Home Blog

केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

0

केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
देशभर में लोग जिस मानसून का इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार केरल पहुंच गया है. हालांकि इस बार मानसून के आने को लेकर कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे थे. आमतौर पर मानसून 1 जून तक केरल पहुंच जाता है, जबकि इस बार मौसम विभाग ने इसके 26 मई को ही पहुंचने की संभावना जताई थी. लेकिन मानसून न तो तय समय से पहले पहुंचा और न ही 1 जून को. आखिरकार 4 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दी, जिसके बाद केरल समेत दक्षिण भारत के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई है.

मौसम विभाग के अनुसार अब मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और 5 जून तक यह कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा के कुछ हिस्सों में भी पहुंच गया है. आने वाले दिनों में यह और आगे बढ़ेगा तथा उत्तर भारत के राज्यों तक पहुंचेगा. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले सात दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. अगले दो से तीन दिनों में मानसून मध्य अरब सागर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तथा पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों तक पहुंच सकता है.

नॉर्थ ईस्ट में कब होगी बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार 5 से 11 जून के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में व्यापक बारिश होने की संभावना है. वहीं 6 से 11 जून तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है. 5 से 7 जून के दौरान असम और मेघालय में आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इसके अलावा 5 से 8 जून तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश जारी रह सकती है.

दक्षिण भारत में कब होगी बारिश?
दक्षिण भारत की बात करें तो 5 से 11 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. 6 से 11 जून के बीच उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में और 5 जून तथा 8 से 11 जून तक दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में बारिश हो सकती है.

दक्षिण के कई राज्यों में बिजली गिरने की आशंका
इसके अलावा 5 से 11 जून के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप और तेलंगाना में भी कई जगहों पर अच्छी बारिश होने का अनुमान है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 5 से 7 जून के बीच तथा 8 से 11 जून के दौरान भी भारी बारिश हो सकती है. केरल और माहे में 6 से 7 जून और 10 से 11 जून तक भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है. लक्षद्वीप में 5 से 7 जून तक और कर्नाटक के कई हिस्सों में 5 से 11 जून तक भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक के कई इलाकों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती हैं.

उत्तर भारत में बदलने वाला है मौसम
उत्तर भारत में भी मौसम बदलने वाला है. 5 और 6 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश हो सकती है. 5 जून को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अनुमान है. इसके अलावा 5 से 7 जून और 11 जून तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में बारिश हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 से 6 जून और 11 जून को जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 से 6 जून और 10 से 11 जून तक बारिश की संभावना है. राजस्थान में भी मौसम बदलने वाला है. पश्चिमी राजस्थान में 5 से 7 जून और पूर्वी राजस्थान में 5 से 11 जून तक बारिश होने का अनुमान है. वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 6 से 11 जून तक बारिश जारी रह सकती है. कई इलाकों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं का भी अलर्ट जारी किया गया है.

भारत ने पलटा हारा हुआ मैच, पाकिस्तान को 5-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई

0

भारत ने पलटा हारा हुआ मैच, पाकिस्तान को 5-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई
भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को अंडर-18 पुरुष एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। आखिरी क्वार्टर तक 2-3 से पीछे चल रही भारत टीम ने मैच के आखिरी मिनटों में अटैकिंग खेल दिखाते हुए 3 गोल मारे और जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई।

दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर
मैच की शुरुआत में दोनों टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आईं। भारत ने 12वें मिनट में अपनी लय पकड़ी जब अपने हाफ से एक शानदार रन ने पाकिस्तान को डिफेंस में गलती करने पर मजबूर कर दिया। इससे भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। फॉरवर्ड आशीष तानी पूर्ति (12) ने आगे बढ़कर इसे गोल में बदलकर भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई। पहले क्वार्टर तक टीम इंडिया 1-0 से आगे रही।

पाकिस्तान ने बनाई बढ़त
पाकिस्तान ने दूसरे क्वार्टर में आक्रामक खेल दिखाया और 16वें मिनट में अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर जीता। भारतीय गोलकीपर आयुष रजक और डिफेंडर अंश बहुता ने मिलकर अहमद उजैर के एक दमदार ड्रैगफ्लिक को पूरी तरह से बचाया। पाकिस्तान ने दबाव बनाए रखा और 27वें मिनट में अपना पहला गोल किया। पाकिस्तान के लिए ये गोल अदील ने किया था।

