Home Blog Page 64

गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

0

गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक एवं पवित्र स्थल गढ़फुलझर के नानकसागर में आयोजित होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहां पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका तथा विशेष कीर्तन समागम और अरदास में भाग लेकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सिख समाज की ओर से मुख्यमंत्री को सरोफा भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि गढ़फुलझर की पावन धरती स्थित नानकसागर अत्यंत श्रद्धा और आस्था का केंद्र है, जहां पूज्य गुरु नानक देव जी के चरण पड़े हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ संतों की तपोभूमि रही है, जहां अनेक महान संतों ने मानवता, सेवा और सद्भाव का संदेश दिया है। इस पवित्र स्थल पर आकर उन्हें अत्यंत गर्व और आत्मिक आनंद की अनुभूति हो रही है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी प्रमुख तीर्थस्थलों के संरक्षण और समुचित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में गढ़फुलझर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इसके विकास कार्यों के लिए लगभग 2 करोड़ 50 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है और निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा नानकसागर क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जाए, जिससे यह स्थल प्रदेश और देश के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके।

बसना विधायक संपत अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सिख समाज सदैव संगठन, सेवा और सामाजिक समरसता की भावना के साथ आगे बढ़ने वाला समाज रहा है।
उन्होंने कहा कि गढ़फुलझर न केवल सिख समाज की आस्था का केंद्र है, बल्कि यह सर्वधर्म समभाव और सद्भावना की जीवंत मिसाल भी है।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, बसना विधायक संपत अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सवन्नी, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा सहित सिख समाज के अनेक गणमान्यजन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

चैत्र नवरात्र में करें सप्तश्लोकी दुर्गा स्तोत्र का पाठ, हर कार्य में मिलेगी सफलता

0

चैत्र नवरात्र में करें सप्तश्लोकी दुर्गा स्तोत्र का पाठ, हर कार्य में मिलेगी सफलता
चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं, जिसमें भक्त नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करते हैं। इस अवधि में यदि आप रोजाना सप्तश्लोकी दुर्गा स्तोत्र का पाठ करते हैं, तो इससे आपको मात रानी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही साधक को शुभ परिणाम भी मिलने लगते हैं।

मां दुर्गा के मंत्र
1. मंत्र: श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:

2. मंत्र: ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महागौर्ये नम:

3. सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

3. मां दुर्गा का ध्यान –

ॐ जटा जूट समायुक्तमर्धेंन्दु कृत लक्षणाम|
लोचनत्रय संयुक्तां पद्मेन्दुसद्यशाननाम॥

इन बातों का रखें ध्यान
पाठ से पहले स्नान करें और दीपक/धूप जलाएं और माता दुर्गा का ध्यान करें।
पाठ के दौरान मन को शांत रखें और किसी तरह के नकारात्मक विचार मन में न लाएं।
नौ दिनों में प्रतिदिन एक ही समय और एक ही स्थान पर बैठकर पाठ करना उत्तम माना जाता है।

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, 4 मई को आएगा परिणाम

0

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, 4 मई को आएगा परिणाम
देश के पांच राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इन सीटों पर मतदान दो चरणों में होगा, जबकि सभी सीटों की मतगणना 4 मई को की जाएगी।

उन्होंने बताया कि गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की पांच सीटों पर 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वहीं गुजरात और महाराष्ट्र की तीन सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि सभी आठ सीटों पर उपचुनाव इसलिए कराए जा रहे हैं क्योंकि वहां के मौजूदा विधायकों का निधन हो गया था।

मई में कक्षा 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा

0

मई में कक्षा 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा
एक तरफ बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने द्वितीय बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी कर दी है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं मई से शुरू होंगी।

मई में होगी द्वितीय बोर्ड परीक्षा
जारी कार्यक्रम के अनुसार 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षाएं 7 से 19 मई तक और 12वीं की परीक्षाएं 7 से 25 मई तक चलेंगी। ​परीक्षा का समय सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र अप्रैल अंत या मई के पहले हफ्ते में जारी किए जा सकते हैं। जिन विद्यार्थियों के प्रायोगिक विषय हैं, उनकी प्रायोगिक परीक्षाएं भी 7 से 25 मई के बीच आवंटित केंद्रों पर कराई जाएंगी।

