Home Blog Page 99

कोतमा नगर पालिका कांग्रेसी अध्य्क्ष उपाध्यक्ष हुए भाजपाई

0

आमीन वारसी 

कोतमा- कई दिनों से ये चर्चा आम हो रही थी कि कोतमा नगर पालिका अध्य्क्ष अजय सराफ नपा उपाध्यक्ष श्रीमती वैशाली बद्री ताम्रकार कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम सकतें है !

हलाकि इस बात का संकेत कोतमा गाधीं चौक में हुए लोकार्पण समारोह कार्यकम्र में मंच के माध्यम से ग्रामोद्योग कुटीर मंत्री दिलीप जायसवाल ने दे दिया था कि जल्द ही कांग्रेसी नगर पालिका अध्य्क्ष उपाध्यक्ष भाजपा का पट्टा अपनें गलें में डालनें वालें है ! और आज अनूपपुर नामांकन दाखिल कार्यकम्र में मध्यप्रदेश डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल एवं मंत्री दिलीप जायसवाल के हाथ से नगर पालिका अध्य्क्ष अजय सराफ उपाध्यक्ष श्रीमती वैशाली बद्री ताम्रकार ने भाजपा का पट्टा अपनें गलें डालकर भाजपाई हो गए ! अब कोई भी किंतु पंरतु का विषय नही है नगर पालिका अध्य्क्ष उपाध्यक्ष खुलेआम डंके की चोट पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किये है !

तो क्या सचमुच नगर विकास के लिए दलबदला गया –

बताया जा रहा कि नगर विकास के लिए दल बदलना आवश्यक था इसलिए कांग्रेस से निर्वाचित हुए अध्य्क्ष उपाध्यक्ष ने दल बदल दिया अगर अजय सराफ और श्रीमती वैशाली बद्री ताम्रकार ने नगर विकास को ध्यान में रखतें हुए कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा की सदस्यता लिए है तो अच्छी बात है ! पार्टी कोई भी हो नगर विकास होना चाहिए लेकिन नए नवेले भाजपाईयों को एक बात का ख्याल रखना होगा कि अगर दल बदलने के बाद भी नगर विकास में हीला हवाली हुई तो नगर की आमजनता ये कहनें में बिलकुल भी नही सोचेगी कि अध्य्क्ष अजय सराफ और उपाध्यक्ष वैशाली ने अपनें खुद के विकास लिए दलबदला था ! अब नए नवेले भाजपाईयों के आगें और भी बड़ी चुनौती सामनें होगी खासकर अजय सराफ के लिए क्योंकि वर्ष 2005 से 2022 तक भाजपा का नेतत्व करनें वालें नगर पालिका अध्य्क्ष रहें है ! जिन्होंने यकीनन नगर विकास का ध्यान रखा जिसमें श्रीमती उमा सोनी और स्वर्गीय राजेश सोनी जी का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है अब आप दोनों अध्य्क्ष उपाध्यक्ष को नगर का चहुंमुखी विकास निश्चित ही करना होगा आप दोनों को विकास करने वाली पार्टी से जुड़ने के लिए बहोत शुभकामनाएं !

सिविजिल ऐप एवं सुविधा एप्लिकेशन का कलेक्ट्रेट में किया जा रहा संचालन

0

आमीन वारसी

अनुपपुर – भारत निर्वाचन आयोग के आईटी नवाचारों सिविजिल एवं सुविधा एप की जानकारी हेतु एक हेल्प डेस्क की स्थापना कलेक्ट्रेट में की गई है। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता को बढ़ाने हेतु एवं नागरिकों द्वारा निर्वाचन संबंधी शिकायतों की बिना पहचान प्रदर्शित किए सहभागिता बढ़ाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग ने सिविजील ऐप की सुविधा उपलब्ध कराई है। यह एक एण्ड्रोइड आधारित ऐप है, जिसके माध्यम से रियल टाइम मे शिकायते प्रेषित की जा सकेंगी। इसी प्रकार अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों को रैली, आमसभा हेतु आसानी से अनुमति प्रदान करने के लिए SUVIDHA एप्लिकेशन की व्यवस्था भारत निर्वाचन आयोग ने की है। जिसके माध्यम से समयबद्ध अनुमति प्रदान करना एवं अंतर्विभागीय समन्वय आसान होगा।

मोहन यादव की सरकार में क्या यादव परिवार को मिल पाएगा इंसाफ?