भारत ने 35वें मिनट में वापसी की
तीसरे क्वार्टर में दोनों तरफ से जबरदस्त एक्शन देखने को मिला। भारत ने 35वें मिनट में बढ़त हासिल की जब शाहरुख अली (35’) ने तेज पासिंग का फायदा उठाया और गेंद को नेट में डाल दिया। हालांकि, यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही क्योंकि पाकिस्तान ने दो मिनट बाद ही 37वें मिनट में मुहम्मद फरहान असलम के फील्ड गोल से जवाब दिया। इसके बाद पाकिस्तान को 42वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे उजैर अहमद कुरैशी ने गोल में बदल दिया। इस गोल के साथ पाकिस्तान की बढ़त तीसरे क्वार्टर के आखिर में 2-3 हो गई।

भारत ने आखिरी क्वार्टर में जबरदस्त हमला किया। 46वें मिनट में पाकिस्तान के मुजम्मिल सईद को ग्रीन कार्ड मिला और भारत को तुरंत लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिले। आशीष तानी पूर्ति (49’) ने दूसरे पेनल्टी कॉर्नर से शानदार ड्रैगफ्लिक मारकर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया।

वृषभ और तुला राशि वालों के लिए धन लाभ के योग, मिथुन राशि को सतर्कता की सलाह

0

वृषभ और तुला राशि वालों के लिए धन लाभ के योग, मिथुन राशि को सतर्कता की सलाह
निवार, 6 जून 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष चाल के कारण कई राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियां लेकर आया है। कुछ लोगों को करियर और आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है, वहीं कुछ राशियों को रिश्तों और स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आज का दिन धैर्य, समझदारी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है।

धार्मिक और पारिवारिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। यदि आप जानना चाहते हैं कि आपका दिन प्रेम, नौकरी, व्यापार, धन और पारिवारिक जीवन के लिहाज से कैसा रहेगा, तो पढ़ें पंडित मुकेश भारद्वाज (Daily Horoscope) का 6 जून 2026 का विस्तृत दैनिक राशिफल।

आज का राशिफल मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मिले-जुले प्रभाव वाला दिन रहने की संभावना है। दिन का पूर्वार्ध थोड़ी समस्याओं से जुड़ा रह सकता है, लेकिन दोपहर बाद कार्यों की गति में सुधार आएगा। भावनात्मक संबंधों में उदारवादी रुख रखना होगा।
शुभ रंग: पीच (Peach)
शुभ अंक: 9

आज का राशिफल वृषभ राशि
आर्थिक मामलों में वृषभ राशि वालों के पूर्वानुमान सही जाने से लाभ की संभावना रहेगी। नए संपर्क जुड़ेंगे। कानूनी मामलों में सावधानी रखनी होगी। परिवार में सहनशीलता और त्याग की भावना से ही सौहार्द टिकेगा; बहस में पड़ने से बचना होगा।
शुभ रंग: मैरून (Maroon)
शुभ अंक: 5

आज का राशिफल मिथुन राशि
धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर मानसिक शांति और स्थिरता मिलेगी। शेयर मार्केट की अस्थिरता में धन हानि की स्थितियां बन सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। यात्रा टालना ठीक रहेगा।
शुभ रंग: हल्का हरा (Light Green)
शुभ अंक: 6

आज का राशिफल कर्क राशि
नए भावनात्मक संबंधों में उत्साहपूर्ण स्थिति बनेगी। अविवाहितों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। पूर्व में किए गए जॉब के प्रयासों को सफलता मिल सकती है। अहंकारी व्यक्तियों से दूरी बनाएँ।
शुभ रंग: भूरा (Brown)
शुभ अंक: 2

आज का राशिफल सिंह राशि
व्यावसायिक मुलाकातों को संध्याकाल में रखना सकारात्मक परिणाम दे सकता है। प्राकृतिक स्थानों पर जाने की योजना बनेगी। मित्रों और परिवार का साथ मिलेगा। व्यर्थ के टकराव को टालने का प्रयास करें।
शुभ रंग: गुलाबी (Pink)
शुभ अंक: 2

आज का राशिफल कन्या राशि
दिन के कार्यक्रमों में थोड़ा बदलाव करना पड़ सकता है। आज प्रयासों को परिणाम में बदलने का दिन रहेगा। कमजोर लोगों को सहायता प्रदान कर आत्मिक संतोष का अनुभव करेंगे। मांगलिक कार्यों की सूचना मिलेगी।
शुभ रंग: ग्रे (Grey)
शुभ अंक: 1