कौन दे सकता है द्वितीय बोर्ड परीक्षा, कितना लगेगा शुल्क

मध्य प्रदेश बोर्ड ने पिछले वर्ष 2025 से 10वीं और 12वीं के लिए द्वितीय परीक्षा प्रणाली लागू की है। ​बोर्ड द्वारा प्रथम मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है।
इसका प्राथमिक उद्देश्य उन छात्रों की मदद करना है जो पहली मुख्य परीक्षा में असफल रहे हैं या जो अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं या अपने अंकों में सुधार (Score Improvement) करना चाहते हैं।
छात्र एमपी ऑनलाइन (MP Online) के माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए एक निश्चित शुल्क निर्धारित किया गया है, जो प्रति विषय के अनुसार देय होता है। इसमें 1 विषय के लिए 500 रुपये, 2 विषयों के लिए 1000 रुपये, 3 या 4 विषयों के लिए 1500 रुपये और 4 से अधिक विषयों के लिए 2000 रुपये शुल्क देना होता है। ध्यान रहे प्रथम परीक्षा में लिए गए विषयों में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

जारी हुए ये प्रमुख निर्देश
समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 8:00 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व के पश्चात् किसी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रात. 8:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
परीक्षा कक्ष में प्रातः 8:45 बजे के पश्चात किसी भी छात्र को प्रवेश नही दिया जावेगा।
परीक्षा प्रारम्भ होने के 10 मिनिट के (प्रातः 8:50 बजे से) पूर्व छात्रों को उत्तर पुस्तिका एवं 05 मिनिट के (प्रातः 8:55 बजे से) पूर्व प्रश्न-पत्र दिये जायें।
सर्वसबंधित इस कार्यक्रम को कृपया भलीभांति नोट कर लें कि परीक्षाकाल में शासन द्वारा यदि कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षायें यथावत कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होगी।
परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षायें उन्हें आवंटित परीक्षा केन्द्र पर दिनांक 07.05.2026 से 25.05.2026 के मध्य संचालित की जाएगी।
इनकी तिथियां तथा समय ज्ञात करने के लिये प्राचार्य / केन्द्राध्यक्ष से संपर्क स्थापित रखा जावे।
आवश्यकता पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षायें अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकेगी।
मण्डल, आवश्यकता होने पर तिथि एवं समय में कभी भी बिना पूर्व सूचना के परिवर्तन कर सकता है, किन्तु संचार माध्यमों से संसूचित करेगा।

MP BOARD: 12TH SECOND EXAM TIME TABLE

7 मई: बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज
8 मई: हिंदी
9 मई: रसायन, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एलिमेंट ऑफ साइंस एंड मैथेमेटिक्स, ड्राइंग एवं पेंटिंग, गृह प्रबंध पोषण व वस्त्र विज्ञान
11 मई: एनएसक्यूएफ के विषय, शारीरिक शिक्षा, एआई
12 मई: भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बैंडरी, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
13 मई : भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, विज्ञान एवं स्वास्थ्य
14 मई : कृषि, होम साइंस, एकाउंटेंसी
15 मई : संस्कृत
16 मई : अंग्रेजी
18 मई: बायोलॉजी
19 मई: ड्राइंग एंड डिजाइन
20 मई: समाजशास्त्र
21 मई: गणित, मनोविज्ञान
22 मई: इंफारमेटिक प्रैक्टिसेस
23 मई: उर्दू, मराठी
25 मई: राजनीति शास्त्र

MP BOARD: 10TH SECOND EXAM TIME TABLE
7 मई: हिंदी
8 मई: मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, चित्रकला, गायन, वादन, तबला, पखावज, कंप्यूटर
9 मई: उर्दू
11 मई: गणित (स्टैंडर्ड व बेसिक)
12 मई: एनएसक्यूएफ के विषय
13 मई: संस्कृत
14 मई: सामाजिक विज्ञान
16 मई विज्ञान
19 मई: अंग्रेजी

कांग्रेस ने असम को बनाया घुसपैठियों के लिए जन्नत -केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

0

कांग्रेस ने असम को बनाया घुसपैठियों के लिए जन्नत -केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को गुवाहटी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में असम को घुसपैठियों के लिए जन्नत बना दिया गया था। शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने राज्य में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में जमीन मुक्त कराई है।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई थी, तब असम को घुसपैठियों का अड्डा बना दिया गया था। हमने वादा किया था कि असम को घुसपैठियों से मुक्त करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा के नेतृत्व में 1.51 लाख बीघा जमीन घुसपैठियों से मुक्त कराई गई है।

