजमाला पहनाकर अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबा महाकाल के आशीर्वाद से उज्जैन और बड़नगर अब 3 प्रमुख मार्गों के माध्यम से रतलाम से जुड़ गया है। तीसरा नया 2 लेन रास्ता गंभीर डैम के पास से नागदा होकर निकलने वाला है। लगभग 150 करोड़ रूपए का नायीखेड़ी-नागदा-रतलाम मार्ग क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात है। इससे रतलाम की दूरी 40 किलोमीटर कम हो जाएगी। नई सड़क से सिंहस्थ : 2028 के आयोजन में भी सुविधा होगी। उज्जैन में विमानतल भी बनाया जा रहा है, इसका लाभ भी बड़नगर को मिलेगा। आगामी वर्षों में रतलाम सहित राजस्थान और गुजरात से भी बड़नगर का संपर्क सुगम और सशक्त होगा। सड़कें विकास का आधार हैं, इन सड़कों से बड़नगर सहित सम्पूर्ण क्षेत्र के विकास के द्वार खुलेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सिंहस्थ : 2028 को दृष्टिगत रखते हुए यह प्रस्तावित मार्ग विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। वर्तमान में रतलाम से उज्जैन आने वाले श्रद्धालु मुख्यत: बदनावर-बड़नगर मार्ग से आवागमन करते हैं, जिसकी कुल लंबाई लगभग 115 कि.मी. है। प्रस्तावित वैकल्पिक मार्ग की कुल लंबाई लगभग 74 कि.मी. है, जो वर्तमान प्रचलित मार्ग की तुलना में लगभग 40 कि.मी. कम है। इस मार्ग के विकसित होने से यात्रा की दूरी एवं समय दोनों में उल्लेखनीय कमी आएगी तथा मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव भी कम होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें मित्र की सहायता करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी हमारे लिए भगवान हनुमान की तरह हैं, जिन्हें केवल जनभागीदारी की शक्ति का भान कराना होता है। सरकार के कार्य अपने आप होते चले जाते हैं। अभिनंदन समारोह में बड़नगर विधायक जितेंद्र पंड्या, अंतर सिंह देवड़ा, उमराव सिंह, विजय चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।