आज का राशिफल तुला राशि
कार्यों की निरंतरता से शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। अन्य स्रोतों से आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में समयाभाव के कारण शिथिलता रहेगी।
शुभ रंग: कॉफी (Coffee)
शुभ अंक: 3

आज का राशिफल वृश्चिक राशि
परिश्रम का परिणाम मनमुताबिक मिलने से उत्साहित रहेंगे। मित्रों और परिजनों की दूसरों से लेकर आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। वाहन आदि के रखरखाव पर धन खर्च करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: लाल (Red)
शुभ अंक: 4

आज का राशिफल धनु राशि
परिस्थितियों के बदलने तक धैर्य रखना होगा। तकनीकी और आर्थिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को स्थान परिवर्तन या जॉब में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ का मानसिक तनाव अनुभव करेंगे।
शुभ रंग: मैरून (Maroon)
शुभ अंक: 1

आज का राशिफल मकर राशि
महत्वपूर्ण कार्य शीघ्रता से संपन्न करने होंगे, अन्यथा कार्य अधूरे छूटने का खतरा रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में तकनीकी दक्षता का लाभ मिलेगा। परिवार की जिम्मेदारियां निभाने में माता-पिता (पेरेंट्स) का समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग: नीला (Blue)
शुभ अंक: 7

आज का राशिफल कुंभ राशि
भावनात्मक रिश्तों में अपेक्षा से अधिक स्नेह और सौहार्द मिलने के साथ ही करियर बनाने में भी सहयोग की संभावना रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। यात्रा टालना श्रेयस्कर रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी (Purple)
शुभ अंक: 6

आज का राशिफल मीन राशि
कार्यस्थल पर भूमिका बदल सकती है। कुटिल लोग तनाव देने का प्रयास करेंगे। परिवार और मित्रों से भरपूर समर्थन मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग: भगवा/केसरिया (Saffron)
शुभ अंक: 9

तीसरी सीट पर भाजपा चल सकती है बड़ा दांव

0

तीसरी सीट पर भाजपा चल सकती है बड़ा दांव
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर प्रस्तावित चुनाव के लिए कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन तो भाजपा ने दो प्रत्याशी रजनीश अग्रवाल और तरुण चुघ के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने फिलहाल तीसरी सीट पर चुनाव लड़ने या न लड़ने के बारे में कोई रणनीति उजागर नहीं की है।

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि पार्टी तीसरी सीट पर यानी कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन के सामने किसी महिला या एसटी वर्ग के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाकर चुनाव को रोमांचक बना सकती है। एसटी प्रत्याशी की संभावना को इससे बल मिलता है क्योंकि पार्टी ने आदिवासी चेहरा रहे सुमेर सिंह सोलंकी को दूसरा मौका नहीं दिया है। आमतौर पर ऐसा नहीं होता।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के भीतर असंतोष
बता दें, कांग्रेस के पास तीसरी सीट जिताने के लिए वोट यानी विधायक भले पर्याप्त हैं लेकिन कुछ कमजोर कड़ियों के चलते भाजपा दांव चल सकती है। भाजपा का एसटी प्रत्याशी होने पर कांग्रेस के आदिवासी विधायकों का समर्थन मिलने की संभावना बनेगी। इस बीच, मध्य प्रदेश कांग्रेस में पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को प्रत्याशी बनाए जाने पर असंतोष सामने आ रहा है। विधायकों के बीच भी मीनाक्षी नटराजन के नाम पर मतभेद हैं। इस बीच, प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यदि पार्टी तीसरी सीट पर प्रत्याशी घोषित करती है तो हम उसे जिताने की पूरी कोशिश करेंगे।

क्रॉस वोटिंग का डर
कांग्रेस के सामने सबसे बड़ा डर क्रॉस वोटिंग का है। पार्टी के 64 विधायक हैं। बीना से विधायक निर्मला सप्रे का झुकाव भाजपा की तरफ होने और विजयपुर से विधायक मुकेश मल्होत्रा के मतदान पर लगी रोक जैसी तकनीकी वजहों से कांग्रेस का प्रभावी आंकड़ा 62 पर सिमट गया है। तीसरी सीट को सुरक्षित रूप से जीतने के लिए 58 प्रथम वरीयता के वोटों की आवश्यकता है।

कांग्रेस के पास दावों के मुताबिक भले ही 62 विधायकों का गणित हो, लेकिन जमीनी स्तर पर पार्टी के पास केवल चार अतिरिक्त वोट ही बच रहे हैं। ऐसे में यदि सिर्फ 4-5 विधायक भी क्रॉस वोटिंग कर दें या फिर मतदान से अनुपस्थित हो जाएं तो खेल पलट जाएगा। भाजपा ऐसे असंतुष्ट विधायकों से संपर्क साध सकती है।