तीसरी बार जनादेश की अपील
गृहमंत्री ने जनता से भाजपा को तीसरी बार जनादेश देने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी न केवल असम बल्कि पूरे देश से घुसपैठ की समस्या को खत्म करने के लिए कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि यदि लोगों का समर्थन मिला तो अवैध घुसपैठ के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
शाह ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का विरोध करते-करते उन्होंने देश का विरोध करना शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की छवि खराब करने की कोशिश की है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी के मुरीद हुए कुंबले, बोले- दो टीमों को फाइनल में ले जाना मामूली बात नहीं

0

श्रेयस अय्यर की कप्तानी के मुरीद हुए कुंबले, बोले- दो टीमों को फाइनल में ले जाना मामूली बात नहीं
आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू होने वाला है और इससे पहले टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने एक ऐसी बात कही है, जिसने सबका ध्यान खींचा है। कुंबले का मानना है कि श्रेयस अय्यर एक अंडररेटेड कप्तान हैं, यानी उन्हें उतनी तारीफ नहीं मिलती जितके वे हकदार हैं।

क्यों कुंबले ने की श्रेयस की तारीफ?
अनिल कुंबले श्रेयस अय्यर की कप्तानी के कायल हो गए हैं। जियोस्टार पर बातचीत के दौरान कुंबले ने कहा कि श्रेयस अय्यर पक्का एक अंडररेटेड कप्तान हैं। एक टीम के साथ ट्रॉफी जीतना और फिर दूसरी टीम में जाकर वैसा ही जादू दिखाना आसान नहीं होता। हर फ्रेंचाइजी का माहौल और मैनेजमेंट अलग होता है, प्रेशर अलग होता है। कुंबले इस बात से बहुत इम्प्रेस हैं कि श्रेयस ने कैसे 2024 में KKR को चैंपियन बनाया और फिर अगले ही साल पंजाब किंग्स (PBKS) को फाइनल तक ले गए, जबकि पंजाब की टीम पिछले 10 सालों से फाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी।

शानदार रिकॉर्ड के बावजूद उठते हैं सवाल
कुंबले ने आगे कहा कि श्रेयस ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें बार-बार खुद को साबित करना पड़ता है। अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी उन पर सवाल उठाए जाते हैं। लेकिन सच तो ये है कि वह एक बेहतरीन लीडर हैं और टीम को आगे बढ़कर लीड करते हैं।

श्रेयस अय्यर का पंजाब में धमाकेदार डेब्यू
बता दें कि पिछले साल KKR से अलग होने के बाद पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर पर 26.75 करोड़ रुपये का बड़ा दांव खेला और टीम की कमान उनके हाथों में सौंपी। श्रेयस ने भी अपने खेल से सबको गदगद कर दिया। उन्होंने 18वें सीजन में 175 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट और 50 की औसत से शानदार 604 रन बनाए। उन्हीं की लीडरशिप का नतीजा था कि पंजाब की टीम फाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब रही, हालांकि फाइनल में टीम को RCB के हाथों हार झेलनी पड़ी।

एलओसी पर भारतीय सेना ने फिर दिखाया दम, उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

0

एलओसी पर भारतीय सेना ने फिर दिखाया दम, उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के ऊरी सेक्टर में भारतीय सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया। सुरक्षा बलों ने आतंकी के पास से AK राइफल, पिस्टल और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया। इलाके में फॉलो-अप ऑपरेशन अभी भी जारी है।

भारतीय सेना ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर 14-15 मार्च की रात ऊरी सेक्टर के बुच्छर (Buchhar) इलाके में यह कार्रवाई की गई। आतंकवादी की संदिग्ध गतिविधि देखी गई और उसे चुनौती दी गई। आतंकवादी ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया गया।

सुरक्षाबल इलाके में सतर्कता बरतते हुए सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई और आतंकवादी कहीं छिपा न हो।

इसके पहले, 10 मार्च को नोशेरा सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम किया था। उस ऑपरेशन में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया था। सेना की व्हाइट नाइट कोर्प्स ने बताया कि झांगर क्षेत्र में दो आतंकवादियों की गतिविधि का पता चला और त्वरित कार्रवाई करके घुसपैठ को रोका गया।

एयर इंडिया और इंडिगो ने दुबई-अबू धाबी की उड़ानों में की भारी कटौती

0

एयर इंडिया और इंडिगो ने दुबई-अबू धाबी की उड़ानों में की भारी कटौती
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव एक बार फिर भारतीय यात्रियों के सफर पर भारी पड़ा है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई और अबू धाबी के अलावा कतर के दोहा जाने वाली दर्जनों फ्लाइट्स 15 मार्च को फिर से रद्द कर दी गई हैं.

