सिक्किम में भारी बारिश के बाद बड़ा भूस्खलन, रिंबी गांव में कई मकान क्षतिग्रस्त

0
4

सिक्किम में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच ग्यालशिंग जिले के रिंबी गांव में गुरुवार देर रात बड़ा भूस्खलन हुआ। पहाड़ी से मलबा और चट्टानें खिसककर आबादी वाले इलाके में पहुंच गईं, जिससे कई मकान और सरकारी आवास क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ संरचनाओं के पूरी तरह नष्ट होने की भी जानकारी सामने आई है।

भूस्खलन के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लगातार बारिश के कारण आसपास के क्षेत्रों में भी खतरा बना हुआ है। प्रशासन की टीमें मौके पर स्थिति का जायजा ले रही हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों को भूस्खलन संभावित इलाकों से दूर रहने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

फिलहाल घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने स्थिति पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने और प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Editor - in - chief आमीन वारसी -- प्रधान संपादक वॉर्ड क्रमांक 09, इस्लाम गंज, कोतमा, जिला -- अनूपपुर (म. प्र.) Mail id -- ameenpress123@gmail.com मो. नं. -- 8103415041 Polkholkhabar सर्वाधिकार सुरक्षित