भाजपा नेता कांग्रेस विधायकों के संपर्क में
मध्य प्रदेश में आदिवासी और महिला मतदाता दोनों ही निर्णायक भूमिका में हैं। ऐसे में भाजपा विपक्ष को महिला या आदिवासी विरोधी साबित करने का नैरेटिव सेट कर सकती है। भाजपा ने प्रत्याशियों के पैनल में आदिवासी वर्ग की पूर्व मंत्री रंजना बघेल का नाम भी भेजा था। पार्टी सूत्र कहते हैं कि मीनाक्षी के विरुद्ध यदि ऐसा कोई प्रत्याशी भाजपा खड़ा करेगी तो कांग्रेस के आदिवासी विधायक भी समर्थन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का किया शुभारंभ

0

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सनातन संस्कृति में पर्यावरण संरक्षण की मूल अवधारणा नीहित है। पांच तत्वों से बनी सृष्टि के संरक्षण के लिए हर तत्व का महत्व हमारे पूजा पाठ-भोजन और भजन की पद्धति में विद्यमान है। सनातन संस्कृति में एक पेड़ को 10 पुत्रों के बराबर माना गया है। हमारी जीवन पद्धति में पर्यावरण संरक्षण प्रकट होता है। राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी कार्य पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत प्रदेश में नदी, कुओं, बावड़ियों और तालाबों के संरक्षण के लिए पवित्र भाव से कार्य जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के राज्य स्तरीय समारोह के शुभारंभ अवसर पर यह विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर परिसर में स्वर्ण चम्पा, सीता अशोक, रामफल और आंवला का पौधरोपण किया। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण श्री अशोक बर्णवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।

राज्य स्तरीय पुरस्कार किये प्रदान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार मे दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इससे पहले, सभागार परिसर में स्वर्ण चंपा, सीता अशोक, रामफल और आंवला का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम में 8 श्रेणियों में 11 राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किये। पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और सतत् विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली औद्योगिक इकाइयों, शैक्षणिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों तथा व्यक्तियों को वर्ष 2024-25 के लिसे पुरस्कार प्रदान किए।

16 जिलों की 500 बावड़ियों के प्रलेखन दस्तावेजों का किया गया विमोचन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सर्कुलर इकॉनॉमी से संबंधित 5 कोर्स मॉड्यूल्स और एप्को तथा इन्टैक द्वारा प्रदेश में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 16 जिलों की 500 बावड़ियों के प्रलेखन दस्तावेजों का विमोचन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नवाचारों, सर्कुलर इकोनॉमी तथा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी देश में सबसे लंबे समय तक कार्य करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के सुशासन का 13वाँ वर्ष आरंभ हो चुका है। प्रधानमंत्री श्री मोदी देश में सबसे लंबे समय तक कार्य करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री होंगे। गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी सतत निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में रिकॉर्ड बनाएंगे। प्रधानमंत्री का पद उनके आसीन होने से गौरवान्वित हुआ है। परमात्मा ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को यश प्रदान किया है। भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने 24 दलों के गठबंधन की सरकार चलाई थी। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी अनेक सौगातें देश को दी और पूर्ण बहुमत की सरकार की कामना की। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की कामना वर्ष 2014 में पूर्ण हुई। सुशासन और विरासत से विकास के मार्ग पर चलते हुए भारत सशक्त हुआ। वर्तमान समय में देश आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्त है। भारतीय प्रतिभाएं अंतरिक्ष विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा खेल सहित सभी क्षेत्रों में विश्व में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हर परिस्थिति में खिलाड़ियों और वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन किया है।

भारत पूरी मजबूती के साथ ऊर्जा संकट से बाहर निकल रहा है
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान समय में मौसम के लिए अलनीनो और पश्चिम एशिया में विषम परिस्थियों के कारण दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल और गैस सहित ऊर्जा का संकट है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारा देश पूरी मजबूती के साथ ऊर्जा संकट से बाहर निकल रहा है।

गैस त्रासदी प्रकृति से खिलवाड़ का सबसे बड़ा उदाहरण थी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल गैस त्रासदी आम नागरिकों और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली सबसे भयावह घटना है। राज्य सरकार ने यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में पड़ा कचरा 40 साल बाद सफलतापूर्वक निष्पादित करवाया है। इस तरह से भोपाल की धरती से गैस त्रासदी के कलंक को मिटाया है। अब राज्य सरकार यूनियन कार्बाइड की भूमि का समुचित प्रबंधन करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