IndiGo ने क्या बताया?
भारतीय एयरलाइंस IndiGo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ने की वजह से दुबई में फ्लाइट ऑपरेशन पर और पाबंदियां लगाई गई हैं. एयरलाइन ने यात्रियों से कहा कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें.

Air India ने दिल्ली-दुबई रूट की फ्लाइट्स की रद्द
UAE एयरपोर्ट अथॉरिटी के निर्देश के बाद Air India ने दिल्ली-दुबई रूट पर 5 में से 4 फ्लाइट्स रद्द कर दीं. अब सिर्फ एक राउंड ट्रिप चलेगी. Air India Express ने भी दुबई रूट पर 6 में से 5 फ्लाइट्स कैंसिल कीं. अबू धाबी के लिए तो Air India Express की सभी 5 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं. हालांकि शारजाह से दिल्ली, मुंबई, कोच्चि, कोझिकोड, कन्नूर और तिरुवनंतपुरम की फ्लाइट्स अभी चलती रहेंगी.

कतर का एयरस्पेस बंद
Qatar Airways की फ्लाइट्स भी फिलहाल निलंबित कर दी गई हैं. कतर का एयरस्पेस बंद होने की वजह से दोहा के लिए अभी कोई उड़ान नहीं है. एयरलाइन ने कहा है कि Qatar Civil Aviation Authority की मंजूरी मिलते ही ऑपरेशन दोबारा से शुरू किया जाएगा. ऐसे में अगर आपकी दुबई, अबू धाबी या दोहा की फ्लाइट है तो एयरपोर्ट जाने से पहले एयरलाइन की वेबसाइट या ऐप पर फ्लाइट स्टेटस जरूर देखें.

पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान

0

पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान
भारत के चुनावी इतिहास में आज का दिन बेहद खास है. चुनाव आयोग आज 15 मार्च को पांच राज्यों- पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी के लिए चुनावी बिगुल फूंक सकता है. लाखों मतदाताओं के भाग्य का फैसला होने वाला है और हर राजनीतिक दल अपनी ताकत झोंकने को तैयार है. पश्चिम बंगाल की अंतिम मतदाता सूची पर अपील का समय खत्म होते ही आयोग तारीखों का ऐलान कर देगा. क्या इस बार चरण कम होंगे? या सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा? आइए जानते हैं.

पांच राज्यों में चुनावी बिगुल
भारतीय चुनाव आयोग आज दोपहर बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पांच प्रमुख राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर सकता है. इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी शामिल हैं. इन राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून 2026 के बीच समाप्त हो रहा है. आयोग ने पहले ही इन राज्यों का दौरा कर चुनावी तैयारियों का जायजा ले लिया है और अब केवल आधिकारिक घोषणा का औपचारिक समय बचा है.

पश्चिम बंगाल सबसे ज्यादा सीटों वाला महामुकाबला
इन पांच राज्यों में सबसे अधिक राजनीतिक सरगर्मी पश्चिम बंगाल में देखी जा रही है. इसका कारण यहां की 294 विधानसभा सीटें हैं, जो इन सभी राज्यों में सबसे ज्यादा हैं. पश्चिम बंगाल में मतदाताओं की संख्या 6.4 करोड़ से अधिक है. चुनाव आयोग ने यहां मतदाता सूची को लेकर विशेष सावधानी बरती है. 28 फरवरी को प्रकाशित सूची के बाद आज अपील दाखिल करने की अंतिम तारीख है, जिसके ठीक बाद आयोग कार्यक्रम घोषित करने की तैयारी में है.

तमिलनाडु और केरल दक्षिण भारत का बड़ा चुनावी रण
दक्षिण भारत के दो प्रमुख राज्यों, तमिलनाडु और केरल में भी चुनावी माहौल चरम पर है. तमिलनाडु में विधानसभा की कुल 234 सीटें हैं, जबकि केरल में 140 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. पिछले चुनावों (2021) में इन दोनों राज्यों में एक ही चरण में मतदान संपन्न हो गया था. इस बार भी संकेत मिल रहे हैं कि आयोग दक्षिण के इन राज्यों में एक ही दिन वोटिंग करा सकता है, ताकि सुरक्षा बलों का प्रबंधन कुशलता से किया जा सके.