0

आमीन वारसी

कोतमा/ भले ही मध्यप्रदेश में मोहन यादव की नेतत्व वाली सरकार सकुशल चल रही है लेकिन मध्यप्रदेश के अंतिम छोर अनूपपुर जिले के कोतमा में बसा एक यादव परिवार आज भी परेशान है ! जिसका कारण मों हलीम नामक एक जालसाज़ है जो वर्षों पहलें एक गरीब सीधे साधे अनपढ़ नशेड़ी व्यक्ति निवासी वार्ड नं 9 कोतमा कलमुड़ी नाम छोटेलाल यादव को अपनें जाल में फसाया लिया गया था जिससेें आज तक छोटेलाल यादव का परिवार परेशान हाल है !

हलीम सौदागर ने अनपढ़ छोटेलाल से किया था जमीन का सौदा

मामला 90 के दशक का है जहाँ मों हलीम पिता मों जलील निवासी वार्ड नं 7 बनिया टोला कोतमा ने कलमुड़ी निवासी छोटेलाल यादव से जमानत के बदले एक एकड़ भूमि मांग ली और वादे के मुताबिक छोटेलाल ने अपना वादा पूरा करतें हुए एक एकड़ भूमि मों हलीम के नाम रजिस्ट्री करा दी ! लेकिन शायद शुरू से ही मों हलीम के नियत में ही खोट थी! इसलिए मों हलीम ने रजिस्ट्रार से साठगांठ कर एक एकड़ भूमि की जगह अनपढ़ छोटे लाल यादव की कई एकड़ भूमि को फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा लिया गया ! और मजे की बात यह है कि सालों तक इस बात का जानकारी गरीब अनपढ़ छोटे लाल यादव को कई सालों तक नही हुई! क्योंकि छोटेलाल यादव मों हलीम को अपना मददगार और ईमानदार समझता रहा ! जब कई सालों बाद कोतमा तहसील अंतर्गत पटवारी हल्का कल्याणपुर कलमुड़ी स्थित छोटेलाल की भूमियों का सीमांकन वगैरह किया गया तब यह बात सामनें आई की ईमानदार मदद गार हलीम भाई ने छोटेलाल यादव को जोर का झटका धीरे से दे दिया है ! फिर इस बात को लेकर छोटेलाल और मों हलीम के बीच तू तू मैं मैं भी हुआ तो मों हलीम ने एक और पैतरा चलतें हुए यह कहा कि रजिस्ट्री में गलती हो गई होगी मैं तुम्हारी शेष जमीन वापस कर दूंगा ! ईमानदार सीधा साधा छोटेलाल एक बार फिर मों हलीम पर भरोसा कर लिया कि शायद मों हलीम उसकी जमीन वापस कर देगा !
लेकिन आज दिनांक तक मों हलीम ने छोटेलाल की शेष जमीन वापस नही की अब जब पानी सर से ऊपर हो गया तो छोटेलाल और उसकी पत्नी न्याय पानें न्यायालय का दरवाजा खटखटानें पर मजबूर हो गए है ! जिसकी लिखित शिकायत कोतमा एसडीएम सहित कोतमा थानें में कर चुके है! अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या मोहन यादव की सरकार में छोटेलाल यादव को न्याय मिल पाएगा या नही!

दूसरे दिन गुरूवार 3 उम्मीदवारों ने 3 नामांकन पत्र दाखिल किए

0

 

लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के लिये नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन गुरूवार को तीन लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में 3 उम्मीदवारों ने 3 नामांकन पत्र दाखिल किये है। अब तक कुल 6 उम्मीदवारों द्वारा 9 नामांकन पत्र दाखिल कर दिये है।

महिला कर्मियों एवं दिव्यांग कर्मियों द्वारा संचालित होने वाले मतदान बूथ बनाये जायेंगे

0

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 में प्रदेश में 3500 मतदान केन्द्रों पर महिला मतदान कर्मियों द्वारा मतदान कराया जायेगा। इन मतदान केन्द्रों पर तैनात पूरा मतदान दल महिला अधिकारी/कर्मचारी का होगा। इसी प्रकार लगभग 250 मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदान कर्मियों द्वारा मतदान कराया जायेगा। इन मतदान केन्द्रों पर मतदान दल दिव्यांग अधिकारी/कर्मचारी का ही होगा।