प्रदेश में क्लीन-ग्रीन एनर्जी को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे है अनेक कार्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में क्लीन-ग्रीन एनर्जी को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में ग्रीन एनर्जी के लिए सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, बॉयोमास और जल विद्युत परियोनाएं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। सांची, खजुराहो सहित अन्य स्थानों पर ग्रीन एनर्जी के लिए बड़े प्रोजेक्ट्स पर कार्य जारी है।

मध्यप्रदेश वन्य प्राणियों के संरक्षण के साथ सहअस्तित्व के सर्वश्रेष्ठ उदाहरण कर रहा है प्रस्तुत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण और वन्य जीवों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में चीतों के पुनर्वास के अलावा असम से जंगली भैंसे भी लाए गए हैं। मध्यप्रदेश वन्य प्राणियों के संरक्षण के साथ सहअस्तित्व के साथ सर्वश्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने भिखमपुरा के पंचमुखी सिद्ध हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

0

मुख्यमंत्री साय ने भिखमपुरा के पंचमुखी सिद्ध हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम भिखमपुरा पहुंचकर स्वामी शिवानंद विद्यापीठ एवं गौसेवा आश्रम परिसर स्थित पंचमुखी दक्षिणाभिमुख सिद्ध हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और राज्य की निरंतर प्रगति की कामना करते हुए आशीवदि प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्धि, जनकल्याण और सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन दिनों सुशासन तिहार के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों का सतत दौरा कर रहे हैं। इस अभियान के माध्यम से वे सीधे आमजन से संवाद स्थापित कर शासन की योजनाओं और सेवाओं के जमीनी क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं तथा समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में आवश्यक निर्देश भी दे रहे हैं।

भिखमपुरा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने गौसेवा आश्रम परिसर में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से उन्हें मिल रहे लाभों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसके जरिए प्रशासन सीधे लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहा है।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ पी चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय नागरिक, आश्रम से जुड़े सदस्य तथा जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

जनता तक पहुंचे योजनाओं का वास्तविक लाभ, प्रशासन जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री साय

0

जनता तक पहुंचे योजनाओं का वास्तविक लाभ, प्रशासन जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री साय
शासन प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनसमस्याओं का संवेदनशील, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत बिलासपुर प्रवास के दौरान बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, सक्ती एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री साय ने विकास कार्यों की प्रगति, राजस्व मामलों, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं तथा आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए चलाएं विशेष अभियान *
मुख्यमंत्री ने राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा से बाहर तथा एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और अन्य राजस्व प्रकरण सीधे नागरिकों के जीवन और आजीविका से जुड़े होते हैं। ऐसे मामलों में अनावश्यक विलंब आमजन की परेशानी बढ़ाता है, इसलिए इनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

* पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं पर रखें विशेष निगरानी*
मुख्यमंत्री साय ने ग्रीष्मकालीन परिस्थितियों को देखते हुए सभी जिलों में पेयजल व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न न हो, इसके लिए निरंतर निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए संभावित मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार के लिए अग्रिम तैयारी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं और मूलभूत सुविधाओं के संबंध में किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बैठक में मुख्यमंत्री ने आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों समीक्षा करते हुए खाद एवं बीज की उपलब्धता, भंडारण और तितगा व्रातस्था की जानकारी ली। रत्टोंले कलेक्टरों को बीज उपलब्ध कराया जाए तथा वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने पश्चिम एशिया की परिस्थितियों के कारण डीएपी उर्वरक की सीमित उपलब्धता का उल्लेख करते हुए किसानों को वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग के लिए जागरुक करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एसएसपी, यूरिया, नैनो यूरिया तथा नैनो डीएपी जैसे विकल्पों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए। वैज्ञानिक खेती और संतुलित उर्वरक उपयोग से उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ खेती की लागत भी कम की जा सकती है।

* कृषि क्षेत्र में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी*
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण और आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे तकनीक आधारित कृषि गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें। इससे कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का विस्तार होगा और महिलाओं के लिए रोजगार एवं आय के नए अवसर भी सृजित होंगे।

* जनभागीदारी से सफल हो रहा सुशासन तिहार*
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वे स्वयं प्रदेश में आयोजित समाधान शिविरों में शामिल होकर आम नागरिकों से सीधे संवाद कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि जनता का शासन और प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार केवल शिकायतों के निराकरण का अभियान नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने का माध्यम है। मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना की 28वीं किश्त जारी होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार महिल के आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