असम और पुडुचेरी छोटे राज्य लेकिन बड़ा महत्व
पूर्वोत्तर के द्वार असम में 126 विधानसभा सीटें हैं, जहां पिछली बार तीन चरणों में चुनाव हुए थे. असम में एनआरसी और मतदाता सूची से जुड़े पेचीदा कानूनी मुद्दों के बीच चुनाव कराना आयोग के लिए बड़ी चुनौती रही है. वहीं, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सबसे कम यानी 30 निर्वाचित सीटें हैं (तीन सदस्य मनोनीत होते हैं). छोटे राज्यों में अक्सर चुनाव एक ही चरण में पूरे कर लिए जाते हैं, लेकिन असम की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए चरणों की संख्या तय की जाएगी.

क्या इस बार कम होंगे मतदान के चरण?
सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग इस बार 2021 की तुलना में कम चरणों में चुनाव संपन्न कराने की कोशिश में है. 2021 में पश्चिम बंगाल में आठ लंबे चरणों में चुनाव हुए थे, जिसे लेकर काफी बहस हुई थी. इस बार सुरक्षा बलों की भारी तैनाती के जरिए आयोग चरणों की संख्या घटाकर चुनाव प्रक्रिया को जल्द पूरा करना चाहता है. पश्चिम बंगाल और असम में बहु-चरणीय मतदान हो सकता है, जबकि बाकी तीन राज्यों में एक ही दिन वोटिंग की पूरी संभावना है.

मतदाता सूची और सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम
चुनाव आयोग का मुख्य जोर ‘शुद्ध मतदाता सूची’ पर रहा है. पश्चिम बंगाल में लगभग 60 लाख मतदाताओं के नाम ‘अधीन’ श्रेणी में रखे गए हैं, जिनकी जांच कोर्ट के निर्देशानुसार चल रही है. सुरक्षा के लिहाज से पश्चिम बंगाल में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPF) की भारी टुकड़ियां पहले ही पहुंचनी शुरू हो गई हैं. आयोग का लक्ष्य हिंसा मुक्त और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना है, खासकर उन इलाकों में जो संवेदनशील माने जाते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर साउथ की ‘थाई कझवी’ का जलवा, सनी देओल की बॉर्डर 2 और द केरला स्टोरी 2 पड़ी फीकी

0

बॉक्स ऑफिस पर साउथ की ‘थाई कझवी’ का जलवा, सनी देओल की बॉर्डर 2 और द केरला स्टोरी 2 पड़ी फीकी
थिएटर में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं. हाल ही में किस्सा कोर्ट कचहरी का रिलीज हुई. वहीं द केरला स्टोरी 2 और थाई कझवी जैसी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही हैं. आइए जानते हैं शनिवार को किसी फिल्म ने कैसा परफॉर्म किया.

किस्सा कोर्ट कचहरी का
किस्सा कोर्ट कचहरी को दो दिन हुए हैं रिलीज हुए और फिल्म का हाल बहुत बुरा है. फिल्म ने पहले दिन 1 लाख कमाए थे. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 7 लाख की कमाई की. इस फिल्म में राजेश शर्मा, ब्रिजेंद्र काला जैसे स्टार्स हैं.

द केरला स्टोरी 2
फिल्म ने शनिवार को 2.96 करोड़ की कमाई की. ये फिल्म शुरुआत से ही विवादों में घिरी हुई है. फिल्म अपने कंटेंट की वजह से विवादों में रही. कुछ लोगों ने तो ये भी कहा कि फिल्म की कहानी केरल पर बेस्ड नहीं है तो इसका नाम द केरला स्टोरी 2 क्यों हैं. फिल्म में अदिती भाटिया, उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा लीड रोल में हैं.

बॉर्डर 2
बॉर्डर 2 ने 9 लाख की कमाई की. ये फिल्म जनवरी में रिलीज हुई थी. अभी तक थिएटर में लगी है. हालांकि, फिल्म के कलेक्शन में अब कमी आ गई है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलीजत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया. फिल्म के गाने भी बहुत हिट हुए थे.

मर्दानी 3
मर्दानी 3 ने शनिवार को 20 लाख की कमाई की. इस फिल्म में रानी मुखर्जी लीड रोल में हैं. फिल्म को YRF ने बनाया है. फिल्म में रानी पुलिस ऑफिस बनी हैं.

Thaai Kizhavi
इस फिल्म ने सभी बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने 16वें दिन 3.71 करोड़ का कलेक्शन किया है. थाई कझवी की कहानी ने फैंस को बहुत पसंद किया है. फिल्म में राधिका सरतकुमार लीड रोल में हैं. फिल्म में सिंगम पुली, अरुलदोस, बाला सरवनन, मुनीशकांत जैसे स्टार्स अहम रोल में हैं. फिल्म को शिवकुमार मुरुगेसन ने डायरेक्ट किया है.