विष्णु देव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त

0

विष्णु देव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त
68.54 लाख महिलाओं के खातों में अंतरित हुए 642.27 करोड़ रुपये
मातृशक्ति के सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण को मिला नया संबल

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 68 लाख 54 हजार महिलाओं के बैंक खातों में 642 करोड़ 27 लाख 77 हजार 950 रुपये की राशि अंतरित की इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा महतारी वंदन योजना इस दिशा में एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी पहल के रूप में सामने आई है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसी भी समाज और राज्य की प्रगति तब तक पूर्ण नहीं हो सकती, जब तक महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और सामाजिक रूप से सम्मानित न किया जाए। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को भी मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेश की माताओं और बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का आधार बन रही है।उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 1 मार्च 2024 से प्रारंभ हुई महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।योजना से प्राप्त राशि का उपयोग महिलाएं परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, पोषण तथा छोटे-छोटे स्वरोजगार कार्यों में कर रही हैं। इससे परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ महिलाओं की सामाजिक भागीदारी भी बढ़ी है।

जून 2026 में जारी 28वीं किस्त के साथ ही योजना के अंतर्गत अब तक प्रदेश की महिलाओं को कुल 18 हजार 165 करोड़ 19 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। यह राशि महिलाओं के जीवन में आर्थिक स्थिरता और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी सोच के अनुरूप सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और नारायणपुर में संचालित नियद नेल्लानार अभियान के माध्यम से 7 हजार 770 नई महिलाओं को महतारी वंदन योजना से जोड़ा गया है। इससे दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों की महिलाओं को भी आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्राप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना आज केवल आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली योजना नहीं रह गई है, बल्कि यह महिलाओं के सम्मान, विश्वास और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक बन चुकी है। योजना से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे परिवार तथा समाज में अधिक सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महिलाओं की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि प्रदेश की हर महिला सशक्त, स्वावलंबी और सम्मानपूर्ण जीवन जी सके।

महतारी वंदन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की नई धारा प्रवाहित हुई है और लाखों परिवारों के जीवन में खुशहाली तथा आर्थिक स्थिरता का नया अध्याय जुड़ा है।

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिली मध्य प्रदेश युवा लोजपा की टीम

0

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिली मध्य प्रदेश युवा लोजपा की टीम
नई दिल्ली। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से दिल्ली स्थित पंचशील भवन में मध्य प्रदेश युवा लोजपा (रामविलास) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। बैठक में मध्य प्रदेश में पार्टी के संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान चिराग पासवान ने मध्य प्रदेश से आए युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं के उत्साह, समर्पण एवं संगठन के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की। उन्होंने प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को विस्तार देने और युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश में पार्टी को एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित करने के लिए नए सदस्यों को जोड़ने, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस दौरान चिराग पासवान ने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।

बैठक में आगामी दिनों में प्रदेशभर में चलाए जाने वाले सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रस्तावित कार्यक्रमों पर सहमति जताते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में मध्य प्रदेश युवा लोजपा (रामविलास) की ओर से प्रदेश प्रधान महासचिव सावन जायसवाल, एससी/एसटी मोर्चा अध्यक्ष अरविन्द रत्नाकर, प्रदेश मीडिया प्रभारी आदित्य शंकर तिवारी, प्रदेश महासचिव निशिता सिंह, प्रदेश महासचिव एवं चंबल प्रभारी नीतेश राय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक को मध्य प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे आगामी समय में प्रदेश में पार्टी की सक्रियता और जनाधार को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही

मुजफ्फरनगर के सबसे बड़े अस्पताल प्रसाद के ICU में भीषण आग

0

मुजफ्फरनगर के सबसे बड़े अस्पताल प्रसाद के ICU में भीषण आग
दिल्ली के होटल में भयावह आग के अगले ही दिन, बिहार के मुजफ्फरनगर में भीषण आग की खबर है. गुरुवार (4 जून) की सुबह करीब 3.00 बजे मुजफ्फरनगर के सबसे बड़े अस्पताल प्रसाद के ICU में भयंकर आग लग गई, जिससे वहां भर्ती कई मरीजों के मारे जाने की खबर है.

अभी तक की जानकारी के मुताबिक, 2 मरीजों की जिंदा जलकर मौत हो गई है. अधिकारियों का कहना है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है.